City Media - Page 459 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 459

बस्तर गोंचा पर्व के के लिए सीएम साय को निमंत्रण

0

जगदलपुर बस्तर में सदियों से मनाए जाते आ रहे पर्वो में से एक बस्तर गोंचा पर्व की जगदलपुर में धूम मची हुई है। बस्तर गोंचा पर्व का आयोजन 360 घर अरण्यक ब्राह्मण समाज द्वारा किया जाता है। इस साल आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वन मंत्री केदार कश्यप,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह एवं रायपुर के विधायक पुरंदर मिश्रा को भी आमंत्रित किया गया है। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के प्रमुख बस्तर गोंचा पर्व में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को निमंत्रण देने उनके निवास पहुंचे। जहां वन मंत्री केदार कश्यप, स्थानीय विधायक किरण देव, पुरंदर मिश्रा को भी आमंत्रण दिया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय पाण्डेय भी मुख्यमंत्री निवास में मौजूद थे।

अंततः आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन को कलेक्टर विजय दयाराम के. ने दिया न्याय

0
  •  बर्खास्तगी का आदेश रद्द, सेवा की गई बहाल

जगदलपुर बस्तर जिले में ऐसे अधिकारियों की कमी नहीं है, जो अपनी नाजायज मर्जी से सहमत न होकर ईमानदारी से काम करने वाले मातहत छोटे कर्मचारियों की नौकरी खा जाने पर आमादा रहते हैं। नाजायज हठकंडे अपनाकर कर्मचारियों को परेशान करते हैं। अधिकारियों की ऎसी ही दुर्भावना की शिकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन को बस्तर कलेक्टर ने इंसाफ दिलाया है। कलेक्टर ने रुक्मणि सज्जन की बर्खास्तगी के आदेश को गलत ठहराते हुए उन्हें सेवा में बहाल करने का आदेश दिया है।

बस्तर जिले के विकासखंड बास्तनार की ग्राम पंचायत बिरगली के आश्रित गांव पुसेम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन को परियोजना अधिकारी की झूठी रिपोर्ट और जनपद पंचायत बास्तनार के सीईओ की अनुशंसा के बाद तोकापाल के एसडीएम ने 3 अक्टूबर 2023 को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। उनकी बर्खास्तगी का आधार ग्रामीणों की शिकायत को बनाया गया था। शिकायत पत्र में जिन ग्रामीणों के नामों का उल्लेख था, उन ग्रामीणों ने शिकायत और अपने हस्ताक्षर को पूरी तरह फर्जी ठहरा दिया था। इसके बावजूद जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हक की लड़ाई लड़ती आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की बस्तर जिला अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन को खुद के लिए इंसाफ के वास्ते लंबी जंग लड़नी पड़ी। पुसेम के ग्रामीण बार बार कहते रहे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन के काम से हम पूरी तरह संतुष्ट हैं, हम लोगों ने कभी किसी अधिकारी के पास रुक्मणि सज्जन के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी रुक्मणि को इंसाफ नहीं मिला। थक हार कर रुक्मणि सज्जन ने कलेक्टर विजय दयाराम के. के पास याचिका दायर की। सहृदय और सोच समझकर फैसले लेने वाले कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संपूर्ण मामले का विस्तृत अध्ययन करने के बाद आदेश पारित किया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन की बर्खास्तगी पूरी तरह गैर वाजिब है। इसलिए उन्हें फिर से सेवा में बहाल किया जाता है।

अंततः आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन को कलेक्टर विजय दयाराम के. ने दिया न्याय

0
  • बर्खास्तगी का आदेश रद्द, सेवा की गई बहाल

जगदलपुर बस्तर जिले में ऐसे अधिकारियों की कमी नहीं है, जो अपनी नाजायज मर्जी से सहमत न होकर ईमानदारी से काम करने वाले मातहत छोटे कर्मचारियों की नौकरी खा जाने पर आमादा रहते हैं। नाजायज हठकंडे अपनाकर कर्मचारियों को परेशान करते हैं। अधिकारियों की ऎसी ही दुर्भावना की शिकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन को बस्तर कलेक्टर ने इंसाफ दिलाया है। कलेक्टर ने रुक्मणि सज्जन की बर्खास्तगी के आदेश को गलत ठहराते हुए उन्हें सेवा में बहाल करने का आदेश दिया है।

New Doc 06-28-2024 17.04

बस्तर जिले के विकासखंड बास्तनार की ग्राम पंचायत बिरगली के आश्रित गांव पुसेम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन को परियोजना अधिकारी की झूठी रिपोर्ट और जनपद पंचायत बास्तनार के सीईओ की अनुशंसा के बाद तोकापाल के एसडीएम ने 3 अक्टूबर 2023 को सेवा से बर्खास्त कर दिया था। उनकी बर्खास्तगी का आधार ग्रामीणों की शिकायत को बनाया गया था। शिकायत पत्र में जिन ग्रामीणों के नामों का उल्लेख था, उन ग्रामीणों ने शिकायत और अपने हस्ताक्षर को पूरी तरह फर्जी ठहरा दिया था। इसके बावजूद जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हक की लड़ाई लड़ती आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की बस्तर जिला अध्यक्ष रुक्मणि सज्जन को खुद के लिए इंसाफ के वास्ते लंबी जंग लड़नी पड़ी। पुसेम के ग्रामीण बार बार कहते रहे कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन के काम से हम पूरी तरह संतुष्ट हैं, हम लोगों ने कभी किसी अधिकारी के पास रुक्मणि सज्जन के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। फिर भी रुक्मणि को इंसाफ नहीं मिला। थक हार कर रुक्मणि सज्जन ने कलेक्टर विजय दयाराम के. के पास याचिका दायर की। सहृदय और सोच समझकर फैसले लेने वाले कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संपूर्ण मामले का विस्तृत अध्ययन करने के बाद आदेश पारित किया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रुक्मणि सज्जन की बर्खास्तगी पूरी तरह गैर वाजिब है। इसलिए उन्हें फिर से सेवा में बहाल किया जाता है।

बहादुरगुड़ा वासियों को गंदे पेयजल से अब मिलेगी मुक्ति

0
  • महापौर ने की मांग पूरी, बोर होने से वार्डवासी खुश 
    जगदलपुर बहादुरगुड़ा राजेंद्र नगर वार्ड में बोर कराए जाने वार्डवासियो में उत्साह। और खुशी की लहर देखी जा रही है।
    भाजयुमो नेता लक्ष्मण झा ने बताया कि पिछले माह 18 जून को सभी वार्डवासियों के साथ महापौर सफीरा साहू से बोर धसकने और बोर से गंदा पानी आने की शिकायत की गई थी। महापौर ने तुरंत समस्या को समझते हुए महापौर निधि से बोर कराने की अनुसंशा की। आज जब वार्ड में बोर गाड़ी आई तो सभी के चेहरे पर खुशी आ गई। सभी गंदे पानी से परेशान थे। बोर खुदाई से पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डेय द्वारा फूल व नारियल अर्पित कर तथा अगरबती जलाकर बोर खनन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान वार्ड के कमलेश पाठक, शाहिद खान, इंद्रजीत झा, रुक्मणी यादव, कल्पना मेश्राम लच्छिन बघेल, अनिल मिस्त्री, माधवी मंडल, गुलाब, रिहू खान, राजू मिस्त्री, मन्नू व अन्य लोग उपस्थित थे।

अनजान लोगों की अस्थियों का 5 साल बाद हो रहा है विसर्जन

0
  • कोरोना काल में हुई थी 8 अनजान लोगों की मौत
    जगदलपुर कोरोना काल के दौरान बस्तर जिले में आठ लोगों की असमायिक मृत्यु के बाद उनकी पहचान न होने के कारण उनकी अस्थियों का विसर्जन नहीं हो पाया था । जिसे प्रवीर वार्ड स्थित मुक्तिधाम में सुरक्षित रखा गया था आज बुधवार को रिति रिवाज के साथ उन 8 दिवंगतों की अस्थियों का विसर्जन करने जिला प्रशासन के सहयोग से सामाजिक संस्था सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच द्वारा आंध्रप्रदेश स्थित भद्राचलम ले जाया गया। इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव भी उपस्थित रहे।
    सभी मृतकों की अस्थियों को ससम्मान पुष्प वर्षा के साथ रवाना किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने उन सभी मृत आत्माओं की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति की प्रार्थना करते सक्षम सनातन क्षेत्रीय मंच एवं जिला प्रशासन को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए इसे बड़ा ही सराहनीय कार्य बताया। इस दौरान कलेक्टर विजय दयाराम के., सक्षम के अविनाश सिंह गौतम, संजय पांडे, रामाश्रय सिंह, अनिल लक्कड़, सुनील नत्थानी,  चालीसगांवकर, एलेकजेंडर चेरियन व अन्य उपस्थित थे।

क्षेत्र के बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के प्रति करें जागरूक:कलेक्टर विजय दयाराम के.

0
  • जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

जगदलपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने कहा है कि अंदरूनी क्षेत्र और दूर दराज के बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर देने के लिए संचालित नवोदय विद्यालय के प्रति जागरूकता बढ़ाने विद्यालय से पास आउट छात्रों को जोड़कर अभियान चलाया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र से अधिक छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन करा सकें।
कलेक्टर ने कहा कि इस हेतु ब्लॉक से नवोदय के लिए चयनित बच्चों से नवोदय स्कूल द्वारा दी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी अपने क्षेत्र के बच्चों को दें ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हों। यह प्रयास कलस्टर स्तर पर शिक्षा विभाग के सहयोग से करें।

जिले के प्रत्येक विकासखंड से 02 हजार पंजीयन का लक्ष्य की पहल किया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर ने बुधवार को धरमपुरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक में दिए।कलेक्टर ने बैठक में कहा कि समिति की बैठक साल में कम से कम दो बार होनी चाहिए, जिसमें स्कूल से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। साथ ही पूर्व छात्रों के सम्मेलन को मजबूत करें, ताकि स्कूल के बच्चों को भविष्य के प्रति मोटीवेट किया जा सके। उन्होंने कक्षाओं का नाम बस्तर में प्रवाहित होने वाली नदियों और ऐतिहासिक स्थलों के नाम पर रखने का सुझाव भी दिया। बैठक में प्राचार्य राजकुमार कुशवाहा ने स्कूल की प्रवेश प्रक्रिया, कक्षाओं के संचालन, बोर्ड परीक्षा के परिणामों, छात्रों की आवासीय व्यवस्था, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की जानकारी समिति के सदस्यों को दी। साथ ही प्रबंधन द्वारा स्कूलों की आवश्यकता और पालकों की मांगों पर चर्चा भी की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने भी समिति की बैठक नियमित करवाने कहा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, सेजेस स्कूल, दंतेश्वरी कॉलेज के प्रतिनिधि, पालक समिति के सदस्य, स्कूल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से 5 के शव बरामद, बड़ी मात्रा में मिले हथियार भी

0

-अर्जुन झा-
जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के जंगलों में सुरक्षा बलों ने फिर कई नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों में से पांच के शव सुरक्षा बलों को मिल चुके हैं तथा भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस मुठभेड़ में और भी कुछ नक्सलियों के हताहत होने की पूरी संभावना है। सुरक्षा बल के जवान अभी भी जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 30 जून को नारायणपुर जिले के कोहकामेटा एवं सोनपुर थानों तथा ईरकभट्ठी, मोहंदी व ढोढरीबेड़ा कैंपों से डीआरजी, बीएसएफ, एसटीएफ एवं आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी गश्त सर्चिंग हेतु ग्राम हिकुलनार, घमंडी क्षेत्र की ओर रवाना हुई थी। संयुक्त अभियान के दौरान 2 जुलाई को लगभग 10ः30 बजे ग्राम हिकुलनार एवं घमंडी के बीच पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। नक्सली जहां आधुनिक हथियारों से सुरक्षा बलों पर हमला कर रहे थे, वहीं सुरक्षा बलों के जवान भी पूरे जोश के साथ नक्सलियों पर गोलियां बरसा रहे थे।
मुठभेड़ पश्चात सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग करने पर अब तक कुल 5 पुरुष माओवादियों के शव एवं 1 नग 303 रायफल, 3 नग 315 बोर रायफल, 2 नग मजल लोडिंग रायफल, बीजीएल लांचर सहित भारी मात्रा में हथियार व अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा है कि इस मुठभेड़ में और भी बड़ी संख्या में माओवादियों के घायल होने और मारे जाने की प्रबल संभावना है। उप पुलिस महानिरीक्षक केएल ध्रुव ने बताया कि संयुक्त अभियान में दंतेवाडा डीआरजी, जगदलपुर डीआरजी, कोंडागांव डीआरजी, एसटीएफ व आईटीबीपी 53वीं वाहिनी एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी के बल शामिल रहे हैं।

6 माह में 136 नक्सली ढेर
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया है कि वर्ष 2024 में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए जाने के परिणाम स्वरूप बस्तर रेंज अंतर्गत अब तक कुल 136 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। 482 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है और 453 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आईजी ने यह भी बताया गया है कि बस्तर रेंज में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बलों के सदस्यों द्वारा क्षेत्र की जनता की जान-माल की रक्षा हेतु सदैव तत्पर होकर माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी रूप से कार्यवाही की जा रही है। इससे क्षेत्र की जनता को नक्सल गतिविधियोें से मुक्ति मिलने के साथ-साथ बस्तर को एक नई सकारात्मक पहचान मिल रही है। मप्राथमिक शिनाख्त की कार्यवाही के आधार पर मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों के सेंट्रल कमेटी सुरक्षा टीम के पीएलजीए कंपनी नंबर 1 का पाया गया l विस्तृत रूप से शिनाख्त की प्रक्रिया सुरक्षा बलों के कैंप वापसी उपरांत की जाएगी।

प्रेमी के द्वारा शादी करने से मना करने पर प्रेमिका ने की आत्महत्या प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल

0

दिनांक 30.06.24 को करीबन 12.00 बजे ग्राम जुंगेरा के ओम प्रकाश टेकाम द्वारा थाना आकर प्रकरण के घटना स्थल पर किसी लडकी की लाश पेड पर लटकने की अपूर्ण सूचना देने पर तस्दीक कार्यवाही हेतू मौके घटना स्थल पहुंचकर तस्दीकी दौरान मृतिका के भाई एवं कोटवार के द्वारा ग्राम जुंगेरा गुडरा पारा कर्रा झाड में मृतिका द्वारा फांसी लगाकर मृत्यु होने की सूचना देने पर थाना डोंडी लोहारा पुलिस ग्रामीणों रिश्तेदारों के साथ मौके पर जाकर देखने पर एक कर्रा झाड पर मृतिका के द्वारा सफेद कलर मटमैला स्कार्फ कपडा से फांसी लगाने से मृत अवस्था में लटका हुआ था। जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर मौके पर पहले देहाती मर्ग इन्टीमेशन क्रमांक 0/24 बाद असल मर्ग क्र. 40/24 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया है। जांच में पाया गया हैं, कि मृतिका का ग्राम जुंगेरा के ओमप्रकाश टेकाम के साथ पिछले करीबन 2-3 वर्षो से प्रेम संबंध था, और वे दोनो अक्सर एक साथ घुमते फिरते थे, मृतिका के द्वारा आरोपी प्रेमी ओम प्रकाश को शादी करने के लिए बोलने पर ना तो स्वंय शादी करने के लिए तैयार होता था, और ना ही चमेली को किसी दूसरा लडका के साथ शादी करने देता था, इसी बात से कुं. चमेली बहुत परेशान व दुखी रहती थी, और इसी दौरान दिनांक 29.06.24 के सुबह मृतिका अपने प्रेमी आरोपी ओमप्रकाश के घर गयी थी, तो आरोपी द्वारा मृतिका को डांट कर अपने घर से भगा दिया गया, जिससे मृतिका मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान एवं प्रताड़ित हो, मजबुर होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। जो कि आरोपी का कृत्य अपराध धारा 306 भादवि का प्रथम दृष्टया अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी ओम प्रकाश टेकाम के विरूध्द अपराध क्रमांक 109/24 धारा 306 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया हैं। प्रकरण के आरोपी ओमप्रकाष से पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने एवं अब तक की विवेचना से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर घटित करने के साक्ष्य सबुत पाये जाने से एवं गिरफ्तारी के पर्याप्त आधार होने पर आरोपी ओमप्रकाश  टेकाम पिता स्व. नारायण टेकाम उम्र 28 साल साकिन जुंगेरा थाना डौण्डीलोहारा जिला बालोद को दिनांक 03.07.24 के 13.45 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दी गयी है। मामला सदर जुर्म अजमानतीय होने न्यायिक हिरासत पर जेल भेजा गया है।

दिल्ली पहुंचते ही फुल एक्शन मोड में आ गए बस्तर सांसद महेश कश्यप, मिले मंत्री गडकरी से

0
  • केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष रखी अहम मांगें 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर दिल्ली पहुंचते ही बस्तर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप बस्तर की समस्याओं को सुलझाने और यहां आवागमन की सुविधाएं बढ़ाने के लिए फुल एक्शन मोड में आ गए हैं। सांसद महेश कश्यप ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाक़ात की। इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कई विषयों और बुनियादी जरूरतों को लेकर केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।


इस दौरान बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौपकर बस्तर संसदीय क्षेत्र की प्रमुख सड़क सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया। महेश कश्यप ने दंतेवाड़ा जिले में रेलवे क्रासिंग पर फ्लाई ओवर बनवाने, जगदलपुर से रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने, रायपुर से विशाखापत्तनम तक निर्माणधीन भारत मला रोड से बस्तर को जोड़ने के लिए हेतु जगदलपुर से एक लिंक रोड की स्वीकृति प्रदान करने, बस्तर संभाग के बीजापुर से गढ़चिरौली होकर महाराष्ट्र को जोड़ने वाली सड़क को अतिशीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से किया।

पट्टनम से बारेगुड़ा रोड लंबाई 12 किमी पर मट्टीमारका के पास इंद्रावती नदी नदी पर पुल निर्माण स्वीकृत कर महाराष्ट्र को जोड़ने की मांग सांसद ने की है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 जो कि बस्तर को दक्षिणी राज्यों से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर जगदलपुर से कोंटा और जगदलपुर से सुकमा तक 120 किमी सीसी रोड तथा सुकमा से कोंटा तक दूरी 90 किमी सीसी रोड का डामरीकरण कराने की भी मांग की है। लगातार बस्तर के प्रमुख मुद्दों को लेकर दिल्ली में सम्बंधित मंत्रियों को अवगत कराने का कार्य सांसद महेश कश्यपद्वारा किया जा रहा है।

दंतेवाड़ा में नेताओं ने बुरी तरह धोकर रख दिया पत्रकारों को, एसपी हावी हो गए कलेक्टर पर

0
  •  विधायक चैतराम ओटामी बैट भांजते आए नजर 
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में हर किसी की धुलाई करने वाले पत्रकारों को भरी महफिल में नेताओं ने धो डाला। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्टर को पटखनी दे दी। यह दृश्य देख रहे लोग तालियां बजाकर स्वागत करते नजर आए। चौंकिए मत न तो नेताओं ने पत्रकारों की पिटाई की है और न ही कलेक्टर और एसपी में किसी तरह की लड़ाई हुई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं क्रिकेट मैच की। इस मैच में पत्रकारों की टीम की नेताओं की टीम ने बुरी गत बना दी। वहीं कलेक्टर की टीम की एसपी की टीम ने दुर्गति कर दी। दंतेवाड़ा में चल रही शौर्य स्मृति कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 के तहत 2 जुलाई को दो सद्भावना मैच खेले गए। पहला सदभावना मैच प्रेस इलेवन और जनप्रतिनिधि इलेवन के मध्य खेला गया।

जिसमें प्रेस इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर प्रेस इलेवन की टीम 49 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए जनप्रतिनिधि इलेवन ने मात्र एक विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली। जनप्रतिनिधि इलेवन की टीम में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, नंदलाल मुड़ामी प्रदेश महासचिव भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कुणाल ठाकुर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, सुमीत भदौरिया युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, राजा शर्मा पार्षद दंतेवाड़ा, अजय अवस्थी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीदम एवं अन्य लोग शामिल थे।

विधायक चैतराम ओटामी ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाते हुए पूरे मैच में कमेंट्री की और पूरे मैच के दौरान अपनी टीम का हौसला भी बढ़ाया। इस मैच के बाद दूसरा सदभावना मैच पुलिस टीम और कलेक्ट्रेट टीम के मध्य खेला गया जिसमे जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय आमने सामने थे। जिलाधीश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 64 रन बनाए और कलेक्ट्रेट की टीम को 65 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कलेक्ट्रेट की टीम निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खो कर 47 रन ही बना सकी और पुलिस टीम ने इस मैच को 17 रनों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुलिस टीम से डीएसपी आशीष नेताम रहे जिन्होंने हरफनमौला खेल दिखाते हुए बल्लेबाजी में 18 गेंदों पर 26 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

MOST POPULAR

HOT NEWS