जगदलपुर।आज उद्यानिकी विभाग लोहण्डीगुड़ा के तत्वावधान में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था । जिसमें ग्राम पंचायत कुमली ओर ग्राम पंचायत बड़ाजी के स्वसहायता समूह के महिलाओं को पौधा वितरण किया गया, इस कार्यक्रम में तोकापाल जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति रैतुराम बघेल ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा तोकापाल मंडल अध्यक्ष विनायक गोयल,भाजपा जिला मंत्री बाबुल नाग , भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री बसंत कश्यप मण्डल महामंत्री सुभाष कश्यप एवं ग्राम पंचायत के स्वसहायता समूह के नारी शक्ति उपस्थिति रहे।
जगदलपुर । रमैय्या वार्ड के अंतर्गत संजय मार्केट स्थित गीदम रोड में चल रहे कई सालों से शराब दुकान को हटाने के अथक प्रयास के बाद उस शराब दुकान को हटा दिया गया जिस में मुख्य रूप से रमैया वार्ड के पार्षद योगेंद्र पांडेय का विशेष योगदान रहा जो कि इन्होंने ने पार्षद बने के पूर्व रमैया वार्ड वासियों एवं आसपास के लोगों से वादा किया था कि वह शराब दुकान को जरूर हटाएंगे और उन्होंने अपना शराब दुकान हटाने का वादा पूरा किया जिसके सम्मान में वार्ड वासियों ने पार्षद योगेंद्र पांडे का आभार व्यक्त कर उनका सम्मान किया और उन्हें धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम के दौरान वार्ड के वरिष्ठ गण एवं महिलाएं भाजपा के नेतागण बी जयराम,नरसिंह राव,रोशन झा,चिंटू श्रीपाल,जय सिंह,मनोज झा,सोनू पांडेय,दुर्गेश साहू ,गौरव गुप्ता ,अभिषेक तिवारी एवं समस्त कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी मौजूद थे।
गुण्डरदेही/ सर्व आदिवासी समाज गुण्डरदेही के अध्यक्ष थानसिंह मंडावी ने बताया कि सर्व आदिवासी समाज के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय गुण्डरदेही में आदिवासी समाज अपनी मांगों को लेकर 19 जुलाई से अनावरत धरना देंगे।आदिवासी समाज अपना संवैधानिक अधिकार/मांग एवं स्थानीय मांगो को लेकर सर्व आदिवासी समाज के कंवर, हल्बा, गोंड, पारधी, कंडरा समाज के लोग उपस्थित होकर हर रोज कम से कम दस गांवों के लोग धरना स्थल पहुंच कर अपनी हक,अधिकार एवम् स्थानीय मांगो को लेकर एक साथ बैठकर चर्चा करेंगे। ब्लॉक में कोविड _19 के प्रभाव अनुसार निर्देशो एवम् सुरक्षा का पालन करते हुए धरना स्थल पर सुबह 11 बजे से 4 बजे तक सामाजिक जन बैठकर चर्चा करेंगे।उसके बाद आदिवासी समाज अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति,राज्यपाल,मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं कलेक्टर के नाम से अनुविभागीय अधिकारी/तहसीलदार को ज्ञापन की कापी सौंपा जाएगा |
आज सुबह 10:00 बजे “सर्व समाज समरता समिति ” के अध्यक्ष पवन गंगबेर ,सचिव अशोक लोहिया , कृष्णा साहू , सौरभ जैन, शेखर रेड्डी , किशोर कुमार जैन, रमेश महालिंगम एवम द्रोपति साहू माता जी के घर निर्माण देखने हेतु पहुंचे । समिति की ओर से अपने किए वादे के अनुसार माता जी के घर निर्माण के सहयोग के लिए ₹5000 नगद राशि माताजी रमतू बाई को प्रदान किए। सर्वप्रथम “सर्व समाज समरता समिति “ने ही माताजी रमतू बाई की स्थिति को देखते हुए माता जी के घर निर्माण के लिए सहयोग करने की बात कही जिस से प्रेरणा पाकर हम लोगों ने यह बीड़ा उठाया।
परिणाम स्वरूप राजहरा के आम नागरिकों का भी सहयोग मिला और आज निर्माण कार्य प्रगति पर है मैं अपनी “हमर सुघ्घर पंडरदल्ली सेवा समिति ” की ओर से ” सर्व समाज समरता समिति ” का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं। आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारा टीम आपके भरोसा पर खरा उतरेंगे । माताजी के घर निर्माण में सहयोग करने के लिए आप लोगों का फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद! “”हमर सुघ्घर पंडरदल्ली सेवा समिति”” की ओर से जीवन लाल साहू एवं भोज राम साहू उपस्थित थे।
बालोद – पुलिस अधीक्षक जिला-बालोद द्वारा दिनांक 16.07.2021 को जिला-बालोद थाना-मंगचुवा एवं पुलिस चौकी संजारी तथा पिनकापार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना/पुलिस चौकी के निरीक्षण दौरान उनके द्वारा थाना के समस्त अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। थाने समस्त आमलखा एव उनका रख-रखाव उत्तम पाया गया तथा थाना में चाक-चौबंद व्यवस्था पाये जाने तथा रूचि लेकर उत्कृष्ट कार्य किये जाने के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी मंगच्वा उप निरीक्षक दिलीप नारायण नाग को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया तथा सी.सी.टी.एन.एस. के आरक्षक ओमप्रकाश कौमार्य कमांक 297 का कार्य भी उत्कृष्ट पाये जाने से उन्हें भी नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा थाना में पदस्थ पुलिस जवानों के समस्याओं एवं उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लिया गया तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही उनके द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु ऑपरेशन कवच के संबंध में ग्रामीणजनों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
थाना-मंगचुवा जिला-राजनांदगांव का सरहदी थाना होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम में निरंतर एवं प्रभावी भ्रमण तथा गस्त किये जाने तथा महिला संबंधी अपराधों में तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी मंगचुवा को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम-मंगचुवा, संजारी में साप्ताहिक बाजार के दौरान ग्रामीणों एवं बच्चों से मिलकर उनका हालचाल पूछा गया एवं बच्चों को टॉफी वितरित किया गया तथा बच्चों को अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान दिये जाने एवं जीवन में आगे बढ़ने के संबंध में प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस चौकी संजारी एवं पिनकापार के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से रू-ब-रू हुए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिलाओं/बच्चों पर होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही किये जाने थाना/चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा ग्रामीणों से मेल-जोल अच्छा रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
गांवों में जाकर एबीवीपी कार्यकर्ता कर रहे है लोगों को जागरूक
एबीवीपी के प्रदेश आव्हान पर चिन्हाकित गांवो में कोविड से बचाने व शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का प्रयास
जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छग प्रदेश के आव्हान पर कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर से बचने जनजागरूकता अभियान “जतन” प्रारंभ किया गया है जिसके तहत जिले जगदलपुर,भानपुरी,दरभा तोकापाल, बकावंड, बस्तर,लोहंडीगुड़ा इकाई के चयनित गांवो में जनसम्पर्क कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
अभाविप के जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि विगत 2 वर्षों से सम्पूर्ण विश्व माहामरी की मार झेल रहा है अब यह सम्भावना जताई जा रही है कि देश भर में कोरोना की तीसरी लहर आने वाला है ऐसे में अभाविप के द्वारा जिले के कुछ गांवो को चिन्हित करके कार्यकर्ता जनसम्पर्क करके उन्हें शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु आग्रह कर रहे हैं और चूंकि बच्चों का अभी तक वैक्सीन नही आया है तो उन्हें विशेष ध्यान रखने व गर्म पानी पीने,योग करने कोरोना नियमों का पालन करने अपील किया जा रहा है।
दीवान ने बताया कि गांव में जाकर जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगों से भी अभियान में मदद करने व उनके माध्यम से अपने गांव को सुरक्षित रखने के प्रयासों पर भी कार्य किया जा रहा है ।
प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्ति के परिजनों को तत्काल मिल रही है सहायता राशि इस मामले में हमारी सरकार संवेदनशील – रेखचंद जैन
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज अपने निवास कार्यालय में राजेंद्र नगर वार्ड निवासी चन्द्र भूषण यादव जिनके 7 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र यादव की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी उन्हें 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया |
उक्त राशि प्राकृतिक आपदा मद R B C 6-4 ( जनहानि ) मद से प्रदान की गई |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की पहले जहां प्राकृतिक आपदा में मृत व्यक्तियों के परिजनों को सहायता राशि प्रदान करने में प्रक्रिया में ही वर्षों लग जाते थे वहीं अब हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की संवेदनशीलता से तीन से चार महीने में ही सारी प्रक्रिया पूरी कर हितग्राहियों को आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया जा रहा है विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस संवेदनशीलता के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया |
इस अवसर पर हितग्राही के परिवार ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमारे पुत्र की प्राकृतिक आपदा में मृत होने पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जिस तत्परता से कार्रवाई करवा कर हमें सहायता राशि प्रदान की है हम उनका आभार व्यक्त करते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ राजेंद्र नगर वार्ड के पार्षद कमलेश पाठक पूर्व पार्षद कल्पना मेश्राम, एवं मृतक सुरेन्द्र यादव की माता सुभद्रा यादव मौजूद रहे |
दल्लीराजहरा – कविता साहू एवं यशवंत साहू, निवासी राजहरा द्वारा पुलिस में नौकरी लगा देने का झूठा आश्वासन देकर प्रार्थी सतीश साहू से 2,70,000/- (दो लाख सत्तर हजार रूपये) लिया गया |
प्रार्थी सतीश साहू पिता कैलाश साहू, उम्र 29 वर्ष, वार्ड क्रमांक 20, गांधी चौक, दल्लीराजहरा, जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला है तथा वर्तमान में कच्चे माईंस में कार्यरत् है । प्रार्थी की कविता साहू एवं यशवंत साहू से जान पहचान है । प्रार्थी की पत्नि रेशमा साहू एवं उनकी परिचित कविता साहू दोनों साथ में सरस्वती शिशु मंदिर दल्लीराजहरा में शिक्षिका थे। मेरी पत्नि रेशमा साहू एवं कविता साहू दोनों का अच्छा जान-पहचान है। वर्ष-2017-2018 में जिला पुलिस बल राजनांदगांव की भर्ती निकली थी भर्ती हेतु मैं तैयारी कर रहा था। इसी दौरान माह मई/2018 में कविता साहू ने मेरी पत्नि रेशमा साहू को कहा था कि उसका मंत्रालय में जान-पहचान है, जो मेरा पुलिस में नौकरी लगवा सकती है। उक्त संबंध में मेरी पत्नि रेशमा साहू ने मुझे बताई थी। माह मई/2018 में ही कविता साहू ने मेरी पत्नि को फोन कर पुन: बताई कि उसका मंत्रालय में जान-पहचान है, वह मेरा पुलिस में नौकरी लगवा सकती है, ऐसा कहकर उसने मुझे तथा मेरी पत्निश्रीमती रेशमा साहू को अपने घर बुलाई थी। तद्उपरांत मैं तथा मेरी पत्नि रेशमा साहू दोनों साथ कविता के साहू के निवास स्थल पंडरदल्ली गये थे। कविता साहू के घर पहुंचने पर पूर्व से ही सुभाष चौक निवासी यशवंत साहू भी उपस्थित था। कविता साहू एवं यशवंत साहू दोनों ने हमें बताये कि उनका मंत्रालय में बहुत अच्छा जान-पहचान है जो मेरा पुलिस में नौकरी लगा सकते है। साथ उन्होंने हमें यह भी बताया कि नौकरी लगाने हेतु 350000/- (तीन लाख पचास हजार रूपये) लगेगा तथा शुरू में 270000/- (दो लाख सत्तर हजार रूपये) स्वयं के पास जल्द से जल्द जमा करना होगा। कविता साहू एवं यशवंत साहू के बातों से हम लोग राजी हो गये।
चूंकि उस वक्त मेरे पास पैसा नहीं था तब मैंने अपने भाई प्रदीप साहू से 50000/- रूपये नगद, मामा सुभाष साहू से 50000/- रूपये नगद, साला वीरेन्द्र साहू से 100000/- रूपये नगर उधार मांगा था तथा मेरी पत्नि के गहने बेचकर 50000/- रूपये एकत्र किया था तथा उस वक्त मेरे पास 20000/- रूपये नगर रखा हुआ था जिसे मिलाकर कुल 270000/- रूपये नगद होने पर बातचीत होने के करीबन 03-04 दिनों पश्चात माह जून/2018 में मैं तथा मेरी पत्नि रेशमा साहू एवं भाई प्रदीप साहू तथा साला वीरेन्द्र साहू सभी कविता साहू के घर गये थे जहां पूर्व से ही यशवंत साहू भी आया हुआ था। इस दौरान कविता साहू एवं यशवंत साहू दोनों ने मुझे कहा कि आप निश्चिंत होकर अपने फिजिकल की तैयारी करो बाकी हम लोग कर लेंगे, ऐसा कहकर वे लोग हमसे रूपयों की मांग किये। तब मैंने अपनी पत्नि रेशमा साहू एवं भाई प्रदीप साहू तथा साला वीरेन्द्र साहू के समक्ष 270000/- रूपये नगद कविता साहू एवं यशवंत साहू को दिया था। रूपयों के लेन-देन के संबंध में कोई लिखा-पढ़ी नहीं हुआ है। कविता साहू से मेरा एवं मेरी पत्नि का अच्छा संबंध होने से हम लोगों ने उनकी बातों पर विश्वास करते हुए उन्हें उपरोक्त रकम दिये थे। किन्तु आज दिनांक तक उनके द्वारा मेरा नौकरी नहीं लगाया गया है और न ही उनके द्वारा मेरा पैसा वापस किया गया है। मेरे द्वारा अपना पैसा वापस मांगने पर वे लोग कहते है कि सामने से पैसा आयेगा, वहां भी पैसा फंसा हुआ है, दे देंगे, यही आश्वासन दिया जा रहा है। कविता साहू एवं यशवंत साहू के विरूद्ध प्रार्थी द्वारा कानूनी कार्यवाही करने पुलिस थाना दल्लीराजहरा FIR दर्ज कराइ गई | पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कार्यवाही की जा रही है |
नारायणपुर नगर के ग्राम एड़का में ग्राम वासियों द्वारा 61 वर्ष पुरानी प्राचीन राम मंदिर जिसका जीर्णोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है इस प्राचीन राम मंदिर कि विशेषता व मान्यता वर्षों पुरानी है जिसकी महत्वता को देखते हुए आम ग्राम वासीयों ने जनसहयोग व श्रमदान कर मंदिर का जीर्णोद्धार किया व भव्य मंदिर निर्माण किया जो देखते ही बनता है मंदिर के प्रांगण में विशाल मूर्ति श्री राम भक्त हनुमान जी की बनाई गई है विविध कार्यक्रम का आयोजन ग्राम वासीयों ने 16 जुलाई से प्रारंभ किया जिसमें सांयकाल 7 बजे से अन्नाधिवास, 17 जुलाई जलाधिवास, 18 जुलाई पुष्पाधिवास व दिनाँक 19/07/2021 दिन सोमवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन कर प्रातः 10 बजे आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), आषाढ़ | दशमी तिथि पर प्राणप्रतिष्ठा किया जाना तय है जिसके पश्चात् भव्य भण्डारा एवं प्रसाद वितरण नियत किया गया है प्रभु श्री राम के इस भव्य मंदिर की अलौकिकता देखते ही बन रही है |
शांत बस्तर में भाजपा के निराधार जात धर्म को लेकर हुवा बयान के बाद अगर कोई अनहोनी घटी तो इसका सम्पूर्ण जिम्मेदार भाजपा के जिम्मेदार नेता होंगे – बेनी शहर जिला संयुक्त सचिव कांग्रेस पार्टी
मामले में जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव बेनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की ! भाजपा पार्टी के प्रवक्ता केदार कश्यप जी ने कांग्रेस पार्टी को जबरन धर्मांतरण कराने वाले एजेंसी है कहा है बेहद ही शर्म की बात है ! की ऐसी बयान बाजी बैगेर सिर पैर की जाती है जिसका कोई ठोस सबूत नहीं !
प्रदेश में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में भारतीय सविंधान अनुच्छेद 25 के तहत हर नागरिक को किसी भी धर्म को मानने का अधिकार आजादी है ! हमें सविंधान का सम्मान करना चाहिए ना की सविंधान से बढ़कर अपने आपको मानना ! दराशल शांत बस्तर में भाजपा अशांति फैलाने का प्रयास कर रही है ताकि जात धर्म की आग में अपना रोटी सेक सके ! यह बात इसी लिए भी साबित हो जाता है की जब 2013 – 2018 तक का भाजपा शासन काल में इस प्रकार का माहौल नहीं बना क्युकी विपक्षीय दल कांग्रेस थी और कांग्रेस पार्टी जात धर्म की राजनीति नहीं करती लेकिन 2018 के चुनाव में हार के बाद आज भाजपा जबरन बैगेर तथ्यों के साथ उलझुल बयान बाजी कर शांत बस्तर को सुलगाने अशांति फैलाने का काम कर रही है ! क्युकी सरकार के ऊपर और कुछ आरोप लगाने जैसा कोई मुद्दा तो है ही नहीं इनके पास, और अब शांत बस्तर को अशांती फैलाने में पूरा प्रयास में लगी है भाजपा जिसका खामियाजा मासूम भोले भाले बस्तरिया उठा सकते है ! हाला कांग्रेस पार्टी की इस सरकार में कानूVनी व्यवस्था पुरी तरह चुस्त तंदुरुस्त है ऐसी किसी भी असामाजिक घटना घटी तो इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपा पार्टी के जिम्मेदार वह नेता जो भड़काने जैसा बयान बाजी कर रहे है वे लोग होंगे !