City Media - Page 391 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 391

काम से निकाले गए सुरक्षा गार्डों को मिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य का साथ, पहुंचे मेकाज

0
  •  नई एजेंसी को दी वार्निंग रखना होगा स्थानीय को 
  • नौकरी से निकाले गए 50 से ज्यादा गार्डों को पुनः रखने की उठाई मांग 

जगदलपुर काम से निकाले गए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सुरक्षा गार्डों को शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य का बड़ा सहारा मिल गया है। सुशील मौर्य ने नई सिक्योरिटी एजेंसी को खुले शब्दों में वार्निंग दे दी है कि यहां पुराने और निकाले गए सुरक्षा गार्डों तथा स्थानीय लोगों को पहले काम पर रखना होगा।

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य शनिवार को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पहुंचे, जहां उन्होंने नौकरी से निकाले गए 50 से ज्यादा गार्डो से मुखातिब होने के बाद सिक्योरिटी कंपनी के संचालक से विस्तृत चर्चा की और साफ साफ कहा कि सभी गार्डों को पुनः काम पर रखा जाए। मौर्य ने बताया कि डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से कार्यरत 50-60 गार्डों को नई सिक्योरिटी एजेंसी बीआईएस द्वारा नौकरी से निकाल दिया गया है और इनकी जगह नए लोगों की भर्ती की जा रही है। यह पुराने गार्डों के साथ सरासर अन्याय और छलावा है। इन्हें काम से निकाल दिए जाने के कारण इनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। सभी बेरोजगार हो गए हैं। ये सभी लंबे समय से काम कर रहे थे नई कम्पनी का बाहरी लोगों को रखना गलत है। लंबे समय से कार्यरत गार्डों को पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बीआईएस कंपनी की प्रबंधक से विस्तृत चर्चा कर समस्त गार्डों को पुनः रखने की मांग की। श्री मौर्य ने कहा बाहरी लोगों के बजाए यहां के स्थानीय लोगों को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी कंपनी के विरुद्ध आंदोलन हेतु बाध्य हो जाएगी।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग, पूर्व प्रवक्ता एनएसयूआई उस्मान रज़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

शहीद शंकर गुहा नियोगी को शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

0
  • नियोगी में योगदान को याद किया शंकर साहू ने 

दल्लीराजहरा शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी के शहादत दिवस पर वार्ड 14 शहीद चौक दल्ली राजहरा में उनके समाधि स्थल पर जाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा कि शंकर गुहा नियोगी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए श्रमिकों के बच्चों को अच्छी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में हेमंत प्राथमिक पाठशाला दल्ली राजहरा का निर्माण करवाया, जहां से पढ़कर छात्र-छात्राएं डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक व देश सेवा के साथ ही अन्य क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्व. नियोगी जी ने सबको अच्छा स्वास्थ्य का लाभ, किसान, गरीब, मजदूरों को सस्ते इलाज का सपना पूरा हो इस उद्देश्य से शहीद अस्पताल दल्ली राजहरा का निर्माण करवाया जहां पर सबसे सस्ता इलाज होता है।

शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी हमेशा मजदूरों, किसानों, छात्र-छात्राओं को अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई लड़ते रहे। उनके कार्यों को आज पूरे छत्तीसगढ़ ही नही अपितु पूरे भारत देश में याद किया जाता है, कामरेड नियोगी के आदर्शों पर चलना ही शहीद कामरेड नियोगीके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। शंकर गुहा नियोगी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, मनी चंद्राकर, जयप्रकाश बघेल, उमेश कुमार पाल, मोहित कुमार ठाकुर, दिनेश कुमार निषाद, शिवचरण कुमार गावड़े, पवन कुमार साहू, फ्रेंड्स युवा विकास समिति के सचिव भूषण यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

राष्ट्रवाद की विचारधारा वाली भाजपा के प्रति लोगों में अथाह प्यार: केदार कश्यप

0
  •  सदस्यता अभियान में जुटे वनमंत्री केदार कश्यप
  • ग्रामीणों व कॉलेजियंस को मंत्री ने दिलाई सदस्यता 

जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर आम लोगों में भी काफी उत्साह है। वहीं आज बस्तर संभाग के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ सरकार में वनमंत्री केदार कश्यप क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम बड़े आमाबाल, ग्राम देवड़ा और मर्दापाल पहुंचे। जहां उन्होंने स्वयं स्थानीय युवाओं, कॉलेज विद्यार्थियों, क्षेत्रवासियों से भेंटकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदान की ।

सदस्यता अभियान को लेकर वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक और राष्ट्रवादी राजनैतिक संगठन है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को आम जनता का अथाह प्यार और समर्थन मिल रहा है। लोग स्वस्फूर्त होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। ग्रामीणों, महिलाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स को प्रधानमंत्री मोदीजी के कार्य, उनकी कार्यशैली और देश को तरक्की की ओर ले जाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन के कायल हो गए हैं। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह अभियान पूरे देश में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने वाला है। सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य के अनुसार लोगों को सदस्य बनाने में जुटे हुए हैं।

हर गांव होगा भाजपामय

वनमंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग में सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल में कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया है। शुरुआत में नेटवर्क की समस्या के कारण कठिनाइयों से जूझना पड़ा लेकिन ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता अभियान में तेजी आई है। बस्तर का हर एक गांव भाजपामय होगा यही हमारा लक्ष्य है।

भूमिपूजन, साइकिल वितरण

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल में स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा लाई गई इस योजना ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया है। वनमंत्री केदार ने कहा कि स्कूल दूर होने के कारण आगे की पढ़ाई के लिए ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र की बेटियों को पढ़ाई में मुश्किल आती थी। सरस्वती सायकल योजना के माध्यम से इस समस्या का हल हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप पढ़ाई करने वाले बेटियों के संख्या में काफी वृद्धि हुई है। मंत्री श्री कश्यप ने छात्राओं को खूब पढ़ाई कर बस्तर का नाम रौशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

देवगुड़ी का भूमिपूजन

मर्दापाल क्षेत्र में प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों को वनमंत्री केदार कश्यप ने लाखों की सौगात दी है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में देवगुड़ी निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नियुक्त

0
  •  लाभचंद बाफना व अन्य नेताओं का माना आभार

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना व भाजपा बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू की सहमति से दल्ली राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी को बालोद जिला भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। गोविंद वाधवानी की नियुक्ति से व्यापारियों में हर्ष का माहौल है।

गोविंद वाधवानी व्यापारियो के साथ नगर एवं पूरे जिले के हित के लिए हमेशा से लड़ते आ रहे हैं।सभी के सुख दुख में साथ खड़े रहने वाले  वाधवानी की नियुक्ति से निश्चित ही बालोद जिले में पार्टी को व्यापारियो के बीच मजबूती मिलेगी व  वाधवानी व्यापारी व पार्टी के बीच सेतु का कार्य करेंगे। अपनी नियुक्ति पर गोविंद वाधवानी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, श्रीचंद सुंदरानी, पवन साहू, प्रमोद जैन, राकेश यादव, चेमन देशमुख, कृष्णकांत पावर, यशवंत जैन, यज्ञदत्त शर्मा, राकेश यादव का आभार व्यक्त किया है। श्री वाधवानी ने कहा है कि जिस विश्वास से इन वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरते हुए वे पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और पार्टी की रीति-नीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं विष्णुदेव साय जी की सुशासन वाली सरकार की योजनाओं को अंतिम चरण के व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे।नियुक्ति के बाद गोविंद वाधवानी को बधाई देने व्यापारियों व भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ है। उन्हें बधाई देने वाले में सुदेश सिंह, सुरेश जायसवाल, स्वाधीन जैन, विशाल मोटवानी, जयदीप गुप्ता, मनोज दुबे, रमेश जैन, गीता मरकाम, प्रेम जायसवाल, संदीप गोगड़, अशोक लोहिया, महावीर जैन, अमित जायसवाल, संजीव सिंग, आशीष लालवानी , हितेश कुमार, योगेंद्र सिन्हा, आलोक जैन, रुचिन जैन, विकास ओटवानी, प्रकाश साहू, साहिल स्वर्णकार, पुनीत पटेल, अर्जुन यादव, जीतू ठाकुर, अभिजीत श्रीवास्तव, वैभव तिवारी, मुकेश खस, बिट्टू कनोजिया, देव पिपरे, राहुल सिंग आदि शामिल हैं।

अपने पुरखों की धरोहरों को सहेजने का बीड़ा उठाया और बना लिया संग्रहलाय डेंगगुड़ा के छुटके छुटकियों ने

0
  •  विलुप्त होती धरोहरों और संस्कृति को बचाने पहल 
  • बस्तर की समृद्ध विरासत को सहेज रहे नौनिहाल 

अर्जुन झा-

जगदलपुर अपनी समृद्ध कला संस्कृति, विरासत के लिए मशहूर रहा बस्तर अब आधुनिकता के अंधे युग में पहुंच चुका है। हमारे बस्तर के पुरखे ऐसे ऐसे यंत्रों का उपयोग कर अपना जीवन आसान बना चुके थे, जो विज्ञान की खोजों से कतई कमतर नहीं हैं। आज की पीढ़ी इन यंत्रों और उपकरणों से अनजान बनी हुई है। ऐसे में उम्मीद की किरण जगाई है डेंगगुड़ा पारा झारतरई के प्रायमरी स्कूल के बच्चों ने। इन बच्चों ने प्राचीन समय में अपने पुरखों द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को संग्रहित करने का बीड़ा उठाया है। उनके इन नन्हें कदमों को सहारा देने का काम उनके पालकों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने किया है। आज इन छुटके छुटकियों ने शानदार संग्रहालय तैयार कर लिया है। उम्मीद है इसकी गूंज रायपुर और दिल्ली तक सुनाई देगी।

जब बच्चों ने पालकों से अपने दादा परदादा के जमाने की जीवनचर्या के बारे में जानने की कोशिश की, तो उसका यह सुफल अब सामने आया है। पालकों ने अपने पूर्वजों के जमाने में घरों में उपयोग की जाने वाली सामग्री, उपकरणों, खेती किसानी के औजार सहित बस्तर वनांचल क्षेत्र में उपयोग की जाने वाली विलुप्त सामग्रियों को सहेजने की जिम्मेदारी छुटके छुटकियों के नन्हें सुकोमल हाथों में दी है और बच्चे उसे बखूबी निभा रहे हैं। जिला मुख्यालय जगदलपुर से महज 35 किलोमीटर दूरी पर स्थित लामकेर संकुल की प्राथमिक शाला डेंगगुडा पारा झारतरई के पालकों ने अपने स्कूल के बच्चों को अपने दैनिक जीवन में पूर्वजों के द्वारा उपयोग किए जाने वाली सामग्रियों को सहेजने की जिम्मेदारी दी है। ग्राम के सभी पालकों ने अपने-अपने बच्चों को वह सामग्रियां उपलब्ध कराई हैं, जिनका उपयोग वे, उनके माता पिता और दादा दादी घर पर करते रहे हैं। देखते ही देखते 47 प्रकार की सामग्रियों का संग्रहण कर एक संग्रहालय का निर्माण कर लिया गया।

ये सामग्रियां हैं संग्रहालय में

बच्चों के संग्रहालय में रुई बड़गी, तोसर, कोड़ा, हल, लगड़ा, पीढ़ा, तुमा, ढूटी, सोढिया, खपरा सांचा, फार, धान भुनने की चम्मच, मूसल, कावड़, सलप, सोडिया टाटी, बैल घंटी, चूल्हा, बेट, बैल नाथ, रेंदा, सीका, सूप, टूकनी, चोलन, कोंडी, पतरी, ककवा, चिमनी, कुसला, सूत आटना, लामन दिया, दही मथनी, मुठला, टार्च, आहरा, परला, लावा जाल, चम्मच, टांगा, गेड़ी, कुश आदि 47 प्रकार की सामग्रियां रखी गई हैं।

ये यंत्र आकर्षण केंद्र हैं 

संग्रहालय में 47 प्रकार की सामग्रियों को रखा गया है। सभी सामग्रियों के आगे उनका नाम भी लिखा गया है। आज के नवयुवक भी स्कूल में आकर इस संग्रहालय में उन सामग्रियों को देख रहे हैं जो उनके पूर्वज उपयोग करते थे ।आज के आधुनिक युग में जहां लोग ट्रैक्टर से खेती का कार्य करते हैं। लेकिन पुराने जमाने में जब यह सब यंत्र व सामग्रियां नहीं होती थीं, तब कितनी विषम परिस्थितियों में लोग कार्य किया करते थे। इन बातों को भी संग्रहालय में लोगों को समझाया जा रहा है। संग्रहालय में उपलब्ध

रुई बढ़गी, तोसर, ढेरा, कोड़ा आकर्षण का केंद्र केंद्र बना हुआ है। रुई बढ़गी से दही मथने, तोसर का उपयोग कपड़ा बुनने के लिए, ढेरा का उपयोग रस्सी आंटने के लिए और कोड़ा का उपयोग जानवर हांकने के लिए किया जाता था। इन सामग्रियों को लोग कौतूहल से देख रहे हैं।

 

संग्रहालय का शुभारंभ ग्राम के वरिष्ठ नागरिक झड़गू द्वारा किया गया। बुजुर्ग झड़गू ने उपस्थित सभी लोगों को प्रत्येक सामग्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य चरण कश्यप, संकुल समन्वयक धर्मेंद्र अग्रवाणी, संतोष अग्रवाणी, शिक्षक झरना अग्रवाणी, नेहा कश्यप, नजीर खान, देव कुमार नाग, प्रदीप पटेल, उमा राज, गौरी पोर्ते, संध्या वर्मा, ओमप्रकाश ध्रुव, किरण साहू, मंजुला दास, पालक एवं ग्रामीण बलराम, जयराम, खेमराज, बलदेव, रामकुमार, रामप्रसाद, सुलधर, झगडू राम, अंतूराम, लखमू, कमलबती, खीरो, मंगली, मिटकी, कवसिला, पार्वती, गीता, सुकरी, ललिता, सुको, समबती, नीलो, बसंती, रतन, समदू, मदनी, अमिषा, मुनि, भगवती, एलसी, संतोष, सुमनी आदि उपस्थित थे

प्रशंसनीय पहल : महेश कश्यप

प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा बस्तर के आदिवासियों के प्राचीन उपकरणों और घरेलू समग्रियों का संग्रहालय स्थापित किए जाने की जानकारी मिलने पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों ने वह कर दिखाया है, जिसके बारे में कभी बड़ों ने सोचा भी नहीं था। सांसद श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर क्षेत्र अपनी संस्कृति, सभ्यता और समृद्ध विरासत को लेकर पहचाना जाता है। आज के समय में अपनी संस्कृति को सहेजने का जो कार्य डेंगगुड़ा के स्कूली बच्चों ने उठाया है। वह बहुत ही प्रशंसनीय है। सांसद महेश कश्यप ने इस अतुलनीय कार्य में लगे बच्चों, उनके पालकों और शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी है। इस संवाददाता से चर्चा में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि वे जल्द ही समय निकालकर डेंगगुड़ा पारा झारतरई स्कूल जाएंगे और संग्रहालय को देखेंगे।

राहुल गांधी की पदयात्रा जैसी अनुभूति दीपक बैज की पदयात्रा में कर रहे हैं ग्रामीण और कार्यकर्ता

0
  • छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में बढ़ता जा रहा है कारवां
  •  और भी बढ़ती जा जा रही है दीपक की आभा

अर्जुन झा

जगदलपुर:छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा छत्तीसगढ़ में फैली अराजकता, लगातार हो रही हत्या, बलात्कार, लूट की घटनाओं, सरकार के अपराधों पर अंकुश न लगा पाने और अपराधियों की निरंकुशता के विरोध में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा आरंभ की गई है।

दूसरे दिन की पदयात्रा कसडोल से भारी जन सैलाब के साथ आरंभ की गई। क्षेत्रीय विधायक, प्रदेश के बड़े नेताओं में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ आकाश शर्मा पंकज शर्मा मलकीत सिंह गैदू, शेषराज हरबंस, बालोद जिले के कांग्रेस नेता विकास चोपड़ा, दल्ली राजहरा के रतिराम कोसमा, दीनाराम चेलक, गोपाल प्रजापति, विकास भेड़िया, मेघनाथ साहू भी पूरे जोश खरोश के साथ पदयात्रा में दीपक बैज के साथ कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते रहे। पदयात्रा के आगे आगे सेवा दल के कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा बुलंद करते हुए साथ चल रहे थे। पदयात्रा के रास्ते में जो भी गांव पड़ रहा था, वहां की महिलाएं और ग्रामीण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की आरती उतार कर उनका अभिनंदन व स्वागत कर रहे थे। जयकारे लगाए जा रहे थे। पदयात्रा में गांव-गांव से युवाओं बुजुर्गों के साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी भाग लिया। इस तरह पदयात्रा बहुत ही जोश के साथ आगे बढ़ रही थी। कल पूरा दिन लगातार चलने के बाद भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के चेहरे का तेज देखते ही बन रहा है। कांग्रेस के नेता जो लोग स्थाई रूप से पदयात्रा में चल रहे हैं उनमें भी दीपक बैज के करीब चलते रहने की होड़ लगी हुई है। जैसे-जैसे दीपक बैज का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी की बेचैनी उतनी ही बढ़ती जा रही है। दोपहर का भोजन उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर किया। कार्यकर्ता अपने नेता को अपने बीच पाकार अभिभूत हो रहे हैं। जो कार्यकर्ता राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे वह भी इस छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल होकर खुद को गोरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपक बैज जी की पदयात्रा में शामिल होकर उन्हें राहुल गांधी  की पदयात्रा जैसी अनुभूति हो रही है।

कलेक्टर हरिस एस. ने लाला जगदलपुरी लायब्रेरी का किया निरीक्षण

0
  • बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर दिया बल 

जगदलपुर कलेक्टर हरिस एस. ने शुक्रवार को शहर के मध्य में स्थित लाला जगदलपुरी सेंट्रल लायब्रेरी का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने लायब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्कृष्ट पुस्तकों की उपलब्धता, पत्रिकाओं की सुलभता तथा ऑनलाइन अध्ययन की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने युवाओं के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने और भविष्य की संभावनाओं के मद्देनजर सेंट्रल लायब्रेरी को अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ढाई क्विंटल गांजा के साथ हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

0
  • लग्जरी कार में ओड़िशा से गांजा लेकर हरियाणा जा रहे थे आरोपी
  •  बरामद गांजे की कीमत 25 लाख रुपए से ज्यादा 

अर्जुन झा

नगरनार बस्तर के रास्ते अब हरियाणा तक में गांजे की तस्करी होने लगी है। नगरनार पुलिस ने गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने लग्जरी फारच्यूनर कार से गांजा तस्करी कर रहे हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से ढाई क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत 25 लाख 15 हजार रुपए बताई गई है।

बस्तर के रास्ते सरहदी राज्य ओड़िशा से विभिन्न राज्यों तथा छत्तीसगढ़ के मैदानी जिलों में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी होती है। ओड़िशा से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम ने 26 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम माचकोट चौक के पास नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की फारच्यूनर कार एचआर 20 एडी 0059 को जिसे रोका। कार चालक नवीन कुमार सैमी पिता सेतसिंग सैमी जाति बैरागी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जामनी तहसील सफीतो थाना पीलू बेड़ा जिला जींद हरियाणा एवं योगेश कुमार पुनिया पिता मामन सिंह पुनिया जाति जाट उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम सिंधवी खेरा तहसील थाना जींद हरियाणा को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर कार से 48 पैकेटों में भरा 251 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत 25 लाख 15 हजार रूपए बताई गई है। गांजा, परिवहन में प्रयुक्त कार,एक मोबाईल फोन को जप्त कर लिया गया है। बरामद माल की कुल कीमत 45 लाख 16 हजार 500 रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ का धारा 20 (ख) i (ग) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस मामले को पकड़ने में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सहायक उप निरीक्षक जदुराम बघेल, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, विनोद यादव आरक्षक चेतन बघेल, चंद्रकुमार कंवर, राजेश कश्यप, डीएसएफ आरक्षक मनोज कश्यप, कार्तिक नाग, भास्कर भारद्वाज, सैनिक जगन्नाथ नाग का विशेष योगदान रहा है।

कर्मचारी रहे हड़ताल पर

0
  •  ठप रहा सभी सरकारी दफ्तरों का कामकाज 

बकावंड ब्लॉक अधिकारीकर्मचारी फाउंडेशन बकावंड के पदाधिकारी सदस्यों ने महंगाई भत्ता और केंद्र के समान वेतनमान की मांग को लेकर आज 27 सितंबर को रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया। अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन संघ से जुड़े तमाम कर्मचारियों ने 27 सितंबर को काम बंद कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। वहीं इस वजह से जनता को हुई असुविधा के लिए फेडरेशन संघ ने खेद व्यक्त किया है। हड़ताल के तहत प्रदेशभर के अधिकारी और कर्मचारी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते रहे।

कर्मचारी संगठन का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव के दौरान दी गई गारंटी पूरी नहीं हुई है। जिससे नाराज होकर यह कदम उठाना पड़ा है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस आंदोलन की तैयारी एक दिन पहले ही पूरी कर ली थी।कर्मचारी संगठन का कहना है कि कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाए। वर्ष 2019 से लंबित डीए की राशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित किया जाए। चार स्तरीय वेतनमान लागू किया जाए। अवकाश नगदीकरण की सीमा 240 दिनों से बढ़ाकर 300 दिन की जाए। महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान दरअसल सरकार सितंबर माह में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।हालांकि इसेi लेकर कोई अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन लंबे समय से इंतजार के बाद अब सरकारी कर्मचारियों की उम्मीदें टूट गई हैं।

वीर नारायण सिंह की राह पर चल पड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

0
  • सोनाखान की माटी को नमन कर किया न्याय यात्रा का आगाज 

अर्जुन झा

जगदलपुर.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज 27 सितंबर को उस धरती की माटी को नमन कर प्रदेश की भाजपा सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया, जिस धरती से आदिवासी योद्धा शहीद वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका था। संयोग देखिए कि दीपक बैज भी आदिवासी हैं।

बस्तर संभाग के धाकड़ आदिवासी नेता, पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज कांग्रेस के वो सिपाही हैं, जो वन मैन आर्मी के नाम से विख्यात हैं। वे सांसद रहते लोकसभा में सरकार के खिलाफ और बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के हितों को लेकर हमेशा आक्रामक मुद्रा में नजर आते रहे। सदन से बाहर सड़क पर भी उनके तीखे तेवर की बानगी अक्सर देखने को मिलती रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी दीपक बैज सत्ताधारी भाजपा के कथित कुशासन, अपराध, महिलाओं, युवतियों व बच्चियों के साथ बढ़ती दुराचार की घटनाओं को लेकर वे एक सशक्त विपक्षी नेता की भूमिका निभाते आ रहे हैं। बलौदा बाजार कांड और कवर्धा जिले के लोहारीडीह गांव की घटना को लेकर दीपक बैज ग्राउंड जीरो पर पहुंचे थे। दोनों घटनाओं का बारीकी से अध्ययन करने के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अब प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज 27 सितंबर से बड़ा मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं को साथ लेकर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत की है। बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी और सोनाखान की पावन माटी को माथे पर लगाकर दीपक बैज ने आज छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का श्रीगणेश किया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह, स्वाभिमान, बलिदान की भूमि सोनाखान पहुंचकर दीपक बैज ने कांग्रेसजनों के साथ शहीद वीर नारायण सिंह को नमन, स्मरण कर छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि सोनाखान की पवित्र माटी में जन्मे आदिवासी सपूत शहीद वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लिया था। देश की आजादी की लड़ाई में वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं कांग्रेस के हमारे पूर्वजों ने भी इस देश के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। अब हमें आज के काले अंग्रेजों से हक के लिए लड़ना पड़ रहा है। श्री बैज ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ महतारी और उसकी हर संतान को न्याय दिलाने दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। हमारी यह छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा उसी लड़ाई का एक हिस्सा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS