City Media - Page 1169 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1169

भाजपाइयों ने मनाया 42 वाँ स्थापना दिवस

0

आज दिनांक 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 42 वाँ स्थापना दिवस दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा मनाया गया। सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी के द्वारा पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्री शयमाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया उसके पश्चात भाजपा के ध्वज का आरोहण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी, दल्ली मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत झा, जनार्दन सिंगरौल,रमेश गुर्जर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष कासिम कुरेशी भाजयुमो अध्यक्ष संजीव सिंह, निलेश श्रीवास्तव महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, किसान मोर्चा जिला मीडिया सह प्रभारी शंकर साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ताम्रध्वज सुधकार, पार्षद हेमंत गौतम, मनन गुप्ता, नीलेश श्रीवास्तव, विम्मी शर्मा, ऊषा अश्टिकर, सुचित्रा दास, , सोमेश जयसवाल, रानू ठाकुर उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

शास.आयुर्वेद चिकित्सालय दल्लीराजहरा मेंं सभी वर्ग के 60 वर्ष से अधिक वृद्धजनों के लिए 07 अप्रैल गुरुवार से सियान जतन क्लीनिक शुरू होगा.

0

दल्ली राजहरा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सियान जतन क्लीनिक उपक्रम कल 07 अप्रैल 2022 दिन गुरुवार को सुबह 09.00 बजे से शुरू किया जा रहा है। हर माह के प्रथम सप्ताह के गुरुवार को 60 वर्ष से ऊपर आयु वाले लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें नि:शुल्क दवा वितरित की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार उनका पंचकर्म भी होगा। जिसमें सभी वृद्धजनों को होने वाली बीमारी जैसे वात ब्याधि, सर्वसंधिशूल, ग्रृघुसी, मनोभ्रम,शिरोरोग, पाइल्स,प्रोस्टेट, अनिद्रा,हाई ब्लडप्रेशर, मधुमेह,सर्दी खांसी,जुकाम, चर्मरोग आदि की दवाईयां नि:शुल्क दी जाएगी।एक सप्ताह तक उन लोगों को परामर्श भी दिया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

पंचकर्म भी नि:शुल्क कराया जाएगा।उनके इम्युनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने हेतु तथा दर्द नाशक व जुकाम का काढ़ा भी दिया जाएगा।वृद्धजनों को योग के बारे में भी बताया जाएगा। उपरोक्त जानकारी डॉ.श्रीमती कामना पाठक आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय दल्लीराजहरा ने देते हुए नगर व अंचल के सभी वर्ग के समस्त वृद्धजनों को शासन की इस स्वास्थ्य योजना सियान जतन क्लीनिक का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

पिछड़ा वर्ग समाज को 27% आरक्षण देने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

0

जगदलपुर..।छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग के लिए 27% आरक्षण लागू करने की मांग लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर अरविंद एक्का को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री निर्देश दीवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिगंबर राव, जिला महामंत्री विक्रम सिंह यादव, गजानन दास मानिकपुरी, व संजय चंद्राकर मौजूद रहे।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पिछड़ा वर्ग बाहुल्य राज्य है पिछड़ा वर्ग समाज की अधिकांश आबादी किसान है और उनकी अर्थव्यवस्था खेती किसानी और मजदूरी पर आधारित है लेकिन दुर्भाग्य है कि छत्तीसगढ़ में पिछड़ा वर्ग समाज 27% आरक्षण से वंचित है, विधानसभा चुनाव के पूर्व तथा बाद में आपने इस प्रदेश की जनता से वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में 27% आरक्षण ओबीसी वर्ग के लिए लागू किया जाएगा।


लेकिन आज तक सवा 3 साल बीत जाने के पश्चात भी यह राज्य की सबसे बड़ी आबादी वाला ओबीसी वर्ग इस आरक्षण से वंचित है इस समय की मांग है कि पिछड़ा वर्ग समाज को उनका वाजिब हक प्रदान करते हुए ओबीसी वर्ग के लिए 27 प्रतिशत का आरक्षण तत्काल लागू किया जावे।


यदि प्रदेश सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए 27% का आरक्षण तत्काल लागू करने नहीं की जाती है तो ओबीसी समाज के हितों कि रक्षा के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।

पेंशन दारान भवन गुरुर में आयोजित की गई ,विधिक जागरूकता शिविर

0

घरेलू हिंसा, आपसी मतभेद और संपत्ति विवाद में बुजुर्गों से मारपीट जैसे मामलों से बुजुर्गों को उनका हक दिलाने के लिए, मातापिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण व कल्याण अधिनियम 2007 में प्रावधान किए गए हैं। जिनकी जानकारी थाना प्रभारी रोहित मालेकर द्वारा पेशन दारान भवन गुरुर में शिविर का आयोजन कर वरिष्ठ नागरिकों को दी गई।।
60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आते है। वर्तमान परिवेश में सीनियर सिटीजन के विरुद्ध आपराधिक घटनाये बढ़ी है ,इसलिए इस अधिनियम की आवश्यकता हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

यह एक्ट सीनियर सिटीजन को मेंटेनेंस,मेडिकल फसीलिटीस ,लाइफ और प्रॉपर्टी को प्रोटेक्ट करने का अधिकार देता है। जो सीनियर सिटीजन अपने आपको मेंटेन नही कर सकते, पेरेंट्स को बेटर मेडिकल फेसिलिटी देने, फिसिकल असॉल्ट ,मेंटल हरासमेंट व संपत्ति की सुरक्षा ,प्रत्येक जिले में एक ओल्ड एज होम बनाये जाने का प्रावधान यह एक्ट करता है। सीनियर सिटीजन की सुनवाई हेतु यह एक्ट ट्रिब्यूनल की व्यवस्था करता है। जो कि सब डिविजनल मजिस्ट्रेट के अधीन काम करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वरिष्ठ नागरिको के शिकायतों के निराकरण के लिए इस अधिनियम में ट्रिब्यूनल की व्यवस्था की गई।है ,जहां पर वरिष्ट नागरिको के सिविल मामलों की सुनवाई की जाती है ।सब डिवीसीनल मजिस्ट्रेट इसके प्रमुख होते है।जो कि 10 हजार तक का खर्च पीड़ित को दिलाने का अधिकार रखते है। आपराधिक प्रकरणों की रिपोर्ट संबंधित थाने मे की जा सकती है। पेंशन दारान चूंकि शासकीय सेवा से सेवा निवृत्त हुए है ,अतः ग्राम स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों तक इस अधिनियम के प्रावधानों को प्रसारित करने हेतु सभी से आग्रह किया ।कार्यक्रम में पेंशन दारान समाज के अध्यक्ष नेम सिंह साहू, कार्यकारी अध्यक्ष-नारायण सिंह गंधर्व, सचिव रामदयाल साहू,संगठक -बी आर दीवान एवम लगभग 50 -60, वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया ,और वरिष्ट नागरिकों के कल्याण के लिए बनाए गए कानून को जाना और समझा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

बस्तर सांसद दीपक बैज के अथक प्रयासों से विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस का नियमित होगा परिचालन..

0

सड़क व सदन की लड़ाई से मिलने लगा है बस्तर को लाभ…

🔺वाल्टेयर डी.आर.एम.अनूप अवस्थी ने दी सांसद दीपक बैज को लिखित जानकारी..

ज्ञात हो की सांसद दीपक बैज के लगातार प्रयासों का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। सांसद श्री बैज लगातार लोकसभा में रेल,सड़क,हवाई सेवा, एन एम डी सी, जैसे मुद्दों को केंद्र सरकार के समक्ष सदन में सक्रियता के साथ रखते आए है। चाहे वो रेलवे के बजट की बात हो,शून्यकाल की बात हो,नियम 377 की बात हो या प्रश्नकाल के माध्यम से लगातार बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर में रेल सुविधाओं के लिए लड़ते आ रहे है। विगत दिनों रेलवे स्टेशन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर बस्तर के प्रमुख मांग समलेश्वरी एक्सप्रेस, किरंदुल से विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस व इसी तरह से अन्य ट्रेन जो की कोरोना काल में बंद हो चुकी थी जिसकी वजह से लोगो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। काफी मशक्कत के बाद जब यह ट्रेन प्रारंभ हुई तो मात्र 2 दिन के परिचालन की अनुमति दी गई थी इस ट्रेन को नियमित करवाने हेतु सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन में बस्तर के विभिन्न रेल सुविधाओं की मांगों धरना दे डाला आज उसका असर है की बुधवार शाम से किरंदुल विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस का नियमित परिचालन होगा साथ ही अप्रैल माह के अंत तक बस्तर को विस्टाडोम कोच की भी सौगात मिलेगी। ट्रेन के साथ यह कोच अटैच हो कर आएगा इससे बस्तर के पर्यटन को नहीं रफ्तार मिलेगी साथ ही मेडिकल सुविधाओं के लिए मरीजों को विशाखापट्टनम जाने आने में राहत होगी..

जब से दीपक बैज सांसद बने है..तब से पहली बार बस्तर की आवाज दिल्ली में उठ रही है आज उसी का परिणाम है की कहीं ना कहीं इसका लाभ बस्तर को मिलता दिख रहा है। इस से पहले के सांसदों की निष्कियता की वजह से बस्तर को लाभ नही मिल पाया। लेकिन वर्तमान में सांसद बैज की कार्यशैली की वजह से रेल,सड़क,हवाई सेवा,एन.एम.डी.सी.या बस्तर के छोटी से बड़ी मांगों को लेकर संसद में आवाज बुलंद करते आ रहे है आने वाले समय में भी बस्तर के हर मुद्दों को जोर शोर के साथ उठाया जाएगा। इसके लिए सांसद दीपक बैज व उनकी पूरी टीम को दिल से धन्यवाद व आभार।

विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में वितरण किया गया चरण पादुका

0

दल्ली राजहरा/डौंडी:- भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा राज्यसभा सांसद डॉ. सरोज पांडे के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में चिखलाकसा,दल्ली राजहरा में सफाई कर्मचारी व अंत्योदय बच्चो को चरणपादुका वितरण किया गया। ध्रुवे ने कहा की अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए लगातार तापमान की वृद्धि को देखते हुए चिखलाकसा, दल्ली राजहरा के सफाई कर्मियों व अंत्योदय बच्चों को चिलचिलाती धूप व गर्मी से राहत के लिए चरणपादुका वितरण अभियान चलाया गया गया। श्री ध्रुवे ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की तपती धरा पर नंगे पाँव चल रहे सफाई कर्मचारी व अंत्योदय बच्चे राज्य सरकार की असंवेदनशीलता का जीवंत प्रमाण है। ध्रुवे ने कहा

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए हम चरणपादुका वितरण’ का अभियान चलाएँगे जिससे कि भीषण गर्मी में सड़क की तपिश और पांव के छालों पर यह सुरक्षा का काम करेगा इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद वरिष्ठ भाजपा विजय डड़सेना,राजू रावटे को पार्षद गण विमला जैन,कुंती देवांगन,लीला डरसेना ,सुनीता गुप्ता,संगीत साहू,शांति रावटे,तिहारुराम आर्य,ताराचंद पाथोड़े, व भाजपा के कार्यकर्ता व युवा मोर्चा से बृज मनी यादव आशीष गुप्ता आदि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

“संयुक्त खदान मजदूर संघ ने 1978 गोलीकांड में शहीद साथियों को दी श्रद्धांजलि”

0

किरंदुल लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी परियोजना की स्थापना के समय से गठित मजदूरों की संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ प्रतिवर्ष 5 अप्रैल को अपने शहीद साथियों को याद करते हुए।उनकी याद में बने शहीद स्मारक में भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते आ रही है।

विदित हो कि एनएमडीसी के प्रारंभिक दौर में लौह अयस्क खनन व प्रेषण का कार्य दैनिक मजदूरों द्वारा किया जाता था। आगे चलकर आधुनिक मशीनें आने पर परियोजना द्वारा इन दैनिक मजदूरों की छटनी की जा रही थी। जिसके विरोध में मजदूरों ने अपने साथियों के नियमितीकरण के लिए आंदोलन किया था। इस आंदोलन को तत्कालीन सरकार द्वारा कुचलने का प्रयास करते हुए 5 अप्रैल 1978 को मजदूरों पर लाठीचार्ज हुआ, गोलियां चलाई गई थी। जिसमें हमारे कई मजदूर साथी शहीद हुए थे। परंतु आंदोलन जारी रहा और अंत में जीत मजदूरों की हुई। परियोजना द्वारा उन्हें नियमित किया गया।

तब से प्रतिवर्ष उन शहीद साथियों की कुर्बानियों को याद करते हुए, उन्हें बस स्टैंड के समीप बने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी जाती है। इस वर्ष भी संयुक्त खदान मजदूर संघ के सभी साथी अपने कार्यालय इंद्रजीत भवन से विशाल रैली के रूप में नगर भ्रमण करते हुए बस स्टैंड शहीद स्मारक पर पहुंचे। जहां उन शहीद साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उस घटना के चश्मदीद कामरेड दीपक दास ने सभी साथियों को उस घटना के बारे में स्मरण कराया।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सितापराव, संगठन सचिव नोमेश्वर राव, वरिष्ठ कार्यकर्ता देवरायालु, कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, का. बसंत रानी संधू, भावना, सतीश नखाते, रमेश देशमुख, ईश्वर राव, राजनाथ सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में मजदूर साथी उपस्थित थे

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्वेच्छानुदान मद से जरुरतमंदों को दी आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने अपने स्वेच्छानुदान मद से जरूरतमंदों को स्वरोजगार एवं इलाज हेतु 6 लाख 05 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मयंक सारवा को 1 लाख रुपए, जयंती भूषण को 1 लाख रुपए, यशवीन जान को 50 हजार रुपए के नोकराज 10 हजार रुपए, नंदलाल 10 हजार, शेखर झा 10 हजार ,रीना सरकार 10 हजार,एस पी चौधरी 10 हजार, कृष्ण मोहन झा को 10 हजार रुपए, जगरनाथ झा को 10 हजार रुपए, अनिमा अधिकारी को 20 हजार रुपए,सोन सिंह नाग को 10 हजार रुपए,सरोज सेना को 15 हजार रुपए,नीलाबती साहनी को 15 हजार रुपए, सरोजनी सेना को 5 हजार रुपए,सदन बघेल को 5 हजार रुपए, सुनील साहू को 5 हजार रुपए,प्रकाश पानीग्राही को 5 हजार रुपए,मो. अलि को 5 हजार रुपए, महेश चौधरी को 5 हजार रुपए,ललन भगत को 5 हजार रुपए, गणेश हसानी को 5 हजार रुपए,बलवीर सिंह चौहान को 5 हजार रुपए,सपना सागर को 10 हजार रुपए रमजान को 5 हजार रुपए, संतोष निषाद 5 हजार रुपए,कमली ध्रुव 5 हजार रुपए,दिगमोहन पथ्थर को 5 हजार रुपए,शेख मोईन को 5 हजार रुपए,सुनंदा अनुसूईया को 5 हजार रुपए,खरीम सुरजो को 5 हजार रुपए,सुनिता सामंत को 5 हजार रुपए,मैथ्यू मिलित 5 हजार,मंगल 5 हजार, रामनाथ सेठिया 5 हजार,सोनसिंह 5 हजार, किशोर रवानी 5 हजार,फरसू राम नाग 5 हजार,मोसा फलदायक 5 हजार,गडरू 5 हजार,धर्मिका 5 हजार, सुनील सोना 5 हजार,विजय कुंवर 5 हजार,तम्मी नायडू 5 हजार,लान्तूस तारा 5 हजार,साबिना खुरा 5 हजार, अनिल दहिया 5 हजार, मोहिनी कुमारी 5 हजार,प्रभु सहाय 5 हजार, हिंचराज सिंह 5 हजार, नागमणि राव 5 हजार, खुशबू सिंह 5 हजार,नवीन 5 हजार,केशबो कश्यप 5 हजार, सहदेव 5 हजार, रोहित यादव 5 हजार, गोपाल बघेल 5 हजार,ईसाक नाग 5 हजार रुपए के स्वेच्छानुदान मद का चेक प्रदान किया |

इस अवसर पर स्वेच्छानुदान मद से चेक प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने कहा की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के द्वारा प्रदान किए गए आर्थिक सहायता से उनके आर्थिक स्थिति को सुदृढ करने एवं स्वरोजगार एवं बिमारी का इलाज कराने में आसानी होगी इस हेतु वे विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन सहित प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करते हैं तथा कांग्रेस सरकार द्वारा गरीबों वंचितों को जो आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है उसके लिए वो संवेदनशील सरकार का आभार व्यक्त करते हैं |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार लगातार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति को ऊंचा उठाने के लिए लगातार कार्य कर रही है गरीबों के बिमारी के लिए खूबचंद बघेल स्वास्थ योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है गरीबों वंचितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है जिससे की वे अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य कर सकें |

संभागायुक्त धावड़े ने किया लोहण्डीगुड़ा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण

0

कार्यालय में विलंब से पहुंचने पर तहसीलदार से मांगा स्पष्टीकरण

जगदलपुर, 05 अप्रैल 2022 – संभागायुक्त श्याम धावड़े ने आज लोहण्डीगुड़ा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार के विलंब से कार्यालय पहुंचने पर कमिश्नर ने नाराजगी जताते हुए इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान उन्हांेने नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निरीकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बंदोबस्त त्रुटि सुधार के लिए शिविरों का आयोजन के निर्देश भी दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए शासन द्वारा नियमों में किए गए सरलीकरण का लाभ हितग्राहियों को प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अनुसार प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यहां एक हितग्राही के नाम में उच्चारण की भिन्नता के कारण मुआवजा राशि के भुगतान में हो रहे विलंब पर कमिश्नर ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को मुआवजा भुगतान मानवीयता के आधार पर शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही वन अधिकार मान्यता पत्र, सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अभिलेखों में देवगुड़ी मृतक स्थल सहित अन्य स्थानों का उल्लेख कैफियत में आवश्यक रुप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों से भी चर्चा की तथा यहां उपलब्ध सुविधाओं के गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली।

इस अवसर पर उपायुक्त बीएस सिदार, माधुरी सोम, अनुविभागीय दण्डाधिकारी संजय विश्वकर्मा, तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कमिश्नर ने सभी वन अधिकार पत्रों का वितरण 15 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए।

केशरपाल जंगल के अंदर नहर में मिला शव

0

भानपुरी l भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव केशरपाल के जंगल अंदर नहर में एक व्यक्ति की लाश मिली। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।

जानकारी मिलते ही भानपुरी थाना के पुलिस स्टाफ मौके ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। और पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए सिटी फॉरेंसिक टीम को सौप दिया जिसे सिटी फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ बी सूरीबाबू ने बताया कि ग्राम पंचायत खंडसरा (मर्दीयापरा) के निवासी मृतक बोटी राम बघेल उम्र 55 पिता मीना राम बघेल जाति गोंड जिसमे पानी में डूब कर एक हफ्ते पहले ही मृत्यु होने की पुष्टि की गई।और शव को मृतक के घर वालो को सौप दिया गया।

बताया जा रहा है कि एक हफ्ते से घर वाले ढूंढ रहे थे इस संबंध में पुलिस को भी सूचना नहीं दिए थे। मंगलवार के ढूढते हुए घर वालो को हो शव मिला |

MOST POPULAR

HOT NEWS