City Media - Page 1749 of 1841 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1749

दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

0

दल्लीराजहरा – थाना राजहरा के अप क्रमांक 450/20 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के आरोपी पृथ्वी नेपाली पिता राजकुमार नेपाली उम्र 22 साल साकीन वार्ड नं 02 पंडरदल्ली राजहरा के कब्जे से 35 पौव्वा देशी प्लेन शराब 6.300 बल्क लीटर  कीमती 2800 रुपए एवम् एक एक्टिवा स्कूटी नीले रंग की क्रमांक सीजी 24 एन 4011 कीमती 20000 रुपए को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

टी एस पट्टावी के नेतृत्व में सउनि इसरार अहमद खान आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर दीपक शर्मा के द्वारा पकड़ा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नाबालिग पीड़िता के साथ हुये बलात्कार के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

0

बालोद – मामले में दिनांक घटना 07.10.2019 को आरोपी अर्जुन देवार पिता शेरसिंह उर्फ शेरखान देवार, उम्र-21 वर्ष, निवासी लक्ष्मणपुर, भांठापारा छुईखदान, थाना छुईखदान, जिला राजनांदगांव ने थाना अर्जुन्दा क्षेत्रांतर्गत निवासी नाबालिग पीड़िता को बहला फुसलाकर, शादी का प्रलोमन देकर, भगा ले जाकर पीड़िता के साथ करीबन 01 वर्ष तक जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा है, कि प्रार्थी पीड़िता के पिता के रिपोर्ट पर गुमइंसान कायम कर, पीड़िता नाबालिग होने से प्रथम दृष्टिया अपराध कमांक-191/2020, धारा -363 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

मामले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी0आर0 पोर्ते के मार्गदर्शन व श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा स्टॉफ निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि देवकुमार कोर्राम, आरक्षक-1132, प्यारे लाल साहू, म0आर0 989, लीलेश्वरी देवांगन का टीम गठित कर मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के अपहृता को छुईखदान, जिला राजनांदगांव से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

आरोपी के कब्जे से दिनांक 08.10.2020 को बरामद किया गया, तथा पीड़िता का महिला अधिकारी से कथन लेखबद्ध कराकर प्रकरण में आरोपी अर्जुन देवार के द्वारा नाबालिग पीड़िता को भगा ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि व 4,5(ठ), पाक्सों एक्ट का समावेश किया गया। प्रकरण में आरोपी अर्जुन देवार को दिनांक 09.10.2020 को गिरफ्तार कर माननीय सत्र न्यायालय बालोद में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड लिया जाकर बालोद जेल भेज दिया गया है। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

उपरोक्त कार्यवाही में थाना अर्जुन्दा स्टॉफ निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सउनि देवकुमार कोर्राम, आरक्षक-1132, प्यारे लाल साहू, म0आर0 989, लिलेश्वरी देवांगन का कार्य सराहनीय रहा है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सलाह

0

दल्लीराजहरा – Covid-19 करोना संक्रमण ने आज हम सभी के जीवन को काफी प्रभावित और जटिल बना दिया है.

मानव जीवन का अकाट्य सत्य है। जीवन और मृत्यु आज की इन अति जटिल परिस्थितियों में कुछ गलत आतियां हम सभी के अंदर घर बना रही है जिसके चलते हम अपने ही लोगों के खिलाफ कुछ गलत कर जाते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

ऐसी ही एक भांति है शमशान घाट में करोना Covid 19 से संक्रमण उपरांत मृत्यु हए व्यक्ति की अंतिम क्रिया को संक्रमण के डर से ना होने देना। आई. एम. ए. दल्ली राजहरा आज इस भांति के विरुद्ध आप सभी से चर्चा और निवेदन करता है।

करोना COVID-19 वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने या छींकने से फैलता है जो के मृत्यु की दशा में संभव नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

अगर हम निम्नलिखित सावधानियों का पालन करे तो मृत व्यक्ति से संक्रमण का खतरा नगण्य होगा।

1) मत व्यक्ति के शव को बॉडी वैग में ही सुरक्षित रखें व बॉडी बैग समेत ही अंतिम क्रिया को पूरा किया जाए।

2) मत व्यक्ति की अंतिम यात्रा में ज्यादा भीड़ ना करें और नियमानुसार ही गिनती के लोग शामिल हो।

3) नियमानसार ग्लव्स और मास्क का प्रयोग किया जाए।

4) सोशल डिस्टेंस अनूरुप दूरी बना के ही हर व्यक्ति खड़ा हो ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

5) मृत व्यक्ति के शरीर को नहलाना, गले लगाना या चुम्बन ना करे ।

6) अंतिम क्रिया की समाप्ति के उपरांत हाथो को सनिटाइज करें या साबुन से अच्छी तरह धो लें।

मृत व्यक्ति की अस्थियां या राख से करोना का कोई खतरा नहीं होता।

यहां यह कहना सही होगा कि, हमे सक्रमण का ज्यादा खतरा जीवित व्यक्तियो से है जिनका की करोना पॉजिटिव/नेगेटिव स्टेटस हमें पता नहीं। ना कि एक मृत शरीर से जो करोना (COVID-19) पॉजिटिव हो और जहां हम सारी सावधानीपूर्वक कार्य कर रहे हों।

अतः आई. एम.ए. दल्ली राजहरा आप सभी से विनम्रनिवेदन करता है

मास्क का सही तरह से इस्तेमाल करें। – स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। अनावश्यक कार्य हेतु घर से बहार ना निकले । करोना संक्रमित व्यक्ति से भेद भाव ना करें। मृत करोना संक्रमित व्यनित की अंतिम क्रिया को सुगमतापूर्वक सम्पूर्ण होने दें।

Breaking दल्लीराजहरा कोरोना अलर्ट – जाने आज किस वार्ड से कितने संक्रमित मिले

0

आज दल्लीराजहरा में 09 संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए  

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 06  से 03, वार्ड क्र 12  से 02 , वार्ड क्र 13  से 01 , वार्ड क्र 26  से 02 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से एंटीजन रिपोर्ट में  09 लोग पॉजिटिव मिले है |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

Big Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर जारी ! जाने आज कितने मिले

0

आज दल्लीराजहरा में 22 संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए  

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01  से 02, वार्ड क्र 02  से 01, वार्ड क्र 04  से 02 , वार्ड क्र 05  से 01 , वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 21  से  06,  वार्ड क्र 22 से 02, वार्ड क्र 23 से 01, वार्ड क्र 25 से 02, वार्ड क्र 26 से 03 और  वार्ड क्र 27 से 01  इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से एंटीजन से 14 और RTPCR  और True Not से 04-04 मिलाकर 22  लोग पॉजिटिव मिले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-14.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

विधायक जी ने किया अतिरिक्त कक्ष और साइकिल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

बालोद–संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी ने आज ग्राम छेड़िया के हायर सेकेंडरी स्कूल में 9 लाख 43 हजार की राशि से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्ष निर्माण, 5 लाख रुपए से निर्मित होने वाले साइकिल स्टैंड कार्य का भूमिपूजन किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक जी के साथ जिला पंचायत सभापति ललिता पीमन साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री तोषण साहू जी ,जनपद सभापति ममता मनहरण साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी, जिला कांग्रेस सचिव पीमन साहू, युवा कांग्रेस नेता सुमीत राजा राजपूत, ग्राम पंचायत छेड़िया की सरपंच जया साहू, सेवा सहकारी समिति धनोरा के अध्यक्ष

This image has an empty alt attribute; its file name is image-14.png

पारख राम साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिवदयाल गंजीर, शाला प्रबंधन समिति के विधायक प्रतिनिधि नारद राम यादव, बुथ अध्यक्ष भगवान शिव पटेल, मोहित बाई साहू, नरेश साहू, ग्राम पंचायत छेड़िया के पंचगण सहित सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष व वॉर्ड पार्षद ने किया दौरा, नवनिर्मित अंबेडकर पार्क के लेटलतीफी देख कर हुए नाराज़, ठेकदार को ब्लैकलिस्टेड करने को कहा

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर – 08/10/2020

नगर पालिका परिषद डी एन के वॉर्ड02 कलेक्ट्रेट के सामने हो रहे नवनिर्माण अंबेडकर पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता माँझी, उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल व वार्ड के युवा पार्षद अमित भद्र जी दौरा करते हुए पहुँचे , समय अवधि से भी ज्यादा समय लेकर भी अब तक कार्य पूर्ण नही कर पाने व कार्य के लेटलतीफी को देख कर लेकर नारजगी जाहिर करते हुए तत्काल प्रभाव से ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट व एफडीआर राशि राजसात करने को लेकर पालिका परिषद के सीएमवो कहा, पिछले 2 वर्षो से यह कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है। इससे पहले भी जिला कलेक्टर व पालिका सीएमओ ,अध्यक्ष द्वारा भी ठेकेदार को कार्य समय सीमा पर पूर्व करने को कहा गया था, पर आज भी नवनिर्माण पार्क अधूरा ही पड़ा हुआ है।


पार्क का निरीक्षण करने आये पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद ने नाराजगी जाहिर किया और फिर से कार्य करने वाले नए ठेकेदारों को आगे का काम देकर इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए कहा।


नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने को लेकर पालिका हमेशा तत्पर है। और आगे भी ऐसे ही लापरवाही बरतने वाले सभी ठेकेदारों के ऊपर कार्यवाही करने की बात कही।

Breaking दल्लीराजहरा में फिर से हुआ कोरोना विस्फोट ! जाने आज कितने मरीज मिले

0

आज दल्लीराजहरा में 22 संक्रमित मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए  

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 01  से 08, वार्ड क्र 06  से 01, वार्ड क्र 07  से 01 , वार्ड क्र 08  से 01 , वार्ड क्र 11  से 01, वार्ड क्र 13  से  01,  वार्ड क्र 19 से 02, वार्ड क्र 21 से 01, वार्ड क्र 22 से 03, वार्ड क्र 23 से 02 और  वार्ड क्र 25 से 01  इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से एंटीजन और RTPCR मिलाकर 22  लोग पॉजिटिव मिले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

कल एंटीजन से 09 और RTPCR में वार्ड क्र 08 से 01 और 16 से 03 इस प्रकार 13 मरीज मिले थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-14.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सैलून संचालक कोरोना पॉजिटिव, सम्पर्क में आने वाले करायें अपनी जांच

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 8 अक्टूबर 2020

कोरोना संक्रमण के प्रसार को देखते हुए जिले में जांच की कार्यवाही निरन्तर जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल टीम द्वारा मार्केट एरिया एवं दुकान संचालको का जांच निरंतर किया जा रहा है। जांच दल द्वारा जांच किये जाने के उपरांत लक्ष्मी फ़ोटो स्टूडियो के पास श्री लक्ष्मी नारायण नागवेली द्वारा संचालित सैलून संचालक पॉजिटिव पाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दिनेश कुमार नाग ने उक्त दुकान का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि उक्त दुकान का वर्तमान में संचालन नहीं हो रहा है। कहा कि जो लोग उक्त सैलून संचालक के संपर्क में आये है, वे लोग आइसोलेट हो जाए और जल्द से जल्द अपना टेस्ट करवा लेवें ।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर 8 अक्टूबर 2020

कोरोना के लक्षण आने पर टेस्ट नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है

सर्वे के दौरान जिन लोगों में लक्षण हैं उनका टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर अभिजीत सिंह

कोरोना संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की पहचान के लिए 12 अक्टूबर तक कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। सर्वे दल द्वारा घर-घर पहुँचकर लक्षण वाले मरीजों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। ऐसे लोग जिनमें कोरोना के लक्षण हैं, वे टेस्ट होने एवं रिपोर्ट आने तक घर में ही रहे, कहीं आये-जाए नहीं। लक्षण आने पर टेस्ट नहीं कराना जानलेवा साबित हो सकता है। सर्वे एवं टेस्टिंग में राज्य स्तर में जिले की स्थिति अच्छी है लेकिन सर्वे के दौरान जिन लोगों में लक्षण हैं, उन लोगों का टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान के दौरान कार्यालयों में भी सर्वे करने के निर्देश दिये और कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारी जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं, वे जानकारी देवंे और अपनी जांच करायें। बैठक में कलेक्टर ने सर्वे किये गए क्षेत्र, घरों की संख्या एवं जांच किये गए लोगों तथा कोरोना लक्षण वाले मरीजो की जानकारी से प्रतिदिन अवगत कराने की बात भी कही। बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में हुई। बैठक में अनुविभगीय अधिकारी राजस्व दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


कलेक्टर सिंह ने कहा कि कोविड-19 के बचाव का सबसे अच्छा तरीका सही समय में पहचान और उसका उपचार है, जितना जल्दी उपचार हो जाये उतना बेहतर है। कोरोना के उपचार के लिए जिले में अच्छी व्यवस्था की गई है, राज्य स्तर से कोरोना संक्रमित मरीजों से दूरभाष से सम्पर्क कर व्यवस्था के बारे में पूछा जाने पर मरीजों ने संतोष जाहिर किया है। कोरोना होने के बाद भी आप अपना ईलाज घर में ही होम आइसोलेशन में रहकर करवा सकते हैं। ऐसे लोग जिनके घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए कोविड केयर सेंटर में निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। अगर इसके लक्षण को छुपाया गया और बाद में स्थिति गम्भीर हो जाने पर यह और भी खतरनाक हो सकता है। कलेक्टर ने कहा है कि लक्षण होने पर आगे आकर बताएं, संकोच या छिपाने का प्रयास न करें। लक्षण वाले मरीजों का एंटीजन किट की रिर्पोट निगेटिव आने पर आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाता है। लेकिन लोगों में यह भ्रंातियां है कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी दुबारा टेस्ट क्यों किया जाता है। आरटीपीसीआर टेस्ट नाक एवं मंुह (गले) से किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट की सत्यता अधिक है, लोग टेस्ट कराने से डरे नहीं।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने संक्रमित मरीजों को खाने-पीने, सफाई व्यवस्था, होम आईसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों की जानकारी ली। होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों के घर के बाहर अनिवार्य रूप से स्टीकर चिपकाने की बात कही तथा आसपास के लोगों को भी जानकारी देने कहा। ताकि अनावश्यक रूप से घुमते पाये जाने पर आसपास के लोग इसकी जानकारी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को दे सकें।

MOST POPULAR

HOT NEWS