City Media - Page 345 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 345

छत्तीसगढ़ही भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हम एक दूसरे से छत्तीसगढ़ी भाषा में बात करें ! अपने स्थानीय कार्यक्रम में अपनी छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में आए – नितेश छत्री

0

छत्तीसगढ़ समन्वय समिति द्वारा विगत दिवस “छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर आरती पूजा, समस्त पदाधिकारियों द्वारा किया गया। महिला प्रकोष्ट द्वारा श्रीमती ममता घराना, रेखा पारकर, माया कौशिक, राखी देशलहरे, देवटिन पारकर, अनुसूईया खरे, पुष्पा शान्डिल्य, मीनादास, सुनीता भांडेकर, शीतल नायक, निर्मल दुरेन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार, महानदी के अपार गीत के साथ कार्यक्रम आरम्भ किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित बी.एस.पी. के मुख्य अतिथि श्री नितेश छत्री , सीनियर मैनेजर बी.एस.पी. अध्यक्षता  रामदास मानिकपुरी, अध्यक्ष छ.ग. समन्वय समिति, विशिष्ट अतिथि  सियाराम ध्रुवे – डिप्टी मैनेजर राजहरा माइंस, तथा सामाजिक अतिथि में सर्व  वि‌द्या रावटे, अध्यक्ष हल्बा समाज, अंकालू राम देवांगन, अध्यक्ष देवांगन समाज, संतोष ठाकुर, काशीरान निशाद. पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, विष्णु चन्द्रवंशी, मनवा कुर्मी समाज, संतराम सेन पूर्व अध्यक्ष सेन समाज, गोरेलाल मिश्रा, छगन साहू अध्यक्ष पत्रकार संघ दुर्ग संभाग, श्रीमती सरिता गौतम, घनश्याम पारकर अध्यक्ष निषाद समाज, चेतनदास सार्वा (कवि) टी.एस. पारकर (कवि) मंचस्थ अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों का समिति के सदस्ययों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण रामदास मानिकपुरी द्वारा किया गया।

रामदास मानिकपुरी ने कहा कि हमारे छ.ग. राज्य निर्माण हेतु 24 वर्ष हो गये, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहते हुए कहा कि हमें एक होकर दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़िया मन के विकास बर काम करना है एवं हमें संगठित होकर रहना है।

विशिष्ट अतिथि में श्रीमती वि‌द्या रावटे ने कहा कि अन्य प्रांत से आये समाज आज संगठित हैं। लेकिन हम लोग संगठित नहीं है। हम लोग दुसरे प्रांत के त्यौहार में जाते हैं लेकिन हमारे राज्य के कार्यक्रम वे लोग नहीं मनाते हैं। हमें इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है l

अंकालू राम देवांगन जी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी समाज में आना पसंद नहीं करते है। प्रत्येक समाज युवाओं को जोड़ना चाहिए। युवा पीढ़ी ही समाज को आगे बढ़ायेंगे एवं छत्तीसगढ़िया लोगों को एक होना होगा  काशीराम निषाद ने छ.ग. समन्वय समिति की एकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक माह में पूरे 20 समाज के अध्यक्षों की मीटिंग होनी चाहिए। छ.ग. स्थापना दिवस पर सभी सदस्यों को बधाई दिया तथा अपनी संस्कृति को बनाये रखने की बात कही।

मुख्य अतिथि श्री नितेश क्षत्री जी ने कहा कि छत्तीसगढ़िया समाज के प्रत्येक समाज के अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस समिति में जोड़ा जाएगा। छ.ग. राज्य बनने के बाद प्रत्येक समाज विकास किया है। समाज विकास के लिए एकता बहुत ही जरूरी है। हमें हमारे भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक दूसरे से छत्तीसगढ़ी भाषा में बात करें l अपने स्थानीय कार्यक्रम में अपने संस्कृति छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में जाएं l जातिवाद भेदभाव को भूलकर एक साथ रहकर” छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया के नारों के साथ काम करना चाहिए l” बच्चों की पढ़ाई के लिए विशेष कोचिंग सेन्टर खोला जाना चाहिए l ताकि प्रतिभा वान बच्चे अच्छी पढ़ाई कर डॉक्टर व इंजीनियर बन सकेंगे।

विशेष अतिथि सिया राम ध्रुवे ने अपने अनुभव की बाते कहते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ियों की देन है कि दल्ली राजहरा में छत्तीसगढ़ सहकारी साख समिति बना है। जिससे छत्तीसगढ़ियों भाई लोग अपनी आर्थिक स्थिति भी सुधार सकें।

फिर कवि सम्मेलन हुआ जिसमें  घनश्याम पारकर, सरिता गौतम, छगन साहू, टी.एस. पारकर, संतोष ठाकुर, चेतनदास सार्वां, इन सभी कवियों ने अपने अपने कविता एवं हास्य व्यंग्य के साथ पूरे कार्यक्रम में उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया और हंसी मजाक के साथ पूरे कार्यक्रम को आनंदित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता घराना, श्रीमती देवंतिन पारकर, तोरण लाल साहू ने किया। कार्यक्रम में पुष्पा शांडिल्य द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में राखी देशलहरा, रेखा पारकर, सावित्री सोनबोईर, माया कौशिक, शीतल नायक, मीनादास मानिकपुरी, सुनिता भांडेकर, निर्मला चुरेन्द्र, अनुसूईया खरे, पंचूराम देवांगन, जनक देवांगन, दिजय सिन्हा, गोपी निषाद, विष्णु चंद्रवंशी, दीन दयाज देशलहरे, संतोष घराना, रमेश सिन्हा, संतराम सेन, छन्नू लाल सेन, चन्द्र कुमार भट्ट, हेमंत साहू, चेतन लाल, कमलराम, देवेन्द्र उइके, उमेश पटेल, हंस कुमार, एन.एन. देवांगन, संतोष यादव, मिथलेश वर्मा, राहुल दास, रामेश्वर देवांगन, किर्तिका साहू, गोरेलाल मिश्रा, ममता घराना, देवंतिन पारकर, माधुरी करपाल, सोनम, दीपा उर्वसी. ईमला, श्रीमती भुनेश्वरी, श्रीमतीगिरवर ठाकुर उपस्थित रहीं, आभार गोपी निषाद द्वारा किया गया।

सड़क हादसे में युवक की मौत

0

बालोद नेशनल सडक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत । सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नरेन्द्र साहू पिता हेमंत साहू उम्र 30वर्ष निवासी धमतरी का रहने वाला है । दुसरा युवक का नाम नरेन्द्र पिता राम भरोस निवासी धमतरी का रहने वाला है । बताया जा रहा है कि दोनो युवक बीती रात्रि चरामा से अपने घर बाईक में लौट रहा था । इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टककर मारी । जिससे बाईक सवार युवक नरेन्द्र साहू का सर धड से अलग हो गया । वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना को देखते हुए लोगो की भीड जमा हेाने लगा । कुछ राहगीरो की मदद से कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई । पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचकर घटना की जांचकर दोनो युवको की पंचनामा कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमोटम के लिए भेजा गया है । वही वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया । पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से पांच जगह में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए मिली स्वीकृति

0

डौंडी लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत के प्रयास से नगर में पांच जगहों मे सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए 33 लाख की नगरी प्रशासन विभाग से मिली स्वीकृति लोकेश्वरी ने नगरी निकाय मंत्री माननीय अरुण साव का स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा नगर विकास के लिए हम संकल्पित हैं और मीठा बोलना हमारी फितरत नहीं काम पर विश्वास करती हू इसे हम कायम रखेंगे , प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग कि सहयोग से नगर में सामाजिक भवन हेतू तैंतीस लाख की स्वीकृति मिली अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा

अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पार्षदों और वार्ड वासियों की मांग पर सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए कराये 33 लाख कि स्वीकृति

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व व अगुवाई और नगर पंचायत प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग सदस्य उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति अनीता साहू झुमुक लाल कोसमा ममता शर्मा अशोक चनाप के सहयोग एवं पीआईसी निर्णय के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे और तात्कालिक उप अभियंता भानु प्रताप घोष एवं वर्तमान उप अभियंता उमियंती ठाकुर के तत्परता के परिणाम स्वरूप नगर पंचायत डौंडीलोहारा वार्ड क्षेत्र अंतर्गत सामाजिक सामुदायिक भवन हेतु 3300000 लाख की राशि स्वीकृत

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने कहा नगर पंचायत के सभापति और वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद अशोक चनाप और एक, दो ,और पांच के वार्ड वासियों वार्ड वासियों की मांग पर टिकरापारा में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रम व दुर्गा जी की स्थापना हेतु 7 लाख की राशि। सामुदायिक भवन के लिए , सभापति ममता शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 4 और वाक्य मांग तीन चार वार्ड वासियों की मांग पर गायत्री चौक में 6 लाख की राशि सामुदायिक भवन के लिए, राजा पर वार्ड वासियो और वार्ड पार्षद शोहदरा देवांगन की मांग पर 7 लाख की राशि सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए, वार्ड नंबर 10 के वार्ड वासियों और सुभद्रा टांडेकर पार्षद की मांग पर 6 लाख की राशि सतनामी समाज भवन के लिए, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा पार्षद दसोदा भूआर्य और समस्त संजय नगर वासियों की मांग पर 12, 13 वार्ड वासियों के लिए 7 लाख की राशि सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत कराई गई है उक्त सभी सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य संबंधित चिन्ह अंकित स्थान पर कराई जाएगी सभी पार्षदों नगरी निकाय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किए हैं

गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया एनसीसी डे

0

जगदलपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर की एनसीसी सीनियर विंग 1 छग परचनपाल और 10 छग (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी जगदलपुर के कैडेट्स ने 24 नवंबर को उल्लास के साथ 76वां एनसीसी दिवस मनाया।

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य जेएल शर्मा एवं सेवनिवृत श्रीमती कर्मजीत कौर द्वारा एनसीसी ध्वजारोहण कर किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने झंडे को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया। यह प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। शाला मे एकल एवं सामूहिक नृत्य, गीत संगीत एवं नाटक जैसे विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी विजयलक्ष्मी पटनायक ने करवाई थी और इसमें एनसीसी के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंच संचालन एनसीसी की कैडेट कोमल शर्मा और गरिमा ने किया। शाला के वरिष्ठ व्याख्याता श्री वर्गीस एवं श्री शील ने अपने उद्बोधन में बच्चों को एनसीसी के बारे में जानकारियां दी। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य सुधा परमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें शाला के सभी स्टाफ उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एनसीसी थर्ड आफिसर जैमवती ठाकुरद्वारा किया गया।

बस्तर ओलंपिक की पुरस्कार राशि देने में आनाकानी, खिलाड़ियों ने घेरा जनपद कार्यालय

0
  • अव्यवस्था की भेंट चढ़ा बकावंड ब्लॉक लेवल बस्तर ओलंपिक 

अर्जुन झा

बकावंड बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक का आगाज किया है। मगर बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारी मुख्यमंत्री के सपने को कुचलने में लगे हुए हैं। बस्तर ओलंपिक के पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया गया है, मगर अधिकारी पुरस्कार राशि देने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे गुस्साए खिलाड़ियों ने आज जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया।

बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत बकावंड में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें अनेक खेल इवेंट हुए। हर इवेंट के विजेता को दो हजार रुपए नगद, प्रमाण पत्र, ट्राफी देने का प्रावधान है। मगर यहां किसी भी विजेता को नगद राशि तो दूर ट्रॉफी और प्रमाण पत्र तक नहीं दिए गए। इससे नाराज खिलाड़ियों ने सोमवार को जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विभिन्न खेलों के विजेता 15 छात्र और 5 छात्राओं को घोषित ईनाम राशि दो दो हजार रुपए नहीं दी गई है।अब इन खिलाड़ियों से कहा जा रहा है कि उनके खाते में पुरस्कार राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इन खिलाड़ियों के साथ ही दर्जनों युवा आज जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने जनपद के सीईओ ऑफिस का घेराव शुरू कर दिया। उस समय सीईओ एसएस मंडावी कार्यालय से अनुपस्थित थे। जानकारी मिलने पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और एसडीएम ऋषिकेश तिवारी मौके पर पहुंचे।. खिलाड़ियों ने उन्हें वस्तुस्थिति बताई और एसडीएम को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विधायक लखेश्वर बघेल और एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के समक्ष जनपद पंचायत कार्यालय में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए गए। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद पंचायत बकावंड द्वारा ओलंपिक विजेताओं को अब तक उनकी पुरस्कार राशि नहीं प्रदान नहीं की गई है। आयोजन के दौरान स्वास्थ सुविधा की कमी थी। खेलते समय चोटिल हुए खिलाड़ियों का मौके पर ही उपचार नहीं हो सका। खिलाड़ियों को उनके गांवों से लाने, वापस छोड़ने, भोजन और दूरस्थ गांवों के खिलाड़ियों के रुकने तक की व्यवस्था नहीं की गई थी।

वर्सन

शिकायतें गंभीर हैं

पुरस्कार राशि नहीं देने ओर अन्य कमियों की जो शिकायतें आई हैं, वह गंभीर हैं। मैं इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करूंगा और पुरस्कार राशि जल्द दिलाने प्रयास करूंगा।

लखेश्वर बघेल,

   विधायक, बस्तर

संसद के शीतकालीन सत्र का पहले दिन ही एक्टिव मोड में नजर आए बस्तर सांसद महेश कश्यप

0
  •  सांसद कश्यप ने कॉर्पोरेट मंत्री से पूछे कई सवाल 

जगदलपुर संसद के शीतकालीन सत्र का आज से आगाज हो गया है। इस सत्र के पहले दिन ही बस्तर के सांसद महेश कश्यप एक्टिव मोड में नजर आए। उन्होंने केंद्रीय कॉर्पोरेट मंत्री से कई सवाल पूछ डाले।

25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में विचार के लिए लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयकों की सूची तैयार की गई है। इस सत्र में केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की कोशिश भी करेगी। सत्र के पहले दिन बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय कार्पोरेट मंत्री से प्रश्न किया है।

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय कार्पोरेट मंत्री से सेंटर फ़ॉर प्रोसेसिंग एक्सरेलेटेड कार्पोरेट एग्जिट (सी- पेस) की स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि कंपनियों की स्ट्राइक ऑफ प्रकिया में तेजी लाने के लिए सेंटर फ़ॉर प्रोसेसिंग एक्सरेलेटेड कार्पोरेट एग्जिट ( सी – पेस ) की स्थापना की स्थिति क्या है? अनुपालन में सुगमता’ और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने की दिशा में हासिल की गई अन्य उपलब्धियों का ब्यौरा क्या है? अनुपालन में सुगमता और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए क्या उपाय किए गए हैं ?

सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में हो रहा गुणवत्ताहीन सीसी सड़क निर्माण

0
  •  निर्माण में लोकल सीमेंट का किया जा रहा उपयोग

जगदलपुर बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप दास ने कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सीसी रोड के निर्माण में गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सीमेंट और अन्य सामग्री घटिया स्तर की उपयोग की जा रही है। संदीप दास ने इस पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि मामले की निगम आयुक्त से शिकायत करेंगे। युकां नेता संदीप दास ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नही होने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

 

राजहरा परिवहन संघ के तत्वाधान में पांच सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का पांचवे दिन

0

दल्लीराजहरा__राजहरा परिवहन संघ के तत्वाधान में पांच सूत्रीय मांगो को लेकर किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन तक बी एस पी प्रबंधन के अनदेखी के चलते उनकी मांगों का सार्थक हल ना होने पर पूर्व में घोषित 25 नवम्बर सोमवार को राजहरा परिवहन संघ के द्वारा डडसेना पुलिया के पास सुबह लगभग 9.45 बजे धरना पर बैठ गए साथ ही मुख्य मार्ग से कोड़े जाने वाली मार्ग पर भी बैठ कर बी एस पी लौह अयस्क परिवहन कार्य को बाधित कर दिया था वही आज उनकी मांगों का समुचित समाधान ना होने पर 26 नवंबर से दल्ली व राजहरा एवं महामाया माइंस से लौह अयस्क को चक्काजाम कर ठप्प करने का निर्णय लेते हुए परिवहन संघ द्वारा प्रशासन व बी एस पी के अधिकारियों को दे दी है

राजहरा परिवहन संघ के सदस्य सुबह माइंस आफिस के समीप धरनास्थल पंडाल से मोटरसाइकिल रैली निकाली जो ,जैन भवन चौक ,थाना चौक,बस स्टैंड चौक,गुप्ता चौक ,पुराना बाजार चौक होते हुए चक्काजाम स्थल डडसेना पुलिया पहुंचा , व वहा पर बैठ गए जिससे महामाया,दुल्की माइंस से आने वाली गाड़िया खड़ी हो गई ,वही चक्काजाम की जानकारी मिलते ही उक्त माइंसो की और से आने वाली गाडियां नगण्य सी हो गई थी ,चक्काजाम होने से तीन _चार गाड़िया लोह अयस्क भरकर तथा तीन गाडियां खाली खड़ी रही

चक्काजाम स्थल पर आर के सोनकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व डोंडी), डॉ चित्रा वर्मा (नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा), डॉ जे एस बघेल उप प्रबंधक कार्मिक (आई ओ सी),मयाराम ठाकुर( जी एम झरन दल्ली माइंस ), अरुण कुमार (जी एम महामाया ,दुलकी माइंस),ने आंदोलनरत राजहरा परिवहन संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की किंतु चर्चा में कोई सार्थक हल ना निकलने से परिवहन संघ के सदस्य अपनी मांगों का उचित परिणाम मिलने पर ही आंदोलन से हटने की बात कही , उपस्थित बी एस पी प्रबंधन के अधिकारियों ने मांगो का निराकरण करने का अधिकार उनके कार्य छेत्र में ना होने की बात कही ,परिवहन संघ के सदस्यों ने जिम्मेदार अधिकारी ही चर्चा के लिए आए जो हमारी मांगों को पूर्ण कर सके

युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने राजहरा परिवहन संघ के द्वारा किया जा रहा चक्काजाम स्थल पहुंचकर उनकी मांगों को लेकर चर्चा की एवं उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सहयोग करने की बात कही

सुनील तिर्की थाना प्रभारी दल्लीराजहरा सदलबल चक्कजाम स्थल पर उपस्थित रहे ,चक्काजाम स्थल कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दल्लीराजहरा इकाई , दल्लीराजहरा, विशाल मोटवानी,मोनू चौधरी , व्यापारी संघ के सदस्यों ने पहुंच कर समर्थन किया

कुसुमकसा समिति प्रबंधन ने निकाला था फरमान: 50% बारदाना किसानों को लाना होगा, विरोध में जनपद सदस्य संजय बैस आए सामने, प्रबंधन ने फैसला लिया वापस 

0

बालोद  कुसुमकसा के समाजसेवी और जनपद सदस्य संजय बैस हमेशा अपने जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता को लेकर चर्चा में रहे हैं। ताजा मामला कुसुमकसा सेवा सहकारी समिति का सामने आया है जहां पर प्रबंधन द्वारा यह फरमान जारी किया गया था कि समिति में बारदाने की कमी है तो प्रत्येक किसान को धान बेचने के लिए 50% बारदाना स्वयं लाना पड़ेगा। इसके लिए प्रति बारदाना किसानों को ₹25 देने की बात कही गई थी। इस आदेश का विरोध करते हुए जनपद सदस्य संजय बैस किसानों के साथ समिति पहुंचे और किसान हित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।

अंततः विरोध को देखते हुए प्रबंधन को फैसला बदलना पड़ा और तय हुआ कि समिति प्रबंधन द्वारा ही बारदाने की व्यवस्था की जाएगी। ज्ञात हो कि सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा से आदेश निकला था की किसान अपने ही बारदाने मे धान बेचेंगे। इस आदेश से किसान बहुत चिंतित थे। बारदाने की समस्या से किसानों को अपने धान बेचने की चिंता सताने लगी थी। इस विषय का समाधान करने किसानों के साथ जनपद सदस्य संजय बैस धान खरीदी केंद्र पहुंचे और अधिकारियों के साथ चर्चा किये। चर्चा में तहसीलदार श्री नायक, जनपद सीईओ श्री मंडाले, प्रबंधक भीखम साहू मौजूद रहे। अधिकारी और किसान के बीच मध्यस्थता करते हुए जनपद सदस्य संजय बैस ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की किसान धान बेचेने के लिए बारदाने कहां से लाएंगे? पूरी व्यवस्था शासन से किया जाए। उच्च अधिकारियों से चर्चा उपरान्त किसानों के लिए पर्याप्त बोरी हम समिति में उपलब्ध कराएंगे और किसानों को बारदाने की दिक्क़त नहीं होगी। इस फैसले से किसानों के चेहरे पर रौनक लौटी और किसानों के द्वारा जनपद सदस्य का आभार व्यक्त किये। संजय बैस ने कहा की छतीसगढ़ ने विष्णु देव की सरकार है। किसानों को कोई भी समस्या नहीं होंगी हमेशा किसानों हित में फैसला लिया जाएगा। उनके द्वारा 21 क्विंटल 3100 रूपये लेकर हम सभी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिला है और मिलता रहेगा। इस अवसर पर हल्बा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र माहला, सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे, गणेश शेवता भीखम भुआर्य बंशी रावटे प्रताप गोटा गुलशन कोठारी संतोष जैन पुष्पजीत बैस पोषण धनकर दीपक यादव के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

0

भाजपा ने दिया समर्थन :- दल्ली राजहरा में पिछले पांच दिनों से स्थानीय माइंस आफिस के सामने राजहरा परिवहन संघ के द्वारा अनशन एवं प्रदर्शन विभिन्न मांगो को लेकर किया जा रहा है। स्थानीय तौर पर लगभग सभी लोगों का समर्थन परिवहन संघ को मिल रहा है। आज दल्ली भाजपा मण्डल ने दल्ली राजहरा के विकास एवं रोजगार व बीएसपी से आयरन ओर परिवहन पर अपना समर्थन परिवहन संघ की मांग को दिया वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर एवं मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने संघ के मांगो को जायज बताते हुए आगे भी सहयोग करने की बात कहीं।

आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी,जिला मंत्री राजेश दसोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर राजू कुकरेजा,भूपेंद्र श्रीवास, बंटी चोपड़े, सुरेन्द्र बेहरा, पार्षद राजेश कांबले,निलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू रामेश्वर साहू, सुरेंद्र बेहरा, सुमित जैन,श्याम जायसवाल,हरीश बाघ,मेवालाल, नदीम ,अमन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS