City Media - Page 1124 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1124

पंजीकृत श्रमिको को श्रम विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ का मिल रहा है लाभ

0

श्रम विभाग अंतर्गत छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत निर्माणी श्रमिको का प्रवर्गवार पंजीयन किया जाता है। छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम,2008 अंतर्गत श्रमिको को कार्यालय द्वारा जारी श्रमिक पंजीयन कार्ड की वैद्यता जारी दिनांक से प्रथम पांच वर्षो के लिए रहता है तत्पश्चात प्रत्येक वर्ष हितग्राहियो के द्वारा नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। श्रम पदाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार श्रमिको की सुविधा हेतु श्रमिक हेल्प डेस्क की शुरूवात किया गया है जहॉ रोजाना श्रमिको द्वारा

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

पंजीयन,नवीनीकरण एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जाती है। अब तक हेल्प काउण्टर से 431 श्रमिको का नवीनीकरण आवेदन प्राप्त कर नवीनीकरण किया गया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-उचय22 में छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ से लाभान्वित किया गया है, जिनमें नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 13 हजार 325 हितग्राहियो को राशि .17140500 रूपए, मेधावी छात्र,छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 26 हितग्राहियो को राशि 185400 रूपए, भगिनी प्रसूति सहायता योजना के तहत 318 हितग्राहियो को राशि. 911300 रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत 61  हतग्राहियो को सहायता राशि. 61 लाख रूपए, सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के 245 हितग्राहियो को सुरक्षा उपकरण टुल किट, मुख्यमंत्री सिलाई सहायता योजना के तहत 25 हितग्राहियो को सिलाई मशीन प्रदान किया गया है। इस प्रकार मंडल अंतर्गत कुल 14 हजार हितग्राहियो को राशि 25338900 रूपए से लाभान्वित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत कर्मकार के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना के तहत 40 हितग्राहियो को राशि 30750 रूपए, असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना के तहत 268 हितग्राहियो को राशि .29 लाख 40 हजार रूपए, ठेका श्रमिक घरेलु महिला कामगार एवं हमाल कामगार श्रमिक के बच्चे हेतु छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 18 हितग्राहियो को राशि 13250 रूपए, ठेका श्रमिक घरेलु महिला कामगार एवं हमाल कामगार श्रमिक प्रसुति सहायता योजना के तहत 67 हितग्राहियो को राशि 770000 रूपए, सफाई कर्मकार के बच्चो हेतु छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 02 हितग्राहियो को राशि तीन हजार रूपए, सफाई कर्मकार के श्रमिक प्रसुति सहायता योजना के तहत 03 हितग्राहियो को राशि पंद्रह हजार रूपए, असंगठित कर्मकार दिव्यांग एवं मृत्यु सहायता योजना केतहत 65 हितग्राहियों को राशि 65 लाख रूपए से लाभान्वित किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

इसके अतिरिक्त श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना अंतर्गत 66 हितग्राहियो को राशि 13 लाख 20 हजार रूपए, भगिनी प्रसुति सहायता योजना के तहत 09 हितग्राहियो को राशि एक लाख 70 हजार रूपए एवं नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 21 हितग्राहियो को राशि 31 हजार रूपए, से लाभान्वित

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

जिले के दो नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना

0

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यालयीन कार्य के संचालन हेतु डौण्डीलोहारा के नायब तहसीलदार दीपक चन्द्राकर को आगामी आदेश पर्यन्त तहसील कार्यलय अर्जुन्दा में पदस्थ किया है। इसी प्रकार अर्जन्दा के नायब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव को आगामी आदेश पर्यन्त जिला कार्यालय बालोद में कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

दल्लीराजहरा वार्ड 12 ग्रामवासियों की समस्या को सुन कर दिए निर्देश

0

दल्लीराजहरा वार्ड क्रं. 12 के वार्ड पार्षद यंगेश देवांगन के द्वारा वार्ड के समस्या को लेकर डैम साईड बस्ती में बोर खनन के लिए स्वयं जिला बालोद कलेक्टर कार्यालय में जाकर कलेक्टर महोदय जी को समस्त वार्ड क्रमांक 12 वासियों के तरफ से आभार व्यक्त किया, और बोर खनन के अंदर मोटर पम्प के लिए निवेदन किया, जिसमें कलेक्टर महोदय जी ने जल्द ही बोर में पम्प मोटर एवं पाईप लाईन पुर्ण करने की बात कहे है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी द्वारा भूपेश सरकार पर लगाये गए आरोप पर किया पलटवार

0

🟦 खरीद फरोख्त की बुनियाद पर जीवित भाजपा विचार धारा पर आधारित पार्टी को नसीहत देने की हिमाकत ना करे.

🟦 पाँच संभागीय बैठकों का दावा करने वाली भाजपा प्रभारी सरकार के खिलाफ एक भी मुद्दा नही खोज पाई यह कांग्रेस की भूपेश सरकार की बड़ी सफलता.

🟦 मुद्दा विहीन और नेता विहीन भाजपा के पास सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के कोई जनहित मुद्दे ही नही, वह केवल काल्पनिक मुद्दों पर आंदोलन कर रही है.

🟦 केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए आबंटित पीएम आवास की स्वीकृति को एकतरफा रदद् कर राज्य की गरीब जनता के साथ अन्याय किया.

🟦 अवसरवादी दल के शासनकाल में जो नियम लोकतात्रिंक थे सत्ता से बेदखल होने के बाद अलोकतांत्रिक कैसे हो गए, वे नियमों की व्याख्याता अपनी सुविधा के आधार पर करते रहे.

🟦 केंद्र की मोदी सरकार ने प्रदेश के उर्वरकों के कोटे में जो कटौती की है उसके विकल्प के रूप में प्रदेश के किसान वर्मी कम्पोस्ट को अपना रहे है.

🟦 भाजपा सरकार जो वर्मी कम्पोस्ट 60 से 70 रुपये किलो में खरीदती थी आज कांग्रेस की भूपेश सरकाता स्वसहायता समूह के माध्यम से 10 से 12 रुपये में खरीद रही है भ्र्ष्टाचार का दौर 2018 में इनकी विदाई के साथ खत्म हो चुका.

भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए आरोप पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने पलटवार किया आगे उन्होंने कहा कि खरीद फरोख्त करने वाली पार्टी झुटे भ्रम फैलाने की हिमाकत ना करे, उन्होंने कहा कि 2 दिन के दौरे और 5 संभागीय बैठकों का दावा करने वाली भाजपा प्रभारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक भी मुद्दा नहीं खोज पाई. ये कांग्रेस सरकार की बड़ी सफलता है. सवा तीन साल में विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है. उसके पास सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए जनहित के कोई विषय बचे ही नहीं हैं. भाजपा काल्पनिक मुद्दों पर आंदोलन करने जा रही है. छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन और नेता विहीन हो गई है. 2023 के आगामी चुनाव में भाजपा 15 साल के उन काम को लेकर जाने की बात कर रही हैं जिसे जनता ने तीन चौथाई बहुमत के साथ पूरी तरह नकार दिया था. 15 सालों तक भाजपा ने सिर्फ भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की है. जिससे जनता बुरी तरह परेशान थी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा उस नियम को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है. जिसे सरकार में रहने के दौरान उन्होंने खुद बनाया था और 15 साल तक उसी नियम के आधार पर धरना प्रदर्शन, आंदोलन और सार्वजनिक आयोजनों के लिए खुद अनुमति देती थी. उन्होंने कहा कि जो नियम भाजपा सरकार में लोकतांत्रिक थे, कांग्रेस सरकार में वही अलोकतांत्रिक कैसे हो गए? जो नियम भाजपा शासित राज्यों में लागू है उसके क्रियान्वयन में आंदोलन करना ये बताता है कि भाजपा अवसरवादी दल है. वे नियमों की व्याख्या अपनी सुविधा के आधार पर करते हैं, शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रभारी पीएम आवास और वर्मी कम्पोस्ट को ले कर झूठे आरोप लगा कर भ्रम फैला रही है. केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए आबंटित पीएम आवास की स्वीकृति को एकतरफा रद्द कर छत्तीसगढ़ के साथ अन्याय किया है. पुरंदेश्वरी जवाब दें कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के रद्द पीएम आवास को कब बहाल करेगी ? पुरंदेश्वरी वर्मी कम्पोस्ट को ले कर भी झूठ बोल रही हैं. उनकी केंद्र सरकार ने प्रदेश के उर्वरकों के कोटे में जो कटौती की है, उसके विकल्प के रूप में छत्तीसगढ़ के किसान वर्मी कम्पोस्ट को अपना रहे हैं. जो वर्मी कम्पोस्ट भाजपा सरकार 60 से 70 रुपये किलो में खरीदती थी, आज उसी को कांग्रेस सरकार स्वसहायता समूह से 10 से 12 रु में खरीद रही है. प्रदेश में भ्रष्टाचार का दौर 2018 में रमन सरकार की विदाई के साथ खत्म हो चुका है।

भानपुरी कॉलेज में वाटर कूलर नही,शौचालय,ब्लैक बोर्ड का बुरा हाल,छात्रों को होती है समस्या – अभाविप

0

कॉलेज प्राचार्य के पास नही है समाधान,अब कलेक्टर से मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन

बस्तर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी नही होने पर अब होगा आंदोलन

जगदलपुर – भानपुरी कॉलेज में मूलभूत समस्याओं का टोटा है,यँहा तक दूर दराज से आने वाले विद्यार्थियों को वाटरकूलर नही होने से पीने का पानी तक नही मिल पाता अभाविप ने आरोप लगाया कि कई ज्ञापन शिकायत के बावजूद मांगे अनसुनी की जा रही अब चक्काजाम जैसे बड़े आंदोलन में उतरने की तैयारी चल रही है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रनेताओं ने एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा से मुलाकात कर कलेक्टर बस्तर के नाम ज्ञापन दिया और समस्याओं को बताया।

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान व नगर मंत्री टिकेश नाग ने बताया कई बार जनप्रतिनिधियों व कॉलेज प्रशासन को लिखित मौखिक रूप से अवगत कराया जाता रहा है लेकिन समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है यँहा पीने योग्य पानी के अभाव में दूरदराज के विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है,शौचालयों की स्थिति खराब होने से अनुपयोगी हो गया है खासकर छात्राओं को दिक्कते होती है,क्लास रूम में ब्लेक बोर्ड खराब हो चुके है,वर्षो से खराब पड़े स्ट्रीट लाइट सुधार नही हुआ,प्रयोगशाला लाइब्रेरी जैसे समस्याएं है ज्ञापन में सभी समस्याओं को निराकरण करने की मांग की गई है इधर एसडीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को समन्वय बैठक कर निराकरण करवाने आश्वस्त किया है।

कॉलेज में ताला जडेंगे चक्काजाम करेंगे – दीवान

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दिवान ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कोई जनप्रतिनिधि, विधायक कॉलेज में नही आते कॉलेज में समस्याओं का अंबार लगा है,अब तक जनभागीदारी की बैठक नही हुई जिससे समस्याओं पर ध्यानाकर्षण किया जा सके श्री दीवान ने आगे कहा अब कॉलेज को ताला लगाकर नेशनल हाईवे जाम करने की तैयारियां कर रहे हैं।

ज्ञापन के दौरान जिला संयोजक कमलेश दीवान,नगर मंत्री टिकेश नाग,आसमन बघेल,नीलम ठाकुर,देवेश नाईक समेत छात्र उपस्थित रहे।

25 लाख से भरा बैग रास्ते में गिर गया तो उठाकर ले गए दंपति की पहचान और नगद बरामद

0

बालोद- दरअसल सोमवार को बालोद के प्रतिष्ठित व्यापारी ताराचंद सांखला का बेटा 25 लाख रुपये लेकर अपने घर से बैंक जा रहा था. इसी दौरान पुराना बस स्टैंड के पास व्यापारी के बेटे की लापरवाही के चलते 25 लाख रुपये से भरा बैग बीच सड़क पर गिर गया था.जिसके बाद व्यापारी ने बालोद थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही. फिर बालोद थाना प्रभारी नवीन बोरकर, एएसआई धरम भुआर्य सहित साइबर सेल की टीम बैग सहित बैग ले जाने वालों की खोज में जुट गई.

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. आस-पास के गांव में दोनों संदिग्धों की तस्वीरें वायरल की गई. जिसके लिए बालोद थाने सहित साइबर सेल की टीम रात भर जागते रही. आखिरकार अब उन दोनों आरोपियो को बालोद मुख्यालय के बस स्टैंड पर गिरफ्तार कर लिया गया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पति-पत्नी हैं. किसी काम के सिलसिले में अपने गांव दानीटोला से बालोद आए हुए थे. फिलहाल आरोपी प्रीतम लावणीय और उनकी पत्नी के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. गिरफ्तार दंपती के पास से पुलिस ने 25 लाख रुपये भी बरामद कर लिया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

पूर्व माध्यमिक शाला ककरेल में कोर्बेवैक्स टीकाकरण

0

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत विकासखंड डौंडी अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ककरेल के माध्यमिक शाला में अध्यनरत 12 वर्ष से 14 वर्ष के छात्र और छात्राओं को कोर्बेवैक्स टीका का दूसरा डोज लगाया गया | इस टीकाकरण के पूर्व संस्था के शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी योगेश साहू का शाला के बच्चों द्वारा ताली बजाकर स्वागत करते हुए ओमप्रकाश सोयाम द्वारा बच्चों को टीकाकरण के पूर्व प्रथम डोज लगाने के बाद के अनुभव बच्चों को बताने कहा गया सभी बच्चो ने वैक्सीन के किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स न होने की पुष्टि बच्चों द्वारा की गई शिक्षिका श्रीमती सुमरित ठाकुर द्वारा बच्चों के मन में टीकाकरण के प्रति जो जिज्ञासा है उन्हें उपस्थित श्री साहु जी को स्पष्ट करने का आग्रह किया |

इस टीकाकरण में शाला के 37 बच्चों ने कोर्बेवैक्स टीका लगवाकर शासन के कोरोना मुक्त छत्तीसगढ़ के इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपनी महति भूमिका का निर्वहन किया | टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सस्था के प्रधान श्री सोहन लाल जैन,शिक्षिका सुमरित ठाकुर, शिक्षक ओमप्रकाश सोयाम, भृत्य श्री सोहन लाल ठाकुर शाला के बच्चोंएवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री योगेश साहू का सहयोग सराहनीय रहा |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B9-698x1024.jpg

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ग्राम पंचायत इच्छापुर पहुंच माता गंगा गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

0

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ग्राम पंचायत इच्छापुर पहुंच कर माता गंगा गौरा गौरी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की |

समस्त ग्रामीणजनों के द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया एवं कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह प्रेम भाव देखने प्राप्त हुआ आप सभी स्नेहजनों का आभार व्यक्त निरंतर यह बस्तर की पारंपरिक तरीके से देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की भावना स्नेह प्रेम है |

बस्तर विधायक ने कहा की हमारी रीती नीति और कार्य शैली को कभी नहीं भूलना चाहिए जिस तरह से हमारी संस्कृति को हमारे पूर्वजों ने संजोय कर रखा था उसको हमें आगे आकर निरंतर इसे बढ़ाना चाहिए और युवाओ में भी अपनी संस्कृति बढ़ाने के लिए और इसमें रूचि लेना चाहिए |

मौजूद रहे दिनेश यदु, जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल, सरपंच रूपसाय, चैतन, रघु हीरा, भागरथी, देवेंद्र,हेमंत कश्यप,पूरन सिंह ठाकुर,लखेश्वर मंडावी, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार,एवं ग्रामवासी, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

बस्तर सांसद दीपक बैज ने ली एन.एम.डी.सी.प्रबंधन की समीक्षा बैठक…

0

बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज अपने एक दिवसीय प्रवास पर किरंदुल पहुंचे। जहां उन्होंने एन.एम.डी.सी. प्रबंधन किरंदुल व बचेली के अधिशासी निदेशक तथा किरंदुल एवं बचेली के नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल रॉय व पूजा साव के उपस्थिति में समीक्षा बैठक ली..बैठक के दौरान सांसद बैज ने किरंदुल व बचेली की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुना और एन.एम.डी.सी. प्रबंधन को निम्न बिंदुओ पर निर्देशित किया।

🔹आदिवासी स्कूली बच्चों को भी मिलेगा बस सेवा का लाभ…

🔹किरंदुल को भी मिलेगा इलेक्ट्रिक शव दाह मशीन…

🔹किरंदुल में चिकित्सा संबंधी सेवाओं को देखते हुए मिलेगा सोनोग्राफी व सिटी स्कैन मशीन..

🔹किरंदुल व बचेली को मिलेगा शव वाहन (एंबुलेंस)..

🔹शासकीय स्कूलों में जर्जर शौचालय बनेगा नया साथ ही नगर में स्थित आंगनबाड़ियों का होगा जीर्णोद्धार…

⭕उक्त मांगों के अलावा बैठक में अतिरिक्त बिंदुओं पर भी चर्चाएं हुई। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इन प्रमुख बिंदुओं पर जनता की मांगों को देखते हुए सांसद दीपक बैज को अवगत कराया। जिसके बाद सांसद बैज ने तत्काल एन.एम.डी.सी. प्रबंधन को सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिया। इस बैठक के दौरान किरंदुल एवं बचेली के नगर पालिका अध्यक्ष सहित किरंदुल परियोजना अधिशासी निदेशक आर. गोविंदराजन, उपमहाप्रबंधक बी. के. माधव तथा किरंदुल एवं बचेली नगर के पार्षदगण एवं दोनो परियोजना के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उमावि बस्तर को आत्मानन्द हिंदी मिडियम स्कूल करने का विरोध

0

अभाविप के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी,कहा – आत्मानन्द का विरोध नही ऐतिहासिक स्कूल रहे यथावत

कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भानपुरी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में सोमवार को नगर पंचायत बस्तर स्थित शा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक बस्तर को आत्मानन्द हिंदी मिडियम में परिवर्तन करने का विरोध किया और कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा इस दौरान कई पूर्व छात्र व वरिष्ठ नागरिक भी पँहुचे और विरोध जताया।

अभाविप के नगर मंत्री नरेंद्र सेठिया ने बताया कि नगर पंचायत बस्तर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तर को आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल में परिवर्तन का प्रस्ताव है अभाविप आत्मानन्द हिंदी मीडियम स्कूल का स्वागत करता है लेकिन पूर्व में संचालित स्कूल देश के आजादी के पूर्व से है जो काफी पुराना हैं एक धरोहर जैसा है जिससे लोगो की पूर्व छात्रों की जनभावनये जुड़ी है जिस प्रशासन को विचार कर समाधन निकलना चाहिए उपस्थित छात्र नेताओ ने उक्त निर्णय पर विचार करते हुई जनभावनाओं के संम्मान में कोई बीच पुनः विचार कर समाधान निकालने का निवेदन किया है |

आभाविप ने मांग नही मानी जाने पर छात्रों के साथ आंदोलन करने व राज्यपाल से शिकायत करने की चेतावनी दी है

ज्ञापन के दौरान अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान, नगर मंत्री नरेंद्र सेठिया, हडिप्पा पटेल,बुधराम कोर्राम,गजेंद्र ध्रुव, चैतन कश्यप, पवन पारकर, आकाश मिश्रा,करन सिंह,तरुण कुमार,सौरभ मिश्रा,संतोष,बलराम बघेल, किशोर, दिनेश, देवेन्द्र ठाकुर,आकाश ठाकुर,कमलेश बिसाई,मनीष,सदा कश्यप,लोकेश,देवेन्द्र नाग,रनसु,चंद्रकांत,गोविंदा सेठिया
लक्ष्मण कश्यप समेत सैकडो छात्र उपस्थित रहे।

नगर के वरिष्ठ नागरिक व जनप्रतिनिधि भी पँहुचे –

नगर पंचायत बस्तर के कई वरिष्ठ नागरिक व जनप्रतिनिधियों ने भी इस मामले में बीच का हल निकालने व स्कूल के अस्तित्व को बचाने प्रशासन से अपील किया जिसमें नरेंद्र जोशी,रामानन्द मिश्रा, शालिनी सेमसन,जगजीवन कश्यप, उदबोराम नाग,राजेश सेमसन ,धर्मदास,शिरीष विश्वकर्मा,चंदन झा उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS