दल्लीराजहरा – दिनांक 25 दिसम्बर को प्रार्थिया द्वारा दल्लीराजहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री का अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी टी एस पट्टावी के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सउनि महिला प्रधान आरक्षक लता तिवारी के प्रमोशन के पदस्थापना के पश्चात् आरोपी की पतासाजी करते हुए 26 दिसम्बर 2021 को 24 घंटे के भीतर ग्राम कुम्हली थाना जामगांव आर आरोपी नन्दकुमार डहरिया के कब्जे से डूमरतराई उतई से नाबालिग को छुड़ाने में सफलता हासिल की गई | आरोपी को अपराध क्र 403/21 धारा 363, 366, 376 2 (ढ) पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया |
दल्ली राजहरा (बालोद):-चिखलाकसा में 23वे शक्ति दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हल्बा हल्बी समाज के लोगों ने बाजे गाजे के साथ, भव्य प्रभातफेरी व कलशयात्रा निकाली गई जिसमें ग्रामीणों के साथ बच्चों ने भाग लिया, लोगों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत कर गली भ्रमण कराते हुए मंच तक ले गए तत्पश्चात मुख्यअतिथि विक्रम ध्रुवे द्वारा ध्वजारोहण एवं पुजा अर्चना किया गया ।
मुख्य अतिथि ध्रुवे ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी शहिदों की वीरता का लंबा इतिहास रहा है ,जहाँ पर भी अत्याचार अन्याय शोषण हुवा है वहां वहां पर एक शहीद गैंद सिंह पैदा होता है, इसलिय दोस्तो अपनी एकजुटता को पहचानो एव आदिवासी समाज की एकजुटता के साथ आने वाली पीढ़ी को खुला आसमान देना होगा । विक्रम धुर्वे ने आदिवासी समाज को शक्ति दिवस की बधाई व शुभकामनाये अभी सच्चा आदिवासी कभी अन्याय, अत्याचार ,शोषण सहन नहीं करता है । उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष से निवेदन किया कि हल्बा समाज मे बाउंड्रीवाल की अति आवश्यकता है अपने निधि से घोषणा करने का निवेदन किया इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया ने अपने उध्बोधन में कहा कि शक्ती कौन है शक्ती एक माता है और आज के परिवेश में मेरे सामने जो मातृ सकती बैठे है वही शक्ति है आपका समर्पण और आपके संकल्प से ही आदिवासी समाज नई बुलन्दियों को छुवेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष की भीखी मसिया ने अपने उदबोधन में हल्बा समाज के बाउंड्रीवाल अपनी निधि से बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में कृतन खरांसु , मंजिता ठाकुर, हितेश्वरी कोठारी, बोधन गौर, सुशीला जामडे , बुधारू घरत , ख़िलानंद उर्वसा, विस्नु उर्वसा, पुरषोत्तम रावते, बलत खरांशु ,राजू रावटे तिहरु आर्या,घनाराम साहू,कुन्ती देवांगन, तीजऊ रावटे, आशो बाई एवं आदि लोग उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एक एनकाउंटर में 6 नक्सली को मार गिराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात को किस्टारम डीआरजी, तेलांगना की ग्रे-हाउंड्स फ़ोर्स, सीआरपीएफ 141 बटालियन व कोथागुडम जिला बल संयुक्त आपरेशन में निकली थी | मुठभेड़ में ढेर 6 नक्सलियों के शव सुकमा जिला मुख्यालय लाए जा रहें हैं, जिनमे 4 महिला नक्सली व 2 पुरुष नक्सली शामिल है |
मौके से 4 रॉकेट लांचर, 2 थ्री नॉट थ्री राइफल, 3 भरमार सहित भारी मात्रा में नक्सल सामाग्री बरामद किया गया | यह ऑपरेशन तेलंगाना पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त अभियान था. बता दें कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ में पहले ही राज्य कई प्रकार के अभियान चला रही है. इस दौरान दंतेवाडा सहित ज्यादा नक्सली प्रभावित इलाकों से नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
जगदलपुर – राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद क्षेत्र में देश के चौथे स्तंभ पर हमले का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही एक मामला ग्राम बस्तर का आया है जहाँ गत 24 दिसम्बर को एक दैनिक अख़बार के स्थानीय संवाददाता पर खबर प्रकाशन को लेकर ग्राम के ही सरपंच ने मारपीट शुरू कर दी. गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी बस्तर संभाग के कई क्षेत्रों में मीडिया कर्मियों पर हमले होते रहे हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दैनिक अख़बार के संवाददाता केमेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा पीडीएस सिस्टम में फिर माफियाओं ने लगाया सेंध, गरीबों के निवाले पर कोलचूर में डाका डाला शीर्षक से गत 04 अक्टूबर को खबर प्रकाशन किया गया था. इसी खबर से क्षुब्ध होकर केमेंद्र और उसके मित्र खेमेश्वर ठाकुर को ग्राम कोलचूर चौक पर सरपंच रमेश बघेल ने खबर प्रकाशित नहीं करने की बात कहते हुए अपने कुछ साथियों के साथ रोककर जान से मारने की धमकी, गाली-गुफ्तार और मारपीट किया गया.
जानकारी देते हुए केमेंद्र ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक और बस्तर थाने में की गयी है बावजूद इसके अब तक सरपंच के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाई नहीं की गयी है. इधर, सरपंच के लोग निरंतर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.
शहर में नशीली दवाइयों और गांजे के अलावा अफीम का कारोबार इन दिनों काफी फलफूल रहा है. बस्तर पुलिस जहाँ एक ओर गांजे के तस्करों पर धड़ल्ले से कार्यवाई कर रही है वहीँ दूसरी ओर अफीम का कारोबार भी अपने पैर पसार रहा है, जो कि धीरे-धीरे कई वर्गों को आने वाले भविष्य में बर्बाद कर सकता है.
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शहर में विगत कुछ समय से अन्य राज्यों से चोरी-छिपे अफीम की तस्करी की जा रही है. इस अफीम को शहर के विभिन्न इलाकों में ऊँचे दामों में खपाया भी जा रहा है. विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि नया बस स्टैंड मार्ग, परपा, धरमपुरा सहित शहर के कई पॉश इलाके हैं जहाँ विभिन्न तबके के लोग इसका शौक रखते हैं और इसे किसी भी कीमत पर खरीदने के लिए तैयार रहते हैं. छोटी-छोटी पुड़ियों में बिकने वाले अफीम की कीमत गुणवत्ता के अनुसार औसतन 8 हज़ार से 1 लाख रुपये तक हो सकती है. आलम यहाँ तक पहुँच चुका है कि नशीली दवाइयों और गांजे के आदि लोग अब अफीम की ओर रुख कर रहे हैं और युवा वर्ग भी इस ओर आकर्षित होते जा रहा है जो की निश्चित ही शहर के भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.
जानकारी यह भी मिलती है कि अन्य राज्यों से आने वाले अफीम को शहर के कुछ लोग खरीद कर शहर में विक्रय कर रहे हैं. अमूमन राजस्थान और मध्यप्रदेश से इसकी तस्करी की जाती है और देश के विभिन्न राज्यों में इसे पहुँचाया जाता है. बस्तर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के कई शहरों में मध्यप्रदेश से इसकी तस्करी करना पाया गया है.
क्या है अफीम?
अफीम में 12% तक मार्फीन पायी जाती है जिसको प्रसंस्कृत (प्रॉसेस) करके हैरोइन नामक मादक द्रब्य (ड्रग) तैयार किया जाता है. अफीम का दूध निकालने के लिये उसके कच्चे, अपक्व ‘फल’ में एक चीरा लगाया जाता है; इसका दूध निकलने लगता है, जो निकल कर सूख जाता है. यही दूध सूख कर गाढ़ा होने पर अफ़ीम कहलाता है. यह उत्तर भारत में पाया जाने वाला 3 से 4 फीट ऊँचा पौधा है. स्थानीय भाषा में इसे आफू या अमल भी कहते है. इसके फुल बड़े एवं सफ़ेद या बैंगनी रंग के होते हैं. इसके फल किसी छोटे अनार के समान होते हैं. फल के छिलके को पोस्त कहते हैं जिसका उपयोग नशे के लिए भी किया जाता है. इसके बीज सफ़ेद या क्रष्ण मधुर स्निग्ध होते हैं. अफीम के फलनिर्यास एव बीजो का उपयोग विभिन्न आयुर्वेदिक दवाओं एवं उपचार के लिए किया जाता है. लेकिन, अमूमन लोग इसे नशे के लिए इस्तेमाल में लाते हैं.
जगदलपुर। हैदराबाद विमानतल पर यात्री सुविधाओं की खातिर धरने पर बैठे बस्तर सांसद दीपक बैज अब बस्तर की ठप पड़ी रेल सेवा की बहाली के लिए जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर धरने पर बैठेंगे। सांसद दीपक बैज कोरोना काल से बंद बस्तर की रेल सेवा शुरू करने के लिए लिए लगातार आवाज उठा रहे हैं लेकिन जब दिल्ली ने बेदिली दिखाई तो उनके पास सत्याग्रह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। अब वे बस्तर की जनता के साथ 28 दिसम्बर को धरने पर बैठेंगे। जिसकी इत्तिला उन्होंने रेलमंत्री को पत्र लिखकर दे दी है। सांसद दीपक बैज का कहना है कि एक रेल के पहिये रुकने से बस्तर का पर्यटन और होटल कारोबार थम गया। केंद्र सरकार की बस्तर से बेरुखी का आलम यह है कि दो साल पहले रायपुर- बस्तर के बीच रेल सेवा का मामला लोकसभा में उठने पर रेल राज्यमंत्री अब यह बताकर टरका रहे हैं कि लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। पता नहीं यह कैसी प्रगति है, जिसकी निरर्थक व्याख्या करने में केंद्र सरकार को दो साल का समय लग गया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बंद की गई बस्तर की रेल सेवा कब शुरू होगी, इसका जवाब भी क्या दो साल बाद मिलेगा। दो साल बाद तो बस्तर और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की जनता मोदी सरकार को जवाब दे देगी।
कोरोना काल में बंद की गई बस्तर से चलने वाली यात्री रेल फिर शुरू करने की मांग को लेकर सांसद दीपक बैज 28 दिसम्बर को दोपहर 01बजे जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सत्याग्रह करेंगे। उन्होंने सत्याग्रह की सूचना पत्र लिखकर सीधे रेल मंत्री को दे दी है। इसी दिन कांग्रेस का स्थापना दिवस भी है। सांसद दीपक बैज का कहना है कि केंद्र की सरकार बस्तर की मांगों को अनसुना कर रही है। लोकसभा में लगातार रेल सेवा संबंधी मुद्दों को उठाने तथा केंद्र सरकार को पत्र लिखने का कोई असर नहीं हो रहा, इसके कारण उन्हें सत्याग्रह का रास्ता चुनना पड़ा है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि रेलवे बोर्ड हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने का आदेश जारी कर चुका है, आदेश जारी होने के 3 माह बाद भी रेल प्रशासन इस ट्रेन को शुरू नहीं कर पाया। कोरोना काल में बंद की गई यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने के लिए रेल मंत्री द्वारा झंडी दिखाने की नीति के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल 1 दिन का सत्याग्रह कर रहे हैं लेकिन यदि केंद्र सरकार इसी तरह बस्तर के साथ भेदभाव जारी रखेगी तो आगे चलकर रेल रोको आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। मंगलवार को सत्याग्रह जिन तीन रेल मुद्दे को लेकर किया जा रहा है उसमें हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र शुरू करने, विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस सप्ताह में पूरे 7 दिन चलाने, दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस शुरू करने हेतु प्रमुख मांग शामिल है।
सांसद दीपक बैज ने सत्याग्रह की सूचना रेलवे बोर्ड के साथ ही ईस्ट कोस्ट रेल जोन भुवनेश्वर, रेल मंडल वॉल्टियर तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन बस्तर को भी दी है। विदित है कि सांसद दीपक बैज लोकसभा में बस्तर की आवाज बुलंद कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रही है।
एक ट्रेन के कारण प्रभावित हुआ बस्तर का पर्यटन व होटल व्यवसाय- सांसद बैज
कोरोना काल में बंद की गई बस्तर से चलने वाली यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग को लेकर सांसद दीपक बैज 28/12/21 दिन मंगलवार को 1:00 बजे जगदलपुर रेलवे स्टेशन के बाहर सत्याग्रह (धरना) करेंगे। उन्होंने सत्याग्रह की सूचना पत्र लिखकर सीधे रेल मंत्री को दे दी है मंगलवार को कांग्रेस की स्थापना दिवस भी है सांसद बैज का कहना है कि केंद्र की सरकार बस्तर की मांगों को अनसुना कर रही है लोकसभा में लगातार रेल संबंधी मुद्दों को उठाने तथा केंद्र सरकार को पत्र लिखने का कोई असर नहीं हो रहा इसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा है।
दीपक बैज ने कहा कि इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है कि रेलवे बोर्ड हावड़ा- जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू करने का आदेश जारी कर चुका है आदेश जारी होने के 3 माह बाद भी रेल प्रशासन इस ट्रेन को शुरू नहीं कर पाया है। कोरोना काल मैं बंद की गई यात्री ट्रेनों को दोबारा शुरू करने के लिए रेल मंत्री द्वारा झंडी दिखाने की नीति के कारण अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो केवल 1 दिन का सत्याग्रह कर रहे हैं पर यदि सरकार इसी तरह बस्तर के साथ भेदभाव जारी रखेगा तो आगे चलकर रेल रोको आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे मंगलवार को सत्याग्रह जिन तीन रेल मुद्दे को लेकर किया जा रहा है उसमें प्रमुख…
⭕ हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र शुरू करने…
⭕ विशाखापट्टनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस सप्ताह में पूरे 7 दिन चलाने..
⭕ दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस शुरू करने हेतु मांग है..
ज्ञात हो सांसद दीपक बैज ने 28/11/21 मंगलवार को हो रहे सत्याग्रह (धरना) की सूचना रेलवे बोर्ड के साथ ही ईस्ट कोस्ट रेल जोन भुवनेश्वर,रेल मंडल वॉल्टियर तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन बस्तर को भी दी है।
आज नारायणपुर विधानसभा के ग्राम पखनाकुंगेरा वार्षिक मेला में पहुँचे सांसद दीपक बैज व विधायक चंदन कश्यप उनके आगमन के पश्चात स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी व नारों के बीच उन्हें सभा स्थल तक ले जाया गया ततपश्चात उन्होंने मेले में देवी देवताओं के दर्शन कर मेले में झूला झूल रहे युवाओं की तरफ कदम बढ़ाया और बस्तर के बुलेट ट्रेन का आनंद सांसद और विधायक ने लिया जिसे देख ग्रामीण और युवाओं में एक अलग माहौल बन गया।
दुर्ग – ऑटो पार्ट्स के गोडाउन में चोरी करने पहुंचे युवक की दम घुटने से मौत हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक रोशनदान और शटर के ऊपरी भाग से अंदर तो घुसा, लेकिन वह बीच में ही फंस गया। युवक का सिर पूरी रात रोशनदान और शटर के बीच फंसा रहा, इसके बाद वह न तो बाहर निकल सका और न ही गोडाउन के अंदर जा सका। इससे उसका दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। सुबह जब गोदाम का मालिक पहुंचा तो उसने युवक का शव शटर के ऊपर लटका पाया। इसके बाद उसने दुर्ग कोतवाली को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
मृतक मुकेश ठाकुर (20 वर्ष) कब्रिस्तान के पास गंजपारा का रहने वाला था। वह नशे का आदी था। देर रात वह नशे की हालत में चोरी की नीयत से सुखवंत सिंह के ऑटो पार्ट्स गोडाउन पहुंचा।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के पुराना गीदम नाका निवासी दिव्यांग युवक घनश्याम उपाध्याय पिता स्वर्गीय माता प्रसाद उपाध्याय उम्र 30 वर्ष को बैटरी चलित ट्राइ साइकिल प्रदान की |
विदित हो की दिव्यांग युवक 80% से अधिक दिव्यांग है जिससे की उन्हें अपने दैनिक जीवन जीने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था जिसे देखते हुए उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात कर बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्रदान करने का अनुरोध किया था जिसपर संवेदनशील विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने समाज एवं कल्याण विभाग से ट्राय साइकिल मंगवाकर तत्काल प्रदान किया |
इस अवसर पर दिव्यांग युवक घनश्याम उपाध्याय पिता स्वर्गीय माता प्रसाद उपाध्याय उम्र 30 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर वार्ड क्रमांक 21 पुराना गीदम नाका ने बैटरी चलित साइकिल मिलने पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश के संवेदनशील कांग्रेस सरकार की संवेदनशीलता से अब उसका जीवन सरल और आसान हो जाएगा उसे अपने दैनिक जीवन में कहीं भी आने-जाने में आसानी होगी उसे ऐसा लग रहा है जैसे उसे नया जीवन मिल गया है और उसके उड़ानों को नये पंख लग गए हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (प्रशासन) अनवर खान महामंत्री हेमु उपाध्याय , विजय सिंह विनोद,कुकडे वरिष्ठ पत्रकार शंकर तिवारी उपस्थित रहे |