City Media - Page 1793 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1793

Breaking अधिकारी द्वारा महिला के साथ यौन प्रताड़ना, अपराध दर्ज पर कार्यवाही नहीं, महिला अब भी न्याय के लिए भटक रही

0

छुरिया – राजनांदगाव | ज्ञात हो कि कु. सबरीन अंजूम पिता शहजाद उल्लाह खान, वार्ड न. 10 छुरिया की निवासी है जो कि पूर्व में आदिम जाति सहकारी समित बम्हनी चारभाठा कमांक 153 पुरिया में 10.7.2017 से समिति मे कम्प्यूटर और टेबल वर्क का कार्य कर रही थी जिसका वेतन सिर्फ 3000.00 रू. मासिक था कार्य के दौरान समिति प्रबंधक दिनेश सिंह ठाकुर पिता जयनारायण ठाकुर अपने मो. 8839651809 पीड़िता से अभद्र अनर्गल बाते करने लगा एवं नौकरी में रखने के बदले यौन संबंध (शारिरीक शोषण) की मांग करने लगा । मोबाईल पर लगातार गदी बाते कही जाने लगा ।

पीड़िता के मना करने पर अचानक दिनांक 5.7.2018 को पीड़िता की सेवा समाप्त कर दी गयी। इससे पीड़िता दुखी होकर दिनेश सिंह के विरूद्ध छुरिया थाना मे उसी माह 25.7. 2018 को दोपहर 3.12 बजे रिपोर्ट दर्ज हुआ जिसमें सबूत के आधार पर जो कि मोबाइल रिकार्डिंग है जिसे सबूत के लिये थाना प्रभारी को दी थी जिस पर मामला पंजीबद्ध होने के पश्चात् आरोपी पर धारा 354 व 509 के तहत मामला दर्ज किया गया परन्तु आज पर्यन्त तक आरोपी के उपर काई कार्यवाही नहीं हुई जिससे न ही पीड़िता को न्याय मिला। पीड़िता द्वारा थाने में रिकार्डेड सीडी, प्रथम सूचना रिपोर्ट और नोटिस अनुविभागीय अधिकारी दिया गया है | 

उक्त मामले को 2 वर्ष होने वाला है किन्तु पीड़िता को अभी तक न्याय नहीं मिला और वह न्याय के लिए दर दर भटक रही है और शासन से गुहार लगा रही है यदि आरोपी को इसी प्रकार छोड़ दिया गया तो कल फिर कोई और यौन प्रताड़ना की शिकार होगी |

लोकसभा सांसद कांकेर द्वारा दल्लीराजहरा कन्टेनमेंट जोन एवं मौजूदा क्वारेंटाइन सेंटर की बदहाली पर जिला कलेक्टर को शीघ्र प्रतिक्रिया देने को कहा

0

विषयांतर्गत लेख है, कि दल्लीराजहरा में कोविड- 19 के संक्रमण के कारण वार्ड नं. 1, 2, 5, 9 और 24 को प्रतिबंधित (सील) किया गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्लीराजहरा में कन्टेंटमेंट जोन एवं मौजूदा क्वारेंटीन सेंटर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होना पाया गया है । ज्ञात हो कि अधिकांश वार्डो में गरीब तबके के लोग निवासरत् है । वार्डो को सैनेटाइज नहीं किया जा रहा है न ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही है, और न ही वार्डो में फैली गंदगी को हटाई जा रही है, जिससे जनाआक्रोश बढ़ती जा रही है ।
अतः जनसुविधा को दृष्टिगत् रखते हुए कन्टेंटमेंट जोन एवं मौजूदा क्वारेंटीन सेंटर में आवश्यक मूलभूत सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराना चाहेंगे ।

कोरोना के लड़ाके आयुष चिकित्सा अधिकारियों का छलका दर्द.. स्वास्थ्य मंत्री को लिखा खत

0

कोरोना के लड़ाके आयुष चिकित्सा अधिकारियों का छलका दर्द.. स्वास्थ्य मंत्री को लिखा खत.. बताया पहली पंक्ति में कर रहे माहमारी से मुकाबला, दूर कीजिये वेतन विसंगतियां.. और कीजिए नियमतीकरण का वादा पूरा करे

रायपुर ।
वैश्विक महामारी कोविड-19 से समूचा जगत जूझ रहा है. लाखों मरीज अस्पतालों में है जबकि लाखों मरीजों की मौत हो चुकी है. आज जब पूरा मानव जगत इस भारी संकट में फंसा हुआ है तो देव स्वरूप चिकित्सक हमें इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित रखने का भरसक प्रयास कर रहे हैं. वे अपनी जान की परवाह किए बिना फ्रंट लाइन पर खड़े रहकर कोरोना से मुकाबला कर रहे हैं. तमाम जोखिम के बीच भी वे अपनी फर्ज अदायगी से पीछे नही हट रहे. जाहिर है ऐसे में इन कोरोना योद्धाओं की हर मांग सुनी जानी चाहिए और जो मांगे की लंबे अरसे से अनदेखी की गई है उन्हें पूरा किया जाना चाहिए.

आयुष चिकित्सक कोरोना काल समाप्त होने के पश्चात इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं।

हम चिरायु के आयुष चिकित्सक इस विकट परिस्थिति में राज्य के जनता के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए अपना जान जोखिम में डाल रहे हैं। सरकार का रुख भले हमारे लिए सकारात्मक न हो फिर भी हम कोरोना के समाप्ति तक अपनी सेवा देते रहेंगे। लेकिन सरकार के रूख से हममे बहुत निराशा है और हम सभी आयुष चिकित्सक कोरोना काल समाप्त होने के पश्चात इस्तीफा देने का मन बना चुके हैं।

वेतन विसंगति से जूझ रहा संघ

बात करें छत्तीसगढ़ प्रदेश में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के तहत सेवारत आयुष अधिकारियों की तो वे भी इस संकटकाल में सरकार का सारथी बनकर आगे बढ़ रहे है. वे पूरी मुस्तैदी से कोविड-19 से दो-दो हाथ कर रहे हैं. लेकिन दुनिया का दर्द मिटाते इन आयुष अधिकारियों का दर्द भी सामने आया है. उन्होंने सूबे के सेहत मंत्री टीएस सिंहदेव को खत लिखकर अपनी वेतन विसंगतियों को दूर करने की गुहार लगाई है. दो पन्ने के इस पत्र में उन्होंने विस्तार से अपनी समस्याओं को सामने रखा है.

विभिन्न भूमिका में आयुष अधिकारी

आयुष चिकित्सकों ने बताया है कि अलग-अलग भूमिका के साथ मैदान में डटे उनके कोरोना योद्धा चिकित्सक रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी), कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, आइसोलेशन कार्य एक्टिव सर्विलांस, फ्लू ओपीडी, डिस्ट्रिक्ट क्वारंटीन सेंटर सेल, घनी बस्तियों में संदिग्ध रोगी ट्रैकिंग और ऐसे लोगों की सतत निगरानी करने में दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

छह वर्षों से लंबित है मांगे

उन्होंने बताया कि इस वैश्विक आपदा के बीच आयुष अधिकारियों की तकनीकी योग्यता और जुझारू
पन की प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में सिद्ध हो चुकी है. इस तरह अब आप भी हमारे प्रति जो शासकीय व विभागीय दायित्व है उन्हें पूरा कीजिए. उन्हीने बतया है कि छत्तीसगढ़ को कोरोना मुक्त करने मे लगे चिरायु चिकित्सक सरकार के दोहरी नीति के शिकार हो रहे है. विगत छह वर्षो से सेवारत चिरायु के चिकित्सक सरकार से वेतन विसंगति की मांगो के निराकरण को लेकर प्रयत्नशील है. राज्य में संविदा आयुष चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यरत चिकित्सक वेतनमान के एक तिहाई या आधे मे कार्यरत चिरायु चिकित्सक राज्य शासन से सुधार की अपेक्षा मे है.

जीवन संकट में डालने का मिले पारितोषिक

संघ के राजकीय अध्यक्ष डॉ अनुराग साहू के नेतृत्व मे अनेको बार इस ओर शासन का ध्यान केन्द्रित करने का प्रयास हुआ बावजूद इन कोरोना वारियर्स के इन जायज मांगो की पूर्ति में शासन का रवैया उदासीन बना हुआ है. इन्हें अपना जीवन संकट में डालने के बावजूद किसी भी तरह का राहत नही मिल पा रहा है. प्रदेश शासन से आशा है की आयुष चिकित्सकों के पर मंडरा रहे वेतन विसंगति के आशंकाओं के बादल को दूर करते हुए पूरी इच्छाशक्ति के साथ संघ हितैषी फैसला ले. सरकार व सम्बन्धित प्राधिकरण इनके साथ हो रहे पक्षपातपूर्ण नीति को दुर करते हुये जीविकोपार्जन रुपी संकट को दुर करते हुये इन्हे राज्य संविदा ( आयुष) के समकक्ष वेतन प्रदान कर नियमितीकरण करे।

जिले के नव पदस्थ कलेक्टर जनमजेय महोबे से नपा दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर जी प्रतिनिधि मंडल के साथ सौजन्य भेट कर नगर की समस्याओ से अवगत कराया

0

बालोद जिले के नव पदस्थ कलेक्टर जनमजेय महोबे से नगरपालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीबू नायर जी प्रतिनिधि मंडल के साथ सौजन्य भेट कर नगर की समस्याओ से अवगत कराया |


शीबू नायर जी ने नगर के कन्टेनमेंट जोन मे जनता की परेसानीयो को देखते हुए लॉक डाऊन को शिथिल करने की माँग की |
दल्ली राजहरा से शासन को करोडो की रायल्टी प्राप्ति होती है परंतु दल्ली राजहरा नगर को उसका लाभ नही मिलता दल्ली राजहरा नगर विकास हेतू डी एम एफ फंड से राशि की माँग की
नगर मे पेयजल की गम्भीर समस्या को देखते हुए15 नग बोर खनन हेतू 20 लाख की माँग रखी
नगर मे अपराधिक गतिविधियों मे अंकुश लगने हेतू नगर के 5 प्रमुख चौक मे सी सी कैमरा लगाने हेतू 5 लाख की माँग की |

उक्त मांगो पर जिलाधीश महोदय ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया
प्रतिनिधि मंडल मे श्री मती संगीता नायर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सन्तोष पांडेय जिलाध्यक्ष सेवादल श्रीमति रुखसाना बेगम पार्षद श्रीमति विजय लक्ष्मी पार्षद स्वपनिल तिवारी पार्षद श्रीमति ममता पांडेय एल्डर मेन थी |

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष द्वारा जिले में जनहित समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया

0

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे जिले के विभिन्न जनहित समस्याओं के समाधान एवं वर्तमान परिस्थिति कोरोना संक्रमण काल उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया गया |


(1) अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में भोजन, पानी, बिजली, स्वारण्य, शौचालय एवं सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जावे।
(2) जिला कोविड-19 हॉस्पिटल में स्टाफ के लिए पर्याप्त पी.पी.ई. किट व मरीजों के लिए आवश्यक सुविधाएँ तत्काल मुहैया कराया जाये।
(3) किसानों को ग्रीष्मकालीन फसल (धान/सब्जी) की ओलावृष्टि व आंधी तूफान के कारण हुई नुकसान का अतिशीघ्र मुआवजा दिया जाये।
(4) रबी फसल के धान/सब्जी को वाजिम दाम पर खरीदी की जाये।
(5) शहर/ग्रामीण में लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद। किया जावे।
(6) शहरवासियों के लिए जल आवर्धन (फिल्टर प्लांट) योजना अतिशीघ्र प्रारंभ कर शहर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाये।

ज्ञापन देते समय भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता


(7) जिले के अंदर संचालित रेत खदानों में निर्धारित दर से अधिक रायल्टी पर तत्काल प्रतिबंध लगाई जावे।
(8) संक्रमण काल में जिले के किसानों को न्याय योजनांतर्गत मिलने वाली शेष 3 किस्तों की राशि किसानों को एकमुश्त प्रदान की जाये।

अत: उक्त आवश्यक मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल कार्यवाही करने की कृपा करें इन पर तथा कलेक्टर द्वारा उक्त समस्याओं के आधार पर आश्वासन दिया गया कि त्वरित कार्यवाही की जाएगी | ज्ञापन देते समय भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, तोमन साहू, सुरेश निर्मलकर, प्रेम साहू एवं लोकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे |

Big Breaking बालोद जिले में अब एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई

0

बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक में ग्राम माहूद की एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित पाई गई | उक्त महिला बालोद के क्वारेंटाइन सेंटर में थी | कोरोना रिपोर्ट के आधार पर पॉजिटिव मिली | आगे की कार्यवाही शासन द्वारा की जा रही है |

Big Breaking News दल्ली राजहरा से पथराटोला मार्ग के पास खेत में ग्राम पत्थराटोला का युवक मृत अवस्था में मिला मृत्यु का कारण अज्ञात है

0

दल्ली राजहरा के पास ग्राम पत्थराटोला का प्रीत हतगिया पिता भीष्म नाम का युवक मृत पाया गया है युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है जोकि राजमिस्त्री का कार्य करता था और वर्तमान समय में स्वयं का भी घर का निर्माण कार्य चल रहा था | पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है घर में माँ के अलावा पत्नी व दो बच्चो के साथ रहता था |

सुबह गांव वाले शौच के लिए खेत की ओर गए तब उससे देखा गया शव पर चींटियां रेंग रही थी शव को नुकसान पहुंचा रही थी घटना मेन रोड से 200 मीटर की दुरी पर खेत में हुई है गले में रस्सी बंधी देख लोगों द्वारा आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है

स्वयं का भी घर का निर्माण कार्य चल रहा था

किंतु सही स्थिति की जानकारी पुलिस के जांच के पश्चात ही स्पष्ट हो पाएगा हुई गांव वालों द्वारा कोतवाल को सूचित कर दिया गया और कोतवाल ने पुलिस को सूचना दे दी गई थी पर सुबह 8 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी

Breaking फर्जी दस्तावेज के आधार पर उद्यानिकी और नवा रायपुर में पौधरोपण का करोडों का टेंडर निरस्त

0

रायपुर – उद्यानिकी और नवा रायपुर में पौधरोपण का करोडों का टेंडर हासिल करने वाली कंपनी नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड ने फर्जी दस्तावेज जमा कर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपए का दो टेंडर हासिल किया था | जब कंपनी को वर्कआर्डर जारी हुआ तो अन्य कंपनियों ने आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए कंपनी के खिलाफ टेंडर को निरस्त कर धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग की थी |

नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा मंत्रालय में उद्यानिकी और नया रायपुर में पौधरोपण का करोडों का टेंडर हासिल करने वाली कंपनी के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई गई है, जिसके बाद टेंडर को निरस्त कर दिया गया है |

दस्तावेज में नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का पंजीयन 22|01|2020 को समाप्त हो चुका है, लेकिन कंपनी ने डाक्यूमेंट्स में छेड़छाड़ कर 23|01|2015 से 22|01 |2020 को समाप्त मूल पंजीयन की जगह 23|10|2015 से 22|10|2020 को समाप्त होने वाला फर्जी दस्तावेज शपथ पत्र में भरा |

धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज के पश्चात् उच्च अधिकारी द्वारा कंपनी नेचर टच लैंडस्केप प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर दस्तावेज को प्रमाणित करने के लिये कहा गया है |

Breaking सालों से चल रहे बहुचर्चित जमीन विवाद पर सिविल न्यायालय द्वारा दिया गया ऐतिहासिक फैसला

0

डौंडीलोहारा – जगन्नाथ साहू | मामला डौंडीलोहारा ब्लाक अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी कला के विगत 6-7 सालों से चल रहे बहुचर्चित जमीन विवाद पर सिविल न्यायालय डौंडीलोहारा द्वारा दिए गए फैसले भूमि स्वामी के पक्ष में निर्णय दिया गया।
शुरुआत गांव के कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा भूमि स्वामी के पैतृक संपत्ति को विवादित बताकर भोले-भाले ग्रामीणों को गुमराह कर अवैध तरीके से दबाव पूर्वक लाखों रुपयों की वसूली किया गया जिसका आज तक कोई हिसाब नहीं दिया गया,गांव के स्वार्थी तत्व सियाराम, टोपसिंह, होरीलाल,अजीत सोनी जैसे लोगों के द्वारा ग्राम के वातावरण को अशांत कर अपना स्वार्थ सिद्ध करते रहे, विकास एवं भाईचारा के नाम से चर्चित ग्राम चिल्हाटीकला को विवाद में घसीट

कर चंदे के रूप में वसूली कर राशि को दुरुपयोग करते रहे,मिसल रिकॉर्ड 1929-30 में निर्भयनाथ के नाम से दर्ज था जिसे मे भूमि स्वामी की दादा बिसेसर प्रसाद शर्मा ने 01.08.1932 को निर्भयनाथ के पास से खरीदा था जिसका खसरा नंबर 509 एवं 510 रखबा 2.75 एकड़ जमीन है जिसे को घास बताकर एसडीएम एवं तहसीलदार के पास शिकायत दर्ज कराया था इसके बाद एसडीएम द्वारा 2.75 एकड़ जमीन को घास घोषित कर दिया इसके बाद भूमि स्वामी द्वारा सिविल न्यायालय में अपील की सिविल प्रकरण में आपत्तिकर्ता अधिवक्ता के माध्यम से इस प्रकरण में 96 लाख रुपये खर्च होने का बयान न्यायालय के समक्ष खर्च होना बतलाया गया है इस खर्च की गई राशि का किसी तरह का हिसाब नहीं दिया गया इससे सिद्ध होता है कि कैसे भोले-भाले ग्रामीणों को गुमराह कर गांव के माहौल को खराब किया जाने की कोशिश की गई।


सिविल न्यायालय द्वारा भूमि स्वामी दिलीप शर्मा के पक्ष में निर्णय दिया गया जिसमें इस ऐतिहासिक निर्णय को असत्य पर सत्य की विजय बताते हुए ग्रामीण रुपराम साहु,चंद्रहास पटेल,सरजू राम ठाकुर,प्यारे लाल सोनी,ईश्वर लाल साहू,घनश्याम पटेल,फिरतू राम ठाकुर,खिलावन सोनी,परसराम साहू,रुद्रेश्वर साहू,सतीश साहू,दिनेश पटेल,धर्मराज पटेल,कार्तिक राम पटेल,श्रवण सोनी,दुष्यंत ठाकुर,खिलानंद,डोमेंद्र भूआर्य,भुवन साहू,देवलाल पटेल,नेतराम पटेल, डोमार पटेल तोमिन बाई साहू,लेस कुमारी साहू,गीताबाई ठाकुर,पवन विश्वकर्मा,कमलेश्वरी पटेल,जानकीबाई सोनी,नरबदिया पटेल,हेमा भाई ठाकुर,सुभद्रा बाई,कौशल्या,ज्योति बाई साहू,चंद्रहास पटेल,मया राम साहू आदि सभी चिल्हाटीकला वासियों द्वारा दिलीप शर्मा एवं परिवार को बधाई दी।

Big Breaking छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन

0

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का आज दोपहर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। करीब 15 दिन पहले कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली।


अलग छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहले मुख्यमंत्री बने जोगी अपने अंतिम समय में छत्तीसगढ़ जोगी कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। उन्होंने खुद ही इस पार्टी का गठन किया था। हालांकि, इससे पहले उसने कांग्रेस में लंबी पारी खेली। आईएएस की नौकरी छोड़ राजनीति में आए जोगी राज्य विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य रहे।

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरा दुख व्यक्त किया है। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

MOST POPULAR

HOT NEWS