City Media - Page 1223 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1223

लौह नगरी के एकमात्र पशुपतिनाथ मंदिर का 12 वां स्थापना दिवस मनाया गया

0

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल के एकमात्र पशुपतिनाथ मंदिर का 11 वां स्थापना दिवस नगर वासियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। विदित हो कि किरंदुल नगर के रिंग रोड नंबर 4 कोड़ेनार में वर्ष 2011 में पशुपतिनाथ मंदिर की स्थापना की गई थी। तब से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी स्थापना दिवस पर नगर वासियों में काफी उत्साह देखा गया। 27 फरवरी को भक्तों द्वारा कलश यात्रा निकाला गया। तत्पश्चात 28 फरवरी को सुबह शिवलिंग रुद्राभिषेक किया गया। तत्पश्चात 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ नगर के गायत्री परिवार द्वारा किया गया, यज्ञ के बाद मंदिर परिसर में महा भंडारा का भी आयोजन किया गया था। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।

मरकाम का पार्षदों को फरमान, जितने वोट से जीते, आधे मतदाताओं को बनाए सदस्य, डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर शहर कांग्रेस की बैठक

0

रायपुर।कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर शहर जिला कांग्रेस द्वारा सोमवार को पार्षद, एल्डरमेन और पार्षद प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिजिटल अभियान में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने को लेकर रणनीति बनी। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पार्षदों और पार्षद प्रत्याशियों को फरमान जारी किया कि जितने मतदाताओं ने उनको मत दिया, कम से कम उससे आधे मतदाताओं को डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से कांग्रेस का सदस्य बनाएं।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निरंतर चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर सोमवार को पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और एल्डरमेन की डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई थी। छत्तीसगढ़ प्रभारी चंदन यादव ने कहा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी के जनक राजीव गांधी द्वारा किए गए डिजिटाइजेशन का लाभ भाजपा द्वारा हमसे अधिक और पहले लिया गया। उनके द्वारा आईटी सुविधाओं का दुरूपयोग भी किया जा रहा है। उनके द्वारा झूठे एवं भ्रामक कंटेंट सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के बीच फैलाई जा रही है। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, प्रत्येक बूथ में एक-एक महिला व पुरूष एनरोलर बनाया जाए। अपने-अपने वार्डाें में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का प्रयास करें। डिजिटल सदस्यता अभियान के लाभ से सभी को लोगों को अवगत कराया गया।

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में हुई फेरबदल, बस्तर सीएमओ राजन हटाये गए, चतुर्वेदी बने नए सीएमओ

0

छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा फेरबदल किया गया है जिसमे डॉ आर. के. चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बस्तर जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थापना किया गया है वहीँ डॉ डी. राजन जो कि प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्तर में पदस्थ थे उन्हें संभागीय कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य सेवाएँ बस्तर में पदस्थापना दी गई है | इस प्रकार डॉ आर. के. चतुर्वेदी एवं डॉ डी. राजन के नवीन पदस्थापना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बधाई दी |  

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग में हुई बड़ी फेरबदल

0

छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा फेरबदल किया गया है जिसमे डॉ आर. के. चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बस्तर जिले का प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थापना किया गया है वहीँ डॉ डी. राजन जो कि प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्तर में पदस्थ थे उन्हें संभागीय कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य सेवाएँ बस्तर में पदस्थापना दी गई है | इस प्रकार डॉ आर. के. चतुर्वेदी एवं डॉ डी. राजन के नवीन पदस्थापना पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बधाई दी |  

दिल है छोटा सा…छोटी सी आशा…

0

पीलीभीत की चुनावी सभा में अमित शाह ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के कंधे पर हाथ रखा, तो यहां उनके समर्थकों की बांछें खिल गईं। अमित शाह ने बृजमोहन से पीलीभीत जिले में पार्टी प्रत्याशियों का हाल जाना। पार्टी ने बृजमोहन को पीलीभीत के दो विधानसभा के चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है।

पीलीभीत पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी का क्षेत्र है। वो इन दिनों पार्टी से खफा चल रही हैं। ऐसे में पीलीभीत में कमल खिलाना पार्टी के लिए चुनौती बन गई है। चूंकि बृजमोहन को चुनाव प्रबंधन में महारत हासिल है, पार्टी ने उन्हें कठिन माने जाने वाले क्षेत्र में लगाया है। सोमवार को चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले बृजमोहन ने डोर टू डोर संपर्क किया, और फिर वोटिंग से पहले की सारी तैयारियों की समीक्षा कर दिल्ली निकल गए।

चुनावी सभा में बृजमोहन को अमित शाह ने जिस तरह महत्व दिया है, उससे प्रदेश भाजपा में नए समीकरण बनने की अटकलें लगाई जा रही है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि युवा मोर्चा के दिनों के साथी रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, बृजमोहन के बजाए रमन सिंह के बेहद करीबी हो गए हैं। हाल यह है कि प्रदेश भाजपा संगठन में अब तक सारे फैसले रमन सिंह के मनमाफिक होते रहे हैं।

दूसरी तरफ, पार्टी संगठन की कार्यप्रणाली से प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी, और सह प्रभारी नितिन नबीन नाराजगी जता चुके हैं। ऐसे में प्रदेश भाजपा में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। इसमें बृजमोहन, और उनके खेमे को कितना महत्व मिलता है, यह देखना है। फिलहाल तो अमित शाह ने बृजमोहन के कंधे पर हाथ रखकर समर्थकों को खुश कर दिया है।

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का शुभारंभ 1 मार्च को

0

सांसद दीपक बैज करेंगे शुभारंभ

जगदलपुर, 28 फरवरी 2022/ तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार 1 मार्च को शाम 5 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद दीपक बैज उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल करेंगे। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, छत्तीसगढ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, नगर निगम सभापति कविता साहू, जिला पंचायत सदस्य मालती बैज, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के उपाध्यक्ष योगेश बैज, चित्रकोट सरपंच बुटकी कश्यप सहित जनप्रतिनिधी उपस्थित रहेंगे।

तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव ने कबड्डी, वाॅलीबाल, पीटुल, रस्साकस्सी, नौकायन और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मंचीय कार्यक्रमों के तौर पर 1 मार्च को बस्तरियां परिधानों पर आधारित फैशन शो भी प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इसके साथ ही 1मार्च को ही जसगीत गायिका जसमीत कौर तथा लोक नर्तक दलों द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। 2 मार्च को प्रख्यात छत्तीसगढ़ी संगीतकार दिलीप षड़ंगी तथा लोक नर्तक दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 3 मार्च को पद्मश्री अनुज शर्मा के साथ ही ओडिया गीत संगीत का कार्यक्रम पदमनी डोरा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

स्कूटी से गिरकर दो युवकों की मौत, एक घायल, मौके पर दल्ली के युवक की मृत्यु

0

दल्लीराजहरा – तेज रफ़्तार स्कूटी से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई है वहीँ एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है | घटना बीती रात्रि 8.30 बजे के आसपास भानुप्रतापपुर के आंवरी नाला के पास हुआ | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी की रफ़्तार काफी अधिक थी, मोड़ के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, रोड के किनारे रखे पत्थर में टकराने से स्कूटी में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना की सुचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई व मौके पर पुलिस पहुँच घायलों को डौंडी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ पर पता चला कि राजेंद्र कुमार उर्फ़ राकेश कुमार पिता राजकुमार मंडावी उम्र 22 वर्ष निवासी केतकी पारा दल्लीराजहरा की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी एवं दुसरे युवक अनिल कुमार निषाद निवासी डौंडी लोहारा को शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा रेफेर किया गया था जहाँ पर सुचना मिली है कि इलाज के दौरान दुसरे युवक अनिल कुमार निषाद की भी मृत्यु हो चुकी है एवं तीसरे युवक का ईलाज जारी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

अभाविप ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

0

भानपुरी – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई भानपुरी के द्वारा सोमवार को भानपुरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिप सदस्य निर्देश दीवान, उमाकांत कश्यप,बरातू बघेल,तुलसु कश्यप ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि रक्तदान शिविर से जरूरतमंद लोगों को जीवन दान मिलता है ऐसे आयोजन होना चाहिए ।

अभाविप नगर मंत्री टिकेश नाग ने बताया कि कुल 42 यूनिट रक्तदान किया गया अभाविप द्वारा जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया कराने का हर सम्भव प्रयास किया जाता है जिसका लाभ दूर दराज के ग्रामीणों को विपरीत परिस्थितियों में काम आता है।

रक्तदान शिविर के दौरान जिला संयोजक कमलेश दीवान,नगर मंत्री टिकेश नाग पितेश्वर बघेल ,आसमन बघेल,लखेश्वर बैध, प्रवीण बघेल,हेमराज, सरोज देवांगन, ताजिर,रमेश बंछोर,चन्दन कश्यप,नीलम ठाकुर, सानू कश्यप,आस्था गुप्ता,हेमकांत,रितेश,सिद्धार्थ कश्यप,सुरेश मौर्य,शान्तिप्रिया साहू,रुचिता,भुनेश्वरी कश्यप,भूपेंद्र, पंजक यादव उपस्थित रहे।अभाविप ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फरवरी को भारत में मनाया जाता है |

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन ने 28 फरवरी सन् 1928 को की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था |

उन्होंने कहा की डा चन्द्रशेखर वेंकट रामन एशिया के प्रथम व्यक्ती थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था और जिन्होंने भारत का नाम पूरे विश्व में रौशन किया आज हमारी युवा पीढ़ी को डा रामन जी के जीवन से प्रेरणा लेकर वैज्ञानिक सिद्धांतों को अपनाने की जरूरत है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्राचार्य विजय लक्ष्मी, कार्यक्रम संयोजक अमितांशू झा,विमल मेश्राम एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थि उपस्थित रहे |

दुग्ध व्यापारी ने रखा अपना पक्ष, कहा उत्कृष्ट व गुणवत्तायुक्त है सामग्री

0

जगदलपुर – शहर के कुछ दुग्ध व्यापारियों के प्रतिष्ठानों से विगत वर्ष विभाग द्वारा सैंपल लिए गए थे. इनमें से 24 सैंपलों में से 4 के दुग्ध सामग्री अमानक पायी गयी थी. मामले में अपर-कलेक्टर द्वारा कार्यवाई भी किया जाना है. इन सब के बीच अपने प्रतिष्ठान के सामग्रियों को उत्कृष्ट और गुणवत्तायुक्त बताते हुए एक दुग्ध व्यापारी ने अपना पक्ष रखा है.

बीडीएफ दुग्ध के मार्केटिंग मैनेजर पवन चंद्राकर ने जारी अपने पक्ष में कहा है कि विगत 30/10/2021 को खाद्य अधिकारी द्वारा दुग्ध प्रसंस्करण केंद्र में 500 ग्राम कोवा सैंपल का निरिक्षण किया गया था व इसकी जांच रिपोर्ट 31/12/2021 को रायपुर स्थित राज्य फ़ूड टेस्टिंग लेबोरेटरी द्वारा दी गयी थी. इस रिपोर्ट के अनुसार बीडीएफ के दूध में 61.90 फ़ीसदी कुल सॉलिड होने की जानकारी दी गयी है जबकि इसी संस्था द्वारा पृथक से एक और जांच रिपोर्ट सौंपी गयी जिसमें बीडीएफ के दूध का फैट सामान्य 4.5 फ़ीसदी पाया गया. बीडीएफ का कहना है कि अगर गाय के दूध में फैट 4.5 फ़ीसदी माना गया है तो एनएनएफ की रिपोर्ट में 8.5 फ़ीसदी होना चाहिए था जबकि 6.75 प्रतिशत आया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दूध की सैंपलिंग पूरी तरह से घोलकर किया जाना था लेकिन ऊपरी सतह से दूध को लिया गया, जिसकी वजह से जांच रिपोर्ट में असमानता पायी गयी.

इसके अलावा गाय और भैंस का मिश्रित दूध होता है तो 4.5% फैट रिपोर्ट आता है लेकिन केवल गाय के दूध की बात की जाती है तो 3-3.5% फैट मिलता है. अपना पक्ष रखते हुए बीडीएफ व्यापारी ने कहा कि यह परिवार अपने उत्कृष्ट उत्पादनो की वजह से कम समय में ही बस्तर जिले के ग्राहकों के बीच अपनी एक विशेष पहचान बना चुका है और संस्था ने गुणवत्ता के साथ कोई भी समझौता नहीं किया है और भविष्य में भी सभी मानकों-नियमों को मानते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवा देने में तत्पर है. रायपुर द्वारा दी गई जांच रिपोर्ट के खिलाफ अब बीडीएफ ने डायरेक्टर, फूड रिसर्च एंड स्टैंडर्डाइजेशन लैबोरेट्री गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश जांच हेतु सैंपल भेजा है, जिसकी रिपोर्ट का इंतज़ार है.

MOST POPULAR

HOT NEWS