माटवाडा में जहरीला फुटू खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार

0
36
  • फूड पायजिंनिग पीड़ितों की स्थिति अब सामान्य 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में जहरीला फुटू (मशरूम) खाने से एक परिवार के पांच सदस्य बीमार हो गए। पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरेसे बाहर है।

मामलाबीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत माटवाड़ा का है। गांव के एक ही परिवार के 5 लोग जहरीला फूटू (मशरूम) खाने से बीमार हो गए । रात में बीमार लोगों को भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इसके पूर्व धुसावड के 5-6 ग्रामीण फूड पायजिंनिग के शिकार हुए थे। मराठवाड़ा के ग्रामीणों के जहरीला फूटू खाने से बीमार लोगों की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। मरीजों का हालचाल जानने के बाद महेशगागड़ा ने चिकित्सक को त्वरित इलाज करने के लिए कहा। इस दरम्यान गागड़ा ने अन्य भर्ती मरीजों से मुलाक़ात कर हाल चाल जाना और आवश्यक स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। मरीजों के बारे में भैरमगढ़ ब्लाक के बीएमओ डॉ. रमेश तिग्गा ने बताया कि जहरीला फूटू की सब्जी खाने से पेट दर्द व उल्टी जैसे शिकायत शुरू हो गई। सभी का तत्काल इलाज किया गया। सभी मरीजों की स्थिति अभी सामान्य है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।