City Media - Page 275 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 275

महापौर संजय पाण्डे ने मुख्यमंत्री विष्णदेव साय एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं से की मुलाकात

0
  •  नवनिर्वाचित मेयर संजय पाण्डे ने वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन 

जगदलपुर नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने रायपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही निकाय चुनाव में जीत के बाद उनसे आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर संजय पाण्डे ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य और जनता के प्रति आपका समर्पण और सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में महापौर संजय पाण्डे ने भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस दौरान दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने उन्हें जीत की बधाई देकर क्षेत्र के विकास को पहली प्राथमिकता देने की सलाह दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक धरमलाल कौशिक, पुरंदर मिश्रा, चंद्रशेखर वर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

मैदान पर लगातार डटे हैं बैज

0
  • जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार सोनो मौर्य के लिए किया जनसंपर्क 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगातार सक्रिय हैं। श्री बैज कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में ग्रामीणों से मतदान की अपील कर रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने शुक्रवार को ग्राम सिरिसगुडा, बुर्जी, साकरगांव, गुमियापाल, ताहकापाल, डांटपाल, गुच्छागुडा, पोटानार, देऊरगांव, करंजी में डोर टू डोर जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सोनो मौर्य को ज्यादा से ज्यादा मतों से विजय दिलाने अपना पूर्ण समर्थन देने का आग्रह किया। श्री बैज जिले में लगातार पार्टी के विजय अभियान में लगे हुए हैं और उनकी मेहनत का असर भी नजर आने लगा है।

 

 

पर्यटन ग्राम घुड़मारास को शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने प्रयासरत हैं डीईओ बलिराम बघेल

0
  • बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं जिला शिक्षा अधिकारी बघेल 

जगदलपुर कलेक्टर एस. हरीश के मार्गदर्शन मे जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल शिक्षा को नई ऊंचाई देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में उन्होने शुक्रवार को संवेदनशील विकासखंड दरभा की कुटुमसर पंचायत के घुड़मारास की प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बच्चों के शिक्षा के स्तर को परखने ने के लिए स्वयं क्लासरूम मे जाकर पढ़ाया और छठवी कक्षा के छात्र धनीराम नाग से अंग्रेजी के कुछ प्रश्न पूछे जिसका छात्र ने बडी सहजता से उत्तर दिया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने छात्र धनीराम नाग की पीठ थपथपाई और सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्रो की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा बच्चों के घर-घर जाकर पालकों को समझाने की कोशिश सभी शिक्षक करें। आपको बता दें कि घुड़मारास को पर्यटन के क्षेत्र में वर्ल्ड रैंकिंग मिली हुई है कुछ समय पूर्व केंद्रीय टीम द्वारा जब इस गांव का भ्रमण किया गया था, तब वहां वक्त शाला भवन का निर्माण नहीं हुआ था। शाला की कक्षाएं वह किराए के भवन में संचालित हो रही थीं।कलेक्टर ने हालात को संज्ञान में लेते हुए बहुत ही कम समय में पंचायत के माध्यम से घुड़मारास में शाला भवन का निर्माण करवा दिया। वर्तमान में शाला भवन जर्जर होने के कारण मुख्यमंत्री अधो संरचना मद से दो अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत हुए हैं और कलेक्टर हरिस एस. द्वारा अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित कर जल्द अतिरिक्त कक्ष बनवाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु इस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। भवन के शौचालय निर्माण व अतिरिक्त कक्ष के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी के साथ जिला शिक्षा समन्वयक अखिलेश मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र, बीआरसी समलू काश्यप व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी घुड़मारास गांव को शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि वे वहां के बच्चों का भविष्य संवारने की दिशा में पूरी लगन से काम कर रहे हैं।

25 फरवरी को गंगाजल से स्नान करेंगे प्रदेश की जेलों में बंद कैदी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल

0
  • कैदियों को मिलेगा गंगा जल से स्नान का अवसर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

अर्जुन झा-

जगदलपुर दुनिया भर के लोग प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अब छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद कैदियों को भी गंगाजल से स्नान का अवसर मिलने वाला है। प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र स्नान कर लौटे राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस दिशा में शानदार पहल की है। श्री शर्मा की पहल पर 25 फरवरी को प्रदेश की सभी जेलों के कैदी गंगाजल से स्नान करेंगे।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छा होती है कि वे भी गंगा स्नान का पुण्य लाभ लें। उनकी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की 5 सेंट्रल जेलों, 20 जिला जेलों और 8 उप जेलों में कैदियों को 25 फरवरी को गंगाजल से सामूहिक स्नान करवाया जाएगा। इस पहल के तहत सभी कैदियों को गंगाजल से स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संस्कार हमारी संस्कृति से जुड़े हैं और यह हमारी परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है। समाज में सुधार और पुनर्वास की भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिससे कैदियों में आत्मशुद्धि और नैतिकता के भाव उत्पन्न हों। उन्होंने यह भी कहा कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और हर व्यक्ति को इसका लाभ उठाने का अधिकार है। इसी सोच के तहत जेलों में बंद कैदियों को भी इस आध्यात्मिक अवसर से जोड़ा जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जेल अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।  शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

जनपद पंचायत बस्तर के क्षेत्र क्रमांक-4 से जमुना ठाकुर की ऐतिहासिक जीत

0
  •  मुरकुची, बोड़नपाल और करंदोला में लहराया परचम 

बस्तर जनपद पंचायत बस्तर के क्षेत्र क्रमांक 4 मुरकुची, बोड़नपाल एवं करंदोला से जनपद सदस्य पद पर जमुना ठाकुर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 826 मतों के बड़े अंतर से हराया। जमुना ठाकुर को 1659, रिंकी राजेश सागर को 833, आशा गुप्ता को 832, आसनी जायसवाल 169, जयमनी ठाकुर को 139 मत प्राप्त हुए।

चुनाव परिणामों के अनुसार जमुना ठाकुर को मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिला है।जिससे वे जनपद पंचायत की नई सदस्य बनीं। इस जीत के बाद उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है, और गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जमुना ठाकुर ने जीत के बाद कहा कि यह जीत जनता की जीत है, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। उन्होंने आगे कहा कि वे क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

समर्थकों में उत्साह

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों के साथ विजयी रैली निकाली गई और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

जमुना ठाकुर ने बताया कि वे क्षेत्र में सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए विशेष ध्यान देंगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण विकास को गति देना और जनता की समस्याओं का समाधान निकालना रहेगा।

सियासी पंडितों की राय

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस जीत के पीछे जमुना ठाकुर की जमीनी पकड़ और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता महत्वपूर्ण रही। क्षेत्र के लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं, और आने वाले समय में उनके कार्यों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। यह जीत जनपद पंचायत बस्तर की राजनीति में एक नया संदेश लेकर आई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि जमुना ठाकुर अपने वादों को किस तरह पूरा करती हैं।

सीएम विष्णु देव साय आज जगदलपुर में

0

जगदलपुर बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव के विवाह उपरांत यहां आयोजित आशीर्वाद समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.35 बजे हेलीकाप्टर से मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा राजमहल आएंगे, जहां 3.45 बजे से 430 बजे तक रहेंगे। मुख्यमंत्री कमलचंद्र भंजदेव और राजकुमारी को आशीर्वाद देने के बाद रायपुर प्रस्थान कर जाएंगे।

हाईवा की टक्कर से बाइक चालक की मौके पर मौत

0

दल्लीराजहरा :- डौंडीलोहारा गौशाला मुख्यमार्ग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे से बाइक चालक की जान चली गई ।हादसा 11:00 के आसपास की बताई जा रही है। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक से कुछ मीटर दो दूरी पर गौशाला की है जहां तेज रफ्तार हाईवे क्रमांक सीजी 24 वी 8883 ने बाईक क्रमांक सीजी 04 df 5464  चालक को अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतनी भीषण है की बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाया है ।फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर हाईवे को अपने जब्त में कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्यवाही जा रही है।

बालोद पुलिस को मिली ग्राम खपरी एवं बघमरा क्षेत्र में हुई बाईक चोरी में बड़ी सफलता

0
  • बालोद पुलिस को मिली ग्राम खपरी एवं बघमरा क्षेत्र में हुई बाईक चोरी में बड़ी सफलता।
  • सशक्त ऐप से चोरी की बाइक पकड़ने में मिली सफलता ।
  • विधि से संघर्षरत निकले 02 बाईक चोर, 02 मोटर सायकल की गई जप्त।

लगातार क्षेत्र में हो रही बाईक चोरी को रोकने व आरोपियों को पकड़ने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर.भगत के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी, श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में हो रहे बाईक चोरी को रोकने एवं छोटी बड़ी चोरी को गंभीरता पूर्वक लेते हुऐ आरोपी को पकड़ने हेतु निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय द्वारा एक विशेष टीम गठित किया गया था।

 

मामला क्रमांक 01ः- दिनांक 11.01.2025 को प्रार्थी उदित नारायण सिन्हा पिता मुकेश कुमार सिन्हा उम्र 18 वर्ष निवासी घुमका थाना बालोद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर प्रो क्रमांक CG 07 AD 0102 को लेकर मालीघोरी मण्डाई देखने गया था, खपरी चौक के पास शाम करीबन 05;30 बजे मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्रो को लाक करके खड़ी किया था, मंडई देखकर रात्रि करीबन 08ः45 बजे आकर देखा तो खड़े किये स्थान पर इनके मोटर सायकल हीरो होण्डा स्पेलण्डर प्रो क्रमांक CG 07 AD 0102 नही था। जिसे अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 13/2025 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर आरोपी व मोटर सायकल का पता तलाश किया जा रहा था।

 

मामला क्रमांक02:- दिनांक 04.01.2025 को प्रार्थी लीलाधर साहू पिता स्व.पूरन लाल साहू उम्र 41 वर्ष साकिन ओरमा थाना व जिला बालोद अपने साला टेकराम साहू के घर ग्राम बघमरा में मण्डई घुमने अपने मोटर सायकल सीडी डीलक्स क्रमांक DL 75 BD 8556 से रात्रि करीबन 07ः00 बजे पहुंच कर अपने मोटर सायकल को टेकराम साहू के घर के सामने खड़ी कर घर अंदर चला गया उसके बाद अपने साला टेकाराम साहू के साथ मंडाई घुमने चला गया। जो रात्रि करीबन 09ः00 बजे वापस घर के पास आकर देखा तो मोटर सायकल खड़ी स्थान पर नही था जिसका पता तलाश करने के बाद भी नही मिला किसी अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल सीडी डीलक्स क्रमांक DL 75 BD 8556 को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 38/2025 कायम कर आरोपी व मोटर सायकल का पता तलाश किया जा रहा था।

पता तलाश के दौरान मुखबिर से पता चला कि पाररास के तरफ से विधि से संघर्षरत् बालक मोटर साइकिल बेचने के फिराक में घुम रहें हैं जिससे पुछने पर अपने पड़ोसी का मोटरसाइकिल लेकर घूमने साथी के साथ आना बताए । तत्काल सशक्त एप में उक्त वाहन को सर्च करने पर चोरी का वाहन होना पता चलने से पूछताछ करने पर मालीघोरी मड़ई और बघमरा से चोरी करना स्वीकार करते हुए चोरी के दोनों मोटरसाइकिल को बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बाईक चोर को पकड़ने में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, प्र.आर. हरिषचंद्र सिन्हा, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक मोहन कोकिला, आरक्षक संजय सोनी, नागेश्वर साहू का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

बस्तर आईजी और एसपी ने भी किया योगाभ्यास

0

जगदलपुर फिट बस्तर हिट बस्तर के लक्ष्य के साथ शहर में 15 महत्वपूर्ण स्थानों पर निःशुल्क विशाल योग शिविर संचालित किए जा रहे हैं। 15 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले योग शिविर में आज बस्तर अईजी सुंदरराज पी. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी प्रियदर्शनी स्टेडियम मे योगाभ्यास किया। इन दोनों शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने कहा योग से शरीर और मन दोनों तंदरुस्त रहते हैं। योग शिविर के आयोजकों ने बताया कि इस शिविर में योग के अलावा प्रकृतिक चिकित्सा के साथ साथ बीपी, शुगर, वजन घटाने व ऊंचाई बढ़ाने के उपायों का लाभ भी लोगों को निशुल्क मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और सभी नागरिकों को धन्यवाद दिया।

प्रयागराज महाकुंभ के छत्तीसगढ़ पवेलियन में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ मनाया मुख्यमंत्री साय का जन्मदिन

0
  • महाकुंभ में पहुंचे श्रद्धालु भी शामिल हुए बर्थडे में

रायपुर आज प्रयागराज महाकुंभ में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ पवेलियन में महाकुंभ पहुंचे छत्तीसगढ़वासियों के साथ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। आज हम सभी उनके जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हैं। महाकुंभ में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस आयोजन की सराहना की और छत्तीसगढ़ पवेलियन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS