City Media - Page 235 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 235

मातारानी का विशेष श्रृंगार

0
  •  मां हिंगलाजिन मंदिर गिरोला में नवरात्रि पर्व 

जगदलपुर बस्तर जिले के ग्राम गिरोला स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर में नवरात्रि पर्व पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। नित्य अलग अलग रूपों में माता रानी का विशेष श्रृंगार किया जाता है। रविवार को मातारानी लाल चुनरी से सुशोभित नजर आईं। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ उमड़ रही है।

ट्रैनर गुरप्रीत कौर ने स्टर्लिंग किड्स द प्री-स्कूल में शिक्षकों को दी ट्रेनिंग

0

जगदलपुर स्टर्लिंग किड्स द प्री-स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिकाओं ने भाग लिया। शहर की जानी मानी ट्रैनर गुरप्रीत कौर ने इस कार्यक्रम में आत्म जागरूकता अर्थात सेल्फ अवेयरनेस, टीमवर्क

पीटीएम पेरेंट्स- टीचर मीटिंग, कक्षा प्रबंधन, बच्चों के स्क्रीन समय को कैसे कम करना, उनका व्यवहार समझना टॉडलर्स का मस्तिष्क विकास, अपने रोजमर्रा के जीवन में लचीली मानसिकता के लाभ, मन की शांति के लिए ध्यान आदि विषयों को गहराई से समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई और प्रशिक्षण प्रदान किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षिकाओं को नई शिक्षण तकनीकों और रणनीतियों से परिचित कराना था, ताकि वे अपने स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रंदान कर सकें।

शोक संतप्त परिवारों से मिले पीसीसी चीफ दीपक बैज

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।.कुछ दिन पूर्व पत्रकार सुभाष रतनपाल के सुपुत्र तथा जगदलपुर नगर निगम के पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसी रशीद खान का देहांत हो गया था। बस्तर दौरे के दौरान दीपक बैज ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की और ढांढस बंधाया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, प्रकाश अग्रवाल, राजेश चौधरी मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सुंदरकांड का पाठ

0

जगदलपुर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के पावन अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद, प्रकाश अग्रवाल, हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, रविशंकर तिवारी, अपर्णा वाजपेयी, राजेश चौधरी, सुषमा सुता, पार्षद कोमल सेना, संजय पाणिग्रही, बी. ललिता राव, एस. नीला, गुरमीत कौर, मनप्रीत कौर, कमला बत्रा, प्रतिमा बिसाई, ज्योति राव, सायमा अशरफ, जयंती केरकेट्टा, कल्पना वाजपेयी, कमलेश पाठक, महेश ठाकुर, व्यंकट राव, विक्रांत सिंह, लव मिश्रा, माधुरी शर्मा आदि मौजूद रहेl

मुठभेड़ में मारी गई नक्सलियों की प्रेस टीम प्रभारी और 25 लाख की ईनामी नक्सली रेणुका

0
  •  वारंगल की निवासी थी महिला नक्सली रेणुका 

जगदलपुर सुरक्षा बलों को सोमवार को सुबह सुबह फिर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। डीआरजी के जवानों ने 25 लाख की ईनामी महिला नक्सली रेणुका उर्फ बानू को मार गिराया है। रेणुका नक्सली संगठन की मीडिया इंचार्ज थी। टीम ने इंसास राइफल और अन्य हथियार गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद किए हैं। बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 119 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। दंतेवाड़ा जिले के थाना गीदम और बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ के सरहदी ग्राम नेलगोड़ा, एकेली और बेलनार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर सुरक्षा बल की डीआरजी टीम निकली थी। अभियान के दौरान आज 31 मार्च को सुबह 9 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है।मुठभेड़ स्थल से अब तक एक इंसास राइफल, अन्य हथियार सहित एक महिला नक्सली का शव, गोला बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गईं हैं। मृत महिला नक्सली की पहचान रेणुका उर्फ बानू उर्फ चैते उर्फ सरस्वती के रूप में हुई है, जो जिला वारंगल कडवेंडी की निवासी थी। वह दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की प्रेस टीम प्रभारी एवं रैंक स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर थी। क्षेत्र में मुठभेड़ एवं सर्चिंग जारी है।

सीजी ड्राइवर एसोसियेशन के संचालक नियुक्त हुए हीरा सिंह

0

रायपुर, छत्तीसगढ़ ड्राइवर एंड मजदूर एसोसिएशन का प्रदेश स्तरीय संगठन के राज्य संचालक हीरा सिंह नेताम के नेतृत्व में दिल्ली पहुंच कर सरकार से ड्राइवर बोर्ड ओर वेलफेयर बोर्ड गठित करने की मांग की, विदित हो कि इस सम्मेलन में 28 राज्य के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए, इसी अवसर पर हीरा सिंह को उनके द्वारा ड्राइवर साथियों के हित में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय ड्राइवर संयुक्त मोर्चा ने हीरा सिंह को प्रदेश ड्राइवर साथियों के हित में कार्य करने की सराहना करते हुए कहा कि अन्य राज्यों के पदाधिकारियों को भी इनसे सिख लेनी चाहिएl

 

करंदोला भानपुरी में धूमधाम से मनाया गया हिंदू नववर्ष

0
  • पूरे गांव को सजाया गया था रंग बिरंगे फूलों से 

जगदलपुर ग्राम करंदोला भानपुरी में इस बार हिंदू नववर्ष धूमधाम से भव्य समारोह के साथ मनाया गया। युवाओं ने पूरे ग्राम को सुंदरता से सजाया, जिससे त्यौहार जैसा माहौल बन गया था। पूरे गांव में रंग-बिरंगे फूलों और झंडों से सजावट की गई थी, जो नववर्ष की खुशी और उमंग को दर्शाती है।

माता शीतला मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया और वहां उपस्थित भक्तों ने सामूहिक रूप से दीप जलाकर नववर्ष का स्वागत किया। इसके अलावा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामवासियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन से गांव के लोगों में एकता और भाईचारे का संदेश भी गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने न केवल आयोजन की योजना बनाई, बल्कि आयोजन की हर छोटी-बड़ी जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई। उनकी मेहनत और समर्पण ने इस दिन को खास बना दिया।ग्रामीणों ने इस नववर्ष को मिलकर मनाने के इस अवसर को उत्साह के साथ सहेजा और यह समारोह गांव में एक यादगार पहल बन गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कांबले, अरविंद सोलंकी, देवराज सोलंकी, कृष्णा साहू, संजय तिवारी, निलय कश्यप, संजीव शर्मा, रवि नामदेव, भारत साहू, मलिक साहू, योगेश जैन, गजेंद्र ठाकुर, लक्ष्मी वैध, कुलेश्वर कश्यप, पुरुषोत्तम नेताम, अरविंद वर्मा, राकेश जैन, रोशन गुप्ता, छबील ठाकुर, परमानंद ठाकुर, परमेश्वर ठाकुर, यशवंत ठाकुर, जाकेश सोनी, संजू, लेमप्रकाश, जितेंद्र, भोलेंद्र, भागेंद्र ठाकुर, बालकू, देवीराम, तानू, दीपक, किशन, खितेश का विशेष योगदान रहा।

भगवान महावीर कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

0
  • सकल जैन समाज ने नगर में शुरू की एंबुलेंस सेवा 

जगदलपुर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर  सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जगदलपुर द्वारा सहयोग व समर्पण का संदेश देते हुए शनिवार को शहर के हाताग्राऊंड पर नौ दिवसीय महावीर कप सीजन 8 रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इस प्रतियोगिता के माध्यम से एकत्रित होने वाली राशि के जरिए सड़कों एवं गलियों में घूमने वाले बेजुबान श्वान एवं गौ सेवा के लिए प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराने हेतु इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। किन्तु  सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन जगदलपुर के सभी सदस्यों ने अपने निजी सहयोग से इस बार भगवान महावीर की प्रेरणा से जनसेवार्थ हेतु क्षेत्रवासियों को एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाई है। जिसका संचालन महावीर कप सीजन 8 के माध्यम से एकत्रित होने वाली राशि के जरिए सभी के सहयोग से किया जाना है।खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्वेताम्बर जैन समाज के अध्यक्ष भंवर बोथरा ने अपने संबोधन में कहा कि जनता की सेवा के लिए समाज के सदस्यों ने आज एंबुलेंस सेवा प्रारंभ कर मानवता की मिसाल कायम करने के जनहित के ऐसे प्रयास के साथ ही स्वस्थ एवं समृद्ध जगदलपुर के उद्देश्य को सार्थक करने के संकल्प को भी पूरा किया है।

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनूप जैन ने कहा कि एंबुलेंस सेवा शुरू करने का  सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने संकल्प किया था और आज मुझे बहुत ही खुशी हो रही है कि आप सभी के सहयोग व समर्थन से हम सभी अपने इस संकल्प को पूरा करने जा रहे हैं। सभी सदस्यों द्वारा पीड़ितों के लिए तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एंबुलेंस सेवा एक महत्वपूर्ण कदम है। विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजकों के जज्बे को मैं सलाम करता हूं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों की जरूरत को समझा और आपसी सहयोग से एंबुलेंस उपलब्ध करवाई। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि श्री सकल जैन समाज एवं जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्य भगवान महावीर के दिखाए रास्ते पर चलकर एक नेक उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस सद प्रयास के लिए मैं उपस्थित समस्त खिलाड़ियों एवं आयोजनकों को भविष्य में इसी तरीके के बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामना देता हूं और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सुराना ने सभी अतिथियों, जैन समाज के सभी सदस्यों एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था हेतु सहयोग करने वाले सदस्यों के समर्थन व कार्यक्रम में उपस्थित जगदलपुर शहर के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी की एकजुटता और बेहतर सामंजस्य से एम्बुलेंस सेवा अहम पहल है। कार्यक्रम संयोजक जितेंद्र कोचर ने उपस्थित सभी सदस्यों से पूरी एकजुटता के साथ सहयोग देने की अपील की ताकि एम्बुलेंस सेवा संचालन को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम में जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश बाफना, जितेंद्र श्रीश्रीमाल, सुरेंद्र दुग्गड़, शैलेंद्र बाफना, धीरज बाफना, मनोज दुग्गड़, संदीप पारख, राजेश दुग्गड़, जिनेंद्र टाटिया, विकास बरड़िया, अनिल मिन्नी, पवन सालेचा, सुनील श्रीश्रीमाल, विनोद बाफना, देवेंद्र टाटिया, गुंजन बोरुंदिया, दिनेश कगोत, मोहित लुनिया, अजय मिन्नी, महावीर लुंकड़ सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के सदस्य, जगदलपुर के गणमान्य नागरिक व खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह जानकारी जैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य व आयोजन के मीडिया प्रभारी राजकुमार बोथरा, कमलेश गोलछा एवं मनीष पारख ने दी।

कोसारटेड़ा बांध से पानी छोड़ने की मांग, किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी

0
  •  चिंतित किसान पहुंचे पूर्व विधायक चंदन कश्यप और एसडीओ के पास 

जगदलपुर कोसारटेंडा बांध से सिंचाई पानी न मिलने के कारण 500 हेक्टेयर रकबे में लगी मक्के की फसल पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। चिंतित किसान आज नारायणपुर के पूर्व विधायक चंदन कश्यप के निवास पर पहुंचे और बांध से पानी छोड़वाने की गुहार लगाई।

ग्राम मुंडागुड़ा, कुम्हली, फाफनी, मूरकुची, फ़रसागुडा, केशरपाल, सोरगांव, भानपुरी, नाहारनी, बालीगुड़ा आदि ग्रामों के किसानों की पीड़ा सुनकर विधायक चंदन कश्यप ने भानपुरी एसडीओ को फोन कर निवास कार्यालय बुलाया और किसानों से बातचीत कराकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसान लक्ष्मण यादव ने बताया कि कोसारटेंडा जलाशय के अंतर्गत अंतर्गत आने वाली विभिन्न पंचायतों के किसानों ने लगभग 500 हेक्टेयर रकबे में इस साल रबी की फसल में मक्का की खेती की है। कोसारटेंडा जलाशय से अचानक पानी बंद कर देने के कारण फसल मरने की कगार पर है। किसान नीलधर कश्यप ने भी कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि हमारे क्षेत्रीय विधायक जल संसाधन विभाग के मंत्री होने के नाते भी कई बार उनके कार्यालय गए लेकिन न हम किसानों को आश्वासन मिला न ही समस्या का समाधान हुआ। इसीलिए सभी किसान पूर्व विधायक चंदन कश्यप के पास समस्या लेकर पहुंचे थे।चंदन कश्यप ने समस्या को सुना और तत्काल बस्तर कलेक्टर से फोन पर बातचीत कराकर आश्वासन देते हुए कहा कि मेरे से किसानों की समस्या को दूर करने में जो भी सहायता होगी उसे करूंगा। किसान पूरन यादव ने कहा कि अगर कोसारटेंडा जलाशय से पानी नहीं छोड़ा गया तो सभी किसान मिलकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे।

मुठभेड़ का ऐसा खौफ कि एकसाथ 50 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 68 लाख के ईनामी हैं ये नक्सली

0
  • जवानों के हौसले के आगे पस्त पड़ गए माओवादी
  • बस्तर के बीजापुर में 50 नक्सलियों का समर्पण

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग में जवानों के हाई जोश ने नक्सलियों के हौसले पस्त पड़ गए हैं। मुठभेड़ों में लगातार बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं। एक दिन पहले ही बस्तर के

सुकमा जिले में एनकाउंटर में 17 नक्सली हलाक कर दिए गए थे। इसके पहले बीजापुर जिले में भी दर्जन भर नक्सली मारे गए थे। संभाग में प्रायः हर दूसरे दिन एनकाउंटर में नक्सली मारे जा रहे हैं। आलम यह है कि दहशत फैलाने वाले नक्सली अब खुद दहशत के साये में जी रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आज 30 मार्च को सुबह सुबह 50 नक्सली आत्मसमर्पण करने बीजापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए।

इन नक्सलियों सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेंद्र कुमार यादव, कमांडेंट वीरेंद्र सिंह, सुनील कुमार राही, अमित कुमार, विक्रम सिंह, सरकार राजा रमन, कुमार मनीष, आनंद कुमार, चंदम बॉबी सिंह, अमित कुमार चौधरी, अमित कुमार, संतोष कुमार मल्ल, नरेश पवार, भूषण सिंह बिस्ट, अशोक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल अभियान मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स यूलैँडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक घनश्याम कामड़े, एसडीओपी तिलेश्वर यादव, डीएसपी डीआरजी श्विनीत साहू, सुदीप सरकार, और चंद्रहास के समक्ष आत्म समर्पण किया।

इन्होंने किया है सरेंडर

आत्मसमर्पित नक्सलियों में रवींद्र कारम पिता नरसिंग राव 19 वर्ष निवासी पोलमपल्ली थाना बासागुड़ा, ईनामी 8 लाख, रोनी परसिक पिता फागू 22 वर्ष निवासी कुरूष पटेलपारा थाना गंगालूर, ईनामी 8 लाख, राकेश कड़ती उर्फ राजू पिता रामा 30 वर्ष निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर, ईनामी 8 लाख, कोपे लेकाम पति राकेश कड़ती 24 वर्ष निवासी छोटे तुंगाली थाना जांगला ईनामी 8 लाख, शांति ताती उर्फ कल्पना पिता सोनू ताती 22 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर ईनामी 8 लाख, सोनू हेमला पिता बुधरू 20 वर्ष निवासी सावनार गुंडापारा थाना गंगालूर ईनामी 8 लाख, भीमा ओयाम उर्फ जीवन पिता मंगू 36 वर्ष निवासी चुटवाही मंजारपारा थाना तर्रेम जिला बीजापुर ईनामी 5 लाख, पायकी हपका उर्फ सुकाई पिता सोमलू हपका 30 वर्ष निवासी काकेकोरमा स्कूलपारा थाना बीजापुर ईनामी 5 लाख, सोनू ताती पिता चिन्ना 28 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर ईनामी 5 लाख, पोज्जा ताती उर्फ दिवाकर पिता सोमलू 32 वर्ष निवासी कोरसागुड़ा स्कूलपारा थाना बासागुड़ा ईनामी 1 लाख, नानी माड़वी पिता सुक्कू 35 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर ईनामी 1 लाख, बुधराम पदम उर्फ डोरा पिता सुक्कू 28 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर ईनामी 1 लाख, पायकी पोटाम पिता स्व. लक्खू 38 वर्ष निवासी कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर, ईनामी 1 लाख, आयतू पोटाम पिता मंगडू पोटाम उर्फ कुहके 45 वर्ष निवासी कोरचोली गायतापारा थाना गंगालूर ईनामी 1 लाख, आयतू कुरसम उर्फ इस्ता पिता लक्खू कुरसम 45 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर, लच्छू कुरसम उर्फ टक्का पिता सुक्कू 30 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा थाना गंगालूर,

लक्ष्मण पदम उर्फ गोपी पिता सुक्कू 19 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा थाना गंगालूर, लच्छू हेमला उर्फ रवि पिता सोमा45 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा, लच्छू हेमला उर्फ बर्रे पिता आयतू हेमला 23 वर्ष निवासी सावनार पटेलपारा, सन्नू पुनेम पिता सोमलू 30 वर्ष निवासी सावनार मुकापारा, सुदरू कुरसम पिता लक्खू 28 वर्ष सावनार पटेलपारा, सन्नू ताती उर्फ कोल्ला पिता सुक्कू 29 वर्ष कोरचोली नदीपारा गंगालूर, रैनू पोटाम उर्फ डुम्मा पिता लक्खू पोटाम 22 वर्ष कोरचोली नदीपारा, सुखराम पोटाम उर्फ बालैया पिता बुधरू पोटाम 32 वर्ष कोरचोली पटेलपारा, सन्नू पदम उर्फ श्याम सन्नू पिता पांडू 30 वर्ष कोरचोली गायतापारा, लक्ष्मण पुनेम उर्फ ओडेस पिता आयतू 30 वर्ष कोरचोली गायतापारा, आयतू पोटाम उर्फ कायदा पिता सुकलू पोटाम 25 वर्ष कोरचोली गायतापारा, लक्ष्मण पोटाम उर्फ मुरा पिता दुला पोटाम 44 वर्ष कोरचोली गायतापारा, पाकलू पोटाम उर्फ डोम्मी पिता पांडू 35 वर्ष कोरचोली नदीपारा, सन्नू कारम उर्फ डेंगा पिता बोज्जा कारम 35 वर्ष कोरचोली नदीपारा, सुखराम पोटाम उर्फ पितूर पिता पीडू 35 वर्ष कोरचोली गायतापारा, बदरू पुनेम उर्फ छोटू पिता लच्छू 22 वर्ष कोरचोली नदीपारा, मंगू पुनेम पिता सन्नू पुनेम 25 वर्ष कोरचोली नदीपारा, छोटी पोटाम पिता सोनू 21 वर्ष कोरचोली पटेलपारा, मंगी ताती पिता सुक्कू 27 वर्ष कोरचोली नदीपारा, सोमू पोटाम पिता बुधरू 30 वर्ष कोरचोली नदीपारा, लक्खी पोटाम पिता स्व. सुक्कू पोटाम 28 वर्ष कोरचोली पटेलपारा, सुक्की पोटाम पिता पांडू 30 वर्ष कोरचोली पटेलपारा, मंगू पोटाम पिता लक्खू पोटाम 42 वर्ष कोरचोली गायतापारा, लक्ष्मण ओयाम उर्फ मांझी पिता मंगलू ओयाम 40 वर्ष तोड़का मासापारा, नारायण गटपल्ली पिता वेंकट 32 गुंजेपर्ती स्कूल पारा, पंकज मड़कम पिता बुच्चा 29 वर्ष गुंजेपर्ती स्कूलपारा, हुंगा ताती पिता कामा 26 वर्ष गुंजेपर्ती रेंगापारा थाना उसूर, बुधरा मड़कम पिता आयतु 33 वर्ष गुंजेपर्ती रेंगापारा थाना उसूर, देवा माड़वी उर्फ अतुल पिता हुंगा 24 वर्ष गुंजेपर्ती रेंगापारा थाना उसूर लक्ष्मैया पोड़ियाम पिता बुच्चा 39 वर्ष गुंजेपर्ती स्कूलपारा उसूर, लक्ष्मण परसिक पिता बुधरू 24 वर्ष कुरूष, बुधू हेमला पिता स्व. मासा हेमला 53 वर्ष सावनार गुंडापारा, सुदरू पदम पिता लच्छू 26 वर्ष सावनार मुकापारा और बुधराम कड़िया पिता चिन्ना कड़िया 38 वर्ष सावनार मुकापारा शामिल हैं।

लौट आएं मुख्यधारा में: एसपी

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वे सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत हर नक्सली को 25 हजार रूपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

MOST POPULAR

HOT NEWS