City Media - Page 662 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 662

जतिन के लिए मंगलकारी साबित हुआ मंगलवार का दिन

0
  • कांग्रेस के बड़े नेता कूद पड़े पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में

जगदलपुर मंगलवार का दिन जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के लिए मंगलकारी संदेश लेकर आया। क्षेत्र के सारे नेता एकजुट होकर  जायसवाल के पक्ष में उतर आए हैं।

जब सारे कांग्रेस नेता आपसी मतभेद और मन भेद भुलाकर पार्टी हित को सर्वोपरि रख काम करने लग जाते हैं, तो उसका सुफल जरूर सामने आता है। ऐसा ही सुफल मंगलवार को तब मिलता नजर आया, जब सारे नेता आपस में कदमताल करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसंपर्क करने निकले। रेखू यानि विधायक रेखचंद जैन के आशीर्वाद, राजीव के साथ तथा रवि के हाथ ने और भी बढ़ा दिया लोगों पर जतिन के प्रति यकीन को। संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन, कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा एवं निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि अब कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में एकजुट होकर मैदान पर कूद पड़े हैं। इन नेताओं मंगलवार को क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा और मतदाताओं के मन में जतिन के प्रति यकीन को और भी मजबूती दी। इन सभी नेताओं और जतिन जायसवाल ने अतिसंवेदनशील क्षेत्र दरभा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तीरथगढ़ के करकाकपारा सघन जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल, रेखचंद जैन, राजीव शर्मा, टीव्ही रवि ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने का आव्हान किया। जोश से भर उठे कार्यकताओं ने एक सुर में कहा भूपेश है, तो भरोसा है, हम कांग्रेस के साथ थे, हैं और आगे भी कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। कार्यकर्त्ताओं ने जतिन है, तो यकीन है का नारा भी बुलंद किया।

बस्तर की पहचान बन गया दीपक का चित्रकोट

0
  • काम की गारंटी है बैज का नाम

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बस्तर संभाग की बारह सीटों में से चित्रकोट विधानसभा का चुनाव पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन गया है। राज्य की जिन विशिष्ट सीटों पर मतदान के पहले ही विजेता का नाम जनता की जुबान पर है, उनमें से एक सीट चित्रकोट भी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज को इस सीट से इसलिए उतारा गया है कि पूरे बस्तर की सीटों पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। सुरम्य वादियों से आच्छादित चित्रकोट जगप्रसिद्ध जलप्रपात बस्तर की पहचान है तो चित्रकोट के लाल दीपक बैज ने दिल्ली तक इस धरती के ओज की धाक बनाई है। सवाल यह है कि चित्रकोट की जनता बार बार दीपक बैज को ही वोट क्यों दे तो इलाके की जनता ही इसका जवाब दे रही है कि हम दीपक के काम को वोट देते हैं।उनका नाम ही काम की गारंटी है। दो बार विधायक बनाया तो विकास की बयार बहा दी। सांसद बनाया तो चित्रकोट सहित बस्तर संसदीय क्षेत्र का कायाकल्प करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बस्तर अपने सांसद की सक्रियता पर गर्व महसूस करता है तो चित्रकोट अपने घर के दीपक का दूर दूर तक उजाला फैलने पर खुश है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में हर कोई दीपक बैज की सरलता और सहजता का कायल है। राजनीतिक विरोधी भी दीपक के व्यवहार के मुरीद हैं। संवेदनशीलता इतनी है कि अपनी जान जोखिम में डालकर भी पूर्व सांसद के दुर्घटनाग्रस्त फॉलो गार्ड्स की मदद करने संवेदनशील इलाके में सड़क पर उतर गए। दीपक बैज राजनीति से ऊपर उठकर जनता और बस्तर के विकास के लिए काम करते हैं। दिल्ली तक संघर्ष करते हैं तो अपनी राज्य सरकार के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालते हैं। राजनीति में यदि किसी का कोई व्यक्तिगत विरोधी न हो तो निश्चित रूप से वह राजनेता सिर्फ किसी पार्टी का नेता नहीं रह जाता। वह जननेता बन जाता है और बस्तर में ऐसे जननेता के रूप में दीपक बैज की अपनी एक अलग पहचान है। राजनीतिक विरोधियों से भी विकास के मुद्दे पर जो सदाशयता हासिल कर ले। दीपक बैज उसी शख्सियत का नाम है। बस्तर के लिए रेल सुविधाओं के विस्तार की बात हो, हवाई सेवाओं के विकास और विस्तार की बात हो, नेशनल हाईवे की बात हो या पुल पुलियों, सड़कों के जाल बिछाने की बात हो, दीपक बैज ने दिल्ली- रायपुर एक किया है। केंद्र में विपरीत विचारधारा की सरकार होने के बावजूद दीपक ने एक सांसद के रूप में बस्तर को जितना विकसित कराया है, उतना कुल मिलाकर भी केंद्र के सत्ताधारी पूर्ववर्ती सांसद नहीं दिला सके। छत्तीसगढ़ के 11 सांसदों में संसद में बस्तर और छत्तीसगढ़ के हक में सबसे ज्यादा आवाज कौन उठाता है तो एक ही जवाब है कि दीपक बैज। दीपक बैज धरने पर बैठकर कोरोना काल से बंद बस्तर की रेल सेवा बहाल करा देते हैं। रेलमंत्री से मिलकर रायपुर से जगदलपुर तक सीधी रेल की परियोजना को गति दिलाते हैं। पूर्व में चित्रकोट के लिए भाजपा की राज्य सरकार से संघर्ष करने वाले दीपक बैज ने बस्तर के लिए केंद्र की भाजपा सरकार से संघर्ष किया है। जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो दीपक मंत्री बन सकते थे लेकिन उनके हिस्से में बस्तर के लिए दिल्ली में संघर्ष करने का संकल्प लिखा था। बस्तर की दहाड़ दिल्ली में गूंजे, वंचित आदिवासियों को आदिवासी का अधिकार मिले, यह जिम्मेदारी दीपक के कर्मलेख में शामिल थी। विधायक से सांसद बन गए और बस्तर को नई पहचान दी। दीपक ने सांसद बनकर बस्तर को वह सब कुछ दिलाया है, जो बस्तर की जरूरत है। अब वे फिर अपने घर लौट रहे हैं। चित्रकोट की गहराई में छलांग लगाकर समग्र विकास के मोती निकालने चित्रकोट के रण में उतरे हैं तो यह सीट कांग्रेस के लिए बस्तर फतह करने विजय द्वार बन गई है।

बस्तर और चित्रकोट के हित में जारी रहेगा संघर्ष : बैज

0
  • बार – बार मेरी नहीं, लोगों का भरोसा और विश्वास की होती है विजय : दीपक बैज
  • बस्तर की आन, बान और शान के लिए जीवन समर्पित

अर्जुन झा

लोहंडीगुड़ा बस्तर की आन, बान और शान के लिए मेरा पूरा जीवन समर्पित है। जब तक जिंदा हूं, बस्तर लोकसभा क्षेत्र और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के विकास तथा यहां के लोगों की खुशहाली के लिए संघर्ष करता रहूंगा। विपक्षी दुष्प्रचार कर रहे हैं कि एक ही व्यक्ति को चित्रकोट के लोग बार बार क्यों जिताते हैं। दरअसल बार बार मैं नहीं जीतता, बल्कि चित्रकोट के लोगों के भरोसे और विश्वास की जीत बार बार होती है। इस भरोसे और विश्वास की डोर को मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। यह कहना है सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का।

अपने व्यस्त चुनाव प्रचार के बीच दीपक बैज ने इस संवाददाता से विस्तृत बातचीत कि। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम गढ़िया के मूल निवासी दीपक बैज चित्रकोट क्षेत्र से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बैज को बस्तर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में भी उन्होंने विजय प्राप्त की। यह बात विपक्षी दल और प्रतिद्वन्दी उम्मीदवारों को हजम नहीं हो रही है। विपक्षी दल के लोग और दीगर उम्मीदवार चित्रकोट के मतदाताओं को यह कहकर बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं कि एक ही व्यक्ति को बार बार क्यों जितवाते हो। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दीपक बैज ने कहा कि बार बार मैं नहीं जीतता, बल्कि चित्रकोट की जनता के भरोसे और विश्वास की जीत होती है। चित्रकोट की जनता की सेवा मैंने पूरी ईमानदारी से और समर्पण भाव से किया है। इसी वजह से लोग मुझे बेशुमार प्यार देते हैं और मुझ पर भरोसा करते हैं। जब तक जीवन है, लोगों की सेवा करता रहूंगा, क्षेत्र के विकास के लिए पूरी ताकत झोंककर काम करूंगा और जनता के भरोसे की डोर को कभी टूटने नहीं दूंगा। श्री बैज ने कहा कि बस्तर के लोग भोले भाले जरूर होते हैं, मगर यूं ही किसी पर भरोसा नहीं कर बैठते। अच्छी तरह ठोंक बजाकर और परखने के बाद ही वे सामने वाले के लिए अपनी जान तक न्योछावर करने को तैयार हो जाते हैं। मैं बेहद खुशकिस्मत हूं कि लोग मुझ पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। ऐसे में मैं अपनी जनता से विश्वासघात करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। दीपक बैज इसलिए भी चित्रकोट के लोगों के दिलों में राज करते हैं क्योंकि वे सहज, सरल और हमेशा सुलभ रहते हैं। संगठन और सियासत में महत्वपूर्ण ओहदों पर रहते हुए भी घमंड नाम की चीज दीपक बैज के इर्द गिर्द भी फटक नहीं पाई है। क्षेत्र का हर व्यक्ति किसी भी समय उनसे बेझिझक मिल सकता है। यही वजह है कि लोग उन्हें अपना जनप्रतिनिधि कम और अपने परिवार का सदस्य ज्यादा मानते हैं। इस बात का प्रमाण क्षेत्र के भाजपा समर्थकों का लगातार कांग्रेस से जुड़ते जाना है। क्षेत्र में जनसंपर्क पर रहने के दौरान दीपक बैज के समक्ष प्रायः हर दिन किसी न किसी गांव के दर्जनों ग्रामीण कांग्रेस में शामिल हो ही जाते हैं।

उपलब्धियों की लंबी फेहरिश्त

ऐसा नहीं है कि दीपक बैज जुमलेबाज हैं, हकीकत तो यह है कि वे जो कहते हैं करके दिखाते हैं। कमिटमेंट के पक्के हैं बस्तर के ये माटीपुत्र। उनकी उपलब्धियों की फेहरिश्त बड़ी लंबी है। उनकी चुनिंदा उपलब्धियों में नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण पर रोक लगवाना, नंदराज पहाड़ की लीज वापस कराना, टाटा ग्रुप के लिए अधिग्रहित जमीन किसानों को वापस दिलवाना, बोधघाट बांध परियोजना का काम रद्द कराना, बस्तर की मुख्य सड़कों को भारतमाला परियोजना में शामिल कराना, स्टेट हाईवे को नेशनल हाईवे से जुड़वाना आदि शामिल हैं। इनके लिए बतौर सांसद दीपक बैज ने संसद से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ी। उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि एनएमडीसी द्वारा स्थापित नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण का फैसला केंद्र की मोदी सरकार को वापस लेना पड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सार्वजनिक मंच से घोषणा करनी पड़ी कि नगरनार इस्पात संयंत्र पर पहला अधिकार बस्तर के आदिवासियों का है, इसका निजीकरण नहीं होगा। जो व्यक्ति अपनी दृढ इच्छाशक्ति और जनसमर्पण की भावना के दम पर केंद्र सरकार को भी झुकने पर मजबूर कर दे, वह दीपक क्षेत्र के लोगों के दिलों पर तो जगमगाता रहेगा ही। विपक्ष भले ही झूठ की कितनी भी तेज आंधी क्यों न चला ले?

विजयदशमी दशहरा पर बालोद पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र समेत जिले के समस्त थानों में की गई शस्त्रों की पूजा

0
  •  पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारियों को विजयदश्मी दशहरा की दी गई शुभकामनाएं।

दल्लीराजहरा आज दिनांक 24.10.2023 को विजयदश्मी दशहरा के पावन अवसर पर शस्त्रों एवं शासकीय वाहनों की पूजा हेतु रक्षित केंद्र जिला बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, व अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, के उपस्थिति में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं कर्मचारियों के द्वारा शस्त्रागार के शस्त्रों का तथा शासकीय वाहनों का विधि पूर्वक पूजन किया गया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारी कर्मचारियों को विजयदशमी दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

शस्त्र पूजा में डीएसपी सुश्री नवनीत कौर, डीएसपी श्रीमती गीता वाधवानी,एसडीओपी  प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी बोनीफास एक्का, सीएसपी राजहरा श्री राजेश बागड़े, प्रसीक्षु डीएसपी दीपक भगत, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा, समेत समस्त थाना प्रभारी एवं ऑफिस/लाईन स्टॉफ सम्मिलित हुए।

बस्तर दशहरा की धूम शुरू

0
  • हुई मावली परघाव रस्म, दीपक बैज ने की आराधना
  • बस्तर दशहरा की सबसे महत्वपूर्ण रस्म है यह

जगदलपुर बस्तर दशहरा की महत्वपूर्ण रस्म मावली परघाव रस्म पूरी हो गई। मावली परघाव विधान के तहत दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ से माता दंतेश्वरी की छत्र एवं माता मावली की डोली जगदलपुर लाई गई।

माता मावली की डोली और मां दंतेश्वरी की छत्र का बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज ने फूलमाल से भव्य स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल,इविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्तागण मौजूद थे। इस रस्म की पूरी हो जाने के बाद अब बस्तर दशहरा पर्व पूरे शबाब पर आ जाएगा। ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का आनंद लेने दुनिया भर से सैकड़ों पर्यटक जगदलपुर पहुंच चुके हैं। यहां के सारे रिस्सोर्ट और होटल बुक हो चुके हैं। नगर me काफी चहल पहल नजर आने लगी है। विदेशी और घरेलू पर्यटक इन दिनों बस्तर संभाग के चित्रकोट व तीरथगढ़ जलप्रपात, कोटमसर गुफा समेत अन्य पर्यटन स्थलों के सैर सपाटे में मशगूल हैं।

सुशील मौर्य ने बनाई वार्ड भ्रमण समिति

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर एवं जिला प्रभारी शकील रिजवी व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार की सहमति से शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने विधानसभा चुनाव के लिए वार्ड भ्रमण समिति गठित कर दी है। समिति की अध्यक्ष महापौर सफीरा साहू, उपाध्यक्ष नगर निगम सभापति कविता साहू, सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, उदयनाथ जेम्स, सरला तिवारी, अजय बिसाई, विशाल खंबारी व उपेंद्र बांधे मनोनीत किए गए हैं। यह समिति नगर के सभी वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में जनसंपर्क करेगी। सुशील मौर्य ने सभी वार्डों के प्रभारियों व सह प्रभारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं से दौरे में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए कहा है।

मौर्य दिखाया शौर्य, रवि ने जताया जतिन पर यकीन

0
  • सुशील मौर्य के रणनीतिक शौर्य की शहर में हो रही चर्चा
  • टीव्ही रवि के चुनावी मैदान से हटने का लाभ जतिन को

अर्जुन झा

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के रणनीतिक शौर्य और कांग्रेस नेता टीव्ही रवि के चुनावी मैदान से हटने को लेकर शहर और पूरे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। लोगों का मानना है कि रवि ने जतिन पर जो यकीन जताया है, उसका भरपूर लाभ निश्चित तौर पर कांग्रेस को मिलेगा।

दरअसल वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीव्ही रवि पिछले विधानसभा चुनाव से जगदलपुर सीट के लिए टिकट की दावेदारी करते आ रहे हैं।2018 के चुनाव में भी वे चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोंक चुके थे। उस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समझाने बुझाने और पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशों का हवाला देने के बाद उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का फैसला किया था। इस बार रवि के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने नामांकन पत्र भी दाखिल कर दिया था। टीव्ही रवि के समर्थकों की भारी संख्या को देखते हुए उन्हें मनाने का बीड़ा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा हाल ही में नियुक्त किए गए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उठाया था। चूंकि रवि के चुनावी समर में डट जाने से सुशील मौर्य की नेतृत्व क्षमता और पीसीसी चीफ दीपक बैज द्वारा सुशील पर किए गए भरोसे की साख दांव पर लग गई थी। इसलिए सुशील मौर्य ने उत्कृष्ट रणनीति के तहत काम करते हुए टीव्ही रवि के समर्थकों को पहले साधा, फिर रवि को मनाना शुरू किया। समर्थकों ने भी रवि को समझाया बुझाया। सुशील मौर्य एवं समर्थकों की समझाईश का अच्छा असर हुआ और रवि चुनाव न लड़ने के लिए राजी हो गए। इस तरह अपने कुशल रणनीतिक शौर्य का प्रदर्शन किया है। सुशील मौर्य को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का विश्वासपात्र नेता माना जाता है। टीव्ही रवि के बढ़ते कदमों को रोककर सुशील मौर्य ने दीपक बैज के विश्वास को भी टूटने नहीं दिया। अपनी युवा सोच और युवा जोश के दम पर सुशील मौर्य ने कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल की जीत की राह आसान कर दी है। टीव्ही रवि को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनके समर्थक कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या शहर और गांवों में है, जो पार्टी प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा सकती थी। सुशील मौर्य ने समय रहते स्थिति सम्हाल ली। इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी खुशी जताई है और सुशील मौर्य, जतिन जायसवाल एवं टीव्ही रवि को शुभकामनाएं दी है।

शुरू से मोर्चाबंदी में लगे हैं सुशील

इस चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए सुशील मौर्य शुरू से मोर्चाबंदी करते आ रहे हैं। चुनाव और पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के काफी पहले से ही सुशील मौर्य ने ठोस रणनीति बनाकर काम करते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी कार्यकारिणी, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ समेत अन्य सभी विंगों की बारी बारी से बैठकें लेकर सभी को पार्टी की जीत के लिए रिचार्ज किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक और वार्ड प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की चुनाव के लिए विशेष रूप से की। सुशील मौर्य की ये सभी टीमें कांग्रेस की विजय पताका फहराने के लिए तन मन से जुट गई हैं। टीव्ही रवि का कहना है कि वे नाम वापस ले रहे हैं और कांग्रेस की सरकार बनने पर उन सभी पंचायतों में काम होना चाहिए, जहां उनके समर्थक रहते हैं। इलाके के विकास के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करेंगे। प्रत्याशी जतिन जायसवाल और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने उन्हें इस हेतु आश्वस्त किया है। अब देखना है कि रवि के जतिन और मौर्य पर यकीन को कायम रखा जाएगा या नहीं?

जमावाड़ा के पुजारी पारा पहुंचे जतिन जायसवाल

0
  • दुर्गा पूजा पंडाल में जाकर की देवी मां की आराधना

जगदलपुर विधानसभा क्रमांक 86 जगदलपुर के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल आज सुबह ग्राम पंचायत जमावाड़ा के पुजारी पारा दुर्गा पंडाल पहुंचे। वहां उन्होंने देवी मां की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान गांव के युवाओं ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाई और उनके पक्ष में जी जान लगाकर काम करने का भरोसा दिलाया। बड़े बुजुर्गों से  जायसवाल ने आशीर्वाद मांगा। लोगों ने उन्हें खुले दिल से समर्थन देने की बात कही। गांव की महिलाओं में भी कांग्रेस के प्रति जबरदस्त क्रेज देखा गया।जतिन जायसवाल के स्वागत के लिए बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजा रखी थी। पूजा अर्चना के बाद जतिन जायसवाल ने बस्ती में जनसंपर्क भी किया।

भाजपा से आरक्षण का हिसाब लेगा सर्व समाज: दीपक बैज

0
  • भाजपा ने छग की जनता का हक रुकवा दिया
  • अजा अजजा, ओबीसी एवं सामान्य वर्ग के लोगों का अधिकार भाजपा ने रोका

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सर्व समाज का हक भाजपा की साजिश के कारण राजभवन में 10 माह से रूका हुआ है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के सभी समाजों के लिए उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण का विधेयक विधानसभा में पारित करवा कर राजभवन भेजा था, लेकिन भाजपा राजभवन में हस्ताक्षर नहीं होने दे रही।

दीपक बैज ने कहा कि आरक्षण संशोधन विधेयक राजभवन में 10 माह से अटका हुआ है। अभी तक राजभवन ने इस पर हस्ताक्षर नहीं किया है। प्रदेश में चुनावी दौरे पर प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष से लेकर केंद्रीय मंत्री तक आ रहे हैं, लेकिन रूके आरक्षण बिल पर सब मौन हैं।भाजपा के कारण आरक्षण बिल राजभवन में रुका हुआ है। भाजपा के आरक्षण विरोधी रवैये को कांग्रेस जनता के बीच लेकर जाएगी। भाजपा आरक्षित वर्ग के गरीबों के हितों में बाधक बनी हुई है। आरक्षण संशोधन विधेयक में आदिवासी समाज के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था है। आरक्षण विधेयक रुकने का खामियाजा आदिवासी समाज को सबसे ज्यादा भुगतना पड़ रहा है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने सर्व समाज को आरक्षण देने अपना काम पूरी ईमानदारी से करके सभी वर्गो के लिए आरक्षण का प्रावधान किया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को उनकी जनगणना के आधार पर तथा पिछड़ा वर्ग को क्वांटी फायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का प्रावधान किया। इस विधेयक में अनुसूचित जनजाति के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत तथा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 76 प्रतिशत का आरक्षण सभी वर्गों की आबादी के अनुसार देने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है। यह विधेयक यदि कानून का रूप लेगा तो हर वर्ग के लोग संतुष्ट होंगे। सभी वंचित वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने सामाजिक न्याय को लागू करने यह विधेयक बनाया गया है। इस विधेयक को रोकना जनमत का अपमान है। चुनाव में सर्वसमाज के लोग भाजपा से अपने आरक्षण को रोकने का हिसाब लेंगे। दीपक बैज ने कहा कि राज भवन में आरक्षण विधेयक अटकने के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार अमित शाह हैं। राज्यपाल केंद्रीय गृहमंत्री के निर्देशन में ही काम करते हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे दुर्भावनावश इसलिए रोककर रखा है ताकि आरक्षण का लाभ प्रदेश की जनता को और राजनैतिक लाभ भूपेश सरकार को न मिल सके। भाजपा को यह डर सता रहा है कि यदि भूपेश सरकार ने 76 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया तो ओबीसी, एसटी, एससी और ईडब्ल्यूएस को आरक्षण का अधिकार मिल जाएगा और भाजपा चुनाव में 14 सीट बचाने की स्थिति में भी नहीं रहेगी।

वार्ड क्रमांक 4 एकलव्य नगर दल्ली राजहरा में मां शारदा उत्सव समिति द्वारा मनाया गया माँ सरस्वती पूजा उत्सव

0

दल्लीराजहरा मां शारदा उत्सव समिति द्वारा क्वार नवरात्रि के पंचमी के दिन माँ सरस्वती की मूर्ति स्थापना कर पूजा अर्चना की गई l समिति के सभी सदस्यों तथा मोहल्ले वासियों स्कूल तथा कॉलेज के छात्र और छात्राओं के द्वारा विगत तीन वर्षों से बड़े धूमधाम से हिंदू धर्म की सभी नियमों का पालन करते हुए विधि विधान से पूजा की जाती है और वार्ड की खुशी ज्ञान बुद्धि बल प्रदान के लिए मां शारदा की स्तुति की जाती है l क्वार पंचमी के दिन से प्रारंभ यह कार्यक्रम 5 दिनों तक चलता है l जिसमें मात् शक्तियों के द्वारा वार्ड में प्रतिदिन जस गीत ,सेवा गीत तथा श्री रामचरितमानस का पाठ कर भक्ति गीत गया जाता है l नवरात्रि में पूरा वार्ड 4 माँ शारदा के भक्ति के रस में डूबा रहता है l इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समिति के सदस्य सोनू साहू दीपांशु यादव , किशोर कुमार, दौलत साहू तिलकराम अभिषेक मांडवी यशवंत कुमार , लिखन कुमार राहुल गुप्ता आरति , नेहा ,पुजा , निशा इनका विशेष योगदान रहा ।

MOST POPULAR

HOT NEWS