City Media - Page 209 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 209

किसानों के हक की खातिर सड़क पर उतरे सैकड़ों कांग्रेसी

0
  • देशभक्ति गीतों के बीच नापने निकले 40 किलोमीटर की दूरी
  • इंद्रावती नदी को बचाने सड़क की लड़ाई शुरू

जगदलपुर बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी के किनारे बसे सैकड़ों गांवों के किसान दो माह से आंदोलनरत हैं और अब किसानों को कांग्रेसियों का समर्थन मिला है। बस्तर जिले के चित्रकोट जलप्रपात के मुहाने से किसानों ने तीन दिवसीय पदयात्रा निकाली इसके पूर्व किसानों ने अपनी मांगों को फिर दोहराया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर के किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को बस्तर के सभी संघ संगठनों का समर्थन मिल रहा है।

बैज ने आगे कहा कि किसानों के साथ कांग्रेसी गांवों में रात गुजारेंगे और गांधीवादी तरीके से किसानों की मांगों को पूरजोर तरीके से उठाएंगे। बैज ने भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ओड़िशा व छत्तीसगढ़ तथा केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस पदयात्रा में बीजापुर विधायक विक्रम सिंह मंडावी, इंद्रावती बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, पूर्व विधायक द्वय चंदन कश्यप व राजमन बेंजाम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दुर्गेश रायके अलावा कांग्रेस पार्टी के विभिन्न हिस्सों से आए नेता कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। पदयात्रा में महिलाओं की उपस्थिति उत्साहजनक है। इंद्रावती नदी बचाओ आंदोलन के संयोजक लखेश्वर बघेल सहित अन्य लोग पदयात्रा की कमान संभालें हुए हैं। यात्रा के दौरान साउंड सिस्टम से देशभक्ति गीत बजाए जा रहे हैं और महिला पुरुष तुमड़ी बर्तन, ढोल मांदल लेकर चल रहे हैं।

प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में प्रतिभा सम्मान और वार्षिक उत्सव का आयोजन

0
  • स्कूल के बच्चों को कराया गया न्योता भोज भी

जगदलपुर बस्तर ब्लाक की ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा की प्राथमिक शाला खैरगुड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह सह वार्षिकोत्सव एवं न्यौता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने अपने संबोधन में प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के शिक्षकों और बच्चों को नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता शिक्षकों और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। श्रीमती कश्यप ने आगे कहा कि शिक्षकों और बच्चों को इसी तरह मेहनत और लगन से काम कर अधिक से अधिक बच्चों का चयन कराने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सभी स्कूलों में होने चाहिए ताकि बच्चों को प्रोत्साहन और प्रेरणा मिल सके। श्रीमती कश्यप ने शिक्षकों, बच्चों और उनके पालकों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विकास खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने शिक्षकों और बच्चों को नवोदय विद्यालय में चयन पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इस संस्था के बच्चे, शिक्षक और पालक जागरूक हैं और इसी का परिणाम है कि बच्चे नवोदय विद्यालय और एकलव्य जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में चयनित होकर प्रवेश ले रहे हैं। श्रीमती देवांगन ने शाला संग्रहालय की भी प्रशंसा की, जहां विलुप्त होती पारंपरिक वस्तुओं और संस्कृति को संजोया गया है। सरपंच ईस्पर मंडावी ने प्राथमिक शाला खैरगुड़ा के शिक्षकों और बच्चों की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। सरपंच श्री मंडावी ने ग्राम पंचायत की ओर से शिक्षकों को सम्मानित भी किया। सीएसी कृष्णा सिंह ठाकुर ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीण जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, सरपंच ईस्पर मंडावी, उपसरपंच सामबती ठाकुर, जनपद सदस्य समली कश्यप,

विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, एबीईओ सुशील तिवारी, बीआरसी अजंबर कोर्राम, सीएसी कृष्णा सिंह ठाकुर, प्रधान अध्यापक छन्नूराम मंडावी, इंदुमती, रामनिवास देहारी, राजेंद्र सिंह, हिरेंद्र देवांगन, मनोज कुमार ठाकुर संजय ठाकुर,नरेश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, लखेश्वर ठाकुर, जंयती ठाकुर, कुसुमलता, बालमती, उर्मिला, सुदनी, जगरू कश्यप, बलदेव ठाकुर, उर्धश्वर ठाकुर, त्रिनाथ गिरी, बोगलू, पारो, गोमती ठाकुर, मोहनबती, भूषण बघेल और अन्य गणमान्य नागरिक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

हेल्थ केयर के स्टूडेंट्स ने सिखाए गए इलाज के गुर

0
  •  बकावंड स्कूल के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप 

बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावंड के हेल्थ केयर के 11वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं का इंटर्नशिप कार्यकम संपन्न हुआ।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावंड में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थ केयर पाठयक्रम में अध्ययनरत 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में 10 दिवसीय इंटर्नशिप आयोजित किया गया।इंटर्नशिप के अंतर्गत हेल्थ केयर के विद्यार्थियों को हॉस्पिटल से संबंधित प्रायोगिक प्रशिक्षण जैसे ब्लड प्रेशर टेम्प्रेचर मापना, प्लस रेट जांचना, श्वसन परखना, ब्लड सैंपल लेना, ओपीडी पर्ची बनाना, इंजेक्शन के प्रकार एवम डिग्री इत्यादि लेना सिखाया गया। यह 10 दिवसीय कार्यक्रम सफलतापूर्वक छात्रों द्वारा पूर्ण किया गया। इस दौरान हॉस्पिटल स्टाफ एवं विद्यायल के व्यावसायिक प्रशिक्षक अक्षय बंजारे उपस्थित थे।

केशलूर चौक में खुला पुलिस सहायता केंद्र

0
  •  सुलभ शौचालय की मांग पर अड़े रहे सैकड़ों ग्रामीण

तोकापाल तीन राज्यों को जोड़ने वाले केशलूर चौक पर आम लोगों की मदद के लिए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। पहले तो ग्रामीणों ने पुलिस सहायता केंद्र का विरोध किया मगर प्रशासन की समझाईश पर वे राजी हो गए।

एसडीएम के निर्देश पर केशलूर के सरपंच से चर्चा कर केशलूर चौक नेशनल हाईवे 63 के किनारे पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया। इसके लिए पुलिस और राजस्व के कर्मचारियों को भारी मशक्कत करना पड़ी। क्योंकि ग्रामवासियों ने इसका जमकर विरोध किया। हालांकि केशलूर चौक के व्यापारी तथा ग्रामीण पुलिस सहायता केंद्र का विरोध नहीं कर रहे थे उनकी मांग थी कि केशलूर चौक बहुत व्यस्तम चौक है और यहां अन्य राज्यों से लोग रोजाना आते जाते हैं और उन्हें सार्वजनिक शौचालय की कमी खलती है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। चौक के व्यापारी एसडीएम तोकापाल को पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक शौचालय चौक पर बनाने जगह निर्धारित करने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जब 27 अप्रैल को पुलिस सहायता केंद्र बनाने पुलिस और राजस्व के अधिकारी पहुंचकर अतिक्रमण हटाने लगे तो सरपंच सहित ग्रामीण स्थल पहुंच कर अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे। उनकी मांग थी कि पहले सार्वजनिक शौचालय बनाया जाए फिर पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया जाए। जिसके लिए चौक में व्यापारी और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। एसडीएम तोकापाल, तहसीलदार और परपा थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चौक पर सुलभ शौचालय बनाने जगह निर्धारित कर सुलभ शौचालय बनाया जाएगा। इसके बाद ही चौक के लोग शांत हुए और प्रशासन ने पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया। वहीं चौक के हाईवे किनारे लगाए जा रही साग सब्जी दुकानों को भी हटाकर सड़क से दूर लगाने को कहा गया।

वर्सन:

सबको होगा लाभ

केशलूर चौक अति व्यस्तम चौक है जहां अन्य राज्यों से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। इनकी सहायता तथा अव्यवस्थित वाहनों को व्यवस्थित करने पुलिस के जवान तपती धूप और बारिश में ड्यूटी करते हैं। इसलिए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। इससे सभी को लाभ मिलेगा।

 

विशेष अभियान के तहत् 749 लापरवाह वाहन चालकों पर किया गया 1,88,500 रू. की चालानी कार्यवाही

0
  • बालोद पुलिस द्वारा दिनांक 22.04.2025 से 28.04.2025 तक सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया मोटर वाहन चेकिंग अभियान।
  • विशेष तौर पर मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने वाले 08 प्रकरणों में 42,400रू. एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 शराबी वाहन चालकों पर 41,000 रू. अर्थदण्ड की कार्यवाही किया गया।
  • परिवहन विभाग को पत्र भेजकर शराबी वाहन चालको एवं मालवाहक में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों का लायसेंस भी निलंबन कराया जा रहा है।
  • शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने बालोद पुलिस की अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक  राकेश ठाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद द्वारा विगत सप्ताह विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आम जनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों, यातायात बालोद द्वारा दिनांक 22.04.2025 से 28.04.2025 तक मोटर वाहन चेकिंग में 749 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 1,88,500रू. राशि वसूल किया गया है। विशेष तौर पर मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने वाले 08 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 42,400रू. समन शुल्क वसूल किया गया एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 प्रकरणों में कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा 41,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं मालवाहक में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन के लिए संबंधित परिवहन विभाग को पत्र जारी कर उनका लायसेंस भी निलंबन कराया जा रहा है।

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से यातायात नियमों का पालन करने अपील की जा रही है। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

0
  • अपर कलेक्टर ने विभागवार समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

बालोद, 28 अपै्रल 2025  जिले में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागवार प्राप्त आवेदनों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत कुल प्राप्त आवेदन, निराकृत आवेदन और लंबित आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक विभाग द्वारा आवेदनों पर किए गए निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का निराकरण नियमानुसार और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। श्री कौशिक ने कहा कि आवेदकों की समस्याओं का समाधान उनकी संतुष्टि को ध्यान में रखकर किया जाए ताकि सुशासन तिहार का उद्देश्य सार्थक हो सके। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिन आवेदनों का निराकरण जिला स्तर पर संभव नहीं है उन्हें वर्गीकृत कर शासन स्तर पर भेजा जाए और इसकी जानकारी आवेदकों को दी जाए। इसके अतिरिक्त सभी आवेदनों के निराकरण की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देेश दिए।

बैठक में राजस्व, पंचायत, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, जल संसाधन, आदिवासी विकास, कृषि, शिक्षा आदि विभागों से संबंधित आवेदनों की प्रगति पर चर्चा हुई। अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने लंबित आवेदनों के कारणों का विश्लेषण कर उसका समय पर कार्रवाई करते हेतु निराकरण करने की बात कही। श्री कौशिक ने कहा कि ’सुशासन तिहार 2025’ शासन की जनता के प्रति जवाबदेही को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक आवेदन का निराकरण न केवल समयबद्ध हो बल्कि यह आवेदकों के लिए संतोषजनक भी हो। सभी विभाग इस दिशा में समन्वित रूप से कार्य करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी समाधान शिविरों में अधिक से अधिक आवेदनों के निराकरण की जानकारी लोगों को प्रदान की जाए। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी समीक्षाएं और जनसंवाद को सशक्त करना है। इस अभियान के पहले चरण में 08 से 11 अप्रैल 2025 तक ग्राम पंचायतों नगरीय निकायों और जिला मुख्यालयों में समाधान पेटियों के माध्यम से नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए गए। दूसरे चरण में इन आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है जबकि तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन होगा।

 

सुशासन तिहार 2025: प्रणिता साहू को एक आवेदन पर मिला मनरेगा जॉब कार्ड,

0
  • आवेदन पर त्वरित कार्रवाई होेने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

बालोद, 28 अपै्रल 2025  सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम कुरदी की ग्रामीण महिला प्रणिता साहू ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। उनके आवेदन पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जॉब कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के लिए श्रीमती प्रणिता साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार 2025, राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक त्वरित और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इस अभियान के तहत ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में प्रणिता साहू ने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को रोजगार प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। प्रणिता साहू ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, और मनरेगा जॉब कार्ड उनके लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि ’सुशासन तिहार’ के माध्यम से मेरा आवेदन तुरंत स्वीकार किया गया और मुझे जॉब कार्ड प्रदान किया गया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रशासन की आभारी हूँ। यह जॉब कार्ड मेरे परिवार की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

सुशासन तिहार 2025 के तहत बालोद जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक पात्र व्यक्तियों को मनरेगा जॉब कार्ड, अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ, और आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे हैं। ग्राम कुरदी में आयोजित शिविर में भी सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए। आवेदन पश्चात् निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर सुशासन तिहार के के माध्यम से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से प्रदान करने कार्य किया जा रहा है। प्रणिता साहू जैसे अनेक ग्रामीणों के लिए मनरेगा जॉब कार्ड न केवल रोजगार का एक साधन है बल्कि यह उनकी आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सुशासन तिहार 2025 के तहत इस तरह की पहल से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और समृद्धि की नई उम्मीद जाग रही है।

कुसुमकसा भाजपा मण्डल की बैठक स्थानीय गोंडवाना भवन

0

कुसुमकसा __ कुसुमकसा भाजपा मण्डल की बैठक स्थानीय गोंडवाना भवन मे योगेंद्र सिन्हा “गांधी” भाजपा मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता का छाया चित्र का पूजन कर किया ,उक्त बैठक में भाजपा संगठन के बाद निर्देश पर आने वाले समय के कार्यक्रम पर चर्चा हुआ व शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति किया गया जिससे विधानसभा के बूथों तक भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जा के केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंच जा सके जिसमे शक्ति केंद्र चिखलाकसा मे हितेश साहू, चिपरा बलवंत साहू गुजरा शिवराम सिंन्द्रामे पथरा टोला से अब्दुल इब्राहिम, घोटिया, संतोष जैन बेलोदा शशिकांत निषाद, कुसुमकसा,

 

गोपाल साहू बिटाल लता पथोड़े कृष्ण कांत साहू भैस बोड से मिथेद्र वैष्णव खलारी से पोषण लाल भुआर्य को शक्ति केंद्र मे जा के सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर शक्ति केंद्र प्रभारी की नियुक्त करे इस बैठक में चिखलाकसा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन उपाध्यक्ष राजू रावटे पूर्व सरपंच शिवराम सिंन्द्रमे पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम भरत पटेल पार्षद भिखी मसिया, लीला डड़सेना, हेम कुंवर तारम संध्या शर्मा, ताराचंद पैथोडे, लल्लू राम टेकाम शांतनु मेश्राम पार्षद व भाजपा नेता कृष्णकांत साहू बलवंत साहू पोषण भुआर्य गुलशन कोठारी नोहरू कोठारी वरिष्ठ भाजपा नेता तुलसी सिन्हा विजय ड़ डसेना गोविन्द संगीता साहू आशा बाई नीलिमा भारद्वाज हेमीन चंद्राकर गनेश्वरी यादव घमीन बाई आरती पांडे कार्यक्रम का संचालन हितेश डोगरे व मंडल अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया।

तोमन साहू द्वारा उन्नयन हाई स्कूल ताराउद एवं हाई स्कूल साकरा भवन निर्माण हेतु राशि की मांग

0

उपमुख्यमंत्री अरुण साहू जी के बालोद आगमन पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं सभापति शिक्षा समिति तोमन साहू द्वारा उन्नयन हाई स्कूल ताराउद एवं हाई स्कूल साकरा हेतु दो दो करोड़ भवन निर्माण हेतु राशि की मांग की गई जिस मंत्री जी ने गभीरता से लेते हुए तत्काल स्वीकृति का आश्वासन दिया गया इसके लिए शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व में भेजें प्रस्ताव काफी उपलब्ध कराने कही गई है उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा ग्राम तरोद एवं साकरा में उन्नयन हाई स्कूल हेतु प्रस्तावित किया गया है किंतु भवन हेतु राशि अभी तक आबंटन नहीं किया गया है वर्तमान समय में भवन के अभाव में ग्राम तरोआद में देवी रामवती स्कूल में संचालित है जो की पूर्ण रूपेण जर्जर हो चुके हैं वही ग्राम साकरा में मिडिल स्कूल में कक्षा संचालित हो रही है वहां की भवन भी स्थिति जर्जर है यहां कभी भी कोई भी दुर्घटना छात्रों के साथ हो सकती है इसके लिये लगातार ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधि द्वारा भवन हेतु राशि की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है

प्रतिनिधि मंडल ने उपमुख्यमंत्री जी से कहा कि राशि शीघ्र जारी हो ताकि भवन निर्माण हो सके मंत्री जी ने शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया

प्रतिनिधि मंडल में जुंगेरा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू करीहीभादर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू क्षेत्र के जनपद सदस्य माहेश्वरी ठाकुर दमयंतिन हाल्देल मनोद सरपंच चुम्मन सोनकर खेरथडीह सरपंच विनोद कोसमा आदि सम्मिलित रहे

 

अपना शरीर पिघला कर सरकार का दिल पिघलाने की कवायद में जुटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0
  •  इंद्रावती बचाओ पदयात्रा आज से, तपती गर्मी में पैदल चलेंगे पीसीसी चीफ दीपक बैज और कांग्रेसी

अर्जुन झा-

जगदलपुर फिक्र नहीं मुझे अपनी जान की, अवाम के हक के लिए मेरी जान कोई मायने नहीं रखती, बस्तर के हक की खातिर जान भी चली जाए तो कोई गम नहीं। ये पंक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा जनहित में उठाए जा रहे कदमों के लिए फिट बैठती हैं। पत्थर को भी पिघला देने वाली इस भीषण गर्मी में 40 किलोमीटर की दूरी पैदल नापकर दीपक बैज आज प्रदेश सरकार का दिल पिघलाने की कवायद शुरू करने वाले हैं।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सैकड़ों कांग्रेसजन और आदिवासी किसान आज से तपती गर्मी में इंद्रावती नदी को बचाने तथा खेतों की प्यास बुझाने की मांग को लेकर पदयात्रा निकालेंगे।

इंद्रावती बचाओ किसान न्याय पदयात्रा का आगाज आज 28 अप्रैल को चित्रकोट में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैदू के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अपने निवास ग्राम उसरीबेड़ा से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान के अपरान्ह 3 बजे चित्रकोट पहुंचेंगे।. बाबा साहेब की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर उनके नेतृत्व में पदयात्रा आरंभ होगी। पदयात्रा चित्रकोट से उसरीबेड़ा, बड़ांजी मैदान होती हुई चौंडीगुड़ा पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। दूसरे दिन 29 अप्रैल को पदयात्रा चौंडीगुड़ा देऊरगांव, धरमाऊर से गुजरती हुई धरमपुरा-3 पहुंचेगी। चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज किसानों को न्याय दिलाने इंद्रावती बचाओ पदयात्रा में शामिल होंगे। उनकी यह पदयात्रा तीसरे दिन सुबह धरमपुरा से अगली मंजिल के लिए रवाना होगी और राजीव भवन जगदलपुर, मिताली चौक, गोलबाजार, महावीर नगर, चांदनी चौक का भ्रमण करती हुई शाम 4 बजे जगदलपुर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचेगी। इस तरह अपनी जान और सेहत की परवाह न करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक एवं इंद्रावती बचाओ किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला व अन्य कांग्रेसी, आदिवासी किसान भीषण गर्मी, आग उगलते सूरज के साये में तपती धरती पर पैदल चलते हुए बस्तर के जायज हक के लिए आवाज बुलंद करेंगे।

MOST POPULAR

HOT NEWS