City Media - Page 361 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 361

झारखंड के आदिवासी बाहुल्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में केदार कश्यप ने बना दिया भाजपाई माहौल

0
  • आदिवासी बेल्ट की सीटों की कमान मिली है कश्यप को
  • आदिवासी मतदाताओं का जीत जीतने में कामयाब रहे आदिवासी नेता केदार 

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा बस्तर के धाकड़ एवं जुझारू आदिवासी नेता केदार कश्यप झारखंड विधानसभा के चुनाव में आदिवासी बेल्ट के मतदाताओं का दिल जीत रहे हैं। झारखंड के आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों में केदार कश्यप ने अपनी शैली एवं मिलनसारिता के बूते भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना दिया है।

बस्तर के आदिवासियों के बीच लोकप्रियता का परचम लहरा रहे छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप इन दिनों झारखंड विधानसभा के चुनावों में व्यस्त हैं। उन्हें वहां चार विधानसभा क्षेत्रों का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है। ये विधानसभा क्षेत्र हैं सिमडेगा, खूंटी, तोरपा एवं एक अन्य। ये विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य हैं। मंत्री केदार कश्यप स्वयं आदिवासी समुदाय के हैं और उनका पूरा खानदान शुरू से आदिवासियों और बस्तर के विकास के लिए संघर्ष करता आया है। केदार कश्यप के पिता स्व. बलिराम बस्तर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ और केंद्र की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। दिवंगत बलिराम कश्यप ने बस्तर संभाग के विकास में अहम भूमिका निभाई थी।स्व. बलिराम कश्यप के नाम का डंका अविभाजित बिहार और ओड़िशा तक के आदिवासी जिलों में बजता रहा। बिहार से अलग होकर बने झारखंड राज्य के उन जिलों में भी बलिराम कश्यप की लोकप्रियता रही है, जो आदिवासी बाहुल्य हैं। इसके अलावा केदार कश्यप के भाई दिनेश कश्यप भी भाजपा की सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं और सांसद रह चुके हैं। कश्यप परिवार की इन्ही उपलब्धियों और लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने मंत्री केदार कश्यप को झारखंड विधानसभा के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी और पार्टी नेतृत्व के भरोसे पर केदार कश्यप खरे भी उतर रहे हैं।

मंत्री केदार कश्यप को जिन चार विधानसभा क्षेत्रों का कलस्टर प्रभारी बनाया गया है, वे आदिवासी बाहुल्य हैं। सिमडेगा, खूंटी और तोरपा समेत चार विधानसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रभारी जिम्मेदारी सम्हाल रहे मंत्री केदार कश्यप को वहां के आदिवासियों का अथाह प्यार मिल रहा है और यह प्यार तीनों सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोटों के रूप में तब्दील होते जा रहे हैं। इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में आज भी ऐसे सैकड़ों लोग मौजूद हैं जो दिवंगत आदिवासी नेता बलिराम कश्यप को आदिवासियों के मसीहा के तौर पर जानते और पूजते हैं। जैसे जैसे वहां के लोगों को पता चलता जा रहा है कि केदार कश्यप आदिवासी समुदाय से हैं और दिवंगत नेता बलिराम कश्यप के सुपुत्र हैं, लोग केदार कश्यप को पलकों पर बिठाने आतुर होते जा रहे हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में केदार कश्यप का जादू चल रहा है। इसे देखते हुए अन्य आदिवासी सीटों के भी भाजपा प्रत्याशी अब केदार कश्यप को अपने पक्ष में प्रचार के लिए आमंत्रित करने लगे हैं।

सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक किरण देव

0

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के दरभा ब्लाक के ग्राम नेगानार में संभागीय कलार समाज (जुगानी) द्वारा जय सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती के उपलक्ष में आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ग्राम नेगानार में आयोजित जय सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पूजा अर्चना में शामिल होकर भगवान से बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने संभागीय कलार समाज जुगानी को जयंती की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। श्री देव ने कहा समाज ने जो भी मांगें रखी हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। इस दौरान रामाश्रय सिंह, मनोहर तिवारी, मंडल अध्यक्ष फूलसिंह सेठिया, समाज के संभागीय अध्यक्ष सूरीज नाथ, सरपंच बलराम, दुर्जन, मंडल महामंत्री पीडी हरीश, उपाध्यक्ष संतोष बघेल, गागरा राम, अनंत राम कश्यप, सीता नाग, दलपत राय, जयमन मौर्य, मंगल साय, सोनू राम, मुन्ना नाग, सूरज जायसवाल,मोहन जायसवाल, सोनामनी, भोला श्रीवास्तव, धमेंद्र ठाकुर, दरभा बीइओ श्री पात्र, समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

एकलव्य छात्रावास की छात्रा प्रेग्नेंट

0
  • हेल्थ चेकअप में हुआ खुलासा, फैली सनसनी
  • दिवाली अवकाश के बाद हॉस्टल लौटी थी छात्रा

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के आदिम जाति छात्रावासों, कन्या आश्रमों में छात्राओं के साथ अनैतिक घटनाओं और उनके गर्भवती होने की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं।बीजापुर के बाद अब सुकमा जिले में भी एक छात्रावासी छात्रा के गर्भवती हो जाने की खबर आई है।

जब छात्राएं दीपावली अवकाश के बाद घर से हॉस्टल लौंटी, तो एहतियातन उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में एक छात्रा के गर्भवती होने का खुलासा हुआ। सुकमा जिले के एकलव्य कन्या छात्रावास में अध्यनरन्त छात्रा गर्भवती हो गई और इसका खुलासा अवकाश से लौटी छात्रा के स्वास्थ्य परीक्षण से हुआ है। जिसके बाद छात्रावास प्रबंधन ने उक्त छात्रा को घर भेज दिया। साथ ही सहायक आयुक्त ने जांच कराने की बात कही है। ताजा मामला सुकमा जिला मुख्यालय स्थित 500 सीटर एकलव्य कन्या छात्रावास का है। एकलव्य छात्रावास में रहकर कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा गर्भवती हो गई है। दरअसल दीपावली अवकाश के बाद छात्राएं घर से वापस लौटी, तब छत्रवास प्रबंधन द्वारा सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। परीक्षण में एक छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इससे छात्रावास के कर्मचारियों और छात्राओं में हड़कंप मच गया। छात्रावास प्रबंधन ने तत्काल छात्रा के परिजनों को सूचित कर बुलाया और छात्रा को उनके साथ घर भेज दिया गया। छात्रावास अधीक्षिका पल्लवी चंद्र ने बताया कि मेडिकल टेस्ट कराना अनिवार्य था। और उक्त छात्रा को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। वहीं आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त शरतचंद्र शुक्ला ने कहा कि मामला गंभीर है इसकी जांच उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इसी साल बीजापुर जिले की भी एक छात्रावासी छात्रा गर्भवती हो गई थी। पेट दर्द की शिकायत पर इस छात्रा को छात्रावास प्रबंधन ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां छात्रा ने शिशु को जन्म दिया था।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव पहुंचे छठ घाट, वृतियों को दी बधाई

0

जगदलपुर छठ पूजा के मौके पर आज तड़के 4 बजे छठ घाट गंगामुडा तालाब पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं से मिलकर छठ पूजा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने सूर्यदेव एवं छठी मैया से सभी के परिवार में सुख शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं वैभव वृद्धि की कामना की। विधायक किरण देव को अपने करीब पाकर व्रतधारी महिलाएं और उनके परिजन खुश हो उठे। लोगों ने भी किरण देव को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बस्तर ओलंपिक की बास्तानार ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं शुरू

0
  • जनपद अध्यक्ष श्यामबती ठाकुर ने किया उद्घाटन 

तोकापाल बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत बस्तानार ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बास्तानार ब्लॉक मुख्यालय बड़े किलेपाल के हाईस्कूल मैदान पर जनपद अध्यक्ष शयामबत्ती ठाकुर द्वारा किया गया।

बस्तर ओलंपिक का विकासखंड स्तरीय आयोजन 6 से 9 नवंबर तक किया जा रहा है। बास्तानार विकासखंड के बड़े किलेपाल के खेल मैदान पर ग्राम पंचायतवार प्रतिभागियों का समस्त खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। ग्राम पंचायतों को चार जोनों में बांटा गया है। जोन 1 में बास्तानार-1 एवं 2, बागमुंडी पनेडा, कंडोली, वाहनपुर, बड़े बोदेनार-1, जोन 2 में मूतनपाल-1 एवं 2, जामगांव, बिरगाली, बुरगुम, सांवगेल, लालागुड़ा, तुरांगुर, कोरंगाली कुल 9 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसी तरह जोन 3 में बडे किलेपाल 1, 2 एवं 3, कोडेनार- 1, 2 एवं 3, तिरथुम और सिलकझोड़ी तथा ज़ोन 4 में चार पलानार, साडरा, बोदेनार, कुम्हार साडरा, छोटे किलेपाल, बड़े काकलूर-1 एवं 2, कापानार, गोरियापाल शामिल हैं।

लिटिल बर्ड्स अकादमी हाई स्कूल दल्ली राजहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75वे स्थापना दिवस मनाया

0

आज दिनांक 07/11/2024 को संस्था लिटिल बर्ड्स अकादमी हाई स्कूल दल्ली राजहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75वे स्थापना दिवस के अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के विद्यार्थियों द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया । इस अवसर पर स्कूल की प्रचार्या श्रीमती विजया खान स्कूल संचालक नबी खान गाइड कैप्टीन संजुक्ता भंज ,श्रीमती कल्पना घोष तथा संस्था के सभी शिकक्षिकाये उपस्थित थे सभी धर्मों की प्रार्थना के पश्चात केक काटकर बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ स्थापना दिवस मय्या गया इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमती विजय खान एवं संचालक श्री नबी खान ने बच्चों को 75वें स्थापना दिवस की बधाई देते हुए उन्हें अनुशाषित रहने एवं हमेशा सेवा के लिए तैयार रहने की बात कही ।इसके पश्चात वहाँ उपस्थित सभी शिक्षिकाओं ने शुभकामनाये दी औऱ कहा कि मानव सेवा एवं देश सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ रही, स्वास्थ्य विभाग की मुख्य थीम

0
  • राज्योत्सव में स्वास्थ्य विभाग का परफॉर्मेंस 

जगदलपुर स्थानीय सिटी ग्राऊंड म आयोजित राज्योत्सव की प्रर्दशनी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की थीम टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ पर केंद्रित रही।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में अब तक की उपलब्धि से संबंधित जानकारी, आंकड़ें का प्रदर्शन फ्लैक्स के माध्यम से किया गया था। इसी तरह आयुष्मान कार्ड की जानकारी, और सिकल सेल कार्यक्रम की जानकारी भी प्रदर्शित की गई थी।आयुष्मान कार्ड हितग्राही थलेस साहू, सुब्रत सरकार को आयुष्मान कार्ड के प्रतीकात्मक कार्ड का वितरण मुख्य अतिथि लता उसेण्डी उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया। विभाग के पंडाल में आयुष विभाग का भी काऊंटर प्रदर्शित किया गया था। विभाग द्वारा प्रदर्शनी के दौरान ड्यूटीरत मेडिकल टीम द्वारा कुल 93 मरीजों की जांच कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। कुल 73 मरीजों की बीपी एवं शुगर जांच की गई। 15 मौसमी रोगों के मरीजों का उपचार किया गया। मेडिकल टीम में डॉ नीरज सेठिया, आरएमए मिथलेश साही, फॉर्मासिस्ट, एएनएम, सीएचओ, टीम के साथ उपस्थिति रहे। इस अवसर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, डीपीएम रीना लेंडिया, नोडल अधिकारी डॉ. सी. मैत्री पूरे कार्यक्रम के दौरान विभाग के पंडाल में उपस्थित रहे।

छठ महापर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

0
  • डूबते सूरज को अर्ध्य देने गंगा मुंडा तालाब पर उमड़ी व्रतधारियों की भीड़

जगदलपुर मां दंतेश्वरी की पावन नगरी जगदलपुर में छठी मैया और सूर्यदेव के जयकारे गूंजने लगे हैं। छठ महापर्व का आगाज अपार श्रद्धा के साथ हो चुका है। छठ महापर्व के पहले दिन डूबते सूरज को अर्ध्य देने व्रती और आम उपासकों की भारी भीड़ उमड़ी।

बिहार मूल के लोगों की आस्था का महापर्व छठ जगदलपुर में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बिहार के लोगों की बड़ी आबादी जगदलपुर में दशकों से निवासरत है। ये लोग अपने हर पर्व त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मानते हैं। खासकर सूर्य देव और छठी मैया की उपासना के महापर्व छठ को लेकर इन लोगों में भारी उत्साह रहता है। छठ महापर्व के पहले दिन बिहार मूल के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। छठ महापर्व के पहले दिन डूबते सूर्य देव को अर्ध्य देने की रस्म पूरे विधि विधान और आस्था के साथ निभाई गई। सूरज ढलने के साथ ही यहां गंगा मुंडा तालाब के किनारे व्रत रखने वाले तथा अन्य लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग सभी तालाब में पहुंचे थे। छठ महापर्व के मौके पर बिहार मूल के निवासियों नेडूबते सूरज को अर्ध्य देकर अपनी संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस महापर्व का उल्लास चार दिनों तक चारों ओर बिखरा रहता है। अंतिम दिन उगते सूरज को अर्ध्य देकर तथा छठी मैया को नमन कर पर्व का समापन किया जाएगा।

रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में दल्ली राजहरा के कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

0

दल्ली राजहरा: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को विजय दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ भर के प्रमुख रणनीतिकारों को सेक्टर एवं बूथ स्तर का प्रभार सौंपा जा रहा है इसी तारतम्य में डौंडी लोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया को डॉ खूबचंद बघेल ब्लॉक का सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। उन्हें बूथ नंबर 182 से 185 तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दल्ली राजहरा के तीन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को रायपुर दक्षिण के बूथ क्रमांक 130, बूथ क्रमांक 34, बूथ क्रमांक 44 में प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है जिसमें बूथ क्रमांक 130 लक्ष्मी नारायण दास ब्लॉक में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा को प्रभारी बनाया गया है। वहीं अरविंद दीक्षित ब्लॉक के बूथ क्रमांक 34 में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है । बूथ क्रमांक 44 में दल्ली राजहरा नगर पालिका के अध्यक्ष शीबू नायर को प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट, सह प्रभारी जरीता लैतफलांग व सह प्रभारी विजय जांगिड़ के मार्गदर्शन में तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए दल्ली राजहरा के तीनों वरिष्ठ नेता संबंधित बूथों में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को विजय दिलाने कटिबद्ध हैं। दल्ली राजहरा के कांग्रेस जनों को पूरा विश्वास है कि अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर संबंधित बूथों में अवश्य ही कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने में रतिराम कोसमा, काशीराम निषाद एवं शीबू नायर सफल होंगे। रायपुर दक्षिण के विधानसभा सीट के उपचुनाव में दल्ली राजहरा के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाने पर नगर के कांग्रेस जनों में हर्ष व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को अग्रिम बधाई दी है एवं अनिला भेड़िया और दीपक बैज को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

मधुमक्खियों के हमले में घायल शिक्षकों के साथ बीईओ का अमानवीय बर्ताव

0
  • बस्तनार के खंड शिक्षा अधिकारी के तुगलकी फरमान से नाराजगी 
  • जख्मी शिक्षकों की खेल संपन्न कराने लगाई ड्यूटी 

अर्जुन झा-

जगदलपुर लगता है बस्तानार के विकासखंड शिक्षा अधिकारी की संवेदना मर चुकी है, उनमें मानवता नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। तभी तो उन्होंने बुरी तरह घायल शिक्षकों की ड्यूटी खेल प्रतियोगिता संपन्न कराने के लिए लगा दी है।

अपने मातहतों की जान से बस्तानार के बीईओ को कोई मतलब नहीं है। उन पर अफसर शाही हावी हो गई है। बीईओ ने मधुमक्खियों के हमले में घायल की सुध लेना मुनासिब नहीं समझा, उल्टे उन घायल शिक्षकों की खेल आयोजन पूर्ण कराने मजबूर कर दिया है। बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत ब्लॉक स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कल किलेपाल सेजस के खेल प्रांगण में किया गया था। इसके उद्घाटन समारोह के दौरान वहां उपस्थित तमाम लोगों पर मधुमक्खियों के झुंडों ने हमला कर दिया था। पूरे खेल परिसर में अफरा तफरी मच गई थी। शिक्षक शिक्षिकाओं, संकुल शैक्षिक समन्वयकों, खिलाड़ियों को मधुमक्खियों को बुरी तरह घायल कर दिया। कई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। शिक्षक शिक्षिकाएं चलने फिरने की भी स्थिति में नहीं हैं। ब्लॉक स्तरीय खो खो, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं अन्य खेल इवेंट 14 नवंबर तक पूरे कराने हैं। बीईओ ने उन्हीं तमाम संकुल शैक्षिक समन्वयकों और शिक्षक शिक्षिकाओं की आज से पुनः खेल आयोजन को हर हाल में निपटाने की अनिवार्य ड्यूटी लगा दी है, जो मधुमक्खियोंके हमले में घायल हुए हैं। बीईओ इसमें दीगर शिक्षक शिक्षिकाओं, प्रधान पाठकों और संकुल समन्वयकों की ड्यूटी लगा सकते थे, मगर साहब को तो अपना रुतबा दिखाना है, लिहाजा उन्होंने मानवीय संवेदना को ताक पर रख कर जख्मी लोगों को फिर से उसी मैदान पर झोंक दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी के इस अमानवीय बर्ताव की शिक्षा जगत के साथ ही आम जन मानस के बीच भी कड़ी आलोचना हो रही है।

कहा जाता है कि शिक्षक शिक्षिकाओं और मातहत कर्मचारियों के साथ बस्तानार के खंड शिक्षा अधिकारी हमेशा ऐसा ही अमानवीय व्यवहार करते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इनसे नाराज चल रहे हैं।कर्मचारी वर्ग तो उन्हें बस्तानार हटवाने आंदोलन करने के लिए भी तैयार बैठे हैं। कुछ कर्मचारी कहते हैं कि आज तक ऐसा अधिकारी हमने नहीं देखा है। आएदिन वे ऐसा ही तुगलकी फरमान जारी करते रहते हैं। शिक्षक शिक्षिकाओं की जान जोखिम में डाल कर अधिकारियों से वाहवही लूटना ही इनका मकसद रहता है। कर्मचारियों के जीवन से इनको सरोकार नहीं है।

यह है बीईओ का आदेश

समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों, प्रधान पाठकों और शिक्षक शिक्षिकाओं को जारी आदेश में बीईओ ने लिखा है – आज बस्तर ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान मधुमक्खियों के हमले के कारण सेजेश किलेपाल के खेल प्रांगण में आयोजित होने वाले खेल जैसे खो खो वालीबाल एवं कबड्डी इत्यादि का आयोजन आज नहीं हो पाया है। जबकि यह खेल निर्धारित समय सीमा में ही पूर्ण किया जाना है। अस्तु समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक, जिनकी बस्तर ओलंपिक में ड्यूटी लगी है, आपको निर्देशित किया जाता है कि आप कल दिनांक 7 नवंबर 2024 को प्रातः 8:30 पर अनिवार्य रूप से खेल प्रांगण में उपस्थित होना सुनिश्चित करें । अन्यथा की स्थिति में आपको अनुपस्थित मानकर आपके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। समस्त प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों से अनुरोध है कि जूनियर वर्ग में पंजीकृत विद्यार्थियों को खेल प्रांगण में उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS