City Media - Page 26 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 26

बारातियों से भरी बस में लगी आग, बड़ा हादसा टलागियर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट की आशंका, 70 बाराती सुरक्षित बाहर निकाले गए

0

बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में जगतरा मंदिर के पास देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बारातियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 12:05 बजे की बताई जा रही है। बस कांकेर से बालोद जिले के बड़गांव की ओर जा रही थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चलते वाहन में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में धुआं पूरी बस में फैल गया, जिससे करीब 70 बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति गंभीर होते देख कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि अन्य यात्री तुरंत नीचे उतर गए।

बताया जा रहा है कि बस के गियर बॉक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। चालक ने पहले आग पर काबू पाने के लिए पानी डालने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैल गई। हालांकि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे जनहानि टल गई।इस दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति का हाथ बस के दरवाजे में फंस गया, जिससे वह हल्का घायल हो गया। वहीं बस में रखा सामान—कपड़े, बैग व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।घटना के बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर सभी बारातियों को सुरक्षित बड़गांव (डौंडीलोहारा ब्लॉक) पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी

0

बालोद। जिले में दरमियानी रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुंदा थाना क्षेत्र के गब्दी गांव निवासी फ्लैश कुमार पफ्रांशु (उम्र 24 वर्ष) एवं संतोषी बाई (उम्र 40 वर्ष) ने पाकुरभाट क्षेत्र में पहुंचकर फांसी लगा ली।

बताया जा रहा है कि दोनों कल से घर से निकले हुए थे और देर रात यह कदम उठा लिया।जानकारी के अनुसार, महिला का एक 19 वर्षीय पुत्र भी है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

अछोली–परसुली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौके पर मौत

0

बालोद/देवरी। जिले में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। अछोली राइस मिल के पास, परसुली (देवरी) के नजदीक ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक भुरका भाट के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रक नांदगांव की ओर से दल्ली राजहरा की तरफ जा रही थी, तभी अछोली–परसुली मार्ग पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा लगातार सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं गंभीर सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों की जान जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में सनसनी

0

बालोद। जिले में दरमियानी रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुंदा थाना क्षेत्र के गब्दी गांव निवासी फ्लैश कुमार पफ्रांशु (उम्र 24 वर्ष) एवं संतोषी बाई (उम्र 40 वर्ष) ने पाकुरभाट क्षेत्र में पहुंचकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि दोनों कल से घर से निकले हुए थे और देर रात यह कदम उठा लिया।
जानकारी के अनुसार, महिला का एक 19 वर्षीय पुत्र भी है। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

बालोद: पाकुरभाट के पास कार-बाइक की टक्कर, मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

0

बालोद जिले में आज शाम लगभग 5:00 से 5:30 बजे के बीच पाकुरभाट के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल कार का क्रमांक CG 08 AC 9996 है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

सरकारी आईटीआई में लापरवाही: मजदूरी कराते समय छात्र की पांच उंगलियां कटीं, जांच के आदेश

0

सरकारी आईटीआई में लापरवाही: मजदूरी कराते समय छात्र की पांच उंगलियां कटीं, जांच के आदेश
बालोद/डौंडी लोहारा।
जिले के डौंडी लोहारा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रशिक्षण के नाम पर छात्रों से मजदूरी कराए जाने के दौरान हुए हादसे में एक छात्र की दोनों हाथों की पांच उंगलियां कट गईं। घटना के बाद संस्थान प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईटीआई परिसर में शौचालय निर्माण का कार्य चल रहा था। बुधवार सुबह दो छात्र ट्रॉली से ईंट ढुलाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली में छात्र की उंगलियां दब गईं, जिससे उसके दोनों हाथों की कुल पांच उंगलियां कटकर अलग हो गईं। हादसे के बाद संस्थान में अफरा-तफरी मच गई।
घायल छात्र को तत्काल नजदीकी शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है।
छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई दिनों से उनसे जबरन मजदूरी करवाई जा रही थी। मना करने पर प्राचार्य और संबंधित शिक्षकों द्वारा धमकाया जाता है और अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। छात्रों का कहना है कि प्रशिक्षण के नाम पर निर्माण कार्य कराना नियमों के विरुद्ध है।
प्रशासन हरकत में, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद अभिभावकों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने दोषी प्राचार्य और शिक्षकों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
बाइट (छात्र – पुरुषोत्तम कुमार रावटे):
“हम लोगों से कई दिनों से मजदूरी कराई जा रही थी। मना करने पर डांटते और धमकाते थे। आज हादसा हो गया, इसमें हमारी कोई गलती नहीं है।”
बाइट (छात्र – राजेश कुमार कुर्रे):
“हम यहां पढ़ने आए हैं, लेकिन हमसे काम मजदूरों जैसा कराया जा रहा है। सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।”
बाइट (एसडीएम शिवनाथ बघेल):
“मामले की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

दल्ली राजहरा–बालोद मार्ग पर दर्दनाक हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम

0

दल्ली राजहरा/बालोद। दल्ली राजहरा–बालोद मुख्य मार्ग पर टोल प्लाजा के पहले गुजर्रा के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क मरम्मत के नाम पर जगह-जगह गहरे गड्ढे खोद दिए गए थे, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के नीचे जा फंसी और युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।सूत्रों के अनुसार मृतक योग ग्राम गुजर्रा का निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने शव को सड़क से उठाने से इंकार कर दिया।आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है और मरम्मत कार्य के दौरान न तो कोई चेतावनी संकेत लगाए गए और न ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए, जिसके चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोग दहशत में हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

5 वर्षीय बालक की जीवनरक्षक आपातकालीन शल्य चिकित्सा शहीद अस्पताल में सफलतापूर्वक संपन्न

0

घटना का विवरण भेड़ी गाँव निवासी एक 5 वर्षीय बालक दिनांक 14 अप्रैल 2026 को खेलते समय एक दोपहिया वाहन से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के पश्चात बालक के परिजनों ने उसे निकटवर्ती अस्पताल में ले जाकर उपचार कराया | परंतु स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सको ने बच्चे को हायर सेण्टर रेफेर कर दिया जिसके बाद बच्चे के परिजन उसे दिनांक 15 अप्रैल 2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे शहीद अस्पताल लेकर आए।भर्ती के समय बालक की स्थितिशहीद अस्पताल लाए जाने पर बालक की स्थिति अत्यंत गंभीर थी। बालक हीमोरेजिक शॉक (Haemorrhagic Shock) की अवस्था में था तथा पेट के अंदर आंतरिक रक्तस्राव हो रहा था।

विशेषज्ञ चिकित्सा दल ने तुरंत बालक को भर्ती कर आपातकालीन पुनर्जीवन (Emergency Resuscitation) प्रारंभ किया तथा आवश्यक रक्त चढ़ाया गया।आपातकालीन शल्य चिकित्साबालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी रात्रि आपातकालीन कॉल लेते हुए Exploratory laprotomy and Spleenectomy ऑपरेशन किया गया, जो रात्रि लगभग 02:30 बजे तक चला। ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि बालक की प्लीहा (Spleen) दो भागों में विभाजित हो गई थी तथा उससे जुड़ी हुई नसें भी अपने स्थान से टूट गई थीं।ऑपरेशन उपरांत देखभाल एवं उपचारसफल शल्य चिकित्सा के पश्चात बालक को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। भविष्य में होने वाले संक्रमणों (Infections) को रोकने हेतु प्रोफाइलेक्सिस (Prophylaxis) के रूप में एंटीबायोटिक का पूर्ण खुराक दिया गया। बालक की स्वास्थ्य स्थिति में उत्तरोत्तर सुधार देखा गया।बालक को दिनांक 22 अप्रैल 2026 को अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। भविष्य में स्वस्थ जीवन हेतु बालक को एक विशेष टीकाकरण (Vaccination) की आवश्यकता होगी, जो शहीद अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में सम्पन्न होगा।आयुष्मान भारत योजना: बालक का संपूर्ण इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क सम्पन्न हुआ है। शहीद अस्पताल प्रत्येक पात्र नागरिक को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है।“शहीद अस्पताल का विशेषज्ञ चिकित्सा दल बालक के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता है तथा आश्वस्त करता है कि भविष्य में भी आवश्यक चिकित्सीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता रहेगा।“

डौण्डी लोहारा में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

0

डौण्डी लोहारा (बालोद)। मंगलवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम रेगनी निवासी रोशन भंडारी (उम्र 40 वर्ष) और रिखीराम (उम्र 45 वर्ष) संबलपुर से एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान डौण्डी लोहारा के पास दीपाशा राइस मिल के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार क्रमांक CG 07-1371 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चला रहे रोशन भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं बाइक में पीछे बैठे रिखीराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही डौण्डी लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0

डौण्डी लोहारा (बालोद)। मंगलवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम रेगनी निवासी रोशन भंडारी (उम्र 40 वर्ष) और रिखीराम (उम्र 45 वर्ष) संबलपुर से एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान डौण्डी लोहारा के पास दीपाशा राइस मिल के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार क्रमांक CG 07-1371 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चला रहे रोशन भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं बाइक में पीछे बैठे रिखीराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही डौण्डी लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

MOST POPULAR

HOT NEWS