City Media - Page 341 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 341

संसद में तीसरे दिन भी मुखर रहे बस्तर सांसद महेश कश्यप

0
  • स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े मामलों पर मांगा ब्यौरा 

अर्जुन झा

जगदलपुर लोकसभा के शीतकालीन सत्र में बस्तर के सांसद महेश कश्यप लगातार सक्रियता के साथ मुद्दे उठा रहे हैं। तीसरे दिन भी वे मुखर नजर आए। आज सांसद श्री कश्यप ने टीकाकरण से संबंधित यू-विन पोर्टल की पहुंच और टीकाकरण की स्थित से जुड़ी जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मांगी। कश्यप को बताया गया कि छत्तीसगढ़ में यू- विन पोर्टल पर छत्तीसगढ़ में 15 लाख 14 हजार 999 लोग पंजीकृत हैं और 55 लाख 63 हजार 865 लोगों को खुराक दी जा चुकी है।

29 नवंबर को बस्तर सांसद महेश कश्यप द्वारा शीतकालीन सत्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से प्रश्न किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से सार्वभौमिक टीकाकरण के डिजिटलीकरण के लिए निर्मित यू- विन पोर्टल की खासियत, उपयोगिता, कार्यत्मकता, उद्देश्य और लक्ष्य के बारे में जानकारी मांगी। बस्तर सांसद के प्रश्न पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पूरे देश के आंकड़ों की जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि 12 टीके निवारणीय रोगों की रोकथाम के लिए गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को लगाए जाते हैं। उन्होंने यू विन पोर्टल के बहु आयामी उपयोग और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि इस पोर्टल के सहयोग से समय पर टीकाकरण में बड़ी सहायता मिलती है। मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सांसद को यू विन पोर्टल में देशभर के लोगों के पंजीयन एवं टीकाकरण की स्थिति की भी जानकारी दी। इसके अनुसार छत्तीसगढ़ के 15 लाख 14 हजार 999 लोग यू विन पोर्टल में पंजीकृत हैं और राज्य के 55 लाख 63 हजार 865लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। सांसद महेश कश्यप ने एवं आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) प्रताप राव जाधव से प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना और इसके पैकेज के बारे में जानकारी मांगी। मंत्री ने योजना और उसके कवरिंग क्राइटेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी सांसद महेश कश्यप को उपलब्ध कराई है। देश की सर्वोच्च संस्था संसद में पहली बार पहुंचे बस्तर के सांसद महेश कश्यप इस तरह लगातार जनहित के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कल रेल मंत्रालय से जुड़े सवाल उठाए थे, तब बस्तर के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई थी

पुलिया निर्माण का पुनः सर्वे कराकर घरों को टूटने से बचाने और मुवावजा देने की मांग

0
  •  कांग्रेस ने हाई लेवल ब्रिज निर्माण के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और वार्डवासियों द्वारा नेशनल हाईवे 30 खड़गघाट, प्रवीर वार्ड में हो रहे एक तरफा उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण का पुनः सर्वे कर प्रवीर वार्ड के मकानों को नुकसान से बचाने व प्रभावित परिवारों को मुवावजा देने हेतु कलेक्टर बस्तर हरिस एस को ज्ञापन सौंपा।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि एनएच-30 के खड़कघाट मार्ग पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके लिए वार्ड के 20-25 परिवारों को अवैध निर्माण किए जाने के संबंध में मकान खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। लोगों को घर से बेघर किया जा रहा है।जबकि सरकार को पुलिया निर्माण हेतु सड़क के दोनो ओर पूर्व व पश्चिम में सर्वे कर निर्माण कार्य कराया जाना था किंतु सिर्फ पूर्व में किया जा रहा है सरकार को पश्चिम का भी इसके लिए कुछ एरिया कवर करना था, जिससे वार्डवासियों का नुकसान कम होता। वर्तमान स्थल पर प्रभावित परिवार लगभग 40 से 60 वर्ष पूर्व से निवासरत हैं और राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत वर्ष 1998 में इन्हें 30 वर्षीय पट्टा प्राप्त है। यह परिवार जीवन यापन कर रहे है साथ ही उसी जगह पर यह पीड़ित परिवार ने एक-एक पूंजी अर्जित कर 5 से 10 वर्ष पूर्व पक्का मकान का निर्माण करवाया है। इन लोगों से नगर पालिक निगम द्वारा मकान का निर्धारित शुल्क संपति कर प्रतिवर्ष लिया भी जा रहा है। सुशील मौर्य ने कहा है कि पुल निर्माण का सर्वे सड़क के एक तरफ से किया गया है जो बेहद संदेहास्पद है।यदि दोनों ओर के मकानों को देखते हुए सर्वे किया जाता तो वार्डवासियों का मकान क्षतिग्रस्त नहीं होता। वर्तमान में पूर्व दिशा में उच्चस्तरीय पुल के अलावा सड़क व नाली का निर्माण किया जा रहा है। पुल के दूसरी ओर सड़क व नाली निर्माण की वजह से पक्के मकानों को अधिक नुकसान हो रहा है।अगर पूर्व दिशा के घरों को तोड़कर सड़क, नाली बनाई जा रही है, इसकी आवश्यकता पीड़ित परिवारों को नहीं है। श्री मौर्य ने कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से इस विषय से अवगत कराकर निवेदन किया है कि पीड़ित परिवारों को कम से कम नुकसान हो इसके लिए संबंधित विभाग को पुनः सर्वे कराए जाने आदेशित किया जाए। साथ ही पुल निर्माण में बाधिक मकानों का इंजीनियर से मूल्यांकन कराकर उचित मुआवजा व रहने के लिए आवास दिलवाने का प्रयास किया जाए, ताकि प्रभावित परिवार सुकून से अपना जीवन यापन कर सकें। सुशील मौर्य ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी व वार्ड के पीड़ित परिवार के सदस्य हृदयदिल से सदैव आपके आभारी रहेंगे। जिस पर कलेक्टर हरिस एस ने इस मामले पर सकारात्मक हल निकाल निजात दिलाने की बात कही। इस दौरान सुशील मौर्य के साथ रविशंकर तिवारी, नगर निगम में उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, एडवोकेट संकल्प दुबे, प्रभारी महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अनुराग महतो सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुणसाव जी से मुलाक़ात कर कहा इब्राहिम नेनिर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल की ज़मीन की हो जॉच

0

चिखलाकसा/दल्ली राझरा-निर्मला इंग्लिश मिडियम को बिना कर चुकता प्रमाण पत्र दिये बिना जारी किया गया भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र पर जॉच टिम गठित करने की माग किए मा. अरुण साव जी उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को इब्राहिम ने बताया कि कुछ दिन पूर्व कि मेरे द्वारा दिनांक 19.09.2018 को निर्मला इंग्लिश मिडियम स्कूल की टैक्स की राशि वसूल किये जाने के लिए शिकायत संबंधित विभाग को किया गया था।

चिखलाकसा निकाय मे राजस्व की कमी है लेकिन निर्मला इंग्लिश मिडियम स्कूल द्वारा टैक्स राशि रू. 967184.00 बकाया है किन्तु उसके पश्चात् भी अधिकारी द्वारा सामान्य नागरिकों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र संपूर्ण टैक्स जमा करने के बाद दिया जाता है। अधिकारी को कौन सा ऐसा लाभ मिला जो बिना टैक्स राशि जमा किये बिना भवन अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शासन द्वारा निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के नियम 12 (1) क अंतर्गत निजी विद्यालयों में 2011 के सर्वे सूची अनुसार निशुल्क शिक्षा दिया जाना है। निर्मला इंग्लिश मिडियम स्कूल अपनी समिति को अल्पसंख्यक समुदाय से सम्मिलित होने के चलते गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा से वंचित रखते है। कोई भी गरीब बच्चों को अपने स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाता है। स्कूल चिखलाकसा की भूमि पर स्थित है लेकिन अपने स्कूल को दल्लीराजहरा के नाम से संचालित किया जाता है। स्कूल की भूमि को सीमांकन किया जाये। जिससे कई आस-पास की जमीन दबे होने की संभावना है।

अरुणसाव जी ने इसे अपने संज्ञान में लेते हूवे कहा जल्द करवाई की जाएगी साथ गज माला से उनका स्वागत किया गया पार्षद संगीतासाहू ,लीला डसेना, विमला जैन व अन्य साथियों ने किया स्वागत।

छात्रों व अभिभावकों पर बोझ डालने का काम न करे विश्वविद्यालय: रेखचंद जैन

0
  • दोगुनी फीस वृद्धि को तुरंत वापस ले विश्वविद्यालय प्रशासन: रेखचंद जैन 

जगदलपुर पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि शहीद महेंद्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय फीस दोगुनी कर छात्रों व अभिभावकों पर बोझ डालने का काम न करे। शिक्षा नीति की आड़ में बस्तर के छात्र- छात्राओं का यह आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे आदिवासी बाहुल्य बस्तर क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। अब तक मात्र सवा सौ छात्रों का फार्म भरना इस बात का प्रमाण है कि विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय का यह निर्णय पसंद नहीं आया है।

विश्वविद्यालय कार्य परिषद के पूर्व सदस्य जैन ने फीस वृद्धि के निर्णय की मंजूरी कार्य परिषद से न लिए जाने पर भी आश्चर्य व्यक्त किया है। जैन ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को यह बताना चाहिए कि विद्या परिषद व कार्य परिषद में यह विषय कब लाया गया था ? बस्तर संभाग के सात जिलों में विस्तारित विश्वविद्यालय के इस विवेकहीन व अदूरदर्शी निर्णय का असर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों पर कितना पड़ेगा इस दिशा में विचार न किया जाना साबित करता है कि अफसरशाही किस कदर हावी है। पूर्व विधायक जैन ने मीडिया को जारी बयान में कहा है कि छात्र हित में फीस बढ़ोत्तरी का निर्णय तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। उन्होने विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा है कि वह पुलिस द्वारा छात्र नेताओं को डराने- धमकाने की अपनी मानसिकता का भी त्याग करे अन्यथा इसके दुष्परिणाम भुगतने को तैयार रहे।  जैन ने कहा है कि विद्यार्थियों के भावी जीवन से खिलवाड़ करने के बस्तर विश्वविद्यालय के फैसले की सर्वत्र निंदा होने के बाद भी फीस बढ़ोत्तरी का समर्थन करने वाले कुतर्क गढ़े जा रहे हैं, जो निंदनीय एवं अस्वीकार्य हैं।

कार्यपरिषद का गठन न होना शर्मनाक

पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि फीस बढ़ोत्तरी जिस विद्या परिषद व कार्य परिषद से मंजूरी की प्रत्याशा में की गई है, वह शर्मनाक व खेदजनक इस लिहाज से है कि राज्य की सत्ता में आने के लगभग एक साल बाद भी प्रदेश सरकार कार्य परिषद के सदस्यों का नाम फाईनल नहीं कर पाई है। पांच विधायकों के नाम तय न होने से कार्य परिषद का कोरम ही पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उसकी बैठक ही आहूत नहीं हो रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है। इन परिस्थितियों में फीस बढ़ोत्तरी जैसे विषय को नहीं लिया जाना था लेकिन अफसरशाही की यही निशानी है। श्री जैन ने फिर दोहराया कि फीस वृद्धि का फैसला तुरंत वापस हो।

संगठन को मजबूत करने के लिए बुथ कमेटियों का गठन

0
  •   नगर के सभी बूथो का होगा पूर्ण गठन, सुरेश गुप्ता !!!

जगदलपुर भाजपा जगदलपुर नगर मंडल द्वारा मोर बुथ मोर अभियान के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए बूथो और कार्यकारिणी सदस्य का चयन एवं बुथ कमेटी का गठन, समस्त बुथो की बैठक कर, सर्वसम्मति से किया जा रहा है! संगठन के महापर्व, सदस्यता अभियान के पश्चात बुथ कमेटी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई! बुथो को सशक्त बनाने के लिए सभी वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, बुथ कमेटी संगठन की सबसे मजबूत इकाई मानकर, सशक्त बूथ बने, इस पर संगठन के द्वारा नियुक्त सभी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में बुथ कमेटी की बैठक लेकर बुथ के गठन की कार्रवाई कर रहे हैं, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने बताया है भाजपा की संवैधानिक व्यवस्था के तहत भूत अध्यक्ष का चुनाव मंडल अध्यक्ष का चुनाव जिला अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है इसी कार्यक्रम में जगदलपुर नगर मंडल के 101 बुथ कमेटी का गठन करने का लक्ष्य पार्टी संगठन की ओर से मिला है! 101 बुथ पर निरंतर गठन का कार्य किया जा रहा है शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र स्तर पर जिम्मेदारी दिया गया है चुनाव संपन्न कराने हेतु शक्ति केंद्र स्तर पर चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है और सुरेश गुप्ता सभी चुनाव अधिकारियों के साथ हर बहुत तक पहुंच कर चुनाव संपन्न कराने में मदद कर रहे है ।

आज नगर के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी शक्ति केंद्र गुरु गोविंद सिंह शक्ति केंद्र अटल बिहारी वाजपेई शक्ति केंद्र, अंबेडकर शक्ति केंद्र प्रताप देव शक्ति केंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केंद्र के विभिन्न वार्डों में बूथों का गठन की प्रक्रिया पूर्ण हुई गुरु गोबिंद सिंह शक्ति केंद्र में बूथ कमेटी का गठन किया गया! बूथ कमेटी के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी की नियुक्ति की गई

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने सभी नवीन पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उन्हें संगठन कार्य के प्रति प्रेरित किया!

आज की बूथ कमेटी गठन की प्रक्रिया में महापौर सफ़िरा साहू, राजेंद्र बाजपेई, आरेंद्र सिंह,रंजीत पांडे मनोहर तिवारी, शशी पाठक, योगेश शुक्ला, लाला किशोर महावर, रोशन झा, योगेश ठाकुर, प्रकाश झा, शैलेश श्रीवास्तव, केतन महानदी, राजपाल कसेर, दिगंबर राव, प्रमिला कपूर कविता सेठी, सुनीता यादव, सुमित्रा, कौशल्या जलछत्री अतुल सिम्हा, अतुल कौशल भुवनेश ध्रुव, शैलेंद्र भारती किरण दीवान शैलेन्द्र पाण्डे कमला सेठिया, हेमंत सिन्हा आत्मा राम जोशी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता की अनुपस्थित रहे

किस्मत वालों को मिलती है अशविरा जैसी बेटी

0
  • जगदलपुर की बिटिया अशविरा हुसैन ने बढ़ाया माता- पिता का मान
  • स्कूल प्रबंधन ने किया पिता अनवर का सम्मान 

जगदलपुर आम तौर बच्चों की पहचान माता – पिता से होती है। ऐसे सौभाग्यशाली माता पिता बहुत कम होते हैं, जिनकी पहचान अपनी संतान से बनती है। वैसे तो जगदलपुर के समाजसेवी अनवर हुसैन किसी परिचय और पहचान के मोहताज नहीं हैं, मगर उनकी इस पहचान पर उनकी बेटी अशविरा हुसैन ने चार चांद लगा दिए हैं। अशविरा जिस स्कूल के दम पर आज बड़े मुकाम की ओर बढ़ चुकी है, उस स्कूल प्रबंधन ने जब अनवर हुसैन का सम्मान किया, तो उनका सीना गर्व से और भी चौड़ा हो गया।

निर्मल विद्यालय जगदलपुर में गणित और कम्प्यूटर साइंस की स्टूडेंट रही अशविरा हुसैन बड़ी ही मेधावी छात्रा है। अशविरा निर्मल स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा में सिलेक्ट होकर देश की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। पहले स्कूली बोर्ड परीक्षा में शानदार रिजल्ट लाकर अवशिरा हुसैन ने अपने अब्बू अम्मी का मान बढ़ाया, फिर सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के बाद एनआईटी में पढ़ाई के लिए चयनित होकर के पिता अनवर हुसैन का सीना गर्व से और भी चौड़ा कर दिया। पिता अनवर हुसैन के लिए तो अशविरा खुशियों की नेमत लेकर इस दुनिया में आई है। अनवर हुसैन का सीना तब 56 इंच को पार कर गया, जब बेटी की उपलब्धि पर निर्मल स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सम्मानित किया। पिता अनवर हुसैन खुशी से फुले नहीं समा रहे थे। बड़े नसीब वालों को मिलती है अशविरा जैसी बेटी।अनवर हुसैन कहते हैं कि ऎसी बेटियां सचमुच सौभाग्य से मिलती हैं। उन्होंने सभी माता पिता से अपील की है कि अपनी बेटियों को खूब पढ़ाएं, उन्हें हर तरह की खुशियां और सुविधाएं दें, बेटा बेटी में फर्क न करें।

अपार आईडी ने पैदा की मुश्किलें अपार; रुकवा दिया था वेतन, काम कर गई हड़ताल की वार्निंग

0
  •  बच्चों का अपार आईडी बनाने के काम को लेकर नाराज हैं सीएसी
  • जिले के 266 संकुल समन्वयकों का रोक दिया गया था वेतन
  •  डीईओ ने जारी किया भुगतान का आदेश

अर्जुन झा

जगदलपुर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना अपार आईडी ने शिक्षकों और संकुल समन्वयकों के सामने अपार मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यार्थी का एक यूनिक अपार आईडी बनाया जाना और उनका डिजिटल लॉकर तैयार किया जाना है। इसके लिए शिक्षक शिक्षिकाओं को किसी तरह का प्रशिक्षण ही नहीं दिया गया है।

अपार आईडी के तहत बनने वाले डिजिटल लॉकर में संबंधित छात्र के सभी तरह के शैक्षणिक दस्तावेज और उसकी व्यक्तिगत जानकारियां संग्रहित किए जाने की योजना केंद्र सरकार द्वारा सुनिश्चित की गई है।बिना प्रशिक्षण के शिक्षक शिक्षिकाओं को यह महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कराने की जिम्मेदारी दे दी गई है। अब भला बेचारे शिक्षक शिक्षिकाएं बिना सीखे पढ़े यह कार्य कैसे निपटाएं? लिहाजा काम पूरा नहीं हुआ तो गाज संकुल समन्वयकों पर गिर गई। उनका वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के इस फरमान से संकुल समन्वयकों और शिक्षक शिक्षिकाओं में नाराजगी फैल गई। इस कार्य के लिए आज तक प्राथमिक शालाओं व माध्यमिक शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित ही नहीं किया गया है और न ही इस संबंध में ब्लॉक व जिला स्तर पर किसी प्रकार की कार्य योजना तैयार की गई न प्रशिक्षण दिया गया। इस लापरवाही की सीधी जिम्मेदारी जिला परियोजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी की बनती है। अपार आईडी बनाने हेतु कई प्रक्रियाओं में दिक्कतें आ रही हैं, जिनका निराकरण जिला स्तर पर कभी नहीं किया गया। अपार आईडी बनाने में सबसे जटिल समस्या आधार कार्ड अपग्रेडेशन है। बस्तर जिले की 60 प्रतिशत छात्र छात्राओं के आधार कार्ड अपग्रेड नहीं हो पाए हैं। यह उनके पालकों और शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए बड़ी चुनौती भरा काम है। इसका समाधान जिला स्तर के आधिकारियों द्वारा किया जाना था, जो कि नहीं किया गया। अपार आईडी के कार्य में प्रगति न होने पर संकुल समन्वयकों बलि का बकरा बनाते हुए वेतन भुगतान के चार दिवस पहले उनका वेतन रोकने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर अपार आईडी के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के राष्ट्रीय सर्वेक्षण कार्यक्रम परख एनएएस 2024 में सहयोग नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ आज तक जिले के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उधर वेतन रोकने के आदेश से नाराज बस्तर जिले के समस्त संकुल समन्वकों ने आपात बैठक कर निर्णय लिया कि जब बिना उचित कारण के बेवजह वेतन रोका जा रहा है तो संकुल समन्वयक क्यों उक्त कार्य को करेंगे? इसके बाद बस्तर जिले के संकुल समन्वयकों ने आज 28 नवंबर से कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी थी।

जारी हुआ भुगतान का आदेश

हड़ताल करने जिलेभर के संकुल समन्वयक आज हड़ताल करने जिला मुख्यालय जगदलपुर में जमा हो गए थे। इसकी भनक लगते ही जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने संकुल समन्वयक संघ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया। उन्होंने सभी बातों पर विचार करने के बाद संघ के जिला अध्यक्ष और प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वेतन का भुगतान किया जाएगा आप लोग हड़ताल वापस लेकर ड्यूटी पर लग जाएं। इस

आश्वासन के बाद संकुल समन्वयकों ने हड़ताल वापस ले ली और कुछ ही देर में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और परियोजना अधिकारियों को संकुल समन्वयकों के वेतन भुगतान के संबंध में आदेश जारी कर दिया।

मां दंतेश्वरी शक्तिकेंद्र में बूथ समिति का हुआ गठन

0

जगदलपुर मां दंतेश्वरी शक्तिकेंद्र के अंतर्गत मां दंतेश्वरी वार्ड नंबर 20 में बूथ क्रमांक 119 और 120 में बूथ समितियों का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारी सदस्य नामित किए गए। बूथ समिति के गठन के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में रोशन झा उपस्थित थे।समिति के गठन में उपस्थित शक्तिकेंद्र प्रभारी मनोहर दत्त तिवारी, सह प्रभारी प्रकाश झा, वार्ड के पार्षद एवं संयोजक राजपाल कसेर, सतीश वाजपेयी एवं वार्ड क महेश दास, कमल श्रीवास्तव, हेमलाल, दंतेश्वर राव, बिशन पाल, हेमराज, आशा सागर, नीला महाराणा, दीपा सागर, कलावती कसेर, गुजी, कनेश्वरी नाग, शंभू ठाकुर, सावित्री राणा, रेखा, सुखलाल नाग, सोनदई, सफीर, तुलसा सागर, रोशनी, रोगों, कमला रामसिंह, मिनाज, राजेंद्र, दयाशंकर, सत्यनारायण, साहिल, रायचंद, अरुण सागर, रतन नाग, शिवानंद एवं वार्ड के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बूथ में गणेश दास मानिकपुरी, सुखदेव मेश्राम, मानिमा सागर, रंजीता पाणिग्रही को सर्व सम्मति से चुना गया

पदोन्नति प्रक्रिया के लेट लतीफी से नाराज सहायक शिक्षकों ने डीईओ को दिया हड़ताल का अल्टीमेटम

0
  •  बस्तर जिले की 200 प्राथमिक शालाओं रिक्त है प्रधान पाठकों का पद 

जगदलपुर शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया लंबित रहने से सहायक शिक्षक आक्रोशित हो उठे हैं।इसे लेकर शिक्षकों ने हड़ताल का भी अल्टीमेटम दे दिया है।

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे ने बताया कि बस्तर जिले की प्राथमिक शालाओ में प्रधान अध्यापक के लगभग 200 पद रिक्त हैं। पिछला प्रमोशन हुए लगभग डेढ़ वर्ष हो चुके हैं एवं पात्र सहायक शिक्षक प्रधान अध्यापक की पदोन्नति का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। जिले में पद रिक्त होते हुए भी पदोन्नति से वंचित होना काफी कष्टदायक है। जबकि अधिकांश प्रधान अध्यापक रिक्त शालाएं शिक्षक विहिन और एकल शिक्षिकीय हैं। जिससे सहायक शिक्षक संवर्ग प्रताड़ित महसूस कर रहा है। संघ द्वारा तीन -चार बार ज्ञापन दिया जा चुका है, परंतु इस पर किसी भी प्रकार से कार्रवाई न होने के कारण संगठन क्षुब्ध और है। इस बेरुखी से आहत होकर और पदोन्नति की प्रक्रिया 5 दिसंबर तक पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में 6 दिसंबर को फेडरेशन के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

 

इसके लिए जिम्मेदार जिला शिक्षा कार्यालय होगा। आज के भेंट कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देवराज खूंटे के साथ जिला सचिव गणेश्वर नायक, ब्लॉक अध्यक्ष कौशल्या सोरी, ईश्वर बंधैया ब्लॉक अध्यक्ष बस्तर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष एसएन सिदार, सह सचिव राम किशोर नेताम, एसएस जॉन, मकुंद देवांगन, मनी भद्रे, टीकम ठाकुर, बिमला सोरी, श्रीमती आर्मो और बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने ने किया दरभा ब्लॉक के अस्पतालों का निरीक्षण

0
  • आयुष्मान कार्ड बनाने एवं सिकलसेल जांच में तेजी लाने के दिए निर्देश 

जगदलपुर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बस्तर द्वारा विकासखंड दरभा के अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने आयुष्मान कार्ड एवं सिकल सेल जांच की प्रगति की जानकारी ली। उप स्वास्थ्य केन्द्र छिंदावाड़ा एवं चंद्रगिरी के आश्रित ग्राम मामड़पाल के पुजारीपारा में आयुष्मान कार्ड बनाने में लगे ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक गोपलत नाग से आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी ली गई। लब्बापारा में सीएचओ नंदनी भगत, नम्रता कड़ियाम एवं सहयोगी जितेंद्र ठाकुर एमटी एवं मितानिन द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु घर घर भ्रमण के दौरान सभी सीएचओ से आयुष्मान कार्ड निर्माण में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई एवं जल्द से जल्द सभी ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उन्हें लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया। सीएमएचओ ने उप स्वास्थ्य केंद्र चंद्रगिरी का निरीक्षण किया, जहां पर अंदरूनी क्षेत्र बेलापारा में संयोजक देवाशीष यादव, सीएचओ सेजमनी बघेल द्वारा सिकल सेल टेस्ट एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण किया जा रहा था। कर्मचारियों एवं एमटी मितानिनों से कार्य में आने वाल कठिनाईयों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। डॉ. संजय बसाक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल मंडावी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र सिंह नेताम उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS