City Media - Page 568 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 568

खाद्य एवं औषधि विभाग ने स्कूल में किया नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

0
  • जगतू माहरा हायर सेकंडरी स्कूल मे चलाया अभियान

जगदलपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार और कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में जिले के स्कूली छात्र -छात्राओं और कॉलेजों के युवाओं को नशापान से दूर रखने एवं उन्हें जागरूक करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जगतू माहरा शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल जगदलपुर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके पर सहायक औषधि नियत्रंक हेमंत श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर ऐसी दवाओं का सेवन नहीं करने की सलाह दी। वहीं औषधि निरीक्षक विनय ठाकुर ने नशीली दवाओं से होने वाले दुष्प्रभावों तथा बीमारियों के बारे में अवगत कराया तथा मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित दिनचर्या को बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर शिक्षक -शिक्षिकाओं से भी नशामुक्ति हेतु सतत प्रयास कर लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकरी एमएस भारद्वाज, संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

संजय बैंस ने सीसी नाली निर्माण का किया भूमिपूजन

0

कुसुमकसा जनपद सदस्य संजय बैंस ने अपने जनपद निधि से 650000 लागत से बनने वाली सीसी नाली निर्माण का भूमिपूजन कुसुमकसा में किया इस कार्यक्रम में सरपंच शिव राम सिंदरामे डाक्टर नसीम खान मोहन दास मानिक पूरी जी उपस्थित रहे सर्व प्रथम अतिथिओ द्वारा पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया सरपंच शिव राम सिंदरामे ने बताया की ये जो नाली बन रहा है जिसमे बरसात का पानी पूरे खेतो से आता है जबकि या नाली बजार क्षेत्र हलबा समाज के सामाजिक भवन आंगन बाड़ी केंद्र और बस्तियों से होकर जाता है इस नाली निर्माण के लिए हम बहुत प्रयास किए पर हमारी समस्या को हमारे जनपद सदस्य ने भी पूरा किया मैं पूरे ग्राम पंचायत के तरफ से बैंस जी का आभार व्यक्त करता हु मोहल्ले के निवासी मोहन दास मानिकपुरी ने कहा की इस नाली निर्माण की मांग करते करते हम थक चुके थे नाली निर्माण नही होने से गंदगी का आलम बना रहता था साप और बिच्छू का डर बना रहता था वास्तव में ये बात साबित हो गया संजय है तो संभव है|

में भी जनपद सदस्य संजय बैंस का भूरी भूरी प्रांशसा करता हु जो इस समस्या को समझ निदान करने के लिए अपने निधि से राशि स्वीकृत किए डाक्टर नसीम खान जी ने बताया की यहां पर स्कूल आंगन बाड़ी और बजार परिसर है नाली नही होने से पानी इधर उधर बहता रहता है जिससे मच्छर और मख्खिया बीमारियां फैलाती है मोहल्ले वासी परेशान रहते थे पर इस नाली निर्माण से पूरे गांव की बड़ी समस्या का निपटारा हो गया मैं पूरे गांव की तरफ से आभार मानता हु छोटे पद में रहकर बड़ी बड़ी समस्या का निराकरण करने का प्रयास जनपद सदस्य बैंस जी करते है जनपद सदस्य संजय बैंस ने कहा की की मेरा सौभाग्य है की मैं शासन की योजना और अपने जनपद निधि की राशि को जन मानस की अपेक्षा के अनुरूप कर पाता हु मै इस समस्या को देखकर मन में भी पीड़ा होती थी छोटे छोटे बच्चे यहां पर विद्या अध्यन के अलावा खेलते भी रहते थे मोहल्ले वासी भी मुझे इस नाली निर्माण की मांग भी किए थे इसलिए इस नाली निर्माण के लिए 650000 रुपए की राशि स्वीकृत किया हु इस कार्यक्रम में प्रेमचंद जैन कीर्तन रावटे बलराम धेनेद धन्नू सिन्हा हरी चुरेंद्र पुनीत कोठारी आत्मा राम चुरेंद्र निशा कोसरिया नेम सिंग सचिव लोकेश सिन्हा सुरेंद्र मंडावी इंडिया बाई कोठारी उपस्थित रहे

अवैध शराब बेचने वाले दो कोचियों से मोटर साइकिल एवं 33 पौव्वा शराब जप्त

0

 

दल्लीराजहरा  पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में जिले में अवैध व्यवसाय जुआ ,सट्टा , अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बालोद  नवनीत कौर के मार्गदर्शन में थाना डौंडी लोहारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 13/02/ 24 को आरोपी (1)बृजमोहन पटेल पिता पंचराम पटेल उम्र 25 वर्ष (2) तिजउ निषाद पिता पवन निषाद उम्र 32 वर्ष दोनों सकिनान वार्ड नंबर 12 संबलपुर थानाडौंडी  लोहारा जिला बालोद के कब्जे से अवैध रूप से 33 पव्वा देसी प्लेन शराब कीमती 2640 /-रुपए को मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 08 ए के 2586 कीमती ₹10000/-रुपए से परिवहन करते पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है थाना डोंडी लोहारा क्षेत्र में अवैध शराब जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है|

नशीली सिरप और कैप्सूल्स बेचने वाला सुकमा में नोटरी काम करने वाला अधेड़ गिरफ्तार

0
  • बोधघाट थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में पकड़ा गया आरोपी
  • सुकमा से नशीली दवाएं लाकर बेचता था अधेड़
    जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवैध रूप से नशीली दवाई कैप्सूल व सिरप विक्रय करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।
    एक व्यक्ति द्वारा सुकमा से नशीली दवाएं कैप्सूल व सिरप लाकर जगदलपुर में विक्रय करने की जानकारी बोधघाट पुलिस को मिली थी। थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस स्टैंड जगदलपुर में अनिल मल्ल पिता एसएन मल्ल को पकड़ा। उसके पास से 400 नग कैप्सूल और सिरप की 83 नग शीशियां, नकद रकम रु.2,940 रू. एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए। 47 वर्षीय अनिल मल्ल मदर टेरेसा वार्ड जगदलपुर का निवासी है।आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट जगदलपुर में धारा 21 (ग) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को पकड़ने में बोधघाट थाने की
    निरीक्षक कविता धुर्वे, उप निरीक्षक प्रमोद ठाकुर व अमित सिदार, सहायक उप निरीक्षक छुबि ठाकुर, प्रधान आरक्षक उमेश चंदेल, पवन श्रीवास्तव, आरक्षक प्रकाश, युवराज, सुरेश, यशवंत सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

महतारी वंदन योजना के फॉर्म भरवाने डोर टू डोर अभियान हुआ शुरू

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्ती योजना महतारी वंदन योजना के तहत नगर पालिक निगम जगदलपुर में 48 वार्डों में 12 स्थलों में महतारी वंदन योजना के आवेदन जमा होना शुरू हो गया हैं। आवेदन फार्म लेने एवं जमा करने काफी संख्या में हितग्राही शिविर स्थलों में महिलाएं आवेदन लेने एवं जमा करने पहुंच रहे हैं । महतारी वंदन योजना के तहत शहर के हितग्राही इस योजना का लाभ उठाने से ना चुके जिसके लिए शहर के वार्डों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को वार्डो मे घर-घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया है जिस पर आज आयुक्त हरेश मंडावी वार्डों में चल रहे सर्वे का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा किए जा रहे सर्वे का अवलोकन कर महतारी वंदन योजना के लाभ लेने में हितग्राही ना चुके इसका विशेष ख्याल रखते घर घर जाकर सर्वे करने का निर्देश दिया है साथ ही आयुक्त  हरेश मंडावी ने आज शहर के शिविर स्थलों में जाकर व्यवस्था से अवगत होकर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । आयुक्त ने शिविर स्थलों के निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया आवेदन लेने तथा जमा करने पहुंच रहे हितग्राहीयों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इन बातों का विशेष ख्याल रखें । किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो । शिविर स्थलों में सारी व्यवस्था दुरुस्त रखें ।

कलेक्टर ने अधीक्षक को किया निलंबित

0
  • अधीक्षकीय कार्य में लापरवाही पर गिरी गाज
  • जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच
    जगदलपुर: पदलाम सिंह बैश (व्याख्याता) अधीक्षक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दरभा के द्वारा अपने अधीक्षकीय कार्य में लापरवाही बरते जाने के संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जगदलपुर अमित भाटिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर से प्राप्त निरीक्षण प्रतिवेदन के आधार पर पूर्ण उत्तरदायी मानते हुए पदलाम सिंह बैश अधीक्षक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दरभा को सिविल सेवा आरक्षण नियम 1966 के नियम- 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित गया हैl निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमाअनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
    मालूम हो कि सोमवार को दरभा विकासखंड के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के बच्चे भोजन
    अव्यवस्था व अन्य मामलों को लेकर धरमपुरा में धरने पर बैठे हुए थे। मामले की जानकारी सहायक आयुक्त अमित भाटिया को मिलते ही वह बच्चों के बीच पहुंचे और तत्काल ही अधीक्षक व प्रिंसिपल को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया था। इसके बाद जांच पड़ताल हुई और दोषी पाए जाने के बाद ही बस्तर कलेक्टर ने अधीक्षक को निलंबित कर दिया है।

बालोद शा. घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया विधिक सारक्षता शिविर का आयोजन

0

बालोद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा संचालित योजनाओं के कियान्वयन एवं प्रचार प्रसार तथा छ०ग० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स व रेडक्रॉस कार्यशाला में विधिक जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त शिविर में माननीय डॉ० प्रज्ञा पचौरी, जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य, पॉक्सो एक्ट, मोटरयान अधिनियम, एफ०आई०आर० के संबंध में, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, नालसा के द्वारा संचालित योजनाएं, रैगिंग कानून के संबंध, निःशुल्क विधिक सहायता व सलाह, नेशनल लोक अदालत, सायबर काईम, नालसा का टोल फ्री नंबर 15100, सालसा का यूट्यूब चैनल ” जनचेतना” आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में श्रीमती सुमन सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद, कॉलेज के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण, छात्र छात्रायें एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालिगल वालिटियर्स उपस्थित रहें।

 

बाप से थी रंजिश, गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया मासूम बेटे को

0
  •  अपहरण कर 40 किमी दूर परपा ले जाकर की हत्या बालक के अपहरण व हत्या के मामले दो युवकों को पकड़ा लोहंडीगुड़ा पुलिस ने

लोहंडीगुड़ा पिता से चली आ रही रंजिश में उसके नौ वर्षीय बेटे का पहले अपहरण कर लिया गया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया हैl

बस्तर जिले के चित्रकोट मार्ग पर स्थित लोहंडीगुड़ा थाने से लगभग 150 मीटर दूर उसरीबेड़ा के गौतम वर्मा परिवार में दुखद घटना घटित हुई है। वर्मा परिवार के एक बालक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। लोहंडीगुड़ा पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफतार किया है। बस्तर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उसरीबेड़ा निवासी गौतम वर्मा से रंजिश के चलते गौतम के 9 वर्षीय बेटे वेद वर्मा का पड़ोसी निलेश कुशवाहा ने मंगलवार को घर के पास से अपहरण कर लिया था। उसके बाद वेद वर्मा को परपा थाने से कुछ दूर डोंगरी की झाड़ियों में ले जाकर उसकी गला घोटकर व गला रेत कर हत्या कर दी गई और शव को फेंक दिया गया।बुधवार को सुबह परपा पुलिस ने झाड़ियों से शव को बरामद कर अपहरण में शामिल दो युवकों निलेश कुशवाहा व हंसराज को गिरफतार कर लिया है। दूसरी तरफ उसरीबेड़ा के सूत्र का कहना है कि वेद वर्मा के पिता गौतम वर्मा ने अपहरणकर्ता एक युवक के साथ कुछ दिनों पहले अभद्रता की थी। इस वजह से आरोपी युवक वर्मा परिवार से रंजिश रखता था तथा वर्मा परिवार को सबक सिखाने के लिए वेद के अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

घटना के विरोध में बंद रहा उसरीबेड़ा

बालक वेद वर्मा की हत्या से अंचल में सनसनी फैल गई है और आक्रोश भी व्याप्त है।उसड़ीबेड़ा में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के विरोध में उसरीबेड़ा के व्यापारियों ने अपने – अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा। सारे व्यापारी वर्मा परिवार के शोक में शामिल हुए। इस घटनाक्रम के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि पिता से चल रही रंजिश के बदले पुत्र को सजा क्यों दी गई। लोग हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाने की मांग कर रहे हैं। क्षेत्रीय सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए बालक वेद को श्रद्धांजलि दी है।.  बैज ने कहा है कि पूरी कांग्रेस दुखी वर्मा परिवार के साथ खड़ी है। चित्रकोट के विधायक विनायक गोयल ने भी इस घटना को दुखद और निंदनीय बताते हुए वर्मा परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

हवाई सैर का लुत्फ़ उठा सकेंगे बीजापुर के मेधावी विद्यार्थी

0
  • हवाई सैर का लुत्फ़ उठा सकेंगे बीजापुर के मेधावी विद्यार्थी
  • बीजापुर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने की शानदार पहल

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के 9वीं, 11वीं कक्षा में अध्ययनरत एवं स्पोर्ट्स के मेघावी विद्यार्थियों को कराई हवाई यात्रा कराई जाएगी। यह शानदार पहल बीजापुर के कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने की है।

कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में यह बात कही। मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों में तेजी लाने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन की तिथि 13 फरवरी से 22 मार्च तक है, जिसके लिए स्कूलों और कॉलेजों में व्यापक प्रचार कर सेना में भर्ती होकर देश की सेवा में योगदान देने युवाओं को प्रेरित करने कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए। 9वीं, 11वीं एवं स्पोर्ट्स के मेधावी विद्यार्थियों को जिला प्रशासन के अभिनव पहल पर हवाई यात्रा का सफर कराया जाएगा ताकि विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके और बोर्ड परीक्षाओं में भी बेहतर परिणाम मिल सके। कलेक्टर ने विकास कार्यो की विभागवार समीक्षा करते हुए राशनकार्ड नवीनीकरण, दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचाये जा रहे राशन एवं नव निर्मित आंगनबाड़ी के कार्यो की जानकारी ली। जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में समुचित निराकरण के निर्देश दिए। कार्यालयों में रखे गये निष्प्रयोज्य युक्त सामग्रियों को नियमानुसार नीलामी कर कार्यालय को साफ-सुथरा और कबाड़मुक्त रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदिवासियों के मौलिक सभ्यता एवं संस्कृति तथा उनके रिति रिवाजों एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए आर्थिक सहायता हेतु प्रस्ताव पर अनुमोदन किया है।सीईओ जिला पंचायत हेमंत नंदनवार ने शिविर में अधिकारियों को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए निर्देश दिए। उन्होने शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शिविर में ग्रामीणों को विभागीय योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीणों को टीबी, मलेरिया एवं सिकल सेल जैसे बीमारियों की जांच करने, कृषि विभाग द्वारा मृदा परिक्षण कर किसानों को जानकारी देने की बात कही। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड एवं सुरक्षा बीमा योजना के साथ शासन की सभी योजनाओं का हितग्राहियों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से कार्य करने का निर्देश दिए।बैठक में सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, डिप्टी कलेक्टर जागेश्वर सिंह कौशल, एसडीएम विकास सर्वे, दिलीप उईके, जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग केएस मसराम सहित जिले के अधिकारी.कर्मचारी उपस्थित थे।

10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले डीएवी और निर्मला स्कूल के बच्चों के लिए डौन्डी परीक्षा केंद्र जाने हेतु बीएसपी प्रबंधन बस की व्यवस्था करें, सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद

0
  • सांसद प्रतिनिधि और भारतीय मजदूर संघ के नेता मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज एसडीएम
  • दल्ली राजहरा को ज्ञापन सौंपकर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पूर्व की तरह राजहरा में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाने हेतु आग्रह किया है। सांसद प्रतिनिधि ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 17 फरवरी से 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है किंतु ईस बार पूर्व की तरह डीएवी स्कूल के बच्चों को निर्मला स्कूल और निर्मला स्कूल के बच्चों को डीएवी स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं दिया गया है जोकि पालकों और बच्चों दोनों के लिए ही चिंताजनक है ईस बार दोनों स्कूलों के बच्चों को एकलव्य स्कूल डौंडी परीक्षा केंद्र दिया गया है जोकि कही से भी सही प्रतीत नहीं होता है क्योंकि जब दल्ली राजहरा में परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रर्याप्त संसाधन उपलब्ध है तो फिर यहां के बच्चों को डौडी परीक्षा केंद्र देना सही नहीं है। राजहरा नगर के दोनों ही स्कूलों में हर वर्ग के बच्चे पढ़ते हैं इनमें बहुत से बच्चे ऐसे भी हैं जो सरकार द्वारा प्राप्त अनुदान से पढ़ते हैं उनके लिए संभव नहीं है कि वो गाड़ी किराए पर लेकर बच्चे को परीक्षा दिलाने ले जा सकें यहां एक बात और भी जाननी जरूरी है कि एकलव्य स्कूल डौडी के मेंन रोड़ पर नहीं है जिससे बच्चों को परेशानी हो सकती है।और आने जाने वाली कठिनाइयों के अलावा बच्चों के समय की बर्बादी भी हो रही है उसे परीक्षा केंद्र पहुंचने के समय से बहुत पहले घर से निकलना होगा। इसलिए एसडीएम राजहरा को ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया है कि विषय की गंभीरता को देखते हुए ईसपर तत्काल कार्यवाही की जावे जिससे परीक्षा केंद्र को पूर्व की तरह राजहरा में रखवाया जाए जिससे बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले बच्चों और पालकों को राहत मिल सके। साथ ही यह भी निवेदन है कि समय सीमा की कमी को देखते हुए अगर परीक्षा केंद्र में बदलाव नहीं हो पाता है तो बीएसपी प्रबंधन से बातचीत कर सभी बच्चों के लिए डौडी परीक्षा केंद्र जाने आने के लिए बस की व्यवस्था करवाई जावें। ईस ज्ञापन की प्रतिलिपि – मुख्य महाप्रबंधक खदान राजहरा खदान समूह को भी दिया गया है जिसमें बच्चों के लिए बस की व्यवस्था करने में आसानी हो सके।

 

 

MOST POPULAR

HOT NEWS