City Media - Page 239 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 239

बस्तर महाराज प्रवीरचंद्र भंजदेव को दी पुण्यांजलि

0
  • 59वीं पुण्यतिथि पर भाजपा न किया स्मरण 

जगदलपुर बस्तर के अमर शहीद महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव की 59वीं पुण्यतिथि एवं बलिदान दिवस पर मंगलवार को राजा मठ में पहुंच कर भाजपा नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रवीरचंद्र भंजदेव की पुण्यतिथि पर सभी ने शहीद महाराजा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही प्रवीरचंद्र भंजदेव के योगदान को याद करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी शहादत को श्रद्धा के साथ नमन किया गया। इस मौके पर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पार्षद निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, दिलीप दास, खगेंद्र ठाकुर, गायत्री बघेल, उर्मिला यादव, संतोष गौर, पूनम सिन्हा, दिगम्बर राव, बी जयराम, शशिनाथ पाठक, रोशन झा, प्रेम सेठिया, विकास पांडे, प्रदीप मेश्राम, विनोद सोनी, अनिल, राजू पांडे, रितेश सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

फिर मुठभेड़ में मारे गए तीन पुरुष नक्सली, तीनों के शव बरामद

0
  •  मारा गया 25 लाख ईनामी नक्सली मुरली भी
  • इंसास समेत आधुनिक राइफल और गोला बारूद मुठभेड़ स्थल से बरामद

अर्जुन झा-

जगदलपुर एक दौर था जब नक्सली हरदम रक्तपात किया करते थे। ऐसा कोई भी दिन नहीं गुजरता था जब नक्सलियों द्वारा लाशें बिछाए जाने की खबरें न आती हों। अब दौर बदल चुका है। अब तो ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जबकि नक्सलियों के मारे जाने की खबर न आती हो। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सरहद पर हमारे जवानों ने तीन नक्सली मार गिराए हैं। तीनों नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार एवं गोला बारूद बरामद किए गए हैं। बस्तर रेंज में वर्ष 2025 में अब तक विभिन्न मुठभेड़ों के बाद 100 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि इन मुठभेड़ों और भी कई नक्सली मारे गए होंगे, जिनक लाशें उनके साथी उठा ले गए होंगे। इन आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रतिदिन औसतन तीन से अधिक नक्सली मारे जा रहे हैं।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सरहद पर गीदम थाना क्षेत्र के ग्राम गिरसापारा, नेलगोड़ा, बोड़गा तथा इकेली के आसपास नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर डीआरजी दंतेवाड़ा एवं बस्तर फाइटर्स की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।अभियान के दौरान आज 25 मार्च की सुबह 8 बजे से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग हुई। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान के दौरान मौके से 3 पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर एक माओवादी की पहचान डंकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (डीकेएसजेडसीएम) सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली के रूप में हुई है। तेलंगाना के वारंगल जिले के निवासी मुरली पर 25 लाख का ईनाम घोषित था। दो अन्य नक्सलियों की पहचान प्रक्रिया जारी है। मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल, 12 बोर राइफल और अन्य विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि सरकार की मंशा और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में रेंज में तैनात डीआरजी, एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स, कोबरा, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी सीएएफ और अन्य सुरक्षा बलों के सदस्य मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2025 में बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध माओवादी विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके जाने परिणाम स्वरूप विगत 83 दिनों में कुल 100 हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग जारी है।

जगरगुंडा क्षेत्र के विकास के लिए आगे आईं जिला पंचायत अध्यक्ष मांगमा

0
  • 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर को
  • सड़क, अस्पताल, बिजली सब स्टेशन की रखी मांग

जगदलपुर सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मांगमा के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्यों गीता कवासी, सोयाम भीमा, अंजलि मारकाम एवं सजना नेगी ने कलेक्टर को जगरगुंडा क्षेत्र की 17 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं एवं विकासपरक मांगों और समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मांगमा ने हॉस्पिटल निर्माण को विशेष प्राथमिकता देते हुए इसे शीघ्र पूर्ण कराने पर खास जोर दिया है। साथ ही दोरनापाल से जगरगुंडा सड़क का निर्माण बरसात से पहले पूरा कराने की मांग रखी है, जिससे आवागमन में आ रही कठिनाइयों का समाधान हो सके और बरसात मे आवागम बाधित न हो पाए।

इसके अलावा जगरगुंडा में बिजली सब-स्टेशन को शीघ्र चालू कराने, दोरनापाल से जगरगुंडा रोड को बरसात से पूर्व जल्द से जल्द बनवाने, हॉस्पिटल निर्माण जल्द पूर्ण कराने, एम्बुलेंस सेवा को तत्काल सुचारू करने,

जगरगुंडा के मुख्य चौराहे एवं मार्गों पर स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था कराने,

संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिओ मोबइल टावर को शीघ्र चालू कराने, जलभराव से सड़क को खराब होने से बचाने के लिए मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण कराने, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों हेतु आवासीय भवन का निर्माण कराने, आश्रम व हॉस्टल में पानी एवं बिजली की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने, सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में नियमित रूप से निवास हेतु आदेशित करने,

कोंडासवाली में शासकीय उचित मूल्य की दुकान को पुनः संचालित कराने, ग्रामीण यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए क्षेत्र में शासकीय बस किराया दर लागू कराने, जगरगुंडा में बस स्टैंड का निर्माण कराने, बैंक एवं एटीएम की स्थापना कर स्थानीय निवासियों को वित्तीय सुविधाएं प्रदान कराने, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में बिजली एवं पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कराने, तहसीलदार एवं पटवारी कार्यालय नियमित रूप से संचालित कराने एवं अधिकारी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थायी दुकानों का निर्माण कराने एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु प्रभावी उपाय कराते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड का निर्माण कराने की मांग की गई है।

क्षेत्र के लिए अहम हैं मांगें: मांगमा

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मांगमा ने कहा कि जगरगुंडा क्षेत्र के विकास के लिए यह मांगें अत्यंत आवश्यक हैं। ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। जिला पंचायत सदस्यों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा करने की सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई एवं सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने ही हमे अपनी आवाज रखने यहां भेजा है उनकी हर समस्या को दूर करना हमारा पहला कर्तव्य है। इसलिए हम सभी ने प्राथमिकता से मांगों को कलेक्टर साहब के समक्ष रखा है, हमें उम्मीद है कि कलेक्टर हमारी इन मांगों को प्राथमिकता से निश्चित ही निराकरण कराएंगे।

रमैया वार्ड में नाली की वॉल तोड़ने पर मच गया बवाल

0
  • मंदिर गेट के पास की नाली की वॉल तोड़ने का लोगों ने किया विरोध
  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य पहुंचे मौके पर

जगदलपुर नगर के रमैया वार्ड में नाली के गेट के पास बनी नाली की वॉल को तोड़ दिए जाने से जमकर बवाल मच गया। दीवार तोड़े जाने के विरोध में वार्डवासी और वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता घरों से बाहर निकल आए तथा हंगामा करने लगे।

 

वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसकी जानकारी मिली बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य को दी। सुशील मौर्य सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए। रमैया वार्ड के निवासियों ने सुशील मौर्य को बताया कि वॉल तोड़े जाने से वार्ड के घरों में फिर से पानी भरने की समस्या उत्पन्न होगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने वार्डवासियों का समर्थन करते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के साथ पूर्व पार्षद हरीश साहू, युवा कांग्रेस जिला महासचिव लव मिश्रा, करण यादव, रेणु यादव, नीतू नागवानी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

बीएसपी नगर प्रशासन द्वारा क्वार्टर आबंटन को लेकर किया जा रहा भ्रष्टाचार

0

दल्लीराजहरा ब्लांक कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता जैबा कुरैशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीएसपी नगर प्रशासन विभाग द्वारा क्वाटर आबंटन में खुल भ्रष्टाचार किया जा रहा है जैबा कुरैशी ने बताया कि कुछ महिलाओं द्वारा बीएसपी के संपदा विभाग में जाकर क्वाटर आबंटन के लिए आवेदन किया था महिलाओं द्वारा दो बार आवेदन किया था किन्तु जब महिलाएं उस आवेदन के संबंध में संपदा विभाग के अधिकारी महेन्द्र कछवाहा से जानकारी लेनी चाही तो महेन्द्र कछवाहा द्वारा महिलाओं से अभद्रता से बात किया जाने लगा और जब महिलाएं कहने लगी कि जिस नियम के तहत गैर बीएसपी लोगों को मकान दिया गया है उसी नियमों के तहत हमें भी मकान आबंटन किया जावे और बीएसपी प्रबंधन द्वारा जो भी नियम शर्तों रखी जावेगी उसका पालन हमारे द्वारा किया जावेगा। आज जब राज कुछ महिलाएं मकान आबंटन के संबंध में संपदा विभाग के अधिकारी महेन्द्र कछवाहा से जानकारी लेने गए तो उसके द्वारा महिलाओं से अभ्रद व्यवहार किया गया और कहा गया कि कोई मकान नहीं दिया जावेगा तुमको जो करना है कर लो और महिलाओं से बड़ी बदतमीजी से बात किया गया जोकि बहुत ही शर्मनाक है बीएसपी प्रबंधन को ईसपर संज्ञान लेना चाहिए कि ऐसा अधिकारी जोकि आम जनता और महिलाओं से अभ्रद व्यवहार करता है उसके ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही क्यों नहीं की जाती है जबकि ऐसी जानकारी मिली है महेन्द्र कछवाहा द्वारा मकान आबंटन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और अपने पसंदीदा लोगों को बिना किसी नियम कानून के मकान आबंटन किया जा रहा है और महेन्द्र कछवाहा द्वारा यह भी कहा जाता है कि मेरे ऊपर के अधिकारी इसमें पूरी तरह शामिल हैं इसलिए मेरा कोई कुछ बिगड़ नहीं सकता है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे बताया कि लंबे समय से महेन्द्र कछवाहा टाउनशिप में क्वार्टर आबंटन का काम रहें हैं इसलिए ईनके द्वारा खुलेआम मकान आबंटन में धांधली की जा रही है उच्च अधिकारियों द्वारा उसे मौन सहमति दी जा रही है जोकि काफी शर्मनाक है और जांच का विषय भी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे बताया कि अगर बीएसपी प्रबंधन द्वारा महेन्द्र कछवाहा के ऊपर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है तो हम महिलाएं सीधे कार्यवाही करने के लिए बाध्य होंगे।इस संबंध में संपदा विभाग के अधिकारी महेंद्र कछवाह से बात किया गया तो उन्होंने कहा मेरे पास उनका कोई आवेदन आया नहीं है और जो आरोप लगा रहे ओ झूठा है

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की समस्याओं के निराकरण पत्र सौंपा

0

दल्लीराजहरा वर्तमान में सभी कार्य ऑनलाईन के माध्यम से लिया जा रहा है जिसमें कंन्द्र सरकार द्वारा पोषण टेकर ऐप में आंगनबाड़ी कार्य करना अनिवार्य है इसके माध्यम से हमारा मानदेय बनेगा। यदि हम इसमें पूर्ण रूप से कार्य नहीं करते है तो हम आंगनबाड़ी की महिलाएँ जिनका आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है, आंगनबाड़ी कार्यकतों सहायिकाओं अधिकतर महिलाएँ विधवा, परित्यक्ता है इस महंगाई में अल्प वेतन में हमारा घर चलाना मुश्किल है ऐसी विषम परिस्थिति के विभाग द्वारा 5 जी मोबाईल में पोषण ट्रेकर ऐप का कार्य करने हेतू दबाव दिया जा रहा है, जिसमें बहुत अधिक तकनिकी समस्या के साथ ही हमें प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया है साथ ही कई स्थानों में नेटवर्क नहीं रहता और पर्याप्त मोबाईल नेट का खर्च भी नहीं दिया जाता। पूर्व में शासन द्वारा प्रदत्त मोबाईल निम्न स्तर का होने के कारण कोई भी ऑन लाईन कार्य नहीं हो पा रहा है।

 

वर्तमान में उच्च अधिकारियों द्वारा किसी भी स्तर पर (स्वंय के मानदेय से मोबाईल क्रय कर) ऑन लाईन कार्य हेतु दबाय बनाया जा रहा है नहीं करने पर मानदेय की कटौती की जा रही है साथ ही स्पष्टीकरण दिया जा रहा है कि ऑन लाईन कार्य नहीं करने पर कार्यमुक्त (नौकरी से बरखास्त) कर दिया जायेगा। हम उच्च अधिकारियों के दबाव से परेशान होकर अपने परिवार व पडोसियों के मोबाईल में कार्य कर रहें है, किंतु लगातार पोषण ट्रेकर एप का वर्जन परिवर्तन होता रहता है जैसे कि

14 जी मोबाईल में एप ओपन नहीं होता ।

2) किसी का औपन हो गया तो बच्चो का फोटो कैप्चर नहीं होता है।

आहार (टीएचआर) वितरण में भी हितग्राहियों का ना ही फोटो कैप्बर होता है ना नाम दिखाता है और आधार अनुसार

नाबाईल नम्बर में ओटीपी का मांगना जबकि हितग्राहियों द्वारा ओटीपी देने से इंकार कर दिया जाता है।

राज्य सरकार द्वारा नया एप बनाया गया है मानदेय इस ‘सम्मान सुविधा प्रणाली के तहत दिया जाएगा जो कि अनुचित क्योंकि हमारे पास 5 जी मोबाईल नहीं है।रह समय-समय अन्य एप या लिंक भेजकर उसमे दबाव पूर्वक कार्य करवाया जाता है जिसके कारण कार्यकतों अपने कार्यों से वंचित हो रही है और दिनभर मोबाईल में ही व्यस्त रहती है जिसके कारण मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही ऐसी ही मानसिक प्रताड़ना हम महतारी वंदन योजना में भी झेल रही है शासन की महत्ति योजना में हम पूर्ण निष्ठा एवं इमानदारी से अपना योगदान दे रही है फिर भी हमें बिना किसी गलती के हमारे कई कार्यकर्ता को कार्यमुक्त कर दिया जा है कृपया उक्त कार्य से हमें मुक्त किया जाये ।

हमारी इन जटील समस्याओं को समझते हुऐ जल्द से जल्द निराकरण कर हमें 5 जी ल के साथ ही प्रशिक्षण एवं नेट खर्च प्रदान करने की कृपा करें। हमारी समस्या का निराकरण नहीं होने पर 17 मार्च कसे नहीं चाहते हुऐ भी पोषण ट्रेकर एप में कार्य को बंद कर शासन द्वारा प्रदत्त मोबाईल एवं सीम को विभाग में जमा ।

स्थानांतरित जजों को बस्तर जिला अधिवक्ता संघ ने दी बिदाई

0
  •  बस्तर से प्रभावित हैं स्थानांतरित न्यायाधीश

जगदलपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सोमवार को दोपहर 2 बजे ग्रंथालय कक्ष में स्थानांतरित न्यायाधीशों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। बस्तर जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश राजीव कुमार, पास्को न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश जगमोहन शंकर पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी नाग एवं दंतेश्वरी नेताम को स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी गई।

इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट दंतेश्वरी नेताम ने कहा कि उन पर मां दंतेश्वरी की विशेष कृपा है तभी माता पिता ने उनका नाम दंतेश्वरी दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता और न्यायाधीश का कार्य एक फाइल से जुड़ा होता है, कार्य के दौरान का व्यवहार फाइल तक ही सीमित रहे व्यक्तिगत जीवन में उन बातों को ना लें। उन्होंने बताया कि उन्होंने कक्षा पहली से 12वीं तक की पढ़ाई जगदलपुर में ही की है। प्रथम पदस्थापना भी जगदलपुर में ही हुई। उन्होंने बार के अनुभव को आत्मसात करने की बात कही। न्यायाधीश मीनाक्षी नाग ने कहा कि हमारा काम बोलना कम, सुनना ज्यादा है। काम को लेकर बार के अधिवक्ताओं से सकारात्मक सहयोग मिलने की बात उन्होंने कही। पास्को न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश श्री पटेल ने कहा कि बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर और पखांजूर में पहले कार्य किया। जगदलपुर पोस्टिंग के बाद ही जगदलपुर आने की बात कहते हुए कहा कि 3 साल कैसे बीता पता नहीं चला। उन्होंने कहा कि पास्को न्यायालय में उपस्थित होने वाले अधिवक्ताओं के अलावा अन्य अधिवक्ताओं से मुलाकात नहीं हुई। परिवार न्यायालय के पीठासीन न्यायाधीश राजीव कुमार ने जगदलपुर बार को छत्तीसगढ़ का सबसे अच्छा बार बताते हुए कहा कि स्थानांतरण एक नियमित प्रक्रिया है। बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार दास ने सभी न्यायाधीशों के कार्यकाल को अविवादित बताते हुए उनके व्यवहार के प्रति आभार व्यक्त किया और नए कार्य स्थल के लिए शुभकामना दी तथा पदोन्नति पर पुनः जगदलपुर आने की कामना मां दंतेश्वरी से की। कार्यक्रम का संचालन बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के सचिव लिखेश्वर जोशी ने किया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय के सभी न्यायाधीशों के साथ जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष पवन राजपूत, सहसचिव संतोष चौधरी, ग्रंथपाल विजय प्रकाश दास, कोषाध्यक्ष दीनबंधु रथ, सदस्य रमेश पाणिग्रही, मौसम लुणावत, श्रवण शुक्ल, संगीता ब्रिज, पूनम वाजपेयी के साथ काफी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे।

तहसीलदार के साथ किये थे लूट की घटना आरोपी गिरफ्तार

0
  • पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट के 04 आरोपी गिरफ्तार ।
  • आरोपियो के कब्जे से चाकू एवं लूट की रकम जप्त।
  • आटो में बैठाकर तहसीलदार के साथ किये थे लूट की घटना।
  • आरोपियो द्वारा कई जिलो में किये है लूट की वारदात।

दिनांक 22.03.2025 को सूचना मिली की एक्सीस बैंक बालोद के पास प्रार्थी तहसीलदार जय स्तभं चैक से मधु चैक की ओर पैदल जा रहा था। तभी एक आटो में 04 लोग वहा आयें और प्रार्थी से स्टेट बैंक कहा है पूछने लगे और प्रार्थी को आटो में बैठा कर उसे चाकू दिखाकर उसके पास रखे पर्स को लूट कर 04 लोग आटो से फरार हो गये। कि सूचना पर एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर व एसडीओपी श्री राजेश बागडे ,थाना प्रभारी बालोद श्री रविशकर पाण्डेय के द्वारा घटना स्थल पहुचकर घटना का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर उक्त लूट के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 309(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक,  एस आर भगत के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद  देवांश सिंह राठौर व एसडीओपी श्री राजेश बागडे के नेतृत्व में थाना प्रभारी  रवि शंकर पाण्डेय के द्वारा लूट के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के संबध्ं में घटना स्थल पर लगे व आपपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने पर 04 संदिग्ध लोगो की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियो के पतासाजी हेतु टीम बालोद से गुण्डरदेही ,दुर्ग तक का सैकडो सीसीटीवी फुटेज को चेक कर एनालिसिस किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की जानकारी टीम द्वारा लिया जा रहा था। दिनांक 23.03.2025 को मुखबिर से सूचना मिला की बालोद बस स्टैण्ड के पास एक आटो जिसमें 04 लोग संदिग्ध अवस्था में है कि सूचना पर बालोद थाना एवं साइबर सेल से टीम वंहा पहुच कर आटो और उसमें बैठे 04 आरोपियों को पकड थाना लाया गया। 04 आरोपियों से पूछताछ करने पर ये सभी भिलाई जिला दुर्ग के निवासी है दिनांक 22.03.2025 को चारो भिलाई से आटो को किराये में लेकर बालोद आना और लूट की घटना को करना कबूल किया गया है और ये सभी इस प्रकार के लूट की घटना अन्य जिलो ंमें करना बताया है। जिसकी जांच की जा रही है। 04 आरोपियों की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नामः-

1. सोमनाथ शुक्ला पिता धरम कुमार शुक्ला उम्र 28 वर्ष पता मंगल बाजार के पास जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)

2. हरदीप सिंह पिता चरणजीत सिंह उम्र 35 वर्ष पता अटल आवास जामुल थाना जामुल जिला दुर्ग (छ.ग.)

3. वाय जानकी राव पिता वाय कामराज उम्र 48 वर्ष पता आईटीआई ग्राउण्ड खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग (छ.ग.)

4. मुकेश चद्रवंशी पिता हुकुम चंद्रवंशी उम्र 18 साल पता ग्राम लिटिया जालबांधा थाना बोरी जिला दुर्ग (छ.ग.)

*आरोपी सोमनाथ शुक्ला और हरदीप सिंह पूर्व में राजनांदगांव में लूट के प्रकरण में जेल जा चुके है।*

 

जप्त मशरूका-

1. नगदी रकम 5500 रूपये, 01 नग चाकू ,घटना में प्रयुक्त एक ऑटो।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष भूमिकाः-

थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय, स0उ0नि धरम भूआर्य, प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव, आरक्षक आकाश दुबे, मोहन कोकिला, बनवाली साहू, संजय सोनी,योगेन्द्र तामसकर ,देवेन्द्र वर्मा,उमाशंकर,शमलेश साहू ।

थाना गुण्डरेदही से प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा।

सायबर सेल -प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र , भुनेश्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक आकाश सोनी संदीप यादव, राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता, भोप सिंह साहू, पूरन देवांगन, योगेश पटेल, मिथलेश यादव, गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

24 पेटी अंग्रेजी शराब और स्कार्पियो के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

जगदलपुर बस्तर जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़, गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में निरीक्षक अमित प‌द्मशाली थाना प्रभारी भानपुरी के नेतृत्व में टीम ने आज 24 मार्च को आबकारी एक्ट के मामले में फरार आरोपी झरेंद्र मानिकपुरी पिता डमरू मानिकपुरी जाति पनका उम्र 32 वर्ष निवासी बनियागांव खासपारा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अंग्रेजी शराब गोवा व्हीस्की की 24 पेटी बरामद की गई। जिसकी कीमत 1 लाख 62 हजार रूपए है। आरोपी से एक स्कार्पियों वाहन सीजी 17 एलबी 4518 तथा एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल फोन भी बरामद किए गए हैं।जप्त किया गया। आरोपी झरेन्द्र मानिकपुरी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर विवेचना की जा रही है।आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक अमित पद्मशाली थाना प्रभारी भानपुरी उप निरीक्षक शत्रुघन नाग, प्रधान आरक्षक किशोर गुप्ता, सुंदर बघेल, प्रेमप्रकाश बड़ा, आरक्षक महेंद्र मुकेश शोरी, संदीप सलाम, छविलाल सोम, गिरधर कुंजाम, केशव बघेल, सरोज सेठिया, प्रेमू वर्मा, सैनिक देवनाथ बघेल व भूतनाथ बघेल का योगदान रहा।

अतिक्रमणों को लेकर निगम आयुक्त से मिला कांग्रेस का दल

0

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पार्षद राजेश चौधरी, राजेश राय आदि ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर नगर में विभिन्न भागों पर हुए अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

MOST POPULAR

HOT NEWS