City Media - Page 297 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 297

किरण देव ने फहराया तिरंगा

0

जगदलपुर एकात्म परिसर रायपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ध्वजारोहण किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अपने शासकीय आवास देवेंद्र नगर रायपुर में भी ध्वजारोहण किया।

पूर्व विधायक भीमा मंडावी की बेटी ने की आत्महत्या

0
  • देहरादून के लिए रवाना हुए मंडावी परिवार के लोग

जगदलपुर दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने देहरादून में आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। वह उत्तराखंड के देहरादून में रहकर फिजियोथेरेपी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

         रविवार को पेइंग गेस्ट हॉस्टल में ही उसके आत्महत्या करने की खबर मिली। दीपा की मां ओजस्वी भीमा मंडावी राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दीपा मंडावी कुछ दिन पहले ही दंतेवाड़ा अपने घर आई थी। देहरादून में वह अपनी सहेलियों के साथ किराए के कमरे में रहती थी। लेकिन सप्ताहभर पहले ही वो पीजी रूम में शिफ्ट हो गई थी।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत भाजपा व कांग्रेस के अन्य नेता दिवंगत भीमा मंडावी के चितालंका स्थित निवास पर पहुंच गए थे। ओजस्वी मंडावी अपने परिजनों के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गईं।

त्रासदी से गुजर रहा मंडावी परिवार

भीमा मंडावी की पहली पत्नी का निधन वर्ष 2012 में भीमा के पहले विधायक कार्यकाल के दौरान सड़क हादसे में हो गया था। उनकी 3 बेटियां व 1 बेटा में से बड़ी बेटी ने वर्ष 2013 में रायपुर में पढ़ाई करते हुए ही छात्रावास में सुसाइड किया था। वहीं अब दूसरे नंबर की बेटी दीपा ने भी सुसाइड कर लिया है। दीपा से छोटा एक भाई और एक बहन है। वहीं भीमा की दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से उनकी एक बेटी है।

नक्सलियों ने की थी भीमा की हत्या

भाजपा विधायक के रूप में दूसरे कार्यकाल के दौरान भीमा मंडावी की हत्या नक्सलियों ने 9 अप्रैल 2019 को कर दी थी। लोकसभा चुनाव के प्रचार में निकले भीमा की गाड़ी को नक्सलियों ने बारूदी विस्फोट से उड़ा दिया था। कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में हुए इस हमले में भाजपा विधायक, 3 सुरक्षा कर्मी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई थी।

तीन पुलिसकर्मी और दो स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित

0

किलेपाल पुलिस विभाग के मोहम्मद तारिक़ थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक पन्नालाल कुंजाम,आरक्षक सुरेश आंचला स्वास्थ्य विभाग से रोशमा ओर हितेंद्र का गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।

76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जगदलपुर लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित सम्मान समारोह में बास्तनार ब्लॉक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच शासकीय कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें तीन पुलिस विभाग से और दो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हैं। पुलिस विभाग से मोहम्मद तारिक़ थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक पन्नालाल कुंजाम, आरक्षक सुरेश आंचला ये सभी कोड़ेंनार थाना में पदस्थ हैं।वहीं स्वास्थ्य विभाग से रोशमा लकड़ा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बड़े बोदेनार में पदस्थ, हितेंद्र भोयर आरएचओ बास्तनार में पदस्थ हैं। इस सम्मान के थाना प्रभारी तारिक ने अपने उच्च अधिकारियों को मार्गदर्शन के धन्यवाद दिया है ओर क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करता किया है। एएनएम रोशमा लकड़ा ने कहा इस सम्मान के लिए चयनित किया गया उसके लिए मैं अपने बीएमओ, बीपीएम,और सीएमएचओ, श्री मैत्री सर को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं कि हमें इस योग्य समझा और सम्मान के लिए नाम आगे बढ़ाया। मैं बहुत ही आनंदित और खुशी महसूस कर रही हूं और समस्त स्टाफ को भी धन्यवाद देती हूं जिन्होने जमीनी स्तर पर मेरे सेक्टर के सीनियर हमें जाने अनजाने रूप से बहुत सहयोग किया है, हिम्मत बढ़ाई इसके योग्य बनाया पुनः सभी को धन्यवाद देती हूं।

नक्सलियों की मांद में शान से फहराया गया तिरंगा

0
  •  महिमा गांव के आश्रम में गणतंत्र दिवस समारोह 

जगदलपुर सीआरपीएफ की एफ-188 बटालियन पुसपालघाट बस्तर द्वारा कमांडेंट भवेश चौधरी के मार्गदर्शन में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नक्सलियों की मांद में स्थित बस्तर के सुदूरवर्ती इलाके के बालक आश्रम शाला महिमा में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

     कुछ वर्ष पहले यह इलाका घोर नक्सलग्रस्त था तथा नक्सल इस इलाके में अपना ट्रेनिंग सेंटर व अपना अड्डा बना रखा था। जबसे इस इलाके में सीआरपीएफ व अन्य बलों की तैनाती हुई है, तब से इस इलाके में विकास, शांति व सुकून के साथ जीवन चल रहा है।बालक आश्रम महिमा, बस्तर में गणतंत्र दिवस समारोह में सीआरपीएफ 188 बटालियन द्वारा 90 वर्षीय बुजुर्ग रामनाथ कश्यप के हाथों से तिरंगा फहरवाया गया। रामनाथ कश्यप अपने जीवन में नक्सल प्रभावित समय के उस कठिन दौर के साथ साथ आज के स्वच्छ, शांति व सुकून के साथ बीत रहे समय के साक्षी हैं। ध्वजारोहण के समय उनके चेहरे की मुस्कान व भाव यह स्पष्ट कर रहे थे कि आज उनके जीवन में अमन, चैन, सुकून व सुरक्षा है। सुदूरवर्ती व नक्सलग्रस्त इलाके में इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दिल में देशभक्ति व सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट बन्ना राम ने आजादी की दास्तान के साथ तिरंगे तथा भारतीय संविधान के महत्व के बारे में बताया तथा एक अच्छा नागरिक के रूप में कार्य करते हुए देश को विकास व गरिमा को हमेशा बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर बन्ना राम सहायक कमांडेंट, निरीक्षक जीडी प्रवीण कुमार तथा एफ-188 सीआरपीएफ के अधीनस्थ अधिकारी व जवानों के साथ साथ बालक आश्रम महिमा के बच्चे, अधीक्षक गोवर्धन पेगेड़ व आश्रम स्टॉफ, सकुलू राम के साथ साथ पालम, पुसपाल, महिमा व आसपास के गांवों की महिला व बच्चे तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को बटालियन की ओर से मिठाई, बिस्कुट, नमकीन वितरित की गईं।

चला चली की बेला में लोक निर्माण विभाग वाले साहब के लिए चल रही है जमकर उगाही

0
  •  बुरे अंजाम की धौंस देकर की जा रही मोटी वसूली

जगदलपुर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के एक शीर्ष अधिकारी की चला चली की बेला में उनके ठेकेदारों से मोटी उगाही का खेल शुरू हो गया है।ठेकेदारों को बुरे अंजाम की धौंस देकर साहब के लिए उगाही की जा रही है। जाते जाते साहब कुछ इस अंदाज में कलम चला सकते हैं कि ठेकेदारों का पूरा करियर तबाह हो जाएगा। लिहाजा डरे सहमे ठेकेदार मुहमांगी रकम भेंट कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ  पिपरी 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। Shri पिंपरी भूपेश बघेल सीएम कार्यकाल में इएनसी नियुक्त किए गए थे। सरकार बदलने के पूरे 1 साल पश्चात उनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा, अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग से जुड़े केंद्र और राज्य मद स्तर की कई योजनाओं को क्रियान्वित किया, जिसमें

रूरल रोड प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, सहित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शामिल हैं। अरबों खरबों की इन योजनाओं को क्रियान्वित करने बैंक लोन का भी उपयोग किया गया, जिससे छत्तीसगढ़ की सड़कें उच्चस्तरीय मापदंड की हों।

प्रदेश के बड़े बड़े ठेकेदारों ने धुर नक्सल इलाकों में प्रदेश के विकास के मद्देनजर अपना पूरा सहयोग दिया, किंतु इनके कार्यकाल में जितनी अनियमितता सामने आई, उतनी कभी नहीं सुनी गई। खासकर ठेकेदारों के भुगतान को लेकर दर्जनों विवाद सामने आए, इन्हीं के कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग के संविदा कर्मचारियों की भविष्यनिधि की अंशदायी रकम जमा नहीं करने का भी गंभीर मामला सामने आया था। इस मामले में कोर्ट द्वारा विभाग का खाता सीज कर दिया गया था, इस मामले से इएनसी के साथ ही बीजेपी सरकार की भी काफी आलोचना हुई थी। हर ठेकेदार इनकी बदनीयती और कूटनीति का शिकार होकर त्राहिमाम कर रहा है। अब जब साहब 31 जनवरी को सेवानिवृत हो रहे है तब इनके खास करिंदे द्वारा कार्यरत ठेकेदारों से अंतिम वसूली मांगी जा रही है। जो ठेकेदार उनकी डिमांड पूरी करने से इंकार कर रहे हैं, उन्हें परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। बिचौलिए ठेकेदारों से कह रहे हैं कि इएनसी साहब की सेवावृद्धि की फाइल सरकार के पास पहुंच चुकी है उन्हें सेवा वृद्धि मिल जाती है तब अंजाम क्या होगा सोच लेना। इस धौंस भरे फरमान से ठेकेदार हलाकन हैं।

सर्विस एक्सटेंशन होगा घातक

सुनने में आया है कि इएनसी श्री पिपरी अपनी सर्विस एक्सटेंशन के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसके लिए वे राजनीति के कुछ रसूखदारों की भी मदद ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि अपनी सर्विस एक्सटेंशन के लिए वे करोड़ों रुपए झोंकने तत्पर हैं। इसीलिए ठेकेदारों से बेतहाशा वसूली का खेल शुरू किया गया है। उन्हें सेवावृद्धि मिलना करेला ऊपर से नीम चढ़ा जैसा होगा। सरकार की छवि पर नकारात्मक असर पड़ेगा। अब सरकार को भी ऐसे भ्रष्ट अधिकारी की सेवावृद्धि से बचना चाहिए। ठेकेदार इस कदर परेशान हैं कि वे देवी देवताओं के दर पर जाकर पिपरी को सेवावृद्धि न मिलने की मन्नत मांग रहे हैं।

आजादी के बाद बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित 26 गांवों में पहली बार गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

0
  • बस्तर के हर कोने में जल्द लहराता नजर हमारा प्यारा तिरंगा: विजय शर्मा
  •  हिड़मा के गांव पूवर्ती में भी दिखी तिरंगे की शान 

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के 26 संवेदनशील नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा शान से फहराया गया। आजादी के बाद पहली बार इन गांवों में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया, जो राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों और उनकी जीवटता का नतीजा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का बड़ा व्यापक असर बस्तर में दिखने लगा है।

पिछले एक वर्ष में बस्तर संभाग के अंदरूनी और सुदूर क्षेत्रों में 26 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए। ये कैंप न केवल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि विकास के केंद्र के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इन गांवों में स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया और गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया। बीजापुर जिले के गुंडम, फुटकेल, छुटवाही, कोंडापल्ली, ज़िडपल्ली, वाटेवागु, कर्रेगट्टा, पीड़िया; जिला नारायणपुर के कस्तुरमेटा, मसपुर, ईरकभट्टी, मोहंदी, होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोड़लियार, सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम, पूवर्ती, लखापाल, पुलनपाड़, तुमालपाड़, रायगुडेम, गोलाकुंडा, गोमगुड़ा, मेंट्टागुड़ा और कांकेर जिले के पानीडोबीर गांवों में सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए। सुरक्षा बलों ने इन क्षेत्रों में न केवल तिरंगा फहराया, बल्कि ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाते हुए मिठाइयां और बच्चों को चॉकलेट वितरित की। डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सीएएफ, सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी, आईटीबीपी, बीएसएफ और स्थानीय पुलिस ने पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण बनाने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

यह गर्व का क्षण: शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का ने इस पर प्रतिक्रिया देते कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के बाद ऐसे कई स्थानों पर पहली बार तिरंगा फहराया गया है। यह न केवल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि हमारे प्रयासों की सफलता का प्रमाण भी है। मेरा विश्वास है कि आने वाले समय में बस्तर के हर कोने में तिरंगा फहराते हुए हम गणतंत्र दिवस मनाएंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल सरकार की नीतियों का परिणाम है, बल्कि बस्तर के लोगों के विश्वास और सुरक्षा बलों के साहसिक प्रयासों का प्रतीक है। विजय शर्मा ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए सभी को बधाई दी और प्रदेश में शांति, विकास और समृद्धि का संकल्प व्यक्त किया।

जगदलपुर नगर निगम में मलकीत सिंह गैदू कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी

0
  • संघर्षशील और जीवट व्यक्ति हैं मलकीत सिंह गैदू 

जगदलपुर अंततः कांग्रेस ने भी नगरीय निकायों के महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। जगदलपुर नगर निगम में कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गैदू को मैदान पर उतारा है। मलकीत सिंह संघर्षशील और जीवट व्यक्तित्व के धनी हैं।

ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े मलकीत सिंह गैदू राजनीति के पुराने माहिर खिलाड़ी हैं। छात्र जीवन से ही राजनीति करते आ रहे मलकीत सिंह गैदू वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन एवं अनुशासन का दायित्व बखूबी सम्हाल रहे हैं। वे जुझारू राजनीति के लिए जाने जाते हैं। सवा लाख में एक सरदार है गैदू। एशिया के सबसे बड़े परिवहन संगठन बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष रहते उन्होंने संघ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस संघ से हजारों ट्रांसपोर्टर्स जुड़े हैं। इसके अलावा श्री गैदू कांग्रेस नेतृत्व द्वारा सौंपे जाने वाले हर दायित्व पर खरे उतरे हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में लगातार उन्हें दंतेवाड़ा और चित्रकोट जैसे जटिल विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया जाता रहा है, जहां उन्होंने अपनी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। कांग्रेस संगठन में सबको साथ लेकर चलने की उनकी फितरत इस चुनाव में उनकी बहुत काम आने वाली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का वरदहस्त तो मलकीत सिंह गैदू को प्राप्त है ही, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला समेत तमाम नेता एवं कार्यकर्ता भी उन्हें दिल से सहयोग देंगे। मलकीत सिंह की सामाजिक छवि भी शानदार है। इन सबका लाभ उन्हें मेयर चुनाव में जरूर मिलेगा।

बचेली में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक ने उत्साहपूर्वक मनाया गणतंत्र उत्सव

0

बचेली मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक शाखा बचेली ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन के अध्यक्ष चंद्रकुमार मंडावी द्वारा इंटक भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर यूनियन के सचिव आशीष यादव, श्रमिक बंधु, गणमान्य नागरिक और बच्चों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। अध्यक्ष चंद्रकुमार मंडावी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संविधान की गरिमा और श्रमिक समुदाय के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रमिक देश के विकास की आधारशिला हैं और यूनियन उनकी उन्नति और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान्न वितरण के साथ हुआ। आयोजन में सभी उपस्थित लोगों ने सहभागिता की। इस आयोजन ने न केवल राष्ट्रीय भावना को सुदृढ़ किया, बल्कि श्रमिकों के बीच एकजुटता और देशभक्ति का संदेश भी प्रसारित किया।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम घोषित किए, देखे सूची…..

0

नगर पालिका और नगर पंचायतों की लिस्ट :-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 40 नगर पालिका परिषद पर अध्यक्ष पदों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसके अलावा 102 नगर पंचायतों के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है l

 

नगर निगम चुनाव के लिए मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट:कांग्रेस ने 10 नगर निगम में मेयर प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष बने नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष उम्मीदवार,कहा भरोसे पर खरा उतरूंगा,विकास होगी प्राथमिकता

0

दल्लीराजहरा भाजपा द्वारा आज नगरीय निकाय चुनाव के तहत अध्यक्ष प्रत्याशियो की सूची जारी की गई जिसमे दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवार तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष तोरण लाल साहू को बनाया गया है. जिसके बाद भाजपाइयों द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है. वहीं तोरण लाल साहू ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरूंगा. विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी. सबके सहयोग, कार्यकर्ताओ की मेहनत और शहरवासियों के आशीर्वाद से चुनाव में जीत दर्ज करेंगे. तोरण लाल साहू 2006 से 2012 तक एवं 2015 से 2022 तक निर्विरोध साहू समाज के अध्यक्ष रहे वर्तमान में जिला उपाध्यक्ष जिला साहू संघ पर हैं


 

MOST POPULAR

HOT NEWS