City Media - Page 1436 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1436

क्रेडा चेयरमैन ने क्रेडा कार्यालय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

0

रायपुर स्थित क्रेडा कार्यालय प्रांगण में अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने भारत माता व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का आरोहण किया। ध्वजारोहण उपरांत स्वर्णकार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की सलामी ली। श्री स्वर्णकार ने उपस्थितजनों सहित अन्य प्रदेशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी आलोक कटियार सहिंत कार्यालयीन स्टाफ व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

15 को ग्रामीणों के साथ करेंगे ध्वजारोहण : आईजी

0

नक्सलगढ़ का जंगलों में जवान बिताएंगे रात

नक्सल ऑपरेशन के साथ-साथ पुलिस के जवान शासन की योजनाओं को ग्रामीण तक पहुंचाने का कर रहे प्रयास

जगदलपुर – बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षण सुंदरराज पी ने चर्चा के दौरान बताया कि राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए समूचे बस्तर अंचल में सुरक्षा व्यवस्था एलटं कर दिया गया है। खासतौर से उन क्षेत्रों में जहां नक्सली काला दिवस मनाने का फरमान जारी किया करते है। ऐसे धूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ के साथ-साथ दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा बटालियन के जवानों द्वारा आज से संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस के जवान उन बिहड़ों में गश्त के बाद आज रात जंगलों में बिताएंगे और कल 15 अगस्त के दिन ग्रामीणों के साथ ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाएंगे और स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को मिठाईयां बांटगे।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने विशेष चर्चा में बताया कि 1 जुलाई से नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा है। ऑपरेशन मानसून में जवानों को अच्छी सफलता मिली। जवानों अबूझमाड़ के साथ-साथ धर्माबडा, चंदेला, पुसपाल, सिलगर, तरैम सहित अन्य कई नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में फोर्स ऑपरेशन मानसून के दौरान बिहड़ों में घुसकर नक्सलियों के कैम्प ध्वस्त करने के साथ कई नक्सलियों को भी मार गिराने में सफल हुए। ऑपरेशन मानसून के दौरान जवानों को मिली सफलता के कारण जवानों का मनोबल भी बढ़ा है। गश्त के दौरा जवान ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी मदद किया करते है जिसके कारण जवानों के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ा है।

बिहड़ों में लहराएंगे तिरंगा:

बस्तर आईजी ने बताया कि उन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां नक्सली ध्वजारोजण का विरोध करते है ऐसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आज से विशेष ऑपरेशन चलाकर पुलिस के जवान रात गुजारंगे और कल 15 अगस्त को ग्रामीणों के साथ ध्वजारोहण करेंगे।

शासन की योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंचाने का प्रयास:

सुंदरराज पी ने बताया कि पुलिस के जवान गश्त के साथ-साथ ग्रामीणों को भी हर संभव मदद करने का प्रयास करते है। शासन की कई ऐसी योजनाएं जो उन ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाती है ऐसे सुदूर इलाके में पुलिस के जवान ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में तत्पर है जिसका यह परिणाम है कि ग्रामीणों का विश्वास जुड़ने की अपील: आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान कई नक्सली संक्रमित हुए जो उपचार के अभाव में जिदंगी और मौत से जूझ रहे है। उन्होंने नक्सलियों से अपील की है कि नक्सल संगठन छोड़ शासन की मुख्यधारा से जुड़े ऐसे संक्रमित नक्सलियों को शासन उपचार के साथ-साथ पूरी मदद करेगी।

लालबाग मैदान में थ्री लेयर सुरक्षाः

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए जिले के सरहदी इलाकों के 6 स्थानों पर चेक पाईंट बनाया गया है जिसमें नगरनार, कोडेनार, भानपुरी, बकावण्ड में वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही

शहर के होटल ढाबों में भी नियमित रूप से जांच की जा रही है वहीं लालबाग परेड मैदान में थ्री लेयरों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

दते वाड़ा पु.लि स अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि 15 अगस्त राष्ट्रय पर्व पूरे जिले में शांति व उल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिले के सभी थाना चौकियों में एलर्ट जारी करने के साथ-साथ धूर नक्सल प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। खासतौर से रेलवे ट्रेक एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है

चोरी के कुख्यात (चड्डी-बनियान गैंग) गिरोह पुलिस के गिरफ्त मे

0

गुण्डरदेही थाना के चंदनबिरही , एवं जिले के अन्य थाना क्षेत्रो मे भी की थी चोरी की घटना।

दिन मे करते थे रेकी एवं रात्रि मे घर मे घुसकर करते थे चोरी।

ईट के बने पक्के मकानो को बनाते थे निशाना।

चड्डी एवं बनियान पहनकर देते थे घटना को अंजाम

आरोपीगण के विरूद्व दुर्ग जिले के पाटन, बोरी, अमलेश्वर, भिलाईनगर, रानितराई, मे चोरी के कई मामले है दर्ज।

घटना दिनांक 09 अगस्त की रात्रि 02ः00 बजे ग्राम चंदनबिरही के प्रार्थी हरिशचन्द्र साहू पिता विश्राम साहू उम्र 47 साल के घर मे अज्ञात चोरो द्वारा दिवाल फांद कर कमरे मे प्रवेश कर स्टील की पेटी सहित सोने चांदी के जेवरात एवं इस्तेमाली कपडा चोरी कर ले जाने की, रिेपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे धारा 457, 380 भादवि का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना मे फरार आरोपियो कि शीघ्र पता तलाश हेतु, आदेशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर.पोर्ते, के मार्गदर्शन मे घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, डाॅग स्काॅड की मदद से फरार आरोपियो के दिशा निर्धारण मे मदद ली गई। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश सिन्हा के सतत् मार्गदर्शन मे फरार आरोपियो कि पता तलाश के दौरान खेत मे प्रार्थी के मकान से कुछ दुरी पर खेत मे चोरी की संपत्ति को पेटी सहित बरामद कर जप्त की गई। घटना स्थल के निरीक्षण एवं चोरी करने के तरीके के आधार पर आरोपीगण की पता तलाश के दौरान कवर्धा के उजाला पार्क वार्ड नंबर 09 से आरोपी कन्हैया पारधी को एवं घटना का मुख्य सरगना प्रेमसिंग पारधी उम्र 57 साल निवासी खुर्सीडीह थाना पुलगांव को उसके निवास स्थल से गिरफ्तार किया गया, पुछताछ पर घटना के मुख्य आरोपी प्रेमसिंग पारधी ने बताया की पुर्व मे भी अपनी गिरोह के साथ मे दुर्ग जिले के विभिन्न थानो मे चोरी के मामले मे पकडा गया है। थाना रानितराई मे 2010 मे सोने चांदी के जेवरात, व 2021 मे ग्राम टेमरी थाना बोरी से चना चोरी, थाना डौण्डीलोहारा के स्टेट बैंक के सामने नगद रकम की चोरी ग्राम पांगरी थाना रनचिरई से बर्तन चोरी एवं थाना अर्जुन्दा के खुटेरी से धान की चोरी करना स्वीकार किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

घटना दिनांक 09 अगस्त को कन्हैया पारधी पिता बिश्रामी पारधी उम्र 56 साल निवासी हरेली त्योहार के दिन कवर्धा से वाहन क्रमांक एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 09 जेसी 9934 मे खुर्सीडीह प्रेमसिंग पारधी के यहां त्योहार मनाने आया, जहाॅ पर दोनो ने मिलकर चोरी की योजना बनाई एवं दोनो वाहन क्रमांक एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 09 जेसी 9934 मे अर्जुन्दा शराब भठ्ठी गये जहाॅ उन्होने शराब का सेवन किया शाम को गांव चंदनबिरही मे जाकर रेकी किये एवं रात्रि होने के पुर्व रेकी किये मकानो को निशाना बनाया । रात्रि मे चोरी करने से पुर्व वाहन को खेत के किनारे सुरक्षित जगह पर जाकर छुपा दिया, एवं शरीर पर पहने पुलपैंट व फुलषर्ट उतारकर चड्डी एवं बनियान मे गांव मे प्रवेश कर पहले 02 अन्य मकानो के अंदर घुसकर चोरी का प्रयास किये जहाॅ पर असफल रहे। फिर दिवाल फांद कर प्रार्थी हरिष्चन्द्र के मकान मे घुसकर पहले मुख्य द्वार को खोलकर भागने का रास्ता सुरक्षित किये ,तत्पश्चात कमरे के अंदर रखे, जेवरात को पेटी सहित चोरी कर लिया गया एवं रास्ते मे पेटी का वजन अधिक होने एवं खेत मे पानी व कीचड अधिक होने से खेत मे ही फेंककर भाग खडे हुए। आरोपीगण की गिरफ्तारी मे सउनि अजय बनारसी, आर. आकाश सोनी एवं दिवंगत आरक्षक दिनानाथ पाटिल का योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नाम आरोपीगण-

01.प्रेम सिंह पिता सोनसिंह ,जाति पारधी, उम्र 57 वर्ष, सा0 खुर्सीडीह थाना पुलगांव, जिला दुर्ग छ0ग0

  1. कन्हैया पारधी पिता बिसरामी पारधी उम्र 56 वर्ष सा0 ऊर्जा पाॅर्क वार्ड क्र0 09 कबीरधाम थाना सिटी
    कोतवाली , जिला कबीरधाम छ0ग0
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जप्त

एक सोने का मंगलशूत्र पत्ती वाला, जो काला मोती से गुथा हुआ है, एक जोडी सोने का झुमका, एक जोडी चांदी का ऐठी, एक जोडी चांदी का पायल, एक जोडी चांदी का बचकानी कंगन, तीन जोडी चांदी का बिछिया, नगदी रकम 3,000 रूपये जुमला कीमती 48,000 रूपये व सामने इस्तेमाली 17 नग साड़ी , 09 नग ब्लाउज , एक नग पेटी कोट। मोटर सायकल HF DELUX क्रमांक CG 09 JC 9934

CMHO डॉ० राजन एवं DPM अखिलेश शर्मा के काले कारनामे, विभागीय जांच के बावजूद डॉ० अक्षय पराशर के ऊपर एक और मेहरबानी।

0

बस्तर:- DMFT मद में कार्य कर रहे डॉ० अक्षय पराशर नेत्र विशेषज्ञ के ऊपर कई संगीन भ्रष्टाचार के मामलों में विभागीय जांच लंबित है, इसके बावजूद इन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला बस्तर में मर्ज करने हेतु डॉ० राजन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश शर्मा द्वारा अनुशंसा कर जिलाधीश को टीप पत्र भेजा गया है।

नेत्र विभाग में अभिलेख चोरी का मामला

शिकायत यह भी है कि डॉक्टर अक्षर पराशर ने 1/9/2020 को अनाधिकृत रूप से अलमारी खोलकर दस्तावेजों से छेड़छाड़ एवं फोटो खींच गया था, जिसके बाद से कुछ दस्तावेज अलमारी से गायब है, जिसकी जांच भी अभी तक लंबित है।

डॉ पराशर के ऊपर लंबित विभागीय जांच।

शहर के मध्य महारानी हॉस्पिटल के सामने स्थित जेके ऑप्टिकल्स नामक चश्मे की दुकान है, जहां जोगेंद्र पाराशर एवं अक्षय पराशर द्वारा सहभागिता के साथ चश्मे की दुकान में व्यापार संचालित की जा रही है। जिसकी जीएसटी पेपर एवं एग्रीमेंट की कॉपी हमारे पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। जबकि डीएमएफटी मद से नौकरी के दौरान संविदा शर्तों का उल्लंघन है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

अक्षय पाराशर द्वारा निविदा में भ्रष्टाचार

जिला अंधत्व निवारण समिति जगदलपुर द्वारा सन 2020 में चश्मा निविदा (टेंडर) किया गया था, जिसमें गैर कानूनी तरीके से शासकीय सेवा में रहते हुए जेके ऑप्टिकल एंड कंपनी ने निविदा में भाग लिया और अपने प्रभाव के चलते यह टेंडर जेके ऑप्टिकल को मिला, परंतु मामले के उजागर होने के बाद पूर्व सीएमएचओ आर.के. चतुर्वेदी द्वारा 3934 दिनांक 27/7/2020 स्पष्टीकरण पत्र अक्षय पराशर को भेजा गया था।

जिसमें अक्षय द्वारा सीएमएचओ को पत्र दिनांक 4/8/2020 में यह लिखित दिया गया दुकान पारिवारिक हैं। जिसे विद्यार्थी समय से औपचारिक रूप से अक्षय पराशर एवं उनके पारिवारिक पार्टनर के नाम से संचालित किया जा रहा है। संविदा करारनामा यह शर्तो के अनुसार अवैधानिक है।

ड्यूटी के दौरान मरीजों को अपने निजी क्लीनिक का पता देना।

सुरेंद्र पांडे नामक व्यक्ति द्वारा महारानी हॉस्पिटल में अपने आंखों का जांच कराने पहुंचे थे जिस दौरान डॉक्टर अक्षय पराशर द्वारा दोहरा लाभ लेने के उद्देश्य से शासकीय अस्पताल में इलाज कराने आए मरीज को अपने निजी क्लीनिक में बुलाकर उपचार करते हुए फीस वसूला गया था।

जिसके बाद वर्तमान में भी निजी प्रैक्टिस करते हुए श्रीमती रुकमणी नामक महिला का दिनांक 26-3-2021 को क्लीनिक में बुलाकर उपचार किया गया जिसका पर्ची हमारे पाठकों के समक्ष उपस्थित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला।

नेत्र विभाग के संविदा कर्मचारी तारकेश्वर राव नेत्र सहायक द्वारा शिकायत किया गया था कि उन्हें डॉक्टर अक्षय पराशर ने सेवा से बर्खास्त कराने की धमकी दी थी। कारण यह था कि अस्पताल में आ रहे मरीजों को महारानी हस्पताल का इलाज अच्छा ना होने की बात कह कर बदनामी कर चांदनी चौक स्थित अक्षय पराशर के निजी क्लीनिक में भेजने का दबाव बनाया गया था। जोकि एक प्रकार से गंभीर विषय है।

मामले में हमने सीएमएचओ डॉ राजन से 3:40pm को फोन नंबर 98934 68079 पर जानकारी जाननी चाही उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव पर बस्तर जिले में अभाविप फहराएगी 200 गांवो में तिरंगा

0

राष्ट्रीय आव्हान पर स्वाधीनता के 75 वां वर्षगांठ धूमधाम से मनाने की तैयारी

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इस वर्ष आजादी के 75 वां वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा यह अभियान राष्ट्रीय आह्वान पर देश भर के सवा लाख गांव में कार्यकर्ता पंहुचकर ध्वज वंदन कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

अभाविप के जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया कि इस वर्ष देश अपने स्वाधीनता के 75 वर्ष अमृत महोत्सव मना रहा है इसी को अभियान के रूप में लेकर अखिल भारतीय आव्हान पर बस्तर जिले में भी चयनित 200 गांवो में झंडा रोहण का कार्यक्रम स्थानीय लोगों विद्यार्थियों व समाज के सहयोग से किया जा रहा है जिसमे अभाविप कार्यकर्ता कार्यक्रम का संचालन कर कार्यक्रम संपन्न करेंगे इसका उद्देश्य गांव में रहने वाले अन्तिम व्यक्ति तक भारत की आजादी के महानायकों की जानकारी देना ,देश के इतिहास को बताना व शहीदों के सहादत को लोगों तक पंहुचाना जन जन में राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत प्रोत करना है। जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

कलेक्टर ने किया लर्निंग आउटकम बुक का विमोचन, बस्तर ब्लॉक की पीयलसी के द्वारा निर्मित

0

विकास खण्ड बस्तर के सक्रिय पी यल सी सदस्यों के द्वारा बीईओ बीआरसी के मार्गदशर्न में तैयार किया गया लर्निंग आउटकम सीखने सिखाने का प्रतिफल के सम्बंध में तैयार किए गए। पुस्तक का विमोचन जिला कलेक्टर रजत बंशल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंग के द्वारा किया गया। उक्त पुस्तक में बच्चों की न्यूनतम अधिगम स्तर को ध्यान में रखते हुए। लर्निंग आउट कम कक्षा पहली से आठवीं तक सभी विषयों का पाठ्पुस्तक मे दिया गया है।बीआरसी स्तर पर लर्निंग आउट कम पी एलसी सदस्यों के सहयोग से तैयार किया गया है ।बच्चों की सुगम्यता को देखते हुए शैक्षिक कैलेंडर अनुसार प्रत्येक माह के लिए लर्निंग आउट कम निर्धारित किया गया है ।जिसको ध्यान में रखते हुए शिक्षक अध्यापन कार्य करेंगे और बच्चों में उतनी दक्षता विकसित करेंगे ।

क्या है लर्निंग आउटकम

लर्निंग आउटकम का आशय कक्षा , पाठ्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान व कौशलों से है , अर्थात लर्निंग आउटकम यह इंगित करते हैं कि सीखने के अनुभव के बाद छात्रों के व्यवहार में कौन-कौन से बदलाव आयेंगे | प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब बच्चों की पढ़ाई के साथ परिणाम भी परखा जाएगा। शिक्षा विभाग के स्कूलों में शिक्षकों को जहां सीखने-सिखाने की प्रक्रिया बताई जाएगी, वहीं बच्चों को मिली शिक्षा को शिक्षण संबंधी परिणाम (लर्निंग आउटकम) के रूप में परखा जाएगा। विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक प्रत्येक कक्षा के लर्निंग आउटकम के मानक तैयार किए हैं विभाग के उच्च अधिकारी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान इन्हीं मापदंडों के आधार पर शिक्षकों की गुणवत्ता और बच्चों के ज्ञान का आकलन करेंगे।इस अवसर पर एसडीएम गोकुल रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान,डीएमसी अशोक पांडेय,सीईओ आर के कर,बीईओ मोतीराम कश्यप, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,सुशील तिवारी,शैलेन्द्र तिवारी, उपस्थित थे।

बस्तर पुलिस के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर नक्सल घटनाओं में शहीद जवानों के परिवारों से मिलकर शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया

0

बस्तर पुलिस के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर आज अलग अलग नक्सल घटनाओं में शहीद जवानों के परिवारों से मिलकर उनका हाल चाल जाना एवं शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए उनकी परिवार वालों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गए हैं ज्ञात हो कि बस्तर जिले में कुल 36 शहीद जवानों के परिवार है जिनसे मिलने एवं कुशलक्षेम जानने हेतू अलग-अलग अनुभाग से sdop एवं नगर पुलिस अधीक्षक अपने थाना के स्टाफ के साथ संबंधित शहीद परिवारों से मिलकर उनका हालचाल जाना गया !और शहीद जवानों के शहादत को नमन किया गया!

नए बस स्टेण्ड परिसर की साफ सफाई प्रारम्भ 15 अगस्त को झंडा अवरोहण होगा

0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज से निगम द्वारा साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। पूरे बस स्टेण्ड परिसर को साफ किया जा रहा है। बस स्टेण्ड आने वाले लोगों का कहना है कि ये अच्छी पहल है। प्रति माह इस प्रकार की सफाई की जानी चाहिए। ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। गौरतलब हो कि चौकी के नए पोलिस प्रभारी kantopani ने अपने उच्च अधिकारी के दिशा निर्देश पर बस स्टेण्ड की सुरछा के साथ अंन्य यवस्थाओ पर भी सभी मे साथ मिलकर कार्य करना प्रारम्भ किया है। जिसके सुखद परिणाम आने शुरू होगये है। इस वर्ष भी बस स्टेण्ड प्रांगण में झंडारोहण ककार्यक्रम आयोजित होगा।

हिन्दुओं की आस्था को आघात पहुँचाने वाले जगदलपुर एसडीएम के खिलाफ शिवसेना का विरोध प्रदर्शन

0

जगदलपुर / शिवसेना । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के आबकारी मंत्री के ध्वज़ आरोहण कार्यक्रम के तसियारियों का जायज़ा लेने पहुंचे हिंदू विचारधारा विरोधी, अतिक्रमण हटाने के रौब से जगदलपुर एसडीएम जीके मरकाम ने जिस तरह बीते दिनों हिंदुओं की आस्था को आघात पहुंचाते शिवलिंग को मूल स्थान से हटाकर फेंक दिया।

गौरतलब होकि जिसका विरोध नरसिंह की तरह शिवसेना जिला अध्यक्ष अरुण पांडेय ने किया व धरना प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया गया और एडीएम को बुलाने पर अड गए लेकिन एसडीएम भय से वहां नहीं आया।

जिसका विरोध करते हुए सीधा – सीधा एसडीएम के वट्सएप नंबर पर प्रदेश के अनेकों शिव सैनिकों ने हजार की संख्या में शिवसेना जिंदाबाद – प्रदेश प्रमुख धंजय परिहार जिंदाबाद ऐसा लिखकर प्रदर्शन के दौरान अपने नेता अरुण पाण्डेय् द्वारा अधिकारियों से बातचीत के अंश का वीडियो एसडीएम जीके मरकाम को भेजा दिया है। शिवसेना जिलाध्यक्ष का कहना हैकि अपने कृत्य पर सार्वजनिक रूप से ऐसे अधिकारी को हिंदू समाज़ से माफ़ी मांगनी होगी, अन्यथा की स्तिथी में उन्हें एसडीएम पद से हटाने की मांग कलेक्टर रज़त बंसल से किया जाएगा।

Indian National Congress ने लिखा सत्यमेव जयते

0

ट्विटर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का अकाउंट रिस्टोर कर दिया है. दिल्ली की नौ साल की रेप पीड़िता के परिजनों की तस्वीर पोस्ट करने के बाद ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया था. फिर इसे लॉक कर दिया गया था. सूत्रों के मुताबिक यह तस्वीर साझा करने के लिए कांग्रेस के जिन अन्य नेताओं के ट्विटर हैंडल लॉक किए गए थे, उन्हें भी रिस्टोर कर दिया गया है।आईटी सेल व सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि बीजेपी ट्विटर के बहाने राहुल गांधी व कांग्रेस कमेटी पर दवाब बना रही थी किंतु जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों ने दवाब बनाया, अंततः ट्विटर एमडी को हटाया गया और कांग्रेसियों के एकाउंट बहाल किया जा रहा है।

यह सच्चाई की जीत है, सत्यमेव जयते

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS