माओवादी प्रवक्ता मंगली ने प्रेसनोट में कहा शुभ्रांशु चौधरी संगठन के खिलाफ जहर फैला रहें हैं।
बीजापुर:–सामाजिक कार्यकर्ता शुभ्रांशु चौधरी द्वारा बस्तर में शांति वार्ता के लिए चलाए जा रहे चैकले मांदी कार्यक्रम के खिलाफ माओवादियों ने प्रेसनोट जारी किया है। माओवादियों के उत्तर सब जोनल ब्यूरो दंडकारण्य की प्रवक्ता मंगली ने जारी किया प्रेस नोट। बस्तर,राजनांदगांव और गढ़चिरौली के सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओ से शुभ्रांशु चौधरी के कार्यक्रम में शामिल न होने की अपील की है। माओवादी प्रवक्ता ने चैकले मांदी कार्यक्रम को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम बताया।माओवादियों ने शुभ्रांशु चौधरी पर बस्तर,राजनांदगांव और गढ़चिरौली में चल रहे आंदोलनों को नक्सल का नाम देकर कुचलने का आरोप लगाया है।माओवादियों ने प्रेस नोट में लिखा–शुभ्रांशु चौधरी सरकार के लिए औजार का काम करते हुए संगठन के खिलाफ जहर उगला रहे है।शुभ्रांशु चौधरी बस्तर में शांति वार्ता के लिए चैकले मांदी के नाम से एक अभियान चला रहे है।
भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बस्तर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विधायक लखेश्वर बघेल और अन्य कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां स्थित विधायक कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा कि नेहरूजी की नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग के विकास का नया युग शुरु हुआ। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पंडित नेहरू की अनुपम सौगात है। पं. नेहरू का पावन स्मरण करते हुए बघेल ने कहा कि भारत की आजादी और नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित नेहरू एक विद्वान लेखक, चिंतक और विचारक भी थे। बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय रहे पं. नेहरू की अमिट छवि आज भी लोगों के मन में अंकित है। श्रद्धांजलि सभा में चंपा ठाकुर, श्यामकुमारी ध्रुव, धनुर्जय कश्यप, गोपाल कश्यप, गणेश राम, सोनारु, सोनाधर बघेल, रत्नाकर नेताम, समदु राम, कमलकांत दुबे, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, सुमन नाग, सौरभ मंडल एवं अनेक कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।
दुर्गा के जीवन में शांति और सपना ने लाई शांति, किया सपना साकार
बेसहारा बिटिया दुर्गा को अपनाया और ईश्वर संग लगवाए सात फेरे
संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी पहुंचे लाड़ली बेटी को आशीष देने
जगदलपुर पहले उसके सिर से मां की ममता का साया उठ गया। मां की मौत के बाद पिता ने भी उसकी तरफ से मुंह फेर लिया। अब इस दुनिया में ऐसा कोई शख्स नहीं था, जिसे वह अपना कह सके। ऐसे में मोहल्ले के लोग उसके लिए देवदूत बनकर सामने आए। मोहल्ले वालों उस मासूम की परवरिश अपनी ही बेटी की तरह की और उसका विवाह भी कराया। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन भी उस बदनसीब बेटी के विवाह में शामिल होने पहुंचे।
उन्होंने दुर्गा एवं उसके जीवन साथी ईश्वर पर खूब स्नेह और आशीष बरसाए।शहर के हाटकचोरा मोहल्ले में रहने वाली दुर्गा की अब तक की जीवन यात्रा किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उसके पैदा होने के बाद मां की मौत हो गई थी। मां के दुनिया से विदा हो जाने के बाद पिता ने भी उससे मुंह फेर लिया था। ऐसे बुरे वक्त में मोहल्ले वालों ने उसकी परवरिश की। मोहल्ले की शांतिबाला और सपना मंडल नामक दो महिलाओं ने दुर्गा के हाथ पीले करवाने का प्रण ले रखा था। बीते शुक्रवार को उसका विवाह ईश्वर नामक युवक से कराया गया। बेसहारा और गरीब बेटी के विवाह की जानकारी जब शांति व सपना ने विधायक रेखचंद जैन को दी तो जैन ने न सिर्फ विवाह के बाद आशीर्वाद समारोह में शिरकत करने का वादा किया, बल्कि अपनी ओर से मदद करने का भरोसा भी इस नेक काम के लिए जुटी बहनों को दिया। इसी वादे को पूरा करने जैन शुक्रवार रात हाटकचोरा पहुंचे थे। समारोह में शामिल होकर जैन नव दम्पति को आशीर्वाद देने के साथ ही वर पक्ष के लोगों तथा परिजनों एवं विवाह का बीड़ा उठाने वाली शांतिबाला व सपना मंडल के साथ मोहल्ले वालों से भी मिले। जैन ने शांतिबाला, सपना मंडल और मोहल्ले वालों को दुर्गा का भविष्य संवारने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने नवदंपत्ति के सुखद भावी जीवन की कामना की और दूल्हे से उसके कामकाज की जानकारी ली। विवाह समारोह में विधायक के शामिल होने से मोहल्ले वालों की खुशी भी बढ़ गई थी। इस नेक काम के लिए विधायक के सहयोग की हर कोई चर्चा करता रहा। लोगों ने विधायक का आभार भी माना, जिस पर जैन ने कहा कि मानवता के नाते इस समारोह में शामिल होना मेरा फर्ज था। देर रात हुए इस समारोह के दौरान श्री जैन के साथ पार्षद पंचराज सिंह, सुशीला बघेल, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। इन सभी ने नव दंपत्ति का टीकावन कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
गृहग्राम नागारास में चल रहे मेले में शामिल होने पहुंचे थे मंत्री कवासी
खुले बदन पीठ और कंधे पर कील वाली सांकल से खुद किए 17 वार
सुकमा जिले के ग्राम नागरास में आयोजित मेला मड़ई में शामिल होने पहुंचे मंत्री कवासी लखमा पर धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अचानक देवी सवार हो गई। दैवीय शक्ति से श्री लखमा बेसुध हो उठे और अपनी पीठ एवं कंधों पर लोहे की कीलयुक्त सांकल से स्वतः वार करने लगे। लोग देवी को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन माता की भक्ति आराधना में मगन लखमा कुल सत्रह बार वार झेलने के बाद ही शांत हो पाए। सुकमा जिले के ग्राम नागारास में तीन दिवसीय मेले का आयोजन चल रहा था। नागारास गांव छत्तीसगढ़ सरकार में उद्योग, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का गृहग्राम है, लिहाजा वे भी इस मेले में शामिल होने अपने गांव पहुंचे थे। वहां ग्राम प्रमुखों तथा नागारास एवं आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों और गांव के बेटे एवं केबिनेट मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में मृदंग, ढोल, शहनाई एवं मोहरी की मंगल ध्वनि के बीच धार्मिक प्रक्रियाएं आरंभ हुईं। इसी दौर लखमा पर देवी सवार हो गई। उन्होंने अपना कुर्ता निकाल फेंका, कमर से घुटने के नीचे तक लुंगी लपेट रखा था। दैवीय शक्ति के वशीभूत हो श्री लखमा नृत्य की मुद्रा में मचलने लगे। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल एक व्यक्ति के हाथों से लोहे की नुकीली कीलों से युक्त सांकल को लेकर श्री लखमा ने उससे अपनी पीठ और कंधों पर वार करना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोग श्री लखमा पर सवार देवी शक्ति के आगे नतमस्तक और अभिभूत होते रहे। इसी बीच भीड़ में शामिल तीन लोग सामने आए और लखमा से सांकल लौटाने की मिन्नत करने लगे, लेकिन सांकल देने से इंकार की मुद्रा में सिर हिलाते रहे। लखमा को इस स्थिति में देख उनके सुरक्षा कर्मी परेशान हो उठे थे, मगर जन आस्था और लखमा की श्रद्धा भक्ति के सामने वे भी बेबस हो गए थे। अपने शरीर पर सांकल से कुल सत्रह बार वार झेलने के बाद ही लखमा थोड़ा शांत हुए और सांकल एक व्यक्ति के हवाले कर दी। अंततः लखमा को धूप दीप दिखाकर उन पर सवार देवी को मनाया गया।
लखमा पर पहले भी सवार हो चुकी है देवी
मंत्री कवासी लखमा पर देवी सवार होने की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी उन पर कई दफे देवी सवार हो चुकी है। इस तरह की घटना उनके साथ होती ही रहती है। खासकर आदिवासियों के धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्ठानों के दौरान उन पर देवी सवार हो ही जाती है। कवासी लखमा भी आदिवासी समुदाय से हैं और अपनी बिरादरी के लोगों की तरह ही उनमें भी आदिवासियों के आराध्य देवी – देवताओं, अनुष्ठानों, पर्व परंपराओं पर अटूट आस्था है। सुकमा जिले में हुए इस तरह के आयोजनों में लखमा इस दैवीय और चमत्कारी मुद्रा में नजर आ ही जाते हैं। वे आदिवासी नृत्यों, गीत, संगीत के भी रसिया माने जाते हैं। कहीं संगीत की स्वर लहरियां उठ रही हों और उस जगह पर मंत्री कवासी लखमा उपस्थित हों, तो वे नाचने, थिरकने न लगें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वे झूम झूमकर नाचने लगते हैं। उन्हें वाद्ययंत्रों के वादन का भी बड़ा शौक है। वे अनेक बार ढोल मृदंग बजाते देखे गए हैं। गृहग्राम नागारास में श्री लखमा पर जिस समय देवी सवार हुई थी, उसी वक्त एक महिला भी दैवीय शक्ति के वशीभूत हो थिरकती नजर आ रही थी।
दल्लीराजहरा :- भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश दिवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्राप्त जानकारी अनुसार दल्लीराजहरा में गलत तरीके से 5 सरकारी राशन दुकान का आबंटन किया गया है। अतः शासन प्रशासन तत्काल इस पर संज्ञान लेकर शीघ्र अभी 5 दुकानों को निरस्त कर नये शिरे से आवेदन मंगाये राकेश दिवेदी ने बताया कि 6 नये सरकारी राशन दुकान खोलने हेतु अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। जिसमे से 5 दुकानों को गोपनीय तरीके से वितरण किया गया। जिसमे जनता के हितों को ध्यान मे रखते हुवे भारतीय जनता पार्टी को आपत्ति है। आप तत्काल इन बिंदुओं पर विचार कर राशन दुकानों का आबंटन रद्द कर नये शिरे से विज्ञापन जारी कर पारदर्शी तरीके से लकी ड्रा द्वारा महिला समूहों को दुकान का आबंटन करे। राशन दुकान रद्द करने के कारण बिंदुवार
1. दिये गये 5 दुकानों में से 3 दुकानों का संचालन वार्ड क्रमांक 20 के महिला स्व. सहायता समूहों को दिया गया जो सीधा सीधा साठ गांठ को दर्शाता है।
2. दल्लीराजहरा के जमीन में आज तक केवल 10 ही राशन दुकान संचालित है। शेष 5 दुकान केवल ऑनलाइन करके सरकार व जनता को गुमराह किया गया है।
3. ऑनलाइन जानकारी अनुसार इन पांच महिला समूहों के कर्मचारी के रूप में 4 परुषों को रखना दर्शाया गया है। जो कि आपके द्वारा लगाए गए नियम शर्तो का उल्लंघन है।
4. जनवरी में अनुबंध होने के बाद भी अब तक राशन दुकान नही खोला जाना काफी बड़ी अनिमितता है। इन अभी बिन्दुओ के आधार पर तत्काल कार्यवाही करे। अन्यथा भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा धरना प्रदर्शन करेगी।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दिनांक 27.05.2023 बालोद पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने थाना पुरूर थाना क्षेत्र चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान। शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने यातायात बालोद पुलिस की अपील।पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में बोनीफॉस एक्का उप पुलिस अधीक्षक यातायात बालोद के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का उद्देष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आम जनों कों यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
जिले में विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ब्लैक स्पॉट एवं अत्यधिक दुर्घटनाजन्य क्षेत्र नेशनल हाईवे में मोटर वाहन चेकिंग कर 58 लापरवाह वाहन चालकों पर 81,100 रू. जुर्मान वसूल किया गया जिसमें 05 शराबीयों के एवं 01 भूसा वाहन विरूद्व कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेष किया गया है। दिनांक 25.05.2023 को शराब सेवन कर ट्रक क्रमांक सी.जी. 07 एल एल 9869 को चला रहे शराबी वाहन चालक बोधन ध्रुव पिता राम किशन उम्र 24 साल निवासी धमतरी को मान. न्यायालय द्वारा 10,000 रू अर्थदण्ड, ट्रेक्टर वाहन क्रमांक सी.जी. 05 ए पी 1125 को बिना लायसेंस के चला रहे शराबी चालक उमेन्द्र सिंह नेताम पिता देवराम नेताम उम्र 31 साल निवासी सोरम रूद्री धमतरी को 20,000 रू. अर्थदण्ड, ट्रेलर वाहन क्रमांक एम एच 12 ए आर 1717 को चला रहे शराबी वाहन चालक गणेश सागर पिता हीरामत सागर उम्र 33 साल निवासी नासिक महाराष्ट्र को 10,000 रू अर्थदण्ड एवं हाईवा वाहन क्रमांक सी.जी.04 एल सी 7570 को चला रहे शराबी वाहन चालक अकाश कुमार मलागर पिता राजेन्द्र मलागर उम्र 27 साल निवासी भेजा मैदानी को 10,000 रू ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी. 17 के एन 3728 का चालक सुरज दास पिता नारायण दास उम्र 47 साल निवासी जगदलपुर को 10,000 रू. एवं भुसा लोड़ ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी.10 बी एल 2735 का चालक अरूण कुमार सोनवानी पिता राम कुमार सोनवानी उम्र 28 साल निवासी अंधरी कछार को 10,000 रू. कुल 05 शराबीयों एवं 01 भूसा वाहन चालक कुल से 70,000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
शराब सेवन कर वाहन चला रहे सभी 05 शराबी वाहन चालक एवं 01 भूसा वाहन चालक का लायसेंस तीन माह के लिए निलंबित भी किया जाना है। इस प्रकार की चेकिंग से आम जनता का पुलिस पर विशवास बढ़ेगा आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करती है कि शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
मूलवासी बचाओ मंच के नेता और नक्सली सहयोगी ग्रामीण गिरफ्तार
बीजापुर के एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने पत्रकारों के समक्ष किया खुलासा
6 लाख रु., 11 बैंक पासबुक और शासन विरोधी पाम्पलेट बरामद
नक्सली नेता मल्लेस के 2-2 हजार की करेंसी वाले 8 लाख रुपए बैंक में जमा करने पहुंचे थे दोनों
बीजापुर दो हजार रु. के नोट को आउट डेटेड घोषित किए जाने के बाद नक्सलियों के पास जमा काले धन की पोल खुलने लगी है। दो हजार रु. की करेंसी को चलन से बाहर किए जाने का पहला एवं व्यापक असर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सक्रिय नक्सलियों पर पड़ा है। नक्सलियों के दो हजार के नोटों को बैंक में जमा करने पहुंचे दो नक्सली सहयोगी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उनके पास से छह लाख रु. के नोट, 11 बैंक पासबुक और शासन विरोधी पम्पलेट बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में एक व्यक्ति सिलगेर आंदोलन और मूलवासी बचाओ मंच का लीडर है। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने इस बात की पुष्टि की है। वार्ष्णेय ने बताया कि बीजापुर थाना पुलिस और डीआरजी की टीम एमसीपी पेट्रोलिंग के दौरान नक्सलियों के काले धन का भंडाफोड़ किया। टीम को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नक्सलियों के दो दो हजार रुपए के नोटों को बैंक में जमा करने पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर गजेंद्र माड़वी और लक्ष्मण कुंजाम नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो – दो हजार की करेंसी वाले कुल छह लाख रु., 11 नग बैंक पासबुक और शासन विरोधी पम्पलेट बरामद किए गए। बताया गया है कि ये लोग कुल आठ लाख रु. जमा कराने आए थे। पुलिस के मुताबिक ये दोनों शख्स नक्सालियों के सहयोगी हैं। इनमें से एक गजेंद्र माड़वी सिलगेर आंदोलन और मूलवासी बचाओ मंच का लीडर है। वहीं दूसरा आरोपी लक्ष्मण कुंजाम नारसापुर का निवासी बताया गया है। दो हजार रु. वाले नोटों को चलन से बाहर किए जाने की घोषणा होने के बाद नक्सालियों इतनी बड़ी रकम बरामद की जाने का यह छत्तीसगढ़ में पहला मामला है।
जगदलपुर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा, सह प्रभारी इकबाल ग्रेवाल, प्रियंका पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर युकां की जिला एवं विधानसभा क्षेत्र ईकाइयों द्वारा 22 मई से 7 जून तक प्रदेश के सभी गौठान में ‘मेरा गौठान, मेरा अभिमान’ गौ सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष बस्तर अजय बिसाई के नेतृत्व में 26 मई को जगदलपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत सरगीपाल के हिरमापारा में मोर गौठान मोर अभिमान कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा गौठान में कार्य करने वाली महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को पुष्पगुच्छ और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गांव- ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने कार्य कर रही है। इसका एक बेहतरीन उदाहरण प्रदेश के गोठानों को विकसित कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और किसानों को सस्ती दर पर जैविक खाद उपलब्ध कराना है।
जहां एक तरफ विपक्षी पार्टी गौमाता पर राजनीति तक सीमित है, वहीं राज्य की कांग्रेस सरकार ने गौमाता की सेवा के लिए गौठान का निर्माण कराकर इतिहास रचा है। गौठानों के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का भी कार्य किया जा रहा है। उनसे गोबर और गोमूत्र खरीदकर आय का जरिया उपलब्ध कराया जा रहा है और ग्रामीण महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरगीपाल के सरपंच चंपा नाग, सरगीपाल गोठन समिति अध्यक्ष मनीराम नाग, युकां जिला उपाध्यक्ष जार्ज टोप्पो, जिला महासचिव द्वय सोनारू नाग, अनुराग महतो व तरनजीत सिंह रंधावा सहित महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देवरी दिनाँक- 26.05.2023 मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेंनेटवर्क मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाला खैरा निवासी हिरामन लाल सिन्हा कंपनी का प्रचार प्रसार कर लोगों को कंपनी से जोडने का कार्य करता था, कंपनी के बारे में जानकारी लेने के लिए अक्सर लोगों का कॉल उसके पास में आया करता था, दिनांक 17.05.2023 की करीबन रात्रि पौने नौ बजे कंपनी के बारे में जानकारी लेने के लिए एक व्यक्ति का कॉल हीरामन के पास आया और उसे पहले पुराने बस स्टैण्ड मार्री बंगला पदुम होटल के पास बुलाया गया फिर नर्मदा धाम गेट सुरसुली बुलाया गया। अपनी मोटर सायकल बजाज XCD 125 क्रमांक CG 04 CW 4046 से वो सुरसूली पहुँचा और वहां पर खड़े चार व्यक्ति को कंपनी के संबंध में जानकारी दे रहा था तभी उन लोगों ने हीरामन को डराना धमकाना प्रारंभ कर उसे भागने के लिए मजबूर कर दिया और उसकी बाइक को लेकर फरार हो गए, मामले को संज्ञान में लेते हुए देवरी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 141/ 23 धारा 382,506 बी,34 आईपीसी दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व में थाना देवरी और साइबर सेल बालोद की एक संयुक्त टीम बनाई।
विवेचना के दौरान प्रार्थी से बातचीत किये मोबाइल नंबर के धारक विक्रम मंडावी निवासी राजनांदगांव को पकडकर पूछताछ करने पर घटना में राजनांदगांव की जितेन्द्र उर्फ जीतू विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष, राहूल साहू उम्र 25 वर्ष, बलराम आखरे उम्र 20 वर्ष के द्वारा घटना करना पाये जाने पर चारो लडको को अभिरक्षा में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर पाया गया की प्रार्थी के गांव खैरा निवासी हितेश सिन्हा उम्र 28 वर्ष जो प्रार्थी के गांव का है दिनांक 17.05.2023 को अपने राजनांदगांव के साथी जितेन्द्र विश्वकर्मा एवं राहूल साहू, बलराम आखरे, विक्रम मंडावी को देवरी बुलाया चारो साथियों को देवरी में शराब पिलाने बाद हिरामन लाल सिन्हा से मारपीट कर बदला लेने प्रार्थी हिरामन सिन्हा को फोन करके नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के संबंध में जानकारी लेने के बहाने घटनास्थल नर्मदा धाम बुलाकर हितेश सिन्हा निवासी खैरा के उकसाने, दुष्प्रेरित करने पर राजनांदगांव निवासी चारो आरोपी प्रार्थी हिरामन सिन्हा के साथ मारपीट कर मोटर सायकल चोरी कर ले गये थे ,मोटर सायकल का इंजन पार्टस खोलकर कबाडी के पास बेचने अपने कब्जे में रखे थे, जिसे आरोपियों से जप्त किया गया तथा सभी आरोपियों को दिनांक 25.05.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
आरोपी – 1. जितेन्द्र उर्फ जीतू विश्वकर्मा पिता कामता विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी राहूल नगर लखोली वार्ड नंबर 29 राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव 2. राहूल साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी जनता कालोनी राजनांदगांव वार्ड नंबर 30 राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव(छ0ग0) 3. बलराम आखरे पिता मनोज उम्र 20 वर्ष निवासी राहूल नगर लखोली वार्ड नंबर 31 राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव(छ0ग0 4. विक्रम मंडावी पिता शेरसिंह मंडावी उम्र 20 वर्ष निवासी राहूल नगर राजनांदगांव थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव(छ0ग0) 5. हितेश सिन्हा पिता स्व. प्यारेलाल सिन्हा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना देवरी जिला बालोद(छ0ग0)
पखांजुर के परलकोट जलाशय में गिर गया था खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास का महंगा मोबाईल फोन
भीषण गर्मी में 21 लाख लीटर पानी की बर्बादी के लिए कांकेर कलेक्टर ने कर दिया सस्पेंड
कांकेर एक फूड इंस्पेक्टर ने बांध में गिरे अपने महंगे सेलफोन को ढूंढने के लिए बांध का पूरा पानी खाली करा दिया। कलेक्टर के निर्देश पर मामले की जांच हुई और 21 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहा दिए जाने की बात सामने आए। इसके बाद कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया।मामला कांकेर जिले के राजस्व अनुविभाग पखांजुर में स्थित खैरकट्टा परलकोट जलाशय से जुड़ा है। पखांजुर के खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास बीते 21 मई को सैर के लिए इस जलाशय में गए थे। इसी दौरान उनका महंगा मोबाईल फोन हाथ से छूटकर बांध के पानी में जा गिरा। यह सेलफोन बेशकीमती था, लिहाजा फूड इंस्पेक्टर साहब के पसीने छूटने लगे। उन्होंने आव देखा न ताव, तुरंत तीस हॉर्स पॉवर डीजल पंप बुलवाकर बांध का पानी बाहर निकलवाना शुरू कर दिया। लगातार चार दिनों तक बांध को खाली करने के लिए पंप चलाया जाता रहा। जब बांध पूरी तरह से जल विहीन हो गया तब कहीं जाकर साहब का सेलफोन मिल पाया। तब तक फूड इंस्पेक्टर की इस कारगुजारी की खबर कांकेर की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला तक भी पहुंच गई। कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश पखांजुर के एसडीएम को दिए। एसडीएम ने जांच में पाया कि खाद्य निरीक्षक ने बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के परलकोट जलाशय के वेस्ट वियर का 41104 क्यूबिक मीटर पानी सिर्फ एक मोबाईल फोन को ढूंढने के लिए खाली करा दिया है। एसडीएम से जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा के प्रावधानों और नियमों के विपरीत मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला प्रशासन का मानना है कि भीषण गर्मी के इस दौर में 21 लाख लीटर पानी को व्यर्थ बहा दिया गया है।
दर्ज हो आपराधिक मामला
खैरकट्टा परलकोट जलाशय सिंचाई और निस्तार के लिए खैरकट्टा, परलकोट समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का बड़ा सहारा है। गर्मी के इस मौसम में जब कुंए, तालाब, पोखर आदि अमूमन सारे जलस्त्रोत दम तोड़ चुके हैं, तब यह जलाशय लोगों की पानी की जरूरत पूरी करता आ रहा था। वहीं ग्रामीणों के मवेशियों और वन्य प्राणियों की प्यास भी इसी जलाशय के दम पर बुझती रही है। ऐसे समय में फूड इंस्पेक्टर द्वारा महज एक मोबाईल फोन के लिए पूरे जलाशय को जल विहीन कर देना घोर आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है। वहीं जल संसाधन विभाग के वे स्थानीय अधिकारी भी इस कृत्य में उतने ही भागीदार हैं, जितना कि विश्वास। ग्रामीणों की मांग है कि फूड इंस्पेक्टर और जल संसाधन विभाग के स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाए।