City Media - Page 653 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 653

सियासी कड़वाहट के बीच ऐसी मिठास बस्तर में ही मुमकिन है

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर जब राजनीति में जहर बुझे जुबानी तीर चल रहे हों, राजनीतिक विरोधियों से दुश्मन जैसा व्यवहार आम हो चला हो, तब दो प्रबल प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी आपस में शिष्टाचार का सौहार्द पेश करते नजर आएं तो अहसास होता है कि राजनीति में अब भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जो वैमनस्य की राजनीति से अछूते हैं। वैसे सियासी कड़वाहट के बीच ऐसी मिठास बस्तर में ही मुमकिन है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज व भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल दोनों की आत्मीय भेंट मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने आपस में गले मिलकर परस्पर शुभकामनाएं और बधाई दी।

चित्रकोट के चुनावी अखाड़े में कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और बस्तर सांसद दीपक बैज को उतारा है तो भाजपा ने विनायक गोयल को। बस्तर की संस्कृति में परस्पर आदर और सम्मान का भाव है। यहां की राजनीति कभी संस्कृति पर भारी नहीं पड़ती। राजनीति अपनी जगह है और संबंध अपनी जगह। दीपक बैज की राजनीति में तो राजनीति की जगह व्यवहार सबसे ऊपर है। वे कांग्रेस के सांसद रहते हुए भाजपा की केंद्र सरकार के मंत्रियों से बस्तर के हित में काम करा लेते हैं। वजह है बस्तर के विकास के लिए उनकी ललक और सक्रियता। ऐसे कई उदाहरण हैं जो दीपक बैज को राजनीति में एक खास पहचान दे रहे हैं। बस्तर के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के दुर्घटनाग्रस्त फॉलो गॉर्डस की मदद के लिए संवेदनशील इलाके में रुककर उन्हें उपचार के लिए भेजकर उन्होंने अपनी मानवीय मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया था तो भानुप्रतापपुर उपचुनाव के समय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव के साथ उनकी आत्मीय मुलाकात ने राजनीति में सुगंध अनुभव करा दी थी। मतदान के समय दो प्रतिद्वंद्वी इस तरह आदर सम्मान और प्रेम से मिलें तो लगता है कि बस्तर में लोकतंत्र की जड़ें आदिकाल से अब तक बहुत मजबूत हैं।

विकास, विश्वास व भरोसे का पर्याय बन गए हैं दीपक बैज

0
  • गाड़ी रुकवाकर ग्रामीण महिलाओं से पूछा दुख दर्द
  • पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं को पहुंचाई फौरी राहत

लोहंडीगुड़ा बस्तर में चुनावी दंगल के निर्णायक मतदाताओं का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है, जो माहभर के भीतर बाहर आ जाएगा। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बस्तर के सांसद एवं चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीपक बैज के प्रति आमजन के मन में जो विश्वास, लगाव और अपनापन कैद है, वह शायद कभी मुक्त हो पाए। दीपक बैज भी अपनी अवाम से उतना ही प्यार करते हैं। तभी तो वे वोट डालने के कुछ ही देर बाद जनता का सुख दुख पूछने निकल पड़े कर्तव्य पथ पर।

अकेले चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि समूचे बस्तर लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों के भी सच्चे हमदर्द हैं अपने दीपक बैज। इससे पहले दो दफे चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके दीपक बैज अभी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं। विधायक के रूप में उन्होंने चित्रकोट क्षेत्रवासियों की जो सेवा की है, वह लोगों के लिए अनमोल धरोहर बन गई है। सांसद चुने के बाद भी दीपक बैज ने अपना सेवाकर्म जारी रखा है। इस बार कांग्रेस फिर से उन्हें चित्रकोट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। चित्रकोट समेत संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। मतदान के दिन भी श्री बैज ने सेवा धर्म निभाने में कोई कमी नहीं की।मतदान कर वापस लौट रहे दीपक बैज ने महिलाओं की भीड़ देख अपनी गाड़ी रोककर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने भीड़ में शामिल महिलाओं से बातचीत की, तो पता चला कि ये महिलाएं जल संकट को लेकर परेशान हैं। बैज ने गांव में व्याप्त पानी की समस्या पर संज्ञान लेते हुए महिलाओं की समस्या का तत्काल निराकरण करा दिया। जल संकट दूर हो जाने पर क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को धन्यवाद को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ के मामले में युवक गिरफ्तार

0

डौंडीलोहारा  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सोरली के शिक्षक व संबलपुर संकुल के समन्वयक गैंदलाल साहू के खिलाफ एक शिक्षिका ने छेडछाड़ व अश्लील हरकत करने की शिकायत की थी। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रांरभिक सबूत के आधार पर डीईओ मुकुल केपी साव ने उन्हें संकुल समन्वयक के पद से मुक्त करते हुए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला फरदफोड़ में अध्यापन कार्य कराने के लिए अटैच किया है। ब्लॉक से शिक्षिका के साथ छेड़छाड़  करने वाले संकुल समन्वय संबलपुर कार्यवाही नहीं आवेदिका के द्वारा शासकीय डाक छोड़ने के दौरान अनावेदक गैंद लाल साहू (तात्का . संकुल समन्वयक संबलपुर) के द्वारा अपने निवास के निजी ऑफिस में अश्लील हरकत / छेड़छाड़ करने के संबंध में एक लिखित शिकायत आवेदन दिया था, जिसकी सम्पूर्ण जांच कार्यवाही में एवम जिला शिक्षा अधिकारी बालोद से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर अनावेदक गेंद लाल साहू के विरुद्ध धारा 354, 354 (क) भादवि का अपराध पाए जाने से आरोपी गैंद लाल साहू नि. संजय नगर डौंडीलोहारा विरुद्ध थाना डौंडीलोहारा में अपराध क्रमांक 176/ 2023 धारा 354, 354 ( क) भादवि का अपराध पंजीबद का विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी गैद लाल साहू पिता तुकाराम उम्र 42 साल साकिन वार्ड नंबर 12 संजय नगर डौंडीलोहारा थाना डौंडीलोहारा जिला बालोद को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार का न्यायिक हिरासत में भेजा गया है l

इस बार 75 पार, छग में फिर से कांग्रेस सरकार : दीपक बैज

0
  •  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया बड़ी जीत का दावा
  •  अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए सत्ता हासिल करेगी कांग्रेस
    -अर्जुन झा-

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया है कि इस बार कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 75 से भी अधिक विधानसभा सीटों पर जीत रही है और हम ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है।
चित्रकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बैज क्षेत्र में मतदान संपन्न होने के बाद फुरसत के पलों में इस संवाददाता से छत्तीसगढ़ के चुनावी रण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य की निस्वार्थ भाव से सेवा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की माटी का कर्ज चुकाने, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और मजदूरों के उत्थान के लिए प्रणप्राण से काम किया है। उनकी सेवाभावना का व्यापक एवं सकारात्मक असर जनमानस पर पड़ा है। छत्तीसगढ़ के लोगों को पहली बार ऐसी सेवाभावी और समर्पित सरकार मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी केबिनेट के सभी मंत्रियों ने अपना फर्ज बखूबी निभाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास का नया आयाम गढ़ा है।

आज हमारा राज्य पिछड़ेपन के दाग धब्बे से मुक्त होकर देश के दीगर राज्यों के लिए रोल मॉडल बन गया है। भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं को गैर कांग्रेसी सरकारें भी अपना रही हैं। यह छत्तीसगढ़ के लिए निसंदेह गौरव की बात है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि कर्जमाफी, ऊंची दर पर धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना आदि के जरिए प्रदेश के किसान आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, उनकी परचेसिंग केपेसिटी बढ़ी है। किसान ट्रेक्टर व अन्य वाहन खरीदने और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में सक्षम हो गए हैं। बैज ने कहा कि आदिवासियों के उत्थान के लिए भी हमारी सरकार ने ठोस कार्य किए हैं। साथ से भी अधिक प्रकार के वनोपजों की खरीदी अच्छी दरों पर हमारी सरकार कर रही है। तेंदूपत्ता की दर बढ़ाकर सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाई गई है। राजीव न्याय योजना से मजदूरों का भी जीवन खुशहाल हुआ है। रीपा यूनिटों में महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। आदिवासी संस्कृति, कला, खानपान, परंपराओं, आस्था केंद्रों के पुनरोद्धार के लिए कांग्रेस सरकार ने कोई कमी नहीं की है। इस वजह से जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद राज्य के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव में मिला है। इसलिए हम पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा कर रहे हैं कि अबकी बार 75 पार, फिर से कांग्रेस की सरकार।
बॉक्स फोटो के साथ


पूजा अर्चना कर वोट देने गए बैज दंपत्ति

7 नवंबर को सुबह दीपक बैज ने अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज के साथ पूजा अर्चना के बाद वोट देने के लिए निकले। दीपक बैज और पूनम बैज ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड में स्थित अपने गृहग्राम ग्राम गढ़िया के गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की। दोनों ने भगवान की आरती की। पूजा अर्चना कर दीपक बैज व पूनम बैज ने गढ़िया के मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट देने के लिए बैज दंपत्ति वीआईपी कल्चर से परे रहते हुए कतार में लगे रहे। लाईन में लगे अन्य मतदाता उनसे वोटिंग के लिए पहले जाने का आग्रह करते रहे, लेकिन बैज दंपत्ति ने चुनाव प्रक्रिया के पालन से अपना कदम नहीं खींचा। उनकी इस सादगी को देख वहां मौजूद तमाम लोग प्रभावित नजर आ रहे थे।

बस्तर में कांग्रेस की बहार : जैन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जगदलपुर के निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन ने भी अपनी धर्मपत्नी संगीता जैन के साथ कुलदेवी की पूजा अर्चना कर कांग्रेस की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजा पाठ के बाद जैन दंपत्ति भी वोट देने अपने निर्धारित पोलिंग बूथ में गए। वोट डालने के बाद इस संवाददाता से चर्चा में रेखचंद जैन ने कहा कि बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बहार है, इस बार 75 पार है और फिर से आ रही कांग्रेस की सरकार है। श्री जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 75 से भी ज्यादा सीटें और बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल कर रही है। भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को नए सिरे से विकास गढ़ बनाने, सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए जो मेहनत की है, उसका सुफल कांग्रेस को मिलना तय है। हमारी कांग्रेस सरकार ने गांव, गरीब, आदिवासी, किसान, महिला और युवा वर्ग के हित में सराहनीय कार्य किए हैं। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आदि ने घोषणा पत्र में जो वादे किए हैं, वे समाज को बुलंदी पर पहुंचाने में सहायक होंगे।

भाजपा ने जारी की घोषणा पत्र सरकार बनते ही होगा प्रदेश के हर वर्ग को लाभ:–देवलाल ठाकुर

0
  • छत्‍तीसगढ़ में भाजपा का संकल्‍प पत्र ‘मोदी जी की गारंटी’ जारी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और 31 सौ रुपए दाम:–देवलाल ठाकुर
  • घोषणा पत्र जारी होते ही भाजपा दल्ली मंडल में दिखा उत्साह फोड़े फटाके और बाटे मिठाई

डौंडीलोहारा:– भाजपा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर ने बताया कि छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से चार दिन पहले तीन नवंबर को भारतीय जनता पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र को मोदी की गारंटी का नाम दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम रमन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया।

देवलाल ठाकुर ने कहा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घोषणा पत्र का विमोचन कर बताया कि भाजपा का रिकार्ड है कि यह सिर्फ घोषणा पत्र नहीं यह हमारा संकल्प है। इसीलिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाया। अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की 15 साल की कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास किया। छत्तीसगढ़ में बदलाव होगा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से अच्‍छा राज्य बनाया है।

भाजपा के द्वारा की गई घोषणा 

  • 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदेंगे।
  • 3100 रुपये समर्थन मूल्य के साथ धान खरीदेंगे।
  • किसानों को एक मुश्त भुगतान होगा।
  • बरदाना की उपलब्धता धान खरीदी के पहले की जाएगी।
  • महतारी बंदन योजना के तहत 12000 रुपये हर विवाहित महिला को वार्षिक वित्‍तीय सहायता।
  • 2 साल के भीतर एक लाख भर्ती करेंगे।
  • तेंदूपता का संग्रहकों ₹5500 प्रति क्विंटल बोनस देंगे।
  • भूमिहीन और खेतीहर मजदूर को ₹10000 सालाना मदद।
  • आयुष्मान भारत योजना: 10 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
  • भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कठोर करवाई करेंगे।
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच आयोग बनाएंगे
  • छत्तीसगढ़ में मिलेंगे ₹500 में सिलेंडर।
  • हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर सीआइटी।
  • हर संभाग में एम्स की तर्ज पर सिम्स खोले जाएंगे।
  • छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठों को विकसित किया जाएगा।
  • अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। छत्तीसगढ़ में राम दर्शन योजना के तहत निशुल्क दर्शन कराएंगे।
  • पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास के तहत 18 लाख लोगों को घर।
  • युवाओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्‍याज मुक्‍त ऋण।
  • रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर विकास के लिए दिल्‍ली की तर्ज पर स्‍पेशल कैपिटल रीजन।
  • नया रायपुर में होगा मध्‍य भारत का इनोवेशन हब। 6 लाख रोजगार के अवसर मिलेंगे।
  • बीपीएल बालिकाओं के जन्‍म पर डेढ लाख का आश्‍वासन प्रमाण पत्र
  • कालेज जाने के लिए छात्र-छात्राओं को डीबीटी से मासिक ट्रेवल्स अलाउंस

तारापुर बूथ मे पहुंचे प्रथम मतदाता का हुआ सम्मान

0

लोहंडीगुड़ा  चित्रकोट विधानसभा सीट समेत बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों पर मतदान 7 नवंबर को निर्धारित समय पर आरंभ हो गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 चित्रकोट के मतदान केंद्र क्रमांक 86 (2) पूर्व माध्यमिक शाला तारागांव में भी सुबह मतदान शुरू हुआ। इस पोलिंग बूथ में वोट डालने पहुंचे प्रथम मतदाता का स्वागत तिलक लगाकर व पुष्प हार पहनाकर किया गया और निर्विघ्न मतदान संपन्न होने की कामना की गई। इस अवसर पर सभी मतदान कर्मी व रिजर्व बल के सुरक्षाकर्मी उपस्थित थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डोंडी लोहारा विधानसभा के प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के समर्थन में ली आमसभा

0

डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में झारखंड के मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने भा जा पा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर का प्रचार प्रसार किया इस अवसर पर रेगाडबरी मगचुवा डौंडीलोहारा में सभा का आयोजन किया गया सभा में प्रत्याशी देवलाल ठाकुर प्रभारी राजेश ताम्रकार डौंडीलोहारा विधानसभा राकेश प्रसाद जी झारखंड देवेंद्र जायसवाल संयोजक संचालक नरेश यदु शिवराम धरमगुडे ने सभा को संबोधित किया झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबुलाल मरांडी ने संबोधन में कहा की भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है शराब घोटाला पी एस सी घोटाला जैसे अनेक घोटालों में लिप्त है स्व पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ के विकास का जो सपना देखा था उसे डा रमन सिंह ने विकास की ऊंचाईयों छत्तीसगढ़ को ले गये लेकिन जब से भूपेश सरकार बनी है तब से विकास रुक सा गया है बेरोजगार नवयुवकों को नोकरी नहीं मिल रही महीलाओं पर अपराध बढ़ गये हत्या लुट बलात्कार की घटनाओं से छत्तीसगढ़ अपराध में नम्बर वन हो गया श्री बाबुलालजी मरांडी ने भा जा पा के घोषणा पत्र की तारीफ करते हुए कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को कर्ज मुक्त के रास्ते चलते किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किसान बनाने की दिशा में पहल किया है।

तथा महीलाओं को आर्थिक रूप से सहायता कर आत्म निर्भर करने कि दिशा में काम किया है गरीबों को पक्का मकान बनाकर देने में सराहनीय पहल किया है छत्तीसगढ़ को पुनः अपराध मुक्त तथा अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने विकसित राज्य बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमल में बटन दबाकर भा जा पा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर को विजयश्री दिलाऐ कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा महामंत्री दारा सिंह भौसार्य पवन जैन का सराहनीय सहयोग रहा

चित्रकोट विधानसभा के चुनाव में कर्जमाफी के वादे का असर

0

(अर्जुन झा)

लोहंडीगुड़ा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए तमाम वादों का असर वैसे तो पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं लेकिन चित्रकोट विधानसभा के तीनों इलाकों में मैदानी स्थिति का जायजा लेने पर कर्जमाफी के वादे का गहरा असर सामने आया है। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में मौजूदा सांसद और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी दीपक बैज के द्वारा कराए गए विकास के कामों की चर्चा जनता के स्तर पर हो रही है। ग्रामीण जनता बताती है कि उनके गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास और विस्तार के बहुत से काम हुए हैं। गांवों के लोग बता रहे हैं कि बड़े बड़े काम तो पूरे बस्तर में हुए हैं, जिनका फायदा उन्हें भी मिल रहा है लेकिन उनके गांवों के हालात बदलने में उनके विधायक रहे वर्तमान सांसद की विशेष भूमिका रही है। विकास के काम के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़े। दीपक बैज ने अपनी ओर से विकास के काम को पहली प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही कांग्रेस की सरकार ने भी विकास के काम और जनता को राहत देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।

विकास के अलावा इस इलाके में जो जन भावनाएं खुलकर सामने आ रही हैं, उनमें भरोसे की अहमियत ज्यादा है। किस आधार पर वोट देंगे, इस सवाल पर ग्रामीण कह रहे हैं कि भरोसे के नाम पर। उन्हें भरोसा है कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था और सरकार बनते ही सबसे पहले यह वादा पूरा किया और अब फिर कर्ज माफ करने का वादा कांग्रेस ने किया है तो उसे जरूर पूरा करेगी।चित्रकोट विधानसभा विकासखंड क्रमांक 1 तोकापाल के ग्राम देउरगांव, रानसरगिपाल,पोटानार में इस प्रतिनिधि ने ग्रामीणों से जानना चाहा कि किसका घोषणा पत्र उन्हें पसंद आया और क्या वजह है तो जवाब यही मिला कि कांग्रेस ने कर्ज माफी का वादा पूरा किया तो कर्ज से मुक्त होने पर जो रकम सुरक्षित हुई, उससे मकान बनवा लिया। किसी किसान ने बताया कि उसका दो लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ। किसी ने बताया कि उसे डेढ़ लाख रुपए के कर्ज से मुक्ति मिली। जब पूछा गया कि इस बार कितना कर्ज माफ होगा तो एक किसान ने कहा कि जैसे पहले कर्ज से छुटकारा मिला था। फिर कर्ज से बाहर निकल जाएंगे। विकासखंड क्रमांक 2 लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत मांदर,भेजा, बदरेंगा के किसानों ने बताया कि भरोसा उस पर किया जा सकता है जो पहले भरोसे पर खरा उतरा हो। कांग्रेस ने कर्जमाफी करके किसानों का भरोसा जीता है। यह भरोसा बरकरार है क्योंकि कांग्रेस ने फसल की जो कीमत देने का वादा किया था, वह कीमत दी है। किसान बता रहे हैं कि वनोपज का बेहतर दाम मिल रहा है। खरीद का दायरा बढ़ाने का काम हुआ है। मोटे अनाज को लेकर भी कांग्रेस उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी है। विकासखंड क्रमांक 3 बास्तानार

के ग्राम किलेपाल, डीलमिली, पालानार,पुसेम के किसानों ने भी बातचीत में कहा कि कर्ज माफी के वादे से वे संतुष्ट हैं। विकासखंड क्रमांक 4 के दरभा,मंगलपुर,चिंगपाल कामानार में भी कर्जमाफी, वनोपज और फसल की उचित कीमत की चर्चा हर जुबान पर है।

इन ग्राम पंचायत के लोगों ने कर्ज माफी के फैसले को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह अच्छा निर्णय है। इससे गरीब किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और अन्य प्रकार के व्यवसाय में इस राशि का उपयोग कर और भी बेहतर कार्य कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस इलाके में कर्जमाफी का मुद्दा भारी असर कर रहा है।

दीपक बैज और जतिन जायसवाल देते रहे घर घर दस्तक

0
  • मतदान तिथि की पूर्व संध्या प्रत्याशियों की कड़ी कवायद
  • बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों पर आज होगा मतदान

जगदलपुर बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों के विधायक चुनने के लिए सीटों के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा। मतदान सामग्री के साथ सभी बूथों में मतदान दल पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच मतदान की पूर्व संध्या सारे प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पीसीसी चीफ और चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज एवं जगदलपुर क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल देर रात तक घर घर दस्तक देकर मतदाताओं से वोट की अपील करते रहे। कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेताओं ने भी आखिरी रात पूरा जोर लगा दिया।

बस्तर संभाग के जगदलपुर, बस्तर, चित्रकोट, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कोंटा, नारायणपुर, कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कोंडागांव, केशकाल विधानसभा क्षेत्रों में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनावी शोर रविवार की शाम से थम चुका है। अब घर -घर जाकर मतदाताओं को साधने का दौर चल रहा है। चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज, निवर्तमान विधायक राजमन बेंजाम, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य तथा अन्य नेता रविवार शाम से ही गांव गांव और घर घर जाकर मतदाताओं से प्रत्यक्ष भेंटकर छत्तीसगढ़ में एकबार फिर कांग्रेस की सरकार

बनाने में योगदान देने की अपील करते रहे। कांग्रेस कार्यकर्त्ता पार्टी के घोषणा पत्र की प्रति भी हर घर तक पहुंचाने में लगे रहे। इधर जगदलपुर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल भी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान विधायक रेखचंद जैन, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता टीव्ही रवि, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, शहर जिला कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट अवधेश झा, नगरनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लैखन बघेल व अन्य नेताओं के साथ दूर दराज के गांवों तथा जगदलपुर शहर में हर घर तक पहुंचने की कवायद में लगे रहे। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य द्वारा गठित वार्ड समितियों के प्रभारी, सह प्रभारी व सदस्य भी शहर के हर मतदाता तक पहुंचकर उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करते रहे।

फोटो के ऊपर शीर्षक , देख रहे हो न विनोद

0

यह नन्हा बालक जिसे हमने काल्पनिक नाम विनोद दे रखा है, दीवार पर अंकित नारी उत्पीड़न के खिलाफ जनजागरण संबंधी संदेश को अपलक निहार रहा है। सिर पे कांग्रेसी टोपी लगाया यह विनोद न तो कांग्रेस का समर्थक है, न भाजपा का। वह तो निर्विकार भाव रखने वाला एक आम बालक है। हमने उसे विनोद नाम इसलिए दिया है क्योंकि इस चुनावी मौसम में इस नाम का बोलबाला है। दोनों दलों के नेता एक दूसरे पर तंज कसने के लिए कहते हैं – देख रहे हो न विनोद। वैसे आजकल नेताओं में गंभीरता कम और विनोदी प्रवित्ति ज्यादा दिखाई देती है। राजनीति में भी महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा होती है। शायद यह विनोद उसी के बारे में सोच रहा है।

छायाचित्र एवं शब्दांकन – अर्जुन झा, जगदलपुर

MOST POPULAR

HOT NEWS