बालोद – 31 दिसम्बर की जगह आगामी जनवरी में पाटेश्वर धाम आएंगी महामहिम राज्यपाल अनुसूया उईके जी |
आज राजभवन से पत्र प्राप्त हुआ श्री पाटेश्वर धाम को 30 एवम 31 दिसम्बर 2020 में होने वाला अधिवेशन अब जनवरी में होगा कोविड 19 के बढ़ते प्रभाव को कारण बताते हुए लिया गया निर्णय सन्त श्री राम बालक दास ने आज सीता रसोई ऑनलाइन सत्संग में सुबह 10 बजे से 11 बजे एवम दोपहर 1 बजे से 2 बजे सत्संग का आयोजन किया जिसमें यह जानकारी सभी भक्तों को दी गई |
साथ ही सबसे अनुरोध किया कि महामहिम जी के आगामी कार्यक्रम की सूचना मिलने पर आप सभी का पूरा सहयोग श्री पाटेश्वर धाम को मिले आज के सत्संग में बहुत ही सुंदर चर्चा भी हुई और भजनों की प्रस्तुति हुई |
युवा व्यक्तित्व निर्माण हेतु प्रशिक्षण शिविर गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में दिनांक 27 12 2020 को डौंडी ब्लाक के एक दिवसीय युवा व्यक्तिव निर्माण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिबू नायर जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के मुख्य अतिथि में आयोजन किया गया मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर को प्रारंभ किया गया मुख्य अतिथि की आसंदी से उद्बोधन करते हुए युवाओं को कहा आप लोग देश के भविष्य होऔर गायत्री परिवार देश के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है यह बहुत ही सराहनीय कार्य है मैं इसके लिए गायत्री परिवार को धन्यवाद देता हूँ।
प्रशिक्षण शिविर में 55 युवती एवं 40 युवाओं ने भाग लिया प्रशिक्षक टोली शांतिकुंज के प्रतिनिधि डॉ वीरेंद्र कुमार सिन्हा श्री विमल कुमार साहू एवं दिलीप कुमार निर्मलकर द्वारा युवाओं को बहुत ही मार्मिक ढंग से सुगमता पूर्वक व्यक्तित्व निर्माण के संबंध में बताया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि अभ्यास का महत्व सर्वविदित है इसका प्रभाव जादुई होता है चट्टान से टकराती समुद्र की लहरें उस पर अपना निशान छोड़ जाती है मिट्टी का घड़ा पत्थर को खींचते खींचते एक गड्ढा बना देता है नदी के संग लुढ़क का पत्थर एक दिन शिवलिंग का रूप ले लेता है निसंदेह रूप में यह एक लंबी प्रक्रिया होती है लेकिन इसके परिणाम चमत्कारी होते हैं आश्चर्य नहीं कि मन जैसे चंचल तत्व के निकाह के लिए भगवान श्री कृष्ण अर्जुन को
अभ्यास का ही उपदेश देते हैं वस्तुतः अभ्यास का कोई विकल्प नहीं जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता का यह सबसे बड़ा तत्व है किसी भी महान वैज्ञानिक दार्शनिक संत या महापुरुष के जीवन में झांक कर देखे तो पाएंगे कि उनको जीवन की सफलता का राज उनका अभ्यास ही रहा तमाम प्रतिकूलताओं विषमताओं के बावजूद वे अपने अभ्यास में अटल रहे उनका प्रयास अनवरत रूप से निरंतर गति से चलता रहा जिसके बल पर वे अपने निर्धारित क्षेत्र में उत्कृष्टता
के शिखर तक पहुंचे बार-बार का अभ्यास आदत का निर्माण करता है यदि अभ्यास अच्छे कार्य का हुआ तो अच्छी आदत बनती है और यदि अभ्यास गलत काम का हो गया तो फिर व्यक्ति गलत आदतों का शिकार हो जाता है जिला युवा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री दिलीप निर्मलकर ने कहा कि वह युवाओं का ब्लॉक स्तरीय प्रज्ञा मंडल हीरक मंडल का गठन कर अपने गांव के युवाओं का हिरक मंडल का गठन कर अपने गांव के युवाओं को सही राह में चलने की मार्गदर्शन दे सकते हैं और गांव को स्वर्ग बनाने में सहयोग कर सकते हैं उक्त कार्यक्रम का
संचालन श्री शिवकुमार कलिहारी मुख्य ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री भानु प्रताप साहू जी कमलेश्वर प्रसाद जंजीर जी हिमांशु साहू श्री देव प्रसाद आर्य ब्लॉक समन्वयक श्री बंशीलाल रावटे जी इतवारू कोठरीराजेन्द्रसिंह श्रीमती रेनुका गंजीर श्रीमती मांडवी मिश्रा श्रीमती ओमीन साहू श्रीमती पुष्प लता साव नंदकुमार पिस्दा जी टीकम साहू जी एवं गायत्री परिवारके सभी परिजनों का सहयोग रहा आभार प्रदर्शन श्रीमती रेणुका गंजीर द्वारा किया गया ।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौंपकर राजहरा खदान में कार्यरत सुरक्षा गार्डों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है जिला मंत्री ने कहा किआए दिन कुछ ना कुछ समस्या खड़ी हो रही है और यह सब ठेकेदार के द्वारा जानबूझकर किया जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है और स्थानीय प्रबंधन उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने में अपने को अक्षम
बताती है । उनका कहना है कि ठेकेदार द्वारा उनकी बात नहीं मानी जाती है और इस ठेके में उनके द्वारा मनमानी की जा रही है क्योंकि इस ठेके के ऑपरेटिंग अथॉरिटी भिलाई में है इसलिए स्थानीय प्रबंधन किसी भी कार्यवाही के लिए सक्षम नहीं है। और भिलाई के ऑपरेटिंग अथॉरिटी को राजहरा खदान के सुरक्षा गार्ड की समस्या की जानकारी सही समय पर मिल नहीं पाती है और मिलती भी है तो उनके समाधान के लिए उतनी इच्छाशक्ति दिखाई नहीं पड़ती है।जिसका लाभ लेकर ठेकेदार द्वारा यह कह कर लिया जा रहा है कि ईस ठेके की ऑपरेटिंग अथॉरिटी भिलाई की जानकारी में सारा काम किया जा रहा है और उनके आदेश से ही सब कुछ किया जा रहा है।
राजहरा नगर प्रशासन के पास इस ठेके की नियम शर्तो की प्रतिलिपि भी नहीं है और ठेकेदार द्वारा उनको अभी तक दिया भी नहीं गया है। संघ के द्वारा पता करने पर पता चला है कि हर 2 माह में लॉटरी के द्वारा ड्यूटी पोस्ट बदलने के लिए ऑपरेटिंग अथॉरिटी की उपस्थिति में होना है मगर दल्ली राजहरा में ठेकेदार द्वारा छुट्टी के दिन राजहरा आकर बिना किसी अधिकारियों के जानकारी के लॉटरी निकाली जाती है ड्यूटी चार्ज बनाया जाता है जो कि नियम विरुद्ध है और उसमें किसी भी तरह की पारदर्शिता नहीं रह जाती है।
ठेकेदार द्वारा खुलेआम श्रम कानूनों और निविदा के शर्तों का उल्लंघन करते हुए सुरक्षा गार्डों से लगातार दो महीने तक नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कराई जा रही है ,साथ ही ठेकेदार द्वारा कुछ सुरक्षा गार्डों को 15 से 20 दिन बाद एक छुट्टी दी जा रही है जिससे सुरक्षा गार्डों का एक हाजिरी का नुकसान हो रहा है।ठेकेदार द्वारा सुरक्षा गार्डों को पेमेंट स्लिप भी नहीं दिया जा रहा है।इन सारी बातों की जानकारी स्थानीय नगर प्रशासक को दी जा चुकी है किंतु वह अपने आप को इस में अक्षम बताते हैं और ऑपरेटिंग अथॉरिटी भिलाई में है बोल कर कुछ भी कर पाने में अपनी असमर्थता जताते हैं,और भिलाई के ऑपरेटिंग अथॉरिटी पर इस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना करना ठेकेदार को नियमों का उल्लंघन करने की खुली छूट देना प्रतीत होता है।और उसके बाद बीना किसी रोक-टोक के ठेकेदार का बिल पास करना बहुत सी शंकाओं को जन्म देता है।
संघ ने इसके लिए बीएसपी को लिखित में पत्र लिखकर मांग की है कि राजहरा खदान में कार्यरत सुरक्षा गार्डो का ठेका आने वाले ठेके में राजहरा से निकाला जाए जिससे आए दिन होने वाले समस्याओं से निजात पाया जा सके। और जबतक यह ठेका समाप्त नहीं हो जाता है राजहरा खदान में कार्यरत सुरक्षा गार्ड को हो रही किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए राजहरा टाउनशिप नगर प्रशासक को अधिकृत किया जाए।
इसके अलावा भी ईस ठेके में कई विसंगतियां हैं अतः मामले को संज्ञान में लिया जाए और त्वरित निराकरण किया जाये।
दिनांक२६/१२/२०२०को वि .खं.बकावंड अंतर्गत ग्राम किंजोली के बाबाजी टोंगी मे राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ,विश्वहिंदू परिषद,बजरंग एकल अभियान मातृ शक्ति वनवासी कल्याण आश्रम एवं अलेख महिमा सनातन भक्तगण मिलकर समिति का गठन किया गया।इस संगठन के माध्यम से प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर मंदिर तक भेजने का कार्य किया जाएगा जिस प्रकार हमारे गांवों के देव गुड़ी निर्माण एवं पूजा जात्रा समय हर घर से मुट्ठी भर चावल कुछ राशि रुपए जमा करके देव गुड़ी के कार्यक्रम को सफल बनाते हैं और सभी लोगों को लगता है कि हमारी देव गुड़ी है हमारी परंपरा है वैसे ही हर परिवार से हर घर से धनराशि संग्रह करके भेजेंगे तो हम सबको लगेगा कि हमारे प्रभु श्री राम जी का मंदिर है ऐसे ही हिंदू सनातन संस्कृति के समस्त क्षेत्रों में लोगों तक जाकर अलख जगाने का निर्णय लिया गया |
इस उपलक्ष्य मे हरि साहू अभियान प्रमुख विहिप जिला मंत्री, हेमंत पांडे अभियान सह प्रमुख rss विभाग कारवा, रवि ब्रह्मचारी विभाग मंत्री विहिप महेशकश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष विहिप, जितेन्द्र पानीग्राही अध्यक्ष मंदिर निर्माण समिति,बकावंड, रामनाथ कश्यप वनवासी कल्याण आश्रम प्रांत सहसंगठन मंत्री मनीराम कश्यप भाजपा जिला उपाध्यक्ष परीसराम बेसरा भाजपा मंडल अध्यक्ष करपावंड धनुर्जय कश्यप बकावंड मंडल अध्यक्ष मोहन मौर्य जनपद उपाध्यक्ष बस्तर महेंद्र कश्यप वनवासी कल्याण आश्रम जिला अध्यक्ष मातृशक्ति द्रोपति देवांगन श्रीमती सोनवारी भद्रे एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
-कोरोना काल में अटल आवासियों का मकान छिनना गलत- -निगम प्रशासन की तानाशाही से सैकड़ों अटल आवासियों के सामने घर का संकट- -अटल आवासियों के साथ खड़ा हुआ भाजपा पार्षददल- -जो बोली थी वो करूंगी कहां गयी वो झुठी मेयर – संजय पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष
जगदलपुर। आज नगरनिगम के तुगलगी फरमान के विरोध में सैकड़ों की संख्या में अटल निवासी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पहुंच कर अपनी व्यथा बतायी। विदित हो कि नगर निगम ने अटल आवासों के निवासियों को 07 दिवस के अंदर पैसा पटाने नोटिस दिया था, नहीं पटाने की स्थिति में आवास को निरस्त करने की सूचना दी गयी थी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में इस संबंध में अटल निवासियों की बैठक हुयी तथा ज्ञापन बनाकर महापौर और आयुक्त को भाजपा पार्षददल द्वारा नगर मण्डल जगदलपुर के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन
में कहा गया है कि कोरोना महामारी काल में गरीब लोग रोजी रोटी के लाले पड़े थे और किसी प्रकार से अपना जीवन यापन कर रहें थे। एैसे में निगम के तुगलकी नोटिस ने इनके बीच भय का वातावरण बना है। एैसी परिस्थिति में प्रशासनिक अमले के द्वारा किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्यवाही पर यह गरीब परिवार किसी भी अप्रिय घटना के शिकार हो सकते हैं। पार्षददल ने मांग की है कि तुरंत नोटिस को निरस्त कर महापौर उनके दुःख को समझे और संवेदनशील होकर गरीबों के हित में निर्णय ले।
इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष ने कहा है कि जिन जिम्मेदार लोगों को घर देने की जिम्मेदारी हैं वो गरीबो का आसियाना लूट रहें हैं । भारतीय जनता पार्टी एैसे कृत्यों की भृत्सना करती है और हर समय गरीबों के साथ खड़ी रहकर उनके हित में फैसले लेने नगर सरकार को बाध्य करते रहेगी।
नेताप्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि निगम सरकार होश में आकर सहानुभूति से कार्यवाही करें। नोटिस को तत्काल निरस्त करते हुए जो काबिज हैं उन्हें सर्वे कर आवास आबंटित करें तथा जिन लोगो का व्यवस्थापन के तहत आवास आबंटन हुआ है उन्हें किसी भी प्रकार के देय से मुक्त रखे। एवं मासिक रूप से जो 500 रूपये निर्धारित किस्त है वह लेना सुनिश्चित करें। यदि प्रशासन अपने आदेश को निरस्त नहीं करता तो पार्षददल रोड़ की लड़ाई लड़ेगा। इस अवसर पर महापौर और आयुक्त ने भरोसा दिलाया है कि वह यथा ज्ञापन फैंसला लेगी। इस अवसर पर रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डे, खेमसिंह देवागंन, मनोहरदत्त तिवारी, रवि कश्यप, पार्षदगण नरसिंह राव, सचेतक राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, आलोक अवस्थी, सविता गुप्ता, मोतीराम बघेल, अतुल कौशल एवं अटल आवास से चंदाबानो, झुमुक, मुन्नालाल, हेमा, नरेश, बसंती श्राफ, दीपा, रसीदा बेगम, तीरमती, भुवनेश्वर साहू, सुजाता सेठी, मो. मुमताज, भारती ठाकुर, ममता नाग एवं आंदोलन को सफल बनाने भारतीय जनता पार्टी से राजा यादव, लक्ष्मण झा, मनोज पटेल, शशिनाथ पाठक, आनंद झा, प्रकाश झा, रिंकू शर्मा, आशु आचार्य, अभिषेक तिवारी, विनय राजू, परेश ताटी, चुम्मन, विकास चाण्डक, शुभेन्द्र भदौरिया, गोविंद साहू, दिलीप झा सहित अटल आवास के सौकड़ों लोग उपस्थित थे।
जगदलपुर । बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता व अविभाजित मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आबकारी व वाणिज्य कर मंत्री झीतरू राम बघेल का आज तड़के निधन हो गया है। स्व. बघेल के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बकाबंड एंव जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व अविभाजित मध्यप्रदेश के दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस पार्टी के नेता झितरुराम बघेल का आज ब्रह्ममुहुर्त में निधन हो गया।
वे पिछले कुछ दिनों से अस्वथ चल रहे थे। शनिवार को ही उन्हें स्थानीय महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था जहां पर उन्होंने रविवार तड़के अंतिम श्वांसे ली।
मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित क्रिसमस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता 2020 का गरिमामय समापन सांसद दीपक बैज,संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं निगम सभापति श्रीमती कविता साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल प्रतियोगिता में सायनाइड ने उम्दा प्रदर्शन कर वापी में कब्जा जमाया।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल भावना से ही किसी भी खेल को खेला जाना चाहिए, अनुशासन हर खेल का प्रमुख सूत्र वाक्य है। इस दौरान मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब सदस्य वह क्रिसमस ट्राफी के आयोजक सूर्यापानी की जमकर तारीफ भी अतिथियों द्वारा किया गया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव, प्रदेश सचिव ओमकार जयसवाल, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहनवाज खान, युवा नेता हेमंत कश्यप, डेविल गोरे, पार्षदगण व बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।
जगदलपुर। बस्तर संभाग के वरिष्ठ पत्रकार व दैनिक हरिभूमि के संवाददाता अनिल कुमार सामंत को हरिभूमि के स्थापना दिवस पर जो सम्मान किया गया वह कलम के सिपाही का सहीं मायने में सम्मान है। अनिल सामंत बेबाकी से हर मुद्दों पर सच्चाई से अपनी बातों को समाचार पत्रों में उजागर कर सजग लोकतंत्र के प्रहरी की भुमिका निभाते हैं।
स्वयं के स्वास्थ्य में गड़बड़ी होने के बावजूद कड़ी मेहनत कर पत्रकारों के लिए वह मिशाल बनें हैं। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के अर्जुन झा, योगेश पानीग्राही, ऋषभ कुमार, स्वरुप दास, कृष्णा झा, डमरु कश्यप,हरि ठाकुर, पवन नाग, जसकेतन सेठिया ने सामंत जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है। वरिष्ठ पत्रकार को विभिन्न संघ-संगठनों द्वारा भी शुभकामनाएं दी हैं।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दिया है। काम बंद कलम बंद के नारों के साथ जगदलपुर जनपद पंचायत के 70 पंचायत के सचिवों ने आड़ावाल मुख्य चौक पर धरना- प्रदर्शन कर सरकार को अपनी मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करवाया।
पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष मुरली सेठिया ने बताया कि पंचायत सचिव 25 वर्षों से कार्य कर रहे हैं और उनके द्वारा नियुक्त कई संवर्ग के कर्मचारी नियमित हो गए किन्तु आज पर्यंतक पंचायत सचिवों का नियमितीकरण नहीं किया जाना उनके साथ विश्वासघात है। वरिष्ठ पंचायत सचिव राधेश्याम देवांगन,भीम सिंह ठाकुर, मुरारी शर्मा, संजय जोशी, ललित जोशी, हरिचंद्र सेठिया ने बताया कि केंद्र एवं राज्य परिवर्तित 29 योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी हम बखुभी निभाते हैं फिर भी हमारी ओर शासन का ध्यान नहीं जाना चिंता का विषय है।
धरना प्रदर्शन में मन्नू साहू, प्रदीप यादव, सुखदेव बघेल, जगन्नाथ सेठिया,मोहन सेठिया, राम सेठिया, श्रीमती निलंती सेठिया, श्रीमती गुलाब सिंह ठाकुर, श्रीमती तुलमती साहू ने सरकार पर गंभीर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जगदलपुर जनपद पंचायत के सचिवों के कामकाज में नहीं जाने से कई प्रकार की शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाया जिससे जनता भटकती हुई नजर आई।
बालोद–विकास खंड गुरूर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोडरा में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ जी आर रावटे के निर्देशन व निगरानी में COVID 19 धनात्मक गर्भवती माता श्री मती कुसुमलता साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम अर्जूनी जो की होम आइसोलेशन में थी, जिनके स्वास्थ्य की सतत निगरानी श्री मति परमेश्वरी ठाकुर ए एन एम द्वारा की जा रही थी। पूर्व से ही उक्त माता की प्रसव संपादन हेतु आवश्यक तैयारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर ली गई थी। दिनांक 25.12.20 को प्रसव पीड़ा उपरांत 108 वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर संस्था प्रभारी श्री के के बंजारे के सहयोगी स्टॉफ द्वारा COVID 19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए युक्त माता का सुरक्षित प्रसव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफलता पूर्वक कराया गया। भर्ती का समय (11.30 p m प्रसव रात्रि 2.57am ) नवजात शिशु का वजन 2.750kg मेल चाइल्ड वर्तमान में मां एवम् शिशु स्वस्थ्य है जिनके स्वास्थ्य की देख भाल संस्था के चिकित्सकीय स्टॉफ द्वारा की जा रही है, सहयोगी स्टॉफ श्री मति मथुरा ठाकुर ए एन एम, मीना यादव आया एवम् सोनू सिन्हा द्वारा आवश्यक सेवाएं प्रदान की गई ,कोरोना जैसे महामारी के दौरान यह किया गया कार्य सराहनीय है। इनके पूर्व भी उक्त संस्था में खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन व मार्गदर्शन में COVID19 धनात्मक गर्भवती माता का सुरक्षित प्रसव कराया जा चुका है। यदि भविष्य में भी ऐसी परिस्थिति बनती है तो उनके लिए हमेशा स्वास्थ्य विभाग चौबीस घंटा चौकन्ना रहेंगे, जिनके लिए खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी संस्था प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश किया गया है। एवम् लोगों से अपील किया जाता है कि COVID 19 संक्रमण के नियंत्रण एवम् बचाव हेतू मुंह में मास्क, सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों की नियमित धुलाई अनावश्यक भीड़ वाले जगहों में जाने से बचे यदि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण व परामर्श लेवें।