City Media - Page 561 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 561

पीड़िया व इतावर के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़

0
  • नक्सलियों के सुरक्षित पहुंच विहीन क्षेत्र पीड़िया, इतावर की पहाड़ियों पर धावा
  • पहाड़ी में नक्सली कैंप ध्वस्त, भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के सीमावर्ती इलाके में सर्चिंग पर निकले जवानों की नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हो गई। सुरक्षा बल भारी पड़ गया और नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के बुरी तरह घायल होने की संभावना है।. सुरक्षा जवानों ने घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की है।

संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर व दंतेवाड़ा के सरहदी क्षेत्र पीड़िया, इतावार के पहाड़ियों में गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 20 फरवरी को डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा 202, 210 बटालियन एवं डीआरजी दंतेवाड़ा का संयुक्त बल विशेष नक्सल विरोधी अभियान के लिए निकला था। अभियान के दौरान 21 फरवरी को जवान सर्चिंग करते हुए इतावार की पहाड़ी के पास पहुंचे थे कि 70- 80 सशस्त्र नक्सलियों ने पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों द्वारा भी फायरिंग की गई। नक्सली खुद को कमजोर पड़ता देख जंगल- पहाड़ी की आड़ लेकर मौके से भाग खड़े हुए। अभियान के दौरान वापसी के समय 21 फरवरी को डीआरजी बीजापुर की टीम सर्चिंग करते हुए लेंड्रा- कोरचोली के जंगल में पहुंचे थे, कि पूर्व से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिये। डीआरजी की टीम ने सुरक्षित आड़ लेकर जवाबी कार्रवाई की। वहां भी नक्सली खुद को कमजोर पड़ता देख जंगल-पहाड़ की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। अभियान के दौरान पहाड़ी में सर्च करने पर नक्सली कैंप मिला, जिसे जवानों द्वारा मौके पर ध्वस्त कर दिया गया। मौके व आसपास के स्थल से नक्सली वर्दी, पिट्ठू, बर्तन, सोलर प्लेट, पॉलीथिन, बड़े- बड़े जर्किन, दवाईयां व भारी मात्रा में दैनिक उपयोगी का सामान बरामद किया गया। क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष रुप सिंह मंडावी को मातृशोक

0

जगदलपुर भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी की माता श्रीमती कनक लता मंडावी का निधन 22 फरवरी को शाम 4 बजे रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान हो गया।उनका पार्थिव शरीर निवास स्थान फरसागुड़ा आज रात पहुंची। उनकी अंतिम यात्रा 23 फरवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे गृहग्राम फरसागुड़ा स्थित निवास से निकलेगी और गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव ने कनक लता मंडावी के निधन पर शोक जताते हुए मंडावी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। किरण देव ने श्रीमती मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय और नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने भी मृतात्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।

अमित शाह की उपस्थिति में कोडांगाव में हुई बस्तर कलस्टर की बैठक

0

कोंडागांव केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बस्तर कलस्टर की लोकसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक हुई। मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ लोकसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, वन मंत्री केदार कश्यप, अजय चंद्राकर एवं लोकसभा क्षेत्र प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक तथा वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

जगदलपुर आए राजनाथ सिंह

0

जगदलपुर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के उपरांत उड़ीसा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया।

अमित शाह आए कोंडागांव, केदार कश्यप ने किया स्वागत

0

कोडागांव केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को कोंडागांव पहुंचे। वे जिला मुख्यालय में भाजपा की बैठक लेने आए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हेलीपेड पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने स्वागत किया। शाह ने मुस्कुराते हुए केदार कश्यप का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी तथा अन्य नेता भी मंत्री केदार कश्यप के साथ मौजूद थे।

जल्द घोषित किए जाएंगे बस्तर की दोनों सीटों के प्रत्याशी

0
  • भाजपा नेता नबीन, केदार कश्यप और रोहरा आए

जगदलपुर भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, राज्य के वनमंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर तीनों नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया।

नितिन नबीन, केदार कश्यप और रामू रोहरा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संक्षिप्त जगदलपुर प्रवास तथा लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले Srin यहां आए हैं। विशेष विमान से तीनों नेता जगदलपुर आए हैं। यहां से वे सड़क मार्ग से कोंडागांव के लिए रवाना हो गए। कोंडागांव रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कुछ संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ की सभी 11सीटों पर जीत हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम और काम हमारे चुनाव प्रचार का मुख्य मुद्दा होगा। नितिन नवीन ने कहा कि बस्तर संभाग की दोनों लोकसभा सीटों के प्रत्याशी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।

प्रसिद्ध बिल्डर अविनाश इंफ्रा प्रोजेक्ट पर लगा धोखाधड़ी का बड़ा दाग

0
  •  अविनाश ग्रुप और उसके मैनेजर पर एफआईआर
  •  30 लाख रू. ले लिए, फ्लैट बुक ही नहीं किया फर्म ने
  • अविनाश ग्रुप ने मैनेजर की करतूत से झाड़ लिया पल्ला

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के नामी बिल्डर अविनाश इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड पर धोखाधड़ी का बड़ा दाग लगा है। तीस लाख रूपए लेने के बाद भी फ्लैट बुक नहीं करने पर अविनाश ग्रुप रायपुर और उसके एक सेल्स मैनेजर के खिलाफ जगदलपुर के बोधघाट थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

अविनाश इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. केतत्कालीन सेल्स मैनेजर देवेंद्र साहू ने नगर के मोतीलाल नेहरू वार्ड नयापारा निवासी जितेंद्र एन. सिंह से 30 लाख रुपए में फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी की है। बोधघाट थाने में लिखित शिकायत के बाद फर्म और मैनेजर देवेंद्र साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अविनाश इंफ्रा प्रोजेक्ट के नाम से जितेंद्र एन सिंह को रसीद मिली है, किंतु उसके बाद भी मैनेजमेंट ने मैनेजर से पल्ला झाड़ लिया है। शिकायतकर्ता जितेंद्र एन सिंह की माताजी लीलावती सिंह के नाम से फ्लैट बुक नहीं किया गया है। बोधघाट थाने में दर्ज एफआईआर अनुसार 31दिसंबर 2019 से अविनाश इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रायवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम कंगोली जगदलपुर में स्थित अविनाश वुड प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक कराने के नाम लीलावती सिंह नामक बुजुर्ग महिला से 30 लाख रुपए ले लिए गए लेकिन उनके नाम से फ्लैट बुक ही नहीं है। नयापारा वार्ड जगदलपुर निवासी जितेंद्र एन सिंह ने लिखित शिकायत में कहा है कि उन्होंने अविनाश इंफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. के कंगोली धरमपुरा में निर्माणाधीन अविनाश वुड प्रोजेक्ट में अपनी बुजुर्ग माता लीलावती सिंह के नाम पर फ्लैट बुक कराया था। इस हेतु अविनाश वुड के कार्यालय में पदस्थ सेल्स मैनेजर देवेंद्र साहू के नाम पर 31दिसंबर 2019 को फ्लैट के प्रथम किस्त के रूप में चार लाख रू. का चेक (नं. 014286) दिया था। यह चेक अविनाश इन्फ्रा प्रोजेक्ट के बजाय देवेंद्र साहू ने अपने नाम से बनवाया था।

इनकम टैक्स बचाने का खेल

शिकायत के अनुसार जब जितेंद्र सिंह ने देवेंद्र साहू से पूछा कि चेक फर्म के बजाय आप अपने नाम पर क्यों बनवा रहे हो तो देवेंद्र साहू ने कहा था कि सेठ लोग इनकम टैक्स बचाने के लिए कंपनी में कार्य कर रहे कर्मचारियों के नाम से ही चेक कटवाते हैं। देवेंद्र की बात पर यकीन करते हुए जितेंद्र एन सिंह ने देवेंद्र साहू के नाम पर क्रास चेक दिया था। बाद में और भी कई चेक के जरिए जितेंद्र एन सिंह ने भुगतान किया है

बुक ही नहीं किया गया फ्लैट

पीड़ित जितेंद्र एन सिंह के होश तब उड़ गए जब उन्हें 4 दिसंबर 2021 को अविनाश वुड के कार्यालय जाने पर पता चला कि सेल्स मैनेजर देवेंद्र साहू को नौकरी से निकाल दिया गया है। जितेंद्र एन सिंह ने फ्लैट के संबंध में जानकारी ली तो अतुल्य प्रोजेक्ट जगदलपुर के उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि उनकी माता लीलावती सिंह के नाम से फ्लैट ही बुक नही हुआ है।

सेल्स मैनेजर ने नहीं उठाया फोन

पीड़ित जितेंद्र एन सिंह के अनुसार देवेंद्र साहू से पावती मांगने पर उसने कहा कि उसके पिता रायपुर के अस्पताल रायपुर में भर्ती हैं, वहां से आकर पावती दे दूंगा। देवेंद्र साहू से उसके मोबाईल फोन पर 29 अगस्त 2021 को जितेंद्र सिंह की आखिरी बार बात हुई थी। तब देवेंद्र साहू ने कहा कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है, पिता के क्रियाकर्म के बाद आकर पावती दूंगा। 3 दिसंबर 2021 को जितेंद्र सिंह ने देवेंद्र साहू के दो मोबाईल नंबरों पर कॉल किया, लेकिन देवेंद्र द्वारा जवाब नहीं दिया गया। जितेंद्र एन सिंह की लिखित शिकायत पर अविनाश इंफ्रा प्रोजेक्ट रायपुर एवं प्रोजेक्ट में कार्यरत देवेंद्र साहू सेल्स मैनेजर अविनाश वुड जगदलपुर के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है‌। जितेंद्र एन सिंह ने सबूत बतौर बैक पास बुक की फोटो कापी व पावती की फोटो कॉपी पुलिस के समक्ष पेश की है।

जितेंद्र ने 5 चेक से दिए 30 लाख रू.

फ्लैट पाने की चाहत में जितेंद्र एन सिंह ने अविनाश इंफ्रा प्रोजेक्ट और सेल्स मैनेजर देवेंद्र साहू पर भरोसा करते हुए पांच चेक के जरिए कुल तीस लाख रुपए का भुगतान किया है। जितेंद्र एन सिंह द्वारा ने चेक क्र. 014286 दिनांक 31 दिसंबर 2019 राशि 4 लाख रू.,चेक क्रमांक 014287 दिनांक 31 जनवरी 2020 राशि 6 लाख रूपए, चेक क्रमांक 014288 दिनांक 14 अगस्त 2020 राशि 11 लाख रूपए, चेक क्रमांक 014289 दिनांक 1 फरवरी 2021 राशि 4 लाख रूपए और चेक क्रमांक 014291 दिनांक 23 मार्च 2021 राशि 5 लाख रूपए के जरिए कुल 30 लाख रूपए दिए गए हैं। चेक प्राप्त करने के बाद देवेंद्र साहू द्वारा तीन चेक की ही पावती दी गई। पावती क्रमांक 3600 दिनांक 1 जनवरी 2020 राशि 4 लाख रूपए, पावती क्रमांक 2146 दिनांक 7 फरवरी 2020 राशि 6 लाख रूपए व पावती क्रमांक 2842 दिनांक 18 अगस्त 2020 राशि 11 लाख रूपए की दी दी गई है। पावतियां अविनाश इन्फ्रा प्रोजेक्ट रायपुर के नाम से हैं जबकि अंतिम दो चेक की पावती अभी तक सेल्स मैनेजर देवेंद्र साहू द्वारा नहीं दी गई है।

भाजपा नेता नबीन, कश्यप, रोहरा आए जगदलपुर

0

जगदलपुर भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, राज्य के वनमंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर तीनों नेताओं का भाजपा कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत किया। नितिन नबीन, केदार कश्यप और रामू रोहरा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संक्षिप्त जगदलपुर प्रवास तथा लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में यहां आए हैं।

अपहरण और हत्या की घटनाओं में शामिल दो महिला मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

0
  •  दोनों पर बीजापुर एसपी ने घोषित किया था 10- 10 हजार का ईनाम

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सली विरोधी अभियान के तहत दो फरार महिला नक्सली मिलिशिया सदस्यों को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है। पकड़ी गई दोनों महिला माओवादियों पर दस – दस हजार का ईनाम घोषित है।

21 फरवरी को बीजापुर जिले की मद्देड़ थाना पुलिस का बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ की 170वी वाहिनी की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर लोदेड़ की ओर निकली थी। इसी दौरान ग्राम लोदेड़ से दो फरार महिला नक्सली मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया। पकड़ी गई माओवादियों के नाम सरिता और टिंगे मीना बताए गए हैं। आरोप है कि

पकड़ी गई महिलाएं 26 म़़ई 2010 को ग्राम लोदेड़ के ग्रामीण के अपहरण एवं हत्या करने की घटना एवं 21 जुलाई 2010 को ग्राम संगमपल्ली निवासी के अपहरण एवं हत्या करने की घटना में शामिल रही हैं। दोनों के खिलाफ मद्देड़ थाने में स्थाई वारंट लंबित हैं तथा पुलिस अधीक्षक बीजापुर की ओर से इन दोनों की गिरफ्तारी के लिये 10- 10 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना मद्देड़ में कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उन्हें बीजापुर के न्यायालय में पेश किया गया।

कांग्रेस नेता राजू राव शंकर राव की अनोखी श्रद्धा भक्ति से अभिभूत हो उठे लोग

0
  • शोभायात्रा में शामिल भक्तों को मिन्नतें कर पिलाते रहे लीची का शीतल पेय

जगदलपुर  दुर्गा राइस मिल के संचालक राजू राव शंकर राव ने एकबार फिर श्रद्धा और सेवा भावना का परिचय दिया है। उनकी इस पहल से बालाजी के भक्त बेहद खुश नजर आ रहे थे और लोग  राव की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

भगवान वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर के 23वें वार्षिक महोत्सव की शोभायात्रा के दौरान दुर्गा राइस मिल के संचालक राजू राव शंकर राव ने शोभायात्रा में शामिल भक्तों को लिची का शीतल पेय पूरी श्रद्धा के साथ वितरित किया। राजू राव शंकर राव भक्तों से आग्रह कर उन्हें लीची का शीतल पेय ग्रहण करने का आग्रह करते नजर आए। वे इस कोशिश में भी लगे दिखे कि एक भी भक्त शीतल पेय लेने से वंचित न रहे।. बच्चों तक से वे आग्रह कर उन्हें शीतल पेय प्रदान कर रहे थे। युवा, बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, बालक बालिकाओं सभी को राजू राव शंकर राव ने पूरी श्रद्धा के साथ शीतल पेय भेंट किया। श्री राव एक एक व्यक्ति से मनुहार करते हुए उन्हें लीची का शीतल पेय पीने का आग्रह करते दिखे। कई लोगों ने दो दो, तीन तीन बार शीतल पेय लिया। श्री राव ने ऐसे किसी भी व्यक्ति को मना नहीं किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू राव शंकर राव की श्रद्धा और सेवा भावना को देख शोभायात्रा में शामिल भक्त और राहगीर अभिभूत नजर आए। बताते हैं कि राजू राव शंकर राव हर धर्म मजहब के कार्यक्रमों, जुलूस और शोभायात्राओं के दौरान इसी तरह सेवा करने हमेशा तत्पर नजर आते हैं। जब इस संवाददाता ने राजू राव शंकर राव से उनकी इस सेवा भावना और श्रद्धा भक्ति के बारे में जानना चाहा, तो उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा- भाई मैं तो कुछ नहीं करता, जो भी करवाते हैं वो मेरे भगवान श्री श्री श्री वेंकटेश्वर बालाजी और मां दंतेश्वरी मुझसे करवाते हैं, मैं तो एक साधन मात्र हूं। उन्हीं के आशीर्वाद से मुझे इतना सामर्थ्य मिला है कि भक्तों की यथा संभव सेवा कर पाता हूं। राजू राव शंकर राव ने यह भी कहा कि जब तक यह शरीर है और इस शरीर में प्राण है, तब तक जनता जनार्दन की सेवा करता रहूंगा।. बस यही कामना है कि भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी और दंतेश्वरी माई की कृपा मुझ पर, मेरे परिजनों पर और पूरे बस्तर संभाग के लोगों पर बनी रही। श्री श्री श्री वेंकटेश्वर बालाजी की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को लीची का शीतल पेय वितरण के दौरान श्री दुर्गा राइस मिल के संचालक राजू राव शंकर राव के साथ अभिषेक, गुरु, मलय, अमन, ज्योतिश्वर, अभिषेक, फ़िलिप, सौरव आदि ने भी योगदान दिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS