City Media - Page 325 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 325

उठाव न होने से मंगनार खरीदी केंद्र में धान जाम के हालात

0
  •  लगातार पहुंच रहा है धान, होने लगी जगह की तंगी 

बकावंड विकासखंड बकावंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंगनार की लेंपस सोसाइटी के धान खरीदी केंद्र में बड़ी तेजी से खरीदी जा रहा है, उठाव न होने से जाम के हालात बन रहे हैं। खरीदी केंद्र में धान रखने की जगह की तंगी हो रही है।

प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान धान बेचने लेंपस सोसाइटी में पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 20 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी की जा चुकी है। लेकिन खरीदे जा रहे धान का आज तक उठाव अब तक शुरू नही हुआ है। इन दिनों मौसम बड़ा विचित्र हो रहा है, जिसे देखते हुए खरीदी में लगे कर्मचारी और किसान सभी परेशान हैं। लेंपस सोसाइटी प्रबंधक मोतीलाल कश्यप ने बताया कि 20 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की खरीदी हो चुकी है और किसान लगातार धान बेचने आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खरीदी केंद्र प्रभारी फरसू राम मोर ने बताया कि खरीदे जा चुके धान का बिल्कुल भी उठाव नहीं हो रहा है। जाम धान की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। आसमान पर काले बादल छाने लगे हैं, कब पानी गिरने लग जाए कहा नहीं जा सकता।

बाबा साहेब का अपमान करने वाली कांग्रेस के नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश में जहर घोल रहे: संतोष पाण्डेय

0
  • बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान पर बरसे फायर ब्रांड सांसद संतोष पाण्डेय 

अर्जुन झा

जगदलपुर संविधान शिल्पी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अपमान को लेकर राजनांदगांव के फायर ब्रांड सांसद संतोष पाण्डेय आज कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी बाबा साहेब का लगातार अपमान करती रही, उस कांग्रेस के नेता आज दुष्प्रचार कर देश में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। पाण्डेय ने सीधे तौर पर कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किए जाने के खिलाफ आज भाजपा सांसदों के साथ राजनांदगांव के तेज तर्रार सांसद संतोष पाण्डेय ने भी लोकसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब का जो अपमान करती रही है, वह अक्षम्य है। कश्मीर के मसले पर बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के सुझावों को इसी कांग्रेस ने दर किनार कर दिया था। संविधान निर्माण के बाद अगर बाबा साहेब के सुझाव मान लिए गए होते तो कश्मीर दशकों तक हिंसा की आग में जलने से बच गया होता। श्री पाण्डेय ने कहा कि यही वो दलित विरोधी कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराने का काम किया, उन्हें राजनीति में आगे बढ़ने नहीं दिया। कांग्रेस ने ऐसा दबाव बनाया और ऐसे हालात पैदा कर दिए की हमारे परम आदरणीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को केबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। कांग्रेस जिंदगी भर बाबा साहेब का पग पग पर अपमान करती रही। बार बार संविधान विरोधी फैसले कांग्रेस की ही सरकारों ने लिए। आज वही कांग्रेसी पवित्र ग्रंथ संविधान लहराते हुए उसकी रक्षा की दुहाई देते हैं। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहेब को हमारी पार्टी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने पूरा सम्मान दिया है। मोदी सरकार ने पंचतीर्थ का निर्माण कराया। बाबा साहेब का भारत रत्न सम्मान दिया, जबकि कांग्रेस की सरकार me भारत रत्न जैसा प्रतिष्ठित सम्मान एक खानदान के लोगों को ही दिया जाता रहा। पाण्डेय ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी गलत तथ्य सामने रखकर देश में आग लगाने की साजिश कर रहे हैं। देश की समझदार जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।  पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस बाबा साहेब अंबेडकर जी की विरोधी पार्टी है। कांग्रेस आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने सावरकर जी का भी अपमान किया। आपातकाल लगाकर संविधान के सारे मूल्यों की धज्जियां उड़ा दी। नारी सम्मान को भी वर्षों तक दरकिनार किया। न्यायपालिका का हमेशा अपमान किया, सेना के शहीदों का अपमान किया और भारत की भूमि तक को संविधान तोड़कर दूसरे देशों को देने की हिमाकत कांग्रेस के शासन में हुई।

बस्तर संभाग के हर क्षेत्र में बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए जुटे सांसद महेश कश्यप, मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया से

0
  • केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाया सांसद कश्यप को

जगदलपुर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने आज दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री  सिंधिया को बस्तर से जुड़े अनेक विषयो से अवगत कराया।

सांसद महेश कश्यप लगातार बस्तर के ज्वलंत और जनहित के मुद्दों को दिल्ली तक पहुंचाकर उनका निराकरण करवा रहे हैं। जिस पर लगातार केंद्र की सरकार इस कार्य करती भी नजर आ रही है। सांसद कश्यप ने मंत्री  सिंधिया से बस्तर संभाग के सुदूर क्षेत्र बीजापुर, नारायणपुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में चली आ रही मोबाईल नेटवर्क की समस्या से उन्हें अवगत कराया। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को इस दौरान मांग पत्र सौंपकर शीघ्र ही इन सभी जनहित समस्याओं का निराकरण करने हेतु आग्रह किया है।बस्तर सांसद ने केंद्रीय मंत्री को सौपे पत्र में उल्लेख किया है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र देश के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। क्षेत्र में पूर्व एक ही जिला बस्तर था, लेकिन अब दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नरायणपुर एवं बीजापुर जिलों का निर्माण कर दिया गया है। इन जिलों के डाकघरों का उन्नयन कर वहां स्टाफ एवं सुविधाओं का विस्तार किया जाए। डाक विभाग में की जा रही भर्तियों में स्थानीय लोगों की एवं स्थानीय जनजातियों की

अनदेखी की जा रही है। अन्य राज्य के लोगों का चयन बस्तर संभाग में किया जा रहा है। देखने में आया है कि नियुक्ति के कुछ समय बाद ही यह लोग बस्तर से अपना तबादला करा लेते हैं। इसलिए भर्तियों में स्थानीय लोगों को प्रथमिकता दी जाए। श्री कश्यप ने कहा है कि नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिलों में सबसे ज्यादा मोबाईल नेटवर्क की समस्या है। इन जिले के ग्रामों को मोबाईल कनेक्टविटी से जोड़ने के लिए ज्यादा से ज्यादा मोबाईल टावर लगाने की स्वीकृति प्रदान की जाए।बस्तर सांसद महेश कश्यप की मांगों को पुरा करने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया है।

मोहल्ले वासी की हत्या करने वाला आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

दिनांक 17.12.2024 के सुबह 07:30 बजे सूचना मिली कि ग्राम चिलमगोटा के आवासपारा में कोई व्यक्ति मृत हालात में रोड में पढ़ा है, कि सूचना पर गय अनुसंधान किट के थाना मंगचुवा के पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को सील कर सुरक्षार्थ पुलिस बल तैनात किया गया था घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस.आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी के निर्देशन में डॉ. चित्रा वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली-राजहरा जिला बालोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राधा बोरकर, प्र.आर. 552 यज्ञदत्त ठाकुर प्र.आर. 1633 राजकिशोर साहू आर. 488.171.907 थाना मंगचुवा एवं सायबर सेल बालोद प्रभारी उप निरी जोगेन्द्र साहू एवं टीम द्वारा मौके पर सूचक जयपालसिंह कोसमा पिता स्व. पंचुराम कोसमा उम्र 51 साल साकिन चिलमगोटा, थाना मंगचुवा जिला बालोद की रिपोर्ट पर कि घटना दिनांक 16.12.24 के शाम 06:30 बजे से दिनांक 17.12.24 के प्रातः 05:30 बजे के मध्य मृतक हेमलाल कोसमा पिता स्व. पंचुराम कोसमा उम्र 40 वर्ष ग्राम चिलमगोटा आवासपारा, के सिर में कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा जान से मारने की नियत से उसके सिर कनपटी पर किसी धारदार औजार से प्राण घातक वार कर सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया है, जिससे हेमलाल की मृत्यु हो गयी है. देहाती मर्ग इंटीमेशन क्र. 0/2024 धारा 194 बीएनएसएस पंजीबद्ध कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया, बाद असल नंबरी मर्ग इंटीमेशन क्रमांक 14/24 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मौके पर एफएसएल टीम वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री मोहन पटेल एफएसएल दुर्ग के द्वारा शव घटनास्थल निरीक्षण किया गया, मर्ग जाँच में मृतक हेमलाल कोसमा के सिर में पीछे, बांये कान के ऊपर अज्ञात आरोपी द्वारा किसी धारदार एवं वजनदार वस्तु से मृतक की मृत्यु कारित करने की नियत से सिर में वार कर गंभीर चोंट पहुंचाकर हत्या करना प्रथम दृष्टिया सबूत पाने से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना मंगयुवा में अपराध धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में प्रार्थी / साक्षीगण के कथन एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर संदेही टीकम राम रायटे नामक व्यक्ति ग्राम चिलमगोटा पर संदेह जाहिर हुआ, संदेही टीकम राम रावटे का पता करने पर दिनांक 17.12.24 को सुबह लगभग 08:30 बजे से सकुनत से फरार था, जिसकी पतासाजी कर पकडे जाने पर आरोपी टीकम राम रावटे पिता स्व. जगदेव रावटे उम्र 31 साल साकिन ग्राम चिलमगोटा, आवासपारा वार्ड नं. 08 थाना गंगचुवा जिला बालोद छ.ग. को पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मृतक हेमलाल कोसमा पूर्व से चाची को गलत बात बोलकर छेडता था पहले विवाद हुआ था, मृतक बार-बार तुम्हे देख लूंगा कहकर अश्लील गाली गलौज करता था दिनांक 16.12.24 को भी शाम को लगभग 07:15 बजे मृतक गाली गलौज किया था जिसके कारण धुस्से में आकर घर में रखे लोहे प‌ट्टे को ले जाकर रास्ते में हेमलाल कोसमा को जान से मारने की नियत से उसके सिर में वार कर गंभीर चोंट

पहुंचाकर हत्या कारित करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा हत्या में प्रयोग किया गया लोहे का धारदार औजार को जप्त कराया गया। आरोपी पर अपराध सिद्ध पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है।

 

नाम आरोपीः टीकम राम रावटे पिता स्व. जगदेव रावटे उम्र 31 साल साकिन ग्राम चिलमगोटा, आवासपारा वार्ड नं. 08 थाना मंगचुवा जिला बालोद छ.ग.

दल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद पार्षद हेतु आरक्षण निर्धारित

0

दल्ली राजहरा नगर पालिका पार्षद हेतु आरक्षण सूची बालोद कलेक्टर ऑफिस में निकाली गई

वार्ड 1 st मुक्त

वार्ड 2 st मुक्त

वार्ड 3 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 4 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 5 अनारक्षित महिला

वार्ड 6 st महिला

वार्ड 7 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 8 अनारक्षित महिला

वार्ड 9 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 10 अनारक्षित महिला

वार्ड 11 obc मुक्त

वार्ड 12 obc महिला

वार्ड 13 अनारक्षित महिला

वार्ड 14 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 15 obc मुक्त

वार्ड 16 st मुक्त

वार्ड 17 st महिला

वार्ड 18 SC महिला

वार्ड 19 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 20 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 21 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 22 obc मुक्त

वार्ड 23 SC मुक्त

वार्ड 24 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 25 -SC मुक्त

वार्ड 26 अनारक्षित मुक्त

वार्ड 27-sc मुक्त

नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने गुरु बाबा घासीदास जयंती कार्यक्रम में पहुंचकर सतनामी समाज के सामाजिक प्रतिनिधियों और नगर वासियों को दिए बधाई संदेश एवं अपनी शुभकामनाएं

0

 

लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा सभापति झुमुक लाल कोसमा ने 18 दिसंबर 2024 संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 10 में पहुंचकर वार्ड वासियों और समस्त नगर वासियों को गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम मे बाबा का पूजा अर्चना करते हुए सभी सामाजिक बंथुओ और नगर वासियों को एवं आम जनमानस सही रास्ते पर चलना सिखाया है और मनखे – मनके एक समान की परिभाषा दिए हैं उसी पर हम सबको अमल करना है कहते हुए नगर के सतनामी समाज के मनसा अनुरूप और वार्ड पार्षद सुभद्रा टांडेकर कि मांग पर सतनामी समाज सामुदायिक भवन के लिए 6 लाख की स्वीकृति कराई है भवन निर्माण का कार्य भी अति शीघ्र प्रारंभ कराई जाएगी जिसकी बधाई देते हुए कहा आप सभी समाज के लोगों के मांग पर वार्ड पार्षद सुभद्रा टांडेकर ने 40 नग प्लास्टिक कुर्सी प्रदान करने की घोषणा भी की है जो कि सतनामी समाज को अति शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी साथ ही साथ लोकेश्वरी साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया की हमारे कार्यकाल में तहसील सतनामी समाज भवन के लिए 20 लाख की राशि भी स्वीकृत कराई है जो भवन वार्ड क्रमांक 11 में निर्माणाधीन प्रगति पर है इसकी भी बधाई दिए लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष के साथ नगर पंचायत की सभापति और वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद झुमुक लाल कोषमा के साथ-साथ जुगरु बघेल गंगाराम सोहन अनीता बघेल विजय बारले नरमादिया बाई महेंद्र बघेल और समाज के सम्मानिय जनप्रतिनिधि गण एवं मातृशक्ति नौजवान युवा साथी गुरु बाबा घासीदास जयंती कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेl

गुरु घासीदास जयंती पर बुजुर्गों को किया कंबल वितरण

0
  • निकेतराज झा के नेतृत्व में कोंग्रेस पदाधिकारियों ने बांटी कंबल 

जगदलपुर शहर में बढ़ती ठंड को देखते हुए आज बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री निकेत राज झा सहित समस्त कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा रेडक्रॉस आस्था निकुंज धरमपुरा आश्रम में वृद्धजनों व आशा दिव्यांग आश्रम में दिव्यांग बच्चों को कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान शहर महामंत्री जाहिद हुसैन, पार्षद कोमल सेना, ललिता राव, सुषमा सुता, सायमा अशरफ, शादाब अहमद, खीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ग्राम पंचायत मॉरकेल-1 में पदयात्रा को लेकर बनाई रणनीति

0
  •  कोपागुडा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को लेकर कांग्रेस करेगी 21 को पदयात्रा 

नगरनार आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य व पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार की ग्राम पंचायत मारकेल-1 में कोपागुडा में एनएमडीसी द्वारा बनाए जाने वाले सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल को भाजपा सरकार द्वारा निरस्त किए जाने, विनिवेशीकरण के नाम पर निजीकरण, स्थानीय युवाओं के रोजगार को लेकर आगामी 21 दिसंबर को पहले चरण की विशाल पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। पदयात्रा में कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होंगे।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में 22 एकड़ जमीन खूंटपदर में जमीन आबंटित की गई थी जिस पर एनएमडीसी की साफ प्रतिक्रिया आई थी कि हम अस्पताल नहीं बनाएंगे। एनएमडीसी ने वादा किया था कि अस्पताल हम बनायेंगे किंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार उस प्रोजेक्ट पर पूर्णतः ग्रहण लगा चुकी है। कुल मिलाकर यह सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी विशाल पदयात्रा करेगी। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि सरकार ने बस्तर के लोगों को सिर्फ छलने का ही कार्य किया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर यह सरकार पूरी तरह से निष्क्रिय साबित हो चुकी है।आगामी 21 तारीख को कांग्रेस पार्टी खूंटपदर के कोपागुडा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की मांग व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नगरनार से खूंटपदर व खूंटपदर से लेकर जगदलपुर तक की विशाल पदयात्रा करेगी। बैठक में वीरेंद्र साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष लैखन बघेल, राजेश कश्यप, सहदेव नाग, संतोष सेठिया, संजय मसीह, प्रभुदास, राजेंद्र बघेल, बलराम कोकदु, जालंधर बघेल, विजय सिंग, विजय बिसाई, सीताराम कश्यप, देवीसिंह बघेल, रामाधार, समिधा,चैतराम, रूपमती, अमित पांडेय, एमानुएल, साहिल हियाल, विनोद सेठिया, सुकलधर नाग, शोभाराम, रूपनाथ आदि मौजूदा रहे।

जमकर गरजे, खूब बरसे सांसद संतोष पाण्डेय, किया प्रधानमंत्री के योगदान का यशोगान

0
  •  आपदा प्रबंधन अधिनियम में संशोधन पर रखी शानदार ढंग से अपनी बात 

अर्जुन झा

जगदलपुर लोकसभा में बुधवार को राजनांदगांव के भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय जहां विपक्ष पर जमकर गरजे और खूब बरसे, वहीं आपदाओं पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदमों का दिल खोलकर यशोगान किया।

पर आज लोकसभा सदन में आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में संशोधन अधिनियम 2024 पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद संतोष पाण्डेय ने संसोधन अधिनियम 2024 के समर्थन में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि हमने केरल में आई आपदा के दौरान वायनाड के तबके सांसद और मौजूदा सांसद की भूमिका देखी है। मगर हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। कोरोना संकट के दौरान में जिस तरह भारत व देशवासियों ने अपना सामर्थ्य दिखाया वह मोदी जी और भाजपा सरकार की दूरदर्शिता से ही संभव हुआ है।डॉक्टर्स और अन्य कोरोना वारियर्स के उत्साह वर्धन एवं सम्मान की पहल का मजाक उड़ाने वाले लोगों को देश के सामर्थ्य पर भरोसा नहीं है, वे विदेश से वैक्सीन मंगाने की हिमायत करते रहे। जबकि हमारे प्रधानमंत्री जी ने लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहित करते हुए देश में ही वैक्सीन बनाने पर न सिर्फ जोर देते रहे बल्कि उसे करके भी दिखा दिया। तब भी हमारे विपक्ष के साथी देश में बने वैक्सीन की विश्वस्नीयता पर उंगली उठाने से नहीं चूके। जबकि कई देशों ने हमसे यह वैक्सीन मंगवाई। श्री पाण्डेय ने शेरो शायरी और कविताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवटता का जमकर गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जल से, थल से, आकाश से, वायु से, अग्नि से हर तरह की विपदा आपदा पर नियंत्रण तथा राहत एवं बचाव के कार्य में हमारी सरकार ने समय रहते प्रभावी कदम उठाए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते भी मोदी जी ने देश के किसी भी कोने में आई आपदा में मदद के लिए हाथ बढ़ाए। कोरोना की महामारी से पूरा विश्व पीड़ित था, तब भारत ने आत्म संयम का जो परिचय दिया, वह पूरी दुनिया के लिए नजीर बन गया है।इस मामले में आज पूरी दुनिया भारत का लोहा मानती है, मगर हमारे अपने ही कुछ लोग इसमें भी मीन मेख निकालने से नहीं चूकते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी यह नहीं देखते कि आपदा से भाजपा शासित राज्य पीड़ित है, या कांग्रेस शासित या फिर किसी और दल के शासित, उनकी पहली प्राथमिकता होती है पीड़ितों को सहायता पहुंचाना। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत ने आपदाओं की पूर्व सूचना एवं उन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बेहतरीन तकनीक हासिल कर ली है। ऐसा काम जीवट, लगनशील और समर्पित जनप्रतिनिधि ही कर सकता है। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि यह जो संशोधन विधेयक लाया गया है, वह समग्र दृष्टिकोण से परिपूरित है और मैं इसका सनार्थन करता हूं।

105वीं जयंती पर याद किए गए लाला जगदलपुरी

0
  •  ग्रंथालय में हुआ भव्य साहित्यिक आयोजन

जगदलपुर लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय के अध्यक्ष कलेक्टर हरिस एस व सचिव जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन मे योगेंद्र पांडे की अध्यक्षता में लाला जगदलपुरी की 105वीं जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम लालजी के साहित्यिक योगदान पर समर्पित था।

इस अवसर पर योगेंद्र पांडे, यशवर्धन राव, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी और महापौर सफ़ीरा साहू अतिथि थे। कार्यक्रम में भोपाल से पधारे रामाराव वामनकर विशेष रूप से उपस्थित थे। वे दुष्यंत कुमार स्मारक पाण्डुलिपि संग्रहालय भोपाल मध्यप्रदेश के अध्यक्ष हैं। लालाजी की हस्तलिखित रचनाओं की मूल प्रति संग्रहालय को सौंपी गई।लाला जी की रचनाओं को लिपिबद्ध कर चार पुस्तकों में संजोया गया है। विनय कुमार श्रीवास्तव ने इनका संपादन किया है। इन पुस्तकों का विमोचन शहर के साहित्यिक संगठनों छत्तीसगढ़ साहित्य समिति, साहित्य भारती और कादम्बरी संस्था व ग्रंथालय के छात्र छात्राओं के बीच किया गया। हाल ही में छत्तीसगढ़ पीएससी एग्ज़ाम में चयनित लाइब्रेरी के छात्र मुन्ना कश्यप और उदय कुमार का सम्मान जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के हाथों किया गया गया। साथ ही साथ बस्तर के साहित्यकारों द्वारा पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

धर्मपाल सैनी, योगेंद्र मोतीवाला, सुषमा झा, पूर्णिमा सरोज, मोहिनी ठाकुर, नरेंद्र पाढ़ी, कर्मजीत कौर, ख़ुदरेजा ख़ान, सुभाष पांडे, सुभाष श्रीवास्तव, श्री गौड़ और विजय सिंह ग्रन्थालय की कवियित्री छात्राएं उज्जैनी सेठी, पूजा ठाकुर साहित्यकारों का सम्मान व काव्य गोष्ठी लाला जी के जीवन का संस्मरण प्रस्तुत किया गया।

ग्रंथालय प्रभारी अखिलेश मिश्रा व संजय झा व अन्य साहित्यकार इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS