City Media - Page 253 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 253

कांग्रेस ने फूंका ईडी का पुतला

0

जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई-3 स्थित निवास सहित विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी के विरोध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया गया।

 

नियद नेल्लानार योजना की लक्षित योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को पहुंचाएं त्वरित लाभ: कलेक्टर हरिस एस

0
  •  शिकायत, मांग और सुझावों के लिए आमचो बस्तर वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप लांच

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस ने कहा है कि नियद नेल्लानार योजना के तहत चयनित जन कल्याणकारी योजनाओं के सर्वे के आधार पर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कर सेचुरेशन करने पहल की जाए। साथ ही सर्वे के डाटा में आवश्यकता के अनुसार सुधार किया जाए।

कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को नियद नेल्लानार योजना की समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिए। बैठक में बस्तर जिला प्रशासन द्वारा आम जनों के शिकायत, मांग और सुझाव के लिए आमचो बस्तर वेब पोर्टल एवं मोबाइल एप के विकास और अधिकारियों को लॉगिग आईडी के संबंध में जानकारी दी गई। कलेक्टर ने पोर्टल में प्राप्त होने वाले आवेदनों के तत्काल निराकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के डेटा का एक प्लेटफॉर्म में एकत्र करने के लिए पोर्टल बनाया गया है, आम जनता को इससे लाभ देने की पहल हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित कार्यालयीन समय पर अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। बैठक में नियद नेल्लानार योजना के तहत मनरेगा में मांग के आधार पर 100 प्रतिशत जॉब कार्ड की स्थिति, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, श्रमिक पंजीयन कार्ड, लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी , पशु टीकाकरण, दिव्यांग पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा की गई। बैठक में एनएमडीसी के सीएसआर मद से स्लरी पाइप लाइन के विस्तार से संबंधित स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यों की प्रगति के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्णता प्रमाण पत्र को जमा करने के साथ साथ अप्रारम्भ कार्यों को निरस्त करने के लिए प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जनदर्शन के एक माह से अधिक लंबित प्रकरणों के संबंधित विभागों के अधिकारी से चर्चा कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं वितरण की समीक्षा करते कलेक्टर ने कहा कि आयुष्मान कार्ड शिविर के लिए मोबीलाइज अधिक से अधिक करें, प्रतिदिन शिविर आयोजित करने की तिथि और स्थल की व्यापक प्रचार- प्रसार करें। साथ ही इस शिविर में एनआरएलएम के माध्यम से बैंकों से महिला स्व सहायता समूह की सदस्याओं को स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को जिले में बच्चों में अंडर वेट का स्तर बढ़ने की स्थिति का जांच करने सहित फेस और इमेज कैप्चरिंग एप की स्थिति की समीक्षा भी की। बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा के तहत जल संरक्षण, रीच टू वैली क्षेत्र में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा खाद्य भंडारण की स्थिति, धान का उठाव, उचित मूल्य की दूकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन के लिए चर्चा किया गया। उन्होंने कृषि से संबद्ध विभागों के बैंकों में प्रस्तुत केसीसी प्रकरणों को जल्द स्वीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही जाति प्रमाण पत्र प्रदाय की प्रगति, स्कूल जतन योजना का तृतीय पक्ष मूल्यांकन संबंधी जानकारी, सघन मोतियाबिंद जांच और उपचार, चिरायु योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य जांच, आंगनबाड़ी बच्चों का आधार कार्ड बनाने, जल जीवन मिशन के कार्यों, अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण में विभागों द्वारा की गई कार्यवाही, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की प्रगति सहित समय सीमा के प्रकरणों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शपथ ग्रहण में शामिल हुए किरण देव और केदार कश्यप

0

जगदलपुर बस्तर संभाग की सुकमा नगर पालिका परिषद सुकमा के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव और वन मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। किरण देव एवं केदार कश्यप ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के कुशल नेतृत्व में सुकमा नगर के समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे। इन्हीं कामनाओं के साथ आपके आगामी कार्यकाल में सफलता के लिए पुनः शुभकामनाएं। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बालोद में जला ईडी का पुतला

0

बालोद। ईडी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े स्थानों पर कार्रवाई करने के विरोध में कांग्रेस ने नगर में ईडी का पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ईडी की कार्रवाई पूर्णतया लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या करने जैसा प्रयास है। इसके विरोध में आज बालोद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ईडी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्णा दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, धीरज उपाध्याय ,चंद्रेश हिरवानी, विनोद शर्मा बंटी, अंचल प्रकाश साहू, अनिल यादव, साजन पटेल, संदीप साहू, सुमीत शर्मा, दिनेश्वर साहू, सुनील मंडावी, सतीश यादव, रीता सोनी, चंद्रहास साहू, चमेली साहू, मनोज ठाकुर, नारायण साहू, रोहित सागर, आदित्य दुबे, कमल टुवानी, फैज खान, कान्हा एवं साथी उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी गठन और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द

0
  •  बैज ने की खड़गे, वेणुगोपाल और पायलट से मुलाकात

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली दौरे के दौरान एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी महासचिव सचिन पायलट से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर चर्चा की। पार्टी आलाकमान ने कार्यकारिणी गठन पर सहमति दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही श्री बैज अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर कांग्रेस भवन निर्माण के संबंध में ईडी की कार्रवाई, कथित जासूसी और नगरीय निकाय चुनाव की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी। राज्य की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं पीसीसी अध्यक्ष के राजधानी स्थित सरकारी आवास के बाहर पुलिस द्वारा की जाने वाली जासूसी की घटना की भी जानकारी दी। माना जा रहा है कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। आलाकमान ने उनकी बातें सुनीं, उसके आधार पर आने वाले दिनों में कार्यकारिणी में नई नियुक्ति की सूची जारी होगी।

संगठन में नियुक्तियां जल्द

बताया गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इस दौरान संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्तियों पर भी चर्चा की। प्रदेश प्रभारी द्वारा  बैज को सूची जल्द जारी किए जाने का भरोसा दिलाया गया है। सूची में तीन दर्जन से अधिक जिलाध्यक्षों समेत अन्य प्रदाधिकारियों की नियुक्ति की जानी है। अब जल्द ही इसकी सूची जारी किए जाने की संभावना है।

संगठन के लिए मजबूती की बनेगी रूपरेखा

प्रदेश संगठन में गुटबाजी को लेकर राष्ट्रीय नेताओं के साथ चर्चा के बाद अब यहां पर संगठन को मजबूत करने कार्यक्रम तैयार करने कहा गया है। पीसीसी अध्यक्ष के साथ ही नेताओं के बीच आपसी समन्वय बनाने पूरे प्रदेश के लिए भविष्य की योजनाओं से अवगत कराएंगे।

नपा अध्यक्ष द्वारा नगर में मूलभूत सुविधाओं पर त्वरित कर समाधान करने बैठक की

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू मूलभूत सुविधा को सुदृढ़ करने एवं उन पर त्वरित कार्यवाही कर आम नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने एवं स्वच्छता व पेयजल की समस्याओं के निराकरण समय पर करने लिए सभी नव निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक ली एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया। महत्वपूर्ण रूप से आने वाले समय गर्मी को देखते हुए वार्डो में पानी का समस्या न हो इसके लिए पहले ही बोर मोटर पंप को सही करने का निर्देश दिया अतिरिक्त मोटर पंप की व्यवस्था कर रखा जाए जिससे मोटर पंप खराब होने पर उसका त्वरित निराकरण किया जा सके।साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर कचरा गाड़ी में डालने मार्केट में शाम को जो गाड़ी कचरा इकठ्ठा करने जाती थी जो काफी समय से बंद हो गई है जिसे अध्यक्ष ने वापस शुरू करने को कहा रोज शाम को मार्केट में कचरा गाड़ी जाएगी मार्केट के सभी व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि कचरा गाड़ी में ही डाले सड़क में न फेंके। मुख्य मार्ग में तथा गलियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ठीक किया जाए इसके लिए भी स्ट्रीट लाइटों को स्पेयर में रखा जाए। मीटिंग में नगर पालिका उपाध्यक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी पार्षद गण एवं सभी विभागों के प्रभारी उपस्थित थे

बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित गांवों में भी अब सुनाई देने लगी है जवानों के बूटों की धमक

0
  • कोरचोली में खोला सुरक्षा गया एवं जन सुविधा कैंप
  • कैंप स्थापित होते ही जनसेवा में जुटे जवान
  • स्वास्थ्य शिविर लगाकर किया ग्रामीणों का इलाज

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले धुर नक्सल प्रभावित अंदरूनी गांवों तक पुलिस और सुरक्षा बलों की पैठ लगातार बढ़ती जा रही है। पहुंच विहीन गांवों में भी सुरक्षा कैंप और जन सुविधा केंद्र खोलकर ग्रामीणों तक बुनियादी सुविधाओं और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। ऐसा ही एक कैंप बीजापुर जिले के कोरचोली में खोला गया है। कैंप स्थापित होते ही सीआरपीएफ के जवान जनसेवा के कार्यों में जुट गए। स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का इलाज किया गया।

सुरक्षा बलों को बस्तर के नक्सल प्रभावित कोर क्षेत्र में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मदद मिल रही है। वहीं नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए ये कैंप कारगर साबित हो रहे हैं। ग्राम कोरचोली में नवीन सुरक्षा कैंप खुलने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र में समग्र रूप से नियद नेल्ला नार और शासन की अन्य योजनाओं को आसानी से लोगों तक पहुंचाया जाएगा।क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आयेगी, साथ ही सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं विकास कार्यो में भी इससे मदद मिलेगी। बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सुंदरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, राकेश अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ छत्तीसगढ़ सेक्टर रायपुर, कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, देवेंद्र सिंह नेगी पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ रेंज बीजापुर के मार्गदर्शन एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर, विजेंद्र सिंह कमांडेंट 222वीं बटालियन सीआरपीएफ, अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 202 के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित नियद नेल्ला नार योजना के तहत थाना गंगालूर क्षेत्र के ग्राम कोरचोली में 9 मार्च को नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित किया गया। नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैंप स्थापित करने का उद्देश्य क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करना और आमजन तक विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियो व चुनौती से निपटने के लिए शासन के मंशानुसार क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने लिए नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना, सुरक्षा बलों की तैनाती और स्थानीय आबादी के साथ संवाद में सुधार शामिल किया गया है। इन प्रयासों का उद्देश्य प्रतिबंधित संगठन की गतिविधियों को रोकना और स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नवीन सुरक्षा कैंप की स्थापना के साथ सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पहुंच बनाने और निगरानी स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। यह कदम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए कारगर रहेगा। नवीन कैंप स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित होने से आसपास क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं के तहत सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा एवं शासन के मंशानुरूप नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ विकास कार्यो में तेजी आयेगी। कोरचोली मे नवीन कैंप स्थापित होने से सरकार की ‘नियद नेल्ला नार योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को प्राथमिकता से आसपास के पांच गांवों तक पहुंचाया जाएगा एवं क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। क्षेत्र के ग्रामीणों में नक्सली भय से आजादी की आशा जगी है। कोरचोली में नवीन कैंप स्थापित होते ही सीआरपीएफ 222 वाहिनी द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर आसपास के ग्रामीणों को उपचार एवं दवाईयों का वितरण किया गया।

कोर एरिया में खुले 9 कैंप

15 अगस्त 2024 के बाद से अब तक दक्षिण बस्तर क्षेत्र में 7 एवं पश्चिम बस्तर क्षेत्र में 2 सहित कुल 9 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना माओवादियों के कोर एरिया में की जा चुकी है। डीआईजी कमलोचन देवेन्द्र सिंह नेगी उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज बीजापुर के मार्ग-दर्शन एवं डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर, श्री विजेन्द्र सिंह, कमांडेंट 222 वी बटालियन केरिपु, अमित कुमार कमांडेंट कोबरा 202, एएसपी बीजापुर मयंक गुर्जर, एएसपी ऑप्स बीजापुर यूलेंडन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय शरद जायसवाल के साथ जिला बल, कोबरा एवं केरिपु बल अधिकारीगण द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर नवीन सुरक्षा कैम्प खोला गया है। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापना में बीजापुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर, एसटीएफ, कोबरा 202वीं बटालियन एवं सीआरपीएफ 222वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अब 6 साल बिना कांग्रेस की रहेगी पार्षद बीना साहू

0
  •  पार्टी विरोधी कृत्य पर कांग्रेस से हुआ निष्कासन 

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले की बचेली नगर पंचायत की पार्षद बीना साहू अब छह साल तक बिना कांग्रेस के रहेगी। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।

पिछले माह बचेली नगर पंचायत में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष समेत 18 पार्षदों को प्रत्याशी बनाया था। इनमें कांग्रेस पार्टी के 9 पार्षदों ने विजय प्राप्त की है। चुनाव के दौरान कांग्रेस की विजयी पार्षद बीना साहू ने कांग्रेस के अधिकृत अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा साव के खिलाफ प्रचार किया एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा व्हिप जारी किए जाने के बाद भी उपाध्यक्ष चुनाव में अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी मनोज साहा के विरुद्ध जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बीना साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नही दिया। जिसके पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बचेली की अनुशंसा पर वार्ड 12 की पार्षद बीना साहू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बीना साहू को 6 वर्षों के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बीना साहू को कांग्रेस पार्टी द्वारा 2 बार पार्षद पद हेतु प्रत्याशी बनाकर सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से विजय दिलाई गई थी। इसके बावजूद उनके द्वारा पार्टी विरोधी कार्य करना बेहद शर्मनाक है जिसे पार्टी कतई बर्दाश्त नही कर सकती।

जगदलपुर के दो वार्डों में स्वास्थ्य शिविर कल

0

जगदलपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 मार्च को सुबह 10 बजे से धरमपुरा-1 के डांड चौक बरगद पेड़ के नीचे अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड और कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया जा रहा है शिविर में सर्दी, खांसी, बुखार त्वचा संबंधी बीमारी, खुजली बीपी, शुगर अन्य सभी बीमारियों का उपचार किया जाएगा। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के साथ ही मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर केएम गुप्ता एमडी मेडिसिन द्वारा जांच एवं उपचार किया जाएगा इस शिविर में नेत्र जांच, खून की जांचऔर फिजियोथैरेपी संबंधी जांच एवं उपचार भी होगा।

बलीराम कश्यप के कृतित्व और योगदान का किया स्मरण

0
  •  दिवंगत भाजपा नेता की जयंती और पुण्यतिथि पर संगोष्ठी व संकीर्तन
  • दो दिवसीय हरि कथा कीर्तन का आज समापन 

जगदलपुर बस्तर संभाग के सबसे बड़े भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद ब्रह्मलीन बलीराम कश्यप की जन्म जयंती पर शहर के पावर हाउस चौक के पास स्थित बलीराम कश्यप की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगोष्ठी भी हुए। दिवंगत नेता बलिराम कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा में उनकी जन्म जयंती और पुण्यतिथि पर चल रही दो दिवसीय हरि कथा संकीर्तन का समापन आज शाम 5 बजे होगा।

श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफीरा साहू, सभी पार्षद, पूर्व पार्षद, पार्टी के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। बलिराम कश्यप के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभी ने एक एक कर उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। संगोष्ठी में लोगों ने पूर्व सांसद बलिराम कश्यप के जीवन परिचय, बस्तर के हित में उनके योगदान और कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में त्रिवेणी रंधारी, सुधा मिश्रा, रंजिता पाणिग्रही, उमा मिश्रा, प्रमिला कपूर, रोशन सिसोदिया, योगेंद्र पांडे, श्रीनिवास मिश्रा, शक्ति सिंह चौहान, आनंद मोहन मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही, मनीष पारख, कौशिक शुक्ला, रंजीत पांडे, योगेंद्र कौशिक, लक्षण झा, पंकज आचार्य, शशि नाथ पाठक, गोविंद ईनाणी, प्रकाश झा, राकेश तिवारी, अनिल लुक्कड़, रोशन झा, संजय उपाध्याय, अमर झा, अतुल सिम्हा, परेश ताटी, सूरज श्रीवास्तव, अमर यदु, मनोज ठाकुर, ममता राणा, गीता नाग, किरण सेन, रानी चेरपा, बिजली, अनिता श्रीवास्तव, लक्ष्मी कश्यप सहित समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फरसागुड़ा में उमड़ी भीड़

10 मार्च को बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि व 11 मार्च को जन्मतिथि के मौके पर हर साल विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस वर्ष बलिराम कश्यप की स्मृति में उनके निवास स्थान फरसागुड़ा (भानपुरी) में 2 दिवसीय श्री हरि कथा संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसका समापन आज शाम 5 बजे किया जाएगा। कश्यप परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूरे संभाग से लोग पहुंच रहे हैं।।रामायण मंडलियों और सत्संग समितियों द्वारा दी जा रही जीवंत प्रस्तुति का भी लोग आनंद ले रहे हैं। जगदलपुर सहित फरसागुड़ा में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेता भी पहुंचे और उन्होंने बलिराम दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

MOST POPULAR

HOT NEWS