City Media - Page 225 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 225

यहां अब 5 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन

0
  •  शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना पर अमल
  • थोक सब्जी मंडी में प्रस्तावित स्थल का महापौर, आयुक्त ने लिया जायजा 

जगदलपुर नगर में गरीब मजदूर तबके के लोगों को अब रोज महज पांच रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना का संचालन जल्द ही जगदलपुर शहर में शुरू किया जाएगा। इसके लिए संजय मार्केट पुलिस चौकी के निकट होलसेल सब्जी मार्केट के प्रथम तल को चयनित किया गया है।

श्रम पदाधिकारी कार्यालय से निगम आयुक्त को एक पत्र जारी किया गया है। इस योजना के तहत निर्धन परिवार के सदस्यों को किफायती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके तहत गरीबों को भरपेट भोजन पांच रुपए में मिलेगा। भोजन में पका हुआ चावल, दाल, सब्जी, अचार सहित अन्य चीजें दी जाएंगी। कुछ जिलों में यह योजना काफी कारगर साबित हुई है। अब इसका विस्तार अन्य जिलों में किया जा रहा है। योजना में बस्तर जिले को भी शामिल किया गया है। इस योजना के तहत श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को योजना का लाभ मिलेगा। यदि कोई निर्माण श्रमिक है, किंतु उसका पंजीयन नहीं हुआ है तो वे श्रमिक भी पात्र होंगे परंतु उन्हें भी संबंधित मंडल में पंजीयन कराना आवश्यक होगा। समय-समय पर अधिकारियों द्वारा भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया जाएगा। महापौर संजय पाण्डे अपने एमआईसी सदस्यों व पार्षदों के साथ स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। उनके साथ निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित नगर निगम के स्टाफ मौजूद रहे। संजय पाण्डे ने कहा शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना उन श्रमिकों एवं गरीबों के लिए कारगर साबित होगी, जो काम के दौरान भोजन करने घर नहीं जा पाते और जो नगर के दूरस्थ वार्डों एवं आसपास के गांवों से यहां काम करने आते हैं। अब उन्हें 5 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। यह योजना श्रम विभाग व नगर निगम के माध्यम से संचालित की जाएगी। महापौर के साथ निर्मल पाणिग्रही, संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, पंकज आचार्य, कृष्णा ठाकुर, विरेंद्र जोशी, निगम स्टाफ उपस्थित रहे।

बोतल से फिर बाहर निकल आया कांग्रेस सरकार के दौरान हुए तेंदूपत्ता बोनस घोटाले का जिन्न

0
  •  पूर्व विधायक मनीष कुंजाम समेत कई लोगों के ठिकानों पर एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा
  • कांग्रेस शासन काल के दौरान हुआ था 6 करोड़ 54 लाख का घपला
  • पूर्व विधायक कुंजाम ने ही उठाया था यह मामला

अर्जुन झा

जगदलपुर: बस्तर संभाग में हुए करोड़ों के तेंदूपत्ता घोटाले का जिन्न फिर बोतल से बाहर निकल आया है। इसे लेकर राज्य की जांच एजेंसियां एसीबी और ईओडब्ल्यू फिर एक्शन मोड में आ गई हैं। एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीमें बस्तर संभाग के सुकमा जिले में आज पूर्व विधायक मनीष कुंजाम और तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े प्रबंधकों के ठिकानों पर आज छापेमारी कर रही हैं।

सुकमा जिला मुख्यालय और कोंटा में गुरुवार सुबह से एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापामार करवाई चल रही है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के अलावा तेंदूपत्ता प्रबंधकों के यहां छापा मार करवाई की गई। तेंदूपत्ता प्रबंधकों के खिलाफ तेंदूपत्ता बोनस वितरण की गड़बड़ी की शिकायतें आ रही थी। गुरुवार सुबह 6 बजे से जिले में फिर एकबार फिर एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमार कार्रवाई चल रही हैं। प्रबंधकों के घरों में रेड की गई है। साथ की पूर्व विधायक सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के घर में भी छापेमारी चल रही है। सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस राशि मामले घोटाले के आरोप लगे थे। ग्रामीण आदिवासी तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस के लगभग 6 करोड़ 54 लाख रुपए से भी ज्यादा की राशि के गबन के आरोप लगे हैं। तेंदूपत्ता बोनस की यह राशि वर्ष 2021 और 2022 की बताई जा रही है। इस तेंदूपत्ता बोनस मामले को लेकर मनीष कुंजाम बार बार जांच और कार्रवाई के लिए प्रशासन को आवेदन देते आए हैं। जिसके बाद जांच में सुकमा डीएफओ अशोक पटेल पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित भी किया गया था। उसके बाद उनके घर पर एसीबी और ईओडब्ल्यू की रेड पड़ी थी। अब सुकमा जिले के कांग्रेस नेता और सीपीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बदले भी कार्रवाई कर रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनवा में सीपीआई के भाजपा का समर्थन नहीं करने के कारण मनीष कुंजाम के घर पर जांच टीमें भेजी गई हैं और उनको बदनाम करने की तैयारी की हैं।

इनके घर पर छापेमारी

छापेमारी एवं जांच पूर्व विधायक एवं सीपीआई नेता मनीष कुंजाम, कोंटा प्रबंधक शरीफ खान, पलचलमा प्रबंधक वेंकट रवाना, फूलबगड़ी प्रबंधक राजे शेखर पुराणिक, जगरगुंडा प्रबंधक रवि गुप्ता, मिसीगुड़ा प्रबंधक राजेश आयतु, एर्राबोर प्रबंधक महेंद्र सिंह, गोलापल्ली प्रबंधक सत्यनारायण पयाम व तेलंगाना मरईगुड़ा प्रबंधक सत्यनारायण पयाम के घरों पर चल रही है। विगत 8 मार्च को सुकमा डीएफओ अशोक पटेल के यहां छापा मार करवाई की गई थी। जहां से कैश और सोना बरामद हुआ था।

भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने प्रदेशवासियों को दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं

0
  •  हमेशा दीन दुखियों की सेवा के लिए रहें तत्पर 

बालोद भाजपा नेता सौरभ लूनिया ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

लूनिया ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान महावीर ने अपने जीवन से सत्य, अहिंसा, करुणा और अपरिग्रह जैसे महान मूल्यों का जो संदेश दिया, वह आज के सामाजिक और नैतिक जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक है।  लूनिया ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा को सर्वोच्च धर्म और दया तथा प्रेम को जीवन का आधार बताया। उन्होंने समरसता, सह-अस्तित्व और शांति का मार्ग दिखाया।

उनकी शिक्षाएं न केवल धार्मिक आस्था का आधार हैं, बल्कि वे मानवता को एक नई दिशा देने वाली प्रेरणा भी हैं। सौरभ लूनिया ने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया कि वे भगवान महावीर जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और दीन-दुखियों, जरूरतमंदों तथा समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें।

पिता के पुण्य स्मृति एवं महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर राहगीरों को पिलाया गया दूध कोलड्रिंक

0

पिता की पुण्यतिथि के एवं महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में राहगिरो को पिलाया गया दूध कोल्ड ड्रिंक

जनसेवा और परोपकार के भरे हुए स्वर्गीय कमलचंद जैन का आज से 2 वर्ष पूर्व 9 अप्रैल 2023 को देहांत हो गया था l उनकी जन सेवा और परोपकार को आगे बढ़ते हुए उनके बेटे क्रांति जैन ( संचालक क्रांति मेडिकल स्टोर्स ) ने स्व. कमल चंद जैन के आज दूसरे पुण्य स्मृति मे महावीर जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर सेवा को सर्वोपरि मानते हुए अत्यधिक गर्मी को देखते हुए आने जाने वाले राहगीरो को गुप्ता चौक मे दूध का शर्बत पिलाया l

परोपकार से जुड़े क्रांति जैन पिता के प्रेरणा एवं स्मृति मे अभी तक 38 शिविर का निःशुल्क आयोजन किया जा चुका है l जिसमे निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, होमियोपैथी चिकित्सा शिविर, एलौपैथी चिकित्सा शिविर, , आंख जांच शिविर , दंत चिकित्सा शिविर , रक्त जांच शिविर , गरीबो को भोजन, निःशुल्क चश्मा वितरण, फिजिओ थेरेपी शिविर, नेचुरोथारेपी शिविर, चुम्बकीय चिकित्सा शिविर आदि कई प्रकार का जन सेवा कार्य किया जा चुका है l

आज के इस आयोजन में क्रांति जैन , प्रकाश चोपड़ा, विनोद गुणधर, पंकज छाजेड, सुमित जैन, जसराज जैन, गौतम बाफना, अक्षय छाजेड, नीलम गुणधर, निखिल लालवानी सुभाष बंठिया आदि मौजूद थे l

नक्सलियों ने शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की उठाई मांग

0
  •  प्रवक्ता रुपेश ने जारी किया लंबा चौड़ा पर्चा
  • गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान का किया जिक्र

अर्जुन झा-

जगदलपुर नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो ने शांति वार्ता के लिए अनुकूल माहौल बनाने की मांग राज्य सरकार से की है। संगठन का कहना है कि बिना हिंसा रुके शंति वार्ता संभव नहीं है। संगठन ने बड़े नक्सली नेताओं के पलायन की बात को भी खारिज किया है। पर्चे में राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान का भी जिक्र है।

नक्सली संगठन के प्रवक्ता रुपेश ने कहा है कि हम शांति वार्ता के लिए तैयार हैं, मगर इसके लिए सरकार को अनुकूल माहौल तैयार करना होगा। इसके लिए सबसे पहले जरूरी है बस्तर में हो रहे हत्याकांड को रोकना। रुपेश ने कहा है कि इन हत्याकांडों से आम बस्तर वासी दहशत के साये में जीवन यापन करने मजबूर हैं। ग्रामीण पलायन कर रहे हैं। कथित हत्याकांड को लेकर रुपेश का उद्देश्य संभवतः मुठभेड़ों में मारे जा रहे नक्सलियों से है। रुपेश ने ने गृहमंत्री विजय शर्मा के बयान का हवाला देते हुए इंकार किया कि उनके संगठन की केंद्रीय कमेटी अनुकूल माहौल बनाने की मांग की है, लेकिन रुपेश ने यह भी कहा है कि बगैर अनुकूल माहौल बनाए शांति वार्ता हो नहीं सकती।रुपेश ने कहा है कि सरकार ने अभी जो रुख अपनाया हुआ है उसका और आत्मसमर्पण को समस्या का हल मानने का विरोध होना चाहिए।रुपेश ने कहा है कि शांति वार्ता की प्रक्रिया को लेकर नेतृत्वकर्ता साथियों और स्थानीय नेतृत्व की राय लेना जरूरी है, मगर सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियानों के बीच यह संभव नहीं होगा। इसलिए ऐसे अभियानों पर रोक लगनी चाहिए। इसका संकेत मिलते ही हम शांति वार्ता के लिए तैयार हो जाएंगे और उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा उठाए गए मुद्दों को भी हम अपने एजेंडे में शामिल कर सकते हैं। रुपेश ने अनुकूल माहौल निर्माण हेतु जनवादी संगठनों, बुद्धिजीवियों और पत्रकारों से भी आगे आने की अपील नक्सली संगठन ने की है। बस्तर से शीर्ष नक्सली नेतृत्व के भाग जाने की बात को गलत बताते हुए रुपेश ने कहा है कि अगर ऐसा होता तो हमारी एसजेडसी मेंबर कामरेड रेणुका उर्फ चैते ने अस्वस्थता के बावजूद अपनी जान कुर्बान कर दी। जबकि उसके सैकड़ों मददगार हैं। रुपेश ने कहा कि हत्याकांडों को जायज ठहराने के लिए हमें विकास विरोधी करार दिया जाता है, जबकि हम स्कूल, सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाएं बस्तर के लोगों को मिले इस बात के पक्षधर शुरू से रहे हैं। हम यहां के मूल निवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से बेदखल किए जाने का विरोध करते हैं। अंत में रुपेश ने सब जोन की कमेटियों, कमांडोज और कमांडरों से शांति वार्ता के बारे में सजगता से काम करने को कहा है। रुपेश ने पुलिस जवानों को अपना ही भाई बताते हुए कहा है कि हमें आपस में लड़ाने की स्थिति पैदा की गई है, इसलिए शांति वार्ता के हमारे प्रयास का समर्थन करें।

सुशासन तिहार का जायजा लेने पहुंचे महापौर संजय पांडे

0
  • कहा- पारदर्शिता से हो समस्याओं का समाधान 

जगदलपुर सुशासन तिहार-2025 के आयोजन के संबंध में महापौर संजय पाण्डे ने अधिकारी कर्मचारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा निगम क्षेत्र के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण सीमित अवधि में किया जाए। उन्होंने बताया सरकार शासन के प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावशीलता और जन-हितैषी प्रशासन की स्थापना को लेकर कटिबद्ध है।

 

महापौर संजय पांडे ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन सीधे आम जनता से जुड़कर, उनकी समस्याओं को समयबद्ध ढंग से सुलझाने का कार्य करेगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य में सुशासन की स्थापना को लेकर लगातार काम कर रही है। शासन प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आए, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो, इसका लाभ समाज के उन वर्गों को तत्परता से मिले, जिनके लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसको लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर प्रभावी पहल की जा रही है। मालूम हो कि यह तिहार प्रदेश में सुशासन की सशक्त स्थापना, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस तिहार को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध चिन्हित स्थलों पर समाधान पेटी रखी गई है। लोग उसमें आवेदन डाल सकते हैं।

छोटे देवड़ा में श्रीराम जन्मोत्सव की रही धूम

0
  •  श्रीराम नवमी पर गांव में निकली भव्य शोभायात्रा 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में भगवान श्रीरामचंद्र का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

रामनवमी के अवसर पर छोटे देवड़ा गांव में स्थित माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को पूरे गांव का भ्रमण कराते हुए मातागुड़ी में समापन किया गया। लोगों ने अपने घरों के सामने रामजी की पूजा अर्चना की। भगवान श्रीराम की आकर्षक शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और डीजे के धुन पर जमकर थिरके। श्रीराम के जयकरो से पूरा छोटे देवड़ा गूंज उठा। शोभायात्रा का आयोजन रामनवमी समिति छोटे देवड़ा द्वारा किया गया था। शोभायात्रा में श्रीराम लला की झांकी के सामने बस्तरिया ढोल बाजा की मधुर धुन पर बड़े हर्षोल्लास के साथ ग्रामीण थिरकते रहे। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच संतोष कुमार कश्यप, उप सरपंच राहुल सोनवानी, देवा साहू, अनंत गोयल, माता सिरहा, बालू सिरहा, आठपहरिया, माटी पुजारी व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

महापौर संजय पाण्डे ने सुनी नगरवासियों की समस्या, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

0
  • समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: महापौर संजय पाण्डे 
  • शहर की हर समस्या का होगा त्वरित समाधान: महापौर संजय 

जगदलपुर महापौर संजय पाण्डे ने नगरवासियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान हेतु आज नगर निगम कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नागरिकों ने सड़क, सफाई, पानी आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा।

समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए महापौर संजय पाण्डे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना नगर निगम की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने विभाग प्रमुखों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने नगरवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए निगम निरंतर प्रयासरत रहेगा। नगरवासियों ने महापौर के इस संवेदनशील और तत्पर रुख की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुझावों का मेयर ने लिया जायज़ा

सुशासन तिहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर निगम द्वारा आयोजित समाधान शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों के साथ पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में महापौर संजय पाण्डे ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाधान शिविर का दौरा किया। उन्होंने वहां प्राप्त हो रहे आवेदनों और नागरिकों की समस्याओं का गहनता से जायज़ा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान कर शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी पूरी तन्मयता से इस पहल को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के सभी वर्गों से तत्परता से संवाद एवं समाधान के उद्देश्य से सुशासन तिहार की शुरुआत 8 अप्रैल से की गई है। इस अभियान के अंतर्गत 08 से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जा रहे हैं। दूसरे चरण में इन आवेदनों का निराकरण 12 अप्रैल से 4 मई के मध्य संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में आम जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु आगामी 5 मई से 31 मई तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आवेदकों को उनके आवेदनों में उल्लेखित समस्याओं का यथासंभव त्वरित समाधान किया जाएगा।

राजनीतिक प्रकरणों की वापसी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय: विजय शर्मा

0
  •  नारायणपुर जिले के दो दर्जन लोगों को राहत
  •  धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला था दर्ज
  •  राजनीतिक लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए नहीं किया जाएगा दंडित: डिप्टी सीएम शर्मा 

जगदलपुर पुलिस में दर्ज राजनैतिक प्रकरणों को वापस लेने के विष्णु देव साय सरकार के फैसले से बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के भी दो दर्जन लोगों को बड़ी राहत मिली है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम करार दिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष शासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज 103 गैर गंभीर राजनीतिक प्रकरणों की वापसी का निर्णय लिया है। गृह विभाग द्वारा जिलों से प्राप्त रिपोर्ट और विस्तृत समीक्षा के बाद मंत्रिमंडलीय उप समिति की अनुशंसा पर यह फैसला लिया गया। न्यायालय से विधिवत स्वीकृति मिलने के बाद 41 प्रकरणों में अभियुक्तों को राहत प्रदान की गई और संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से उनके नाम हटा दिए गए। नारायणपुर जिले के एक प्रकरण को वापस लिया गया है। धार्मिक भावनाओं को उकसाने और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करने के मामले में नारायणपुर जिले के रुपसाय सलाम, अंकित नंदी, पवन कुमार, अतुल नेताम, डोमेंद्र यादव, रमेश पोटाई, मंगलू राम कावड़े, लहरु राम नेताम, राम नेताम, निरंजन करंगा, राजू दुग्गा,सुकमन नेताम, लछु राम कोर्राम, रामसिंह हिचामी, मंगतू राम करंगा, आसमान नेताम, सूरज कोर्राम, दिनेश सलाम, सुरेश कुमार, राजाराम कावड़े, लच्छराम साहू, नरेंद्र नाग, अनूप कुमेटी और लच्छन नेताम के विरुद्ध सन 2023 में अपराध दर्ज किया गया था। न्यायालय द्वारा 14 दिसंबर 2024 को इस प्रकरण की वापसी को स्वीकृति दी गई। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन की सरकार है। हमारी सरकार में किसी भी निर्दोष के साथ गलत नही होने दिया जाएगा। लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में कई ऐसे राजनीतिक प्रकरण दर्ज किए गए थे, जो केवल लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रयोग का हिस्सा थे। हमारी सरकार की नीति हमेशा यही रही है कि राजनीतिक कारणों से किसी भी निर्दाेष व्यक्ति को झूठे मुकदमों में न फंसाया जाए। इसलिए हमारी सरकार ने निष्पक्षता के साथ इन मामलों की समीक्षा कर ऐसे सभी गैर गंभीर मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री शर्मा ने आगे कहा कि हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और किसी भी नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। यह निर्णय न केवल न्यायसंगत है बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। विपक्ष की तुष्टिकरण और दमनकारी नीतियों के विपरीत, हमारी सरकार पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुशासन में विश्वास रखती है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जो प्रकरण कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले या हिंसक गतिविधियों से जुड़े हुए थे, उनकी समीक्षा अलग प्रक्रिया के तहत की गई है। लेकिन जिन मामलों में केवल राजनीतिक विरोध या लोकतांत्रिक आंदोलन हुआ था और किसी प्रकार की हिंसा नहीं हुई थी, उन्हें न्यायालय से स्वीकृति प्राप्त कर वापस लिया गया है। हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है हम जनता के हक की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र की भावना को मजबूत करेंगे और राजनीतिक द्वेष के आधार पर लिए गए निर्णयों को सुधारेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार जनता की सरकार है और हम किसी भी निर्दाेष व्यक्ति पर बेवजह कानूनी बोझ नहीं डालने देंगे।

ऎसी है वापसी की प्रक्रिया

राजनीतिक प्रकरणों की वापसी एक विस्तृत और कानूनी प्रक्रिया के तहत की जाती है। सबसे पहले राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में दर्ज राजनीतिक प्रकरणों की समीक्षा की जाती है। गृह विभाग द्वारा संबंधित जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाता है कि कौन-से मामले गंभीर प्रकृति के नहीं हैं और जिनमें हिंसक घटनाएं शामिल नहीं हैं। इसके बाद मंत्रिमंडलीय उपसमिति की अनुशंसा उपरांत, प्रकरण को मंत्रिपरिषद में अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जाता है। अनुमोदन प्राप्त होने के बाद न्यायालय में प्रकरण वापसी का आवेदन प्रस्तुत किया जाता है। न्यायालय द्वारा इस मामले की विधिवत समीक्षा के उपरांत अभियुक्तों को राहत प्रदान करने की अनुमति दी जाती है। न्यायालय की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद संबंधित पुलिस रिकॉर्ड से अभियुक्तों के नाम हटा दिए जाते हैं और उन्हें विधिवत मुक्ति प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। शासन स्तर पर इस निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान हो और राजनीतिक गतिविधियों के कारण उत्पन्न कानूनी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

नगर निगम की टीम ने पत्रकारों को चंटाई धूल

0
  • महापौर कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के सद्भावना मैच में हराया 

जगदलपुर नगर में आयोजित महापौर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सदभावना मैच में नगर निगम की टीम ने पत्रकारों को धूल चंटा दी। नगर पालिका निगम इलेवन के कप्तान संग्राम सिंह राणा एवं पत्रकार इलेवन के कप्तान धर्मेंद्र महापात्र रहे। टॉस नगर पालिका निगम ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। नगर पालिका निगम ने 10 ओवर के मैच मे 9 विकेट खोकर 54 रन बनाएं, सुरेश ने सर्वाधिक 12 गेंदो में 21 रन बनाए। कुबेर देवांगन ने 12 रनों का योगदान दिया। नगर निगम के निशांत खरे ने तीन विकेट लिए और निगम ने 2 रन से मैच जीत लिया।मैन ऑफ़ द मैच निशांत खरे रहे। नगर निगम इलेवन ने विनर कप जीतकर महापौर संजय पांडे को कप भेंट किया। पत्रकार इलेवन के अमन ने तीन विकेट लिए।

पत्रकार इलेवन के हीरालाल नाग ने सर्वाधिक 17 रन और बादशाह खान ने 10 रन बनाए। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव थे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ वित्त आयोग श्रीनिवास राव मद्दी ने की। विशिष्ट अतिथि जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडे एवं निगम के सभापति खेमसिंह देवांगन थे। एमआईसी मेंबर्स और पाषर्दगण तथा पत्रकार बंधु एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम के खिलाड़ियों में नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, एमआईसी मेंबर संग्राम सिंह राणा, शिव सोनी, लोकेश, निषाद खरे, कुबेर देवांगन, शैलेंद्र नाग, शुभम यदु, सुरेश नाग, निर्मल, राकेश थे। वहीं पत्रकार इलेवन के खिलाड़ियों में आकाश मिश्रा, बादशाह खान, अमन,धर्मेंद्र, हिमालय नाग, कार्तिक, मोनू, अशोक नायडू, प्रकाश, रजत, वाजिद शामिल थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS