City Media - Page 613 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 613

नप गए लटकाने, अटकाने और भटकाने वाले पांच अफसर

0
  • मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग में करा दी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीती देर रात किए प्रशासनिक फेरबदल की चपेट में बस्तर संभाग के भी अनेक अफसर आए हैं। ये सभी आईएएस अधिकारी हैं। विष्णुदेव साय सरकार में बस्तर संभाग से इकलौते मंत्री केदार कश्यप के कोपभाजन का शिकार इन आईएएस अफसरों को बनना पड़ा है। खबर है अटकाने, लटकाने और भटकाने के खेल में माहिर बस्तर संभाग के कई और बड़े अफसरों पर भी जल्द ही गाज गिरने वाली है।

प्रशासनिक सर्जरी की जद में बस्तर संभाग के पांच आईएएस अधिकारी आए हैं। कांकेर की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को कांकेर से हटाकर संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बनाया गया है। 2009 बैच की आईएएस डॉ. प्रियंका शुक्ला को तकनीकी शिक्षा, रोजगार प्रशिक्षण विभाग के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। उनकी जगह 2012 बैच के आईएस अभिजीत सिंह को कांकेर का कलेक्टर बनाया गया है। अभिजीत सिंह वर्तमान में संयुक्त सचिव गृह विभाग रहे हैं। नारायणपुर जिला पंचायत के सीईओ डीके ध्रुव को नारायणपुर से हटाकर भिलाई नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।डीके ध्रुव 2018 बैच के आईएएस हैं। नारायणपुर जिला पंचायत के सीईओ पद से उन्हें बेदखल किए जाने में वहां के विधायक तथा छ्ग सरकार में वन, जलवायु परिवर्तन, सहकारिता एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप की बड़ी भूमिका रही है। सूत्र बताते हैं कि श्री ध्रुव जनता के भरोसे पर खरा नहीं उतर रहे थे और जनप्रतिनिधियों की भी नहीं सुनते थे। केदार कश्यप उनसे नाराज चल रहे थे। 2009 बैच के आईएएस एवं संयुक्त निर्वाचन पदाधिकारी बिपिन मांझी को नारायणपुर का कलेक्टर बनाया गया है। बिपिन मांझी को नारायणपुर भेजनें और मौजूदा कलेक्टर अजीत वसंत को कोरबा भेजने में भी मंत्री केदार कश्यप की पसंद का ध्यान रखा गया है। जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव, विशेष प्रभार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग और सचिव लोक आयोग अनुराग पाण्डेय को बीजापुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। खबर ही है कि मंत्री केदार कश्यप की पसंद के आधार पर ही अनुराग पाण्डेय को बीजापुर भेजा गया है। श्री पाण्डेय 2009 बैच के आइएएस हैं। वे बीजापुर के मौजूदा कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा की जगह लेंगे। 2013 बैच के आईएएस श्री कटारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद का संयुक्त संचालक नियुक्त किया गया है। रायपुर नगर निगम के आयुक्त रहे 2017 बैच के आईएएस मयंक चतुर्वेदी को दंतेवाड़ा का कलेक्टर बनाया गया है। 2017 बैच के आईएएस एवं बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त कुणाल दुदावत को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सारांश मित्तर की हो गई छुट्टी

मंत्री केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लि. (सीजी आरआईडीसीएल) के अधीन कार्यरत ठेकेदारों के दर्द को समझा और उन्हें राहत पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल की है। श्री कश्यप ने अपने तेवर के मुताबिक कदम उठाते हुए लटकाने, अटकाने और भटकाने वाले सीजी आरआईडीसीएल के प्रबंध संचालक सारांश मित्तर को हटा दिया गया है। उन्हें कृषि विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। पहले श्री मित्तर के पास आरआईडीसी के प्रबंध संचालक के साथ ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक का भी अतिरिक्त प्रभार भी था। सीजी आरआईडीसी के माध्यम से नक्सल प्रभावित एवं वन तथा आदिवासी बहुल बस्तर संभाग और अन्य जिलों में अरबों रुपयों की लागत से बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़कों के निर्माण में लगे ठेकेदारों के करोड़ों रू. का भुगतान मित्तर की उदासीनता की वजह से अटका हुआ है। लंबे समय से भुगतान अटके रहने के कारण ठेकेदारों की आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो गई है। वे अपने मजदूरों और अन्य कर्मचारियों को पारिश्रमिक नहीं दे पा रहे हैं। बस्तर संभाग के सैकड़ों श्रमिक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बताते हैं कि जब यह बात मंत्री केदार कश्यप के संज्ञान में आई, तो उन्होंने मुख्यमंत्री को इससे अवगत कराया। इसके बाद ही मित्तर को सीजी आरआईडीसी के प्रबंध संचालक पद से हटाया गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि ठेकेदारों की बकाया राशि का भुगतान जल्द शुरू हो जाएगा।

चाकू दिखाकर आतंक मचा रहे दो युवक गिरफ्तार

0

जगदलपुर शहर में चाकू दिखाकर लोगों को डराने धमकाने व मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी पथरागुड़ा में चाकू लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे तथा कुम्हारपारा चौक में लोगो को चाकू दिखाकर डरा धमका रहे थे। आरोपी रोशन गुप्ता पिता स्व. बब्बू गुप्ता 21 साल निवासी पथरागुड़ा भंगाराम चौक जगदलपुर और सुरेश बघेल पिता स्व. प्रकाश बघेल 43 साल निवासी कुम्हारपारा गुरूघासी दास वार्ड जगदलपुर हैं। 2 जनवरी को पथरागुड़ा भंगाराम चौक में प्रार्थिया उर्मिला गुप्ता से उसके पुत्र रोशन गुप्ता ने रकम की मांग की। रुपए न होने की बात कहने पर रोशन भड़क उठा और अश्लील गाली- गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट शुरू कर दी। उसने चाकू दिखाकर डराया धमकाया। आरोपी के विरूद्ध कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी तरह कुम्हारपारा चौक में एक व्यक्ति द्वारा रोड पर धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डराने धमकाने की जानकारी मिली थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घटना स्थल पहुंचकर आरोपी रोशन गुप्ता और सुरेश बघेल को पकड़ा। आरोपियों से चाकू बरामद कर लिए गए हैं। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, प्रधान आरक्षक अनंत बघेल, अनिल कन्नौजे, आरक्षक युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, भृगु कश्यप व विनोद खेस की भूमिका रही।

नमो एप से योजनाओं की सटीक जानकारी : किरण सिंह देव

0
  • चौपाटी में व्यापारियों और ग्राहकों को बताई अहमियत

जगदलपुर भाजपा सोशल मीडिया विभाग बस्तर द्वारा बुधवार को जगदलपुर के शहीद पार्क के पास स्थित चौपाटी में नमो ऐप प्रमोशन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव शामिल हुए। बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विद्याशरण तिवारी, भाजपा सोशल मीडिया विभाग बस्तर के जिला संयोजक तेजपाल शर्मा ने इस दौरान चौपाटी की दुकानों में जाकर नमो एप इंस्टाल करने का आग्रह व्यापारियों व ग्राहकों से किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नमो एप के लाभ बताते हुए कहा कि नमो एप से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक आसानी से पहुंच जाती है। देश के प्रत्येक व्यक्ति को नमो एप के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि नमो एप के माध्यम से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक आसानी से पहुंच रही है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए नमो एप इंस्टाल करना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता संजय पांडेय ने कहा कि नमो एप केंद्र सरकार की योजनाओं के सर्वसुलभ होने का माध्यम है। जनहितैषी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए जनता को नमो एप इंस्टाल करना चाहिए, ताकि वे इसका लाभ प्राप्त कर सकें। सोशल मीडिया विभाग जिला संयोजक तेजपाल शर्मा ने कहा कि नमो एप के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाएं और उनकी गतिविधियां जनता के लिए सर्वसुलभ हो चुकी हैं। जनता को इन जनहितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए नमो एप जरूर इंस्टाल करना चाहिए। मंच संचालन लक्ष्मण झा ने किया। इस दौरान योगेंद्र पांडेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पांडे, आलोक अवस्थी, लक्ष्मी कश्यप, सुधा मिश्रा ,अविनाश श्रीवास्तव , अनिल लूंकड़, राकेश तिवारी, आर्यन सिंह आर्य, शशिनाथ पाठक, कमल पटवा, पंकज आचार्य, अनिमेष सिंह चौहान, रिंकू पांडेय, गीता नाग, सीमा यादव, शिरीष मिश्रा, विरेंदर जोशी, प्रदीप पाढ़ी, योगेश पाणिग्रही, नीलम यादव , फुलेश्वरी कराई, रोशन सिसोदिया, माहेश्वरी ठाकुर, आनंद झा, देवेश चांडक समेत अनेक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए प्रवेश आज

0

जगदलपुर जिला प्रशासन बस्तर के मार्गदर्शन में बस्तर के खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय टेनिस बॉल किकेट प्रतियोगिता 7 जनवरी से हाता ग्राऊंड में आयोजित की जा रही है। मैच 15 -15 ओवर के होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक टीमें 4 जनवरी तक 15 खिलाड़ियों की सूची मोबाईल नंबर एवं हर खिलाड़ी के आधार कार्ड सहित खेल विभाग इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम, मैनेजर स्टेडियम समिति सुनील पिल्ले मो. नं. 9424281132, वेदप्रकाश सोनी मो. नं. 7999155131, जोगेंद्र ठाकुर मो. नं. 9425261436 के पास जमा कर अपनी टीम का पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता हेतु प्रवेश शुल्क 15 सौ रूपए एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 4 जनवरी है।
विजेता टीम को 41 हजार रूपए एवं उप विजेता टीम को 21 हजार रूपए का नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समेन, बेस्ट विकेट कीपर को पुरस्कृत किया जाएगा।

शासन की योजनाओं का लाभ लेकर खुशहाल बनें ग्रामीण : किरण देव

0
  •  दस ग्राम पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
  •  शिविर में शामिल हुए विधायक किरण देव
    जगदलपुर विकसित भारत संकल्प यात्रा की वैन बुधवार को जगदलपुर विकासखंड के कुम्हरावंड पहुंची। वहां आयोजित शिविर में जगदलपुर के विधायक किरणदेव भी शामिल हुए। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ लेने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया।


विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन शनिवार को जिले की दस ग्राम पंचायतों बस्तर विकासखंड की टीकनपाल, बालेंगा व उसरी, जगदलपुर विकासखंड की कुम्हरावंड, विकासखंड लोहंडीगुड़ा की मांदर व एरमुर, दरभा विकासखंड की दरभा एवं ककालगुर और बकावंड विकासखंड की चापापदर, बोरीगांव ग्राम पंचायतों में पहुंची वैन के जरिए शासकीय योजनाओं की जानकारी देने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी जगहों पर ग्रामीणों की उपस्थिति में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। संकल्प यात्रा स्थल में स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
मांदर के कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे ने उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को कार्ड वितरण किया। संकल्प यात्रा शिविर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामों को ओडीएफ और स्वच्छता के लिए प्रमाण पत्र भी दिए। साथ ही पंचायत को शत-प्रतिशत डिजिटल भू अभिलेखीकरण का प्रमाण पत्र और पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने योजना के चलते उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी को ग्रामीणों के साथ साझा की।

आदिवासी वार्डो में नगर पालिका के द्वारा की जा रही उपेक्षा को लेकर भाजपा नेताओं न.पा. अधिकारी से चर्चा की

0

दल्लीराजहरा नगर पालिका क्षेत्र के आदिवासी वार्ड वासीयों की हो रही उपेक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी, शीतल चंद्रवंशी से चर्चा की एवं शहर की मूलभूत समस्या को भी तत्काल सुधार करने को कहा जिसमें बस स्टैंड में शौचालय बंद होने से बाहर आने वाले यात्रियों जिसमें कई महिलाएं भी रहती हैं जिन्हें अव्यवस्था के कारण शौच के लिए जाने में हो रही परेशानी का निराकरण करे। इसी प्रकार वार्ड नंबर 24 की गलियों में टूटे हुए स्लैब के तत्काल मरम्मत करने एवं शहर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने चूंकि मरम्मत के नाम पर कई जगह के लाइट को निकाल कर ले जाने के बाद पुनः उस स्थान पर लाइट नहीं लगाया गया है जिसे कई स्थानों पर अंधेरा रहता है। इसके अलावा सभी वार्डों में समान रूप से कार्य करवाने व पक्षपात न करने के साथ-साथ नगर पालिका के द्वारा कराए जा रहे कार्यों में की गुणवत्ता को भी सुधारने की बात कही इस चर्चा में भारतीय जनता पार्टी जिले के कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल महामंत्री महेंद्र सिंह महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण सिन्हा पार्षद सौहद्रा ठाकुर, राजेश कांबले हुकुम सिंह ठाकुर निलेश श्रीवास्तव सुमित जैन उपस्थित थे।

 

साय से यादव की मुलाकात

0

भिलाई नगर के युवा समाजसेवी और भाजपा नेता इंजीनियर जयप्रकाश यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित निवास पहुना में भेंटकर जनहित के अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। जयप्रकाश यादव ने भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को  रामचंद्र जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री बंद रखने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया।  यादव ने आरंभ में मुख्यमंत्री को बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

नहीं चलेगा अटकाने, लटकाने, भटकाने का खेल : केदार कश्यप

0
  •  पदभार सम्हालते ही मंत्री की अफसरों को दो टूक
  • विभागीय कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी मंत्री कश्यप ने

अर्जुन झा

जगदलपुर समूचे बस्तरवासियों की आराध्य देवी दंतेश्वरी माई का आशीर्वाद लेकर बस्तर के आदिवासी सपूत और छत्तीसगढ़ शासन के वन, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में अधिष्ठात्री देवी माई दंतेश्वरी के आशीर्वाद से एवं ईष्टदेव की कृपा से विधिवत् पूजा -अर्चना कर वन एवं जलवायु,जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कुर्सी सम्हालते ही विभागीय कार्यों का समीक्षा की। इस अवसर पर इष्टजन एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बस्तर संभाग की नारायणपुर सीट से विधायक चुनकर मंत्री बने केदार कश्यप बस्तर के फायर ब्रांड आदिवासी नेता माने जाते हैं। तेज तर्रार छवि वाले केदार कश्यप इससे पहले डॉ. रमनसिंह की नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। लिहाजा उनके पास मंत्रालय चलाने का अच्छा खासा तजुर्बा है। प्रभार वाले चारों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में उलझा नहीं पाएंगे। केदार कश्यप उच्च शिक्षित भी हैं और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। तीन बार विधायक रह चुके श्री कश्यप सभी विभागों की अच्छी समझ और जानकारी रखते हैं। इसलिए मंत्रालय चलना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। अधिकारियों को यह मुगालता पालना घातक साबित हो सकता है कि मंत्री केदार कश्यप तो नए नवेले हैं और उन्हें बातों में उलझाया जा सकता है। केदार कश्यप राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी हैं और अच्छे अच्छों का पानी उतार देने का माद्दा रखते हैं। कुर्सी सम्हालने के पहले दिन ही अफसरों को उन्होंने अपनी काबिलियत का ट्रेलर भी दिखा दिया। विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए मंत्री श्री कश्यप अफसरों से ऐसे सवाल पूछ बैठे, जिनका जवाब देते नहीं बन रहा था। पहले ही दौर में अधिकारियों को केदार कश्यप ने इशारों से समझा दिया कि अटकाने, लटकाने और भटकाने का खेल अब नहीं चलने वाला है। कहते हैं न फर्स्ट इम्प्रेशन इस लास्ट इम्प्रेशन, सो अफसर भी समझ गए कि साहब के सामने दाल नहीं गलने वाली है। राजस्थान से गुरुमंत्र लेकर आज ही लौटे केदार कश्यप के कड़क तेवर को देख अधिकारियों के पसीने भी छूटने लगे थे। सूत्रों ने बताया कि मंत्री केदार कश्यप अब जल्द ही मैदानी स्तर पर भी फुल एक्शन मोड में नजर आने वाले हैं।

दल्ली राजहरा में धार्मिक आस्था का केंद्र शिव संस्कार धाम की नई कार्यकारिणी का गठन

0
  • जिसमें अध्यक्ष बने निलेश श्रीवास्तव

दल्लीराजहरा के टाउनशिप में शिव संस्कार धाम भगवान शिव की साधना आराधना के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान व सामाजिक संस्कार का केंद्र है l इस मंदिर का निर्माण 1978 में सीआईएसएफ के जवानों के द्वारा किया गया था इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बीएसपी कर्मचारियों के द्वारा पूजा पाठ किया जाता रहा है l रखरखाव और पूजा करते हुए आज पूरा दल्ली राजहरा टाउनशिप वासी पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना लेकर भोले बाबा के दर पर आते हैं और भोले बाबा उनकी मनोकामना अवश्य पूरा करते हैं l यहां पर विभिन्न हिंदू संस्कार निशुल्क किया जाता है l चाहे वह हिंदू नव वर्ष की आयोजन हो या फिर महाशिवरात्रि के समय का कावर यात्रा का आयोजन हो l सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शिव संस्कार धाम सेवा समिति का गठन किया गया है l जिनमें सभी पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं l

अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव

उपाध्यक्ष सौरभ भूषण। राजेश श्रीवास्तव

सचिव कमलेश कुमार साहू

कोषाध्यक्ष अध्यक्ष हेमशंकर साहू

उपकोषाध्यक्ष रमेश रावटे 

सह सचिव शेखर सिन्हा मदन देवांगन

संगठन मंत्री संजय सिंह

पूजा सचिव महेंद्र भट्ट प्रमोद गुप्ता। गोपी निषाद। राजकुमार शर्मा

सांस्कृतिक सचिव जे, आर, यादव। राकेश सोनबोइर

साधुराम चुरेंद्र 

कार्यकारिणी सदस्य अतुल लालवानी संतोष सिन्हा दीपक साहू अजय कुकरेजा सुशील गुप्ता 

संरक्षक। रामदास मानिकपुरी

अशोक पांडे

रमेश महालिंगम संरक्षक राजा डलवार

शिव संस्कार धाम के नए अध्यक्ष निलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आप लोगों ने मुझे जो दायित्व दिए हैं उसे मैं पूरी जिम्मेदारी और विश्वास के साथ निभाऊंगा l

बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है।

समिति से बचने मेडिकल का सहारा, स्कूल जाने के लिए फिट

0
  • अपनी जाति की पोल खुद खोल रहे हैं प्रभारी प्राचार्य
  • जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति के समक्ष पेश होने से बचने अपना रहे हथकंडा

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिला अंतर्गत एर्राबोर की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रभारी प्राचार्य के. रामा यशवंत के जाति प्रमाण पत्र मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। हालिया उपस्थिति तिथि पर वे मेडिकल की आड़ लेकर समिति के समक्ष हाजिर नहीं हुए, लेकिन स्कूल बराबर पहुंच रहे हैं। यानि इसमें भी फर्जीवाड़ा।

के. रामा यशवंत पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप है। शिकायत के आधार पर के. रामा यशवंत को अपनी जाति प्रमाणित करने के लिए जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति के समक्ष पेश होने कई दफे नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन हर बार वे कोई न कोई बहाना बनाकर समिति के समक्ष पेश नहीं होते। पिछली बार समिति ने उन्हें नोटिस जारी कर 26 दिसंबर को वंशावली, मिसल रिकॉर्ड, कोटवार दस्तावेज व अन्य प्रमाणों के साथ बुलाया था। तब के. रामा यशवंत मेडिकल आधार पर पेश नहीं हुए। इस बीच एक नया खुलासा हुआ है कि प्रभारी प्राचार्य के. रामा यशवंत एर्राबोर के अपने स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित हो रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि एक फर्जीवाड़ा को छुपाने के लिए उन्होंने दूसरा फर्जीवाड़ा किया है। मेडिकल बेस पर वे छानबीन समिति के समक्ष तो पेश नहीं हो रहे हैं, लेकिन स्कूल बराबर पहुंच रहे हैं। यानि वे बिल्कुल भी अस्वस्थ नहीं हैं और उन्होंने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया है। सुकमा जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एर्राबोर में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य के. रामा यशवंत पिता के. नरसिंह बीजापुर जिले की भोपालपटनम तहसील के ग्राम मद्देड़ के निवासी हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र मामले की जांच लंबे समय से चल रही है। उनके खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र के जरिए नौकरी हासिल करने की शिकायत शासन से की गई है। पिछले सात माह से उन्हें नोटिस पर नोटिस भेजकर जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति बीजापुर के समक्ष पेश होने और जाति से संबंधित आवश्यक प्रमाण रखने के लिए कहा जा रहा है। के. रामा यशवंत शुरू से ही तरह तरह के बहाने बनाकर समिति के समक्ष उपस्थित होने से बच रहे हैं। वे कभी मेडिकल आधार पर, तो पारिवारिक समस्या का हवाला देकर समिति के सामने उपस्थित होने से बचते आ रहे हैं। 26 दिसंबर 2023 को भी उन्हें उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा गया था, किंतु उस दिन भी पेश नहीं हुए। पता चला है कि उन्होंने मेडिकल लेकर 15 दिन का समय मांगा है। जबकि सूत्र बताते हैं कि के. रामा यशवंत शीतकालीन अवकाश के बाद 1 जनवरी 2024 से लगातार एर्राबोर स्कूल में सेवा देने पहुंच रहे हैं। स्कूल में सेवा देने के लिए पूरी तरह से फिट के. रामा यशवंत को समिति के सामने पेश होने के नाम पर ही आश्चर्यजनक ढंग से बुखार कैसे चढ़ जाता है, यह जांच का विषय है। कहा जा रहा है कि के. रामा यशवंत जाति के फर्जीवाड़े को छुपाने के लिए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का भी सहारा लेने लगे हैं। ज्ञात हो कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले 7 कर्मचारियों को शासन द्वारा सेवामुक्त कर दिया गया है। वहीं के. रामा यशवंत अनुसूचित जनजाति आयोग व अन्य कारणों का हवाला देकर जांच कमेटी के पास जाने से बचते आ रहे हैं। वे छानबीन समिति को अपनी जाति प्रमाणित करने के लिए दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इससे अब यह साफ होने लगा है कि वे सच्चाई को छुपाने की फिराक में हैं।

दर्ज होगा धोखाधड़ी का मामला ?

के. रामा यशवंत जिस तरह जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति की आंखों में धूल झोंकते आ रहे हैं, उसे देखते हुए उनके खिलाफ धोखाधड़ी का आपराधिक मामला भी दर्ज कराया जा सकता है। कहते हैं सांच को आंच नहीं, तो फिर समिति के सामने पेश होने में डर कैसा? अगर सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए के. रामा यशवंत ने कोई गलत दस्तावेज पेश नहीं किए थे, फर्जी जाति प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किया था, तो उन्हें पहला नोटिस मिलते ही निर्धारित तिथि पर जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र छानबीन समिति के समक्ष उपस्थित हो जाना चाहिए था, अपनी जाति से जुड़े सारे वांछित प्रमाण समिति को सौंप देने चाहिए थे। तब फिर उनकी ईमानदारी पर उंगली उठाने की जुर्रत कोई नहीं कर पाता। अस्वस्थता का हवाला देकर समिति के सामने उपस्थित होने के लिए पंद्रह दिन की मोहलत मांगने और उसी तथाकथित अस्वस्थता की अवधि में बराबर स्कूल जाने से तो यही लगता है कि के. रामा यशवंत पूरी तरह चुस्त दुरुस्त हैं। समिति से बचने के लिए उन्होंने फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट का सहारा लिया है। इस फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट मामले में भी उनके खिलाफ चार सौ बीसी का मामला दर्ज कराया जा सकता है।

MOST POPULAR

HOT NEWS