City Media - Page 365 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 365

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

0
  •  आयोजन तैयारियों की समीक्षा भी की सीएम ने
  • युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पहल
  • संभाग स्तरीय विजेता होंगे बस्तर के यूथ आइकन 

जगदलपुर बस्तर ओलंपिक को लेकर जबरदस्त माहौल बनता जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए अब तक संभाग के 1 लाख 65 हजार युवा अपना पंजीयन करा चुके हैं। इस बीच आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो (प्रतीक चिन्ह) और मस्कट (शुभंकर) का अनावरण किया। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, बस्तर की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और बस्तर की जनता का शासन से मजबूत संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से 5 नवंबर से 10 दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल बैठक में बस्तर ओलंपिक की तैयारी की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव और विजय शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने बैठक में अधिकारियों से खिलाड़ियों के रहने, भोजन, सुरक्षा और चिकित्सा की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को बस्तर में पिछले 9-10 माह में शांति स्थापित करने में काफी हद तक सफलता मिली है, इसमें केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन युवाओं को समाज और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। बस्तर में खेल काफी लोकप्रिय हैं। यही कारण है कि ओलंपिक खेलों के लिए अपेक्षा से अधिक 1 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है, जो यह दर्शाता है कि इस क्षेत्र के लोग भी शांति बहाली और विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं। बस्तर के संवेदनशील क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों ने पंजीयन कराया है। इसमें महिलाओं और पुरुषों की संख्या लगभग बराबर है। महिलाएं भी विकास की मुख्यधारा में शामिल होने आतुर हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन उसकी गरिमा के अनुसार भव्यता के साथ किया जाए। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इन खेलों में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्रi विष्णु देव साय की मंशा के अनुसार बस्तर को नई दिशा देने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया जा रहा है।

लोगो और मस्कट की खासियत
बस्तर ओलम्पिक 2024
के लोगो के बायीं एवं दायीं ओर बस्तर क्षेत्र के ख्याति प्राप्त परम्परागत वाद्य यंत्र तुरही को दर्शाया गया है। तुरही बस्तर क्षेत्र में मड़ई मेलों में देवी देवताओं के सम्मान में बजाई जाती है। गांव में सभी को सूचना देने हेतु भी इसका उपयोग किया जाता है। लोगो के मध्य में हिंदी में बस्तर ओलंपिक 2024 लिखा हुआ है, साथ में इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को ओलम्पिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु ओलम्पिक खेल विधा खेल तीरदाजी, हॉकी, भारोत्तोलन, फुटबॉल एवं वालीबॉल के लघु चिन्ह को दर्शाया गया है। लोगो के नीचे की ओर बस्तर क्षेत्र में प्रलचित स्थानीय भाषा- बोली गोंडी में करसाय ता बस्तर बरसाय ता बस्तर का स्लोगन वाक्य लिखा गया है, जिसका हिंदी में अनुवाद ‘खेलेगा बस्तर, बढ़ेगा बस्तर’ होता है। बस्तर ओलंपिक के शुभंकर में वन भैंसा एवं पहाड़ी मैना को मुख्य रूप से दर्शाया गया है। वन भैंसा राज्य का राजकीय पशु तथा पहाड़ी मैना राजकीय पक्षी है। यह शुभंकर, वन्य जीव संरक्षण के उद्देश्य से तैयार किया गया है। राज्य के दंतेवाडा एवं बीजापुर जिले में वन भैंसा अधिक संख्या में मिलते हैं। बस्तर क्षेत्र के घने जंगलों एवं कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहाड़ी मैना मुख्य रूप से पाई जाती है।शुभंकर में राजकीय पशु वन भैंसा को खेल परिधान टी शर्ट में दर्शाया गया है। वनभैंसे के सींग पर बैठी खुशहाल पहाड़ी मैना खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को दर्शाता है।

इन खेलों की होंगी स्पर्धाएं
बस्तर ओलंपिक में 11 खेल विधाओं के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर किया जा रहा है। जिनमें एथलेटिक खेल में 100मी., 200मी. 400मी. दौड़, लंबीकूद, ऊंचीकूद, शॉटपूट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो एवं रिले रेस, इस प्रकार नौ अलग अलग इवेंट में खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त तीरंदाजी इंडियन राऊंड 30मी., 50मी., बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हॉलीबॉल एवं रस्साकसी खेल शामिल होंगे। हॉकी तथा वेटलिफ्टिंग सीधे जिला स्तर से प्रारंभ होगा, शेष सभी खेल विकासखंड स्तर से प्रतियोगिता होगी। रस्साकसी प्रदर्शनात्मक होगा, जो सीनियर वर्ग में महिलाओं के लिए आयोजित किया जाएगा। जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग में बालक, बालिका, महिला, पुरूष भाग लेंगे। नक्सल हिंसा में दिव्यांग व्यक्तियों तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों के विशेष प्रोत्साहन हेतु सीधे संभाग स्तर पर उनकी खेलों में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड स्तर से लेकर संभाग स्तर पर आयोजन समितियों का गठन किया जा चुका है। सभी संबंधित विभागों ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। राजधानी से लेकर बस्तर संभाग मुख्यालय, जिला मुख्यालयों तथा विकासखंडों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है, ताकि बस्तर क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा इसमें भाग ले सकें। विकासखण्ड स्तर एवं जिला स्तरीय आयोजन के संपूर्ण आयोजन सहित संभाग स्तरीय आयोजन की सभी प्रारंभिक तैयारियां कर ली गई हैं।

ऎसी है ईनाम की व्यवस्था
अधिकारियों ने बताया कि विकासखंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड मोमेंटो प्रदाय किए जाएंगे। जिला स्तर एवं संभाग स्तर पर दलीय खेलों एवं व्यक्तिगत खेलों में प्रथम स्थान, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नगद राशि पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र एवं शील्ड, मोमेंटो प्रदाय किये जाएंगे। नगद राशि पुरस्कार डीबीटी के माध्यम से विजेता खिलाड़ियों के बैंक खाते में अंतरित किए जाएंगे। संभाग स्तरीय विजेता खिलाड़ी को ‘बस्तर का यूथ आइकॉन’ के रूप में स्थापित एवं प्रचारित किया जाएगा। बैठक में एडीजीपी एसआरपी कल्लूरी, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक तनूजा सलाम सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल बैठक में जुड़े।

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में कांग्रेस ने लगाई जनचौपाल

0

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में आज डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में वार्ड भ्रमण के तहत जनचौपाल लगाई गई। सुशील मौर्य वार्डवासियों को कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों की जानकारी दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी आप सभी के साथ खड़ी है जो भी सहयोग हो सकेगा किया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद सुखराम नाग, पंचराज सिंह, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, रविशंकर तिवारी, असीम सुता, उस्मान रज़ा, रोशन राज एवं वार्डवासी मौजूद रहे।

वृहद रोग चिकित्सा परामर्श शिविर में लाभान्वित हुए 300 लोग

0
  • माइंस अस्पताल ने किया शिविर का आयोजन 
    दल्ली राजहरा राजहरा माइंस अस्पताल ने विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। स्थानीय समुदाय को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने शिविर में सेवाएं दी।
    स्वास्थ्य जांच के लिए में डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में टीम मौजूद थी। टीम में डॉ. नूतन वर्मा शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ. इमैनुएल मैसी आर्थोपेडिक, डॉ. हिमानी गुप्ता प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपाली गुप्ता नेत्र रोग चिकित्सक, डॉ. धीरज शर्मा सर्जरी, डॉ. श्वेता वर्मा ईएनटी विभाग, दिग्विजय किशोर फिजियोथेरेपिस्ट, रीता भटनागर आहार विशेषज्ञ, डीएनबी डॉ. अक्षय ऑर्थो, डीएनबी डॉ. जेएलएन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, भिलाई से जूली ओ एंड जी विभाग, राजहरा माइंस हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ. मनोज डहरवाल और उनकी टीम मौजूद रही। प्रत्येक विशेषज्ञ ने रोगों के निदान, उपचार और उनकी विशिष्ट स्वास्थ्य चिंताओं पर सलाह देने के लिए अपनी विशेषज्ञता दिखाई। आयोजन में 300 से अधिक लोग परामर्श सेवाओं से लाभान्वित हुए। मरीजों को विभिन्न बीमारियों के लिए परामर्श, नैदानिक ​​परीक्षण और उपचार प्राप्त हुए। विशेषज्ञों ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे दिन अथक परिश्रम किया कि सभी को उनकी आवश्यक देखभाल मिले। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा सत्र भी शामिल थे, जहां मरीजों को निवारक उपायों और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में जानकारी दी गई।

डॉ. श्वेता वर्मा ने मरीज के कान से कीड़ा लाइव निकाला, डॉ. धीरज शर्मा, एलएसआई सहित 3 ऑर्थो प्रक्रियाएं की गईं। व्यापक स्वास्थ्य जांच की सफलता प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ प्रभारी) डॉ. रवींद्रनाथ एम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी, डॉ. कौशलेंद्र के समर्पित प्रयासों से संभव हो सकी। डॉ. ठाकुर, डॉ. सौरव मुखर्जी और राजहरा माइंस के मुख्य महाप्रबंधक श्री गहरवाल, डॉ. मनोज डहरवाल, डॉ. जय बघेल कार्मिक अधिकारी, राजहरा माइंस अस्पताल के सहायक कर्मचारियों के साथ ने आयोजन को सफल बनाया।

कुसुमकसा में होगा 70 सैनिकों का भव्य सम्मान कार्यक्रम

0
  • ग्रामीणों के साथ मिलकर सैनिकों का सम्मान सीना चौड़ा करने वाला – संजय बैस

दल्लीराजहरा – बालोद जिले के ग्राम कुसुमकसा में राम जानकी सेवा समिति ग्राम पंचायत और समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में ग्राम के 70 सैनिको का गौरव सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन 4 नवंबर सोमवार को शाम 7:30 बजे से कोठारी मैदान कुसुमकसा में किया जाएगा। इसके अलावा रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम फ़िल्म स्टार सुनील तिवारी द्वारा रंगझांझर की मनमोहक प्रस्तुति होगी। आयोजन के मुख्य अतिथि कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल और एसपी एस.आर भगत होंगे। अध्यक्षता सरपंच कुसुमकसा शिवराम सिंद्रामें करेंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नूरेटी, जनपद सदस्य संजय बैस , पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुधार, गौरी शंकर साहू होंगे। एक शाम वीर सैनिकों के नाम इस थीम के साथ यह आयोजन किया जा रहा है। जो देश की रक्षा के लिए अपने जान की बाजी लगा देते हैं। ऐसे वीर सैनिकों को त्योहारों में कई बार छुट्टी भी नसीब नहीं होती। फिर भी वे परिवार से दूर रहकर देश की रक्षा करते रहते हैं। ताकि देश की जनता चैन की नींद सो सके और सुरक्षित रहे। जनपद सदस्य संजय बैस ने इस आयोजन में सभी को सपरिवार आमंत्रित किया है।

अच्छी सोच की परिचायक

जनपद सदस्य डौन्डी व कुसुमकसा निवासी संजय बैस ने कहा कि यह एक अच्छी सोच की परिचायक है देश की सेवा में तट पर जवानों के परिवारों को अकेलापन महसूस ना हो इसके लिए यह 70 सैनिकों के सम्मान का आयोजन नील का पत्थर साबित हो रहा है ग्रामीणों ने साथ मिलकर रिटायर व वर्तमान सैनिकों के परिजनों और सैनिकों के साथ मिलकर उनका भव्य सम्मान किया जा रहा है यह सीना चौड़ा करने वाला विषय है अपनों के साथ तो दिवाली हर कोई मानता है परंतु जब देश के जवानों के साथ त्यौहार मनाने का अवसर मिले तो उसकी बात की कुछ और है और कुछ ऐसा ही आज हमें यह कार्यक्रम कराकर महसूस हो रहा है।

बाजार में जवानों पर नक्सलियों का हमला

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जगरगुंडा साप्ताहिक बाजार में ड्यूटी कर रहे दो जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। ड्यूटी कर रहे दोनों जवानों पर नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने हमला किया है। हमले में दोनों जवान घायल हो गए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल जवानों के नाम करतम देवा और सोढ़ी कन्ना बताया गया है। घायल जवानों का जगरगुंडा के अस्पताल में इलाज जारी है।हमले के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।

अवैध शराब एवं जुआ खेलने वालों पर थाना डौण्डी पुलिस की कार्यवाही

0
  1.  अवैध शराब एवं जुआ खेलने वालों पर थाना डौण्डी पुलिस की कार्यवाही

–एस.आर. भगत पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं श्रीमान अशोक कुमार जोशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बालोद एवं श्रीमती डां. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनीष सेण्डे थाना प्रभारी डौण्डी व स्टॉफ टीम के द्वारा दीपावली त्यौहार के दौरान अवैध रूप से बेचे जा रहे कच्चे महुआ शराब एवं जुआ खेलने की सुचना पर दिनांक 01.11.24 को 16 आरोपी ग्राम पेटेचुवा, झुरहाटोला, चिखली के खिलाफ 3(2) जुआ एक्ट में अलग अलग 2550 रू,1050रू. ,2950रू ,2250 रू. कुल जुमला 8800 रू. नगद जप्ती कर कार्यवाही की गई है एवं आरोपी भोलाराम पोया, नरेश पोया निवासी चिखली के खिलाफ अधिक मात्रा में अवैध शराब रखने एवं बिक्री करते पाये जाने पर अप.क्र 90/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कार्यवाही की गई है आरोपियों को गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। पुरी कार्यवाही में थाना डौण्डी से थाना प्रभारी डौण्डी मनीष शेंडे , सउनि दुर्जन लाल रावटे , प्र.आर. 640, विष्णु तारम, प्र.आर. 561 सुनील मंडावी, आर. 179 पुकेश्वर साहू , आर. 532, ईश्वर भण्डारी , आर. 477 बिरेन्द्र भुआर्य, आर. 648 अजय माहला , आर. 314 भुनेश्वर यादव , आर. 293 सुनील ध्रुव, आर. 166 षमनेष साहू का विशेष योगदान रहा है।

प्राचीन शिवलिंग में तोड़फोड़

0
  •  ग्रामीणों में फैली नाराजगी हुआ बैठक का आयोजन

बकावंड कुमाली ग्राम पंचायत के जीरागांव के बाघरावुड की पहाड़ी पर स्थित स्वयंभू शिवलिंग में कथित तौर पर एक समुदाय के शरारती तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ व शिवलिंग से छेड़छाड़ के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा 12 गांवों के ग्रामीणों के साथ शनिवार को बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद महेश कश्यप भी शामिल हुए । ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कि समय समय पर शिवलिंग के समक्ष एक समुदाय के ग्रंथ की कुछ प्रतियां भी देखी गई हैं।ग्रामीणों द्वारा आपत्ति जताने और विरोध करने पर कुछ दिनों तक प्रचार कार्यक्रम बंद कर दिया गया था, किंतु पुनः यहां ऐसे लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद महेश कश्यप ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद कहा कि ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधियों का समर्थन नहीं करते जिससे धर्मांतरण को बढ़ावा मिलता हो।

धर्मांतरण का मुद्दा हमारे लिए सर्वोपरि है। स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां बस्तर राज परिवार द्वारा पूजा अर्चना की जाता रही है, जिससे इस शिवलिंग का पौराणिक महत्व है। शिवरात्रि पर तिरिया, कवपाल, कालगुड़ा, माचकोट, जीरागांव, कुमाली, माड़पाल अन्य गांवों से भी जन समूह पहुंचते हैं। आज की सभा में सांसद महेश कश्यप के साथ साथ विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री रवि ब्रम्हचारी जिला अध्यक्ष हरि साहू, प्रेम चालकी, पूर्व सरपंच बलदेव नाग, सरपंच सुखदेव वाकड़े, सिकंदर कश्यप, पवन राजपूत, अमन शर्मा, घनश्याम नाग, विवेक शुक्ला, सुदेश कश्यप, कैलाश ठाकुर, नवीन देवांगन, सोनसिंह ठाकुर, धनुर्जय, अनिल अग्रवाल, हिमेश राठौर व आसपास के ग्रामीण उपस्थि थे। सांसद महेश कश्यप के समक्ष थाना नगरनार के थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर मांग की गई कि तत्काल कार्यवाही हो।

संत कबीर आश्रम दामाखेड़ा में उपद्रव, 11 लोग गिरफ्तार

0
  • आश्रम में घुसकर किया बवाल, पथराव भी

बलौदाबाजार दीपावली के जश्न के बीच बलौदाबाजार जिले में बीती रात कबीरपंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के आश्रम दामाखेड़ा में पटाखा फोड़ने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान उपद्रवियों के द्वारा आश्रम के अंदर बम पटाखा फेंकने और पत्थरबाजी करने की भी जानकारी मिली है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा रात में ही आश्रम पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दामाखेड़ा आश्रम में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत है। मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर की रात लगभग 9:45 बजे आरोपी दुर्गेश देवांगन, प्रताप साहू और अन्य लोग लाठी, डंडे और बम पटाखों के साथ आश्रम में जबरदस्ती प्रवेश कर गए। आरोप है कि उन्होंने वहां जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं और बम पटाखा फेंक दिया, इसके साथ ही पत्थरबाजी भी की गई।सिमगा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने धारा 191(2), 193(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल दामाखेड़ा आश्रम पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सरपंच पति की भूमिका

मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश मुनि साहेब की शिकायत पर पुलिस ने दामाखेड़ा के सरपंच पति सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। वहीं 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना के बाद सरपंच पति फरार हो गया है सरपंच पति पर पूर्व में भी संस्कृति विभाग द्वारा मेले के लिए दिए गए दस लाख रूपये का गबन करने का आरोप लगा था। इस मामले में जनपद पंचायत सिमगा के तत्कालीन सीईओ और सरपंच सहित सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। तब से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

दीपक बैज ने जताई हैरानी

इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा है- घटना से मैं हतप्रभ हूं, तुरंत त घटना स्थल पर पहुंच रहा हूं। शांत छत्तीसगढ़ में लगातार हत्या और धर्म गुरुओं पर हमले से आम जनता दहशत में है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि कबीर आश्रम दामाखेड़ा में हंगामा और पथराव निंदनीय है। उन्होंने कहा है कि कबीर पंथ भाईचारा और मानवता का संदेश देता है। ऎसी पवित्र जगह पर हमला अक्षम्य कृत्य है।

ईशर गौरा महापर्व पर दिखी गोंड़ आदिवासी संस्कृति की शानदार झलक

0
  •  ध्रुव गोंड़ समाज ने धूमधाम से मनाया महापर्व

जगदलपुर दक्षिण बस्तर परिक्षेत्र आदिवासी ध्रुव गोंड समाज जगदलपुर द्वारा पथरागुड़ा में पांच दिवसीय ईशर गौरा महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। समाज के लोगों के आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। समाज की महिलाओं का योगदान काबिले तारीफ था।

पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम को महिलाओं की टोली घर घर जाकर सुवा गीत गाकर नाचती थीं। बदले में उन्हें चावल, पैसा, फल आदि उपहार स्वरूप भेट किए जाते रहे। रात में गौरा चौरा में महिलाएं एकत्र होकर गौरा गीत गाती हुई भगवान ईशर गौरा को जगाती रहीं और फिर उन्हें सुलाती भी थीं। यह कार्यक्रम प्रत्येक दिन चलता रहा। अमावस्या के दिन ईशर गौरा की मूर्ति बनाने ढोल बाजे के साथ लोगों ने कुवांरी मिट्टी लाई। उस मिट्टी से इशर गौरा की मूर्ति बनाकर शाम को परघावन का कार्यक्रम किया गया। रात में समाज के हर घर की महिलाएं और युवतियां अपने सिर पर कलश लेकर निकलीं और घर घर पहुंची। सभी घरों से कलश लेकर अंत में ईशर गौरा गौरी के प्रतिमा स्थल पर सभी लोग पहुंचे। साथ में देवी देवता नाचते कूदते आगे- आगे चलते रहे। ईशर गौरा की पूजा अर्चना कर युवतियां अपने सिर पर रखकर बारात की शक्ल में निकलीं। युवकों की टोली आगे आगे बम पटाखों से उनका स्वागत करते हुए चलती रही। रातभर यह कार्यक्रम चलता रहा। दूसरे दिन विसर्जन का कार्यक्रम और महाभंडारा का आयोजन हुआ।

ईशर गौरा महापर्व पर दिखी गोंड़ आदिवासी संस्कृति की शानदार झलक

0
  •  ध्रुव गोंड़ समाज ने धूमधाम से मनाया महापर्व

जगदलपुर दक्षिण बस्तर परिक्षेत्र आदिवासी ध्रुव गोंड समाज जगदलपुर द्वारा पथरागुड़ा में पांच दिवसीय ईशर गौरा महापर्व का भव्य आयोजन किया गया। समाज के लोगों के आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा। समाज की महिलाओं का योगदान काबिले तारीफ था।

पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम को महिलाओं की टोली घर घर जाकर सुवा गीत गाकर नाचती थीं। बदले में उन्हें चावल, पैसा, फल आदि उपहार स्वरूप भेट किए जाते रहे। रात में गौरा चौरा में महिलाएं एकत्र होकर गौरा गीत गाती हुई भगवान ईशर गौरा को जगाती रहीं और फिर उन्हें सुलाती भी थीं। यह कार्यक्रम प्रत्येक दिन चलता रहा। अमावस्या के दिन ईशर गौरा की मूर्ति बनाने ढोल बाजे के साथ लोगों ने कुवांरी मिट्टी लाई। उस मिट्टी से इशर गौरा की मूर्ति बनाकर शाम को परघावन का कार्यक्रम किया गया। रात में समाज के हर घर की महिलाएं और युवतियां अपने सिर पर कलश लेकर निकलीं और घर घर पहुंची। सभी घरों से कलश लेकर अंत में ईशर गौरा गौरी के प्रतिमा स्थल पर सभी लोग पहुंचे। साथ में देवी देवता नाचते कूदते आगे- आगे चलते रहे। ईशर गौरा की पूजा अर्चना कर युवतियां अपने सिर पर रखकर बारात की शक्ल में निकलीं। युवकों की टोली आगे आगे बम पटाखों से उनका स्वागत करते हुए चलती रही। रातभर यह कार्यक्रम चलता रहा। दूसरे दिन विसर्जन का कार्यक्रम और महाभंडारा का आयोजन हुआ।

MOST POPULAR

HOT NEWS