City Media - Page 626 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 626

पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम समीक्षा बैठक आयोजित हुई

0
  1.  थाना क्षेत्रों के गांवों में चलित थाना लगाने, पैदल पेट्रोलिंग करने अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए कड़े निर्देश।
  2. जिले की सभी थानों के रिकॉर्ड रूम/माल खाना को दुरुस्त करने, साइबर अपराध आईटी एक्ट के प्रकरणों पर जा रही कार्यवाही की जानकारी, अवैध चखना सेंटर पर लगाम कसने, मड़ई मेला ड्युटी समेत अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा।

दिनांक 19.12.2023 को पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के मध्य क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। उक्त मीटिंग में लंबित चालान का निकाल, लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही, आरोपियों की गिरफ़्तारी, गुम इंसान की जानकारी, पेंडिंग शिकायत का निराकरण, थाना क्षेत्र के गांवों में चलित थाना लगाने, अपराध पर अंकुश पैदल पेट्रोलिंग, थाने के माल खाना/रिकार्ड रूम को दुरूस्त रखने, अवैध चखना सेंटर पर कार्यवाही, चोरी नकबजनी पर लगाम कसने, साइबर फ्रॉड रोकथाम एवं आईटी एक्ट के प्रकरणों पर उचित कार्यवाही हेतु कड़े निर्देश दिए गए। मीटिंग के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। क्राइम मीटिंग में अति. पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार नायक, एसडीओपी  प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी गीता वाधवानी, डीएसपी  बोनीफास एक्का, प्रशिक्षु डीएसपी  दीपक भगत, समेत समस्त थाना प्रभारी उपस्थित हुए।

दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, तीन घायल

0
  •  बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहे युवकों की कार पोल से टकराई
  • ओड़िशा निवासी चाचा -भतीजे की कार पुल से जा भिड़ी
    जगदलपुर जिले में बीती रात हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
    पहली घटना सोमवार की रात बस्तर नेशनल हाईवे पर हुई। रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं दूसरी घटना में बीती रात ही एक तेज रफ्तार कार शहीद पार्क के पास सिग्नल पोल से जा टकराई। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रात करीब एक बजे कु्हारपारा से मुख्य मार्ग की ओर वापस आ रही कार शहीद पार्क के पास स्थित सिग्नल पोल से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले गई। वहीं मृत युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मेन रोड निवासी 24 वर्षीय राहुल पवार पिता विनोद पवार तथा 24 वर्षीय वैभव गुप्ता निवासी ठाकुर रोड अपने अन्य दो दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने आड़ावाल की ओर गए हुए थे। रात करीब एक बजे वापस लौटते समय कु्हारपारा से मुख्य मार्ग पर शहीद पार्क के पास लगे सिग्नल पोल से उनकी कार जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि वैभव और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों साथी घायल हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव मेकाज भिजवाया। वहीं घायलों को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक युवकों के घरों में घटना की जानकारी लगते ही शोक की लहर छा गई। वही सुबह से ही घर के बाहर लोगों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया था।

चाचा की मृत्यु, भतीजा गंभीर
दूसरी ओर बस्तर नेशनल हाईवे पर सोमवार की ही देर रात रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बगल में बैठे दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर होने से रायपुर स्थित रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है दोनों चाचा भतीजा हैं। दोनों पारिवारिक कार्य से कलकत्ता गए हुए थे और वापसी के दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ओडिशा के जयपुर निवासी विमल कुमार सोनी 53 वर्ष अपने भतीजे अनिल सोनी के साथ रायपुर से जयपुर (ओड़िशा) स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 2 बजे नगर पंचायत बस्तर के समीप उनकी तेज रफ्तार कार क्रमांक ओडी 10 टी 4111 अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार चालक विमल कुमार सोनी के सिर में गंभीर चोट लगने से घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठा भतीजा अनिल कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। अनिल को बेहतर उपचार के लिए पहले डिमरापाल मेडिकल कॉलेज और फिर रायपुर रेफर कर दिया गया।

खनिज नगरी में मनाया गया वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस

0
  • छमुमो और माइंस श्रमिक संघ ने किया का आयोजन 
    दल्ली राजहरा छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा व छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह का 44वां शहादत दिवस दल्ली राजहरा में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से पहुंचे छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का सम्मेलन यूनियन कार्यालय में सुबह 10 बजे शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी व स्व. गणेश राम चौधरी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। जिसमें संगठन के भावी राजनीतिक कार्यक्रमों पर मोर्चा के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। दोपहर 2 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन की समाप्ति घोषणा पश्चात मोर्चा कार्यालय से रैली निकाली गई। शहीद वीर नारायण सिंह के प्रतिमा स्थल पुराना बाजार चौक पर जाकर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीद को लाल सलाम के गगनभेदी नारे के साथ सलामी दी गई व प्रतिमा स्थल पर आमसभा का आयोजन किया गया। मोर्चा के प्रतिनिधियों ने शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत और सपनों को याद करते हुए अपने विचार रखे। आमसभा को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कॉमरेड जनक लाल ठाकुर, वरिष्ठ कार्यकर्ता कॉमरेड लैलन कुमार साहू, नवाब जिलानी, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष कॉमरेड सोमनाथ उईके, वरिष्ठ साथी कॉमरेड राजाराम, कॉमरेड शैलेश बम्बोडे व कॉमरेड योगेश यादव अध्यक्ष युवा बेरोजगार संघ ने संबोधित किया। मंच संचालन छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के महामंत्री कॉमरेड रामचरण नेताम ने किया। मोर्चा के सांस्कृतिक कला मंच नवा अंजोर के जन गायक व जनकवि कॉमरेड मुरली रंगारी व साथियों द्वारा क्रांतिकारी जनगीत के माध्यम से अमर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस आयोजन में कृष्णा यादव सचिव छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, सुरेंद्र साहू (उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, हितेश डोंगरे व युवा बेरोजगार संघ का उल्लेखनीय योगदान रहा।

दो बाईक में भिंडत एक की हालात नाजुक,डौंडी थाना क्षेत्र का मामला

0

डौंडी – स्थानीय बस स्टैंड स्थित मेन रोड पर दो बाईक आपस में टकरा गई जिससे एक बाईक सवार डामर रोड में गिरने के चलते मुंह व पैर से अत्यधिक ब्लड बहने लगा और बेहोश हो गया जबकि दूसरे बाईक सवार को कोई चोट नही लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को डौंडी  शासकीय अस्पताल 108 के माध्यम से ले जाया गया। जहां उसका प्रथामिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। वही युवक कहा का निवासी व उसका नाम का पता नही चल पाया है। दूसरी ओर cg 24 S 6381 वाहन चालक को कोई चोट नही लगी है जबकि cg 07 La 5601 को मुंह व पैर में अधिक चोट लगने के कारण हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

जनपद पंचायत कार्यालय बकावंड में ये कैसा ‘जंगल -राज

0
  • भवन की छत और दीवारों पर उग आए हैं दर्जनों पेड़
  •  खतरे के बीच काम कर रहे हैं जनपद पंचायत के कर्मी
    -अर्जुन झा-
    बकावंड जनपद पंचायत बकावंड में इन दिनों ‘जंगल – राज’ का मंजर देखने में आ रहा है। कार्यालय भवन जंगल में तब्दील हो गया है। भवन की छत और दीवारों पर उग आए पेड़ खतरे का आभास करा रहे हैं। जनपद के कर्मचारियों की जान पर कभी भी आफत आ सकती है। बकावंड जनपद पंचायत कार्यालय भवन में उग आए पेड़ तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। छत और दीवारों पर पीपल तथा अन्य प्रजातियों के दर्जनों पेड़ उग आए हैं। यह दफ्तर कम और जंगल ज्यादा नजर आने लगा है। इन पेड़ों की वजह से भवन क्षतिग्रस्त हो रहा है।

जनपद पंचायत के उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है। लगातार इन पेड़ों का आकार बढ़ता चला जा रहा है और पेड़ों की जड़ें दीवारों को छलनी करने लगी हैं। छत और दीवारें कमजोर हो चली हैं और उनके धराशायी होने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जड़ें नींव को भी कमजोर कर रही हैं। भवन को नुकसान पहुंच रहा है। जिसकी वजह से भवन जजेर हो रहा है। बकावंड जनपद कार्यालय में दर्जनों कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके अलावा लगभग 90 गाम पंचायतों के पंच – सरपंचों, सचिवों और ग्रामीणों की आमद रफ्त भी वहां बनी रहती है। पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों की जान खतरे में पड़ गई है। स्वयं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडावी भी अपने चेंबर में खतरे के बीच बैठे रहकर फाईलें निपटाते रहते हैं, मगर उन्हें इस खतरे का आभास कैसे नहीं हो रहा है, यह आश्चर्य का विषय है।

बीमा करा रखा है, इसलिए हैं बेफिक्र
इस खतरे को लेकर कुछ मीडिया कर्मी जरूर चिंतित हैं और वे सीईओ को इस बाबत आगाह भी कर चुके हैं। फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जनपद के अन्य कर्मियों की चुप्पी को देखते हुए नगर के बुद्धिजीवी और मीडिया कर्मी अब तो यह भी कहने लगे हैं कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और कर्मचारियों ने अपना जीवन बीमा करा रखा है, शायद इसीलिए खतरे को दूर करने का कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि अगर कभी कोई अप्रिय घटना हुई तो सिर्फ जनपद के कर्मियों को ही शारीरिक क्षति नहीं पहुंचेगी, बल्कि उन तमाम पंच सरपंचों और पंचायत सचिवों को भी नुकसान होगा, जो अपनी पंचायतों के काम के सिलसिले में रोजाना जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं। साथ ही जनपद कार्यालय के आसपास स्थित घरों, गुमटियों को भी हानि संभावित है। जनपद कार्यालय पूरी तरह पेड़ों और झाड़ियों से ढंक चुका है। ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में लगे कूलर को भी पेड़ों ने अपनी जद में ले लिया है। भवन के अगले व पिछले हिस्से तथा दांये बांये भाग को भी पेड़ों ने अपनी आगोश में ले लिया है।

तुंगापाल के ग्रामीणों का राशन चट कर रहा है दुकान संचालक

0
  •  शिकायत लेकर विधायक बघेल के पास पहुंचे ग्रामीण
  • विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा – होगी कड़ी कार्रवाई
    बकावंड। ग्राम पंचायत तुंगापाल की शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालक ग्रामीणों के हिस्से के राशन को डकार रहा है। बीते 8- 9 माह से ग्रामीण उपभोक्ताओं को राशन वितरण में जमकर अनियमितता बरती जा रही है। मामले की शिकायत लेकर आज दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के पास पहुंचे थे। बघेल ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि राशन दुकान संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
    ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि उनके गांव में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक उपभोक्ताओं को राशन नहीं दे रहा है। वह हर माह कुछ हितग्राहियों को राशन देकर अन्य हितग्राहियों को राशन से वंचित कर देता है। ग्रामीणों के हिस्से के चावल, शक्कर, गेहूं चना, गुड़ आदि राशन की कालाबाजारी की जाती है। 8- 9 माह से ऐसा ही खेल चल रहा है।

इसके चलते ग्रामवासी राशन विक्रेता से बहुत परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई परिवारों को दो तीन माह का राशन अभी तक नहीं मिला है। विधायक बघेल ने कहा कि जिस तरह से ग्रामीण क्षेत्र में लोगों से साथ ऐसा छल किया जा रहा है, वह बहुत ही निंदनीय है। कांग्रेस सरकार में सभी वर्गों को लेकर चलने का कार्य किया जा रहा था। अब भाजपा सरकार में रसूख वाले कुछ दुकानदार ग्रामीणों को गुमराह कर रियायती राशन की सुविधा से वंचित कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत तुंगापाल में बीपीएल, एपीएल, अंत्योदय श्रेणी के राशन कार्डधारकों के राशन में की गई हेरा-फेरी को लेकर करीब डेढ़ माह पहले खाद्य नियंत्रक को शिकायत पत्र भेजा जा चुका है, परंतु आज तक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार दुकानदार पहले भी उपभोक्ताओं के राशन में हेराफेरी कर चुका है। ऐसे में विभाग को इस प्रकार के मामले में गंभीरता दिखाते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि भविष्य में अन्य राशन दुकान संचालकों को भी सीख मिल सके। इस दौरान नीलम कश्यप, रामदास बघेल, हरदास बघेल, सोनसिंह बघेल, कुशेल, प्रदीप, कमलेश, हरि, राजेश, बैसाखू, धनपति, उमाशंकर, धर्मेंद्र समेत पचासों ग्रामीण उपस्थित थे।

राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’ पहाड़ी कोरवा युवा योगी के यूपी में बंधक

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रिहाई के लिए सीएम साय को लिखी चिट्ठी
    अर्जुन झा
    जगदलपुर विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुके छत्तीसगढ़ की कोरवा जनजाति के करीब डेढ़ दर्जन युवाओं को योगी आदित्यनाथ के यूपी में बंधक बना लिया गया है। वहां के किसी बड़े आदमी ने उन्हें जबरिया रोक रखा है और उनसे वह बिना मेहनताना दिए बंधुआ मजदूरी करा रहा है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर पहाड़ी कोरवा जनजाति के बंधक युवाओं की जल्द रिहाई हेतु पहल करने की मांग की है।
    योगी बाबा के उत्तरप्रदेश में बुलडोजर चाहे जितना भी गरजे, माफिया को चाहे मिट्टी में मिला दिया जाए, लेकिन वहां से सामंतवाद शायद अभी खत्म नहीं हुआ है। आज भी उत्तरप्रदेश में ऐसे बड़े जमींदार और धनपति मौजूद हैं, जो गरीबों और मजदूरों के साथ अमानवीय बर्ताव करने से बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर रोजी रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों से पहुंचने वाले निरीह मजदूरों को उत्तरप्रदेश के ईंट भट्ठा मालिक, बड़े किसान और दूसरे धन संपन्न लोग गुलाम बनाकर रख लेते हैं। ये रसूखदार लोग शुरू शुरू में तो बाहरी मजदूरों को अच्छी खासी मजदूरी देते हैं फिर धीरे धीरे उनके साथ अमानवीय व्यवहार करने लग जाते हैं। ऐसा ही हुआ है छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से खाने कमाने उत्तरप्रदेश गए लगभग सत्रह पहाड़ी कोरवा युवाओं के साथ। इन युवाओं को उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में किसी रसूखदार व्यक्ति द्वारा बंधक बनाकर रखे जाने की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक सरगुजा जिले के मैनपाट इलाके के सुपलगा, परपटिया, चिरगा आदि गांवों के ये युवा कुछ माह पहले रोजी रोटी की तलाश में उत्तरप्रदेश गए थे। वहां वे किसी भट्ठे में काम कर रहे थे। बताया जाता है कि भट्ठा मालिक ने उन्हें बंधक बना लिया है और बिना पगार दिए उनसे बंधुआ मजदूर बनाकर काम लिया जा रहा है। पता चला है कि इनमें से किसी पहाड़ी कोरवा युवक ने अपने गांव तक अपनी आपबीती की खबर पहुंचाई। इसके बाद यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज तक पहुंची और फिर दीपक बैज तुरंत एक्शन मोड में आ गए। श्री बैज स्वयं जनजातीय समुदाय से आते हैं, लिहाजा कोरवा जनजाति के युवाओं के प्रति उनकी चिंता लाजिमी है। श्री बैज ने बिना देरी किए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर पहाड़ी कोरवा युवाओं की रिहाई और वापसी के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।

बस्तर में और तेज किया जाएगा नक्सल विरोधी अभियान

0
  • एडीजी विवेकानंद ने पुलिस और सुरक्षा बलों के अफसरों की नारायणपुर में ली बैठक
    जगदलपुर बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान को और तेज किया जाएगा। नक्सली गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद ने बस्तर संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा विभिन्न सुरक्षा बलों के अफसरों की बैठक लेकर रणनीति पर मंथन किया।
    हाल के कुछ दिनों में बढ़ी नक्सली घटनाओं के मद्देनजर पुलिस भी हरकत में आ गई है। सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक अधिकारी की शहादत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद द्वारा 18 दिसंबर को नक्सल विरोधी अभियान के संबंध में नारायणपुर जिला मुख्यालय में समीक्षा सह समन्वय बैठक ली गई। बैठक में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., सीआरपीएफ के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार, कांकेर रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव, कांकेर के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा तथा आईटीबीपी और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि आगामी दिनों में बस्तर संभाग के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रो में बेहतर तालमेल के साथ संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी अभियान को संचालित करने हेतु यह संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। नक्सल अभियान को और भी बेहतर रणनीति के साथ आक्रामक तरीके से अंजाम देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए। नारायणपुर जिले के भ्रमण के पूर्व सोमवार को प्रातः अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान विवेकानंद, के साथ आईजी सुंदरराज पी., सीआरपीएफ के महानिरीक्षक साकेत कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सुकमा जिले के ग्राम बेदरे में स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के अधिकारियों के साथ बैठक कर बेदरे एरिया में हुई मुठभेड़ पर चर्चा की। मुठभेड़ में शामिल रहे अधिकारियों, जवानों से रूबरू चर्चा कर अभियान की समीक्षा की गई। आगामी समय में नक्सल विरोधी अभियान को तेज करते हुए प्रभावी नियंत्रण लगाने तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

सड़क हादसे में दो की मौत

0

जगदलपुर बीती रात नगर में हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य कई सड़क दुर्घटनाएं भी आसपास हुई हैं। बीती रात 12 बजे शहीद पार्क के पास हादसे में सदर वार्ड ठाकुर रोड निवासी राहुल पवार और वैभव गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ये लोग रात करीब 12 बजे कुम्हार पारा की ओर से कार में सवार हो अपने निवास की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान शहीद पार्क के पास हादसा हुआ। थाना प्रभारी के अनुसार कुल चार लोग वाहन में सवार थे। इनमें से दो लोग घायल हुए हैं। कार अनियंत्रित हो गई, जिससे यह घटना घटित हुई।

जनमुक्ति मोर्चा ने किया भव्य शहीद वीर मेले का आयोजन

0
  •  कई गांवों के मेलों में जुटे हजारों मजदूर और किसान

जगदलपुर शहीद वीर नारायण सिंह के शाहदत दिवस पर साप्ताहिक शहीद वीर मेला का आयोजन जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा अनेक गांवों में किया गया। इन मेलों में हजारों मजदूर, किसान और ग्रामीण जुटे।
14 दिसंबर को जनमुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ की ब्लाक इकाई दनगढ़ के ग्राम सुंदरनगर व लेडिजोब में कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में शहीद वीर नारायण सिंह मेला का आयोजन किया गया। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ की दनगढ़ ब्लाक इकाई के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रमिक, किसान व ग्रामीण पहुंचे। 15 दिसंबर को धोबेदंड ब्लाक के ग्राम अरमुरकसा में, 16 दिसंबर को चार जगहों पर मेले का आयोजन किया गया।

मुकादाह ब्लाक अंगारा, अछोली ब्लाक के आलीखुंटा, व रेंगाड़बरी में, रायगढ़ ब्लाक के ग्राम हितापठार में शहीद मेला व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। 17 दिसंबर को जनमुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के मरकामटोला ब्लाक के ग्राम भर्रीटोला में मेला एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। शहीद वीर मेला का समापन 18 व 19 दिसंबर को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा कृषि कार्यालय के पास कॉमरेड मंगतू लटिया मैदान दल्ली राजहरा में शहीद वीर मेला मड़ई के रूप में हुआ। इसमें आसपास के 14 गांवों के गायता, पटेल, परगना, के साथ ही जनमुक्ति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन में बुद्धिजीवियों छात्र- छात्राओं , युवाओं बेरोजगारों, मजदूरों, किसानों व ग्रामीणों की भीड़ देखते ही बन रही थी।

MOST POPULAR

HOT NEWS