City Media - Page 28 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 28

ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के तत्वावधान में 20 अप्रैल सोमवार को भगवान परशुराम जी प्राकाट्योत्सव विविध आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा

0

दल्लीराजहरा। ब्राह्मण समाज दल्लीराजहरा के तत्वावधान में स्थानीय श्रमवीर चौक के समीप वार्ड क्र.22 स्थित ब्राह्मण समाज भवन परिसर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को विक्रम संवत 2083, वैशाख शुक्ल पक्ष (अक्षय तृतीया) के पावन अवसर पर भगवान विष्णु जी के छठवें अवतार व ब्राह्मणों के इष्टदेव भगवान परशुराम जी का प्राकाट्योत्सव विविध आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रातः 09.00 बजे ब्राह्मण समाज भवन से बाइक रैली निकाली जाएगी, जो कि नगर भ्रमण करने के पश्चात वापस ब्राह्मण समाज भवन में पहुंचने पर बाइक रैली का समाप्त होगी।

प्रातः 10.30 बजे भगवान परशुरामजी का वैदिक विधि विधान से पूजा-अर्चना प्रारंभ एवं श्री सुंदरकांड पाठ, श्री हनुमान चालीसा का पाठ , संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ के बाद हवन,महाआरती व प्रसाद वितरण होगा तथा दोपहर 01:00 बजे से शाम 04.00 बजे तक महाप्रसाद व भोजन का कार्यक्रम रखा गया है।उपरोक्त सभी कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यगण सहपरिवार गरिमामय उपस्थिति प्रदान कर इस आयोजन का लाभ लें। ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता कमल शर्मा ने ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की ओर से उपरोक्त जानकारी दी है।

भीषण गर्मी का असर: प्रदेश के स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

0

बालोद, 16 अप्रैल 2026।प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी एवं लू से छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।हालांकि यह अवकाश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। साथ ही, विभाग द्वारा पूर्व में जारी समसंख्यक आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 की शेष शर्तें यथावत प्रभावशील रहेंगी।इस निर्णय से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है, वहीं भीषण गर्मी के बीच बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

होर्डिंग पर पोस्टर लगाते समय करंट से झुलसा युवक, मौके पर मौत

0

बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां होर्डिंग पर पोस्टर लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक होर्डिंग पर चढ़कर पोस्टर लगा रहा था, तभी अचानक वह विद्युत प्रवाह की चपेट में आ गया।

करंट इतना तेज था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मरच्यूरी में रखवा दिया गया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की पहचान महाजीत (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर असुरक्षित तरीके से किए जा रहे कामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वार्ड क्रमांक 09 में बोर खनन का कार्य संपन्न

0

दल्लीराजहरा आज वार्ड क्रमांक 09 में पेयजल समस्या के निवारण हेतु बोर खनन का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तोरण लाल साहू उपाध्यक्ष मनोज दुबे एवं क्षेत्रीय पार्षद मेवा लाल पटेल की उपस्थिति रही। बोर खनन का कार्य वार्ड क्रमांक 09 गायत्री मंदिर वार्ड शिव तालाब के पास किया गया।मेवा पटेल पार्षद द्वारा जनहित के कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है ,वार्ड में लंबे समय से जल संकट की समस्या बनी हुई थी ।

जिसे ध्यान में रखते हुए इस बोर खनन के कार्य को प्राथमिकता दी गई उन्होंने कहा कि इस बोर खनन से क्षेत्र के नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। पार्षद द्वारा आगे भी इसी प्रकार कार्य जारी रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण करने की अपील भी की ।बोर खनन कार्य से वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद मेवा लाल पटेल का आभार जताया व वार्ड में समस्या निवारण हेतु अपेक्षा की। जिससे भीष्म गर्मी में पेयजल समस्या निवारण हेतु वार्ड में राहत मिलेगा।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कुसुमकसा मंडल के अध्यक्ष मनप्रीत ब्रोका ने की अपनी कार्यकरणी की घोषणा

0

मनप्रीत ब्रोकापार्टी जिला बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जी व जिला महामंत्री सौरभ लुनिया निर्देशानुसार पर भाजपा कुसुमकसा मंडल योगेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कुसुमकसा मंडल के अध्यक्ष मनप्रीत ब्रोका ने आज अपने मंडल की कार्यकारिणी घोषणा की है जिसमे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में उपाध्यक्ष आकाश जैन, विजय जैन, आशीष जैन अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री दिनेश जैन, ऋषभ जैन अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री देवराज जैन, हनीफ खान, जयराज जैन, कोषाध्यक्ष अकील खान मीडिया प्रभारी इस्माईल खान सोशल मीडिया राहुल जैन, कार्यलय मंत्री गौरव जैन कार्यकारणी सदस्य साहिस्ता बेगम को बनाया गया।

बालोद: आदर्श विवाह में गूंजा ‘जय श्री राम’, 5 परिवारों ने की घर वापसी; गंगाजल से पैर पखारकर हुआ स्वागत

0

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सामाजिक समरसता और आस्था का एक अनूठा संगम देखने को मिला। तहसील साहू समाज बालोद द्वारा ग्राम मेढ़की में आयोजित ‘आदर्श सामूहिक विवाह’ कार्यक्रम उस वक्त ऐतिहासिक बन गया, जब 10 जोड़ों के विवाह के साथ-साथ 5 धर्मांतरित परिवारों ने पुनः हिंदू धर्म में वापसी की।रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ विवाहमेढ़की गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ 10 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान समाज के बुजुर्गों और अतिथियों ने नवदंपत्तियों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

पहली बार आदर्श विवाह के मंच से ‘घर वापसी’संभवतः छत्तीसगढ़ में यह पहला अवसर है जब किसी आदर्श विवाह के मंच से इतनी बड़ी संख्या में परिवारों ने स्वेच्छा से घर वापसी की हो। धर्मांतरित होकर दूसरे धर्म को अपना चुके 5 परिवारों ने सार्वजनिक रूप से हिंदू धर्म में लौटने का निर्णय लिया।सम्मान का अनूठा तरीका:मंच पर मौजूद अतिथियों ने घर वापसी करने वाले सभी सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया। विधि-विधान के साथ उनके पैर गंगाजल से धोए गए। इसके पश्चात उन्हें पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण और भक्त माता कर्मा की प्रतिमा भेंट कर समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल किया गया। इस दौरान पूरा पंडाल ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंज उठा।क्यों बदला था धर्म?घर वापसी करने वाले सदस्यों ने बताया कि अतीत में कुछ गंभीर शारीरिक समस्याओं और व्यक्तिगत परेशानियों के चलते उन्होंने भ्रमवश धर्मांतरण कर लिया था। लेकिन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और साहू समाज के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद उन्हें अपनी जड़ों की ओर लौटने की प्रेरणा मिली।जिम्मेदारों ने क्या कहा?प्रेम साहू (अध्यक्ष, तहसील साहू संघ बालोद): “समाज को एकजुट रखना और भटके हुए लोगों को ससम्मान वापस लाना हमारी प्राथमिकता है। आज का यह कार्यक्रम सामाजिक एकता का प्रतीक है।”बलराम गुप्ता (जिलाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद): “सनातन धर्म की ओर लौटते परिवारों का हम स्वागत करते हैं। यह उनकी आस्था की जीत है।”सत्या साहू (विश्व हिंदू परिषद): “लगातार प्रयासों और समझाइश के बाद आज इन परिवारों ने अपनी स्वेच्छा से घर वापसी की है, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।”यह आयोजन न केवल सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, बल्कि जिले में चर्चा का केंद्र भी बना हुआ है।

दल्ली राजहरा में दर्दनाक हादसा: श्रमवीर चौक पर बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला, लोगों में भारी आक्रोश

0

दल्ली राजहरा शहर के व्यस्त श्रमवीर चौक में शनिवार को 7 : 45 मिनट के एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में वार्ड क्रमांक 23 निवासी बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला सफाई का कार्य करती थी और रविवार सुबह अपने काम से वापस आने के बाद घर से किसी कार्य से बाहर निकली थी, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाई स्कूल नंबर-2 की ओर से आ रहा ट्रक (क्रमांक CG 08 A 6627) अपने मार्ग में चलते हुए टर्निंग के दौरान महिला को कुचलते हुए उसके ऊपर चढ़ गया।

महिला की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत ट्रक को रुकवाया। स्थिति उस समय और भयावह हो गई जब चालक वाहन को पीछे करने के बजाय आगे बढ़ाने का प्रयास करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को गाड़ी पीछे करने के लिए मजबूर किया और किसी तरह महिला को ट्रक के पहिए के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद घायल महिला को तत्काल चिकलाकसा स्थित ज्योति अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही राजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक चंद्रेश को हिरासत में लेकर वाहन सहित थाने ले गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन के पीछे नंबर प्लेट पर स्पष्ट नंबर अंकित नहीं था, जिससे परिवहन नियमों के उल्लंघन की आशंका और गहरी हो गई है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।

नागरिकों का कहना है कि टाउनशिप क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, लेकिन रविवार के दिन मुख्य मार्ग में भीड़ अधिक होने के कारण अस्थायी रूप से इस मार्ग से वाहनों के आवागमन की अनुमति दी जाती है। इसके बावजूद ट्रक चालकों की लापरवाही और मनमानी के चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टाउनशिप क्षेत्र में बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि दल्ली राजहरा में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे आमजन में भय और असंतोष का माहौल है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बालोद पुलिस ने आरोपी को जिला बीड महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

0

दिनांक – 10/04/2026 थाना बालोद क्षेत्र की एक घटना जिसमें एक युवक ने रूपये की मांग करने के लिए धमकी देकर कर दी थी अश्लील विडियो को इंस्ट्राग्राम में वायरल

बालोद पुलिस ने आरोपी को जिला बीड महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार

कृपया सजग रहे क्योकि एन.सी.आर.बी दिल्ली की टीम कर रही है अश्लील विडियो/फोटो अपलोड करने वाले के ऊपर निगरानी।

कृपया सोशल मिडिया पर कोई भी विडियो/फोटो अपलोड करने से पहले सोचे?

महिला एवं बच्चों के ऊपर होने वाली घटना को गंभीरता से श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में सायबर टीम के साथ आरोपी को जिला बीड महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पीड़िता के मोबाईल नं. में संचालित इन्ट्राग्राम आईडी में आरोपी शेख हमजा से मोबाईल में बातचीत के दौरान पीड़िता के बिना कपड़ों की अश्लील विडियो को आरोपी ने विडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड कर लिया था जिसे वायरल करने की धमकी देकर रूपयों की मांग करने पर 990 रूपए पीड़िता ने आरोपी के मोबाईल में यूपीआई के माध्यम से भेजा था किन्तु आरोपी द्वारा और 50,000/- रूपए की मांग करने पर नहीं देने से आरोपी शेख हमजा ने अपने मोबाईल में प्रार्थी के इन्ट्राग्राम आईडी का उपयोग कर प्रार्थी के विडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड किए अश्लील विडियो से स्क्रीनशॉट फोटो कोे इन्ट्राग्राम में भेज कर वायरल करने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 67(ए) आईटीएक्ट, 308(2), 296 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान लगातार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था व निरंतर सायबर तकनीकी की सहायता ली जा रही थी कि आरोपी शेख हमजा लोकेशन पता चलने पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा ने अपने टीम को लेकर महाराष्ट्र रवाना हुए जहां लगातार पता तलाश करने के बाद आरोपी शेख हमजा को अमराई बालेपीर नगर बीड थाना शिवाजी नगर बीड, जिला बीड महाराष्ट से हिरासत में लिया गया आरोपी से पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, व आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग हुए आईफोन-13 मोबाईल जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 08.04.2026 के 15ः35 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी शेख हमजा पिता शेख नजीर अहेमद उम्र 19 वर्ष पता अमराई बालेपीर नगर बीड थाना शिवाजी नगर बीड, जिला बीड महाराष्ट्र, वर्तमान पता- गोरे बस्ती बालेपीर नगर बीड थाना शिवाजी नगर बीड, जिला बीड महाराष्ट्र की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा, आरक्षक 339 संजय सोनी थाना बालोद, आरक्षक विपिन गुप्ता सायबर सेल बालोद की सराहनीय भूमिका रही है।

गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन: राजस्व पखवाड़ा 2026 में मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान

0

गांव-गांव सजेगा समाधान का दरबार: राजस्व पखवाड़ा में मौके पर ही होगा समस्याओं का निपटाराछत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए “राजस्व पखवाड़ा 2026” का आयोजन किया जा रहा है, जिससे गांव-गांव में समाधान का माहौल तैयार होगा।

इस विशेष अभियान के तहत 1 अप्रैल से 15 अप्रैल, 4 मई से 18 मई तथा 1 जून से 15 जून 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां आम नागरिकों की समस्याओं का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। शिविरों में नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, भू-अभिलेख त्रुटि सुधार, बी-1, खसरा एवं किसान किताब से जुड़े प्रकरणों के साथ-साथ आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र तथा आरबीसी 6-4 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का भी मौके पर ही समाधान किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए संबंधित पटवारी एवं अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा शिविर की तिथि एवं स्थान पूर्व निर्धारित किए गए हैं, ताकि ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही सहज एवं त्वरित सेवा उपलब्ध हो सके। इस अभियान को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है और आमजन तक अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुरेश साहू द्वारा वीडियो संदेश जारी कर आसपास के ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने ग्राम पंचायत में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं तथा शासन की इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

सदर रोड अतिक्रमण हटाने को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, सड़क के दोनों ओर चार मीटर तक हटेगा अतिक्रमण

0

बालोद | 10 अप्रैल 2026बालोद शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र सदर रोड में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बालोद में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर के व्यापारी वर्ग, सामाजिक प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में सदर रोड पर बढ़ते अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था में आ रही बाधाओं और शहर को व्यवस्थित बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी ने बैठक में उपस्थित सभी व्यापारियों से सुझाव आमंत्रित किए और उनकी समस्याओं एवं चिंताओं को गंभीरता से सुना।नपा अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन शहर के विकास और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सभी सुझावों को बालोद जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के समक्ष रखा जाएगा, ताकि सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लिया जा सके।बैठक के दौरान जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन एवं व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सदर रोड के मध्य से दोनों ओर चार-चार मीटर तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि निर्धारित सीमा के बाद किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

इस निर्णय को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और आम नागरिकों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने भी शहर के विकास और सुव्यवस्थित यातायात के लिए प्रशासन के निर्णय का समर्थन किया तथा सहयोग का आश्वासन दिया एवं इस निर्णय का सभी व्यापारियों बंधुओ से स्वागत किया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हरीश सांखला , जैन समाज अध्यक्ष ताराचंद सांखला, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, कमल पंप पलिया, जिला भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र सोनवानी, भाजपा शहर मंडल महामंत्री महेश पाठक, प्रीतम यादव, राकेश चौरडिया, तरुण बढ़तिया, लालचंद मूनीवाल, रमंतवानी लालू, राजू टुवानी, अटल दुबे, मोगली माधवानी, राजू यादव, रजत जैन, महेश लालवानी, विकास आहूजा, नरेंद्र बजाज, दीपक चेनानी, अजय ओटवानी, तिगाला जी, रतन बोहरा, राजा सलूजा, राजू गुप्ता, आशीष टुवानी, जीतू माधवानी, तरुण माधवानी, काकू रतन बोहरा, संचेती जी सहित बड़ी संख्या में शहर के व्यापारी उपस्थित रहे।बैठक के अंत में सभी ने शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करने की सहमति जताई। यह निर्णय आने वाले दिनों में सदर रोड की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक साबित होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS