City Media - Page 335 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 335

संगठन को और अधिक सशक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0
  • संगठन चुनाव को लेकर हुई कार्यशाला में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
  • चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी ने की संगठन चुनाव तैयारियों की समीक्षा
  • पूर्व जिला अध्यक्ष राधे कृष्ण पांडेय दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। भाजपा जिला कार्यालय में संगठन चुनाव हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव उपस्थित थे। जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी ने संगठन चुनाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी व तैयारियों की समीक्षा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कहा कि संगठन चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय समय पर संगठन चुनाव पूरे हों। संगठन को और अधिक सशक्त बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला संगठन चुनाव अधिकारी विक्रम उसेंडी ने कहा कि बूथ समितियों का गठन शीघ्र पूर्ण करें। मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के चुनाव निर्धारित कार्यक्रम अनुरूप क्रमानुसार तय समय पर होंगे। जिसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण करें। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कार्यशाला में संगठन चुनाव के कार्यक्रम व तैयारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय ने किया। कार्यशाला के समापन में दिवंगत पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राधेकृष्ण पाण्डेय को दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रंद्धाजलि अर्पित की। कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला प्रभारी जी. वेंकट, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, वेदप्रकाश पांडेय, महापौर सफीरा साहू, संजय पांडेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, धनुर्जय कश्यप, टेकेश्वरी मंडावी, जानकी राव आदि सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नक्सलियों से मुठभेड़ में पुलिस जवान शहीद

0
  • नरहरपुर के निवासी थे शहीद बीरेंद्र कुमार सोरी

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान डीआरजी नारायणपुर का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान बीरेंद्र कुमार सोरी कांकेर जिले के नरहरपुर के निवासी थे।

मिली जानकारी के अनुसार नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 3 दिसंबर को नारायणपुर जिला मुख्यालय से डीआरजी तथा बीएसएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र के पुलिस स्टेशन सोनपुर और कोहकामेटा सीमावर्ती क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। 4 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से रुक रुक कर क्रॉस फायरिंग होती रही। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों से भीषण लड़ाई लड़ते हुए डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक बीरेंद्र कुमार सोरी गंभीर चोट के वजह से मौके पर ही शहीद हो गए। शहीद जवान बीरेंद्र कुमार सोरी बस्तर संभाग के ही कांकेर जिले के निवासी थे। 2010 में वे नारायणपुर जिला बल में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे और 2018 में नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए क्रम से पूर्व प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे।नक्सल विरोधी गश्त एवं सर्च अभियान अभी जारी है। महज 36 साल उम्र के जवान बीरेंद्र कुमार सोरी ने अनेक मुठभेड़ों में कई नक्सलियों को मार गिराया था। इसीलिए उन्हें टर्न आउट प्रमोशन देकर प्रधान आरक्षक बना दिया गया था।

नाम: बिरेंद्र कुमार सौरी

पता: नरहरपुर, कांकेर

भर्ती: 2010, आरक्षक

वर्तमान पद: प्रधान आरक्षक

उम्र: 36 साल

जन्म तिथि: 26/06/1988

आदवाडा़ के जंगल से पूर्व सरपंच सुकलू फरसा का अज्ञात लोगों ने किया अपहरण

0
  • सुकलू की बेटी यामिनी ने लगाई पिता को छोड़ने की मार्मिक गुहार
  • पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल की शुरू

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग अंतर्गत बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक के आदवाडा़ (बिरयाभूमि) के पूर्व सरपंच 50 वर्षीय सूकलू फरसा का अज्ञात लोगों ने मंगलवार शाम को आदवाडा से घर आते समय रास्ते से अपहरण कर लिया। घटना के 24 घंटे बाद पूर्व सरपंच की बेटी यामिनी फरसा व अन्य परिजनों भैरमगढ़ थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अपहरित पूर्व सरपंच सुकलू फरसा की बेटी यामिनी फरसा ने सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित कर अज्ञात अपहर्ताओं से अपने पिता को छोड़ने की मार्मिक अपील की है। अपने इस वीडियो संदेश में यामिनी ने कहा है- मेरे पापा बेकसूर हैं, उन्होंने कभी किसी का अहित नहीं किया है। जो लोग भी मेरे पापा को ले गए हैं, वे मेरे पापा को प्लीज छोड़ दें, हम लोग अपने पापा के बिना रह नहीं सकते। आपकी भी बेटियां होंगी, उनमें मेरी छवि देख लीजिए और मेरे पापा को छोड़ दीजिए, उन्हें किसी तरह से नुकसान मत पहुंचाइए।भैरमगढ़ के एसडीओपी तारकेश साहू ने बताया कि इस घटना की सूचना भैरमगढ़ थाना में परिजनों ने दी है। पूर्व सरपंच सुकलू फरसा के अपहरण मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल अंदरूनी क्षेत्र व इंद्रावती नदी के तटीय गांव का है। विदित हो कि भैरमगढ़ ब्लाक का यह गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित है। नक्सलियों की गतिविधियां इस इलाके में बनी रहती हैं।

कल होगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर हाइटेक हॉस्पिटल भिलाई के डॉक्टरों द्वारा ओपन एयर थिएटर में

0
  • निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर
  • हाई-टेक हॉस्पिटल भिलाई के तत्वावधान में
  • आयोजक – भारतीय जनता युवा मोर्चा राजहरा

ओपन एयर थिएटर दल्ली राजहरा में दिनांक _06-12-24 दिन शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक_ 8 विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

रेजिस्ट्रेशन एवं अन्य जानकारी हेतु संपर्क एम एस श्रीजीत (ऑनलाइन मित्र दुकान न. 05 नगर पालिका काम्प्लेक्स 9993692297)

संजीव सिंह (राजपुताना कंस्ट्रक्शन फायर ब्रिगेड के सामने 9981301500)

व्हाट्सएप के माध्यम से भी रेजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

विनीत

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)दल्ली राजहरा

यंगस्टर्स ने इको फ्रेंडली वेस्ट मैंनेजमेंट पर दिए बेहतरीन प्रेजेंटेशन

0
  •  बस्तर यूनिवर्सिटी में पर्यावरण युवा संसद की प्रतियोगिता का आयोजन 

जगदलपुर विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद की विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शैलेष ध्रुव ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी लोगों ने “एनवायरनमेंट फ्रेंडली वेस्ट मैनेजमेंट स्पेशफिक टू प्लास्टिक वेस्ट” विषय पर अपने विचार रखे।प्रतिभागियों ने इस विषय पर गहन चिंतन और समाधान की बात रखी। जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति राष्ट्र में जन जागरण हो सके। विकास के लिए विकास विद्यार्थी की यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होनी है जिसमे विश्वविद्यालय स्तर, क्षेत्रीय स्तर, राष्ट्रीय स्तर शामिल हैं। कार्यक्रम में प्राध्यापकों द्वारा निर्णायकों की भूमिका निभाई गई।राष्ट्रीय पर्यावरण युवा संसद के विश्वविद्यालय स्तर पर बस्तर विश्वविद्यालय से निर्मला नाग, गृतिका निषाद, निखिल कुमार, संध्या गुप्ता, शीना शर्मा, अंजू कश्यप, रवीना देवांगन, सतीश ठाकुर, शिव कुमारी कश्यप के अनुपम प्रतुतिकरण को चयनित किया गया है।

प्रत्यक्ष प्रणाली से अध्यक्ष एवं महापौर का चुनाव कराने का निर्णय स्वागतेय: श्याम जायसवाल

0
  • साय सरकार के फैसले को सराहा भाजपा नेता ने

दल्लीराजहरा विष्णु देव सरकार की कैबिनेट द्वारा छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव हेतु अध्यक्ष व महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने संबंधी लिए गए निर्णय का भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने स्वागत किया है।

श्याम जायसवाल ने कहा है कि हमारे आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के विधानसभा चुनाव के दौरान की गई घोषणा की अनुरूप अपनी एक और घोषणा को पूरा करते हुए जनता को सीधा अपने मत से अध्यक्ष चुनने का अधिकार उनके हाथों में सौंप दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय की कैबिनेट के इस निर्णय से चुनाव के दौरान पार्षदों की खरीद फरोख्त पर रोक लगेगी। अब जनता अपनी पसंद के उम्मीदवार को सीधा अध्यक्ष व महापौर की रूप में बैठा सकेगे। छत्तीसगढ़ में पूर्व की कांग्रेस सरकार ने नगरीय निकायों में अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली अपना कर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ सीधा धोखा किया था। जिससे जनता के हाथों से खुद वोट कर अध्यक्ष और महापौर बनाने का अधिकार खत्म हो गया था। जिसको ध्यान में रखकर जनहितैषी विष्णुदेव साय सरकार ने कांग्रेस के उस निर्णय को पलट कर फिर से जनता के हाथों में अपना अध्यक्ष और महापौर बनाने का अधिकार सौंप दिया है। जिसकी खुले दिल से स्वागत व प्रशंसा होनी चाहिए। श्याम जायसवाल ने कहा है कि विष्णुदेव सरकार की कैबिनेट ने हमारे अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के राजनीतिक अधिकारों को ध्यान में रखकर उन्हें नगरी निकाय व ग्राम पंचायत चुनाव में छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर पूरे अन्य पिछड़ा वर्ग समाज की भावनाओं का सम्मान किया है। जिसके लिए हम ओबीसी समाज की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार मानते हैं। लगातार भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में जनता की भावनाओं के अनुरूप काम कर रही है। इसलिए हमे पूरा उम्मीद है। की छत्तीसगढ़ में आने वाले नगरी निकाय व ग्राम पंचायत के चुनाव में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को जरूर मिलेगा।

जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए संघटित होकर कार्य करे आदिवासी समाज के लोग : राजाराम तोड़ेंम

0

बकावंड छ.ग.सर्व आदिवासी समाज के पददाधिकारीयों ने अपने समाज को एकजुट करने में इन दिनों बस्तर जिले के विभिन्न ग्रामों में पेसा ग्राम सभा का आयोजन जोरों से कर रहे हैं।

ऐसा ही बकावंड ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपाल पटेल पारा के मुरिया समाज भवन में आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे छ. ग.सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेंम ने सर्व प्रथम गांव की माता की पूजा अर्चना की और सभा को सम्बोधित करते हुए कहा समाज को एकजुट कर उन्हे पेसा कानून के बारे में जानकारी देना जरूरी है। इस एक्ट का मुख़्य उद्देश्य आदिवासी इलाकों के जल , जंगल और जमीन को सुरक्षित करना अनिवार्य है ।

 

 

विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बस्तर जिला अध्यक्ष दशरथ कश्यप ने भी समाज के लोगों को ध्यानाकर्षण कराते हुए आगे कहा इसके लिए गावों में वन भूमि समिति गठन करना,हर गांव में वन अधिकार समिति होना अनिवार्य है।समाज नाईक,पाइक,माझी,पुजारी,पटेल का सबसे जबाबदारी पद है।इन्ही लोग पहले से ग्राम को संचालित कर रहे थे।

इस अवसर में लखेश्वर कश्यप ने कहा की आदिवासी समाज के कल्याण के लिए जल जंगल जमीन को बचाने के लिए समाज के अनेक लोगों ने बलिदान दिया है उन्हें भी याद करना जरूरी है। जमीन को बचाने के लिए कई हजारों में हमारे लोगों ने बलिदान दिया है।बाहर के जो लोग आते हैं उनसे समाज के लोग बिलकुल भी नहीं डरे । अपने हक की लड़ाई के लिए समाज के लोगो को सामने आना पड़ेगा ।यह लड़ाई पहले की तरह नहीं है बल्कि अब कागजी कार्रवाई करनी पड़ती है कागज की लड़ाई करने समाज एकजुट होकर मिलकर कार्य करे । बेवजह की राजनीति से बाज आए । हर ग्रामों में ग्राम सभा को पावर फूल बनाने की जरूरत है। ग्राम सभा में जो पावर है वो अन्य जगहों पर नहीं है। इस अवसर पर,प्रांतीय उपाध्यक्ष कौशल नागवंशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य पकलुराम कश्यप,विशाल,पूरन सिंह कश्यप, बुदरू बघेल,चरणसिंह बघेल,जटी कश्यप,लखमू कश्यप,समल बघेल,डमरूधर मौर्य,धीरज कश्यप, मोहन कश्यप, प्रेमसिंह कश्यप,चुमेश्वर बघेल,रविशंकर, आदि माताएं बहनें मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुरिया समाज के भवन का भी उद्घाटन किया गया ।

अवैध रूप से बेचने लाया गया 85 बोरा धान जप्त

0

जगदलपुर.कलेक्टर बस्तर द्वारा गठित उड़न दस्ता दल के प्रभारी तहसीलदार बस्तर जॉली जेम्स, तहसीलदार भानपुरी लखीराम पांडे ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एआर राणा के निर्देशन में उपार्जन केंद्र देवड़ा में ग्राम देवड़ा निवासी दिनेश कुर्रे पिता तिलक राम के द्वारा भूमि स्वामी गुड्डू पिता जगबंधु के धान पंजीयन रकबे में खपत करने के उद्देश्य से लाए गए 65 बोरा धान को जप्त किया है।फर्जी तरीके से धान बेचने की कोशिश करने वाले के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके साथ ही शंकर लाल नाग पिता बूटी राम निवासी बाजार पारा ग्राम छोटे देवड़ा द्वारा मंडी शुल्क जमा किए बिना लाए गए 20 बोरा धान को जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

विष्णुदेव साय के सुशासन में संवर रहा है छत्तीसगढ़: वन मंत्री केदार कश्यप

0
  • सेवा, सुशासन से आई छत्तीसगढ़ में समृद्धि, बढ़ रहे रोजगार के अवसर
  •  जन कल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा है प्रदेशवासियों को लाभ

जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप आज नारायणपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। जनादेश दिवस के अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विष्णुदेव साय सरकार को एक वर्ष पूर्ण हो गए। उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। आज डबल इंजन की सरकार होने से प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थित भाइयों बहनों का हॄदय से आभार व्यक्त किया।

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कार्यों को पूर्ण किया जा रहा है। भाजपा ने अपने वादों के अनुरूप किसानों को दो वर्ष के धान बोनस की राशि प्रदान की। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को राशि प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। इसी तरह तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 5500 रुपए मिल रहा है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार की दिशा में कार्य किया है। आज बस्तर के किसान भी प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेच रहे हैं। वहीं इससे कांग्रेस के नेताओं को इतनी पीड़ा हो रही है कि धान की खरीदी को लेकर अफवाह फैलाने में जुटे हुए हैं।

पीएससी में पारदर्शिता

वनमंत्री केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पीएससी और व्यापम के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षाओं में विष्णुदेव साय सरकार ने पूर्णतः पारदर्शिता लाने के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। आज साय सरकार के सुशासन में दूर गांवों के तथा गरीब मजदूर परिवारों के युवक – युवतियों को राज्य प्रशासनिक सेवा की नौकरियों में मौका मिल रहा है। ग्रामीण युवा भी सपने पूरा करने पूरे आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई कर रहे हैं।

बस्तर में विकास की धारा

वनमंत्री केदार कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा बस्तर के लिए 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जाने पर बयान जारी करते हुए कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर केंद्र की मोदी सरकार का यह कदम बस्तर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तरवासियों की ओर से पीएम मोदी और विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि बस्तर में

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले पीड़ित परिवारों और आत्म समर्पण कर चुके नक्सलियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में डबल इंजन सरकार की सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है।

भ्रष्टाचार का नहीं कोई स्थान

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार जनहित में काम करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव सरकार में मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। हमारी विष्णुदेव साय सरकार में भ्रष्टाचार का कोई स्थान नही है। हमारी सरकार का एक ही लक्ष्य है छत्तीसगढ़ को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुरुप संवारना। प्रदेश की जनता ने जिन आकांक्षाओं को लेकर हमारी सरकार बनाई है उन सभी वादों को पूरा करने के लिए हम सतत कार्य कर रहे हैं।

भाजपा के एक साल में पूरी तरह बदहाल हो गया है छत्तीसगढ़: दीपक बैज

0
  •  साय सरकार जश्न मनाने में है मगन और दिव्यांग आंदोलन को मजबूर

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि एक साल में ही भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह से बदहाल करके रख दिया है। राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है। सरकार अपने एक साल का जश्न मना रही है और दिव्यांग आंदोलन करने मजबूर हैं, भाजपा के झांसे से त्रस्त किसान खून के आंसू रो रहे हैं।

दीपक बैज जिला कांग्रेस कार्यालय जगदलपुर में पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि साय सरकार अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने का जश्न मना रही है। सरकार के खिलाफ दिव्यांगजन आंदोलन करने को मजबूर हैं। दिव्यांगजन मुख्यमंत्री निवास घेरने को निकलने को विवश हो गए। यह सरकार के 1 साल की कथित सफलता का आईना है।भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया है। जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो गई हैं, सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण एक साल में ही राज्य के खजाने पर 37 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा चढ़ गया है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलना बंद हो गया। सरकारी नौकरी में भर्तियां बद हो गई हैं।बिजली के दाम बढ़ गए हैं। एक साल में ही साथ सरकार जनता में अलोकप्रिय साबित हो गई है। विष्णुदेव सरकार विफल साबित हो गई. है। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिए गए। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में माँब लिचिंग शुरू हो गई।आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गई। राजधानी में 5 बार गोलीबारी हो गई। गौ तस्करी की शुरू हो गई। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोत्तरी हो गई, पोटा केबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गई। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ गईं। लूट अपराध, डकैती चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ गईं। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। नक्सलवादी घटनाओं में बढोत्तरी हो गई।सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाई। रोज नक्सली हत्याएं कर रहे हैं। सरकार बयान देने तक सीमित है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गए। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है। रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है। 18 लाख आवास देने का वादा था, 1 साल में 1 भी नया मकान नहीं दे पाए।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस राज में 7 किलो राशन मिलता था उसमें कटौती हो गई है।सरप्लस बिजली चाले छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती शुरू हो गई। जमीन रजिस्ट्री में जनता को लूटा जा रहा है। भूमि की गाईड लाईन की दर में 30 प्रतिशत की छूट को समाप्त कर दिया गया। लेकिन रजिस्ट्री फीस में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को नहीं हटाया गया। भाजपा के एक साल में किसान आत्महत्या दौर चालू हो गया। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।राजनांदगांव, बस्तर, बिलासपुर, महासमुंद हर जगह से किसानों की आत्महत्या की खबरे आ रही हैं। किसानों के धान का पैसा न्याय योजना की चौथी किस्त खा गए। सरकार ने मक्का, गन्ना गौण अन्नों का समर्थन मूल्य पर खरीदी बंद कर दिया।

रिमोट कंट्रोल्ड सरकार विष्णुदेव सरकार रिमोट कंटोल्ड सरकार है।छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गई है।सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिए जा रहे हैं।महतारी वंदन योजना में माताओं बहनों से धोखा किया गया। 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष पैसा गुम हो गया..कुल मिलाकर साय सरकार एक साल में ही अलोकप्रिय साबित हो रही है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, निगम के नेताप्रतिपक्ष उदय नाथ जेम्स, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय,निगम सभापति कविता साहू,अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, ग्रामीण महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर आदि उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS