City Media - Page 211 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 211

बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं, शिक्षक, माता-पिता एवं समाज अपने साधना एवं श्रम से इन्हें मनचाहे आकार दे सकते हैंः कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

0

बच्चे गीली मिट्टी के समान होते हैं, शिक्षक, माता-पिता एवं समाज अपने साधना एवं श्रम से इन्हें मनचाहे आकार दे सकते हैंः कलेक्टर श्रीमती मिश्रा

पीएमश्री स्कूूल जगतरा में ’अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम में शामिल होकर अध्ययन-अध्यापन के बारिकीयों के संबंध में दी जानकारी

बच्चों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ बचपने से ही अच्छे आदतों का निर्माण एवं समझ भी पैदा करने को कहा

बालोद, 25 अपै्रल 2025  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि हमारे नन्हें-मुन्हें बच्चे गीली मिट्टी के समान होते है। शिक्षक, माता-पिता एवं समाज कुशल कारीगर की भाँति अपने साधना एवं श्रम से इन्हें मनचाहे आकार दे सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज बालोद विकासखण्ड के पीएमश्री स्कूल जगतरा में आयोजित ’अंगना म शिक्षा’ कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रही थीं। इस अवसर पर कलेक्टर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अध्ययन-अध्यापन के विभिन्न बारिकीयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि बच्चों को विषय के प्रति समझ एवं उनके ज्ञानवर्धन करने के साथ-साथ बचपन से ही अच्छे आदतों का निर्माण एवं समझ भी पैदा करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जीवन में उपलब्धि हासिल करने के लिए अच्छी शिक्षा एवं ज्ञान के साथ-साथ अनुशासन एवं अच्छे चरित्र का निर्माण भी किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक शिक्षा एवं संस्कार के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का बोध भी उन्हें बचपने से कराना चाहिए।

 

इसके अंतर्गत उन्होंने बच्चों को बचपने से ही पशु-पक्षियों एवं पेड़-पौधों के संरक्षण के कार्य के अंतर्गत पौधरोपण कर उनका सुरक्षा के उपाय तथा पशु-पक्षियों के लिए पानी की प्रबंध आदि छोटे-छोटे कार्यों के लिए पे्ररित करने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा बच्चों को पानी की महत्व की जानकारी देेते हुए इनके अपव्यय को रोकने के उपाय, हमारे बीच उपलब्ध संसाधनों का समुचित दोहन अपने बड़े बुजुर्गों के प्रति आदर भाव जैसे गुणों का विकास के लिए बच्चों में बचपने से ही संस्कार डालने की आवश्यकता बताई। जिससे कि हमारे विद्यार्थी अपने जीवन में ऊँचे मुकाम हासिल करने के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के लिए योग्य एवं जिम्मेदार नागरिक तथा संवेदनशील इंसान बन सके।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं, जनप्रतिनिधियों एवं बच्चों के अभिभावकों को ’अंगना म शिक्षा’ के अंतर्गत अध्ययन-अध्यापन के बारिकीयों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में सुधार एवं स्कूलों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ शैक्षणिक परिसर में अनुकूल परिवेश एवं माहौल सुनिश्चित कराना केवल शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के बस की बात नही है। अपितु इस कार्य में बच्चों के माता-पिता, जनप्रतिनिधियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बच्चों के साथ शाला परिसर में पौधरोपण कर रोपे गए पौधे का समुचित देखभाल एवं इनके संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय करने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने शाला में कक्षा पहली में प्रवेश लेने पहुँचे दिव्यांग विद्यार्थी राहुल धनकर का समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए समग्र शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी को निर्देशित भी किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, सहायक परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री अनुराग त्रिवेदी, सरपंच श्री मंगल सिंह मण्डावी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थियों के अलावा उनके माता-पिता एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

बालोद पुलिस फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण से होगी हाईटेक, एक क्लिक से अपराधियों की निकलेगी पुरी कुण्डली

0

पुलिस मुख्यालय नया रायपुर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी,अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं डीएसपी राजेश बागड़े के नेतृत्व में द‍िनांक 23/04/2025 को पुलिस कार्यालय बालोद के सभागार में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट श्री राकेश नरवरे द्वारा आयोजित फिंगर प्रिंट एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के कोर्ट मोहर्रिर, थाने में पदस्थ स्टाफ एवं सीसीटीएनएस आपरेटर शामिल हुए।

जिसमें गिरफ्तार व्यक्तियों, संदेहियों एवं निगरानी बदमाशो के दोनो हाथों की अंगुली चिन्ह तैयार करने के संबंध में एवं घटना स्थल में अंगुली चिन्हो को सुरक्षित करने के तरीके, अज्ञात मृतक के चर्म पोर को सुरक्षित करने एवं NAFIS (National Automatic Fingerprint Identification System) योजना के संबंध फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

इससे आरोपी के बारे में आनलाईन फिंगर प्रिंट मिलान lकर त्वरित आरोपी के बारे में जानकारी मिल सकेगी। पहले आरोपी का फिंगर प्रिंट मेनुअल लिया जाता था एवं मिलान भी मेनुअल किया जाता था। अब आनलाईन फिंगर प्रिंट लिया जाकर उसकी मैचिंग भी आनलाईन किया जायेगा। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों से फिंगर प्रिंट के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई, इस दौरान उपस्थित स्टाफ ने क्यूरी सवाल भी किये जिसका समुचित समाधान करते हुये उनके सवालो का जवाब दिया गया, क्राइम सीन पर किसी भी प्रकार के फिंगर प्रिंट साक्ष्य को बिना हानि पहुचाये सचेत होकर इविंडेंस कैसे कलेक्ट करें इसके बारे में भी बताया गया, ताकि घटना का पूर्ण रूप से सही निरीक्षण कर अपराधी को पकड़ा जा सके एवं पिड़ित को न्याय दिलाया जा सके।

उक्त कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी , डीएसपी राजेश बागड़े, रक्षित निरीक्षक श्रीमति रेवती वर्मा, जिले के सभी थाने से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

भाजपा कुसुमकसा मंडल ने अटल चौक चिखलाकसा में श्रद्धांजलि सभा में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

0

दल्लीराजहरा/चिखलाकसा :- भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख जी के निर्देशानुसार पर भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष  योगेंद्र सिंह जी के आह्वन पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश का सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार के नेतृत्व में कल दिनांक 24/4/2025 को भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल ने कश्मीर के पहलगामा में आतंकी हमले में हुवे मृत लोगों को श्रद्धांजलि देने अटल चौक चिखलाकसा में शांति सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी , भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय  अमित शाह जी से आतंकवादियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई।

भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा ने कहा कि इस घटना ने देश को झकझोर कर रख दिया है। हम शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार ने कहा कि यह हमला सम्पूर्ण मानवता पर है। हम इसकी घोर निदा करते है। आतंकवाद के खिलाफ कठोर एवं निर्णायक कार्यवाही की जाए। भाजपा नेता गोविन्द शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरनिया जी को भी गोली मार कर हत्या कर दी गई हम जिसके लिए हम सभी इस घटना की कड़ी निदा करते है व इस दुःख की घड़ी में हम सभी परिवार के साथ खड़े है। इस श्रद्धांजलि सभा मे उपस्थित नगर पंचायत चिखलाकसा की अध्यक्ष कुन्ती देवांगन , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष/ पार्षद भिखी मसिहा , उपाध्यक्ष राजू रावटे , राजेन्द्र राठी, पवन गंगबोइर, सध्या शर्मा , विमला जैन , हेमकुवर तारम , नीलिमा भारद्वाज, सावित्री सोनी , पूनम धुरिया , खेदू राम गौतम , नरेन्द्र भारद्वाज , शान्तनु मेश्राम , कैलाश शर्मा, पी. श्रीनिवास राव, बसंत जैन , लल्लू टेकाम आदि भाजपा के जेष्ट श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण इस श्रद्धांजलि सभा मे शामिल हुवे।

पस्त पड़ते नक्सली अब करने लगे शांति, शांति का जाप; ऑपरेशन रोकने की लगाई गुहार

0
  •  उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी रुपेश ने जारी किया पत्र 
  • सरकार, सुरक्षा बलों की जमीनी कार्रवाई का असर 
  • गृहमंत्री विजय शर्मा की रणनीतिक लड़ाई हावी 
  • बीजापुर-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों पर बरसाए जा रहे हैं गोले 

अर्जुन झा-

जगदलपुर वो कहते हैं न कि हिम्मत घटे, तो राम राम भजे। ऐसा ही कुछ अब बस्तर में सक्रिय नक्सलियों के साथ भी होने लगा है। सालों साल तक बस्तर को अशांत रखने वाले नक्सली अब शांति- शांति का जाप करने लगे हैं, दुहाई देने लगे हैं कि हिंसा, दमन और बंदूक के बल पर समस्या का समाधान नहीं हो सकता, समाधान का एक ही रास्ता है शांति। ओम शांति! बड़ी शांति मिल रही है दिल को नक्सलियों की यह चिरौरी सुनकर।

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो के प्रभारी रुपेश ने आज एक पत्र जारी कर सरकार से फिर शांति वार्ता की गुहार लगाई है। इस पत्र में कहा गया है- हम लोग चाहते हैं कि समस्या का समाधान शांति वार्ता के जरिए हो, शांति वार्ता के लिए हमारी पार्टी हमेशा तैयार है। हमारी पार्टी की केंद्रीय कमेटी ने भी शांति वार्ता के लिए पत्र जारी किए थे। विश्वास की कमी को दूर करने के लिए हमारी तरफ से लगातार प्रयास जारी हैं, लेकिन सरकार की मंशा कुछ अलग दिख रही है। शांति वार्ता के जरिए समस्या हल होने की संभावना रहने के बावजूद सरकार दमन और हिंसा का प्रयोग कर समस्या का समाधान करने प्रयास कर रही है। इसी का नतीजा है कि तेलंगाना-बीजापुर सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान लांच किया गया है। इस अभियान को तुरंत रोकना चाहिए और सुरक्षा बलों को वापस बुलाना चाहिए। रुपेश ने आगे लिखा है- हम सरकार से अनुरोध कर रहे हैं किवार्ता के जरिए समस्या के समाधान का रास्ता अपनाएं, अनुकूल माहौल बनाएं। इस रास्ते से ही नतीजे निकलेंगे। बंदूक के बल पर सरकार द्वारा चलाए जा रहे कगार सैन्य अभियान को एक माह के लिए बंद किया जाए। यह सरकार से हमारी अपील है। सरकार से सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद है, हम प्रतीक्षा करेंगे। यह पत्र बताता है कि नक्सली अब किस हद तक दहशत के साये में जी रहे हैं। जिन नक्सलियों की बोली और भाषा बम, बारूद और गोली रही है और जिन्होंने दशकों तक बस्तर संभाग को अशांत कर रखा था, वही अब शांति की दुहाई दे रहे हैं, बंदूक के दम पर समस्या का समाधान न होने की बात कह रहे हैं। बात दरअसल यह है कि तेलंगाना-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों ने तीन दिन से बड़ा ऑपरेशन चला रखा है। जमीनी वार के साथ ही आसमान से हेलीकाप्टर के जरिए भी नक्सली ठिकानों पर गोले दागे जा रहे हैं। इस ऑपरेशन में अब तक पांच नक्सलियों के मारे जाने और दर्जनों नक्सलियों के हताहत होने तथा भारी मात्रा में नक्सलियों के गोला बारूद और हथियारों के तबाह हो जाने की खबर है। सूत्र बताते हैं कि जिस जगह पर ऑपरेशन लॉन्चकिया गया है, वहां टॉप नक्सली लीडर हिड़मा और देवा भी थे, लेकिन उनके भाग निकलने की खबर है। रुपेश का यह पत्र उसी डर का नतीजा है। सुरक्षा बलों को फ्रीहैंड कर दिए जाने और सरकार का दवाब बढ़ने से नक्सली कुछ दिनों से लगातार शांति वार्ता की बात करने लगे हैं। लेकिन सरकार की ओर से अब निर्णायक लड़ाई लड़ने की तैयारी है अब नहीं सहिबो, निपटा के रहिबो की तर्ज पर कई हजार अर्ध सैनिक बल अब इस समस्याको जड़ से उखाड़ फेंकने की मुहिम में लगे हुए हैं। सूत्रों की मानें तो गृह मंत्री का इस दौरान बीजापुर कैंप कर जवानों की हौसला अफजाई करने की बात भी सामने आ रही है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा की जीवटता के किस्से तो आम हैं ही। वे अपनी जान पर खेलकर भी नक्सल समस्या को निपटाने में लगे हुए हैं। वरना क्या मजाल कि बम, बंदूक के सिवाय दूसरी बात न कहने वाले नक्सली अब समस्या के समाधान का रास्ता शांति वार्ता में ढूंढते। बम, बारूद, बंदूक से बस्तर को थर थर कंपाते आए नक्सली अब शांति शांति की रट लगाने लगे हैं। ओम शांति, अच्छा लगा यह डर और दहशत देखकर, लगे रहो शर्मा भैया, विजय बिल्कुल करीब है।

देश में शोक का माहौल, प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभाओं में व्यस्त: दीपक बैज

0
  • मोदी ने देश की भावनाओं का किया अपमान: बैज
  • पूरा देश पहलगाम की घटना से आक्रोशित, मोदी के लिए चुनाव जरूरी 

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पहलगाम हमले से पूरा देश उद्वेलित, गमगीन, आक्रोशित है, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा है, लेकिन शोक की इस घड़ी में भी प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी सभा का मोह नहीं छोड़ पाए। भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं के लिए हर घटना, हर वाकया केवल चुनावी नफे नुकसान के लिहाज़ से ही जरूरी है।

दीपक बैज ने कहा है कि बेहद संवेदनशील और हृदय को झकझोर देने वाली इस घटना पर भाजपा नेताओं और उनके आईटी सेल के द्वारा जो नैरेटिव चलाया गया, जो कार्टून जारी किए गए और जिस तरह से रंग दिया गया, उससे भाजपा की मंशा स्पष्ट हो गई। प्रचारित किया गया कि पहलगाम की घटना के बाद तत्परता से मोदी जी अरब कंट्री से दौरा छोड़कर आ गए। देश को उम्मीद थी कि कुछ विशेष होगा, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि वे तो बिहार में चुनावी सभा के लिए ही आए थे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि देश संविधान और कानून से चलता है, कुछ लोगों के घृणित कृत्य और देश के खिलाफ किए गए अपराध की सजा क्या पूरी कौम को दी जा सकती है? क्या इसे जनरलाइज करके नफ़रत की खाई चौड़ी करने का कुत्सित प्रयास अपराध नहीं है? लेकिन सत्ताधारी दल के नेताओं की जो प्रतिक्रिया आ रही है उनमें से ज्यादातर वक्तव्य और कथन एकता और भाईचारे की भावन के खिलाफ है, कश्मीरी आवाम के खिलाफ है। अधिकांश भाजपा नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर जो पोस्ट की जा रही हैं वह भाजपा के नफरती एजेंडे के लिए जमीन तैयार करने का अवसर है। ऐसे नाजुक घड़ी में आपत्तिजनक, गैरकानूनी पोस्ट को रोकने की जवाबदारी किसकी है? सूचना प्रसारण विभाग और तमाम एजेंसियों की भूमिका क्या है?

मंदिर के लिए शिलापूजन

0

जगदलपुर श्रीराम दरबार, शनि देव, पंचमुखी हनुमान मंदिर का शिलापूजन कार्यक्रम आज जगदलपुर के बालाजी मंदिर के सामने संपन्न हुआ।

शिलापूजन कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, वित्त निगम के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, संजय विश्वकर्मा, पार्षद नरसिंह राव, पूनम सिन्हा, बस्तर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष श्याम सोमानी,

महेंद्र कांत संघाड़ी, शशिकांत सिंह गौतम, सचिन द्विवेदी, सूर्यकांत सिंह, विमल बोथरा, राजकुमार दंडवानी, दशरथ कश्यप, बी. वासुदेव, नरेंद्र मोतीवाला, रमेश जैन, नीटू भदौरिया, सोनू भदौरिया, संजीव कपूर, बेचन झा, सुबीर नंदी, बी. जयराम, पुष्पा देवी अग्रवाल, राज ठाकुर, सरिता सोमानी, कोमल खुराना सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

बस्तर के जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा को बचाने अब होगा रण: दीपक बैज

0
  •  26 अप्रैल को चित्रकोट से कांग्रेस निकलेगी पदयात्रा
  • जगदलपुर तक आएगी यह पदयात्रा, कांग्रेसी करेंगे कलेक्ट्रेट का घेराव

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर भारतीय जनता पार्टी की बुरी नजर लग गई है। प्रकृति द्वारा बस्तरवासियों को दिए गए इन उपहारों को भाजपा की मोदी सरकार और साय सरकार छीनने पर आमादा हो गई हैं। बस्तरवासियों का हक बचाए रखने के लिए अब कांग्रेस सीधे रण करेगी।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा हैं कि आदिवासी प्रकृति के उपासक होते हैं। बस्तर आदिवासी बाहुल्य संभाग है और प्रकृति ने यहां के आदिवासियों को जल जंगल, उर्वरा जमीन और बहुमूल्य खनिज संपदा से नवाजा है। यहां बहने वाली इंद्रावती, शबरी, शंकिनी, डंकिनी नदियों का जल अमृत तुल्य है, यहां के जंगलों से मिलने वाले फलों, फूलों, पत्तियों, पत्तों, कंद मूल, पेड़ों की छाल के सहारे बस्तर के ज्यादातर आदिवासी जीवन यापन करते हैं। यहां धरती के गर्भ में मौजूद लौह अयस्क और अन्य खनिज संपदा उनके जीवन का आधार हैं। श्री बैज ने कहा कि साय सरकार के कुशासन के कारण बस्तर की जीवनदायिनी नदी इंद्रावती स्वयं आज पानी के लिए तरस रही है। चित्रकोट का विश्व प्रसिद्ध जलप्रपात खामोश सा हो गया है। किसान सिंचाई पानी के लिए तरस रहे हैं, गांवों का भूजल स्तर काफी नीचे चला गया है, गांवों में पीने और निस्तार के पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है, जगदलपुर शहर भी जल संकट से घिरता जा रहा है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य में बैठी भाजपा की सरकारें यहां के आदिवासियों और किसानों से उनका हक छीन रही है।यहां के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है, नगरनार स्टील प्लांट और बैलाडीला की लौह अयस्क खदानों का निजीकरण किया जा रहा है। श्री बैज ने कहा कि बस्तरवासियों के साथ भाजपा सरकारों द्वारा किए जा रहे इस अन्याय को कांग्रेस अब चुपचाप बैठकर देखने वाली नहीं है। अब बड़ा रण होगा, आरपार की लड़ाई होगी। इसके पहले चरण में कांग्रेस 26 अप्रैल को चित्रकोट से न्याय पदयात्रा निकलेगी। यह पदयात्रा 26 से 28 अप्रैल तक तीन दिन लगातार चलेगी। 28 अप्रैल को पदयात्रा जगदलपुर पहुंचेगी, जहां कलेक्ट्रेट का घेराव कर भाजपा सरकारों को हम ललकार लगाएंगे। श्री बैज ने बस्तर के लोगों की इस हक की लड़ाई में संभाग के सभी नागरिकों, आदिवासियों और किसानों से सहभागिता की अपील की है। इस दौरान बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ मौजूद थे।

बंदियों को दिया अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

0

जगदलपुर बस्तर जिल मुख्यालय में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी जगदलपुर द्वारा केंद्रीय जेल में 1 अप्रैल से 12 अप्रैल तक अगरबती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जेल अधीक्षक आरआर रॉय एवं आरसेटी संचालक किरण कुमार लुगुन की मदद से केंद्रीय जेल जगदलपुर में 35 कैदियों और विचाराधीन बंदियों को 12 दिवसीय अगरबती निर्माण का सफलतापुर्वक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उप जेल अधीक्षक एसएन नायक, महिला प्रहरी नंदनी पाल एव जेल अधीक्षक आरआर राय एवं आरसेटी संचालक किरण कुमार लुगुन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया। संस्थान की ओर से प्रशिक्षक सरोज साहू एवं संस्था की संकाय सदस्य रूमा रॉय की उपस्थिति में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

चिलकुटी में “एक युद्ध-नशे के विरुद्ध” कार्यशाला

0

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा गठित कोटपा टास्क फोर्स द्वारा जगदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चिलकुटी के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला प्रांगण में एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शाला के बच्चों और पालकों को तंबाकू, सिगरेट आदि के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में अवगत कराया गयाl

और इन मादक पदार्थों से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान सरपंच धनमती पुजारी, अन्य पंचायत पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग के मुकेश वासनिक, स्वास्थ्य विभाग के उमाकांत साहू, आबकारी विभाग के सुरेश पुरैना, टास्क फोर्स के जिला नोडल अधिकारी कमलेश रामटेके, महिला बाल विकास विभाग से शैलेंद्र श्रीवास्तव, नगरनार थाना के टीआई सतीश यदुराज तथा दोनों स्कूलों के समस्त स्टॉफ, पालक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने शिक्षा विभाग से एपीसी राकेश खापर्डे और खंड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर एमएस भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का जायसवाल समाज ने किया सम्मान

0
  •  जायसवाल समाज के भवन में भव्य आयोजन 

दल्लीराजहरा जायसवाल समाज दल्ली राजहरा द्वारा 22 अप्रैल की शाम जायसवाल भवन वार्ड क्रमांक 19 में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पीआईसी सदस्यों का सम्मान किया गया।

जायसवाल समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू थे, अध्यक्षता सुरेश जायसवाल ने की। विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे, मंडल भाजपा अध्यक्ष रामेश्वर साहू, पीआईसी सदस्यगण विशाल मोटवानी, शिवांगी ध्रुव, संजीव सिंह, भूपेंद्र श्रीवास, अरुणा रामटेके थे। कार्यक्रम की शुरुआत जायसवाल समाज के कुल देवता भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के छाया चित्र पर कुमकुम लगाकर, दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना से कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का समाज के सदस्यों द्वारा गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया गया। जायसवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश जायसवाल ने समाज की ओर से स्वागत भाषण दिया व नवनिर्वाचित अतिथियों से वर्तमान भवन में किचन की ढलाई कराने, भवन में टाइल्स लगाने व भवन के रंग रोगन की मांग की। संगठन मंत्री श्याम जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को दल्लीराजहरा के नवनिर्माण का काम करना है जिससे यहां से लोग पलायन करने के बजाय बाहर के लोग भी यहां आकर बसें। इसके साथ ही श्याम जायसवाल ने कहा कि समाज के लिए अब तक नगर पालिका या बीएसपी की ओर से जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे समाज के लोगों को सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने में काफी परेशानी होती है। सभी अतिथियों से जायसवाल समाज को बीएसपी या राजस्व विभाग की जमीन पर आबंटित कराने की मांग श्याम जायसवाल ने की । मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने समाज के लोगों को आश्वासन दियाकि उनकी सभी मांगों को पूर्ण करेंगे। नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने भी शीघ्र जायसवाल समाज को जमीन दिलाने की बात कही साथ ही सभी पीआईसी सदस्यों द्वारा समाज को आश्वस्त किया गया कि उनकी मांगों पर सार्थक पहल की जाएगी। संबोधन के बाद सभी जन प्रतिनिधियों का शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमर जायसवाल ने व आभार प्रदर्शन सीमा जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जायसवाल समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष बेनी माधव जायसवाल, सुनील जायसवाल ,राकेश जायसवाल, अमित जायसवाल, अंकित जायसवाल, सुभाष जायसवाल, पन्ने जायसवाल, गंगेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, प्रकाश जायसवाल सहित काफी संख्या में महिलाएं व युवा शामिल थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS