जगदलपुर जिला मुख्यालय जगदलपुर में कांग्रेस नेताओं ने बरसते पानी के बीच शिक्षा न्याय यात्रा निकाली और जिला शिक्षा कार्यालय का घेराव किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में स्कूलों व शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा न्याय यात्रा निकाली गई। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। कांग्रेसी भीगते हुए डीईओ कार्यालय पहुंचे और का घेराव किया। शिक्षा न्याय यात्रा में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल एवं अन्य पदादिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।



