City Media - Page 355 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 355
0

कुसुमकसा __ मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि में शिव मंदिर प्रांगण में 5 लाख रुपयों की लागत से सिमेंटीकरण निर्माण का भूमिपूजन किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवराम सिंद्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा ने ब विशेष अतिथि दीपक यादव उपसरपंच पंचगण नितिन जैन ,राधेश्याम चुरेंद्र,गिरवर सिंह कोमा , जयंत्री नेताम थे , 15 वे वित्त आयोग अंतर्गत जिला पंचायत विकास योजना से जिला पंचायत सदस्य निधि से मिथलेश निरोटी ने ग्राम पंचायत सहित ग्रामीणों की मांग पर प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई है

कार्यक्रम का शुभारंभ मां धरती की पूजा अर्चना कर किया गया तदपश्चात अतिथियों ने गैंती चलाकर निर्माण कार्य प्रारंभ किया

मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद मुख्य अतिथि के आसंदी से उपस्थित जन से कहा की ग्राम पंचायत कुसुमकसा के सरपंच शिवराम सिंद्रामे सहित ग्रामीण काफी समय से शिव मंदिर प्रांगण में ग्राम ब स्कूलों के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है किंतु जमीन ऊबड़ खाबड़ होने से ग्रामीणों को बैठने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,जिससे होने वाले कार्यक्रम में भी व्यवधान उत्पन्न होता है इसलिए उक्त स्थल को सिमेंटीकरण कराने की मांग लगातार की जा रही थी ,ग्रामीणों को को रही परेशानियों को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य निधि से उक्त स्थल पर सीमेंटीकरण के लिए पांच लाख रुपयों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है , सिमेंटीकरण हो जाने से ग्रामीणों ब स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक सहित अन्य कार्यक्रम करने में सुविधा होगी और ग्रामीणों को उक्त स्थल पर बैठ कर कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे , निरोटी ने ग्राम के विकास में हर संभव सहयोग करने की बात कही

 

इस अवसर पर अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य, आत्माराम चुरेंद्र ,गंगाधर लेडिया ,गुलाम खान , चैतराम ,मनीष बैस , जीवराखन नेताम ,कमलेश्वर सिन्हा, पुष्पजीत बैंस अशोक धरमगुड़ी, डॉ साहू ,अशरफ अली ,पार्थ बैंस,सुरेंद्र ,लोकेश सिन्हा,सहित ग्रामीण उपस्थित थे

दंतेवाड़ा पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव

0

जगदलपुर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव दंतेवाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने माई दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माई दंतेश्वरी जी की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

दंतेवाड़ा पहुंचे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव

0

जगदलपुर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव दंतेवाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने माई दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माई दंतेश्वरी जी की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

कोहंगापाल गांव को नशामुक्त और पॉलीथिन मुक्त बनाने में जुटे यंगस्टर्स

0
  • हायर सेकंडरी स्कूल करीतगांव स्कूल की रासयो इकाई ने लगाया कैंप 

बकावंड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करीतगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत कोहंगापाल में सात दिवसीय एनएसएस कैंप आयोजित किया गया है। एनएसएस के स्वयं सेवक गांव में जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई भी कर रहे हैं। गांव में सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्कूल की 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने ग्राम पंचायत कोहगापाल की गली मोहल्लों, सड़कों, पंचायत, स्कूल व मंदिर परिसर की साफ सफाई में श्रमदान कर योगदान दिया।छात्र छात्राओं ने पर गांव को पॉलिथीन मुक्त और नशा मुक्ति बनाने के लिए भी अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। युवा एनएसएस के माध्यम से सामुदायिक सेवा और राष्ट्र की सेवा करने का विकल्प चुनते हैं, एनएसएस बैज को गर्व के साथ पहनते हैं और जरूरतमंदों की मदद करने की जिम्मेदारी की भावना रखते हैं।एनएसएस के बैज में 8 बार वाला कोणार्क मंदिर के रथ का पहिया दिन के 24 घंटों को दर्शाता है, जो धारण करने वाले को चौबीसों घंटे राष्ट्र की सेवा के लिए तैयार रहने की याद दिलाता है। बैज में लाल रंग स्वयंसेवकों में स्फूर्ति ऊर्जा और सेवा भावना को दर्शाता है। नीला रंग ब्रह्मांड को दर्शाता है जिसका एनएसएस एक छोटा सा हिस्सा है, जो मानव जाति के कल्याण के लिए अपना योगदान देने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम अधिकारी

मोहम्मद अकबर खान से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि जनता को जागरूक करने के लिए स्वच्छता, नशामुक्ति और पॉलीथिन मुक्ति की शुरूआत पहले अपने घर से, गली से, मोहल्ले से, अपने कार्यालय से, अपने गांवों से करने की प्रेरणा एनएसएस के युवा लोगों को दे रहे हैं। श्री खान ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में चल रहे क्लीन इंडिया पालिथीन मुक्त कार्यक्रम के तहत गांव में पालिथीन मुक्त अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी अकबर खान ने कहा कि पालीथिन मुक्त भारत तभी होगा जब हम और आप एकजुट होकर सामूहिक रूप से अभियान चलाएंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरणदेव ने पल्ली में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का किया शुभारंभ

0
  • किसानों का देव ने हार पहना कर किया स्वागत 

जगदलपुर जगदलपुर विकासखंड अंतर्गत पल्ली धान उपार्जन केंद्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरणदेव द्वारा पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। उन्होंने धान बेचने आए अन्नदाता किसानों का फूलमाला से स्वागत भी किया। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित कृषक व गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

इस दौरान विधायक किरणदेव ने खरीदी केंद्र में कृषकों के लिए विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। गुरुवार को पूरे प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में घोषित धान के समर्थन मूल्य रुपए 2300 (मोटा धान ) और रुपए 2320 (पतला धान ) के अनुसार छत्तीसगढ़ में 14 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। जिले में कुल 79 उपार्जन केंद्रों में पंजीकृत कृषकों से धान खरीदी की जानी है। इस वर्ष लघु एवं सीमांत कृषकों को दो टोकन और बड़े कृषकों को तीन टोकन देने का प्रावधान है। टोकन ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यम से किसानों को प्रदान किया जा रहा है। कृषक ऐप टोकन तुंहर हाथ के मध्यम से भी किसान स्वयं टोकन जारी कर सकते हैं। सभी उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मॉइस्चर मीटर, बॉयोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध हैं। सभी केंद्रों में नए और पुराने बारदानों की पूरी व्यवस्था की गई है। कृषकों की सुविधा हेतु सभी उपार्जन केंद्रों में छाया और पेयजल, शौचालय तथा बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उपार्जन केंद्रों में स्थानीय निगरानी समिति स्थापित है जो कृषकों की समस्या का निराकरण करेगी। गुरुवार को जिले के 42 उपार्जन केंद्रों में विधिवत रूप से 46 कृषकों का सम्मान के साथ धान खरीदी प्रारंभ की गई। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बायोमेट्रिक सत्यापन के द्वारा धान खरीदी की जानी है। अपरिहार्य स्थिति के लिए ट्रस्टेड पर्सन की नियुक्ति भी की गई है। इस दौरान विधाशरण तिवारी, मनोहर तिवारी, मुरलीधर सेठिया, अजय सेठिया, गौरव जोशी व अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

केंद्र एवं राज्य सरकार जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित: विष्णुदेव साय

0
  • गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भाठगांव बी में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं कंवर समाज सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
  • भगवान बिरसा मुंडा के पराक्रम को बताया अनुपम एवं अद्वितीय

ग्राम भाठागांव बी में कंवर समाज द्वारा संचालित हायर सेकंडरी स्कूल को शासकीय करण करने तथा स्कूल के जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रुपए की राशि प्रदान करने तथा रेंगाकठेरा में पैंकरा कंवर समाज के भवन निर्माण हेतु 50 लाख रूपये एवं गुण्डरदेही में राम सत्ता स्थल निर्माण हेतु 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

बालोद, 14 नवंबर 2024 मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनजाति समाज के चंहुमुखी विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। श्री साय आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भाठागांव बी में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं कंवर समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अंग्रेजी हुकूमत के प्रति विद्रोह एवं शौर्य का उल्लेख करते हुए उनके पराक्रम को अनुपम एवं अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के वीरता एवं पराक्रम से अंग्रेज थर थर कांपते थे। श्री साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी अस्मिता, संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेते हुए मात्र 25 वर्ष की अल्पायु ने ही शहीद हो गए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने ग्राम भाठागांव बी में कंवर समाज द्वारा संचालित हायर सेकंडरी स्कूल का शासकीयकरण करने की कार्यवाही करने तथा इस भवन के जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रुपए, गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा में आदिवासी पैंकरा कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए एवं गुण्डरदेही के वार्ड नंबर 10 में राम मंदिर के राम सत्ता स्थल के निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम समाज प्रमुखों के सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष  हरबंश मिरी ने किया। इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग, विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू एवम राजेंद्र राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू, कंवर समाज के जिला अध्यक्ष केश कुमार ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं समाज प्रमुखों के अलावा कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक एस आर भगत एवं अन्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर साय ने भगवान बिरसा मुंडा एवं संत गहिरा गुरु को नमन करते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम के साथ साथ राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में जनजाति समाज के विभूतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश एवं दुनिया के साथ साथ भावी पीढ़ी को जनजाति समाज एवं जनजाति नायकों के राष्ट्र के प्रति योगदान एवं उनके गौरव गाथा का बोध कराने जनजाति गौरव समाज के वृहद एवं भव्य कार्यक्रम की अभिनव शुरुआत की गई है। साय ने कहा कि आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की महिला विराजमान है। इसके अलावा हमारे राज्य के मुखिया की जिम्मेदारी भी एक आदिवासी को सौंपी गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 14 एवं 15 नवंबर को जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पर देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार अपने उत्कृष्ट एवम कला का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के योगदानों के फलस्वरूप ही छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ है।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वाले केंद्र सरकार के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरुआत कर इसके लिए 47 हजार करोड़ रुपए की राशि की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से हमारे विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के गांव एवं घरों तक सड़क, बिजली पानी एवं मूलभूत सुविधा पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा धरती आबा ग्राम उत्कृष्ठ योजना की शुरुआत कर इसके लिए 80 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत राज्य के 06 हजार 500 गांवों का चयन किया गया है। इसके माध्यम से इन गांवों में मूलभूत सुविधा सुनिश्चित कर इन गांवों का कायाकल्प किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम भाठागांव बी के शहीद ठामन सिंह ठाकुर एवं ग्राम के जमीदार स्व दाऊ गिरधारी सिंह के गांव में शिक्षा के प्रसार के लिए गांवों में स्कूल संचालन के कार्य की भूरी भूरी सराहना करते हुए इन दोनों विभूतियों को नमन किया। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के पूर्व मुख्यमंत्री साय ने सर्वप्रथम शहीद श्री ठामन सिंह ठाकुर एवं स्व दाऊ गिरधारी सिंह के समाधि स्थल में पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर साय ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन कर सराहना की। कार्यक्रम ने हजारों की संख्या में कंवर समाज के लोगों के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

टीकाकरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए टिप्स

0
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लगाई कार्यशाला 

जगदलपुर बस्तर जिले में नियमित टीकाकरण की गुणवत्ता के सुधार हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा होटल प्रताप पैलेस में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में जिले के सभी पात्र बच्चों जिन्हे टीकाकरण किया जाना है उनका सही समय और सही जगह पर सभी टीके पूर्ण गुणवत्ता के साथ लगाने के संबंध में आयोजित कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. मीनल इंदुरकर द्वारा सभी आवश्यक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुयेजिले भर से आए बीएमओ, बीपीएम, बीटीओ, सेक्टर प्रभारियों, डीडीएम,आरएमएनसीएच,सलाहकार, डीपीएचएनओ को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, डीपीएम डॉ. रीना, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर और नोडल अधिकारी श्रेयांश जैन उपस्थित रहे।

बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

0

जगदलपुर बाल दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को धरमपुरा स्थित महात्मा गांधी महिला एवं बाल कल्याण संस्थान में आयोजित बाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए। आश्रम के छोटे छोटे बच्चों ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों ने डांस, फैंसी ड्रेस, कविता एवं अन्य प्रस्तुतियां दी। अतिथियों ने बच्चों के सार्थक प्रयास की काफी सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरण देव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जंयती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस की सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं। महात्मा गांधी महिला एवं बाल कल्याण संस्थान सन् 1975 से लगातार संचालित है। संस्थान में लगातार बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। संस्थान में 10 बालबाड़ी संचालित हो रही है। किरण देव ने कहा कि संस्था को सही ढंग से संचालित करने के लिए शासन स्तर पर चर्चा कर सार्थक प्रयास किया जाएगा। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष केएम नायडू, विद्याशरण तिवारी, मनोहर तिवारी, नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, बीईओ मानसिंह भारद्वाज, अखिलेश मिश्रा, सचिव अंजुम खान एवं संस्था के शिक्षक उपस्थित थे।

टीकाकरण की गुणवत्ता में सुधार के लिए दिए टिप्स

0
  •  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लगाई कार्यशाला

जगदलपुर बस्तर जिले में नियमित टीकाकरण की गुणवत्ता के सुधार हेतु विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा होटल प्रताप पैलेस में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला में जिले के सभी पात्र बच्चों जिन्हे टीकाकरण किया जाना है उनका सही समय और सही जगह पर सभी टीके पूर्ण गुणवत्ता के साथ लगाने के संबंध में आयोजित कार्यशाला में विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ. मीनल इंदुरकर द्वारा सभी आवश्यक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुयेजिले भर से आए बीएमओ, बीपीएम, बीटीओ, सेक्टर प्रभारियों, डीडीएम,आरएमएनसीएच,सलाहकार, डीपीएचएनओ को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, डीपीएम डॉ. रीना, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री, नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र ठाकुर और नोडल अधिकारी श्रेयांश जैन उपस्थित रहे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई पं. जवाहर लाल नेहरू जयंती

0

जगदलपुर आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई

इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर श्रृद्धांजलि दी। वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने पंडित नेहरू जीवनी पर प्रकाश डाला और देश हित में उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है। नेहरू जी एक महान नेता थे। वे भारत के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ साथ अब तक के सबसे लोकप्रिय भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं। शिक्षा से उन्हें बेहद लगाव था। उन्होंने भारत में आईआईटी, एम्स और एनआईटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों की नींव रखी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा पर अडिग थे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, हरिसिंह, रविशंकर तिवारी, अमजद खान,एम वैंकट राव, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, शहनाज बेगम, अंजना नाग, संदीप दास, सलीम जाफर, उस्मान रज़ा, ज्ञानेश्वरी जाधव, लोकेश चौधरी, शेख अयाज आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS