City Media - Page 1326 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1326

इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेलों के सुचारू संचालन पर जोर, कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक

0

जगदलपुर, 5 दिसंबर 2021/कलेक्टर रजत बंसल ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेलों के सुचारू संचालन पर जोर देते हुए इसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। आज इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम के संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कलेक्टर बंसल ने कहा कि बस्तर की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण से निखारने के लिए संभाग मुख्यालय जगदलपुर में किये जा रहे खेल अधोसंरचनाओं के विकास तेजी से किया जा रहा है। अंचल के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी कड़ी में इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का भी कायाकल्प किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन खेल अधोसंरचनाओं का लाभ खिलाड़ियों को निरन्तर मिले, इसके लिए आवश्यक है कि यह संस्थान आर्थिक रूप से भी मजबूत हो तथा यहाँ खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं मिले। उन्होंने यहां निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक मेंएमआईसी सदस्य एवं वरिष्ठ खिलाड़ी यशवर्द्धन राव, अनुविभागीय दंडाधिकारी दिनेश नाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेन्द्र डेकाटे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता राजीव बतरा, सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

देश के 112 आकांक्षी जिलों में नारायणपुर वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास में द्वितीय

0

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का जताया आभार

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 6 दिसम्बर 2021

नीति आयोग के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल नारायणपुर जिला कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के नेतृत्व में विकास के मापदंडों में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। नीति आयोग के तय मानकों पर काम करते हुए नारायणपुर जिला ने पूरे देश में वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास के क्षेत्र में दूसरा स्थान हासिल किया है। देश के आकांक्षी जिलों में वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास में नारायणपुर को द्वितीय स्थान मिलने पर कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का आभार प्रकट किया है और आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर जिले को रैंकिंग में और ऊपर ले जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के लिए यह एक बड़ी खुश-खबरी है और कोरोना काल के बाद नारायणपुर जिले में तरक्की की नई बुलंदियों को छूने का हौसला दिया। कलेक्टर ने जिले के प्रगति की दिशा में एक ठोस शुरुआत बताते हुए जनकल्याण के कार्यों की गति को निरन्तर बनाये रखने की बात कही।

नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिलों के अक्टूबर 2021 की डेल्टा रैंकिंग जारी की गई, जिसमें नारायणपुर जिला ने वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। स्वास्थ्य और पोषण, वित्तीय समावेश और कौशल विकास ,आधारभूत अधोसंरचना के मानकों में सुधार आने से डेल्टा रैंकिंग की कम्पोजिट स्कोर में नारायणपुर जिला का 24वें स्थान रहा। देश में नारायणपुर जिला वित्तीय समावेश व कौशल विकास में द्वितीय रहा। वहीं स्वास्थ्य व पोषण में 47 वें स्थान, शिक्षा में 71 वें, कृषि में 61वे, आधारभूत संरचना में 98वें स्थान डेल्टा रैंकिंग में नारायणपुर जिला को दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि 5 वर्गों के विभिन्न मानक बिन्दुओं पर नीति आयोग ने देश के 112 जिलों की रैंकिंग जारी की है। नीति आयोग द्वारा विकास के विभिन्न मापदण्डों के आधार पर देश के सर्वाधिक सुधार वाले आकांक्षी जिलों की माह अक्टूबर 2021 की डेल्टा रैंकिंग में नारायणपुर जिला देश में 24 वां स्थान हासिल किया, तो वहीं वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास में पूरे देश मे द्वितीय स्थान रहा। देश के आंकाक्षी जिलों में सामाजिक विकास के विभिन्न क्षेत्रों में दर्ज की गई प्रगति के आधार पर नीति आयोग द्वारा रैंकिंग की गई है।

भारतीय मजदूर संघ द्वारा कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को लेकर सेल अध्यक्षा के नाम मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

0

खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ शाखा दल्ली राजहरा ने महासंघ के आह्वान पर आज अध्यक्षा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड नई दिल्ली को एक ज्ञापन द्वारा- मुख्य महाप्रबंधक खदान, आईओसी राजहरा, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा सौंपा गया और
सेल प्रबंधन द्वारा कर्मियों के ग्रेचुइटी सीलिंग तथा पेंशन की कंपनी अंशदान राशि बढ़ाने हेतु लिए गए एकतरफा निर्णय को वापस लेने तथा वेतन समझौते के लंबित मुद्दों पर सेल प्रबंधन की कर्मी विरोधी मानसिकता को समाप्त कर अधिकारीयों के समकक्ष सामान ग्रोथ के अवसर प्रदान करने का निवेदन किया।

ज्ञापन सौंपने से पहले संघ पदाधिकारी और सदस्यों ने मांईस आफिस गेट पर जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। उपस्थित नियमित कर्मचारी और ठेका श्रमिकों को खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एमपी सिंह ने संबोधित करते हुए अपने उद्बबोधन में कहा कि विगत कुछ दिनों से यह देखने में आ रहा है कि सेल प्रबंधन द्वारा एनजेसीएस फोरम की लगातार उपेक्षा की जा रही है और कई ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जिनपर न तो एनजेसीएस के सदस्य यूनियन की सहमति ली जाती है और न ही ये निर्णय कर्मियों के हित में होते हैं। हाल ही में संपन्न हुए वेतन समझौते के एमओयू के दौरान यह देखने में आया कि सेल प्रबंधन ने पिछले सारे मान्य परमपराओं को धता देते हुए आम राय के बजाय बहुमत के आधार पर निर्णय लिया और पहली बार एमओयू को ही अंतिम मानते हुए उसे क्रियान्वित भी कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

उक्त एमओयू में कर्मियों के पे स्केल का न तो निर्धारण किया गया और न ही किसी भी मुद्दे पर अंतिम निर्णय ली गयी फिर भी किन कारणों से सेल प्रबंधन ने जल्दबाजी दिखते हुए ऐसा कदम उठाया यह सोंच का विषय है। इसके कुछ दिनों के पश्चात सेल प्रबंधन ने कर्मियों के ग्रेचुइटी सीलिंग एवं पेंशन हेतु कंपनी के अंशदान को बढ़ाने से सम्बंधित दो आदेश निकाले जिन पर एनजेसीएस के सदस्य यूनियन से न तो कोई चर्चा की गयी और न ही कोई सहमति ली गयी। सेल प्रबंधन के उक्त कृत्यों को भारतीय मजदूर संघ कर्मी विरोधी मानते हुए उन्हें तत्काल वापस लेने और समस्त कर्मियों के हितार्थ निम्न मांगें आपके समक्ष रखते हुए इन्हें पूरा करने की मांग करता है-

ग्रेचुइटी सीलिंग से सम्बंधित सेल प्रबंधन द्वारा निकाले गए आदेश को संघ केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए ग्रेचुइटी एक्ट के प्रावधानों के विपरीत मानते हुए उसे तत्काल वापस करने कीमांग करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

सेल कर्मियों के पेंशन अंशदान को 01.01.2021 से 9% करने के एकतरफा निर्णय का संघ विरोध करता है और यह मांग करता है कि अगर सेल प्रबंधन समी कर्मियों के पेंशन अंशदान को 01.01.2012 से 9% करता है तो संघ को यह स्वीकार्य है अन्यथा पिछले वेतन समझौते में एनजेसीएस के सदस्य यूनियन की सहमति से जिन कर्मियों को ग्रेचुइटी सीलिंग के तहत लाया गया था केवल उन्ही कर्मियों के पेंशन अंशदान को 9% किया जावे।

सभी कर्मियों को दिनांक 01.01.2017 से वेतन समझौते का नोशनल लाम न देता हुए उक्त दिनांक से नए वेतनमान का एरियर्स भुगतान किया जावे।

जिस तरह से अधिकारीयों को पर्वास का एरियर्स दिया गया है उसी तरह से सभी कर्मियों को भी पस का एरियर्स दिया जावे।

सभी कर्मियों को उनके वास्तविक बेसिक का 3% इन्क्रीमेंट दिया जावे जिस तरह से सेल प्रबंधन अधिकारीयों को उनके वास्तविक बेसिक का 3% इन्क्रीमेंट के रूप में दे रहा है या फिर कर्मियों का पे स्केल ओपन एंडेड किया जावे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सभी खदान कर्मियों को पूर्व की तरह उनके नए बेसिक के 10% राशि को दासा के रूप में दिया जावे एवं 01.01.2017 से नए बेसिक के आधार पर दासा का एरियर्स का भुगतान भी किया जावे।

दासा की तर्ज पर पिछले वेतन समझौते में सभी कर्मियों को दिए गए 6% स्पेशल अलाउंस की राशि का नए बेसिक के आधार पर गणना करते हुए 01.01.2017 से उसका भी एरियर्स कर्मियों को दिया जावे। पिछले वेतन समझौते के उपरान्त सेल प्रबंधन ने केवल मेट्रो शहर के कर्मियों को, बिना एनजेसीएस के सहमति के, उनके नए बेसिक के आधार पर हाउस रेंट अलाउंस की गणना करते हुए एरियर्स भी दिया था अतः संघ का यह माना है कि इस वेतन समझौते के उपरान्त सभी पात्र कर्मी दासा एवं इस 6% स्पेशल अलाउंस की राशि के एरियर्स के हकदार हैं।
इसके बाद सभा को भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सेल के सभी इकाईओं में ठेका श्रमिक कंधे से कन्धा मिलकर कंपनी के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के सहयोग कर रहे हैं किन्तु उन्हें ना तो न्यूनतम वेतन मिलता है और न ही अन्य अलाउंस एवं सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। अतः संघ यह मांग करता है कि एनजेसीएस फोरम के माध्यम से ठेका श्रमिकों के अलाउंस, मेडिकल सुविधा, बच्चों के लिए पढाई की सुविधा आदि का निर्धारण किया ठेका श्रमिकों को बीएसपी अस्पताल में उनके पुरे परिवार के मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान किया जावे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ठेका श्रमिकों को उनके वरियता के हिसाब से बीएसपी आवास का आबंटन करें।ठेका श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में शिक्षा प्रदान किया जावे,दासा का एरियस ठेका श्रमिकों को भी दिया जावे,और साथ ही जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि राजहरा खदान में निकालने वाले ठेकों में राजहरा नगर के बेरोजगारों को भी कार्य पर लिया जावे, और साथ ही प्रबंधन से निवेदन किया कि राजहरा अस्पताल की जर्जर अवस्था में सुधार किया जावे, अस्पताल में डॉक्टर की कमी को दूर किया जावे और खदान के भीतर सुरक्षित तरीके से कार्य कराया जावे सिर्फ उत्पादन बढ़ाना है ऐसी मानसिकता के साथ कार्य न हो ऐसा सुनिश्चित किया जावे।

महोदया, आशा है कि संघ के इन वैधानिक तौर पर सही मांगों को आप मानते हुए कर्मियों के हितार्थ जल्द से जल्द निर्णय लेवेंगे अन्यथा मजबूरन संघ को कड़े कदम उठाने हेतु बाध्य होना पड़ेगा। ईस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में राजहरा खदान के नियमित कर्मचारी, खदान के ठेका श्रमिक, राजहरा खदान के सुरक्षा गार्ड,आयोसीएल के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड उपस्थित रहे हैं।

भारतीय स्टेट बैंक ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

0

बैंक के विभिन्न योजनावो के तहत ऋण का किया वितरण

बस्तर विकासखंड मुख्यालय में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े ही उत्साह पूर्ण मौहोल में मनाया गया। जिसमें नगर पंचायत बस्तर की मुख्य नगर पालिक अधिकारी हँसा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रणब चक्रवर्ती मुख्य प्रबंधक एसबीआई थे। इस दौरान मुख्य रूप से बैंक के द्वारा संचालित योजनावो के तहत किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा ऋण, शिक्षा ऋण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना,महिला उद्यमी , जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , आदिवासी हितग्राहियों के विकास हेतु ऋण का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हँसा ठाकुर ने कहा कि बैंक के माध्यम से आजादी के समय से ही देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है बैंकों के माध्यम से लोगों द्वारा को ऋण लेकर आर्थिक सहायता प्राप्त किया जा सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

एसबीआई जनरल दुर्घटना बीमा योजना के तहत लालेश्वरी को मिला 4 लाख का चेक

नगर पंचायत बस्तर निवासी श्रीमती लालेश्वरी कश्यप जिनके पति का सड़क हादसे में निधन हो गया था ।जिन्होंने मात्र 200 रुपए प्रिमियम एसबीआई जरनल दुर्घटना बीमा के तहत किया था ।जिसके तहत 4 लाख रुपए की राशि का चेक मृतक की पत्नी को प्रदाय किया गया।साथ ही आदिवासी विकास हेतू नरेशचंद्र बघेल 2 लाख, मिरीबाई पद्मावती 2 लाख 31 हजार रजना तिवारी 20 हजार, चिन्तामनी सेठिया, कुसुमलता दिवान 3लाख 70 हजार,संगीता पाल की 4 लाख 90 हजार का ऋण उपलब्ध करवाया गयाइस अवसर पर शाखा प्रबंधक मिथलेश देवांगन, सत्यश्री,शैलश पाटिल, भूपेंद्र कुमार, बसन्त सिंग,शाहिल सागर,आशीष नायक,दिव्यांश देवांगन, सुमित शर्मा, पीला सिंह ठाकुर, शोभाराम सेठिया, एल एन यादव सहित बड़ी सँख्या में उपभोक्ता उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर धनपूंजी सरपंच नीलाम्बर नाग ने कांग्रेस प्रवेश किया

0

कांग्रेसी गमछा एवं फूलमाला पहनाकर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस प्रवेश कराया

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत धनपूंजी सरपंच नीलाम्बर नाग ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |

विदित हो की नीलाम्बर नाग पूर्व में कांग्रेस के सदस्य थे पर वे भाजपा सरकार के समय भाजपा में चले गए थे पर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर आज जब नल-जल योजना के भूमिपूजन के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन धनपूंजी पहुंचे तो सरपंच नीलाम्बर नाग ने घर वापसी कर ली |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनोपयोगी एवं लोकहितार्थ कार्य से प्रभावित होकर लगातार पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं भाई नीलाम्बर के साथ हमारा दिल का रिश्ता रहा है पर कुछ कारणों से वे भाजपा में चले गए थे आज पुनः उनके घर वापसी पर मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर सरपंच धनपूंजी नीलाम्बर नाग ने कहा की कांग्रेस उनके दिल में बसता है पर कुछ कारणों से वे भाजपा में चले गए थे पर आज अपने घर वापस आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी जो जनहितकारी कार्य कर रहे हैं उससे प्रभावित होकर वे आज अपने घर वापस आ गए हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग , शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास , वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन, नितिश शर्मा,जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, विजय बिसाई उप सरपंच धनपूंजी उपस्थित रहे |

राजीव भवन व अंबेडकर वार्ड में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई

0

जगदलपुर – बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन व अंबेडकर वार्ड में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई

तत्पश्चात अपने उद्बोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने डॉ.साहब के विचारों से अवगत कराते बताया कि संविधान निर्माण में बाबा भीम राव आंबेडकर ने अहम योगदान निभाया. बाबा भीमराव आंबेडकर को अपने शुरूआती जीवन में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने तभी ठान लिया था कि वो समाज को इस कुरीति से मुक्ति दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे. डॉ भीमराव आंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के महू में 14 अप्रैल सन् 1891 को हुआ था और 6 दिसंबर 1956 को उनका देहावसान हुआ था. हमें जो स्वतंत्रता मिली हैं यह स्वतंत्रता हमें अपनी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मिली हैं. जो असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरी हुई है, जो हमारे मौलिक अधिकारों के साथ संघर्ष करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

महापौर सफीरा साहू ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी को को नमन कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी ने कहा कि “स्‍वतंत्रता का अर्थ साहस है, और साहस एक पार्टी में व्‍यक्तियों के संयोजन से पैदा होता है. शिक्षा महिलाओं के लिए भी उतनी ही जरूरी है जितनी पुरषों के लिए ज्ञान हर व्‍‍यक्ति के जीवन का आधार है. पुरुष नश्वर हैं. तो विचार हैं. अतः एक विचार को प्रसार की आवश्यकता होती है जितना एक पौधे को पानी की आवश्यकता होती है।

वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, कैलाश नाग,बी ललिता राव ने भी डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर अपने विचार रखते हुए कहा कि राजनीतिक अत्याचार, सामाजिक अत्याचार की तुलना में कुछ भी नहीं है. समाज को बदनाम करने वाले सुधारक सरकार को नकारने वाले राजनेता की तुलना में अधिक अच्छे व्यक्ति हैं।

बस दुर्घटना में गुम हुए समान को बस्तर पुलिस के द्वारा वापस दिलाया गया

0

1 माह पूर्व हुए दुर्घटना में महिला का चैन व मोबाइल गुम हुआ था इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हुए थे
100000 का सामान बस्तर पुलिस ने वापस किया

बस्तर पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ फरियादियों गुम हुए सामान को भी उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में लगातार आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 08.11.2021 रात्रि 02ः30 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेटावाड़ा के समीप बस दुर्घटना हो गई थी जिसमें बस में सवार महिला माधुरी साहू का पर्स गुम हो गया था। जिसमें 01 सोने का चेन किमत 75,000/-, विवो का मोबाईल फोन किमत 12,000/-, नगद

5,000/-रूपये का सामान मौजुद था। जिसकी सूचना महिला के द्वारा थाना में आकर दर्ज कराया गया था। जिसके बाद थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में हमराह स्टाफ सहायक उपनिरीक्षक सतीश श्रीवास्तव के साथ टीम तैयार किया गया था है उक्त टीम के द्वारा पर्स का पता लगाया गया । जिसे पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा व नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण तथा उप पुलिस अधीक्षक हेम सागर सिदार थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू व थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा ,थाना प्रभारी परपा बुधराम नाग के समक्ष कोतवाली थाना परिसर में माधुरी साहू को पर्स में मौजुद समस्त समानों को वापस उप पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के द्वारा दिया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

अपना सामान वापस पाकर महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व कोतवाली पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के विकास कार्यों से प्रभावित होकर चोकावाडा सरपंच बैधनाथ नाग ने कांग्रेस प्रवेश किया

0

कांग्रेसी गमछा एवं फूलमाला पहनाकर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस प्रवेश कराया

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत चोकावाडा सरपंच बैधनाथ नाग ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |

विदित हो की बैधनाथ नाग भाजपा के सक्रिय सदस्य थे पर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर आज जब नल-जल योजना के भूमिपूजन के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन चोकावाडा पहुंचे तो सरपंच बैधनाथ नाग ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनोपयोगी एवं लोकहितार्थ कार्य से प्रभावित होकर लगातार पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं भाई बैधनाथ जो की भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे हैं पर केंद्र सरकार की नीतियों एवं बढ़ती मंहगाई के कारण एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतियों के कारण कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं इस अवसर पर मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर सरपंच चोकावाडा बैधनाथ नाग ने कहा की कांग्रेस सरकार लगातार जनहितकारी कार्य कर रही है इस क्षेत्र में भगवान झाडेश्वर के मंदिर का जो जिर्नोधार विधायक जी ने करवाया है एवं पहुंच मार्ग का जो निर्माण कराया है उससे प्रभावित होकर मैं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी जो जनहितकारी कार्य कर रहे हैं उससे प्रभावित होकर वे आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग , शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास , वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन, नितिश शर्मा,जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र, विजय बिसाई उप सरपंच धनपूंजी उपस्थित रहे |

राम से हमारा रिश्ता मामा-भाँजा का-भूपेश बघेल, किसान समिट में बोले सीएम बघेल, छत्तीसगढ़ में तीन साल में रकबा बढ़ा और किसानों की संख्या भी

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान सम्मेलन में राज्य भर से आये किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीते तीन साल में रक़बा भी बढ़ा और किसानों की संख्या भी बढ़ी। हमारा राम से रिश्ता मामा भांजा का है।

सीएम बघेल ने कहा कि हमारी परंपरा को हमने अर्थ से जोड़ा। आज छत्तीसगढ़ में चरवाहा की आय किसी नौकरी पेशा से अधिक हो गई है। यह इसलिए हो पाया क्योंकि अब किसानों को विश्वास हो गया कि किसानी भी लाभदायक है। हमने कचरा इकट्ठा करने को भी अर्थ से जोड़ा। अब यहाँ कचरा इकट्ठा करने वालों को रोज़गार मिला है तो साथ ही कचरा प्रबंधन में मदद मिल रही है। इसीलिए छत्तीसगढ़ ने लगातार तीसरी बार स्वच्छतम प्रदेश का अवार्ड लिया। बघेल ने कहा कि हमारी प्राचीन परम्परा को लेकर हम संकोच न करें उन्हें हम आगे बढ़ाएं। हमने छत्तीसगढ़ में लोगों को अपनी परम्परा और संस्कृति से फिर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अब लोग यहाँ गौरवान्वित महसूस करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राम से हमारा रिश्ता मामा-भाँजा का है। हमारे यहाँ धान की नपाई के दौरान काठा में गिनती की शुरुआत राम से होती है। हमारी दिनचर्या के हिस्से में भी राम बसे हैं।

किसान समिट में इस सवाल कि संस्कृति से जोड़कर किए जा रहे काम से क्या आप अपना एक अलग व्यक्तित्व बनना चाहते हैं? सीएम बघेल ने कहा कि हम सिर्फ़ अपनी परम्परा से जुड़े रहने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें अलग से कुछ करने जैसा कुछ नहीं है। चाहे वो छेरछेरा हो, पुन्नी हो या तीजा-पोरा, इन सभी त्योहारों से भावना जुड़ी है और यहाँ इन त्योहारों में गौरव का भाव है। कोरोना काल में भी उद्योग चलते रहें यह प्रयास हमने किया।

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इस सरकार ने, हमने जितना काम किया किसी और सरकार ने नहीं किया।

बघेल ने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ सबको साथ में लेकर चलने का नारा है। सभी को लगना चाहिए कि छत्तीसगढ़ हमारा है। समावेशी विकास को लेकर हम चल रहे हैं यही है हमारा “गढ़बो नवा छत्तीसगढ़”. बात है स्वाभिमान के-छत्तीसगढ़ के अभिमान के।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आज जितनी भी महंगाई बढ़ी है उसके पीछे बड़ा कारण ट्रांसपोर्टेशन है। फ़ैक्ट्री में जो माल का उत्पादन होता है उसका दाम फ़ैक्ट्री मालिक तय करता है। उसकी पैकिंग में लिखा होता है एमआरपी लेकिन किसान ही ऐसा शख़्स है जो अपने उत्पादन का रेट तय नहीं कर पाता। बघेल ने कहा कि गाँधी जी स्वावलंबन की बात किया करते थे। आत्मनिर्भर सिर्फ़ एक व्यक्ति हो सकता है लेकिन स्वावलंबन पूरे समूह के लिए होता है। हमने सुराजी ग्राम योजना के जरिए गाँव, गरीब और किसानों के लिए स्वावलंबन का काम किया है।

बस्तर में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, जनप्रतिनिधियों की सह पर, गैर जरूरी संलग्निकारण, अतिशेष शिक्षको पर शिक्षा विभाग मेहरबान नवनीत चांद (जिलाध्यक्ष जनता कांग्रेस)

0

बस्तर जिले के सभी ब्लॉको में एकल शिक्षक व शिक्षक विहीन स्कूलों की गंभीर समस्या बनी हुई है, लगातार बस्तर की शिक्षा पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। जहा पूरे बस्तर में 2700 से अधिक शिक्षको के रिक्त पद भर्ती बाकी, वही जगदलपुर जिला शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा व्यवस्था हेतु 1400 गेस्ट शिक्षक मांग की गई थी पर शिक्षा विभाग द्वारा मात्र 206 पद जिला प्रशासन द्वारा स्वीकृत किया गया था,वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा ,जिमेदारो के सह पर , गैर जरूरी संलग्निकारण ,अतिशेष शिक्षको पर, शिक्षा विभाग की मेहरबानी बनी हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

वही मुक्ति मोर्चा मुख्य सयोजक/जनता कांग्रेस के अध्यक्ष नवीत चांद ने बताया कि अगर बस्तर के प्रत्येक स्कूलों में निर्धारित शिक्षक की व्यवस्था, गैर जरूरी संलग्निकरण, अतिशेष शिक्षक को संरक्षण बंद न होने पर ,बस्तर जिला शिक्षा विभाग कार्यलय घेराव करेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS