City Media - Page 391 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 391

कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारियो का चुनाव

0

दल्लीराजहरा नगर में सर्किल कोसरिया यादव समाज मे नया पदाधिकारियो का चुनाव बड़े ही शालीनता पूर्वक किया गया जिसमें बालोद जिला के समस्त पदाधिकारी गण निर्वाचन अधिकारी के रूप में चुनाव संपन्न करने में योगदान दिया इस चुनाव में दल्लीराजहरा के समस्त पंचायतों के पदाधिकारियों ने अपना अपना वोट देकर इन प्रत्याशियों को विजयी बनाया जिसमे अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा यादव, सचिव योगेश यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष साजन यादव ,सहसचिव भूषण यादव ,संगठन मंत्री रोहन यादव एवं संरक्षक प्रदीप यादव जी को नवनिर्वाचित के रूप मे पद भार दिया गया एवं महिलाओ का भी चुनाव किया गया महिला पद पर अध्यक्ष के रूप मे निर्मला यादव , उपाध्यक्ष नीता यादव ,सचिव श्रुती यादव ,कोषाध्यक्ष कौशिल्या यादव, सहसचिव यशोदा यादव ,महामंत्री श्रद्दा यादव एवं संरक्षक कल्पना यादव को निर्वाचित किया गया ।चुनाव प्रक्रिया संपन्न करते हुए जिला पदाधिकारी के द्वारा समस्त नवनिर्वाचित सर्किल पदाधिकारीयो को शपथ दिलाते हुए यादव समाज के नियमों के आधार पर कार्य करने हेतु समाज में समर्पण भाव से सेवा करने निर्देशित किया गया।आप सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सहसम्मान समाज मे स्वागत एवं शुभकामनायें देते हुए पद भार दिया गया।

आमचो बस्तर ब्यूटीफुल

0
  • पर्यटन में धुड़मारास और चित्रकोट को मिला सम्मान
  •  प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से की भेंट, जताई प्रसन्नता

जगदलपुर विश्व पर्यटन दिवस पर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 के तहत बस्तर के धुड़मारास एवं चित्रकोट ग्राम को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए और धुड़मारास को एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है।

यह सम्मान विगत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा स्थानीय प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। यह सम्मान मिलने के पश्चात धुड़मारास एवं चित्रकोट के प्रतिनिधियों ने रविवार को कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे से भेंटकर पर्यटन क्षेत्र में अपनी उपलब्धि के लिए प्रसन्नता जताई। इस दौरान कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने उक्त उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गांवों में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

0

लोहंडीगुड़ा मंडल भाजपा लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्माबेड़ा, चंदेला, ककनार और पालम में एक विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाना और उन्हें संगठन से जोड़ना था। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सदस्यता अभियान के दौरान स्थानीय नेताओं ने ग्रामीणों को पार्टी के उद्देश्यों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही, ग्रामीणों को सदस्यता फॉर्म भरवाकर उन्हें पार्टी का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया गया। इस अभियान ने न केवल सदस्यता बढ़ाने में मदद की, बल्कि ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने और एकजुटता बढ़ाने का कार्य भी किया। सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के साथ मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, बसंत कश्यप, मंगतुराम कश्यप, सुभाष कश्यप, जलन कश्यप, बुटु कश्यप, डोमुराम कश्यप, लैखन बघेल, लखमु, बालसिंह लेकाम, संपत सेठिया, रमेश यादव, सुदर कश्यप, धनार कश्यप, शंकर, बसंत मुचाकी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरक्षा बलों मिला नक्सलियों के सामानों का जखीरा

0
  • सूचना पर निकले थे जवान, डंप सामग्री बरामद 

जगदलपुर सुरक्षा बलों को बस्तर संभाग के सुकमा जिले के दंतेशपुरम इलाके में नक्सलियों के सामानों का जखीरा मिला है। हालांकि जवानों को देख नक्सली भाग खड़े हुए।

सुकमा जिले के भेजी थाना़ क्षेत्र के दंतेशपुरम गांव में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी व बस्तर फाईटर के जवान आपरेशन के लिए निकले थे। जवानों को देख नक्सली भाग गए और मौके से टीवी, भरमार बंदूक समेत नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री बरामद हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भेजी थानाक्षेत्र के दंतेशपुरम इलाके में लगातार नक्सलियों के होने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके बाद बीती रात डीआरजी व बस्तर फाईटर के जवानों को दंतेशपुरम, भंडारपदर व नागाराम इलाके में आपरेशन हेतु रवाना किया गया। सुबह लगभग 8 बजे दंतेशपुरम के जंगलों में जवानों की हलचल देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। उसके बाद जब जवानों ने आसपास इलाके की सर्चिग की तो मौके से नक्सल सामग्री बरामद हुई। उसके बाद जवान वापस सकुशल कैंप लौट आए।

ये सामग्रियां हुईं बरामद

घटना स्थल से सर्चिग के दौरान एक भरमार बंदूक, टीवी, टिफन बम, प्रेशर आईईडी, सिरिंज, ढफली, ढोलक, बम फटाका, मोबाइल चार्जर, बैटरी पिन, नक्सली बैनर, नक्सली साहित्य व दवाईयां बरामद हुईं।

डीएमएफ नीति में साफ झलक रहा निजीकरण का षडयंत्र, कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध: सुशील मौर्य

0
  • बस्तरिया भावना के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं मोदी
  • डीएमएफ नीति पर सीएम, सांसद, भाजपा अध्यक्ष मंत्री मौन क्यों

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोग फूट डालो और राज करो की नीति के प्रचारक हैं। इसी नीति के तहत बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों में फूट डालने का काम किया जा रहा है।

यहां पत्रकार वार्ता में सुशील मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तारिया भावना के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं। उन्होंने सवाल उठाय कि डीएमएफ 2024 नीति पर क्यों मौन हैं मुख्य्मंत्री? बस्तर सांसद महेश कश्यप और भोजराज नाग, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विधायक जगदलपुर किरण देव, मंत्री केदार कश्यप और बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी क्यों कुछ बोल नहीं रहे हैं?मौर्य ने कहा कि डीएमएफ नीति में निजीकरण का षडयंत्र साफ दिख रहा है। डीएमएफ नीति से 25 किलोमीटर के दायरे में खर्च का प्रावधान पूरी तरह राज्यों की संघीय प्रणाली पर प्रहार हैं। जिससे भविष्य में केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ती जाएगी। यह की भारत के गणतंत्र के हित में कतय नहीं है। डीएमएफ की राशि संबधित जिलों में खर्च के बाद केंद्र सरकार के खातों में ही रहेगी इस फंड कर ट्रांसफर किसी भी परिस्थिति में राज्य कोष मुख्य्मंत्री राहत कोष या राज्य के किसी भी अन्य कोष में हस्तांतरित नहीं होगी। नई डीएमएफ नीति किसके दबाव में बनाई गई है या नीति में संशोधन किया गया है, इन तमाम तथ्यों को केंद्र सरकार सार्वजनिक करे। डीएमएफ राशि ख़र्च का प्रवधान केंद्र सरकार ही तय करेगी, तो फिर राज्य माइनिंग का खनिज न्यास निधि बनाने का कोई औचित्य नजर नहीं आता है। ये भारत गण राज्य के संघिय व्यवस्था या ढाचे पर बड़ा प्रहार हैं क्या राज्य सरकारें खनन के लिए और खनन की सुरक्षा की ही जिम्मेदारी ही के लिए राज्य सरकारे बनी हैं क्या।नए डीएमएफ नीति पर तत्काल छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री को बात करनी चाहिए और सहमति न बन पाने पर राष्ट्रपति से भेंट कर इस विषय पर अपना विरोध दर्ज करा ना चाहिए साथ ही सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी चाहिए। सुशील मौर्य ने कहा कि अगर डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के मुखिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री केदार कश्यप बस्तर सांसद महेश कश्यप नरेंद्र मोदी से बात नहीं कर पा रहें हैं, उनके सामने अपनी बात नहीं रख पा रहें हैं तो उन्हें तत्काल बस्तर के सभी जिलों का एकीकरण करते सिर्फ एक बस्तर जिला घोषित करवा देना चाहिए। इस दौरान नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद सूर्या पानी, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा,शादाब अहमद, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, उस्मान रज़ा, विशाल खंबारी आदि मौजूद रहे।

सुरक्षा बलों मिला नक्सलियों के सामानों का जखीरा

0
  • सूचना पर निकले थे जवान, डंप सामग्री बरामद 

जगदलपुर सुरक्षा बलों को बस्तर संभाग के सुकमा जिले के दंतेशपुरम इलाके में नक्सलियों के सामानों का जखीरा मिला है। हालांकि जवानों को देख नक्सली भाग खड़े हुए।

सुकमा जिले के भेजी थाना़ क्षेत्र के दंतेशपुरम गांव में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी व बस्तर फाईटर के जवान आपरेशन के लिए निकले थे। जवानों को देख नक्सली भाग गए और मौके से टीवी, भरमार बंदूक समेत नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री बरामद हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भेजी थानाक्षेत्र के दंतेशपुरम इलाके में लगातार नक्सलियों के होने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके बाद बीती रात डीआरजी व बस्तर फाईटर के जवानों को दंतेशपुरम, भंडारपदर व नागाराम इलाके में आपरेशन हेतु रवाना किया गया। सुबह लगभग 8 बजे दंतेशपुरम के जंगलों में जवानों की हलचल देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। उसके बाद जब जवानों ने आसपास इलाके की सर्चिग की तो मौके से नक्सल सामग्री बरामद हुई। उसके बाद जवान वापस सकुशल कैंप लौट आए।

 

ये सामग्रियां हुईं बरामद

घटना स्थल से सर्चिग के दौरान एक भरमार बंदूक, टीवी, टिफन बम, प्रेशर आईईडी, सिरिंज, ढफली, ढोलक, बम फटाका, मोबाइल चार्जर, बैटरी पिन, नक्सली बैनर, नक्सली साहित्य व दवाईयां बरामद हुईं।

वन अधिकारियों ने गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान

0
  • सार्वजनिक स्थानों और तालाबों में की सफाई 

बकावंड सामान्य वन मंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी बकावंड बीडी मानिकपुरी और सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार काछी बकावंडने स्टॉफ के साथ स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत विभिन्न गांवों में आद्र भूमि स्वच्छता अभियान चलाया।

रेंजर  मानिकपुरी और डिप्टी रेंजर काछी तथा समस्त वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत तारापुर, टलनार और नारमुंडा में स्वछता अभियान चलाया। इस अभियान में तीनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता अभियान में हाथ बटाया। तारापुर टलनार, पाईकपाल गांवों में सवच्छता अभियान के दौरान मंगल साय पुजारी, गंगाराम कश्यप आयतु राम भारती, ईश्वर पटेल, बालक दास जंगल समिति के अध्यक्ष नंदोराम नाग, सिरधर सिन्हा, मिनोराम पटेल, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वन परिक्षेत्र अधिकारी बीडी मानिकपुरी और सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार काछी ने सार्वजनिक स्थानों, तालाबों आदि की सफाई की। वहां बिखरे पड़े झिल्ली पन्नी व कचरों को बोरियों में भरकर सुरक्षित स्थानों में नष्ट किया। इस दौरान श्री मानिकपुरी और काछी ने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, अपने घरों व आसपास की हमेशा सफाई करते रहने तथा खुले में शौच न करने की सलाह दी।

रणबांकुरों की धरा राजस्थान में बस्तर के दिव्यांग बच्चे दिखाएंगे टैलेंट

0
  •  सक्षम विद्यालय जावंगा के 47 दिव्यांग बच्चे रवाना 

जगदलपुर बस्तर संभाग के नक्सलगढ़ के नाम से चर्चित दंतेवाड़ा जिले के बच्चे बेहतर प्लेटफार्म के मिलते ही अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धियां हासिल करने लगे हैं। इसी क्रम में अब जिले में दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित सक्षम आवासीय परिसर के 47 बच्चे राजस्थान के बिकानेर में अपना कौशल दिखाने रवाना हुए हैं। वे वहां कौशल विकास, घुड़सवारी व टैलेंट शो में भाग लेंगे।

दंतेवाड़ा जिले की एजुकेशन सिटी जावंगा में दिव्यांग बच्चों के लिए बाधा रहित आवासीय परिसर का निर्माण 9 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में किया गया था। इसी बाधारहित आवासीय विद्यालय के 30 बालक व 17 बालिकाओं सहित कुल 47 छात्र -छात्राओं का दल महावीर इंटर कांटीनेंटल सर्विस ऑर्गनाइजेशन द्वारा राजस्थान के बिकानेर में आयोजित 23 वें स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेगा। इन बच्चों के साथ 12 शिक्षक- शिक्षिकाएं व ट्रेनर भी शामिल होंगे। इस अवसर पर चयनित छात्र छात्राओं को कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने शुभकामनाएं देते हुए इनके वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सैन्य कार्यक्रम में घुड़सवारी

इसके अलावा सक्षम संस्था के ही 7 छात्र आगामी 5 व 6 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में भारतीय सेना के कार्यक्रम में घुड़सवारी कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस संस्था की अन्य उपलब्धि के तहत जम्मू कश्मीर राज्य में आयोजित दिव्यांग बच्चों के लिए राष्ट्रीय टैलेंट शो ’हम भी किसी से कम नहीं,’ में भी सक्षम के दृष्टिबाधित छात्र मास्टर अंजन का गायन में व सीमा, सिमरन, महिमा व पूनम का चयन नृत्य विधा में हुआ है। इन बच्चों की रवानगी के दौरान उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी एसके अम्बस्ता, बालक छात्रावास अधीक्षक प्रमोद कर्मा, बालिका छात्रावास अधीक्षिका रमा कर्मा, डीएमसी, बीईओ, एबीईओ, संकुल समन्वयक उपस्थित थे।

काम से निकाले गए सुरक्षा गार्डों को मिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य का साथ, पहुंचे मेकाज

0
  •  नई एजेंसी को दी वार्निंग रखना होगा स्थानीय को 
  • नौकरी से निकाले गए 50 से ज्यादा गार्डों को पुनः रखने की उठाई मांग 

जगदलपुर काम से निकाले गए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सुरक्षा गार्डों को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य का बड़ा सहारा मिल गया है। सुशील मौर्य ने नई सिक्योरिटी एजेंसी को खुले शब्दों में वार्निंग दे दी है कि यहां पुराने और निकाले गए सुरक्षा गार्डों तथा स्थानीय लोगों को पहले काम पर रखना होगा।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य शनिवार को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचे, जहां उन्होंने नौकरी से निकाले गए 50 से ज्यादा गार्डो से मुखातिब होने के बाद सिक्योरिटी कंपनी के संचालक से विस्तृत चर्चा की और साफ साफ कहा कि सभी गार्डों को पुनः काम पर रखा जाए। मौर्य ने बताया कि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से कार्यरत 50-60 गार्डों को नई सिक्योरिटी एजेंसी बीआईएस द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया है और इनकी जगह नए लोगों की भर्ती की जा रही है। यह पुराने गार्डों के साथ सरासर अन्याय और छलावा है। इन्हें काम से निकाल दिए जाने के कारण इनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। सभी बेरोजगार हो गए हैं। ये सभी लंबे समय से काम कर रहे थे नई कम्पनी का बाहरी लोगों को रखना गलत है। लंबे समय से कार्यरत गार्डों को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बीआईएस कंपनी की प्रबंधक से विस्तृत चर्चा कर समस्त गार्डों को पुनः रखने की मांग की। श्री मौर्य ने कहा बाहरी लोगों के बजाए यहां के स्थानीय लोगों को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी कंपनी के विरुद्ध आंदोलन हेतु बाध्य हो जाएगी।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, पूर्व प्रवक्ता एनएसयूआई उस्मान रज़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

शहीद शंकर गुहा नियोगी को शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

0
  • नियोगी में योगदान को याद किया शंकर साहू ने 

दल्लीराजहरा शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी के शहादत दिवस पर वार्ड 14 शहीद चौक दल्ली राजहरा में उनके समाधि स्थल पर जाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा कि शंकर गुहा नियोगी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए श्रमिकों के बच्चों को अच्छी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में हेमंत प्राथमिक पाठशाला दल्ली राजहरा का निर्माण करवाया, जहां से पढ़कर छात्र-छात्राएं डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक व देश सेवा के साथ ही अन्य क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्व. नियोगी जी ने सबको अच्छा स्वास्थ्य का लाभ, किसान, गरीब, मजदूरों को सस्ते इलाज का सपना पूरा हो इस उद्देश्य से शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा का निर्माण करवाया जहां पर सबसे सस्ता इलाज होता है।

शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी हमेशा मजदूरों, किसानों, छात्र-छात्राओं को अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ते रहे। उनके कार्यों को आज पूरे छत्तीसगढ़ ही नही अपितु पूरे भारत देश में याद किया जाता है, कामरेड नियोगी के आदर्शों पर चलना ही शहीद कामरेड नियोगीके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शंकर गुहा नियोगी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, मनी चंद्राकर, जयप्रकाश बघेल, उमेश कुमार पाल, मोहित कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार निषाद, शिवचरण कुमार गावड़े, पवन कुमार साहू, फ्रेंड्स युवा विकास समिति के सचिव भूषण यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS