जगदलपुर शुक्रवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने विधायक कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के बिरिंगपाल निवासी चार ग्रामीणों को वनाधिकार पट्टा प्रदान किया। पीढियों से काबिज जमीन पर इन्हें कोई न कोई कमी बताकर अब तक पट्टे से वंचित किया जा रहा था। जिन लोगों को कुल 0.6 हेकटेयर भूमि का वनाधिकार पट्टा प्रदान किया गया, उनमें अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्य शामिल हैं। शुक्रवार को जब विधायक रेखचंद जैन ने बिरिंगपाल निवासी गेलमन ठाकुर पिता गयाधर ठाकुर, तिलक ठाकुर पिता घासीराम ठाकुर, मंगलदेई मंडावी पत्नी भानू मंडावी तथा बलदेव साहू पिता दुकालू राम साहू को अधिभोग के अधीन वन भूमि के लिए हक का पट्टा प्रदान किया तो इनकी खुशी का ठिकाना न रहा। इन्होने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की तारीफ करते कहा कि उन्होने हमारे परिवारों के लिए जो किया है, उसका ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। इस मौके पर विधायक रेखचंद जैन की कोशिशों की मुक्त कंठ से सराहना की। इस दौरान शहर कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, नगर निगम राजस्व शाखा के सभापति राजेश राय, पार्षद सूर्या पानी, एल्डरमेन सुरेन्द्र झा आदि मौजूद थे।
ट्रक कार एवं मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत दुर्घटना में 5 लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल
बालोद – डौंडी ब्लॉक के मरकाटोला के पास भीषण दुर्घटना में ट्रक कार एवं मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत से 5 लोगों की मौत 1 घायल लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के पीछे इस मार्ग में आयरन और परिवहन करने वाली गाड़ियां है लगातार सड़क दुर्घटना मैं बढ़ोतरी हो रही है ट्रकों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है प्रशासन अपने लाभ के लिए इन पर कोई सार्थक प्रयास करता नजर नहीं आ रहा है

बाईपास का मार्ग का निर्माण अभी तक नहीं किया गया है तेज रफ्तार एवं आपसी प्रतिस्पर्धा एवं ज्यादा लोड के लालच में ट्रक मालिकों द्वारा ड्राइवर से दिन-रात ट्रक चलावाया जा रहा है । आज फिर एक बार एक सड़क हादसे में कार में सवार 4 लोगो सहित 1 बाइक सवार कुल 5 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही हैपूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकाटोला के पास का बताया जा रहा है पूरे मामले में मिली जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक CG 19B 1705 आयरन ओर भरकर भानुप्रतापपुर की ओर से बालोद की ओर आ रही थी इसी दरमियान एक बाइक और उसके पीछे एक कार भानुप्रतापपुर की ओर जा रही थी इस बीच ट्रक और कार की भिंडत हो गई तथा बीच में चल रहे बाइक सवार भी दुर्घटना का शिकार हुआ कार सवार एवं मोटरसाइकिल पर सवार 5 लोगों की दुर्घटना में मृत्यु की सूचना प्राप्त हो रही है एवं एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है इस दुखद घटना से आम राहगीरों में दहशत का वातावरण निर्मित हो गया है। पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है ट्रेन की सहायता से तत्काल कार को हटाया गया।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

विधायक जैन ने क्रेडा अध्यक्ष स्वर्णकार को दी जन्मदिन की बधाई
जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार शाम क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार के आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके यशस्वी व सुखद जीवन की कामना कर सीएम भूपेश बघेल के दंतेवाड़ा प्रवास की चर्चा भी की। इस दौरान जैन के साथ पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, ओंकार जसवाल, गौरनाथ नाग, सूर्या पानी, अनिल बवेजा, मिन्टू कर, बलजीत शर्मा, राजेश अहिर, दंतेश्वर राव, संतोष सिंह, योगेश पाणिग्राही, अब्दुल सईद, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर होगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने की घोषणा मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में हुए शामिल*जगदलपुर, 09 मार्च 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में शामिल हुए। यहां मुख्यमंत्री ने गीदम में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण मां दंतेश्वरी के नाम पर करने, गीदम को नए राजस्व अनुभाग का दर्जा देने और शंखनी-डंखनी नदी में पर्यटन के लिए रिवर फ्रंट व्यू पॉइंट का निर्माण करने की घोषणा की।

फागुन मड़ई में आए देवी-देवताओं के बिदाई समारोह में पहली बार शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यहां ओड़ीसा, तेलंगाना सहित बस्तर के 851 देवी, देवताओं की बिदाई को अदभुत बताया। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति के कई रंग हैं, बस्तर के दशहरा के समान दंतेवाड़ा की फागुन मड़ई भी पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। मां दंतेश्वरी के आंगन में होली खेलने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों देवी-देवता यहां आते हैं। हमारे यहां की आदिवासी परंपराओं के पीछे जो भाव, दर्शन और कथाएं हैं, उसे जाने-समझे बिना छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नहीं पहचाना जा सकता। सरकार ने अपनी गौरवशाली और अनूठी परंपराओं और तीज-त्यौहारों को सहेजने का काम किया है। गांव-गांव में स्थित देवगुड़ियों के संरक्षण का काम भी इसी उद्देश्य से शुरू किया है। आदिवासी परंपराओं को आगे बढ़ाने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी, हाट पहरिया, बजा मोहरिया को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में शामिल करते हुए उनके लिए 7 हजार रुपए की वार्षिक सहायता की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार के बजट में कोटवारों, गांव के पटेलों, मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले रसोइयों, स्कूलों के स्वच्छता कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और होमगार्ड के जवानों के मानदेय में वृद्धि का प्रावधान किया गया है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के जरिये छत्तीसगढ़ में भगवान राम से जुड़ी ऐसी ही स्मृतियों को सहेजा जा रहा है। राज्य सरकार ने इस साल के बजट में भी छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहारों और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना’ की घोषणा की है। राज्य के आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति अपनाई है। बस्तर को पहले नक्सली घटनाओं के लिए जाना जाता था, आज बस्तर की पहचान दंतेवाड़ा का डेनेक्स, जगदलपुर का काजू और कॉफी, नारायणपुर की फूल झाड़ू, कोंडागांव का तिखुर और कांकेर के मिलेट्स कारखाने से होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल के बजट में प्रदेश में चार नये मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है, इनमें से एक मेडिकल कॉलेज गीदम में खोला जाएगा। मेडिकल कालेज के स्थापना से अंचल में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और यहां के बच्चे अध्ययन कर यहीं अपनी सेवाएं देंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से पहुँचे देवी-देवताओं के आशीर्वाद से बस्तर उन्नति की राह पर चलेगा। कार्यक्रम को उद्योग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, मुख्यमन्त्री सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., संचालक खनिज विभाग जय प्रकाश मौर्य, कलेक्टर विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, मंदिर समिति के पुजारी, मांझी चालकी व अन्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों उपस्थित थे।पुजारियों को सामग्री और देवगुड़ियों को दिया गया सामुदायिक वनाधिकार पत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के उपरांत पुजारियों को सामग्री भेंट की। जिसमे विकासखंड कटेकल्याण के अनतराम पुजारी, कटेकल्याण जिहाकोड़ता के दशरू कवासी, गीदम विकासखंड के तुमनार निवासी बुधराम डेगल, दंतेवाड़ा विकासखंड से रामलाल गायता, जगदलपुर महुपाल केे आशाराम पुजारी को भेंट दिए। कार्यक्रम में जिले के सामुदायिक वन अधिकार पत्र के वितरण के तहत 5 देवगुड़ियों को प्रतीकात्मक स्वरूप सामुदायिक वन अधिकार पत्र का वितरण किया गया। जिले में अब तक 122 देवगुड़ियों को सामुदायिक वनाधिकार पत्र जारी किया जा चुका है। इसमें मुख्यमंत्री के हाथों कुआकोंडा के रेंगानार दंतेवाड़ा विकासखंड के मेटापाल, भोगाम, केशापुर और गीदम के कारली के मातागुड़ी को सामुदायिक वनाधिकार पत्र दिया गया।
मुख्यमंत्री ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
जगदलपुर, 09 मार्च 2023/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान माँ दंतेश्वरी का दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के सेवादारों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज और विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा भी उपस्थित थीं।

कायस्थ समाज ने किया चित्रगुप्त पूजन
- संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने समाज के भवन के लिए पांच लाख रु. देने का किया ऐलान
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने कायस्थ समाज के भवन के लिए पांच लाख रु. देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ कायस्थ समाज जगदलपुर द्वारा भाईदूज के पावन पर्व पर नगर के लालबाग स्थित सामुदायिक भवन में भगवान चित्रगुप्त पूजन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

समारोह में जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रेखचंद जैन अतिथि के रूप में उपस्थित थे।श्री जैन ने कायस्थ समाज को शिक्षित और प्रगतिशील समाज बताते हुए कहा कि इस समाज ने देश को अनेक विभूतियां दी हैं। शिक्षा, साहित्य, राजनीति, कला संस्कृति के क्षेत्र में कायस्थ समाज का सदैव अविस्मरणीय और अतुल्य योगदान रहता है। यह समाज प्रगतिशील विचारों का पोषण करता है, रूढ़िवाद को दूर करने के लिए काम करता है। जैन ने समाज के लोगों को होली, भाईदूज, चित्रगुप्त पूजा की बधाई दी। उन्होंने कायस्थ समाज के भवन के लिए 5 लाख रु. की आर्थिक की सहायता देने की घोषणा की साथ ही सामाजिक भवन के लिए भूमि आवंटन कराने की बात भी कही। इसके लिए समाज के लोगों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी कायस्थ समाज जगदलपुर के सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव ने दी।
घोषणा पत्र की तरह ही भूपेश का बजट भी कागजी है,किसी भी वर्ग को इससे कोई फायदा नहीं-निर्देश दिवान
भानपुरी-छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने होली के पूर्व बजट पेश किया जिस पर बस्तर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्देश दिवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। निर्देश दिवान ने कहा कि यह बजट सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहेगा क्योकि भूपेश बघेल ने जानबूझकर इस तरह की बजट पेश की है चुनाव पूर्व किये घोषणा पत्र की अब तक वादे पूरे नहीं कर पाने वाले कांग्रेस सरकार पुन: घोषणा पत्र की तरह ही बजट में एैसे प्रावधान की है जिसके प्रकिया पूरा करने से पूर्व ही चुनाव आचार सहिंता लग जाएगी, यह पुनः जनता को ठगने का एक नया तरीका है। श्री दिवान ने कहा कि जनता को काफी उम्मीद थी कि इस बजट में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किये वादे को पूरा करेगी परंतु शराबबंदी, अनियमित कर्मियों का नियमतिकरण, शिक्षकों का पदोन्नति,समस्त पंजीकृत बेरोजगारों का भत्ता, हितग्राहियों का आवास, किसानों को मिलने वाले कृषि उपकरण जैसे मुद्दे बजट में कहीं नहीं दिखे। श्री दिवान ने कहा कि कांग्रेस सरकार समस्त बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा करके अब नये नये नियम बना रही है, वहीं आवास योजना में केन्द्र से 60% अंश दान मिलने के बावजूद गरीबों के लिए कोई भी प्रतिबद्धता ना दिखाना भूपेश बघेल का गरीबों के साथ अन्याय करना ही है। जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान ने आगे कहा कि इस बजट में जिला जनपद एवं ग्राम पंचायत के निधि में किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की गयी वहीं पिछले बजट में किये गये घोषणा भी अमल में नहीं आये हैं। पुल पुलिया, सड़क जैसे प्राथमिक मुद्दे भी बजट में कहीं नहीं दिखे, 101 नये स्कूल खोलने की बात करने वाले भूपेश बघेल को शायद याद नहीं कि इस वर्ष का शैक्षणिक सत्र समाप्त होने को है और आने वाले शत्र में कांग्रेस सरकार की विदाई हो जाएगी।बजट में नये शिक्षक भर्ती का कहीं उल्लेख ही नहीं है। उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु कोई बात बजट में नहीं कही गई भाजपा का वो दौर था जब स्नातकों के लिए प्लेसमेंट कैंप हुआ करते थे बच्चो को लैपटाप एवं टैबलेट वितरण होते थे जो उन्हे तकनीक के माध्यम से पूरे विश्व से जोड़े रखते थे आगे बढ़ने के लिए मौके बनते थे इन सब से दूर सत्ता के लालच में चूर बघेल सरकार ने बजट के बजाय जो घोषणापत्र लोगो को छलने के लिए पेश किया है उसमे कही भी छत्तीसगढ़ का भविष्य और विकास की रूपरेखा नहीं दिखती, वहीं आरक्षण निति पर गोलमाल रवैया अपनाकर राज्यपाल पर दोषारोपण करने वाले भूपेश बघेल ने बजट में किसी भी समाज के लिए कोई घोषणा या प्रावधान नहीं किया है। निर्देश दिवान ने विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल की सरकार ने जिस तरह से छत्तीसगढ़ की हर वर्ग को ठगने का कार्य किया है उसे छत्तीसगढ़ की जनता जान चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब भी मिलेगा।
पाइप लाइन प्रभावितों को विधायक जैन ने सौंपे चेक
- पांच परिवारों को मिली 16 लाख से अधिक की मुआवजा राशि
- सीएम के निर्देश व विधायक की पहल पर जल्द मिली सहायता
जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार को विधायक कार्यालय में एनएमडीसी स्लरी पाइप लाइन प्रभावित परिवारों को चेक सौंपे। पांच परिवारों को 16 लाख 33 हजार 687 रुपये से अधिक की मुआवजा राशि के चेक दिए गए। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की पाईप लाईन लगाने में अनेक ग्रामीणों की जमीन प्रभावित हुई है। जमीन के एवज में प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा राशि दिलाने के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने व्यापक पहल की थी। जैन की पहल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुआवजा राशि का भुगतान जल्द करने के निर्देश दिए थे। अंततः मुआवजा राशि के चेक जारी कर दिए गए, जिनका वितरण संबंधित ग्रामीणों को संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने किया।बिलोरी ग्राम के संपत बघेल, मंगलसाय बघेल, गेलमनी, मोहन तथा बिरलेखन बघेल ने विधायक जैन से चेक प्राप्त किया। जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रभावितों को तत्काल सहायता मिल रही है। हितग्राहियों ने विधायक जैन की पहल की खूब सराहना की। इस दौरान नगर निगम पार्षद सूर्या पानी, संतोष सिंह समेत उक्त गांवों के प्रमुख व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
विधायक चंदन कश्यप ने भानपुरी व मडानार में निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भानपुरी के बड़ेपारा में लागत 3 लाख का सेड निर्माण कार्य और मडानार में लागत 3 लाख का रंग मंच का भूमिपूजन नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप ने किया साथ ही मडानार में सरस्वती साइकिल योजना के तहत मडानार हाई स्कूल के बच्चो को 40 सायकल वितरण कियावही विधायक कश्यप ने कहा कि पिछले बार जब मैं यहा आया था तब सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए रंग मंच निर्माण के लिए आप सभी ने मांग किए थे उसे आज मैं आपके साथ रंग मंच निर्माण का भूमिपूजन कर रहा हूं इस तरह हमारे छत्तीसगढ़ की सरकार भूपेश बघेल की सरकार लगातार प्रदेश में विकाश की गंगा बहा रही है और प्रदेश के लोगो के लिए अनेक योजना के तहत सुविधा उपलब्ध करा रही है और जन जन तक योजना को पहुंचने का काम कर रही है यह योजना से लोगो को काफी फायदा मिल रहा है।इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सालिक बघेल, ब्लॉक उपाध्यक्ष धनुर्जय नेताम,महेंद्र पाढ़ी,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,जीवन सेठिया,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष ओमकार यादव,जयमन पटेल उप,सरपंच, सुखराम पोयाम मर्दापाल ब्लाक अध्यक्ष, मनोज सेटिया उपाध्यक्ष, वरुण सेटिया विधायक प्रतिनिधि, राजेंद्र साहू पी. सी. सी. सदस्य, देवेंद्र कोर्राम, सालिक नेताम, देवसिंग बघेल, हरी मंडावी, पदम सिंह ठाकुर, संभु सोढ़ी, मयाराम नाग, सुखलाल नेताम, गंवर सिंह ठाकुर, सोनसिंग ठाकुर, सुकमन मरकाम पुजारी, महेंद्र सिँह ठाकुर, हिरा सिँह ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, हेमबत्ती ठाकुर, तिलमती ठाकुर, अमीर सोढ़ी, पेंसिंह ठाकुर, कुंवर सोढ़ी, घस्सू यादव, बीरेंद्र पटेल,फागुन बघेल अन्य उपस्थित थे
होली में हुड़दंग रोकथाम हेतु राजहरा पुलिस द्वारा 4 टीम गठित की
दल्लीराजहरा में होली के दिन हुड़दंग एवं तेज गति वाहनों की रोकथाम के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु राजहरा पुलिस प्रशासन द्वारा 4 टीम गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर मोबाइल नंबर जारी किया।पुलिस गठित दल अपनी टीम के साथ दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डों में गस्त करेंगे जिससे कि हुड़दंग एवं अशांति फैलाने वालों पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।




घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home



