City Media - Page 1145 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1145

आई0पी0एल0 के मैच में चल रहे सट्टा पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

🔅 मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से लगाया जाता

🔅 01 सटोरिये पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही।

🔅 1 मोबाइल और नगद 9000/-रूपये की जप्ती।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर में आई0पी0एल0 2022 के मैच में सट्टा खेलाने वाले सटोरिये पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है ।

ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि शहर में किसी व्यक्तियो के द्वारा आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से रूपये पैसे का दाॅव लगाकर सट्टा खेलाया जा रहा है । सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु शहर में रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के सामने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर मौके पर मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथ पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम गौरव सिंह उर्फ जयराज सिंह निवासी छिंदगढ़ जिला सुकमा का होना जिसकी तलाशी लेने पर इसके पास 01 मोबाईल फोन जिसमें आनलाईन सट्टे की बुंकिंग किया जा रहा था एवं नगद राशि 9,000/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरी0 -एमन साहू,
उप. निरी.- पीयूष बघेल
सउनि0- नीलाम्बर नाग,
प्र0आर0 -चोवादास गेंदले,
आर0 -भुपेन्द्र नेताम, युवराज ठाकुर,रवि ठाकुर

लौह अयस्क की तस्करी में शामिल होने का आरोप लगा कर एएम/एनएस को बेवजह किया गया बदनाम

0

झूठे आरोपों से एएम/एनएस की छवि हुई धूमिल

किरंदुल – विगत दिनों बैलाडीला से लौह अयस्क (आलू माल) तस्करी करते हुए, तीन ट्रक को वन विभाग द्वारा पकड़ा गया था। पकड़े गए आरोपियों द्वारा आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील की वेस्ट मटेरियल ट्रक में होने की बात कही गई थी। इस संबंध में एएम/एनएस द्वारा सारे आरोपों का खंडन करते हुए प्रेसविज्ञप्ति जारी किया गया। कंपनी ने कहा कि दिनांक 20-21 अप्रैल 2022 को विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज़ पॉर्टल्स में प्रकाशित हुई तथाकथित लौह अयस्क तस्करी से संबंधित ख़बरों में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया कंपनी का नाम उल्लेखित करते हुए मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया गया है। इस मामले में एएमएनएस इंडिया द्वारा अधिकारिक रूप से स्पष्टीकरण देते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की जा रही है. कथित तीन ट्रकों में आयरन डस्ट के साथ आलू पत्थर की कथित अवैध परिवहन के मामले में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया कंपनी की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई संलिप्तता नहीं है।

उक्त मामले में ज़ब्त किए गए ट्रकों एवं उसमें ले जाए जा रहे सामानों से कंपनी का कोई संबंध नहीं है। उक्त ट्रक ड्राइवर के पास एएमएनएस कम्पनी का कोई भी अधिकृत दस्तावेज नहीं है। यदि किसी भी प्रकार के काग़ज़ात प्रस्तुत किए गए हैं तो वह फ़र्ज़ी है, और जाँच का विषय है। कम्पनी का पक्ष लिए बिना कथित अवैध लौह तस्करी के मामले में कंपनी के नाम का उल्लेख करना पूरी तरह से ग़लत है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे मामले की जांच जारी है और कंपनी को स्थानीय प्रशासन और जांच दल पर पूरा भरोसा है कि वो इस तरह की घटनाओं पर निष्पक्ष जाँच के बाद अपना निष्कर्ष निष्कर्ष निकलेंगे और क़ानूनी कार्यवाही करेंगे। हम विश्वास दिलाते हैं कि पूरे मामले की जांच के दौरान आवश्यकता होने पर कंपनी प्रशासन को पूरा सहयोग करेगी। इस सबंध में प्रकाशित ख़बरों में बिना किसी आधार के आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया कंपनी का होने की वजह से कंपनी की छवि धूमिल हो रही है। ऐसी भ्रामक खबरों के लगातार प्रकाशन की स्थिति में कंपनी द्वारा अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई का रास्ता चुना जा सकता है।

दल्लीराजहरा – डैम साइड के पुल में 2 दिन पुरानी लाश मिली

0

डैम साइड के पुल में 2 दिन पुरानी लाश मिली | शव जसप्रीत सिंग उर्फ जस्सी उम्र 45 वर्ष की है | पोस्टमार्टम के रिपोर्ट से पता चला कि उसका लीवर खराब हो गया था और हार्ड में भी सूजन आ गया था |

स्टेशन मास्टर ने पुलिस को सूचना दी कि शव पड़ा है । वहाँ पहुँचने पर लोगो के द्वारा पता चला मृतक जस्सी है एवं साथ ही उनके परिवार के बारे में पता किये जाने पर उनका भाई वार्ड नं 2 चिखलाकसा में रहता है | उसके परिजन भिलाई के लिए निकल गए थे लाटाबोड़ पहुंचे थे कि शव के सम्बन्ध में सूचना मिलने पर वहां से आकर पहचान किये मृतक उनका भाई है |

सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों को 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नही मिला न्याय

0

घटना 8/6/20 की है स्व. पन्नालाल पिता घूरउ राम साकिन शिकारीटोला (होदे कसा)राजमिस्त्री राजहरा से अपने घर लौट रहा था तो झरन मंदिर डड़सेना पुलिया के पास बी एस पी के अधीनस्थ कार्यरत हाइवा वाहन क्रमांक CG07AW 0991 ने लापरवाही पूर्वक चलाकर चपेट में ले लिया जिससे पन्नालाल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।उक्त घटना के आक्रोश में प्रभावित परिवार और आम जनता ने विरोध करते हुए जाम व प्रदर्शन किया जिससे प्रशासनिक अधिकारी ,बी एस पी प्रबंधन और मृतक के आश्रितों के मध्य समझौता हुआ कि उचित मुआवजा और आश्रित को रोजगार  दिया जाएगा।ततपश्चात ही धरना और प्रदर्शन समाप्त किया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

बीएसपी प्रबंधन और प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण दो वर्ष व्यतीत होने के बाद भी पन्नालाल की पत्नी और दो बच्चे दर दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर हैं, बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है बीएसपी प्रबंधन ने अब तक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दल्लीराजहरा को विकास बख्शी सामाजिक कार्यकर्ता व  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए प्रभावित परिवार को रोजगार के साथ ही भरण पोषण की व्यवस्था करने की मांग की है। अतिशीघ्र मांग पूरा न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

उपचुनाव में नितिन ने पछाड़ा जेसिसि , गोंडवाना सहित दो अन्य पार्टि एवं दो निर्दलीय प्रत्यासियों को

0

खैरागढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव का परिणाम कुछ रोज पूर्व ही चुनाव आयोग द्वारा घोषणा कर दी गयी है। जहां पर उपचुनाव में दस प्रत्यासीयों ने अपनी किस्मत आजमाते हुए अपना दमखम दिखाया था। जिसमें कांग्रेस पार्टी की महिला प्रत्यासी की एकतरफा जीत हुई है। फिलहाल ये तो होना ही था क्योंकि अधिकांशतः देखा गया है कि जिसकी भी सत्ता सरकार राज्य में रहती है वह उपचुनाव जीतकर ही रहता है। आइए हम बात करते हैं खैरागढ़ के उपचुनाव में एक ऐसे प्रत्याशी के बारे में जो बाकी सभी नौ प्रत्यासियों से उम्र एवं राजनीतिक अनुभव में सबसे कम था। किंतु शिक्षा में जितने वाली प्रत्यासी से ज्यादा शिक्षित था। हम बात कर रहे हैं स्वतंत्र प्रत्यासी नितिन कुमार भांडेकर की जो पेशे से खैरागढ़ में पत्रकारिता का कार्य करते हैं । जिन्हें एअरकंडीशनर का छाप मिला था। जो मतदाताओं के लिए बिल्कुल नया था। श्री भांडेकर मूलतः डोंगरगढ़ विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत पांडादाह में निवाश्रित हैं। आपको बता दें कि इन्होंने पहली बार विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

जहां पर कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पार्टियाँ तीन से पांच महीने पूर्व ही अपने कार्यकर्त्ताओं सहित चुनाव की तैयारियों में लग गए थे। ऐसे में श्री भांडेकर ने चुनाव लड़ने का सोचा भी नहीं था। किंतु जब फार्म लेने हेतु सिर्फ दो दिवस ही शेष थी ऐसे में इन्होंने फार्म लेकर आखरी दिवस को फार्म भर कर सबको चौका दिया था। तत्पश्चात इनके पास महज 9 दिन ही शेष था अपने मुहर का पूरे विधानसभा में प्रचार प्रसार करने। जबकि भांडेकर अपने तीन कार्यकर्ताओं के भरोसे पूरे 9 दिन चुनावी मैदान में उतरकर प्रचार प्रसार किये। वहीं फारवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से विप्लव साहू विगत कई महीनों से उपचुनाव के घोषणा के पूर्व ही धुवांधार दौरा कर प्रचार करते हुए अपने सामाजिक वोट बटोरने में लग गए थे। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी अपनी कमर कस रखी थी। खैरागढ़ में जे सी सी जे पार्टी से पूर्व दिवगंत विधायक देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन की वजह से हो रहे उपचुनाव में जे सी सी जे पार्टी ने भी अपनी शाक कायम रखने राजमहल से रिश्तेदारी रखने वाले प्रत्यासी को मैदान में उतार दिया था। जिन्होंने दिवंगत पूर्व विधायक के नाम पर मतदाताओं को रिझाने का भरसक प्रयास भी किया। वहीं राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, अंबेडकर राइट पार्टी ऑफ इंडिया, जे सी सी जे, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी , एवं दो अन्य निर्दलीय प्रत्यासी जिनमें एक महिला प्रत्यासी वर्तमान में जनपद सदस्य थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वहीं फारवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी से जो प्रत्यासी थे वह भी जिला पंचायत सदस्य थे। सभी प्रत्याशियों ने जीतोड़ मेहनत करते हुए हर तरह से मेहनत करते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करते हुए मतदाताओं को रिझाने के भरपूर प्रयास किया था। पर हम आपको बता दें कि श्री भांडेकर सिर्फ 9 दिन तक ही प्रचार प्रासार किये जिसमें वह खैरागढ़ , छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा सिर्फ एक ही बार गए। इन्होंने 291 बूथों में सिर्फ तीन चार बूथ में ही भ्रमण किया था जहां पर इनके द्वारा चौक चौक में बैठे दो चार लोगों तक ही पहुंच पाए थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

भांडेकर के विषय में यही कयास लगाया जा रहा था कि ये अन्य नौ प्रत्यासियों में कमजोर प्रत्यासी हैं जो 50 से 60 मत ही अपने झोली में डाल पाएंगे। किंतु खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव का जब परिणाम आया तो लोकतंत्र के चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार ने यहां भी चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी। जबकि चार बड़ी चर्चित राजनीतिक पार्टियों एवं अन्य दो निर्दलीय प्रत्यसियों को भी पीछे छोड़ दिया। ताज्जुब की बात है कि भांडेकर अन्य विधानसभा क्षेत्र में रहने के कारण उक्त उपचुनाव में अपना स्वंय का मत नहीं डाल पाए थे। लेकिन छः अन्य प्रत्यसियो को महज 9 दिन की मेहनत से पीछे कर देना खैरागढ़ सहित प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। हमारे अनुसार शायद भांडेकर वो बाजीगर हैं जो हारकर भी जीत गए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

मधुशाला में ताला लगने की बजाय करोड़ों की चोरी, ऊपर से भूपेश की सीनाजोरी : विक्रम ध्रुवे

0

डौंडी/दल्ली राजहरा-भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे जी ने प्रदेश में करोड़ों की शराब चोरी होने के मामले में भूपेश बघेल सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में मधुशाला में ताला तो नहीं लगा लेकिन 12 करोड़ के शराब घोटाले की लीपापोती जरूर सामने आई है। अज्ञात लोगों पर मामले बनाये गए हैं जबकि यह खेल सुनियोजित योजना का परिणाम है। वे कौन से अज्ञात लोग हैं जो सरकारी शराब धंधे में करोड़ों की शराब पी गए और बहके भी नहीं! सरकार का शराब मार्केटिंग सिस्टम कौन से नशे में था जो इतनी बड़ी रकम का गोलमाल होता रहा और पता तक नहीं चला कि सरकार के खजाने में सेंध कहां से लग रही है और यह कारनामा करने वाले कौन हैं? लाखों की रकम की लूट भी हो गई।शराब घोटाला मामले में ज्यादातर आरोपी अज्ञात हैं, जिनका पता चलना इस सरकार के रहते संभव नहीं है। भूपेश बघेल इस चोरी पर कुछ कहने की जगह सीनाजोरी कर रहे हैं कि केंद्र से पैसा नहीं मिल रहा जबकि केंद्र सरकार राज्य की आय के आधे से भी अधिक हर साल दे रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

ध्रुवे ने कहा कि गंगा जल हाथ में लेकर राज्य में शराबबंदी लागू करने का वादा करने वाली कांग्रेस की सरकार ने साढ़े तीन साल नाटक करते करते गुजार दिए। बाकी का समय भी इसी तरह कमेटी कमेटी खेलकर गुजारा जायेगा। कांग्रेस की नीयत में शुरू से ही खोट रही है। कांग्रेस ने शराब को अवैध कमाई का जरिया बना रखा है। शराब की दुकानें बढ़ गईं लेकिन राजस्व कम हो गया।इसका सीधा अर्थ है कि कांग्रेस के राज में समानांतर व्यवस्था संचालित हो रही है। जितनी खपत रिकार्ड में दर्ज हो रही है उससे कई गुना शराब बिना रिकार्ड के बिकने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ध्रुवे ने  कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कोरोना काल में भी इसी कमाई के लिए शराब दुकान खोलने की हड़बड़ी दिखाई थी। इसके बाद शराब पर कोरोना के नाम पर सेस लगाकर करोड़ों की रकम वसूली। स्वास्थ्य पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया। अब करोड़ों के शराब घोटाले में अज्ञात आरोपियों पर मामलों के जरिये अपनी करतूतों पर पर्दा डाला जा रहा है। शराब का गोरखधंधा कही नियमित प्रक्रिया तो नहीं ?सरकार अब नई शराब दुकाने प्रदेश भर के कई होटलों में खोलने जा रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

और अब केशलूर से बारसूर तक फैला दीपक का उजियारा…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। वास्तविक विकास के लिए तरसते बस्तर का इंतजार खत्म हुआ। वह घड़ी आ गई है जब बस्तर में विकास का उजियारा फैलता जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में सांसद दीपक बैज बस्तर के कायाकल्प में लगातार जुटे हुए हैं। पहले बस्तर में काम केवल सुनाई देता था। अब सांसद के लगातार प्रयासों से बस्तर में काम दिखने लगा है।

सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर की बंद रेल सेवाओं की बहाली के साथ ही रायपुर जगदलपुर फोरलेन को मंजूरी पिछले दिनों ही मिल गई थी। अन्य सड़क योजनाओं के विकास और विस्तार पर भी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात में सांसद दीपक बैज को सकारात्मक जवाब मिला था।जिसका परिणाम है कि आज राजधानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के हाथों जिन सड़क विकास के कार्यों का श्रीगणेश हुआ, उनमें मुख्य रूप से बस्तर के सपने जुड़े हुए हैं। सांसद बैज की कोशिशों से केशलूर रेलवे क्रासिंग में ओवरब्रिज व बारसूर से गीदम सड़क मरम्मत की स्वीकृति मिली है। जगदलपुर से कोंटा नेशनल हाईवे 30 के केशलूर रेलवे क्रासिंग में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों व आम नागरिकों को जाम से बढ़ती गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ता था।अब सांसद श्री बैज के लगातार व अथक प्रयासों से वहां ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही बारसूर से दंतेवाड़ा सड़क मरम्मत की भी स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर की सड़कों तथा अन्य मुद्दों को लेकर लगातार सड़क से संसद तक सक्रियता के साथ मुखर होकर जनहित में संघर्ष कर रहे हैं, जिसका नतीजा है कि इन दो ओवरब्रिज व सड़क मरम्मत की मंजूरी मिल चुकी है। आने वाले समय में और भी सड़कों की काया पलट होगी। सांसद दीपक बैज ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया है। विदित है कि इन विकास कार्यों का रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शिलान्यास के साथ ही बस्तर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है क्योंकि सड़क मार्ग का विकास और विस्तार क्षेत्रीय विकास में सबसे बड़ा सहायक होता है। सांसद दीपक बैज सड़क, रेल और वायुसेवा के विस्तार के जरिये बस्तर का सुनहरा भविष्य गढ़ने गंभीरता से विनम्र प्रयास कर रहे हैं जिसका सुफल है कि बस्तर विकास के दीपक के उजाले से दमकने लगा है।

मार्कफेड की श्रमिक नीविदा में भारी भ्रष्टाचार, द्विवेदी ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

0

भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशि कांत द्विवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मार्कफेड में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित रायपुर (मार्कफेड) द्वारा कुछ दिनों पूर्व संग्रहण केंद्रो में कार्य करने हेतु अर्धकुशल एवम् अकुशल श्रमिको के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी।किंतु उक्त निविदा अनियमितता की भेट चढ गई।हुआ यह कि उक्त निविदा कारों द्वारा जो निविदा भरी गई थी उसमें कई त्रुटियां थी । यथा किसी भी निविदा में दो तरह के ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म भरे जाते हैं ।एक टेक्निकल बिड दूसरा प्राइस बीड। यदि टेक्निकल बीड में किसी प्रकार की कमी रहती है तो प्राइस बीड खोला ही नहीं जाता। किंतु मार्कफेड में 13 जिलों के लिए जो निविदा जारी की गई थी उसमें उन्हीं फर्म की निविदा स्वीकृत की गई जिनके टेक्निकल बीड में कुछ न कुछ खामियां थी या संवैधानिक देयताओं की पूर्ति नहीं की जा रही थी । वैधानिक दर की पूर्ति नहीं होने के बावजूद भी उक्त निविदाओं को मार्कफेड द्वारा स्वीकृत कर दिया गया था लेकिन भारी आपत्तियों के चलते मजबूरन उक्त निविदा कारों की निविदाएं मार्कफेड द्वारा निरस्त कर दी गई।मार्कफेड मुख्यालय द्वारा पुनः अल्पकालीन निविदा जारी किया गया। लेकिन उक्त निविदा का निराकरण करने के पूर्व ही जिन निविदाकारों की निविदाएं वैधानिक दर नहीं होने के कारण निरस्त कर दी गई थी उन्हीं निविदाकारों को ही उसी दर पर पुनः कार्यादेश जारी कर दिया गया । इस प्रकार अपात्र हो चुकी निविदा कारों की निविदाओं को आधार मानकर पुनः कार्यादेश जारी किया जाना कहां तक उचित है। इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने इसकी उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की है।

ग्राम चेचालगुर में वरिष्ठ कांग्रेसी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

धुरवा जनजाति के पारंपरिक विवाह रीति रिवाजों में शामिल हो निभाई विभिन्न रस्में

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूदूर संवेदनशील वनांचल ग्राम चचालगुर में कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य सामनाथ ध्रुव के सुपुत्र हेमंत ध्रुव के विवाह समारोह में शामिल हुए एवं वर हेमंत ध्रुव तथा वधु साहदेई को सफल सुखद दीर्घ एवं यशस्वी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन धुरवा जनजाति के पारंपरिक विवाह के रस्मों रिवाज में शामिल हुए एवं विभिन्न रस्मों को ना केवल खुद देखा वरन् उसमें शामिल हुए और इन रस्मों को निभाया भी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आज जब आधुनिकता की चकाचौंध में लोग अपने रस्मो रिवाज को भूलते जा रहे हैं तथा आधुनिक विवाह के रस्मों रिवाज को अपना रहे हैं इस तरह के आयोजन में शामिल होना अपने आप में सुखद अनुभूति है उन्होंने कहा की हमारे बस्तर में हमारी जनजातियां आज भी अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं तथा अपने रीति रिवाजों का पालन कर रहे हैं वे नव दम्पत्ति के सफल सुखद दीर्घ एवं यशस्वी दाम्पत्य जीवन की कामना करते हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, नरसिंह ध्रुव,चैन सिंह ध्रुव, महादेव ध्रुव समेत ग्रामीण उपस्थित रहे |

कमीशन खोरी की लालच में प्रदेश सरकार ने 23 लाख बच्चों के रेडी टू ईट अतिरिक्त पोषण आहार पर डाला डाका :- केदार कश्यप

0

16 हजार स्व सहायता समूह से भूपेश सरकार ने छिनी रेडी टू ईट कार्य, हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर ठेकेदारों को सौंपा कार्य, कमिशन खोरी हावी

बस्तर जिले में 85 हजार और संभाग में साढ़े तीन लाख गर्भवती महिला और बच्चे को मिल रहा था रेडी टू ईट पोषण आहार का प्रत्यक्ष लाभ

कोरोना काल में बड़ी गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या, 1 वर्ष में 300 दिन पोषण आहार देना अनिवार्य, सिर्फ दाल चावल के भरोसे आंगनबाड़ी केंद्र

जगदलपुर/ पुरे प्रदेश सहित आदिवासी क्षेत्र बस्तर और सरगुजा संभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और 6 वर्ष से कम आयु वर्ष तक के बच्चों के लिए रेडी टू ईट अतिरिक्त पोषण आहार की शुरुआत पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने किया था, 1 अप्रैल 2022 से छत्तीसगढ़ में बंद पड़ी रेडी टू ईट मामले में सरकार को घेरते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार कमीशन खोरी की लालच में छत्तीसगढ़ के 23 लाख कुपोषित बच्चे और ढाई लाख गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार पर डाका डालकर निजी कंपनी के ठेकेदारों को मालामाल करने और 16 हजार स्व सहायता समूह कार्यकर्ताओं के हाथों से काम छीनने का गंभीर आरोप लगाया।

आगे केदार कश्यप जी ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार 25 लाख रेडी टू ईट अतिरिक्त पोषण आहार हितग्राहियों का हक मारने का काम कर रही है, ज्ञात हो कि प्रदेश में लगभग 33% बच्चे कुपोषित और 43% बच्चे एनीमिया से ग्रसित है कोरोना काल में पोषण आहार का समय पर वितरण नहीं होने से संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, रेडी टू ईट पोषण आहार का सुचारू वितरण 50 हजार 311आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 16000 सोलह का समूह कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा था जो कि गर्भवती बच्चों और कुपोषित बच्चों के लिए अति आवश्यक है प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने कमीशन की लालच में स्व सहायता समूह से वितरण बंद करा कर निजी कंपनी के ठेकेदारों को सौंपना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कश्यप ने कहा कि इस मामले में जिम्मेदार मंत्री मौन है और अधिकारी औने पौने जवाब देकर मामले से बचने की कोशिश कर रहे हैं यह 23 लाख कुपोषित बच्चे और ढाई लाख गर्भवती महिलाओं के साथ अन्याय हैं।

1 अप्रैल से भूपेश सरकार ने बंद कराए रेडी टू ईट पोषण आहार, दाल चावल के भरोसे आंगनवाड़ी केंद्र

1अप्रैल से प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईट अतिरिक्त पोषण आहार का मिलना बंद है इस मामले में पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी ने कहा कि 1 वर्ष में बच्चों को कम से कम 300 दिन तक पोषण आहार दिया जाना जरूरी है, दाल चावल से बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है प्रदेश सरकार को तत्काल प्रभाव से स्व सहायता समूह के माध्यम से रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण करवा कर व्यवस्था सुचारू करना चाहिए।

कांग्रेस सरकार में हाईकोर्ट के आदेश की धड़ले से अवहेलना, ठेकेदार प्रथा हावी

रेडी टू ईट पोषण आहार का वितरण राज्य सरकार ने बीज विकास निगम के माध्यम से निजी कंपनी को काम देने का फैला लिया है, हाई कोर्ट में 258 महिलाओं द्वारा दायर याचिका में कोर्ट ने सरकार से कहा कि अंतरिम आदेश तक स्व सहायता समूह के माध्यम से वितरण कराने को आदेशित किया है परंतु सरकार निजी कंपनी के ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने में ज्यादा रुचि दिखा रही है।

कोरोना काल में बड़ी गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या, जिम्मेदार कोन

कश्यप ने कहा कि कोरोना काल में पोषण आहार का नियमित वितरण नहीं होने से गंभीर कुपोषित बच्चों की संख्या काफी बढ़ा हुआ है, पोषण आहार समय पर वितरण नहीं हुई तो कुपोषित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है परंतु सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS