City Media - Page 1637 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1637

जिन्हें मिली थी आबाद करने की ज़िम्मेदारी, वह कर रहे शहर को बर्बाद छल कपट कर महापौर ने किया जनता के साथ धोखा, व्यसनयुक्त शहर बनायेगी महापौर, भाजपा का विरोध, नये मदिरा दुकान खोलने विरोध करेगा भाजपा पार्षददल – नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय

0

जगदलपुर।आज भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल द्वारा नवीन प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान खोलने के विरुद्ध महापौर एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ।

विदित हो कि राज्य शासन ने शहर में एक नवीन प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान खोलने का निर्णय लिया है । इस संबंध में नगर निगम से जिला प्रशासन के द्वारा आपत्ति रहित वैकल्पिक स्थल पर निर्मित दुकान की मांग की गई थी , जिसे महापौर द्वारा आनन फ़ानन में त्वरित रूप से एम आई सी और सामान्य सभा की प्रत्याशा में देने की अनुमति प्रदान की थी ! इतना ही नहीं बाद में इसे MIC में कूटरचना करते हुए और फिर उसी विषय को सामान्य सभा में छलपूर्वक विषय का परिवर्तन करते हुए बिना चर्चा कराए बहुमत के आधार पर पास कराया गया ।निगम ने “नवीन प्रीमियर विदेशी मदिरा दुकान खोलने के संबंध में “विषय को परिवर्तित कर “आबकारी विभाग को दुकान देने के संबंध”में विषय लाया , जो कि शहर की जनता के साथ धोखा है ।

जिस दुकान को निगम ने आपत्ति रहित माना है वह दुकान के दीवाल से सटी हुई शासकीय पुलिस चिकित्सालय हैं ,उसी के सामने गौरव पथ और उसके सामने पुलिस ग्राउंड है जिसमें 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन होता है और साल भर वहाँ शहर के क्रीड़ा प्रेमियों के द्वारा खेल कूद का आयोजन किया जाता है ।दुकान के बग़ल में शहर के का पुराना और प्रतिष्ठित शासकीय भगत सिंह स्कूल है ,जिसमें काफ़ी तादाद में विद्यार्थी अध्ययन करते हैं ।

निगम ने ना वहाँ के वार्ड वासियों को और ना ही शहरवासियों को इस संबंध में कुछ बतलाया और ना ही आबकारी एक्ट का पालन करना उचित समझा ।

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है जिन्हें शहर को आबाद करने की ज़िम्मेदारी मिली है वह ज़िम्मेदार जन प्रतिनिधि शहर को बर्बाद करने और शहर को मदिरालय में परिवर्तित करने लगे हुए हैं, जिस पार्टी के मुखिया ने पूर्ण शराब बंदी का वादा जनता से किया गया था उसी पार्टी के महापौर द्वारा ठीक उलट शराब को और प्रचलित करने के लिए प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान खोलने के लिए दुकान की अनुमति प्रदान करती है ,और वह भी ऐसे समय जब कोरोना अपने पूरे शबाब पर था !

भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि निगम को जनहित में कार्य करना चाहिए , समाज को व्यसनमुक्त वातावरण मिलना चाहिए ना कि व्यसनयुक्त । निगम का यह निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है ।

भाजपा पार्षद दल ने जिसमें उपस्थित नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे,मंडलअध्यक्ष सुरेश गुप्ता वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे राजपालकसेर,निर्मल पाणिग्रही दिगंबर राव भारतीय श्रीवास्तव त्रिवेणी रंधारी मोतीराम बघेल धनसिंह नायक महेंद्र पटेल आलोक अवस्थी,अशोक यादव ममता पोटाई व राकेश तिवारी शशीनाथ पाठक,अमित तिवारी,गणेश काले,रोशन झा तेजपाल शर्मा जितेंद्र नागआदि थे यह माँग की है कि निगम अपने इस निर्णय को वापस ले और कलेक्टर और आयुक्त को भी इस संबंध में दुकान को दी गई अनुमति को निरस्त करने ज्ञापन दिया है और कहा है कि भाजपा पार्षद दल इस कृत्य की जनहित में भर्त्सना करता है और दुकान को दी गई थी अनुमति निरस्त नहीं करने पर जनता के सहयोग से आंदोलन हेतु भी बाध्य होगा ।

20 फरवरी को धरना -प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौपेगी भाजपा महिला मोर्चा

0

छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है संगीन अपराधों की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है—रमशीला नाग

नारायणपुर- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमशीला नाग ने प्रेसवार्ता मे कहा की प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में 20 फरवरी को धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि छतीसगढ में जब से कांग्रेस की सरकार सत्ता मे आयी है समाज के हर वर्ग के खिलाफ संगीन अपराध की घटनाओं मे बेतहाशा वृद्धि हुई है वही महिलाओ के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य मामलों की चिंताजनक वृद्धि पर कांग्रेस सरकार न केवल पूरी तरह खामोश है बल्कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तक इसे छोटा अपराध कहने से नहीं हिचकते, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के रूप में प्रसिद्ध कोरवा जनजाति की नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म और पिता भाई के समेत उनकी नृशंस हत्या ने तो प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है वही प्रदेश के जशपुर जिले मे भी अमानवीय व घृणित मामला सामने आया है जहां अंचल की बेटी को छ: बार अलग-अलग लोगों के हाथ बेचा गया था जिससे तंग आकर बेटी ने खुद्खुशी कर ली, छत्तीसगढ़ देश में मानव तस्करी का एक केंद्र बनता जा रहा है इस संबंध में पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में 6 माह पूर्व शिकायत की थी |

इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया,सरकार संरक्षित माफिया के द्वारा धमतरी मे आदिवासी जन-प्रतिनिधि की बर्बरतम पिटाई समेत अनेक घटनाओं की जानकारी आपको मिली ही होगी, लगातार ऐसी घटनाएं होना और उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखाने के पीछे सरकार का यह अलिखित आदेश लगता है की ऐसी घटनाएं दर्ज न किए जाए ऐसा इसलिए क्योंकि राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़े में प्रदेश मे अपराधों की संख्या में लगातार वृद्धि का खुलासा हो रहा है ऐसे में अपराध कम करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने से अधिक ध्यान सरकार का मामले को छिपाने पर है यह स्पष्ट दिख रहा है बावजूद इसके दर्ज हुए अपराधों के आंकड़े भी भयावह है सदन में सरकार ने स्वीकार किया कि राज्य में 1 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2020 तक डकैती, लूट ,हत्या, बलात्कार और अन्य अपराधों के 17009 मामले सामने आए हैं |

इस दौरान यहां केवल बलात्कार के ही 2575 मामले प्रकाश में आए हैं यानी दुष्कर्म की लगभग 7 घटनाएं रोज सामने आ रही है जिन घटनाओं की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं होती उनका तो सिर्फ अनुमान ही लगाया जा सकता है इन्हीं तमाम मामलों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी आगामी 20 फरवरी को प्रदेश के पूरे जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा साथ ही “सड़क से सदन तक हल्ला बोल” के तहत सत्र के दूसरे सप्ताह में विधानसभा का घेराव भी करेगी भाजपा महिला मोर्चा प्रेस वार्ता के दौरान जिला भाजपा महामंत्री संजय नंदी,भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रतन दुबे,शहर व ग्रामिण भाजपा मंडल अध्यक्षद्वय प्रभूनाथ देवांगन व संतनाथ उसेंडी,भगवती हलधर,अनिता कुरेटी,फूलमत कौर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे !

माँ बमलेश्वरी मंदिर के पहाड़ी पर बना रोपवे के टूटने से एक व्यक्ति की मौत

0

डोंगरगढ़ – माँ बमलेश्वरी मंदिर के पहाड़ी पर बना रोपवे के टूटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है । मृतक का नाम गोपी पटोती है, जो पास के ही गांव हरथसिंघी का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में कुछ निर्माण कार्य चल रहा है जिसके लिए मजदूर सामान (सरिया और सीमेंट की बोरी) लेकर जा रहा था कि बीच रास्ते में ही रोपवे से ट्राली टूटकर नीचे गिर गयी और ऊपर से गहराई में गिरने से मजूदर की मौत हुई है। मजदूर को वहां निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

हादसे के बाद पुलिस को सुचना दे दी गई थी उनके अलावा प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।  आपको बता दे कि बमलेश्वरी पहाड़ी पर माता मंदिर में भक्तों के लिए और मालवाहक दोनो के लिए अलग-अलग रोपवे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजहरा बंगाली समाज के दुर्गा मंच में समाज द्वारा माँ सरस्वती की पूजा आयोजन किया गया।

0

विदित दिनांक 16 फरवरी 2021 को राजहरा बंगाली समाज के दुर्गा मंच में समाज द्वारा माँ सरस्वती की पूजा आयोजन सुबह 10:00 बजे किया गया। ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के पूजा के साथ बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। माँ सरस्वती पूजा का यह 63 वाँ वर्ष था। बसंत पंचती पर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री शीबू नायर जी एवं विशेष अतिथि श्री एन.के.मण्डल जी, डॉ. शैवाल जाना जी, श्रीमती पुरोबी वर्मा मैडम एवं अल्पना जाना मैडम थीं। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना व दीप प्रज्जवलित कर कार्यकम का आगाज करने के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए बच्चों को अच्छे से पढ़ लिखकर देश की शान बनने का आशीषवचन दिये। माँ सरस्वती की पूजा के साथ ही छोटेबच्चों की पढ़ाई आरम्भ कराने की शिक्षा लिये, स्लेट पेंसिल व पेन कापी लेकर “हॉथे खोड़ी’ का । कार्यकम आयोजित कर छोटे बच्चों को ज्ञान की देवी के मंदिर में सर्वप्रथम शिक्षा प्रारम्भ कर समाज के सभी छोटे बच्चों की पढ़ाई शुरू करने की परम्परा रही है। इस पूजा के दिन पाँच फलों का भोग लगाया जाता है और इस दिन से बच्चे व बड़े बेर फल को खाकर पूजा का मुख्य प्रसाद ग्रहण करते हैं।

इस पूरे सामाजिक कार्यकम को सफल बनाने में समाज के मुखिया व सीजीएम माइंस. श्री तपन सूत्रधार जी का सफल मार्गदर्शन रहा। श्री एन.के.मंडल, श्री गगन चंद्र पड़या, गौतम बेरा. सपन चक्रवर्ती, एस.सी. सरकार, चंद्रशेखर मंडल, हरिठाकुर विश्वास, घनश्याम परिडा, मनोज परिडा, गौतम मायती, बापी मायती, तरूण चंद्रा, पिंकू डे, काजल निवा, कनक बैनर्जी, सजल राय, दिलीप कर, रूपक दास, देवव्रत भट्टाचार्य,शुभन चक्रवर्ती, चंदन, शुभम मंडल, समोयोजित मायती, तनिष्क मायती, अशोक आईच, सोमे सेन, सहित महित्य समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रोबी वर्मा, श्रीमती रीना पड़या, संगीता बेरा, दीपा चक्रवर्ती, रूना दास, दीपा मायती, मिठू करफा, मंजूश्री मायती, गलापी मंडल, सीता बेनर्जी, रीता विश्वास, सुस्मिता कर, केया आयार्या, आदि का योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

0

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पेट्रोल की कीमत ने देश मे सैंकड़े का आंकड़ा छुआ है ।
इसका एकमात्र कारण केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार की नाकाम नीतियां हैं ।
पेट्रोल-डीज़ल के बेतहाशा बढ़ती कीमतों और बढ़ती महँगाई के खिलाफ पूरे देश भर की जनता में आक्रोश है ।

इसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्ली राजहरा में प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में केंद्र की निकम्मी सरकार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया ।

विरोध प्रदर्शन में टेम्पो को रस्सी से खींचते हुए ऊपर प्रधानमंत्री मोदी को क्रिकेट में दशक के रूप में मनाते हुए दिखाया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से दल्ली राजहरा के नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी , सेवादल प्रदेश महामंत्री संतोष पांडेय जी ,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी, पार्षद रोशन पटेल , युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हरीश , , महामंत्री परितोष हंसपाल , एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ,शहर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ग्रामीण अध्यक्ष चन्दन ग्वाल, रामु शर्मा जी, युवा नेता आदित्य चौधरी , जसविंदर गिल , दिनेश यादव , सुदामा शर्मा , मुकेश ,अभय , सिद्धार्थ , निहाल , सुधीर , डोमेन्द्र , अंकुश आदि उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निशुल्क प्रशिक्षण पुन : प्रारंभ…

0

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जारी किया गया कोविद-19 के लिए नई गाइडलाइंस , जिसके पतश्चात बहुप्रतीक्षित वी.टी. पी पर प्रवेश पुनः प्रारंभ हुआ , जिसमे युवाओं में उत्साह का माहोल बना हुआ है व युवाओं को बहुत दिनों बाद अपने प्रशिक्षण को निरंतर करने का सुनहरा अवसर मिला , जिससे कि वे अपना उज्ज्वल भविष्य गढ़ सके , शासन द्वारा चलाये जा रहे निर्धारित कोर्स के माध्यम से युवा अपने भविष्य को उज्ज्वल बना रहे है । जिसमे गाँव के युवा , व शहर के युवा तकनीकी शिक्षा को जानने लगे है , और उससे अपना रोजगार का माध्यम गढ़ने लगे है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बालोद जिले के दल्ली राजहरा (लौह अयस्क नगरी) में स्थित जय राजहरा बाबा शिक्षण समिति , दल्ली राजहरा के द्वारा विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से युवाओं व बच्चों में तकनीकी जागरूकता फैलाई जा रही है , जिसमे की बच्चे व युवा विभिन्न क्षेत्रों से आकर अपना भविष्य गढ़ रहे है , मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत संस्था में निःशुल्क डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सी. सी. टी वी इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन का प्रशिक्षण उपलब्ध है व प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा चुका है , रुचि दिखाने वाले छात्र , छात्राएं जल्द सम्पर्क कर अपने उज्ज्वल भविष्य को गढ़े ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डौन्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता भाई जतीन भेड़िया जी द्वारा दल्ली राजहरा के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न भिन्न समाजों के लोगो से मुलाकात की

0

डौन्डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता भाई जतीन भेड़िया जी द्वारा दल्ली राजहरा के विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न भिन्न समाजों के लोगो से मुलाकात की एवं दल्ली राजहरा के गुरुद्वारे में माथा टेका और क्षेत्र की जनता के खुशहाली के लिए प्राथर्ना की ।

इस कार्यक्रम में नगर प्रमुख बड़े भाई शिबू नायर जी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बड़े भाई अशोक बाम्बेश्वर जी,बड़े भैया अनिल लोढा जी,पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष कांसी निषाद जी, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष बड़े भाई रवि जायसवाल जी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2021

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा फुटबॉल मैच के बाद अब वॉलीबॉल का मुकाबला जारी, महिला–पुरुष की टीम के साथ कुल 17 टीमों ने भाग लिया है | अब तक कुल 08 मैच हो चुके है 04 मैच बाकी है |

कौन – कौन सी पुरुष टीम ने भाग लिया है –

महिला टीम – 2 राजनांदगांव, 2 राजहरा

जाने 08 मैच में किसने बाजी मारी

अगला मुकाबला इनके बीच होगा

रेफरी व स्कोरर

ओ पी सिंग और दुर्गाप्रसाद ये दोनों भिलाई से नेशनल रेफरी एस पी यादव, हरीश देवांगन, विभा ठाकुर, कविता साहू ये 6 रेफरी है। स्कोरर संजय रावत जितेंद्र मेश्राम |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के अंतर्गत 20 एवं 21 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

0

नारायणपुर, 17 फरवरी 2021 – सैय्यद वली आज़ाद

जिले में आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 के प्रमोशन एवं मैराथन में जिले के लोगो को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 20 एवं 21 फरवरी को जिला प्रशासन की अभिनव पहल मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से नगर सहित अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण एवं स्थानीय युवक-युवतियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में एकल गायन प्रतियोगिता, सामूहिक गायन प्रतियोगिता, एकल नृत्य प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम को दो वर्गो में बांटा गया है, जिसमें पहले वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चे तथा दूसरे वर्ग में ओपन कैटेगरी रखी गयी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय आडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वनमंडलाधिकारी श्री एन.आर.खुंटे को बनाया गया है।

इच्छुक प्रतिभागी इन सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 18 एवं 19 फरवरी को कार्यालयीन समय में संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

बता दें कि मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के अंतर्गत जिले के ग्रामीण युवाओं को अलग-अलग समूह में नारायणपुर जिले में किये गये विशेष कार्यों, उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी देकर उनकोे शासन के साथ जोड़ा जा रहा है तथा अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 का प्रचार-प्रसार ग्रामीण ईलाकों में करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरूआत जिला प्रशासन द्वारा की गयी है। इस कार्यक्रम के तहत् ग्रामीण युवाओं को जिले के महत्वपूर्ण कार्यालयों कलेक्टोरेट, पुलिस अधीक्षक, जिला अस्पताल, गरांजी एजुकेशन हब, शांत सरोवर, पहाड़ी मंदिर आदि का भ्रमण कराने सहित प्रेरणादायी फिल्म भी दिखाया जायेगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित कर इन्हें शासन की गतिविधियांे से जोड़ा जा रहा है।

जिला नारायणपुर के अति संवेदनषील क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा में 53वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्षन कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों को सामान बांटा साथ ही चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा शिविर लगाये गये।

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

जिला नारायणपुर के अति संवेदनषील क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा में 53वीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा सिविक एक्षन कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों को सामान बांटा साथ ही चिकित्सा एवं पषु चिकित्सा षिविर लगाये गये।

धुर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ राज्य के जिला नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान नक्सल अभियान के साथ-साथ सुदूर अंचल के गरीब लोगो की मदद भी कर रहें है, इस का उदाहरण दिनांक 17.02.2021 को 53वीं बटालियन आई0टी0बी0पी0 की ‘‘सी‘ कम्पनी कैम्प कोहकामेटा द्वारा सिविक एक्षन प्रोग्राम के तहत सामान वितरण, चिकित्सा शिविर एवं पषु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

‘‘सी‘ कम्पनी कैम्प कोहकामेटा, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 द्वारा ़सिविक एक्षन प्रोग्राम के तहत कोहकामेटा, किहकाड़, गाड़ावाही, हेतलानार, कण्डारी, कच्चापाल, इरकभट्टी, मुरनार एवम् काॅनागाॅव आदि गाॅव के ग्रामीणों को दैनिक इस्तेमाल में आने वाले वर्तनों तथा स्कूल के बच्चों व ग्रामीण युवकों को खेल-कूद सामाग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी की चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 वी0 विजया लक्ष्मी बाई, द्वारा दूरदराज इलाके से आये ग्रामीणों की चिकित्सा जाचॅ कर दवाईयाॅ बाटीं और पशु चिकित्सक डा0 एन0 मोहना सुन्दरम द्वारा ग्रामीणों के पालतू जानवरों की चिकित्सा जाचॅ की गई, और दवाईयाॅ बाॅटी गयी। चिकित्सा अधिकारी द्वारा लोगांे को साफ-सफाई, ताजा भोजन करने एवं षुद्ध पेयजल का उपयोग करने की सलाह दी गई तथा वाहिनी पशु चिकित्सक द्वारा ग्रामीणों को पषुओं को होने वाली बीमारी तथा उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर श्री पदम सिंह बग्गा, द्वितीय कमान एवं श्री के0 नवीन रेड्डी, सहायक सेनानी, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 एवम् स्थानीय गावों के सरपंच, आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता, स्कूलों के अध्यापक भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में श्री पदम सिंह बग्गा, द्वितीय कमान, 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया वे आई0टी0बी0पी0 को अपना मित्र समझें, हम लोग आप सब की सेवा व सुरक्षा के लिए यंहाॅ तैनात है अगर किसी को भी कोई समस्या होती है तो आप लोग कभी भी कैम्प में आकर हमें बताए। हमारे जवान हमेषा आप लोगांे की सेवा के लिए तैयार है। उक्त अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के उत्थान में इस प्रकार के कार्यक्रम भविश्य मंें भी आयोजित किए जाएंगे तथा सभी ग्रामवासियों व खास कर युवा पीढी से अनुरोध किया कि वे हिसंा का मार्ग छोडकर राश्ट्र निर्माण व देष की मुख्यधारा से जुडे व खुषहाल जीवन व्यतीत करें।

श्री पदम सिंह बग्गा, द्वितीय कमान एवं श्री के0 नवीन रेड्डी, सहायक सेनानी 53वीं बटालियन, आई0टी0बी0पी0 द्वारा सभी ग्रामीणों को इस कार्यक्रम में षामिल होने व इसे सुचारु रुप से सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया व धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविश्य की कामना की। इस दौरान जवानों द्वारा दूर-दराज से आए ग्रामीणों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिसकी की ग्र्रामीणों ने भूरी-भूरी प्रषंसा की

MOST POPULAR

HOT NEWS