City Media - Page 234 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 234

निगम क्षेत्र से अवैध मोबाईल टॉवर हटेंगे –संग्राम सिंह राणा

0
  • नवीनीकरण शुल्क जल्द जमा करें निगम को नहीं तो होगी कार्रवाई–संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर — नगर निगम के अनुमति के बिना लगे मोबाइल टावरों पर कार्रवाई की जाएगी। अनुमति नहीं लेने पर अवैध मोबाइल टावरों को हटाया जाएगा। निगम ने मोबाइल टावरो की संख्या बताने के निर्देश जारी किए हैं।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने जिओ टावर के अधिकारियों को नगर निगम में बुलाकर विस्तृत जानकारी ली. जिसमें निगम क्षेत्र में लगे मोबाइल टावरों की सूची मांगी है। इसके साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मोबाइल टावर लगाने की मंजूरी ली जाए। जरूरी शुल्क निगम में जमा की जाए। ऐसा नहीं करने पर निगम की ओर से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

निगम सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा ने कहा टेलीकॉम कंपनियों द्वारा लगाई गई टावरों की नवीनीकरण शुल्क निगम को तीन सालो से अप्राप्त है जो एक साल का नवीनीकरण शुल्क 30000 होता है ऐसी जानकारी प्राप्त हुई है। ऐसी टेलीकॉम कंपनियां नवीनीकरण शुल्क जल्द से जल्द नगर निगम को जमा करवाए। नगर निगम क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने के लिए बेहद कम कंपनियों ने अनुमति ली है। आंकड़ों के मुताबिक 77 मोबाइल टॉवर के लिए ही अनुमति ली गई है जबकि निगम क्षेत्र में 137 से अधिक मोबाइल टावर लगे हुए हैं।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा मोबाइल टावर लगाने के लिए केंद्र सरकार की टेलीकॉम मंत्रालय में नियम बनाए हुए हैं बड़ा सवाल यह है कि निगम में इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल टावर आखिर कैसे लग गए।अवैध टावरों को जल्द हटाया जाएगा।

मेयर पांडे ने किया गणित मॉडल प्रदर्शनी का उद्घाटन

0

जगदलपुर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल चांदनी चौक में आज गणित की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाकर प्रस्तुत किए गए थे। प्रदर्शनी का उद्घाटन जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों के परिणाम की भी घोषणा की गई। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को महापौर के हाथों प्रमाण पत्र दिया गया साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में महापौर संजय पाण्डे ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे प्रोत्साहित किया।

हिंदू नववर्ष और श्रीराम जन्मोत्सव पर आज से जिले ने भव्य आयोजन

0

जगदलपुर विश्व हिंदू परिषद जगदलपुर श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा हिंदू नववर्ष एवं श्रीराम जन्मोत्सव भव्य एवं वृहद रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। 30 मार्च चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन से लेकर नवमी तक प्रत्येक दिन विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी, बजरंग दल द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन जगदलपुर नगर में किया जाएगा।बस्तर जिल के सभी प्रखंडों (ब्लाकों) के सभी ग्रामों में श्रीराम जन्मोत्सव मनाने हेतु कार्यकम किए जाएंगे।

कार्यकम के प्रथम दिन मातृशक्ति द्वारा स्कूटी रैली का आयोजन सर्व हिंदू समाज के साथ किया गया है। विभिन्न प्रखंडों में कार्यकम इस प्रकार है- 30 मार्च चैत्र प्रतिपदा को ग्राम बिलोरी, नानगुर, प्रखण्ड में श्री हनुमान मंदिर का भूमिपूजन एवं आमंत्रण वाहन रैली निकलेगी। 31 मार्च को लोहंडीगुड़ा प्रखंड, 1 अप्रैल दरभा प्रखंड, 2 अप्रैल बकावंड प्रखंड, 3 अप्रैल तोकापाल प्रखंड, 5 अप्रैल बस्तर प्रखंड में कार्यक्रम होंगे। मातृशक्ति द्वारा चुनरी यात्रा 2 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से मां दुर्गामंदिर शांतिनगर से निकलेगी एवं 5 अप्रैल को मातृशक्ति द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में रखा गया है। बजरंग दल द्वारा 4 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से श्रीराम जन्मउत्सव आमंत्रण की वृहद रैली मां दतेश्वरी मंदिर प्रांगण से निकलेगी, जो जगदलपुर के सभी वार्डों से एवं आड़ावाल आसना से होते हुए वापस मां दंतेश्वरी प्रांगण में सम्पन्न होगी। चैत्र शुक्ल नवमी पर 6 अप्रैल रविवार को प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम की सभा दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में दोपहर 3 बजे होगी। तत्पश्चात् भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस मां दंतेश्वरी प्रांगण में सम्पन्न होगी। सभी सनातनी हिंदुओं से प्रभु श्रीराम को समर्पित सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में सपरिवार उपस्थिति की अपील आयोजकों ने की है।

पंचायत सचिवों की बेमियादी हड़ताल जारी

0
  • बकावंड मुख्यालय में एक सूत्रीय मांग को लेकर 17 दिनों से चल रही हड़ताल

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में पंचायत सचिव संघ के आव्हानपर सचिव 17 दिन से लगातार बेमियादी हड़ताल पर बैठे हैं। मोदी की गारंटी पूरी कराने की मांग को लेकर पंचायत सचिवों की हड़ताल को 18 दिन पूरे होने को हैं, लेकिन आज तक राज्य सरकार सचिव संघ से किए गए वादे को नजरअंदाज करती आ रही है। सचिव संघ के खगेश्वर कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार बने सवा साल पूर्ण हो रहा है।

विधानसभा चुनाव के समय मोदी जी की गारंटी के अनुरूप पंचायत सचिवों को शासकीय कर्मचारी घोषित करने का वादा भाजपा ने किया था। इस साल के बजट सत्र में इस मुद्दे चर्चा तक नहीं की गई। पूरे प्रदेश में पंचायत सचिव हड़ताल माध्यम से अपना हक मांग रहे हैं। हड़ताल पर जनपद पंचायत बकावंड की 93 ग्राम पंचायतों में कार्यरत सभी 70 सचिव हड़ताल पर हैं। पंचायत सचिव रोमसिंह पटेल का कहना है कि हम 17 मार्च से हड़ताल पर डटे हुए हैं। सरकार सिर्फ आश्वासन देती आ रही है।मोदी की गारंटी को पूरा नहीं किया जा रहा है।

फिर तीन ईनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0
  •  कई संगीन वारदातों में लिप्त रहे हैं तीनों नक्सली 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले में फिर दो दो दो लाख के ईनामी तीन नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली कई संगीन वारदातों में लिप्त रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति, सुकमा पुलिस द्वारा चलाई जा रही नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव किए जाने तथा उनके द्वारा स्थानीय आदिवासियों के साथ की जाने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय दो महिला और एक पुरुष नक्सली ने आत्म समर्पण किया है। ये नक्सली हैं कवासी मंगड़ी पिता स्व. सन्ना पार्टी सदस्या, प्लाटून नंबर 24, उम्र 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी पोरर्देम गोटूमपारा थाना गादीरास जिला सुकमा, रव्वा भीमे पिता सन्ना डीएकेएमएस अध्यक्षा, पामेड़ एरिया कमेटी उम्र 32 वर्ष जाति मुरिया निवासी एर्रनपल्ली थाना पामेड़ जिला बीजापुर, और हेमला भीमा पिता स्व. चिंगा डीएकेएमएस अध्यक्ष, मोरपल्ली आरपीसी, उम्र 37 जाति मुरिया निवासी कुमोड़तोंग थाना चिंतनार जिला सुकमा। इन तीनों ने नक्सल संगठन को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के इरादे से 28 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा मे बिरेंद्र कुमार खंतवाल, द्वितीय कमान अधिकारी, 226वीं वाहिनी सीआरपीएफ, परेश्वर तिलकवार एसडीओपी सुकमा, विश्वनाथ आर्य, सहायक कमांडेंट, 226वीं वाहिनी सीआसरपीएफ, निरीक्षक कमलेश मीना, 74वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं उप निरीक्षक कृष्ण मोहन पाठक, 203वीं वाहिनी कोबरा के समक्ष बिना हथियार के समर्पण किया। नक्सली कवासी मंगड़ी को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में थाना गादीरास पुलिस एवं 226वीं वाहिनी सीआरपीएफ, नक्सली रव्वा भीमे को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 203वीं वाहिनी कोबरा और हेमला भीमा को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 74वीं वाहिनी सीआरपीएफ आसूचना शाखा के कर्मिकों का बड़ा योगदान रहा। आत्मसमर्पित नक्सलियों को ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कराई जाएंगी।

स्कूल में संकरे कुंए से पानी भरवाया जा रहा बच्चों से

0
  •  चोकनार मिडिल स्कूल में सामने आई लापरवाही 

अर्जुन झा

बकावंड कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल के नेतृत्व में शिक्षा विभाग लगातार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को विद्यालय में ही उनके अध्यन के दौरान सारी सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है, मगर बकावंड विकासखंड की कुछ ग्रामीण शालाओं में प्रबंधन सही नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को पीने के लिए संकरे कुंए बच्चे से पानी भरना पड़ रहा है। संकुल समन्वयक मधुसूदन कश्यप ने इस बात को लेकर हैरानी जताई है।

बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चोकनार की पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चे गहरे रिंग कुएं से पानी निकाल कर बाल्टी और ड्रम में भरते हुए देखे गए। संवाददाता ने जब बच्चों से बात करने की कोशिश की तो बच्चे डरकर भागने लगे। रिंग कुंए से पानी निकालते समय अनहोनी घटना घट जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? इस संबंध में जब हमने प्रधान पाठक हरिचंद कश्यप से चर्चा करनी चाही तो उन्होंने कहा कि मैं कुछ जवाब नहीं दूंगा।

वहीं सीएसी मधुसूदन कश्यप का कहना है कि बच्चों की देखभाल के लिए मैं कई बार बोल चुका हूं। साफ तौर पर कहा है कि स्कूलों में बच्चों से कोई काम नहीं कराना है। स्कूल में अगर बच्चे रिंग कुंए से पानी निकाल रहे हैं तो स्कूल के प्रधान पाठक और शिक्षक ही जानेंगे। इस मामले में प्रधान पाठक की ही बड़ी लापरवाही सामने आई है।

भाजपा में शामिल हुए दो दर्जन युवा, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवप्रवेशियों का किया अभिनंदन

0
  • पंचायत से पार्लियामेंट तक है भाजपा की सरकार: किरण सिंह देव 
  • कर्मठ व परिश्रमी कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान 

जगदलपुर बस्तर जिले के दो दर्जन से अधिक युवाओं ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के समक्ष भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नव प्रवेशी युवाओं को भगवा गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार है। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर अनेक युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं, उनका स्वागत है। सभी के समवेत प्रयास व भाजपा कार्यकर्ताओं की कर्मठता व परिश्रम से संगठन और मजबूत होगा और छत्तीसगढ़ देश का सबसे समृद्ध व विकसित राज्य बनेगा। भाजपा में प्रवेश करने वाले युवाओं में कमलेश विश्वकर्मा, प्रेम शर्मा, शंकर विष्ठ, बृजेश कपूर, पराग ध्रुव, पूनम ठाकुर, रूपेश शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, संजय सिंह, गौतम ठाकुर आदि शामिल हैं।

युवाओं के भाजपा प्रवेश के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, डॉ. सुभाऊ कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, लच्छूराम कश्यप, विद्याशरण तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, कमलचंद्र भंजदेव, योगेंद्र पांडेय, श्रीधर ओझा, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही, नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्व महापौर सफीरा साहू, नरसिंह राव आदि मौजूद रहे।

यहां भाईचारा नहीं; ट्रैफिक पुलिस ने काटा पुलिस कर्मी का चालान

0
  • जुर्माने की राशि अदा की पुलिस के सिपाही ने 

अर्जुन झा-

जगदलपुर यहां पुलिस वालों का भाईचारा काम नहीं आया। न वर्दी पहने युवक ने अपनी वर्दी का रौब दिखाया और न ही ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कोई रहमदिली दिखाई। पुलिस कर्मी हैं तो क्या हुआ, नियम कानून तो सबके लिए बराबर है न। सो बाइक सवार बेचारे वर्दीधारी जवान का भी चालान कट गया।

बस्तर यातायात पुलिस द्वारा इन दिनों जगदलपुर शहर और जिले के विभिन्न स्थानों में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बगैर ड्राइविंग लायसेंस रखे और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों का चालान काटा जा रहा है। यातायात नियम तोड़ने वालों में ज्यादातर राजनीतिक परिवारों के युवा, पुलिस वाले और उनके परिजन युवा, मीडिया कर्मी एवं बड़े अफसरों के नवाबजादे शामिल रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मजबूरी में इन लोगों से भाईचारा निभाते हैं, मगर जगदलपुर में आज जो कुछ देखने को मिला, वह इस भाईचारे के मिथक को तोड़ता नजर आया।

शहर के एक व्यस्ततम चौराहे पर जारी ट्रैफिक पुलिस के अभियान के दौरान पुलिस का एक वर्दीधारी सिपाही भी चंगुल में फंस गया। बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे इस पुलिस जवान को ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसी अंदाज में रोका, जैसा कि आम बाइकर्स को वे रोकते हैं अपने डंडे के बल पर। बाइक सवार जवान ने भी बड़ी मासूमियत से अपनी बाइक किनारे लगा दी। उसने न वर्दी का रौब दिखाया, न ट्रैफिक जवानों ने भाईचारा निभाया।ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट लगाए बगैर बाइक चलाने के जुर्म में अपने ही साथी का चालान काट दिया। पुलिस जवान ने जुर्माने की राशि मौके पर ही अदा कर रसीद भी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन एवं सीएसपी आकाश श्रीश्रीमाल व ट्रैफिक डीएसपी संतोष कुमार जैन के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि कई लोग पुलिस जवान के खिलाफ की गई चालानी कार्रवाई को प्रायोजित बता रहे हैं।

भाजपा-संघ में मतभेद से उलझ गया है बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव का मसला

0
  • आखिर कौन होगा भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष?

अर्जुन झा

जगदलपुर क्या भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीच खाई गहरी होती जा रही है? क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच पटरी नहीं बैठ रही है? ये सवाल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में हो रही देरी की वजह से उठ रहे हैं।

आज हम आपको जो जानकारी देनें वाले हैं वह कहीं न कहीं भाजपा और आरएस एस के बीच चल रही शीत युद्ध से जुड़ी है।एक तरफ मोदी हैं, तो दूसरी तरफ मोहन भागवत और इस कहानी का सार है कि आखिर भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा?राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बीच मनमुटाव है। इसमें कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि करना तो मुश्किल है, लेकिन देखने वाली बात यह है कि 30 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे के दौरान क्या मोदी और मोहन भागवत के बीच इस संबंध में चर्चा होगी? क्या पहले से तय मुलाकात सार्थक होगी?भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हाल के महीनों में काफी चर्चा और विवाद देखने को मिला है। यह विवाद भाजपा और उसके वैचारिक संरक्षक आरएसएस के बीच मतभेदों के कारण उभरा है। वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2024 में समाप्त हो चुका है, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण उन्हें छह महीने का विस्तार दिया गया, जो जून 2024 में खत्म हुआ। इसके बाद से नए अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी और नामों को लेकर असहमति ने स्थिति को जटिल बना दिया है।

संघ और भाजपा में तनाव:

आरएसएस चाहता है कि नया भाजपा अध्यक्ष संघ की विचारधारा और कार्यप्रणाली के प्रति समर्पित संजय जोशी को बनाया जाए। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली गुजरात लॉबी इससे सहमत नहीं दिखती। कुछ लोगों का मानना है कि मोदी-शाह एक ऐसा अध्यक्ष चाहते हैं जो उनकी नीतियों को बिना सवाल जवाब के लागू करे, जैसा कि जेपी नड्डा करते आए हैं। भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तब तक नहीं हो सकता, जब तक 50 प्रतिशत से अधिक राज्य इकाइयों में संगठन चुनाव पूरे न हो जाएं। अभी तक केवल करीब 12 राज्यों में ही यह प्रक्रिया पूरी हो पाई है, जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इसके चलते राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव में देरी हो रही है। भाजपा का कहना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के कारण यह देरी स्वाभाविक है।

ये नाम भी हैं चर्चा में

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर संजय जोशी के अलावा और भी कई नाम चर्चा में हैं।

संजय जोशी आरएसएस का पसंदीदा हैं, लेकिन मोदी के साथ पुराने मतभेद के कारण उनका नाम विवाद में फंसा है। दूसरे हैं शिवराज सिंह चौहान। चौहान ओबीसी चेहरा हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से उनकी संभावना कम है।

भूपेंद्र यादव और धर्मेंद्र प्रधान के भी नाम उभरे हैं। ये दोनों संगठन में अनुभवी नेता हैं, लेकिन शीर्ष नेतृत्व की सहमति का इंतजार है। एक नाम विनोद तावड़े का भी उठा है। तावड़े महाराष्ट्र से मजबूत दावेदार हैं, पर क्षेत्रीय संतुलन मुद्दा बन सकता है।

मोदी-भागवत मुलाकात टली

पिछले कई दिनों से पीएम मोदी की 30 मार्च नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत से बैठक की चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगता हुआ नजर आ रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि 30 मार्च को प्रधानमंत्री का नागपुर का बैक टू बैक कार्यक्रम तय हो चुका है और उन्हें उसी शाम को वापस दिल्ली लौटना है। खबर है कि मोदी के नागपुर विजिट के दौरान संघ प्रमुख और पीएम मोदी की मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है। दरअसल कहा जा रहा है कि मोदी-भागवत मुलाकात का न होना बेंगलुरु से जेपी नड्डा को भाजपा अध्यक्ष के विषय में संघ के निर्णय से अवगत कराया जाना था, जिसमें संघ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए संजय जोशी के अलावा किसी और नाम पर विचार करने से साफ इंकार कर दिया है। संघ के इस निर्णय को लेकर गुजरात लॉबी में हड़कंप मचा हुआ है।

आखिर संजय जोशी हैं कौन?

जिस संजय जोशी के नाम को लेकर मोदी और मोहन भागवत के बीच मनमुटाव की खबरें आ रही हैं, वे आखिर हैं कौन, चलिए बताते हैं। उनका पूरा नाम संजय विनायक जोशी है जो भाजपा से जुड़े रहे हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में जन्मे संजय जोशी मेकेनिकल इंजीनियर हैं। ज

उन्होंने वीएनआईटी नागपुर से पढ़ाई की है और कुछ समय तक इंजीनियरिंग कॉलेज में लेक्चरर के रूप में काम भी किया। बाद में वे नौकरी छोड़कर आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। 1988 में आरएसएस ने उन्हें गुजरात में भाजपा को मजबूत करने के लिए भेजा।अपनी संगठनात्मक कुशलता और जमीनी कार्यकर्ताओं से जुड़ाव के कारण वे जल्द ही गुजरात भाजपा में प्रभावशाली नेता बन गए। 1988 से 1995 तक वे नरेंद्र मोदी के साथ गुजरात भाजपा में सचिव के रूप में काम करते रहे। 2001 से 2005 तक जोशी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रहे। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 1995 में जब भाजपा पहली बार गुजरात में सत्ता में आई, तो जोशी और मोदी दोनों को इसका श्रेय दिया गया। हालांकि बाद में शंकरसिंह वाघेला के विद्रोह और केशुभाई पटेल के नेतृत्व के दौरान जोशी की स्थिति मजबूत हुई, जबकि मोदी को दिल्ली भेज दिया गया।

फेक सीडी ने की छवि धूमिल

2005 में संजय जोशी के खिलाफ एक कथित अश्लील सीडी सामने आई, जिसके बाद उन्हें भाजपा से इस्तीफा देना पड़ा। बाद में फोरेंसिक जांच में यह सीडी फर्जी साबित हुई, लेकिन इस घटना ने उनके राजनीतिक करियर को गहरा नुकसान पहुंचाया। जोशी फिलहाल भाजपा में किसी औपचारिक पद पर नहीं हैं और दिल्ली में रहते हैं। फिर भी, उनकी लोकप्रियता जमीनी कार्यकर्ताओं और आरएसएस के कुछ वर्गों में बनी हुई है। उनकी सादगी, संगठनात्मक क्षमता और वैचारिक निष्ठा की वजह से उन्हें संजय भाई के नाम से जाना जाता है। आरएसएस में उनकी गहरी पैठ और जमीनी स्तर पर समर्थन उन्हें आज भी प्रासंगिक बनाए हुए है। भले ही वे मुख्यधारा की राजनीति से दूर हैं। कुल मिलाकर, संजय जोशी एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने भाजपा को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने में बड़ा योगदान दिया, लेकिन विवादों और अंदरूनी सियासत के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ। उनकी संभावित वापसी को लेकर चर्चाएं जारी हैं, लेकिन यह समय ही बताएगा कि उनका भविष्य क्या होगा?

प्राकृतिक झरनो के जल कुंड की सफाई और लोगों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए नगरपालिका अध्यक्ष कर रहे है भागीरथी प्रयास

0

दल्लीराजहरा/ मां झरन मैय्या मंदिर के दोनों बाए व दाएं छोरो प्राकृतिक झरनों का अनुपम खजाना है जहां दाएं छोर पर बीएसपी प्रशासन के द्वारा अपना पहला पानी का पंप हाउस झरन पंप हाऊस का निर्माण लगभग 50 – 55 वर्ष पहले किया था लगभग 20 साल उपयोग करने के बाद इस पंप हाऊस को रेलवे प्रशासन को बीएसपी ने दे दिया जब तक बीएसपी के दो पंप हॉउस तैयार हो गए एक डेम साइड दल्लीराजहरा दूसरा बोडी डेम पम्प हॉउस जो महामाया रोड़ पर स्थित है मंदिर के बाएं छोर पर प्राकृतिक जल स्रोत का नगर की जनता पीने के पानी के साथ साथ निस्तारी करती आ रही है दल्लीराजहरा में साडा का गठन हुआ तब इन प्राकृतिक झरनों को सहेज कर दो कंक्रीट की टंकी का निर्माण किया गया प्रथम टंकी से लोग पीने का पानी के रुप मे उपयोग करते थे दूसरी टंकी का पानी का उपयोग आम जनता निस्तारी के रुप मे करती आ रही है।

प्राकृतिक झरनों के इन जलकुंड के समीप से बारहमासी नाला बहता है जो झरनदल्ली पहाड़ से निकलकर डेम साइड में मिलता है पहले इस नाले की गहराई झरन कुंडों से 25 से 30 फीट नीचे थी लेकिन आज इसकी जमीनी सतह झरन कुंडों से ऊपर हो गई है इन झरन कुंडों की अंतिम सफाई 15 साल पहले नगरपालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा के कार्यकाल में हुई थी उसके बाद आज तक इन कुंडों की सफाई नही होने से पूरे जलकुंडों की टंकी लगभग 20 फीट फाईस मिट्टी से पट गई हैं जिससे जल स्रोतों को खतरा है।

माँ झरन मैय्या मंदिर व जनकल्याण समिति का गठन वर्ष 2005 में हुआ था तबसे समिति मंदिर निर्माण के साथ साथ प्राकृतिक झरनों को बचाने के लिए लगातार मौखिक व लिखित रूप से शासन, प्रशासन, बीएसपी प्रशासन से इन झरनों को बचाने कुंडों की सफाई कर टंकी के नवनिर्माण की मांग करती आ रही है अगर यहां टंकी का पुनर्निर्माण हो जाता है तो जो श्रद्धालु व आम जनता इन प्राकृतिक झरनों को देखने आती हैं उन्हें इन झरनों को देखने का लाभ मिलेगा वही नगर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वही कई वार्डो की जनता के साथ साथ आम नागरिकों को पीने का पानी व निस्तारी की समस्या से मुक्ति मिलेगी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

झरन कुंड को साफ सफाई कर उसे निकालने वाले पानी को झरण माता मंदिर परिसर स्थित विशाल टंकी में संग्रहित कर उसका उपयोग नगर के कई वार्डो में किया जा सकता है जो वार्डवासियों को पेयजल एवं अन्य उपयोग के लिए होगा समिति के संरक्षक रमेश मित्तल के द्वारा बताये गये प्रस्ताव पर नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के द्वारा कम लागत में लोगों को सही और शुद्ध पेयजल पहुंचाने का प्रयास बहुत बेहतरीन माना जा रहा है l अगर यह योजना सफल होती है तो दल्लीराजहरा के आसपास के निवासियों को शुद्ध पानी पहुंचाने की योजना सफल कारगर होगी।

 

पुराना बाजार की समस्याओं को देखने के लिए जब जिला कलेक्टर बालोद इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल दल्लीराजहरा आए थे तब झरण मैया मंदिर समिति के संरक्षक व मंदिर प्रभारी रमेश मित्तल ने विशेष तौर पर झरण कुंड से निकलने वाली शुद्ध पेयजल को व्यर्थ नाले में बहने एवं उसे रोक कर संग्रहित कर नगरवासी के उपयोग के लिए करने की बात की थी l तब जिला कलेक्टर ने कहा था कि भविष्य के दिनों में इस पानी का उपयोग नगरवासी के लिए करने के लिए प्रयास किया जाएगा l उनके निर्देश पर अवलोकन करने के लिए आज नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा बीएसपी के अधिकारी,रेलवे के अधिकारी, पीएचई विभाग के कर्मचारी, नगर पालिका परिषद से इंजीनियर भानु प्रसाद , पार्षद संजीव सिंह , गणमान्य नागरिक राकेश द्विवेदी , राकेश सिंह देवांगन , रमेश मित्तल ,महेश सहारे, नरोत्तम सागर, सुरेन्द बहरे, वार्ड पार्षद मोनिका साहू, मालती निषाद, के अलावा अन्य वार्ड वासी भी पहुंचे थे l निरीक्षण उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने उपस्थित जनों से साफ सफाई के संबंध में विचार विमर्श किया की किस तरह से जल्द से जल्द इसे सफाई कर नगर वासियों के उपयोग में लाया जा सके l विदित हो कि झरन टंकी का निर्माण बीएसपी के द्वारा करवाया गया था l इसका उपयोग पूरे दल्ली राजहरा नगर वासियों को पेयजल मुहैया करने के अलावा प्लांट के उपयोग के लिए भी होता था l बीएसपी ने जब डेम साइड, हितकसा एवं बोडी डैमसाइट का निर्माण किया तब उन्होंने इस डैम का उपयोग करना छोड़ दिया और समीप के नाले से बहकर आने वाले मिट्टी से धीरे-धीरे झरन कुंडों व डेम पटता गया l

यदि नगर पालिका परिषद की योजना क्रियान्वत होती है तो नगर वासी को प्राकृतिक जल स्रोत से मिलने वाली पानी मिलेगा जानकर लोगों का कहना है कि इस पानी का पीएच मान लगभग 7 के करीब है एवं इस पानी का TDS 72 के आसपास है जो की शुद्ध पेयजल माना जाता है l

MOST POPULAR

HOT NEWS