City Media - Page 523 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 523

बीजापुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने किया धुंआधार प्रचार

0
  • मोदी की गारंटी और कार्यकर्ताओं के बल बीजेपी को मिलेगी विराट जीत – महेश कश्यप
  • बीजापुर में जान के खतरे के बीच भी भाजपा कार्यकर्ता निडर होकर भाजपा का झंडा उठाए हुए हैं,यही बीजेपी की ताकत – महेश कश्यप

जगदलपुर भाजपा लोकसभा चुनाव में अपनी पूरी शक्ति से प्रचार अभियान में लगी हुई है | इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का धुंआधार दौरा निरंतर जारी है। आज महेश कश्यप अपने बीजापुर विधानसभा प्रवास के दौरान भैरमगढ़ पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया,इसके बाद महेश कश्यप ने भैरमगढ़ में डोर टू डोर जन्मसम्पर्क कर भाजपा के लिए समर्थन मांगा । इसके बाद महेश कश्यप बीजापुर पहुंचे जहां भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार मुदलियार ने कहा कि बस्तर लोकसभा में भाजपा को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है । उन्होंने कहा कि बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगातार भाजपा कार्यकताओ की हत्या की जा रही ,परंतु उसके बाद भी हमारे कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ काम कर रहे है।


श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि वह जिलाध्यक्ष होने के नाते अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हैं कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मेहनत करके इस बार बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने के संकल्प के साथ कार्य करें। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में यह उनका प्रथम बीजापुर प्रवास है ,और वह भाजपा कार्यकर्ताओं के किए स्वागत से अभिभूत हैं।
उन्होंने बीजापुर जिले में लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या पर दुःख जताते हुए नक्सलियों कि आलोचन की।
उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं की निर्मम हत्या के बाद भी बीजापुर में उमड़ी भीड़ ने यह बता दिया कि बीजेपी कार्यकर्ता के हृदय में जो देशभक्ति का जज्बा है उसे कोई ताकत नहीं डरा मिटा सकती।
बीजेपी कार्यकर्ताओं का यही साहस और शक्ति नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के पद पर सुशोभित करेगा।

महेश कश्यप ने कहा कि वह एक कार्यकर्ता के रूप में बीजेपी कार्यार्ताओं बीच सहयोग और आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं। उन्हें इस बात का पक्का विश्वास है कि मोदी की गारंटी और कार्यकताओं के परिश्रम से भाजपा बस्तर लोकसभा में विराट जीत दर्ज करेगी। इस दौरन पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ,आनंद मोहन मिश्रा,दीपक बाजपेयी,सुखलाल पुजारी,गोपाल सिंह पवार,मनोज ध्रुव,अजय सिंह,हरीश निषाद,बलदेव उरसा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

जल रहे हैं जंगल और दल्ली राजहरा के रेंजर बजा रहे हैं चैन की बंशी

0
  • जंगल में लगी आग, फार्म हाउस को भारी क्षति
  •  माथुर कृषि फार्म के लाखों के कृषि उपकरण जले
    दल्लीराजहरा दल्ली राजहरा के जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग ने आसपास स्थित कृषि फार्मों को भी अपनी जद में ले लिया है। बोइरडीह डेम रोड पर स्थित माथुर कृषि फार्म में रखे लाखों रुपयों के कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए हैं।
    दल्ली राजहरा के आसपास स्थित जंगलों में हर साल पतझड़ के मौसम में शरारती तत्वों व लकड़ी चोरों द्वारा आग लगा दी जाती है। आग से जंगल के पेड़ों और। छोटे जीव जंतुओं का काफी नुकसान होता है। जंगलों में आग लगाने से सूखे पत्तों में आग तेजी से पकड़ लेती है और आसपास के पूरे जंगलों को अपनी चपेट में ले लेती है। जिससे पिछली बरसात के समय नए उगे छोटे छोटे पौधे जल जाते है और जंगलों की नई पौध नष्ट हो जाती है। साथ ही जंगलों की जमीन में बिल बनाकर रहने वाले कीड़े मकोड़े जलकर मर जाते हैं।साथ ही जमीन के अंदर बिलों में रहने वाले नेवले, सांप, गोह, खरगोश, चूहे, सियार आदि जीव बिलों में धुआं भर जाने से दम घुटने पर मर जाते हैं। कुछ नासमझ व गैरजिम्मेदार लोगों की यह करतूत पर्यावरण और वन्यजीवों पर बहुत भारी पड़ती है। जंगलों में आगजनी घटना कई वर्षो से सतत होती आ रही है। पर वन विभाग द्वारा इसके बचाव के लिए कोई उपाय या प्रयास नही किया जाता है। जीवों के संरक्षक और पर्यावरण प्रेमी जगेंद्र भारद्वाज ने जंगलों और जीवों को पहुंचाई जा रही क्षति पर क्षोभ व्यक्त करते हुए वन विभाग की बेपरवाही पर चिंता जताई है। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से दल्ली राजहरा के बोइरडीह डेम के आसपास स्थित जंगल में भीषण आग लगी हुई है। इस आग ने आसपास स्थित कृषि फार्मों को भी तेजी से चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बोइरडीह डेम रोड पर स्थित माथुर कृषि फार्म हाउस भी आग की जद में आ गया। आग से माथुर फार्म हाउस में रखे लाखों रुपयों के कृषि उपकरण जलकर नष्ट हो गए हैं।

    कहां खर्च हो रही रकम ?
    वन विभाग जंगलों की सुरक्षा के लिए हर साल लाखों रुपए खर्च करती है। जंगलों को आग से बचाने के लिए मैदानी अमले को अलग से फंड उपलब्ध कराया जाता है।वन विभाग के मैदानी अमले में एक पद होता है फायर वॉचर का। वस्तुतः फायर वॉचर का काम जंगलों में लगने वाली आग और आग लगाने वाले तत्वों नजर रखने का होता है। एक वन परिक्षेत्र में पचास से अधिक फायर वाचर नियुक्त रहते हैं, जिनकी तन्खावाह पर शासन लाखों रुपए खर्च करती है। इसके अलावा चौकीदार, बीट गार्ड, फारेस्ट गार्ड, वनपाल और डिप्टी रेंजर भी तैनात होते हैं। इन सबके ऊपर एक अधिकारी होता है रेंजर। मगर लगता है दल्ली राजहरा के रेंजर साहब को अपने एसी रूम से निकलने की फुरसत ही नहीं है। वहीं उनके मातहत अमले को भी जंगलों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है। अगर इन अधिकारियों और कर्मचारियों को इस गर्मी के मौसम में अपने सरकारी घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं है। आगर रेंजर को जंगलों की जरा भी परवाह रहती तो, दल्ली राजहरा के जंगलों में लगी आग पर कब से काबू पा लिया गया होता। उन्हें तो इस आग ने जेब गरम करने का बड़ा मौका दे दिया है। अब विभागीय रिकॉर्ड में दिखाया जाएगा कि फलां जंगल में भीषण आग लगी थी, जिसमें कई बड़े पेड़ स्वाहा हो गए हैं और आग बुझाने लाख रुपए खर्च हो गए। भले ही अभी एक भी बड़ा पेड़ नहीं जला है, मगर जंगल में स्थित कई बड़े और कीमती पेड़ों को रातों रात कटवा कर जंगल माफिया के हवाले कर दिया जाएगा। यहां यह बताना जरुरी है कि दल्ली राजहरा के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए स्थानीय रेंजर ने अभी तक एक बूंद भी पानी नहीं डलवाया है।

    वन समितियों को फंड नहीं
    वन कर्मियों के साथ ही वन सुरक्षा समितियों पर भी जंगलों की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसके लिए वन सुरक्षा समितियों को बड़ा फंड, आग पर नियंत्रण के लिए बाल्टी, अग्नि नियंत्रक छोटे उपकरण उपलब्ध कराने का प्रावधान है। मगर दल्ली राजहरा रेंज की वन सुरक्षा समितियों को इस फंड से फूटी कौड़ी भी नहीं दी जाती। न ही किसी तरह का उपकरण दिया जाता है। इस मद की सारी रकम अफसर का बैंक बैलेंस बन जाती है। लिहाजा वन सुरक्षा समितियों से जुड़े ग्रामीण भी हाथ पे हाथ धरे बैठे रहते हैं। दावानल को रोकने कोई भी समिति काम नहीं कर रही है। जबकि वन विभाग द्वारा लाखो रुपए प्रति माह रेंज के हिसाब से खर्च किया जाता है। अब सवाल यह है कि माथुर फार्म हाउस में लगी आग से हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? रेंजर के पास इस सवाल का कोई जवाब है?

    कर्मी कर रहे घर में चाकरी
    वन विभाग के दल्ली राजहरा रेंज में करीब दर्जन भर चौकीदार और फायर वाचर तैनात हैं, मगर उनकी ड्यूटी जंगलों की सेवा और सुरक्षा में लगाने के बजाय विभागीय अधिकाकारी अपने आवसों में सेवा करने के लिए लगाए हुए हैं। रेंजर, डिप्टी रेंजर और कुछ फारेस्ट गार्डो के निवासों में विभाग के चौकीदार और फायर वाचर ड्यूटी बजा रहे हैं। उनकी पगार सरकारी खजाने से निकाली जा रही है। बताया गया है कि इन छोटे कर्मचारियों से विभाग के अधिकारी बाजार से सब्जी, राशन लाने, बच्चों को नहलाने, तैयार करने, स्कूल छोड़ने, आवसों में भोजन बनाने, साहबों के पालतू कुत्तों को सुबह शाम सैर कराने, शौच के लिए ले जाने जैसे कार्य कराए जा रहे हैं।

केरला बिजली बोर्ड को हराकर केरला पुलिस ने किया गोल्ड कप पर कब्जा

0
  • आरबी गहरवाल की पहल को कभी नहीं भूलेंगे शहरवासी 
    दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा में आयोजित ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में केरला इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को हराकर केरला पुलिस विजेता बनी।
    ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए बीएसपी अधिकारी शिव स्वामी का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है l इसे पुनः प्रारंभ करने के लिए 10 वर्षों बाद राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आरबी गहरवाल का जो प्रयास रहा है, उसे दल्ली राजहरा के फुटबॉल प्रेमी कभी नहीं भूल पाएंगे। जब भी फुटबॉल के दूसरे चरण की शुरुआत की बात आएगी, गहरवाल का नाम प्रमुख रूप से लिया जाएगा। समापन समारोह में उन्होंने कहा कि दल्ली राजहरा एक ऐसा जगह है, जहां आने के बाद कोई इसे भूलना नहीं चाहेगा। यहां के लोगों के बीच अपनापन और प्रेम भुलाए नहीं भूलता।खनिज नगरी के‌ पं. जवाहर लाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में हुई अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच केरला पुलिस एंव केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के‌ मध्य खेला‌ गया।केरला पुलिस ने पेनाल्टी शूट आउट में तीन के मुकाबले चार गोल से पराजित कर खिताब पर कब्जा कर लिया। निर्धारित समय तक‌ दोनों टीमें एक एक गोल की बराबरी पर रहीं।

मैच कमिश्नर एंव चीफ रैफरी ने पेनाल्टी शूटआउट से फाइनल मैच का फैसला करने का निर्णय लिया। विजेता टीम केरला पुलिस को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने विनर ट्राफी और एक लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया‌। वहीं टुर्नामेंट की उप विजेता टीम केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने रनर ट्राफी एंव 50 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की। इसके अलावा समूची प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल का‌ प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ियों राजहरा मांइस स्टेडियम का समुचित रखरखाव एवं देखभाल करने वालों, बाल ब्याय, टूर्नामेंट में मैच का शांतिपूर्ण एवं नियमों के अनुरूप फुटबॉल संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आफिसियल्स मैच कमिश्नर रूबी डेविड, अमन कुमार, शंकर बहादुर लामा, रायसिंह करंगा , विजय आंनद, दीपेश डे, प्रफुल्ल कुमार, सभी रैफरी को भी आयोजन समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ फाइनल मैच एंव समापन समारोह में मुख्य अतिथि रूप अनिर्बान दासगुप्ता निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र, विशिष्ट अतिथि अंजनी कुमार कार्यपालक निदेशक संकार्य, समीर स्वरूप कार्यपालक निदेशक रावघाट, विपिन गिरी कार्यपालक निर्देशक खदान, आरबी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांइस, शिवराजन नायर मुख्य महाप्रबंधक सीएसआर, माथुर मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक भिलाई इस्पात संयंत्र, एसके‌ सोनी मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक खदान,‌ अभिजीत कुमार कमांडेंट सीआईएसएफ भिलाई, मोहनलाल सचिव छग फुटबाल एकाडेमी, स्वामी कृष्ण अमृतानंद चीफ रामकृष्ण मिशन नारायणपुर, ओंकारनाथ ज़िला प्रमुख बीईएमएल, तनवीर अहमद कमांडेंट सीआईएसएफ राजहरा‌ मांईस, शीबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजहरा मांइस फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा ने की।

आयोजित होता रहेगा टूर्नामेंट
दस दिवसीय फुटबॉल के महाकुंभ मे‌ उपस्थित अतिथियों एंव दर्शकों व नगरवासियों का स्वागत करते हुए मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांईस‌ एंव‌ आयोजन समिति के संरक्षक आरबी गहरवार ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने दल्ली राजहरा में आयोजित आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य मे‌ निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सच में राजहरा मांईस में खेलों के प्रति यहां के नागरिकों में विशेष रूचि है। आज राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में फाइनल मैच देखने पहुंची अपार‌ भीड़ एवं दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता है। उन्होंने समस्त राजहरा वासियों को इस राष्ट्रीय स्तर के सफल खेल‌‌ आयोजन के लिए आयोजक क्लब को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के‌ समापन अवसर राजहरा माइंस के महाप्रबंधक सी. श्रीकांत, विपिन कुमार महाप्रबंधक मेंटेनेंस, एस. सिरपुरकर, शैलेंद्र व्यास, आर्दश श्रीवास्तव, विल्सन फर्नाडीज, वरिष्ठ गोलकीपर, ए. उदयकुमार, सतीश जान, श्याम लाल,‌ अमृतपाल, प्रेम नायर, रविकांत नायडू सहित बड़ी संख्या में नगर गणमान्य जन बीएसपी के अधिकारी, कर्मचारी, ठेका कर्मचारी, व्यापारी खिलाड़ी, सहित महिला‌ पुरूष दर्शक उपस्थित रहे। मैच के दौरान कमेंट्री एंव संचालन संजय रावत और भूषण निर्मलकर ने किया।

कर्मा जयंती के पावन अवसर पर भक्त मां कर्मा की भव्य शोभा यात्रा

0

दल्लीराजहरा:- कर्मा जयंती के पावन अवसर पर भक्त मां कर्मा की शोभा यात्रा साहू समाज के द्वारा निकाला गया इस शोभा यात्रा में क्षेत्र के जनपद सदस्य शामिल होकर सभी साहू समाज के लोगो को कर्मा जयंती की बधाई दिए और शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगो के लिए शरबत वितरण किए इस भीषण गर्मी में लोगो के लिए शरबत राहत भरा रहा साहू समाज के पदाधिकारी गौरी शंकर साहू जी ने जनपद सदस्य संजय बैंस का आभार व्यक्त कर कहा की हम साहू समाज के लोगो को जब जब जरूरत होती है हमारे लोकप्रिय जनपद सदस्य हमे सहयोग करते है |

मैं उनका पुनः आभार व्यक्त करता हु साहू समाज केअध्यक्ष गौतम साहू जी ने कहा की हमारे सामाजिक आयोजन में शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगो के लिए शरबत की व्यवस्था किए है इस गर्मी में हमारे समाज के लिए राहत भरा है जब जब हम हमारे जनपद सदस्य संजय बैंस आग्रह करते है उसे हमेशा पूरा करते है मैं पूरे समाज की ओर से धन्यवाद देता हु संजय बैंस ने मां कर्मा की शोभा यात्रा में पूजा अर्चना कर गांव की खुशहाली की कामना किए इस अवसर पर संतोष जैन विनोद सोनी राहुल जैन सूरज कोसरीया जीवन साहू अरविंद साहू टीकम साहू तिलक साहू उपस्थित रहे|

8 को बस्तर आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, छोटे आमाबाल में लेंगे चुनावी जनसभा

0
  •  छग प्रभारी नितिन नबीन व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने ली बड़ी बैठक
  • सभा के प्रभारी बनाए गए वन मंत्री केदार कश्यप
    जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैत्र नवरात्रि आरंभ होने के एक दिन पूर्व 8 अप्रैल को बस्तर आएंगे। भानपुरी क्षेत्र के गांव छोटे आमाबाल में प्रधानमंत्री  मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर जोरशोर से तैयारियां आरंभ कर दी हैं।
    भाजपा के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी नितिन नबीन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव बुधवार की शाम विशेष विमान से बस्तर पहुंचकर सीधे छोटे आमाबाल गांव का दौरा किया। दोनों नेताओं ने वहां होने वाले प्रधानमंत्री सभा के स्थल का निरीक्षण किया। आज गुरुवार की सुबह भाजपा छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा की तमाम तैयारी व रुपरेखा को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की दो घंटे लंबी बैठक ली। बैठक में मोदीजी की सभा के लिए सभी कार्य व तैयारी को एक दिन पहले पूरा करने कहा गया है। प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा के प्रभारी का दायित्व वन मंत्री केदार कश्यप को सौंपा गया है।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करने चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में नितिन नबीन ने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला प्रदेश प्रवास है। प्रधानमंत्री की जनसभा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसकी तैयारियों में कोई भी कमी न रहे। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र में सभा हो रही है, जिसे पूर्णतः सफल बनाने बड़ी गंभीरता से सौंपे गए दायित्वों को पूरा करना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि गर्मी का समय है, सभा में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। उनकी सुविधा व जनसभा की व्यवस्था के लिए पदाधिकारी कार्यकर्ता बिना थके रूके काम करें। बस्तर की पावन धरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में प्रमुख रूप से शिवरतन शर्मा, भूपेंद्र सवन्नी, वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, श्रीनिवास राव मद्दी, जी. वेंकट, भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, संतोष बाफना, आलोक ठाकुर, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा आदि शामिल थे।

एक लाख के ईनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने किया समर्पण

0
  •  सरेंडर करने वाले सभी नक्सली सुकमा के किस्टाराम क्षेत्र में रहे हैं सक्रिय

-अर्जुन झा-

जगदलपुर लोकसभा चुनाव से बीच बस्तर में सक्रिय नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में जहां 13 नक्सली मारे गए हैं। वहीं सुकमा जिले में गुरुवार को तीन सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।सुकमा जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला ही चल पड़ा है। बस्तर संभाग के सुकमा जिले के किस्टाराम थाना इलाके में सक्रिय तीन नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में एक लाख का ईनामी नक्सली भी शामिल है। सभी को प्रोत्साहन राशि दी गई और शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा।गुरुवार को सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के समक्ष तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिनमें एक लाख का ईनामी भी शामिल है। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे |

नई सुबह, नई शुरुआत पूना नर्कोम अभियान तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैंप स्थापित होने से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। इसके अलावा नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाली हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में सक्रिय तीन नक्सलियों किस्टाराम थाना अंतर्गत ग्राम मेटागुड़ा निवासी 28 वर्षीय माड़वी जगरू उर्फ जगदीश पालाचलमा आरपीसी सीएनएम अध्यक्ष, किस्टारामथाना क्षेत्र के ग्राम मेट्टागुड़ा निवासी 23 वर्षीय माड़वी देवा पिता हुंगा मुरिया पालाचलमा आरपीसी मिलिशिया सदस्य एवं थाना किस्टाराम के ग्राम बुर्कलंका निवासी 30 वर्षीय जिलकट्टम गंगा पिता स्व. देवा जाति मुरिया बुर्कलंका आरपीसी सीएनएम सदस्य ने 4 अप्रैल को नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में परमेश्वर तिलकवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सुकमा एवं सहायक उप निरीक्षक निर्मोद सोना के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इनमें से माड़वी जगरू पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक लाख रू. का ईनाम घोषित है। इन नक्सलियों को आत्मसमर्पण हेतु प्रोत्साहित करने में जिला बल सुकमा का विशेष प्रयास रहा है। आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मारे गए 13 नक्सली
बीजापुर जिले के कोरचोली के जंगल मे चली लंबी मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मंगलवार देर शाम तक 10 नक्सलियों के शव बरामद हुए थे। बुधवार सुबह सर्चिंग के बाद जवानों ने और 3 नक्सलियों के शव बरामद किए है. करीब 8 घंटे चली मुठभेड़ के बाद अब तक कुल 13 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं। डीआरजी, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों की दिनभर चली थी मुठभेड़।

किसानों का कर्ज माफ करेगी कांग्रेस : कवासी लखमा

0
  •  कांग्रेस प्रत्याशी लखमा ने नेगानार में कार्यालय का किया उदघाटन
  • भाजपा को बताया झूठ बोलने वाली पार्टी

जगदलपुर बस्तर संसदीय सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने गुरुवार को दरभा ब्लॉक के नेगानार में पार्टी कार्यालय का उदघाटन किया। चिंगपाल में आयोजित बैठक को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी। कांग्रेस ने जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में दो घंटे में कर्ज माफ किया था, वैसा ही केंद्र में किया जाएगा। सभी ने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताकर जमकर प्रहार किया। चिंगपाल के आम बगीचा में हुई बैठक के दौरान दरभा ब्लॉक के सेक्टर, बूथ व जोन के प्रभारी मौजूद थे।

माता -बहनों को भी ठगा

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने कहा कि कांग्रेस पांचों न्याय व 25 गारंटियों को लागू करेगी। श्री लखमा ने कहा कि भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम पर महिलाओं के साथ ठगी की। विधानसभा चुनाव के समय वोट लेने सभी महिलाओं से फार्म भरवाए थे लेकिन अब मुकर गई है। कांग्रेस की मांग पर इस योजना के लाभार्थियों की सूची सार्वजनिक नहीं की जा रही है। महिलाओं को चार माह का चार हजार भी नहीं दिया गया है। उन्होने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। किसानों, युवाओं व महिलाओं आदि को कांग्रेस शासन में मिलने वाले लाभ भी गिनाए। श्री लखमा ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर आरक्षण जारी रहेगा, राशन मिलता रहेगा।

भाजपा खत्म कर देगी आरक्षण: जैन

पूर्व विधायक तथा जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रेखचंद जैन ने कहा भाजपा सत्ता में आई तो एससी, एसटी व अन्य पिछड़े वर्गों का आरक्षण खत्म कर देगी। प्रधानमंत्री मोदी इसी विचार को साकार करने अबकी बार 400 पार का नारा लगा रहे हैं। उन्होने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। चिंगपाल में भाजपा के छिंदावाड़ा के चार कार्यकर्ताओं सामनाथ बघेल, सुखदेव बघेल, समदू नाग व फूलधर नाग तथा नेगानार व कोयपाल के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने इन्हें कांग्रेस का गमछा व फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। भाजपा की साम्प्रदायिक एवं समाज विरोधी सोच व नीति और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस में आने की बात इन्होने कही। इस दौरान उमाशंकर शुक्ल, सामू कश्यप, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, दरभा ब्लॉक अध्यक्ष बीर सिंग बघेल, गागरूराम, महादेव नाग, मानसिंग बघेल, बनिता कौशिक, तारा बेंजाम, जयदेव नाग, तुलाराम कश्यप, मनीष आदि ने भी संबोधन दिया। इस दौरान हेमू उपाध्याय, भुवन झा, संतोष सिंह, नीलम कश्यप, राजेश, अल्ताफ हुसैन, बिजेन्द्र ठाकुर, सोनारू नाग, मानूराम आदि समेत क्षेत्र के अनेक पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस जन व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

डॉ. माहला बनाए गए डोंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव सह प्रभारी

0
  • कांकेर समेत सभी 11 सीटें जीतेगी भाजपा डॉ. माहला
    दल्लीराजहरा देश में चुनावी की सरगर्मी तेज हो गई है। कांकेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रंग दोनों ही दलों में दिखने लगा है। कांकेर लोकसभा सीट आदिवासी आरक्षित है, जहां प्रमुख रूप से गोंडवाना एवं हल्बा आदिवासी समाज की बहुलता है। ऐसे में हल्बा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र माहला को भारतीय जनता पार्टी ने डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र का चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति से क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण काफ़ी दिलचस्प हो चुका है। क्योंकि कांकेर लोकसभा अंतर्गत बालोद जिले में में आदिवासी हल्बा समाज की अच्छी ख़ासी आबादी है।
    नियुक्ति पश्चात डॉ देवेंद्र माहला ने संगठन का आभार करते हुए कहा कि मैं संगठन का सिपाही हूं। इससे पूर्व भी संगठन ने मुझे मेरी काबिलियत एवं कौशल के अनुरूप कार्य सौंपा था, जिसे मैंने निष्ठा के साथ निर्वहन किया। आज इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मुझे डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव सह प्रभारी का दायित्व सौंपा है। इस जिम्मेदारी को भी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। डॉ. माहला ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पवन साय, बालोद भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन साहू, महामंत्री चेमन देशमुख, राकेश छोटू यादव सहित संगठन के समस्त वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया है। डॉ. माहला ने कहा है कि निश्चित ही हम देश में 400 पार के साथ छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजय पताका लहराएंगे और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में भी एक बार पुनः विजयश्री हासिल करेंगे।

केरला पुलिस और केरला इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड में खिताबी भिड़ंत

0
  •  मेजबान दल्ली राजहरा हुई फाइनल मुकाबले से बाहर
    दल्लीराजहरा यहां जारी ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला केरला पुलिस और केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के बीच होगा।
    गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ आंठवे दिन 3 अप्रैल दिन को राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में टूर्नामेंट के दो सेमी फाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में केरला पुलिस ने बंगलोर को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। वहीं दूसरे सेमी फाइनल मैच केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की टीम ने मेजबान राजहरा मांईस को शून्य के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दोनों ही सेमी फाइनल मैच में पराजित टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं।

लौह अयस्क खदान समूह राजहरा माइंस के समाजिक निगमित उत्तरदायित्व क्रीड़ा एंव मंनोरंजन परिषद विभाग द्वारा आयोजित 9 दिवसीय टूर्नामेंट के 03 अप्रैल को पहले सेमीफाइनल मैच में केरला पुलिस एंव बंगलौर के बीच काफी रोमांचक एंव संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। केरला पुलिस की ओर से खेल के 42 वे मिनट में जर्सी नं. 24 विपिन थामस ने अपनी टीम के लिए पहला एंव निर्णायक गोल दागकर केरला पुलिस को फाइनल में पहुंचा दिया। मध्यकाल तक‌ केरला पुलिस की टीम शून्य के मुकाबले एक गोल से‌ आगे रही। मध्यांतर के बाद बंगलौर की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल को उतारने एवं मैच‌ ड्रा कराने का‌ पूरा प्रयास किया। लेकिन मैच खत्म होने तक असफल रही और केरला पुलिस एक गोल की बढ़त से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई। वहीं दूसरे सेमी फाइनल मैच में मेजबान राजहरा मांईस का मुकाबला केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से हुआ। राजहरा मांईस की टीम ने मध्यांतर तक शानदार खेलते हुए गोल करने का अच्छा प्रयास किया, लेकिन विफल रही। मध्यांतर तक दोनों ही टीम शून्य शून्य की बराबरी पर रहीं। मध्यकाल के‌ बाद केरला की टीम आक्रामक अंदाज में खेलती नजर आई। सेकंड हाफ के 30वें मिनट में जर्सी 10 इडलोश ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई। इसके 5 मिनट बाद पुनः केरला इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की‌ टीम के लिए जर्सी नं 27 करूण ने दूसरा गोल दागा और खेल के आखिरी समय में जर्सी नं 11 विज्ञनेश ने तीसरा गोल कर 00 के‌ मुकाबले 03 गोल की अजय बढत‌ से मैच जीतकर फाइनल में स्थान में बना लिया। पराजित राजहरा की‌ टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। राष्ट्रीय स्तर के इस‌ टूर्नामैंट के आठवें रोज 3 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में आरबी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा माइंस, सी. श्रीकांत महाप्रबंधक, विपिन बेहरा महाप्रबंधक मेंटेनेन्स, मुकेशसिंह नगर निरीक्षक डौण्डी, अनुपम बिस्ट महाप्रबंधक हिल्ली मांईस, डॉ. मनोज प्रभारी अस्पताल राजहरा, ज्ञानुमल राम महाप्रबंधक, आदर्श श्रीवास्तव, शैलेंद्र व्यास एजीएम नितीश क्षत्रिय रतिश मिश्रा, प्रकाश क्षत्रिय सीटू, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एंव‌ नागरिक उपस्थित थे।

मौजूद रहे वरिष्ठ खिलाड़ी
राजहरा माइंस के वरिष्ठ खिलाड़ी एंव‌ फाऊंडर मेंबर, रूबी डेविड, प्रेम नायर, त्रिनाथ नायडू, संजू दादा, शांत कुमार, रोमी डेविड, नरेंद्र, श्याम लाल, एके पिल्ले, विनय, भारत, एप्पल नायडू, विल्सन फर्नाडीज, पीजे सेबेस्टीन, नरेंद्र ठाकुर, सपन जैना, सुरेश वर्मा, वरिष्ठ गोल कीपर ए. उदय कुमार, सतीश जान, पवन रंगारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे। इन सभी वरिष्ठजनों का राजहरा मांईस फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा, सचिव त्रिनाथ नायडू, संगठन सचिव गौतम बेरा, कमलाकर सिंह मनोज परेरा, संजय रावत, भूषण निर्मलकर, अवधराम , द्रोण कुमार, चुन्नीलाल, स्नेहा सहित क्लब के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

अखिल भारतीय स्वर्ण का फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच केरला पुलिस एवं केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड केरला के मध्य आज होगा

0

दल्लीराजहरा – खनिज नगरी में चल रहे आल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के‌ आंठवे दिन 03 अप्रैल दिन बुधवार को राजहरा फुटबॉल स्टेडियम में टुर्नामैंट के दो सेमीफाइनल मैच खेला गया पहला मैच में केरला पुलिस ने बंगलौर को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर फाइनल में में पहुंच गया। वहीं दुसरे सेमीफाइनल मैच केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की टीम ने मेजबान राजहरा मांईस को शुन्य के मुकाबले तीन गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई दोनों ही सेमीफाइनल मैच में पराजित टीम कोई भी गोल नहीं कर सका। अखिल भारतीय स्वर्ण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच 04 अप्रैल को केरला पुलिस एंव केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड केरला अर्थात दोनों केरला के बीच खेला जायेगा। लौह अयस्क खदान समूह राजहरा मांईस के समाजिक निगमित उत्तरदायित्व क्रीड़ा एंव मंनोरंजन परिषद (सी.एस.आर.) विभाग द्वारा आयोजित 09 दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर के बड़े टुर्नामैंट का का समापन एंव फाइनल मैच 04 अप्रैल को होगा |

जहां इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,अनिर्बान दास गुप्ता निर्देशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र, अंजनी कुमार कार्यपालक निर्देशक संकार्य, डॉ ए.के.पंडा कार्यपालक निदेशक वित्त एंव लेखा,समीर स्वरूप कार्यपालक निदेशक रावघाट, विपिन गिरी कार्यपालक निदेशक खदान एंव आर.बी.गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांईस उपस्थित रहेंगे एंव कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र बेहरा अध्यक्ष राजहरा मांईस फुटबॉल क्लब करेंगे। 03 अप्रैल को पहले सेमीफाइनल मैच में केरला पुलिस एंव बंगलौर के बीच काफी रोमांचक एंव संघर्षपूर्ण मुकाबला रहा दोनों ही टीमों ने अच्छे दर्जे का फुटबॉल खेलकर दर्शकों का मंनोरंजन किया इसी दौरान मौका मिलने पर केरला पुलिस की ओर से खेल के 42 वे मिनट में जर्सी नं.24 विपिन थामस ने अपने टीम के लिए पहला एंव निर्णायक गोल कर केरला पुलिस को फाइनल में पहुंचा दिया। मध्यकाल तक‌ केरला पुलिस की टीम शुन्य के मुकाबले एक गोल से‌ आगे रहे। मध्यांतर के बाद बंगलौर की टीम बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल को उतारने एंव मैच‌ ड्रा करने का‌ पूरा प्रयास किया लेकिन मैच खत्म होने तक असफल और केरला पुलिस एक गोल की मामूली बढ़त से मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गया। वहीं दुसरे सेमीफाइनल मैच में मेजबान राजहरा मांईस का मुकाबला केरला स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से हुआ जहां राजहरा मांईस की टीम मध्यांतर तक आपसी सुझबुझ एंव तालमेल से शानदार खेलते हुए गोल करने के अच्छा प्रयास किया लेकिन विफल रहे मध्यांतर तक दोनों ही टीम शुन्य शुन्य की बराबरी पर रहें। मध्यकाल के‌ बाद केरला की टीम आक्रमक और तेज फुटबॉल खेलते हुए राजहरा टीम पर जवाबी हमला करते हुए सेकंड हाफ के 30 वे मिनट में जर्सी 10 इडलोश ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई इसके 05 मिनट बाद पुनः केरला इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की‌ टीम के लिए जर्सी नं 27 करूण ने दूसरा गोल दागा और खेल के आखिरी समय में जर्सी नं 11 विज्ञनेश ने तीसरा गोल कर 00– के‌ मुकाबले 03 गोल की बढत‌ से मैच जीतकर फाइनल में स्थान में बना लिया पराजित राजहरा की‌ टीम कोई भी गोल नहीं कर सका और टुर्नामैंट से बाहर हो गया|

आज के मैच के आफिसियल्स एंव रैफरी दीपेश डे, रायसिंह कांगरा, प्रफुल्ल कुमार विशाल प्रजापति, अमन कुमार प्रसाद, रविन्द्र रजवाड़े, शंकर बहादुर लामा, विजय आंनद डाडेल, एंव मैच कमिश्नर रूबी डेविड रहे

उपस्थित अतिथियों का राजहरा मांईस फुटबॉल क्लब के पदाधिकारियों एंव सदस्यों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर कर आत्मीय स्वागत सत्कार किया गया।

राष्ट्रीय स्तर के इस‌ बडे टुर्नामैंट के आठवें रोज 03 अप्रैल को मुख्य अतिथि के रूप में आर.बी.गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा मांईस , सी. श्रीकांत महाप्रबंधक, विपिन बेहरा महाप्रबंधक मैन्टैन्स, मुकेशसिंह नगर निरीक्षक डौण्डी, अनुपम बिस्ट महाप्रबंधक हिल्ली मांईस, डॉ मनोज, प्रभारी अस्पताल राजहरा,ज्ञानुमल राम महाप्रबंधक, आर्दश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र व्यास ए.जी.एम.नितिश क्षत्रिय रतिश मिश्रा प्रकाश क्षत्रिय सीटू, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एंव‌ गणमान्य जन उपस्थित रहे

इस अवसर पर राजहरा मांईस के वरिष्ठ खिलाड़ी एंव‌ फाउन्डर मेंबर रूबी डेविड, प्रेम नायर, त्रिनाथ नायडू, संजू दादा, शांत कुमार, रोमी डेविड, नरेंद्र, श्याम लाल, ए.के. पिल्लै, नानू था, विनय भारत, एप्पल नायडू, विल्सन फर्नाडीज, पी.जे.सेवस्ट्रीन, नरेंद्र ठाकुर, सपन जैना, सुरेश वर्मा, वरिष्ठ गोल कीपर ए.उदय कुमार, सतीश जान, पवन रंगारी ,सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे इन सभी वरिष्ठजनों का राजहरा मांईस फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र बेहरा, उपाध्यक्ष मुकुल वर्मा, सचिव त्रिनाथ नायडू, संगठन सचिव गौतम बेरा, कमलाकर सिंह मनोज परेरा, संजय रावत, भूषण निर्मलकर, अवधराम , द्रोण कुमार चुन्नी लाल, कु.स्नेहा सहित क्लब के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत सत्कार किया

MOST POPULAR

HOT NEWS