City Media - Page 279 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 279

जीवन में प्रलोभन से दूर रहकर सिद्धांतों पर डटे रहना ही इंसानियत: लखेश्वर बघेल

0
  • बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी जान से जुटे पंचायत चुनावों में 

जगदलपुर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने जी जान से जुट गए हैं। श्री बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र के गांवों का लगातार दौरा कर ग्रामीणों को प्रलोभन से परे रहकर सिद्धांतों पर कायम रहने और अपने उत्थान के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विधायक लखेश्वर बघेल ने बुधवार को बस्तर विधानसभा क्षेत्र की कोलचूर, पुजारीपारा, टाकरागुड़ा, भाटपाल, नंदपुरा आदि ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क कर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के लिए वोट अपील की। विधायक लखेश्वर बघेल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-6 की प्रत्याशी चंपा ठाकुर, जनपद सदस्य प्रत्याशी हेमराज कश्यप, सरपंच प्रत्याशियों एवं विभिन्न वार्डों के पंच प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क एवं नागरिकों से संवाद कर उनके सुझाव व समस्याएं सुनीं और उन्हें कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। नुक्कड़ सभा में मातृ शक्ति का उत्साह इस बात की गवाही दे रहा है कि वे भाजपा की चालबाजियां समझ चुकी हैं और उन्हें करारा जवाब देने को तैयार है। श्री बघेल ने जनता से अपील की कि बस्तर के सर्वांगीण विकास और जनहितकारी योजनाओं के निरंतर क्रियान्वयन के लिए कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दें और जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य, सरपंच, पंच प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

मेरी जीत मतदाताओं के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद का प्रतिफल है: संग्राम सिंह राणा

0
  •  मेरे खिलाफ किया जा रहा है भ्रामक प्रचार: राणा 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद संग्राम सिंह राणा ने कहा कि मेरी जीत मतदाताओं के विश्वास, पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद एवं प्रयास का प्रतिफल है। जीत का श्रेय इन्हीं को जाता है। मीडिया और सोशल मीडिया में कुछ ऐसे बातें प्रसारित की जा रही हैं, जिनके बारे में मैंने कुछ कहा ही नहीं है और इसके साथ ही मेरी पार्टी के प्रति जो निष्ठा है उस पर प्रश्न लगाया जा रहा है जो अनुचित है। इस पूरे भ्रामक प्रचार से मेरे भावनाओं को आहत पहुंचा है।

संग्राम सिंह राणा ने कहा है कि जिस तरह की बातें कही जा रही है जिसे मीडिया व सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही हैं, उन भ्रामक प्रचारकों से मैं अपने आप को दूर रखता हूं। नगर निगम चुनाव में पार्टी के पक्ष में जनमानस से मिले ऐतिहासिक जनादेश के लिए मैं सबके प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं समभाव से वार्ड के विकास के लिए तत्पर रहूंगा, वार्डवासियों के प्रति मैं सदैव ऋणी रहूंगा कि मुझे अपना जनमत देकर वार्ड में सेवा करने का मौका दिया है।

कांग्रेस से छल करने वाले कथित कांग्रेसियों का करियर हो जाएगा चौपट

0
  • बैज की साख पर बट्टा लगाने के फेर में कांग्रेस की छवि धूमिल कर रहे लोग 

-अर्जुन झा

जगदलपुर इन दिनों छत्तीसगढ़ के कुछ कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी का बेड़ागर्क करने पर आमादा नजर आ रहे हैं। ये नेता अपनी पार्टी के आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में इस कदर अंधे हो चले हैं कि अनाप शनाप बयान जारी करते जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की साख पर बट्टा लगाने के फेर में ये नेता कांग्रेस की ही किरकिरी करा रहे हैं। उनके ऐसे कृत्यों से आम जनता के बीच तो कांग्रेस की छवि धूमिल हो ही रही है, विरोधी दल भाजपा को कांग्रेस पर हमले करने के

भरपूर मौके भी मिल रहे हैं। अपने नेता के सार्वजनिक तौर किए जा रहे अपमान से आदिवासी समाज भी आहत है।

दरअसल इन दिनों छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जमकर उठा पटक चल रही है।. कांग्रेस के मुट्ठी भर नेता आदिवासी पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को हजम नहीं कर पा रहे हैं। दीपक बैज को हटवाने तरह तरह की तिकड़मबाजी की जा रही है। प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेताओं में शुमार पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव बाबा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने बेतहाशा छटपटा रहे हैं।. कुछ नेता उन्हें अंदरूनी तौर पर सपोर्ट कर रहे हैं और कुछ मोहरे मीडिया के जरिए उनके लिए माहौल बनाने में लगे हैं। ऐसे नेताओं का पिछला ट्रेक रिकॉर्ड पार्टी हित में नहीं रहा है। एक ओर जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस की मजबूती के लिए लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पार्टी की विजय सुनिश्चित करने के लिए दीपक बैज दिन रात एक किए हुए हैं, वहीं कुछ नेता कांग्रेस का भट्ठा बिठाने में लगे हुए हैं। दीपक बैज ने कई निष्कासित नेताओं की पार्टी में वापसी कराई है। रायपुर के नेता अजीत कुकरेजा की वापसी को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा खिसिया उठे हैं। पहले से बैज पर अनर्गल आरोप लगाते आ रहे जुनेजा अब प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अनाप शनाप बयान देने लगे हैं। इससे कांग्रेस की बड़ी फजीहत हो रही है। श्री जुनेजा ने नगरीय निकाय चुनावों में पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। जुनेजा ने कहा था कि, पैसा खुदा तो नहीं, पर खुदा की कसम खुदा से कम भी नहीं। उन्होंने कहा कि जो पैसे लेकर टिकट और पार्टी में आने की बात कहते थे वे वापस कैसे आ गए। मैंने कहा था, जो लोग पैसे लेकर टिकट देते हैं उसकी जांच हो।  जुनेजा ने कहा कि, मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि, पैसा खुदा से कम नहीं। दरअसल सच्चाई यह है कि दीपक बैज कांग्रेस की राह में कांटे बोने वालों को शुरू से खटकते आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को नए सिरे से स्थापित करने के लिए कांग्रेस की राह से कांटे हटाने की मुहिम चलाते आ रहे हैं। अपनी करतूतों से कांग्रेस की छवि धूमिल करते आ रहे नेताओं को दीपक बैज लगातार समझाईश देते आए हैं कि ढर्रा बदल लो, नहीं तो खैर नहीं। जिन लोगों ने ढर्रा नहीं बदला, वे किनारे कर दिए गए। यही बात कांग्रेस की एक लॉबी को

रास नहीं आ रही है। कांग्रेस की साख पर बट्टा लगाने वाले लोग ही अब अनर्गल प्रलाप करने लगे हैं। कांग्रेस के चंद नेताओं को स्वच्छ छवि वाले आदिवासी नेता दीपक बैज का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनना नागवार गुजर रहा है। यह बात पूरा छत्तीसगढ़ जानता है और सारा खेल किसके इशारे पर चल रहा है, यह बात भी हर व्यक्ति जानता है। दीपक बैज बड़ी साफ सुथरी छवि वाले नेता हैं। सार्वजनिक जीवन में आज तक उन पर एक भी दाग नहीं लगा है। उन्हें निपटाने के फेर में कांग्रेस का बंठाधार करने में इन चंद नेताओं ने कोई कमी नहीं की है।

जल संरक्षण और संरचनाओं के निर्माण में छत्तीसगढ़ ने किए उल्लेखनीय कार्य: केदार कश्यप

0
  • जल विजन-47 के लिए जल संसाधन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कश्यप 

जगदलपुर जल संरक्षण और जल संरचनाओं के निर्माण में छत्तीसगढ़ ने नया आयाम रचा है। हम अपने श्रद्धेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जल विजन- 2047 को सामने रखकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।

उक्त बातें छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप ने राजस्थान के उदयपुर में जल विजन- 2047 के लिए आयोजित राज्यों के जल संसाधन मंत्रियों के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यक्त किए। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि

 

हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण को 25 वर्ष पूरे हो गए हैं और हम अपने राज्य की स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहे हैं। ऐसे ऐतिहासिक समय में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन 2047 को लेकर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदीजी के विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ पीछे नहीं है, बल्कि दोगुनी तेज गति से आगे बढ़ रहा है।  कश्यप ने कहा -मुझे यह बताते हुए गर्व मिश्रित खुशी हो रही है कि जन भागीदारी से जल संचय के क्षेत्र में हमारी सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। 2 लाख से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण छत्तीसगढ़ ने किया है। इसका व्यापक लाभ भी राज्य के लोगों को मिलने लगा है। संरक्षित जल का उपयोग सिंचाई, मत्स्य पालन और पेयजल ले लिए तो किया ही जा रहा है, उससे भूजल स्तर में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्री केदार कश्यप ने उपस्थितों से आह्वान किया कि ऐसे जल स्त्रोतों को हम संरक्षित कर उन्हें आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करें।

दीपक बैज ने पंचायत चुनावों में झोंकी ताकत

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। वे दुर्गम और दुरूह इलाकों में पहुंचकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जन संपर्क कर रहे हैं। आज मंगलवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ग्राम पंचायत छिंदबहार, तुरेमोरका, बाघनपाल, नेगीरास, परोंदा, बेलर, बड़ांजी, टोंगसीगुड़ा, कुंभली, छिंदगांव व धूरागांव सहित विभिन्न पंचायतो में डोर टू डोर सघन जनसंपर्क कर क्षेत्र की जनता से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में सहयोग व समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाने हेतु आग्रह किया। श्री बैज के जनसंपर्क करने से गांवों की चुनावी फिजा बदल चुकी है।

दल्ली राजहरा में आयरन ओर गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल रात्रिकालीन टूर्नामेंट का आयोजन कल से

0

लौह नगरी दल्ली राजहरा मे राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब आईओसी राजहरा के तत्वाधान में आयरन ओर गोल्ड कप ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है l इस टूर्नामेंट का प्रायोजक सी यस आर आईओसी दल्ली राजहरा हैं l

यह आयोजन दल्ली राजहरा के पंडित जवाहरलाल नेहरू फुटबॉल स्टेडियम में 20 फरवरी से 28 फरवरी के बीच होगा l यह टूर्नामेंट रात्रि कालीन होगा

प्रतिदिन दो मैच होंगे पहला मैच शाम 5:00 बजे से 7:00 तक एवं दूसरा मैच रात शाम 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होंगे l फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 150000 रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपया रखी गई है l

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 7 टीम अन्य प्रदेश से आ रहे हैं l राजहरा माइंस की टीम को जोड़कर कुल 8 टीमों के बीच में मुकाबला होगा l कार्यक्रम का उद्घाटन मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा l जिसमें मुख्य अतिथि विपिन गिरी (कार्यपालक निदेशक ) होंगे l

टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जो 7 टीम बाहर से आएंगे ,वह होगी !

(1) एस टी एफ सी कश्मीर – कश्मीर

(2) राजहरा माइंस फुटबॉल क्लब -दल्ली राजहरा

(3) केरला यूनाइटेड — केरला

(4) डब्लू सी आर रेलवे _ जबलपुर

(5) यूनियन बैंक — मुंबई

(6) सेंट्रल एक्सिस — चेन्नई

(7) बी एन आर रेलवे — कोलकाता और

(8) रब्बानी फुटबॉल क्लब नागपुर l

राजहरा खदान समूह के जी एम इंचार्ज जयप्रकाश ने पूरे दल्ली राजहरा   वासियोंं  को रात्रकालीन फुटबॉल के आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया है l

कांग्रेस सरकार की कथनी और करणी में अंतर है

0

बालोद जिला के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 में कांग्रेस के द्वारा (पैराशूट) प्रत्याशी उतारा गया है । पैराशूट प्रत्याशी को देख कांग्रेस गुट में अतः कलह का माहौल पैदा हो गया है ।

आम मतदाता का सवाल है

क्या कांग्रेस में लोकल प्रत्याशी नहीं मिला जो बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है?क्या चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी क्षेत्र का विकास कर पायेगा ?

कांग्रेस सरकार के पास क्या लोकल नेता की कमी है ?

जनता जाग चुकी है बाहरी प्रत्याशी को खदेड़ने की तैयारी में जनता लग चुके है

 

दंतेश्वरी मैया की छत्र पहुंची जगदलपुर, मेयर ने की पूजा

0

जगदलपुर बस्तर महाराज कमलचंद्र भंजदेव के मांगलिक कार्यक्रम से पूर्व आज शाम दंतेवाड़ा की दंतेश्वरी माता का छत्र शहर के गीदम रोड स्थित जिया डेरा पहुंचा। वहां शहर के प्रथम नागरिक महापौर संजय पांडे ने छत्र का स्वागत परंपरागत तरीके से किया। उन्होंने पूजा अर्चना कर चुनरी चढ़ाई। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शहर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है नई नगर सरकार: महापौर संजय पाण्डे

0
  • जगदलपुर को बनाएंगे स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ और विकसित शहर 
  • दलगत राजनीति से ऊपर उठकर करेंगे शहर का विकास: संजय पाण्डे 

जगदलपुर भाजपा के नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने यहां भाजपा जिला कार्यालय में आज प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित भाजपा नगर सरकार शहर के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव संकल्पित रहेगी। आमजन से जुड़ी प्रत्येक छोटी-बड़ी समस्याओं का अविलंब निदान होगा। स्वच्छता को लेकर विशेष प्रयास योजनाबद्ध रूप से किए जाएंगे। अटल संकल्प पत्र की घोषणाएं अटल हैं, सारी घोषणाएं समय पर पूरा करेंगे। शहर की देवतुल्य जनता ने अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

महापौर संजय पांडे ने भाजपा के सभी नव निर्वाचित 30 पार्षदों के साथ पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, चुनाव संचालक व मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप एवं जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों नुक्कड़ सभाएं एवं परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए अपने आप को चुनावी रण में झोंक दिया था। जिसके परिणामस्वरूप भाजपा को महापौर सहित 30 पार्षद सीटों पर ऐतिहासिक वृद्धि के साथ जीत मिली है।  पाण्डे ने कहा कि भाजपा की नगर सरकार मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेगी। सड़क, बिजली, पानी से लेकर सिटी बस, रोड कनेक्टिविटी एवं एयर कनेक्टिविटी जैसे कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ दुरूस्त किया जाएगा।

स्वच्छता हम विशेष तौर पर फोकस करेंगे। हम दलगत राजनीति से उठकर सारे आयामों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर और विकसित जगदलपुर बनाएंगे। नवनिर्वाचित महापौर संजय पाण्डे ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, पुलिस प्रशासन, मीडिया एवं लोकतंत्र के इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन रात परिश्रम की पराकाष्ठा की, उसका अभूतपूर्व परिणाम भी हुआ और जगदलपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी, इसके लिए हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता भी बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं। हम सब मिलकर, सभी के सहयोग से सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ जगदलपुर शहर को संवारेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, योगेंद्र पाण्डे, आलोक अवस्थी, सफीरा साहू, नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र वाजपेयी, संग्राम सिंह राणा, प्रकाश झा, निर्मल पाणिग्रही, खेमसिंह देवांगन सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

कुसुमकसा जनपद से 1651 मतों से मंजू संजय बैस की ऐतिहासिक जीत

0
  • संजय बैस के नेतृत्व में हुई जीत हासिल
  • महिला प्रत्याशी की जीत से ग्रामीण महिलाओं में उत्साह

दल्लीराजहरा – बालोद जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चुनाव में कुसुमकसा जनपद क्षेत्र से सर्वाधिक मतों से जीतने वाली जनपद सदस्य संजय मंजू बैंस रही। जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 1651 मतों के बड़े अंतर से परास्त कर अपनी ऐतेहासिक जीत दर्ज की। इतिहास में कुसुमकसा क्षेत्र क्रमांक 4 में इतने बड़े अंतर से जीतने वाली पहली जनपद सदस्य मंजू बैंस को ये गौरव प्राप्त हुआ है। क्षेत्र की जनता ने जैसे ही संजय मंजू बैंस की जीत की खबर सुने अपने साथ रंग गुलाल फ़टाके ढोल के साथ विजय जुलूस निकालकर आतिशबाजी किए।मंजू बैंस ने इस जीत को अपने जनपद क्षेत्र के सभी मतदाताओं को समर्पित किया है।

और कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने अपना आशीर्वाद दिया उस विश्वास को अपना आशीर्वाद मानकर सदैव क्षेत्र की सेवा में समर्पित रहूंगी। जिस तरह से मेरे पति ने क्षेत्र की सेवा कर रहे है उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र के अग्रणी सेवा में परस्पर आगे रहूंगी। क्षेत्र की जनता के लिए मौलिक अधिकारों, नल जल एवम उनके आवागमन की सुविधाओं के साथ साथ महिलाओं के सभी सुख दुख एवम उनके सभी त्योहारों में सभी का सहयोग करूंगी। साथ ही मूलभूत सुविधाओं के लिए जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। मंजू बैस ने स्पष्ट कहते हुए कहा है कि मुझे मेरे कुसुमकसा जनपद क्षेत्र की जनता ने अपने मत का प्रयोग कर लाया है मैं अपने क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करती हूं। और पूरी तरह से अपने क्षेत्र की जनता के लिए अग्रसर होकर कार्य करते हुए अपने क्षेत्र को विकसित करूंगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS