City Media - Page 281 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 281

ट्रक से गांजा तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

0
  •  नगरनार थाना पुलिस को फिर मिली कामयाबी 

जगदलपुर.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद‌द्देनजर सरहदी उडीसा से छत्तीसगढ़ की ओर होने वाले गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल के पर्यवेक्षण में गगन कुमार आईपीएस के नेतृत्व में निरीक्षक टामेश्वर चौहान द्वारा थाना स्तर पर गठित टीम गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इस टीम ने फिर एक ट्रक से ढ़ाई लाख रुपए से भी ज्यादा कीमत का 26 किलो गांजा बरामद किया है।

नगरनार पुलिस को मुखबिर सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ट्रक कमांक एचआर-61 सी 1025 के जरिए गांजा लेकर उड़ीसा की ओर से धनपूंजी के रास्ते होते हुए आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम धनपूंजी फारेस्ट नाका एनएच 63 मेनरोड के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया, जिसे रोककर चेक किया गया। ट्रक में दो व्यक्ति बैठे मिले। ट्रक चालक अजय काकड़ पिता मोहन लाल काकड़ जाति जाट 25 साल निवासी सरवरपुर भट्टूकला फतेहाबाद हरियाणा व अनिल कुमार पिता सुभाष कुमार जाति मेघवाल उम्र 22 साल निवासी सरवरपुर भट्टूकला को हिरासत में लेकर ट्रक की तलाशी ली गई। ट्रक की केबिन के अंदर चालक सीट के पीछे वाली सीट के नीचे गांजा के 5 पैकेट मिले। गांजे का वजन 26.132 किलोग्राम था और कीमत 2 लाख 61 हजार 320 रूपये रूपए आंकी गई है। 15 लाख के ट्रक, 18 हजार के दो मोबाइल फोन समेत कुल 18 लाख 7,550 रूपए का माल जप्त किया गया। मामले का पर्दाफाश करने में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सहायक उप निरीक्षक दिनेश ठाकुर, आरक्षक दशरू नाग का विशेष योगदान रहा।

तेरी मिट्टी में मिल जावां, मैं गुल बनके खिल जावां

0
  • मुठभेड़ में शहीद जवानों को दी गई अंतिम सलामी 
  • मारे गए 31 नक्सलियों में से 5 की हुई शिनाख्त 
  • डीजीपी अरुण देव गौतम, एडीजीपी विवेकानंद सिन्हा, ने दी श्रद्धांजलि

अर्जुन झा

जगदलपुर फिल्म केशरी की कहानी और जवानों के देशप्रेम से ओतप्रोत गीत “तेरी मिट्टी में मिल जावां, मैं गुल बनके खिल जावां” आज बस्तर संभाग के बीजापुर जिला मुख्यालय में चरितार्थ होता नजर आया। नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवानों को आखिरी सलामी देते समय सबकी आंखों से आंसुओं का समंदर छलक पड़ा, मगर पुलिस और अन्य फोर्सेस के जवान अपने साथियों के बलिदान से प्रेरित होकर अपनी मिट्टी, अपने वतन की हिफाजत के लिए और भी दृढ़ संकल्पित नजर आ रहे थे।

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में मारे गए 11 महिलाओं सहित कुल 31 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से पांच नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है। मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव एवं एसटीएफ के आरक्षक बासित रावटे बहादुरी के साथ लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। शहीद जवानों को नई पुलिस लाईन स्थित शहीद वाटिका में श्रद्धांजली दी गई। घटना में घायल दो जवानों को भारतीय वायु सेना द्वारा एयरलिफ्ट किया गया। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान में बीजापुर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ की टीम नेशनल पार्क एरिया के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 9 फरवरी की सुबह लगभग 8 बजे थाना मद्देड व फरसेगढ़ बॉर्डर के बीच जंगल पहाड़ में डीआरजी, एसटीएफ एवं बस्तर फाईटर की संयुक्त पार्टी एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जो शाम 3-4 बजे तक रूक-रूक कर चलती रही। मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर वर्दीधारी 11 महिला एवं 20 पुरूष कुल 31 हार्डकोर वर्दीधारी नक्सलियों के शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में एके 47, एसएलआर, इंसास राइफल, 303, नक्सलियों द्वारा निर्मित रॉकेट लांचर, बीजीएल लांचर, हथियार एवं विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए। मुठभेड़ में मारे गये 5 नक्सलियों की शिनाख्त हुई है। शेष मारे गये नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

मुठभेड़ में शहीद डीआरजी के प्रधान आरक्षक नरेश ध्रुव निवासी बालौदाबाजार एवं एसटीएफ आरक्षक बासित रावटे निवासी फागुनदाह, थाना डौडी लोहारा जिला बालोद के पार्थिव शरीर जिला मुख्यालय बीजापुर लाए गए। शहीद जवानों को पूर्वान्ह 11 बजे नई पुलिस लाईन स्थित शहीद वाटिका में श्रद्धांजलि दी गई। मुठभेड़ में घायल डीआरजी आरक्षक जग्गू कलमू एवं एसटीएफ आरक्षक गुलाब मंडावी को भारतीय वायुसेना द्वारा एयरलिफ्ट किया गया है। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। मुठभेड़ में और भी कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। री इनफ़ोर्समेंट के लिए डीआरजी एसटीएफ, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ का अतिरिक्त बल भेजा गया है।

संकल्प होगा मजबूत: आईजी

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुए वर्ष 2025 में भी बस्तर संभाग अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा प्रभावी रूप से प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई नक्सल संगठन के विरूद्ध अभियान संचालित किए जाने के परिणाम स्वरूप विगत 40 दिनों में कुल 65 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। सरकार की मंशा और जनता की इच्छा के अनुसार पुलिस मुख्यालय के मार्गदर्शन में बस्तर रेंज में तैनात डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ, बीएसएफ आईटीबीपी, सीएएफ, बस्तर फाइटर्स एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। शहीद जवानों का बलिदान हमारे संकल्प के लिए प्रेरणा होगा l मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सलियों की शिनाख्त हुई है। शेष मारे गये नक्सलियों की शिनाख्ती की कार्यवाही जारी है।

5 नक्सलियों की शिनाख्त

जिन नक्सलियों की शिनाख्त हुई है उनमें हुंगा कर्मा डीव्हीसीएम वेस्ट बस्तर डिवीजन ईनामी 8 लाख, मंगू हेमला निवासी सावनार, थाना गंगालूर, पीपीसीएम प्लाटून नम्बर 11 कमांडर, ईनामी 5 लाख ईनाम ,सुभाष ओयाम, एसीएम, नेशनल पार्क एरिया कमेटी, ईनामी 5 लाख, सन्नू एसीएम, गंगालूर एरिया कमेटी, ईनामी 5 लाख, रमेश नेशनल पार्क एरिया, पार्टी सदस्य, ईनामी 2 लाख शामिल हैं।

बरामद हथियार और सामाग्री

बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री में एके 47 रायफल 1 नग, 3 मैगजीन, 56 नग कारतूस, एसएलआर रायफल 1 नग, 2 मैगजीन, 6 नग कारतूस, 1 नग इंसास रायफल, 1 नग मैगजीन, 1 नग 303 रायफल, 1 मैगजीन, 2 नग कारतूस, 1 नग 315 बोर रायफल, 30 नग कारतूस, 12 बोर गन 8 नग, 1 नग बीजीएल रॉकेट लांचर बड़ा मय स्टैंड, 4 नग बीजीएल सेल, 6 नग बीजीएल लांचर, 14 नग सेल, 4 नग मजल लोडिंग राइफल, आईईडी 9 नग, लेजर प्रिंटर, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, साहित्य, दवाईयां एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई हैं।

40 दिन में 56 ढेर

उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के परिणाम स्वरूप बीजापुर जिले में विगत 40 दिनों में कुल 56 हार्डकोर नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। नक्सलियों की तमाम साजिशों एवं कायराना हरकतों के बावजूद सुरक्षा बल सदस्यों द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ जितेंद्र कुमार यादव ने मुठभेड़ के सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फरसेगढ़-मद्देड एरिया में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के जंगल में टीएससी एसजेडसीएम बंडी प्रकाश, भास्कर व मद्देड़ नेशनल पार्क एरिया कमेटी के एससीमए बुचन्ना, एसीएम कृष्णा, एसीएम अजीत के साथ 40-45 सशस्त्र नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सलियों के विरूद्ध अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान 11 महिलाओं सहित 31 वर्दीधारी नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने मार गिरया। मौके पर खून के धब्बे एवं घसिटने के निशान से कई और नक्सलियों के मारे जाने एवं घायल होने की संभावना है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक एंव सामग्री बरामद किया गई है।

हिंसा छोड़ने के सिवा कोई रास्ता नहीं

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा है कि प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी सीपीआई नक्सलियों संगठन के पास अब हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है। इसलिए नक्सली संगठन से अपील है कि वे तत्काल हिंसात्मक गतिविधियों को छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुडे़ अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

अंतरराज्यीय ठगी के आरोपी को मन्नूर कर्नाटक से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी

0
  • बालोद पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही अंतरराज्यीय ठगी के आरोपी को मन्नूर कर्नाटक से गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।
  • नौकरी लगाने के नाम से भूतपूर्व सैनिक से 5 लाख 25 हजार की थी ठगी ।
  • आईटी एक्ट के तहत दर्ज था रनचिराई थाने में मामला ऑनलाइन माध्यम से रकम ट्रांसफर कर साइबर क्राइम का आरोपी गिरफ्तार।
  • दीगर राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार मिल रही बालोद पुलिस को सफलता

 

जिला बालोद पुलिस द्वारा लगातार सायबर फ्राड से बचने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है मामले की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में,  पुलिस अधीक्षक बालोद  एस आर भगत के मार्गदर्शन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर पुलिस के पर्यवेक्षण में ,अनुविभागीय अधिकारी बालोद  देवांश सिंह राठौर व अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही  राजेश बागड़े के नेतृत्व में थाना प्रभारी अर्जुंदा निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु मन्नूर कर्नाटक राज्य भेजा गया , टीम द्वारा मन्नूर कर्नाटक जाकर वहां कैम्प कर लोकल हिंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मामला थाना रनचिरई क्षेत्र का है, कि दिनांक 06.06.2023 को सेना से सेवानिवृत्त जवान प्रार्थी/पीड़ित मुकेश कुमार साहू पिता स्व0 दयालु राम साहू उम्र 40 साल साकिन खपरी (ब) थाना रनचिरई जिला बालोद ने थाना हाजिर होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसे दिनेश कदम नामक आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर 7204092242 के माध्यम से बातचीत कर प्रार्थी को नौकरी लगाने का प्रलोभन देकर अपने मोबाइल फोन एवं विभिन्न फोन नंबरो के माध्यम से फोन कर दिनांक 19.03.2023 से 05.04.2023 के मध्य कुल करिब 05 लाख 25 हजार रूपये फोने पे, गुगल पे, आरटीजीएस के माध्यम से अपने अन्य साथी आरोपियो के खातो मे धोखाधडी पूर्वक रकम जमा कराकर ठगी करने कि रिपोर्ट पर थाना रनचिरई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना कार्यवाही प्रकरण में घटना घटित किये जाने हेतु मोबाइल फोन एवं इंटरनेट का उपयोग करना पाये जाने से धारा 66(डी) आई0टी0 एक्ट जोडकर विवेचना दौरान आरोपी एवं पीडित ने मोबाइल फोन नंबर की सीडीआर, एसडीआर एवं बैंक खातो के ट्रांजेक्शन का अध्ययन किया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी दिनेश कदम पिता मोहन कदम उम्र करिबन 32 साल साकिन मन्नुर थाना काकती जिला बेलगम ( कर्नाटक ) द्वारा अपने अन्य साथी आरोपियो निलेश कदम, महेश कदम आदि के साथ मिलकर एक राय होकर अपने साथी अभियुक्तो के मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता का उपयोग कर प्रकरण के घटना घटित करना पाया गया है। वरिष्ट पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना अर्जुंदा एवं साइबर सेल बालोद के सयुक्त पुलिस टीम द्वारा कर्नाटक भेजी गई थी, जो आरोपी के निवास ग्राम मन्नुर जिला बेलगम कर्नाटका पहुंचकर प्रकरण के संदेहियों एवं आरोपियों पतासाजी करते हुए पुलिस टीम दिनांक 08.02.2025 को मामले में मुख्य आरोपी को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराकर ठगी के रूपयों का उपयोग करने वाले प्रकरण के आरोपी महेश कदम पिता मोहन कदम उम्र 36 साल मन्नुर थाना काकती जिला बेलगम ( कर्नाटक ) के बेलगम से पूछताछ तस्दीक करने तलब किया , दिनांक 10.02.2025 को आरोपी महेश कदम से पूछताछ एवं उसके बैंक खातो के ट्रांजेक्शन के अवलोकन पर पता चला कि प्रकरण के मुख्य अभियुक्त दिनेश कदम को प्रकरण सदर के घटना घटित करने में सहयोग करना तथा ठगी की राशि में से 1,25,000 रूपये आरोपी महेश कदम अपने खाते में जमा कर प्रकरण के अपराध कारित करना पाया गया है। प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी महेश कदम के कब्जे से खाता पासबुक, एटीएम कार्ड एवं घटना के दौरान प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन को जप्त किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 10.02.2025 गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त आरोपी द्वारा घटना में प्राप्त एवं बचत रकम रूपये 78,000 जो आरोपी केआईसीआईसीआई बैंक खाते में रखा गया है, को प्रकरण में संबद्ध किया जा रहा है। प्रकरण के घटना में शामिल मुख्य आरोपी दिनेश कदम अन्य आरोपी निलेश कदम फरार है, जिनकी पता तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- महेश कदम पिता मोहन कदम ,उम्र 36 साल , पता- मन्नुर थाना काकती जिला बेलगम ( कर्नाटक )जप्ती- 01.घटना में प्रयुक्त बैंक खाता पासबुक,02. दो नग एटीएम कार्ड एवं 03. 01 नग मोबाइल फोन ।आरोपी का नाम _महेश कदम पिता मोहन कदम पता मोतीबाग गली मन्नूर बेलगवी जिला बेलगाम कर्नाटक

आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी अर्जुंदा से निरीक्षक  लक्ष्मीप्रसाद जायसवाल, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक  जोगेंद्र साहू , प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम , रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक राहुल मनहरे, संदीप यादव, पुरण देवांगन, मिथिलेश यादव का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में पीएम के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट

0
  • लाभान्वित हुए स्कूल के 160 विद्यार्थी एवं शिक्षक

बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले देशभर के 10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के तनाव को कम करने के लिए परीक्षा पर चर्चा की। आज 10 फरवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान के भारत मंडपम मे आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में पीएम मोदी विद्यार्थी, शिक्षक और पालकों के साथ बोर्ड परीक्षा से पहले होने वाले तनाव और डर को कम करने के लिए ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम को दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया गया।

विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट प्रोजेक्टर के माध्यम किया गया।प्राचार्य मनोज शंकर, शिक्षक राजेश यादव, कृष्णकांत बर्मन, दीपिका यादव,काजल कश्यप, उर्मिला ठाकुर, वंदना बघेल, हर्षा सिंह, श्रेजल विष्णु, कृति रथ, सुगंधा चौहान, समस्त शिक्षक एवं कक्षा छठवीं से बारहवीं तक कुल 160 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने समस्त स्कूली बच्चों से कई विषयों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को डिप्रेशन से लड़ने और जीवन में सफलता पाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि कैसे छात्र अपने माता-पिता और परिवार के साथ बेहतर आपसी संवाद स्थापित करके डिप्रेशन से बच सकते हैं। साथ ही, उन्होंने जीवन में असफलताओं से निपटने और खुद को मजबूत बनाने के तरीके भी साझा किए।

डिप्रेशन से बचने का गुरु मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अक्सर बच्चे बड़े होने पर अपने माता-पिता से बातें छिपाने लगते हैं, जो डिप्रेशन का कारण बन सकता है। उन्होंने सलाह दी कि छात्रों को अपने माता-पिता और परिवार के साथ लगातार बातचीत करनी चाहिए। अपनी बातें खुलकर शेयर करने से वे कभी भी डिप्रेशन का शिकार नहीं होंगे। पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों को अपने माता-पिता की बात माननी चाहिए, लेकिन साथ ही उन्हें प्यार से अपनी बात समझानी चाहिए। उन्होंने कहा- अपने माता- पिता को बताएं कि मेरे पास भी एक आइडिया है। इसके बाद वे आपकी बात पर जरूर ध्यान देंगे। प्रधानमंत्री ने छात्रों को समझाया कि जीवन में असफलताएं आती हैं, लेकिन उनसे घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, “स्कूल में कई बच्चे फेल होते हैं, लेकिन वे फिर से कोशिश करते हैं। जिंदगी अटकती नहीं है। आपको तय करना होगा कि आपको जीवन में सफल होना है या सिर्फ किताबों में। असफलताओं को अपना शिक्षक बनाइए।

खुद से करें प्रतिस्पर्धा

पीएम मोदी ने छात्रों से कहा कि वे दूसरों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय खुद से प्रतिस्पर्धा करें। उन्होंने कहा- जो लोग खुद से प्रतिस्पर्धा करते हैं, उनका आत्मविश्वास कभी नहीं टूटता। हंसी यानि लाफ्टर थेरेपी का महत्व बताते हुए प्रधानमंत्री ने छात्रों को खुश रहने की सलाह दी और कहा कि घर में सभी के साथ लाफ्टर थेरेपी करें। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जीत पर खुश होना सीखें। टार्गेट ऐसा बनाएं जो पहुंच में हो, लेकिन पकड़ में न हो। अगर आपके 93 अंक आए हैं, लेकिन 95 नहीं, तो भी उस पर गर्व करें। पीएम मोदी ने माता-पिता और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें। उन्होंने कहा, अगर बच्चा तनाव में है, तो इसकी जिम्मेदारी परिवार की है।अगर बच्चा आर्टिस्ट बनना चाहता है, लेकिन माता-पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते हैं, तो यह गलत है। बच्चे की रुचि और क्षमता को पहचानें। उसकी स्किल पर ध्यान दें। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्किल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, माता-पिता को बच्चों की स्किल पर ध्यान देना चाहिए। हर बच्चा अलग-अलग क्षेत्र में अच्छा होता है। जैसे सचिन तेंदुलकर खेल में अच्छे हैं, पढ़ाई में नहीं।

हैंडराइटिंग पर पीएम की सलाह

पीएम मोदी ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा- मेरी हैंडराइटिंग ठीक करने के लिए मेरे टीचर्स ने बहुत मेहनत की। भले ही मेरी हैंडराइटिंग ठीक न हो पाई, लेकिन मेरे टीचर्स की हैंडराइटिंग ठीक हो गई। डीएवी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, विद्यार्थी एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद थे।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने मलकीत सिंह और वार्ड प्रत्याशियों के लिए मांगा जनता से सहयोग

0
  •  जगदलपुर में विकास की नई गाथा लिखने का वादा 

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जगदलपुर नगर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू और वार्ड पार्षद पदों के लिए चुनाव लड़ रहे सभी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील नगर के मतदाताओं से की है।

कांग्रेस नेता सुशील मौर्य ने जगदलपुर शहर के नागरिकों के नाम जारी संदेश में कहा है कि नगर के विकास के लिए कांग्रेस और हमारे महापौर प्रत्याशी भाई मलकीत सिंह गैदू एवं कांग्रेस समर्थित सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशी प्रतिबद्ध हैं। हमारी कांग्रेस की सरकार ने जगदलपुर के विकास के लिए करोड़ों रुपए दिए थे। हमारे विधायक रेखचंद जैन ने भी इस दिशा में अच्छी पहल की थी। हम सभी समर्पित भाव से हमेशा शहर के विकास और शहरवासियों की सेवा में लगे रहे और आगे भी सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। हमारी कांग्रेस सरकार ने महारानी अस्पताल, दलपत सागर, खेल मैदानों आदि के उन्नयन के लिए अपने पांच साल के कार्यकाल में जो उल्लेखनीय कार्य कराए हैं, वे आपकी नजरों के सामने है। विकास और शहर वासियों को साथ लेकर चलना कांग्रेस का गुण रहा है। मगर बीते एक साल में जबसे नगर निगम की सत्ता भाजपा के हाथों में गई है, शहर के विकास को ग्रहण लग गया है। विकास को फिर से पटरी पर लाने नगर निगम के महापौर पद के लिए मलकीत सिंह गैदू भैया और सभी वार्डों के हमारे प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। शहर के विकास के लिए कांग्रेस को आप सभी जगदलपुर वासियों का इस चुनाव में सहयोग जरूरी है। सुशील मौर्य ने आगे कहा है – मैं कांग्रेस का शहर जिला अध्यक्ष होने के नाते आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता आने के बाद हमारा जगदलपुर विकास की नई गाथा लिखेगा। दुनिया भर के पर्यटक बस्तर भ्रमण के लिए आते हैं और जगदलपुर में ठहरते हैं, इसे देखते हुए हम जगदलपुर को वैश्विक स्तर की सुविधाओं से सुसज्जित बनाएंगे।

महापौर प्रत्याशी संजय पांडे का जन आशीर्वाद कार्यक्रम आज

0
  • दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में शाम 4 बजे होगा कार्यक्रम
  • मंत्री केदार कश्यप और भाजपा अध्यक्ष किरण देव भी होंगे शामिल 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव के परिप्रेक्ष्य में जगदलपुर नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे का जगदलपुर शहर के मुख्य मार्ग में जनआशीर्वाद कार्यक्रम किया जाएगा। यह कार्यक्रम आज 10 फरवरी को शाम 4 बजे से मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से शुरू होगव। इस भ्रमण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, छत्तीसगढ़ शासन के वनमंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, वरिष्ठ भाजपा नेता शरद अवस्थी, श्रीनिवास राव मद्दी, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, महापौर सफीरा साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जगदलपुर नगर में निवासरत भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला व मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सचिव, बूथ पालक एवं वार्ड प्रभारी एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशी और जगदलपुर नगर के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं से उपस्थिति की अपील की गई है।

स्थान – माता दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण

समय – शाम 4 बजे

दिन/दिनांक – 10.02.2025/सोमवार

 

 

जगदलपुर शहर को बनाएंगे हर मामले में नवर वन: संजय पांडे

0
  •  भाजपा प्रत्याशी पांडे ने जारी किया वीडियो संदेश 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव को 11 फरवरी को मतदान होना है और चुनाव प्रचार थम चुका है। इस बीच जगदलपुर नगर निगम से भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे ने आज एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि वे महापौर बनने के बाद जगदलपुर शहर को हर मामले में नंबर वन बनाएंगे।

चुनाव प्रचार थमने के बाद भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने आज सोमवार को शहर के मतदाताओं के नाम वीडियो संदेश जारी कर महापौर बनने के बाद की अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए शहर के लोगों से नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि आप सबने अथाह प्यार देकर मुझे लगातार चार बार पार्षद बनाकर मुझे नगर निगम में भेजा। अपने दायित्व का निर्वाह मैंने ईमानदारी से किया। विपक्ष में रहते हुए भी मैंने वार्ड विकास के लिए यथा संभव प्रयास किया।कांग्रेस के दस वर्षीय कुशासन में हमारा शहर काफी पिछड़ गया है। कांग्रेस ने शहर की कई विकास योजनाओं को रोक दिया। आपका पूर्ववत स्नेह मुझे और नगर के सभी 48 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को अपेक्षित है। संजय पांडे ने स्वयं को और भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा है कि नगर निगम में भाजपा की सत्ता आने पर जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर और धूल मुक्त बनाकर स्वच्छता रैंकिंग में शहर को नंबर वन बनाएंगे, शहर की पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करेंगे, ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित किया जाएगा, बिना भेदभाव किए हर वार्ड में विकास कार्य कराए जाएंगे। पेयजल व्यवस्था के लिए केंद्र सरकार की अमृत मिशन योजना के अटका कर रखे गए कार्य को आगे बढ़ाएंगे, शहर को शुद्ध और साफ पानी चौबीस घंटे मिले इसके लिए ठोस पहल की जाएगी। स्ट्रीट लाईट व्यवस्था और भी बेहतर बनाएंगे, पार्को व जलाशयों को सुंदर, आकर्षक और रमणीय बनाया जाएगा, युवाओं और बच्चों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने स्टेडियम, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स और मैदानों को व्यवस्थित बनाया जाएगा। बाजारों में फूटकर व्यापारियों और ग्राहकों के लिए अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्री पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें हैं, जगदलपुर नगर निगम में भी भाजपा की सत्ता आ जाएगी तो ट्रिपल इंजन की सरकार विकास के पहिये को तेज गति से आगे बढ़ाएगी।

महाकुंभ को लेकर भूपेश बघेल की अपमानजनक टिप्पणी पर भड़के मंत्री केदार कश्यप

0
  •  सनातन धर्म का अपमान कांग्रेस का चरित्र: कश्यप 
  • महाकुंभ का न्योता ठुकराना सनातन विरोधी कदम: केदार कश्यप
  • अयोध्या के बाद महाकुंभ पर भूपेश की घृणित टिप्पणी से करोड़ों श्रद्धालु आहत 

जगदलपुर कांग्रेस द्वारा महाकुंभ पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने भड़क उठे हैं। श्री कश्यप ने पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष और सभी विधायकों को सनातन धर्म की आस्था के प्रतीक प्रयागराज महाकुंभ में स्नान का आमंत्रण दिया, जिसे कांग्रेस के ठुकराकर एकबार फिर अपनी सनातन विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि सबसे पहले कांग्रेसियों ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला मंदिर के उद्घाटन समारोह के आमंत्रण को ठुकराया था और जब उन्हें महाकुंभ चलने का न्योता दिया गया, तो नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने महाकुंभ के न्योते को ठुकराते हुए यह कह दिया कि न हम जाएंगे और न ही कांग्रेस के विधायक जाएंगे। भूपेश बघेल महाकुंभ के पर्व पर अर्नगल बयानबाजी करने लगे हैं। करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक महाकुंभ का अपमान करने के लिए कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। केदार कश्यप ने सवाल करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रतीक व धर्म और आस्था के प्रतीक महाकुंभ का इस तरह अपमान करते हुए कांग्रेस को शर्म क्यों नहीं आती है ? क्यों कांग्रेस करोड़ों सनातनियों की आस्था के साथ बार-बार खिलवाड़ करती है, क्यों जो हिन्दुओं के पर्व और धार्मिक आस्था के कार्यक्रम है, उनका बार-बार मजाक और अपमान करती है। श्री कश्यप ने कहा आज देश-विदेश से 45 करोड़ से ज्यादा लोग 144 साल बाद होने वाले इस महाकुंभ के साक्षी बन रहे हैं। इस महाकुंभ में आस्थावानों में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाएं, बच्चे, बुजर्ग माताएं और युवा करोड़ों की संख्या में शामिल हो रहे हैं। आस्था और धर्म की राह पर ऐसे सनातनी व्यक्तिगत शारीरिक रूप से अनेक तकलीफों को सहन करते हुए महाकुंभ पहुंच रहे हैं। इस परम लौकिक पल के साक्षी बनने के लिए ऐसी आस्था है कि लोग बीमार होने के बावजूद महाकुंभ में शामिल हो रहे हैं। केदार कश्यप ने कहा करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक महाकुंभ पर अपमानजनक टिप्पणी करने की हिमाकत कांग्रेस को नहीं करनी चाहिए थी। जनता इसका जवाब जरूर देगी।

निकाय चुनाव का प्रचार थमने से पहले भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

0
  • वार्डों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं महापौर प्रत्याशी संजय पांडे डे ने की नुक्कड़ सभाएं

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 11 फरवरी को मतदान है और चुनाव प्रचार थम चुका है। इससे पूर्व भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए शहर में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया। नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार थमने से पहले रविवार को महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने वन-टू-वन पांच वार्डों का दौरा किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने भी कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं की।

संजय पाण्डे ने प्रताप देव वार्ड से जनसंपर्क की शुरूआत की। इसके बाद मोतीलाल नेहरू वार्ड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, बालाजी वार्ड एवं सदर वार्ड में सघन जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित किया। स्वच्छता रैंकिंग में शहर को नंबर वन बनाने, पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने, ड्रेनेज सिस्टम को व्यवस्थित करने जैसे अपने विज़न बताया एवं संकल्प पत्र के वादों को साझा किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भरपूर आशीर्वाद देकर प्रचंड मतों से विजयी बनाने का आग्रह भी किया।

विकास के पहिए को दें गति: किरण देव

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने एक तरफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को ही जगदलपुर शहर में भव्य रोड-शो किया था, तो वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित पूरा संगठन चुनावी रण में कूद पड़ा था और भाजपा के पक्ष में मतदान करने मतदाताओं से अपील करते रहे। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने निकाय चुनाव में ट्रिपल और पंचायत चुनाव में चार इंजन की भाजपा सरकार बनाकर विकास के पहिये को गति देने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के वादों के बारे में लोगों को विस्तार से बताया, साथ ही भाजपा सरकार के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि जगदलपुर शहर में भाजपा महापौर एवं पार्षद पद के सभी प्रत्याशी सुशासन स्थापित करने के लिये संकल्पित हैं। शहर के संपूर्ण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को आमजन का समर्थन आवश्यक है। उक्त बातें कहते हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मतदाताओं से नुक्कड़ सभाओं में भाजपा को आशीर्वाद देने की अपील की।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जवानों को दी शाबासी, शहादत को किया नमन

0
  • बीजापुर की कामयाबी को बताया सबसे बड़ी फतह 

जगदलपुर बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए बड़े ऑपरेशन में 31 वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं। इस अभियान में एके-47, इंसास और बीजीएल लॉन्चर सहित कई ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि बीजापुर के नेशनल पार्क वाले क्षेत्र में सुरक्षा कैम्पों से 650 से अधिक जवानों ने ऑपरेशन लॉन्च किया था। इस अभियान के दौरान 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने बताया कि इस अभियान में हमारे दो वीर जवान शहीद हुए हैं, जिनके सर्वोच्च बलिदान को मैं शत्-शत् नमन करता हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करें। इसके अतिरिक्त दो जवान घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर उपचार के लिए भेजा गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जनवरी और फरवरी माह को मिलाकर देखें तो यह अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है। जिस क्षेत्र को नक्सलियों का आरामगाह कहा जाता था, वहां आज हमारे बहादुर जवानों ने साहसिक अभियान चलाकर नक्सलियों को करारा जवाब दिया है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने इस सफल ऑपरेशन के लिए सभी सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा कि सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS