रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल, पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिनके तबादले हुए है वह इस प्रकार है –



रायपुर – छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल, पुलिस निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिनके तबादले हुए है वह इस प्रकार है –



दल्लीराजहरा: शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में अकादमी के संयोजक डाॅ. शिवनारायण देवांगन “आस” , संयोजन एवं नेतृत्व में 20 जुलाई से 22 जुलाई तीन दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम प्रतिदिवस रात्रि को 08:00 बजे से 11:00 बजे तक ऑनलाइन हरियाली काव्य कला उत्सव कार्यक्रम का वृहत् आयोजन संपन्न हुआ । इस ऐतिहासिक भव्य आयोजित कार्यक्रम में गीत, गजल,कविता, विचार, लेख, संक्षिप्त कहानी आदि प्रस्तुत किया गया । जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से 55 काव्य कलाकारों ने अपना प्रस्तुति दिये जो बहुत ही रोचक, सहरानीय, उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठतम कार्यक्रम रहा।
बालोद जिला से एकमात्र आदिवासी विकास खंड डौण्डी से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलारी के शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार श्रवण व्याख्याता ने सृजनात्मक काव्य गीत प्रस्तुति देकर ऑनलाइन में जुड़े हुए सभी प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध किया , जो कि बहुत ही आकर्षक एवं नयनाभिराम रहा । यह काव्य गीत सावन मास पर होने वाली नैसर्गिक सुखद घटनाओं पर आधारित था जो अनुभव करते आ रहे है जिसमें यह बताया गया कि 12 मासों में से श्रावण मास एक ऐसा मास होता है जिसमें हरे भरे हरियाली से वातावरण को आच्छादित कर एक अनोखा व अनुपम प्राकृतिक मनोरम दृश्य प्रतिलक्षित करती है जो बहुत ही मनभावन होती है । उन्होंने यह भी बताया कि आज इस भौतिक जगत में वृक्ष हमारे जीवन का एक अति महत्वपूर्ण एवं पर्यावरण का अभिन्न घटक है साथ ही वर्तमान परिवेश में इनकी महत्ता एवं उपयोगिता को समझना हम मानव समाज का परम कर्तव्य होना चाहिए कि कम से कम एक वृक्ष जरूर लगाये । वृक्षारोपण कर आने वाली पीढ़ियों के लिये संरक्षण करना हम मानव समाज के लिये अतिआवश्यक ही न ही बल्कि परम उत्तरदायित्व बनता है । इसी परिप्रेक्ष्य में इसके सुमधुर सृजनात्मक काव्य गीत पर श्रवण जी को ऑनलाइन हरियाली उत्सव सम्मान प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया। इसके पूर्व कई कार्यक्रमों पर विज्ञान व साहित्य व अन्य क्षेत्रों में सम्मानित हो चुके है । इस खुशी में संस्था के प्राचार्य व शाला परिवार के समस्त शिक्षकगण एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला बालोद इकाई ने हर्ष व्याप्त कर बधाईयाँ प्रेषित की है।
थाना अर्जुदा के ग्राम मटेवा खार में संगठित जुआ के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही। * मौके से 8 आरोपियों से कुल 19110 रूपये तथा 7 मोबाईल जप्त। * जुआ फड़ के कुछ दूर ही जुआड़ियों द्वारा उपयोग में लाया गया तथा छोड़कर भागे 4 कार तथा 12 मोटर सायकल
जप्त। * थाना अर्जुदा में अपराध क्रमांक 126/2020 धारा 13 जुआ एक्ट, 188,269,270 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध । * छोड़कर भागे वाहन स्वामियों/उपयोगकर्ताओं के विरूद्ध उक्त धारा सदर के तहत कार्यवाही शेष।
अर्जुन्दा – दिनांक 24.07.2020 को थाना अर्जुदा के ग्राम मटेवा खार मे संगठित जुआ की प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री डी.आर. पोर्ते के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक बालोद श्री दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में थाना अर्जुदा व गुण्डरदेही के संयुक्त टीम कार्यवाही हेतु प्राप्त सूचना के मुताबिक मौके पर पहुंचे कि ग्राम मटेवा खार में कुछ लोग 52 पत्ती तास के पत्तों पर रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि रेड कार्यवाही हेत विशेष टीम ग्राम मटेवा खार थाना अर्जुदा क्षेत्र मौके पर जाकर घेराबंदी कर जुआडियानों को पकड़ा गया। जिसके कब्जे से पृथक-पृथक कुल नगदी रकम 19110 रूपये एवं घटनास्थल के

आसपास रखे मोटर सायकल (1) होण्डा एक्टिवा क्रमांक सीजी-08 सी-1637, (2) बजाज डिस्कवर सीजी-07 एई-1093, (3) बजाज डिस्कवर सीजी-08 आर-5236, (4) जुपिटर सीजी-08 एएफ-6218, (5) हीरो आई स्मार्ट सीजी-04 एलडी-3704, (6) एक्सेस सीजी-08 एनए-8588, (7) हीरो होण्डा पैसन सीजी-07 एएन-0350, (8) ग्लैमर एमएच-34 एटी-4096, (७) हीरो सीडी डिलक्स सीजी-07 बीएन-2437, (10) पल्सर 150 सोल्ड, (11) होण्डा एक्टिवा सीजी-07 बीई-8079 (12) मोटर सायकल पल्सर एनएस-160 बिना नंबर के तथा कार (1) कार हुण्डई सीजी-08-0246, (2) मारूती सुजकी स्वीफ्ट सीजी-07 एडी-5400, (3) हुण्डई आई20 सीजी-08 एनए-1630, (4) स्वीफ्ट कार बिना नंबर उक्त सभी वाहनों को मौके से जप्त किया गया। वर्तमान परिदृश्य में जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस फैलने के कारण धारा 144 जा.फौ. लागू है। जिसमें आरोपीगणों के द्वारा एक जगह अधिक संख्या में इकट्ठा होकर धारा 144 जा.फौ. का उल्लंघन कर अपराध घटित करना पाये जाने से थाना अर्जुदा में 13 जुआ एक्ट के साथ-साथ धारा 188,269,270 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर उक्त आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में श्री दिनेश कुमार सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक बालोद, थाना प्रभारी गुण्डरदेही निरीक्षक श्री रोहित मालेकर, थाना प्रभारी अर्जुदा, निरीक्षक श्री अरूण नेताम, सहायक उप निरीक्षक लेखराम साहू, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1476 विकास सिंह, आरक्षक क्रमांक 1732 योगेश सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 108 रतन लाल डहरे, आरक्षक क्रमांक 89 सुरेन्द्र कटरे, आरक्षक क्रमांक 367 पवन ठाकुर, आरक्षक क्रमांक 120 मन्नु गोटा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जप्ती का विवरणः- 1. नगदी रकम 19120 रूपये व 07 नग मोबाईल,
2. 12 नग मोटर सायकल तथा 4 नग कार नाम/पता आरोपीगण1. मुकेश कुमार साहू पिता बैसाखु राम साहू, उम्र 30 वर्ष, साकिन खुरसुल थाना अर्जुदा 2. रामचन्द्र देवांगन पिता स्व. गंगा राम देवांगन, उम्र 30 वर्ष, साकिन अर्जुदा जिला बालोद। 3. गोपेश उर्फ गोपी निर्मलकर पिता स्व. नत्थुलाल निर्मलकर, उम्र 39 वर्ष, साकिन अर्जुदा जिला बालोद। 4. दशरथ लाल चंद्राकर पिता चम्पा लाल चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, साकिन भरेगांव थाना/चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव। 5. धनाराम सिन्हा पिता प्यारेलाल सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, साकिन भरेगांव थाना/चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव। 6. योगेश कुमार चंद्राकर पिता मोहन लाल, उम्र 28 वर्ष, साकिन भरेगांव थाना/चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव। 7. हरिश निर्मलकर पिता ईश्वर लाल निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, साकिन भरेगांव थाना/चौकी सुरगी जिला राजनांदगांव 8. सपन यादव पिता पोषण यादव, उम्र 26 वर्ष, साकिन वार्ड क्र. 13 थाना अर्जुदा जिला बालोद।
5800 शिक्षक संवर्ग को होगा विशेष लाभ –
5400 शिक्षा कर्मियो को 04 माह के वरिष्ठता व वेतन का नुकसान
5000 शिक्षक संवर्ग को राज्य स्थापना दिवस पर 02 माह पूर्व मिलेगा संविलियन का सौगात
आदेश में होना था वेटेज का उल्लेख
जनघोषणा पत्र का पहला वादा अंततः पूरा हुआ, अब दूसरा वादा क्रमोन्नति की बारी
डौंडी / बालोद :- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, बालोद जिला अध्यक्ष दिलीप साहू,डौण्डी ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार रावटे,संयोजक गुलाब भारद्वाज, उपाध्यक्ष लीलाधर ठाकुर, सचिव महेन्द्र टांडिया, कोषाध्यक्ष गौतम मानकर, अशोक कुलदीप, संजय ठाकुर,सोहन मरकाम,लक्ष्मी नारायण बंजारे,दिनेश गावड़े,सन्त राम चुरेन्द्र, दिलीप केराम, योगेश ठाकुर, योगेश नायक,भरत कृपाल,प्रकाश पिस्दा, मंजू धनकर,तुका राम साहू,धर्मेन्द्र श्रवण, बी एल कोरेसी, सचिदानंद शर्मा, प्रदुमन हिरवानी,आर रमेश,कान्तु राम चंदेल,महिला। प्रभाग से नीलम शिवहरे,संगीता बघेल,गंगोत्री साहू,अम्बालिका कोठारी,सुशीला आर्य,बसन्ती साहू,रेखा रिया रावटे,हेमिन पिस्दा
ने कहा है कि छ ग शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर के पत्र क्रमांक एफ 12/03/2018/20 नया रायपुर दिनांक 02 /07/2018 के अनुसार 8 वर्ष का सेवा पूर्ण करने पर 1 जुलाई व 1 जनवरी को संविलियन आदेश सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ शिक्षक (पंचायत) संवर्ग सेवा की सामान्य शर्ते नियम 2018 के तहत 27 जुलाई 2018 को जारी छत्तीसगढ़ राजपत्र के में प्रावधान है कि जैसे ही शिक्षक पंचायत /ननि संवर्ग के कर्मचारी 8 वर्ष की सेवा पूर्ण करते है, वैसे ही उनका स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन शासकीय शिक्षक के रूप में संविलियन किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के राजपत्र 5 मार्च 2019 के नियम छ ग स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक व प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 की सेवा में 8 वर्ष पूर्ण करने वाले पं/ननि के शिक्षक सम्मिलित होने की पात्रता रखते है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री जी, मुख्यसचिव, प्रमुख सचिव शिक्षा, संचालक लोक शिक्षण को पत्र देकर मांग किया गया है, तथा अगस्त क्रांति में एसोसिएशन द्वारा 8 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षक संवर्ग का 1 जुलाई 2020 में संविलियन करने, 2 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक संवर्ग का 1 जुलाई में संविलियन करते हुए नवम्बर 20 में वेतन एरियर सहित भुगतान करने व 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज देते हुए वेतन निर्धारण की मांग ज्ञापन देकर की जाएगी।
ज्ञात हो 1 जुलाई 2020 को करीब 5400 शिक्षक संवर्ग का संविलियन पूर्व के स्टेंडिंग नियम व आदेश के अनुसार होना था, क्योकि पूर्व नियम रदद् नही किया गया है, वर्तमान आदेश से जुलाई 2020 में 8 वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षक संवर्ग के साथ अन्याय हुआ है, क्योकि वे जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2020 के बीच 8 वर्ष पूर्ण कर चुके है, अब वे 1 नवम्बर से पात्र होंगे, जिन्हें 4 माह के वेतन व वरिष्ठता का नुकसान हुआ है।
वर्तमान आदेश से 5000 शिक्षक संवर्ग 1 जनवरी 2021 को 8 वर्ष पूरा कर रहे थे, उन्हें 2 माह पूर्व 1 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस की सौगात मिली है, शेष 5800 शिक्षक संवर्ग को ही 2 वर्ष में संविलियन का वास्तविक लाभ मिला है।
ये है मांगे
अभी 3 वर्ष व 7 वर्ष वाले शिक्षक संवर्ग के वेतन में अंतर है, अतः 2 वर्ष में संविलियन आदेश जारी होने के बाद अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज के साथ वेतन आदेश जारी किया जावे।
सरकार ने जनघोषणा पत्र में 2 वर्ष में संविलियन का वादा किया था, जिसे आदेश जारी किया गया है, जिसका छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने स्वागत करते हुए कहा है कि अब जनघोषणा पत्र का दूसरा वादा क्रमोन्नति को पूरा करने का अवसर आएगा।
दल्लीराजहरा – प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए नगर में पुलिस की ओर से सख्ती बरती जा रही है। पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक करने के साथ ही बिना खास वजह के घरों से नहीं निकलने की चेतावनी दी जा रही है। शनिवार की शाम थाना से पैदल ही प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले थाना प्रभारी टी एस पट्टावी एएसआई धर्मपाल

आर्य धर्म भूआर्य आरक्षक एवं सिपाही थाना से फ्लैग मार्च निकालकर कर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिसकर्मी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही यह भी संदेश देते रहे कि अनायास घरों से बाहर न निकलें तथा मॉस्क का प्रयोग करें। इस बीच अनावश्यक घूमने वालों को डांट फटकार लगाई और चेताया कि बेवजह घूमने पर कार्रवाई की जाएगी।

दल्लीराजहरा पुलिस प्रभारी टी एस पट्टावी के मार्गदर्शन में आरक्षक थोमसन पीटर, दीपक वानखेड़े एवं भुनेश्वर यादव द्वारा आरोपियों को सट्टा पट्टी एवं नगदी के साथ गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत धारा 107/116(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है |
पकडे गए आरोपी इस प्रकार है –




दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 27 में 50-60 वर्षों से बसे लोगों को रेल्वे द्वारा नोटिस दिया गया है कि यह रेल्वे की जमीन है इसे और उनके द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है और साथ में यह भी कहा गया है कि नोटिस मिलने के एक सप्ताह के भीतर जमीन को खाली करें अन्यथा कानूनी कार्यवाही की जाएगी |
इससे वार्ड के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है जो इतने लम्बे वर्षों से रह रहे है उन्हें जमीन खाली कराने का नोटिस दिया जा रहा है |

दंतेवाड़ा। – प्राप्त जानकारी के अनुसार किरन्दुल थाना क्षेत्र में पेरपा के जंगल से डीआरजी जवान और किरन्दुल थाने के जवानों द्वारा गश्त के दौरान एक लाख का ईनामी नक्सली नंदा कुंजाम को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली पर हत्या, लूट, आगजनी, पुलिस पार्टी पर फायरिंग जैसे 14 गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तार नक्सली मलंगीर एरिया कमेटी में पीरनार पंचायत कमेटी का अध्यक्ष था। 23 जुलाई को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल देवांश सिंह राठौर के हमराह निरीक्षक दयाकिशोर बरवा, थाना प्रभारी किरन्दुल, जिला बल एवं डीआरजी बल के सचिंग के दौरान ग्राम पीरनार, पेरपा के बीच जंगल में नंदा कुंजाम उर्फ जीबरा को गिरफ्तार किया है।
रायपुर – आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वकील प्रदीप उपाध्याय जी की कोरोना से मौत हो गई |प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को प्रदीप सर्दी, खांसी का लक्षण था. इसके बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था. कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनके दोनों फेफड़े निमोनिया से बुरी तरह संक्रमित हो गए थे. प्रदीप उपाध्याय के मित्र की रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आई थी. जिससे वह डर के कारण अपना टेस्ट नहीं कराया था. वे घर में ही अपने आपको होम आइसोलेट हो गए थे. बीते शनिवार को जब लक्षण ज्यादा दिखा, तब अस्पताल में भर्ती हुए थे.
डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. आज सबुह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.
दल्लीराजहरा – दिनांक 14 जुलाई 2020 को बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा द्वारा देश में मजदूरों के सबसे पुराने राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन, ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के छत्तीसगढ़ राज्य महासचिव तथा छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, रायपुर के सदस्य हरिनाथ सिंह को बालको थाना में बुलाकर कोई बातचीत किये बिना बालकों क्षेत्र के सूचीबद्ध बदमाशों के साथ खड़ा कर अभद्र व्यवहार किया गया तथा प्रतिदिन थाना में हाजिर होने को कहा गया तथा सूचीबद्ध बदमाशों के साथ फोटो खींच कर स्थानीय अखबारों में प्रकाशित कराया गया। ज्ञात हो कि श्री हरिनाथ सिंह कोरबा औद्योगिक क्षेत्र में एक सम्माननीय ट्रेड यूनियन के नेता के नाम से सुपरिचित हैं एवं लगातार वर्ष 1976 से बालको औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों के लिये काम करते हुए शीर्ष नेतृत्व में रह हैं एवं वर्तमान में राज्य (एटक) के महासचिव भी हैं। इस अभद्र व्यवहार के खिलाफ राज्य में लगभग सभी ट्रेड यूनियनों ने घोर निंदा की है तथा निंदा प्रस्ताव पारित कर सरकार को ज्ञापन सौपंकर उक्त थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग किया गया है। दल्ली राजहरा में भी दिनांक 24.07.2020 को संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक), सीटू, इंटक, तथा सी.एम.एस.एस. यूनियनों ने इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर स्थानीय प्रशासन को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़, जिला कलेक्टर बालोद के नाम ज्ञापन सौंपकर, उक्त थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।
मांग पत्र देते समय संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक) से कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव, कॉ. राजेन्द्र बेहरा, उपाध्यक्ष अरिन्दम चौधरी, मुकुल वर्मा, कार्यालय सचिव गौतम बेरा, सह सचिव कमलाकर सिंह, मनोज परेरा, तथा सीटू यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रीय, सचिव पी. सिमैय्या, इंटक यूनियन के अध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष कलाम मोहम्मद, सी.एम.एस.एस. यूनियन के अध्यक्ष गणेश राम चौधरी, उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शामिल थे।