City Media - Page 390 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 390

पुराना बाजार में घूम रहे संदिग्ध हालत, तीन महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा:- नगर के विभिन्न वार्डों में चोरी की घटना को अंजाम देने घुमंतू प्रजाति के लोग दिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को पुराना बाजार के वार्ड नंबर 11 में देखने को मिला। चोरी की नीयत से घूम रहे राजनांदगांव जिले के छुईखदान निवासी तीन महिला को संदिग्ध हालत में राजहरा पुलिस ने पकड़ा और उन्हें प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेज दिया। रविवार को वार्ड वासियों ने मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन महिलाओं को घेर लिया और पुलिस को खबर की। तत्काल पुलिस मौके पहुंची और तीनों महीना को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि इन महिलाओं द्वारा सुनने मकान में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था । शंका होने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए महिलाओं में भूरी बाई , साजन बाई,एवम अंजू बाई शामिल है। वार्ड पार्षद हेमंत गौतम ने बताया कि वार्ड कि लोगों ने मोहल्ले में संदिग्ध घूम रहे महिलाओं से पूछताछ की उनके द्वारा किसी प्रकार का संतुष्ट जवाब नहीं दिया गया। इस पर शंका होने पर उन्हें पकड़कर कर पुलिस को सूचना दी गई। उक्त महिलाओं ने पुलिस को भी अपना नाम पता ठीक से नहीं बताया गया। पुलिस में तीनों महिलाओं को सीटी मजिस्ट्रेट के पास पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

अर्जुन्दा दाऊ चौक से मटिया कालेज रोड का हाल बेहाल महाविद्यालय आने जाने छात्र छात्राओं सहित आम जनों को समस्याओं और दिक्कतों का करना पड़ सामना

0

अर्जुन्दा:- बालोद जिले के गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत अर्जुंदा के दाऊ चौक से मटिया कॉलेज रोड की स्थिति भयंकर दयनीय और खतरनाक हो गया है। जिसमें प्रतिदिन महाविद्यालय में अधिकतर पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं इस रोड पर चलते हैं। कई छात्र-छात्राएं साइकिल और मोटरसाइकिल साथ ही बस से आने वाली छात्र-छात्राएं दो चौक से पैदल भी महाविद्यालय आते है। और कई बड़े-बड़े हाईवे वहां भी इस रोड पर चलते हैं लेकिन कोई इस रोड पर ध्यान नहीं दे रहा है। छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही आम जनों को भी आने-जाने के लिए काफी दिक्कतों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रोड़ की स्थिति बहुत ज्यादा जर्जर हो गया है। और बारिश के समय अभी उन सभी गड्ढों में पानी भी भर चुका है। जिससे दलदल भी बहुत हो गया है। लेकिन इस पर कोई ना ही प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।

२८ सितंबर शहीद शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर लाल सलाम के नारो से गुंज उठा दल्ली राजहरा

0

दल्लीराजहरा :- भारत में प्रचलित परंपरागत ट्रेड युनियन आंदोलन को एक नये क्रांतिकारी परिवर्तनकारी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक आंदोलन की दिशा देने भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी ट्रेड युनियन नेता शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी के शहादत दिवस पर उनके द्वारा स्थापित छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, महिला मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ युवा बेरोजगार संघ ने “मजदूर-किसान एकता संकल्प दिवस” के रुप में दल्ली राजहरा में मनाया गया।

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कॉमरेड जनक लाल ठाकुर के नेतृत्व में १८ सितंबर कॉमरेड नियोगी जी के जयंती दिवस से गांव-गांव में किसानो ने बैठके आयोजित कर कॉमरेड नियोगी जी के संघर्ष और निर्माण के राजनीतिक दर्शन के आधार पर किसानो और मजदूरों को संगठित कर केन्द्र व राज्य सरकार के किसान मजदूर विरोधी नीतियों व कानुनो का पुरजोर विरोध करते हुए विश्वनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने आने वाले दिनो में संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया गया।

छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष कॉमरेड सोमनाथ उईके जी के नेतृत्व में नियोगी जी के जयंती दिवस से युनियन कार्यलय में प्रत्येक दिन “शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी विचार गोष्ठी” का आयोजन कर युवाओ को नियोगी जी के क्रांतिकारी विचारो, कार्यो, संघर्ष और निर्माण के उनके राजनीतिक दर्शन व कुर्बानी के इतिहास से परिचय कराने कार्यशाला का आयोजन किया गया।

शहीद अस्पताल के मुख्य चिकत्सक डॉ. शैबाल जाना जी के नेतृत्व में मोर्चा के सांस्कृतिक विभाग “नवा अंजोर” के लोक कलाकारो के साथ गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दल्लीराजहरा के विभिन्न वार्डो में “ मेंहनतकशो के स्वास्थ्य के लिए मेंहनतकशो का अपना स्वास्थ्य कार्यक्रम” के तहत् स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया इस दौरान डायरिया, डेंगू, मलेरिया, टीबी जैसे रोगो से बचाव व इलाज का संदेश दिया गया।

शहादत दिवस २८ सितंबर को सुबह ३ बजकर ४५ मिनट पर जिस समय नियोगी जी की गोली मारकर हत्या की गई थी ठीक उसी समय दल्ली राजहरा स्थित शहीद स्मारक में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, छत्तीसगढ़ महिला मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ युवा बेरोजगार संघ के प्रमुख पदाधिकारीयो, कार्यकर्ताओं के द्वारा संघर्ष और निर्माण के प्रतिक क्रांति का मशाल जलाकर शहीद कॉमरेड शंकर गुहा नियोगी जी को क्रांतिकारी इंकलाबी लाल सलामी दी गई।

दोपहर १:३० बजे भारत भर के विभिन्न अंचलो से दल्लीराजहरा आये हुए छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं, शहीद नियोगी जी के विचारो को मानने वालो द्वारा कॉमरेड जनक लाल ठाकुर, कॉमरेड सोमनाथ उईके व प्रमुख पदाधिकारीयों के नेतृत्व में युनियन आफिस शहीद चौक से रैली निकाली गई। रैली दल्ली राजहरा के प्रमुख मार्गो से होते हुए राजहरा माइंस आफिस चौक पर आमसभा के रुप में परिवर्तित हुई इस दौरान शहीद विरनारायण सिंह चौक पर व नये बस स्टैंड शहीद शंकर गुहा चौक पर दोनो महापुरुषों के आदमकद मुर्तियां पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दि गई। रैली के दौरान कॉमरेड नियोगी जुग-जुग जियो, कॉमरेड नियोगी लाल सलाम के नारो से पुरा नगर गुंज उठा। शहादत दिवस पर युनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा सप्ताह भर पहले से पुरे नगर को लाल हरा झंडे, बैनर, फ्लेक्स और तोरण लगाकर अभूतपूर्व रूप से सजाया गया था।

कल शहादत दिवस पर दोपहर ०१:०९ बजे डौण्डीलोहा की विधायक व पूर्व मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्रीमति अनिला भेड़िया जी का आगमन युनियन आफिस में हुआ वे शहीद कॉम्रेड शंकर गुहा नियोगी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची थी जिनका युनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के स्वागत कर उन्हे ससम्मान शहीद स्मारक ले जाया गया जहां पर उन्होने शहीद शंकर गुहा नियोगी जी के समाधी पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित कि गई।

आमसभा को छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कॉमरेड जनक लाल ठाकुर, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष कॉमरेड सोमनाथ उईके, कामरेड सुरेन्द्र साहू, कामरेड शैलेश बमबोड़े, किसान नेता तेजराम विद्रोही, प्रेमनारायण वर्मा, बसंत साहू, रूद्र नारायण सिन्हा राजनांदगांव, सुकलाल साहू रायपुर, बंशी लाल साहू भिलाई, सांवरा यादव, बिसहत चन्द्राकार जागरूक नागरिक मंच, डाक्टर शैबाल जाना अधिक्षक शहीद अस्पताल, नवाब जिलानी, किसान नेता गैंदसिंह ठाकुर, मजदूर नेता कामरेड राजेन्द्र बेहरा एटक, मजदूर नेता ज्ञानेंद्र सिंह सीटू, नीता कमल रामटेके बौद्ध समाज, घसनिन बाई महिला मुक्ति मोर्चा, परदेशी राम, बिहारी लाल ठाकुर,मुरारी लाल गुरुर, हेमंत कांडे बौद्ध महासभा ने अपने विचार प्रकट किया। मंच संचालन छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के महामंत्री कॉमरेड रामचरण नेताम द्वारा किया गया।

 

कोसरिया यादव समाज के पदाधिकारियो का चुनाव

0

दल्लीराजहरा नगर में सर्किल कोसरिया यादव समाज मे नया पदाधिकारियो का चुनाव बड़े ही शालीनता पूर्वक किया गया जिसमें बालोद जिला के समस्त पदाधिकारी गण निर्वाचन अधिकारी के रूप में चुनाव संपन्न करने में योगदान दिया इस चुनाव में दल्लीराजहरा के समस्त पंचायतों के पदाधिकारियों ने अपना अपना वोट देकर इन प्रत्याशियों को विजयी बनाया जिसमे अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा यादव, सचिव योगेश यादव, कोषाध्यक्ष संतोष यादव, उपाध्यक्ष साजन यादव ,सहसचिव भूषण यादव ,संगठन मंत्री रोहन यादव एवं संरक्षक प्रदीप यादव जी को नवनिर्वाचित के रूप मे पद भार दिया गया एवं महिलाओ का भी चुनाव किया गया महिला पद पर अध्यक्ष के रूप मे निर्मला यादव , उपाध्यक्ष नीता यादव ,सचिव श्रुती यादव ,कोषाध्यक्ष कौशिल्या यादव, सहसचिव यशोदा यादव ,महामंत्री श्रद्दा यादव एवं संरक्षक कल्पना यादव को निर्वाचित किया गया ।चुनाव प्रक्रिया संपन्न करते हुए जिला पदाधिकारी के द्वारा समस्त नवनिर्वाचित सर्किल पदाधिकारीयो को शपथ दिलाते हुए यादव समाज के नियमों के आधार पर कार्य करने हेतु समाज में समर्पण भाव से सेवा करने निर्देशित किया गया।आप सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सहसम्मान समाज मे स्वागत एवं शुभकामनायें देते हुए पद भार दिया गया।

आमचो बस्तर ब्यूटीफुल

0
  • पर्यटन में धुड़मारास और चित्रकोट को मिला सम्मान
  •  प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से की भेंट, जताई प्रसन्नता

जगदलपुर विश्व पर्यटन दिवस पर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 के तहत बस्तर के धुड़मारास एवं चित्रकोट ग्राम को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए और धुड़मारास को एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है।

यह सम्मान विगत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा स्थानीय प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया। यह सम्मान मिलने के पश्चात धुड़मारास एवं चित्रकोट के प्रतिनिधियों ने रविवार को कलेक्टर हरिस एस. और जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे से भेंटकर पर्यटन क्षेत्र में अपनी उपलब्धि के लिए प्रसन्नता जताई। इस दौरान कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने उक्त उपलब्धि के लिए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

गांवों में चला भाजपा का सदस्यता अभियान

0

लोहंडीगुड़ा मंडल भाजपा लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धर्माबेड़ा, चंदेला, ककनार और पालम में एक विशेष सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाना और उन्हें संगठन से जोड़ना था। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सदस्यता अभियान के दौरान स्थानीय नेताओं ने ग्रामीणों को पार्टी के उद्देश्यों और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही, ग्रामीणों को सदस्यता फॉर्म भरवाकर उन्हें पार्टी का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान किया गया। इस अभियान ने न केवल सदस्यता बढ़ाने में मदद की, बल्कि ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने और एकजुटता बढ़ाने का कार्य भी किया। सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल के साथ मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, बसंत कश्यप, मंगतुराम कश्यप, सुभाष कश्यप, जलन कश्यप, बुटु कश्यप, डोमुराम कश्यप, लैखन बघेल, लखमु, बालसिंह लेकाम, संपत सेठिया, रमेश यादव, सुदर कश्यप, धनार कश्यप, शंकर, बसंत मुचाकी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरक्षा बलों मिला नक्सलियों के सामानों का जखीरा

0
  • सूचना पर निकले थे जवान, डंप सामग्री बरामद 

जगदलपुर सुरक्षा बलों को बस्तर संभाग के सुकमा जिले के दंतेशपुरम इलाके में नक्सलियों के सामानों का जखीरा मिला है। हालांकि जवानों को देख नक्सली भाग खड़े हुए।

सुकमा जिले के भेजी थाना़ क्षेत्र के दंतेशपुरम गांव में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी व बस्तर फाईटर के जवान आपरेशन के लिए निकले थे। जवानों को देख नक्सली भाग गए और मौके से टीवी, भरमार बंदूक समेत नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री बरामद हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भेजी थानाक्षेत्र के दंतेशपुरम इलाके में लगातार नक्सलियों के होने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके बाद बीती रात डीआरजी व बस्तर फाईटर के जवानों को दंतेशपुरम, भंडारपदर व नागाराम इलाके में आपरेशन हेतु रवाना किया गया। सुबह लगभग 8 बजे दंतेशपुरम के जंगलों में जवानों की हलचल देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। उसके बाद जब जवानों ने आसपास इलाके की सर्चिग की तो मौके से नक्सल सामग्री बरामद हुई। उसके बाद जवान वापस सकुशल कैंप लौट आए।

ये सामग्रियां हुईं बरामद

घटना स्थल से सर्चिग के दौरान एक भरमार बंदूक, टीवी, टिफन बम, प्रेशर आईईडी, सिरिंज, ढफली, ढोलक, बम फटाका, मोबाइल चार्जर, बैटरी पिन, नक्सली बैनर, नक्सली साहित्य व दवाईयां बरामद हुईं।

डीएमएफ नीति में साफ झलक रहा निजीकरण का षडयंत्र, कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध: सुशील मौर्य

0
  • बस्तरिया भावना के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं मोदी
  • डीएमएफ नीति पर सीएम, सांसद, भाजपा अध्यक्ष मंत्री मौन क्यों

जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोग फूट डालो और राज करो की नीति के प्रचारक हैं। इसी नीति के तहत बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों में फूट डालने का काम किया जा रहा है।

यहां पत्रकार वार्ता में सुशील मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तारिया भावना के साथ खिलवाड़ कर रहें हैं। उन्होंने सवाल उठाय कि डीएमएफ 2024 नीति पर क्यों मौन हैं मुख्य्मंत्री? बस्तर सांसद महेश कश्यप और भोजराज नाग, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विधायक जगदलपुर किरण देव, मंत्री केदार कश्यप और बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी क्यों कुछ बोल नहीं रहे हैं?मौर्य ने कहा कि डीएमएफ नीति में निजीकरण का षडयंत्र साफ दिख रहा है। डीएमएफ नीति से 25 किलोमीटर के दायरे में खर्च का प्रावधान पूरी तरह राज्यों की संघीय प्रणाली पर प्रहार हैं। जिससे भविष्य में केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव बढ़ती जाएगी। यह की भारत के गणतंत्र के हित में कतय नहीं है। डीएमएफ की राशि संबधित जिलों में खर्च के बाद केंद्र सरकार के खातों में ही रहेगी इस फंड कर ट्रांसफर किसी भी परिस्थिति में राज्य कोष मुख्य्मंत्री राहत कोष या राज्य के किसी भी अन्य कोष में हस्तांतरित नहीं होगी। नई डीएमएफ नीति किसके दबाव में बनाई गई है या नीति में संशोधन किया गया है, इन तमाम तथ्यों को केंद्र सरकार सार्वजनिक करे। डीएमएफ राशि ख़र्च का प्रवधान केंद्र सरकार ही तय करेगी, तो फिर राज्य माइनिंग का खनिज न्यास निधि बनाने का कोई औचित्य नजर नहीं आता है। ये भारत गण राज्य के संघिय व्यवस्था या ढाचे पर बड़ा प्रहार हैं क्या राज्य सरकारें खनन के लिए और खनन की सुरक्षा की ही जिम्मेदारी ही के लिए राज्य सरकारे बनी हैं क्या।नए डीएमएफ नीति पर तत्काल छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री को बात करनी चाहिए और सहमति न बन पाने पर राष्ट्रपति से भेंट कर इस विषय पर अपना विरोध दर्ज करा ना चाहिए साथ ही सुप्रीम कोर्ट की शरण लेनी चाहिए। सुशील मौर्य ने कहा कि अगर डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ के मुखिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री केदार कश्यप बस्तर सांसद महेश कश्यप नरेंद्र मोदी से बात नहीं कर पा रहें हैं, उनके सामने अपनी बात नहीं रख पा रहें हैं तो उन्हें तत्काल बस्तर के सभी जिलों का एकीकरण करते सिर्फ एक बस्तर जिला घोषित करवा देना चाहिए। इस दौरान नगर निगम में उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद सूर्या पानी, ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा,शादाब अहमद, युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, उस्मान रज़ा, विशाल खंबारी आदि मौजूद रहे।

सुरक्षा बलों मिला नक्सलियों के सामानों का जखीरा

0
  • सूचना पर निकले थे जवान, डंप सामग्री बरामद 

जगदलपुर सुरक्षा बलों को बस्तर संभाग के सुकमा जिले के दंतेशपुरम इलाके में नक्सलियों के सामानों का जखीरा मिला है। हालांकि जवानों को देख नक्सली भाग खड़े हुए।

सुकमा जिले के भेजी थाना़ क्षेत्र के दंतेशपुरम गांव में कोंटा एरिया कमेटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद डीआरजी व बस्तर फाईटर के जवान आपरेशन के लिए निकले थे। जवानों को देख नक्सली भाग गए और मौके से टीवी, भरमार बंदूक समेत नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री बरामद हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भेजी थानाक्षेत्र के दंतेशपुरम इलाके में लगातार नक्सलियों के होने की सूचनाएं मिल रही थी। जिसके बाद बीती रात डीआरजी व बस्तर फाईटर के जवानों को दंतेशपुरम, भंडारपदर व नागाराम इलाके में आपरेशन हेतु रवाना किया गया। सुबह लगभग 8 बजे दंतेशपुरम के जंगलों में जवानों की हलचल देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। उसके बाद जब जवानों ने आसपास इलाके की सर्चिग की तो मौके से नक्सल सामग्री बरामद हुई। उसके बाद जवान वापस सकुशल कैंप लौट आए।

 

ये सामग्रियां हुईं बरामद

घटना स्थल से सर्चिग के दौरान एक भरमार बंदूक, टीवी, टिफन बम, प्रेशर आईईडी, सिरिंज, ढफली, ढोलक, बम फटाका, मोबाइल चार्जर, बैटरी पिन, नक्सली बैनर, नक्सली साहित्य व दवाईयां बरामद हुईं।

वन अधिकारियों ने गांवों में चलाया स्वच्छता अभियान

0
  • सार्वजनिक स्थानों और तालाबों में की सफाई 

बकावंड सामान्य वन मंडल के वन परिक्षेत्र अधिकारी बकावंड बीडी मानिकपुरी और सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार काछी बकावंडने स्टॉफ के साथ स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत विभिन्न गांवों में आद्र भूमि स्वच्छता अभियान चलाया।

रेंजर  मानिकपुरी और डिप्टी रेंजर काछी तथा समस्त वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत तारापुर, टलनार और नारमुंडा में स्वछता अभियान चलाया। इस अभियान में तीनों ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी स्वच्छता अभियान में हाथ बटाया। तारापुर टलनार, पाईकपाल गांवों में सवच्छता अभियान के दौरान मंगल साय पुजारी, गंगाराम कश्यप आयतु राम भारती, ईश्वर पटेल, बालक दास जंगल समिति के अध्यक्ष नंदोराम नाग, सिरधर सिन्हा, मिनोराम पटेल, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वन परिक्षेत्र अधिकारी बीडी मानिकपुरी और सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार काछी ने सार्वजनिक स्थानों, तालाबों आदि की सफाई की। वहां बिखरे पड़े झिल्ली पन्नी व कचरों को बोरियों में भरकर सुरक्षित स्थानों में नष्ट किया। इस दौरान श्री मानिकपुरी और काछी ने ग्रामीणों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, अपने घरों व आसपास की हमेशा सफाई करते रहने तथा खुले में शौच न करने की सलाह दी।

MOST POPULAR

HOT NEWS