कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले के पशुपालकों से अपने पशुओें को खुले में नहीं छोड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने पशुओं को गौठानों में भेजने की अपील की है। उन्हांेने कहा कि परंपरा के अनुरूप एक जुलाई से अपने-अपने गांवों में रोका-छेका अभियान शुरू करें। उन्होंने इस संबंध में कृषि एवं पशुधन विकास विभाग और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में खरीफ फसल लेने की तैयारी जिले के किसानों द्वारा की जा रही है। पशुओं के खुला होने पर फसलों को नुकसान हो सकता है। इसलिए रोका-छेका की परंपरा के जरिये पशुओं को गोठानो में रखने के साथ बांध कर रखा जा सकता है और फसलों को सुरक्षा मिल सकती है।
ऐक्सिस बैंक के जिला शाखा के अधिकारियों ने आज यहां कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान ऐक्सिस बैंक नारायणपुर द्वारा व्यवसायिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत् कलेक्टर श्री साहू के समक्ष चिक्त्सिकीय उपकरण जिला प्रशासन को बैंक की तरफ से भेंट किया गया। इसके तहत् कोरोना महामारी के खिलाफ जिला प्रशासन को सहयोग देने के लिए पीपीई किट, मास्क और सेनेटाईजर सौपां गया। कलेक्टर ने बैंक के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान ऐक्सिस बैंक की ओर से बस्तर कलस्टर प्रमुख समेन्द्र कुमार, रिनेन्द्र रामटेके और संतोष वर्मा उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम का 29 जून क़ो सफल 2 वर्ष का कार्यकाल सेवा, समर्पण, विश्वास , ईमानदारी, का समाप्त होने की ख़ुशी और तीसरे वर्ष का कार्यकाल प्रारम्भ होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नारायणपुर ने जिला हॉस्पिटल मे श्रमदान किया! छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के 2 वर्ष के कार्यकाल सेवा, समर्पण, विश्वास, ईमानदारी भरा अभूतपूर्ण कार्यकाल बीता! जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन के नेतृत्व मे जिला हॉस्पीटल मे श्रमदान किया गया! इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, मोहित देवांगन, जय वट्टी, सुक्कू सलाम, मोती राम उसेंडी, दीपक गाँधी, महेश कश्यप, हेमबत्ती कुपाल, एवं अन्य उपस्थित थे!
जगदलपुर। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी व रतेंगा शक्तिकेंद्र के विभिन ग्रामों का दौरा कर वैक्सिनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया और ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाएं गए अपवाहों और जागरूकता के अभाव में धीमी गति से हो रहें वैक्सिनेशन कार्य को अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाने प्रोसहित किया।
कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले ग्रमीण क्षेत्रों में पूर्ण हो वैक्सिनेशन – केदार कश्यप कोरोना की दूसरी लहर समाप्त होने पश्चात तीसरी लहर आने की अंदेशा विशेषज्ञ जता रहें है पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रीय दौरे के दौरान ग्रामीणों को तीसरी लहर आने के पूर्व शत प्रतिशत वैक्सिनेशन हो सके सरपंच, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, ग्राम व समाज प्रमुखों को कोरोना मुक्त वार्ड व पंचायत बनाने की अपील की। साथ में मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, जनपद सदस्य भूषण गुप्ता,सुनील कश्यप,भाजपा,भाजयुमों पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।
जगदलपुर।वरि.पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अति.पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के निर्देशन मे व नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना बोधघाट क्षेत्रान्तर्गत 28 जून को थाना बोधघाट की टीम के द्वारा रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड कन्नू किराना दुकान के पास रेड कार्यवाही की गई । मनोहर भुआर्य उर्फ बाबू पिता स्व. भीखम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी एफ.सी.आई. गोदाम के पीछे के कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गई है । जप्त अंग्रेजी शराब मैक्डावेल नंबर 1 का क्वाटर 20 पौआ , बीयर 10 नग कुल जुमला जप्त अंग्रेजी शराब 9.850 लीटर कीमती 6000 / -रूपये । जप्त कर मनोहर भुआर्य के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 1 ) ( क ) ( 2 ) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मनोहर भुआर्य उर्फ बाबू पिता स्व. भीखम सिंह उम्र 39 वर्ष निवासी एफ.सी.आई. गोदाम के पीछे महारानी वार्ड क्रमांक 14 जगदलपुर को न्यायिक रिमाण्ड मे पेश किया गया है । इस तरह से अवैध रूप से शराब बेचने वालो के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।
जगदलपुर राष्ट्रपति सम्मानित प्रियंका बिस्सा ने कहा है कि राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है जिसके लिए उन्हें सशक्त बनाकर जागरूक करने की आवश्यकता है। कर्मवीर चक्र प्राप्त प्रियंका बिस्सा ने बस्तर जिले के तीन दिवसीय प्रवास के अपने अनुभव मीडिया के साथ साझा किया है। सर्वप्रथम बिस्सा ने उनके बस्तर से संबंधित खबरों को स्थानीय मीडिया में स्थान देने के लिए मीडिया साथियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
बिस्सा ने जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा यूवोदय के स्वयं सेवकों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण दिया । बस्तर जिला कलेक्टर रजत बंसल , जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त प्रेम पटेल, महापौर सफीरा साहू एव युवोदय टीम के साथ बिस्सा ने वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान करते हुए कार्यक्रम “आमचो सुगघर गार्डन” में जनजागरण किया।
बस्तर जिले के विभिन्न गांवों में प्रियंका बिस्सा ने दौरा किया और जन समस्याओं को समझते हुए निवारण पर चर्चा की साथ ही टीकाकरण के लिए जनजागरण किया।
प्रियंका बिस्सा द्वारा दिए गए “व्यक्तित्व विकास” प्रशिक्षण में लोहंडीगुडा, तोकापाल , दरभा , बास्तानार ,जगदलपुर , बस्तर एवं बकावंड विकासखंड के दूरस्थ गाँव से बड़ी संख्या में आकर युवोदय के स्वयं सेवकों ने प्रशिक्षण लिया । सुश्री बिस्सा ने कहा कि यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है । बिस्सा ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि हर व्यक्ति अनगढ़ पत्थर की तरह है जिसमें सुन्दर मूर्ति छिपी है, जिसे शिल्पी की आँख ही देख पाती है । यह शिल्पी कोई भी हो सकता है हम स्वयं भी । प्रकृति का यह नियम है कि एक मनुष्य की आकृति दूसरे से भिन्न है। आकृति का यह जन्मजात भेद आकृति तक ही सीमित नहीं है; उसके स्वभाव, संस्कार और उसकी प्रवृत्तियों में भी वही असमानता रहती है। इस असमानता में ही सृष्टि का सौन्दर्य है। आवश्यकता है तो केवल इसे सकारात्मक दिशा देते रहने की।
छत्तीसगढ़ की बेटी प्रियंका बिस्सा ने स्थानीय मीडिया के लोगों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए खेद प्रकट कर कहा है कि वह व्यस्ततम कार्यक्रम के कारण मीडिया प्रतिनिधियों से भेंट नहीं कर पाई जिसके लिए वह खुद आत्मग्लानि से भरी है अतिशिघ्र जब वापस बस्तर लौटेंगी तो मीडिया प्रतिनिधियों से वह जरुर भेंट करेंगी।
डौंडीलोहारा – डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र में 06 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला आरोपी युवक मोनू 21 वर्ष को पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है | आरोपी युवक गाँव का ही निकला | घटना दो – तीन दिन पहले की है, बच्ची के माँ खाना बनाने का काम करती है घटना वाले दिन बच्ची की माँ को खाना बनाने किसी शादी समारोह में जाना था तो उसने जान पहचान वाले युवक के यहाँ छोड़ दी और कहा कि जब वह वापस आएगी तो अपने साथ ले जाएगी, कुछ समय बीत जाने के बाद आरोपी युवक ने बच्ची से कहा कि वह उसे उसके घर पहुंचा देगा और ऐसा कहकर सुनसान स्थान में बच्ची को ले जाकर उसके साथ अनाचार किया | बच्ची घर पहुँचने के बाद जब इसकी जानकारी अपने माँ एवं अन्य परिजनों को दी, परिजनों द्वारा बच्ची को साथ लेकर डौंडीलोहारा थाने पहुँच आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराइ गई | पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध 117/21 धारा 363,366,376, ipc 4,5,6 pacso एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |
इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज,बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष व विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन,हस्तशिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप,विधायक चित्रकूट राजमन बेंजांम,क्रेडा अध्यक्ष मथिलेश स्वर्णकार,महापौर सफिरा साहू,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयम,जिला कलेक्टर रजत बंसल,एस पी दीपक झा एवँ समस्त जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण उपस्थित है।
चित्रकोट के स्थानीय ग्रामीणों ने बस्तर सांसद दीपक बैज जी से मिलकर पर्यटन स्थलों के बंद होने से पर्यटन स्थलों में काम करने वाले व स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है, इन समस्याओं से अवगत कराते हुए बस्तर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी पर्यटन स्थलों को खोलने की मांग की ।
जिस पर माननीय बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने तत्काल फोन के माध्यम से बस्तर कलेक्टर से बात कर सभी पर्यटन स्थलों को खोलने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।
कलेक्टर बस्तर के द्वारा शीघ्र ही पर्यटन स्थलों को खोले जाने का भरोसा दिया गया।
इस दौरान युवा कांग्रेस लोहण्डीगुड़ा अध्यक्ष भवर मौर्य ,लच्छिन मौर्य, मुन्ना नेरकर ,छोटू बघेल ,मनोज नेरकर, सुजीत बर्मन ,बबलू यादव व अन्य चित्रकोट के स्थानीय ग्रामीण उपस्तिथ थे |
हार्वेस्टर मशीन व निगम में व्याप्त अनियमिताओं को लेकर हल्ला बोला
महापौर व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। कांग्रेस शासित नगर सरकार को घेरने भाजपा अब आक्रमक रणनीति पर चल रही है। दलपत सागर की सफाई के लिए 75 लाख की लागत से खरीदी गई मशीन की जांच में लगातार हो रहे विलंब और निगम में व्याप्त अनियमितता को लेकर भाजपा पार्षद दल ने आज निगम कार्यालय का घेराव किया।भाजपा पार्षद काले कपड़े के साथ नारेबाजी करते दो घंटे निगम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे रहे।धरने के बाद भाजपा पार्षदों ने महापौर व कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
भाजपा जिला कार्यालय में एकत्र भाजपाई पार्षद आज दोपहर 12 बजे रैली निकालकर नारेबाजी के साथ निगम कार्यालय पहुचे। भाजपा पार्षदों ने विरोध जताने काले कपड़े पहने थे एवं काली पटियाँ भी लगाई थी।निगम कार्यालय का घेराव कर दो घंटे तक भाजपा पार्षदों ने धरना प्रदर्शन किया। इस बीच महापौर व शासन के खिलाफ लगातार नारेबाजी भाजपा पार्षद करते रहे।भाजपा पार्षद दल ने महापौर के नाम ज्ञापन निगम कार्यालय में व कलेक्टर के नाम ज्ञापन निगम कार्यलय पहुंचे तहसीलदार पुष्पराज पात्र को सौंपा।
निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने बताया कि भाजपा पार्षद दल द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के मामले उठाए जा रहे हैं परंतु निगम के जिम्मेदार प्रतिनिधि एवं प्रशासन के तरफ से कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।सात माह पूर्व दलपत सागर सफाई हेतु खरीदी गयी वीड हार्वेस्टर मशीन की निविदा मे घालमेल,उसकी अधिकतम कीमत,कबाड़ के कलपुर्जों से एसेम्बल्ड मशीन तथा उसकी खांमियों के संबंध में 14 बिंदुओं पर जांच की मांग की गई थी।इस हेतु कलेक्टर द्वारा जनवरी माह में सात सदस्यीय जांच समिति भी बना कर उसे सात दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन सोपने का आदेश भी दिया था।इसके बावजूद छह माह की लंबी अवधि बीतने के पश्चात भी,जबकि भाजपा पार्षद दल द्वारा लगातार ज्ञापन दिया जाता रहा है ,आज तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है।इससे यह स्पष्ट हो गया है कि इस मशीन में भारी भ्रष्टाचार हुआ है व जनता के पैसों का जमकर बंदरबांट किया गया है।
संजय पाण्डेय ने कहा है कि इसी प्रकार 36 लाख रूपये की डस्टबीन खरीदी में भी भ्रष्टाचार किया गया है तथा एसएसआरएम सेंटर में लगभग 17 लाख की मशीन खरीदी गई,जो एक वर्ष बीतने पर भी चालू नहीं हो सकी और यह भी कबाड़ ही साबित हुई है। इसीलिए निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आज भाजपा पार्षद दल ने प्रदर्शन किया।जिस पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन एवं प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।
भाजपा पार्षद दल के निगम घेराव करने के कूच के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव,जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता मौजूद थे।आज धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा पार्षदों में योगेंद्र पांडे नरसिंह राव,दीप्ति पांडे,दिगंबर राव,निर्मल पानीग्राही, राजपाल कसेर, आलोक अवस्थी,धनसिंह नायक,मोतीराम बघेल,शंभू नाग,महेंद्र पटेल,त्रिवेणी रंधारी,सविता गुप्ता,रीना घोष, ममता पोटाई सहित अभय दीक्षित,पंकज आचार्य,अतुल सिम्हा,शिरीष मिश्रा,सूर्यभूषण सिंह,आनंद झा,आशु आचार्य,चुम्मन पांडे,अजय सरस्वती,रवि कश्यप,सतीश बाजपेई,प्रदीप पाढ़ी,योगेश शुक्ला,प्रेम यादव,राहुल पाठक आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।