City Media - Page 177 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 177

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

0

दल्लीराजहरा सड़क दुर्घटना मे बालोद जिले क्षेत्र के गुरुर ब्लॉक दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा हैं कि घटना करीबन रात्रि 12 बजे के आस पास की सनौद में एक ढाबा के सामने हुई जिसमें एक ही व्यक्ति को अलग अलग वाहन के द्वारा कुचल दिया ।मृतक का नाम तरुण कुमार साहू से पहचान हुई है।पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घटना की जांच कर रही हैं l

वही दूसरी घटना पुरूर थाना अंतर्गत ग्राम चिटौद के पास एक सड़क हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई वहीं पति गंभीर रूप से घायल हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पिता के द्वारा बताया कि ग्राम पुरी थाना चारामा जिला कांकेर का निवासी हूं, मेरे बड़े लड़का कोमलचंद साहू अपनी पत्नी नेमलता साहू के साथ अगल रहकर जीवन यापन करते है, जो घर में झाडू पोछा करते समय 10 दिन पूर्व दाहिने हाथ के पंजा में चोट आने से उपचार हेतु 4 जून के करीबन 1 बजे घर के मोटर सायकल क्रमांक CG07-LK-8875 में धमतरी आ रहे थे। करीबन दोपहर 01:50 बजे एनएच 30 मार्ग ग्राम चिटौद पहुंचे थे कि सामने धमतरी तरफ से आ रही ट्रेक्टर मय ट्राली के चालक ने अपने ट्रेक्टर को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक बस्ती की ओर जाने के लिए दाहिने की ओर मुड़ा तभी मोटर सायकल चालक कोमलचंद साहू ट्रेक्टर के सामने टकराकर एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट होने से मोटर सायकल चला रहे कोमलचंद साहू के सिर, सीना एवं जांघ में गंभीर चोट आया और मोटर सायकल के पीछे बैठी उसकी पत्नि नेमलता साहू के चेहरा, सिर, सीना में गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गया व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को राह चलते राहगीर देखे व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। घायल कोमलचंद साहू को राहगीर के वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल धमतरी भिजवाए व मृतिका नेमलता साहू की लाश को एंबुलेंस की सहायता से गुरूर मरच्यूरी भेजे है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही हैं।

पर्यावरण के रक्षक बने देश के रखवाले

0
  • सीआरपीएफ की एफ 188 बटालियन ने किया पौधरोपण

जगदलपुर सीआरपीएफ 188वीं बटालियन पुसपाल घाट बस्तर द्वारा आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर घोर नक्सलवाद प्रभावित सुदूरवर्ती क्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।

सीआरपीएफ 188 वीं व द्वारा अपने कार्य क्षेत्र मेंu ऑपरेशनल कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगो को जागरूक करने युवाओं को

प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमो का आयोजन करती रही है। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी के निर्देशन में वृक्षारोपण

अभियान चलाया गया इस अवसर पर कम्पनी कमांडर बन्नाराम एवं अन्य अधिकारियों व जवानों द्वारा

कैंप परिसर के चारों तरफ वृक्षारोपण किया गया। कई प्रजाति के लगभग 50 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर कंपनी कमांडर एवं सहायक कमांडेंट बन्नाराम ने पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया तथा ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर प्रकृति का संरक्षण करने की शपथ दिलाई तथा वृक्ष ही जीवन का नारा दिया। उन्होंने बताया कि पेड़ प्रकृति की अनुपम देन हैं। इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। सीआरपीएफ के इस कार्य की ग्रामीणो ने काफी प्रशंसा की।

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय की भर्ती प्रकिया पर उठ रहे सवालों की जवाबदेही विधायक व कार्य परिषद की: सुशील मौर्य

0
  •  यूजीसी के मापदंडों का नहीं हो रहा है पालन: मौर्य
  • विवि प्रशासन की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस शुरू करेगी बड़ी लड़ाई

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय से बस्तर के लोगों को बहुत उम्मीदें हैं परंतु विश्वविद्यालय में अभी जो भर्ती प्रक्रिया चल रही है वह कांग्रेस सरकार के प्रयास का नतीजा है कि आज कई पदों भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिससे बस्तर के योग्य उम्मीदवारो को एक सुनहरा मौका मिला है।

आज कांग्रेस की सरकार राज्य में नहीं होने से कार्य परिषद में एक भी कांग्रेसी नेता नहीं होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में उठ रहे सवालों का जवाब हम लोग नहीं दे पा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया पर जरूर विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव सहित कई प्रोफेसर जवाब दे रहे हैं। पर जनता के प्रति जवाबदेही स्थानीय विधायक और कार्यपरिषद के सदस्यों की भी है आखिर वे कब जवाब देंगे ये समझ से परे है। कांग्रेस पार्टी इस गंभीर मुद्दे पर खामोश नहीं बैठेगी और जो गंभीर सवाल है उन मुद्दों को यूजीसी के मापदंडों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है या नहीं इन सभी जरूरी बातों को गंभीरता के साथ उम्मीदवारों से चर्चा कर उनकी जायज मांगों और विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी की जांच कर आने वाले दिनों में बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी।

हमारे लिए जिन्होने जख्म सहे, उनका अहसान कभी न भूलें, उनका हमेशा करे सम्मान करें: महापौर संजय पाण्डेय

0
  • दाई बबा दिवस पर मेयर पाण्डेय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
  • कहा मेयर ने- मानव सेवा ही है सच्ची ईश्वर सेवा 

-अर्जुन झा-

जगदलपुर माता पिता और बड़े बुजुर्ग वो बागबां हैं, जो खुद कांटों के जख्म सहकर संतान रूपी फूल पौधों को सहेजते संवारते हैं। उनके परिश्रम, बलिदान और त्याग के दम पर ही संतान काबिल बन पाती है। मगर गम इस बात का है कि आज संतान यह अहसान भूलकर अपने माता पिता और दादा दादी को बेसहारा छोड़ देते हैं, उन्हें वृद्धाश्रमों के हवाले कर देते हैं।

ये भावपूर्ण और दिल की गहराइयों में उतर जाने वाली बातें जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डेय ने धरमपुरा स्थित रेडक्रॉस आस्था निकुंज वृद्धा आश्रम सियान वाटिका में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित दाई बबा दिवस कार्यक्रम में कही। यह बातें बोलते वक्त संजय पाण्डेय की आंखें भर आई थीं। मेयर संजय पाण्डेय ने आगे कहा कि माता पिता और बड़े बुजुर्ग परिवार के लिए वट वृक्ष के समान होते हैं, जिनकी छत्र छाया में हम बड़े होते हैं, काबिल बन पाते हैं। मगर दुख की बात यह है कि काबिल बनने के बाद आज के युवाओं को अपने ही माता पिता और दाई बबा यानि दादी दादा बोझ लगने लगते हैं। उनके सुदीर्घ अनुभवों को दकियानूसी करार देते हुए उनका तिरस्कार करते हैं। उन्हें सीनियर सिटीजंस होम में रहने के लिए मजबूर कर देते हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ये वही बागबां हैं, जिन्होने खुद तरह तरह के जख्म सहकर हमें काबिल बनाया है। महापौर संजय पाण्डेय ने वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग माताओं को तिलक लगाकर व आरती उतार कर उनका सम्मान किया।

उन्हें साड़ी व किट दिए गए। मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे ने दाई बबा दिवस पर कहा मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। वृद्धजन परिवार के रीढ़ होते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने परिवार में माता-पिता व बुजुर्गों का सम्मान करें। समाज में उन्हें उचित स्थान दें व उनका आदर करें। हर माता-पिता अपने बच्चों से जिस प्रकार प्रेम करते हैं उसी प्रकार हमारा भी कर्तव्य है कि हम अपने माता-पिता व घर में निवासरत बुजुर्गों से स्नेह करें। आज हम युवा हैं लेकिन कभी न कभी हम भी बुजुर्ग की श्रेणी में आएंगे यह सोचकर हमें बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। हर साल 4 जून को दाई बबा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर नगर निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, पार्षद पूनम सिन्हा, बसंती समरथ, सीएमएचओ डॉक्टर संजय बसाक, डीपीएम डॉक्टर रीना लक्ष्मी, डॉ भवर शर्मा, एनसीडी नोडल डॉ. लक्ष्मी देवी, जिला सलाहकार एनसीडी हनी गाटलिब, शकील खान, प्रबंधक आस्था निकुंज वृद्धाश्रम के अनिल देवांगन, प्रशांत श्रीवास्तव, नरेश मरकाम, डॉ. रेखा चौहान , जयंत देशमुख, सुंदर मरकाम, अलेक्जेंडर चेरियन, एचवाय कुकड़े, विजय पांडे, रामशंकर राव, उमेश पाण्डे आदि उपस्थित रहे।

स्वच्छ भारत, हरित भारत अभियान आज भूतहा तालाब में

0

जगदलपुर शहर में हरियाली बिखेरने संकल्पित महापौर संजय पाण्डेय ने स्वच्छ भारत, हरित भारत अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है। इसी के तहत चंद्रशेखर आजाद वार्ड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लालबाग स्थित भूतहा तालाब में 5 जून प्रातः 7:30 बजे से बड़े पैमाने पर पौधे रोपे जाएंगे।

मेयर संजय पाण्डेय ने प्रकृति की सेवा के इस महायज्ञ में शहरवासियों से सहभागिता की अपील की है। मेयर संजय पाण्डेय ने कहा है कि एक पेड़, सौ उपकार, धरती बने हरी-भरी अपार, की अवधारणा पर सबको चलने की जरूरत है।

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित

0
  • दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 10 जून

बालोद, 04 जून 2025 शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 20 अपै्रल 2025 को आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए जिलेवार सूची विभागीय वेबसाईट एकलव्य डाॅट सीजी डाॅन इन पर अपलोड की गई है। इसके अलावा मेरिट सूची का प्रकाशन पृथक से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक परीक्षा परिणाम में अपना नाम एवं रोल नंबर का मिलान कर सकते हंै। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदक 10 जून 2025 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दावा आपत्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि डाक के माध्यम से दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि पश्चात् दावा आपत्ति मान्य नही की जाएगी।

 

कलेक्टर ने वृद्धाश्रम सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया पड़ताल

0
  • वृद्धजनों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की ली जानकारी
  • कलेक्टर के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से अभिभूत हुए वृद्धजन, उप संचालक समाज कल्याण विभाग को व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु जरूरी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

बालोद, 04 जून 2025  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज जिला मुख्यालय बालोद के शिकारी पारा में स्थित वृद्धाश्रम सुखाश्रय एवं गंभीर रूप से बीमार वृद्धजनों के देखरेख स्थल प्रशामक गृह का निरीक्षण कर वहाँ के व्यवस्थाओं का पड़ताल किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह में निवासरत् वृद्धजनों से बातचीत कर वहाँ उन्हें मिलने वाली भोजन, नाश्ता, पेयजल, इलाज, साफ-सफाई एवं उनके लिए मनोरंजन की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने वृद्धजनों के साथ खाट में बैठकर बातचीत की और उनका कुशलक्षेम पूछा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह में निवासरत वृद्धजनों को फल, बिस्किट आदि खाद्य सामग्री भी प्रदान की। कलेक्टर ने पारिवारिक सदस्य की भाँति पूरी आत्मीयता एवं अपनापन से वृद्धजनों का हालचाल पूछा। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के मधुर एवं आत्मीय व्यवहार से सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह में निवासरत सभी वृद्धजन अभिभूत होकर आत्मीयता का अनुभव कर रहे थे। कलेक्टर के व्यवहार से प्रभावित होकर सुखाश्रय में निवासरत वृद्ध महिला श्रीमती सुखबती बाई ने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को गले लगा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने सुखाश्रय एवं प्रशामक गृह में वृद्धजनों के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा यहाँ की व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने हेतु त्वरित कार्रवाई करने हेतु समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को निर्देश भी दिए। श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को वृद्धजनों को ’श्री रामलला दर्शन’ योजना के अंतर्गत तीर्थ यात्रा कराने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की बात भी कही।

इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सुखाश्रय में पहुँचकर वृद्धजनों से आज उन्हें प्रदान किए गए भोजन, नाश्ता आदि के संबंध में पूछताछ करते हुए भोजन एवं नाश्ते के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने सुखाश्रय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के शयन कक्ष, भोजनालय, शौचालय आदि का निरीक्षण कर यहाँ जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। कलेक्टर ने रसोई कक्ष में पहुँचकर वहाँ रखे खाद्य सामग्रियों का भी अवलोकन किया।

उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने तथा शौचालय एवं स्नानागर का नियमित रूप से समुचित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा प्रशामक गृह में पहुँचकर बीमार वृद्धजनों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली इलाज आदि सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक एवं प्रशामक गृह के प्रभारी को वृद्धजनों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा इलाज आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक को जिले में संचालित वृद्धाश्रम, प्रशामक गृह आदि को एक ही परिसर में संचालित करने हेतु एक सर्वसुविधा युक्त कम्पोजिट भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। जिससे कि जिले में निवासरत वृद्धजनों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ उन्हें अनुकूल परिवेश एवं वातावरण भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इससे वृद्धजनों के आवश्यकता के अनुरूप सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण भी हो सकेगा। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा करने हेतु शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

युक्तियुक्तकारण से होगा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार: स्वाधीन जैन

0

दल्लीराजहरा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। स्वाधीन जैन भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा ने बताया कि इन निर्णयों से राज्य के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

स्वाधीन जैन ने प्रमुख निर्णय युक्तियुक्तकरण को बेहद सराहनीय और छत्तीसगढ़ में शिक्षा स्तर को नई बुलंदी देने वाला निर्णय बताया है। उन्होंने कहा है कि युक्तियुक्तकरण से शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार होगा। सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे कि शिक्षकों की भर्ती और प्रशिक्षण, सरकार ने नई शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया है, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। सरकार ने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया है, जैसे कि कक्षाओं का निर्माण और पुस्तकालयों की स्थापना। सरकार ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए हैं, जैसे कि कंप्यूटर शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण। स्वाधीन जैन ने कहा है कि सरकार ने शिक्षकों की जवाबदेही तय की है, जिससे वे अपने काम के प्रति अधिक जिम्मेदार होंगे।

युक्ति युक्तकरण के कारण गिनाते हुए युवा नेता स्वाधीन जैन ने कहा कि सरकार ने शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने छात्रों के भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।सरकार ने राज्य के विकास के लिए शिक्षा को एक महत्वपूर्ण क्षेत्र माना है।

स्वाधीन जैन भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति और आभार प्रकट किया है। जिन्होंने छत्तीसगढ़ की स्कूल शिक्षा में सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

समाज में संख्या नहीं संगठन शक्ति महत्व: सांसद महेश कश्यप

0
  • धर्म, सेवा एवं व्यापार में माहेश्वरी समाज अग्रणी – महापौर: संजय पांडे

जगदलपुर  माहेश्वरी समाज,  माहेश्वरी महिला संगठन,  माहेश्वरी युवा संगठन जगदलपुर द्वारा आज महेश नवमी के मौके पर स्थानीय माहेश्वरी भवन में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर संजय पाण्डे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से सांसद महेश कश्यप ने कहा किसी भी समाज में संख्या नहीं संगठन शक्ति का महत्व होता है। हम सनातन धर्म को तभी बचा सकते हैं जब समाज में एकता होगी। समाज संगठित होगा तो हम मजबूत होंगे। माहेश्वरी समाज हर क्षेत्र में अग्रणी है। समाज के लोग सेवा भाव से काम कर रहे हैं। उन्होंने समाज के युवा वर्ग को नसीहत दी कि वे सेवा, त्याग, सदाचार व निःस्वार्थ भाव से काम कर समाज को और अधिक सशक्त बनाएं। महापौर संजय पाण्डे ने महेश नवमी के अवसर पर कहा माहेश्वरी समाज के लोग संगठन बनाकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आज के समय में समाज के युवाओं को अच्छे संस्कार देने की आवश्यकता है। हमें इस बात की चिंता करनी चाहिए कि युवाओं में हम अच्छे संस्कार, चरित्र, सेवा भाव और शिक्षा किस प्रकार दे सकें। समाज के लोग शिक्षा, सेवा, संस्कृति, व्यापार सहित अनेक क्षेत्रों में दक्ष हैं। निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन ने कहा आज का दिन विशेष है। महेश नवमी के दिन भगवान शिव व माता पार्वती की विशेष आराधना की जाती है। पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा माहेश्वरी समाज ने एक समाज नेक समाज के रूप में अपनी पहचान बनाई है। हैप्पी कामधेनु के पदाधिकारी व सदस्य भी बेहतर काम कर रहे हैं। श्याम सोमानी ने कहा कि माहेश्वरी समाज एक संगठित समाज है। इसके पूर्व समाज के अध्यक्ष चंद्रेश चांडक ने समाज के युवा वर्ग से आग्रह किया कि वे समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाएं। अतिथियों के स्वागत में समाज की महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, माहेश्वरी समाज से रामरतन मूंदड़ा, शिवनारायण चांडक, खूबचंद चांडक, गोविंद इनाड़ी, प्रवीण गांधी, रवि चांडक, विकास राठी, तरुण राठी, चंपालाल राठी, मनीष इनाड़ी, श्रीमती नीतू कापड़िया, आशा डोडिया, लक्ष्मी राठी, खुशबू सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंच संचालन रवि चांडक व आकाश चांडक ने किया।

रिहायशी क्षेत्र में शराब दुकान सर्वथा अनुचित: पूर्व विधायक संतोष बाफना

0
  • धार्मिक आस्था और महिला, बुजुर्गों की सुरक्षा के लिहाज से फैसला गलत
  • भाजपा नेता बाफना ने किया शराब दुकान का पुरजोर विरोध 

जगदलपुर शहर के कोतवाली थाना के ठीक सामने स्थित नगर पालिक निगम के व्यावसायिक कॉम्पलेक्स में स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रस्तावित शराब की दुकान संचालित करने की योजना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक संतोष बाफना ने हिंदू और जैन समुदाय की धार्मिक भावनाओं एवं महिलाओं व बुजुर्गों की सुरक्षा की दृष्टि व जनमानस की भावनाओं को मद्देनजर रखते हुए प्रशासन को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और प्रस्तावित शराब दुकान को रिहायशी व धार्मिक स्थल से कहीं दूर जगदलपुर शहर से बाहर संचालित करने का अनुरोध किया है।

        गौरतलब है कि पिछले दिनों जगदलपुर शहर के गणमान्य नागरिकों व स्थानीय व्यवसायियों ने पूर्व विधायक बाफना को अवगत कराया था कि कोतवाली थाना के ठीक सामने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में शराब की दुकान खोला जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है कि प्रशासन के इस फैसले से इलाके में अपराध बढ़ेगा व क्षेत्र की शांति भी भंग होगी। जनता की मांग पर पूर्व विधायक संतोष बाफना ने विरोध जताते हुए कहा है कि रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने का स्थानीय प्रशासन का निर्णय नियमों के खिलाफ है। नियमानुसार किसी भी शराब की दुकान को रिहायशी, धार्मिक जैसे स्थलों से उचित दूरी पर होना चाहिए, लेकिन प्रस्तावित दुकान से महज 100 मीटर की दूरी पर श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर एवं कोतवाली थाना के ठीक सामने पुलिस लाईन परिसर में श्री शंकर मंदिर व पुलिस कर्मचारियों की कॉलोनी, एसबीआई बैंक, तमाम शासकीय कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी बमुश्किल 150 मीटर की दूरी पर ही स्थित है। बावजूद वहां शराब दुकान संचालित करने का फैसला हिंदू एवं जैन समुदाय की धार्मिक आस्था पर चोट पहुंचाने जैसा निर्णय है। प्रशासन के इस निर्णय से न केवल लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी, अपितु बुजुर्गों, महिलाओं व युवा वर्ग के लिए भी क्षेत्र का सामाजिक वातावरण हारिकारक साबित होगा। ऐसे में रिहायशी क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का निर्णय वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ भी जाता है। पहले भी इस मुद्दे को लेकर कई आंदोलन हो चुके हैं ऐसे में पुनः रिहायशी क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का निर्णय किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

MOST POPULAR

HOT NEWS